votes - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रिकॉर्ड वोटिंग : बिहार में प्रथम चरण में पड़े 65% वोट, 1314 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद
पटना। बिहार विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच गुरुवार को 121 विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान में  करीब 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम) में बंद कर दिया। प्रथम चरण के चुनाव में कुल तीन करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाताओं के करीब 65 प्रतिशत वोटरों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर बिहार के दो उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा, महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव समेत 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया।

दूसरा चरण 11 को, 14 को परिणाम
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जिसमें 122 सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 14 नवंबर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किये जांगे। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को इस वर्ष समाप्त हो रहा है।

निकायों और पंचायत चुनाव में इस बार ईवीएम के साथ बैलेट पेपर से भी गिरेंगे वोट
जयपुर। राजस्थान के आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित निकायों और पंचायत के चुनाव में ईवीएम मशीनों के साथ ही बैलेट पेपर से भी वोट डाले जाने का विकल्प राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला कलेक्टरों को दिया है।

आयोग के अध्यक्ष मधुकर गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कलेक्टरों को दोनों विकल्प दिए गए हैं । वे चाहे जिस विकल्प को चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयोग चुनाव में खर्चा कम करना चाहता है और क्योंकि निकायों और पंचायत में वोटर की संख्या काफी कम होती है। ऐसे में बैलेट पेपर से चुनाव भी आसानी से हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि देश में 50% राज्य ऐसे हैं जहां निकायो, पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर से हो रहे है। प्रदेश में कुल 110000 निकाय पंचायतों पर प्रतिनिधि इन चुनाव के माध्यम से बनेंगे। जिसमें जिला प्रमुख सभापति और महापौर भी शामिल है ।

वही प्रदेश की 47 जिलों की छह जिला परिषद सदस्यों, 22 पंचायत समिति सदस्यों ,40 ग्राम पंचायत में सरपंच पदों एवं 37 ग्राम पंचायत में उपसरपंच, 325 वार्ड पंचों नगरीय निकायों में 11 जिलों के 15 नगरी निकायों के 11 वार्ड पार्षदों, दो अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष ,एक सभापति और एक उपसभापति के उप चुनाव जून जुलाई माह में कराए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव : शहर में 49 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
जयपुर। जयपुर लोकसभा क्षेत्र और जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के लिए मतदान होगा। जयपुर, जयपुर ग्रामीण के साथ दौसा लोकसभा क्षेत्र की चाकसू एवं बस्सी, सीकर क्षेत्र की चौमूं विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जयपुर जिले के 18 विधानसभा क्षेत्रों में 49 लाख 41 हजार 526 से ज्यादा मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इसके लिए जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान कॉलेज, सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन छात्र कॉलेज और दिल्ली रोड पर जामिया तुल हिदाया विश्वविद्यालय से अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानी की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलिमा तक्षक ने बताया कि जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में 21 लाख 84 हजार 978 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 11 लाख 45 हजार 437 पुरुष और 10 लाख 39 हजार 533 महिला मतदाताओं के साथ आठ थर्ड जेंडर मतदाता भी शामिल हैं। वहीं जयपुर निर्वाचन क्षेत्र में 22 लाख 87 हजार 350 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 11 लाख 90 हजार 851 पुरुष और 10 लाख 96 हजार 417 महिला मतदाताओं के साथ 82 थर्ड जेंडर लोग भी शामिल हैं।

मतदान की अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने जिले के सभी मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी मतदाता शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

तीन स्थलों से रवाना हुए मतदान दल
जयपुर निर्वाचन क्षेत्र की आठ विधानसभा क्षेत्रों में 2085 और जयपुर ग्रामीण क्षेत्र की आठ विधानसभा क्षेत्रों में 2 हजार 128 मतदान दल चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। इन दोनों निर्वाचन क्षेत्र के लिए सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन छात्र कॉलेज, जमवारामगढ़ रोड स्थित जामिया तुल हिदाया विश्वविद्यालय और जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान कॉलेज से गुरुवार को दो पारियों में कुल 4213 मतदान दलों की रवानगी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि जयपुर क्षेत्र के लिए हवामहल विधानसभा क्षेत्र में 240, विद्याधर नगर में 326, सिविल लाइंस में 221, किशनपोल में 170, आदर्श नगर में 249, मालवीय नगर में 187, सांगानेर में 341 और बगरू क्षेत्र में 351 मतदान दल मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। वहीं जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के लिए कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में 226, विराटनगर में 226, शाहपुरा में 216, फुलेरा में 257, झोटवाड़ा 435, आमेर में 280, जमवारामगढ़ में 239 और बानसूर में 249 मतदान दल मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। सीकर लोकसभा क्षेत्र की चौमूं विधानसभा क्षेत्र में 233, दौसा की बस्सी विधानसभा क्षेत्र में 252 और चाकसू में 241 मतदान दल चुनाव प्रक्रिया को पूरी कराएंगे।

Bihar Floor Test: नीतीश कुमार ने हासिल किया विश्वास मत, सरकार के पक्ष में पड़े 129 मत
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। सरकार के समर्थन में 129 वोट पड़े है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, हम के सरकार के समर्थन में वोट पड़े।

विपक्ष ने सदन का किया वॉकआउट
विधानसभा में आरजेडी के नेतृत्व में विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया। इस प्रकार सरकार के विपक्ष में शुन्य वोट पड़ा।

सुबह विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए लाए थे प्रस्ताव
बिहार विधानसभा में सभाध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को 125 के मुकाबले 112 मत से पद से हटा दिया गया था।

विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण की समाप्ति के बाद जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तब सभा अध्यक्ष को हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) के नंदकिशोर यादव ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। सभा अध्यक्ष ने नियम के तहत सदस्यों से पूछा कि कितने सदस्य अध्यक्ष के हटाने के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। इसपर 38 से अधिक सदस्यों ने खड़ा होकर इसका समर्थन किया। इसके बाद सभाध्यक्ष ने कहा कि सदन में उन्हें पद से हटाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है इसलिए वह अब आसन खाली करते हैं। सभाध्यक्ष के आसन खाली करने के बाद उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने आसन ग्रहण किया।

इसके बाद सभाध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। चर्चा के बाद मतदान कराया गई थी, जिसमें प्रस्ताव के समर्थन में 125 और विरोध में 112 मत पड़े। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तीन विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव ने सत्ता पक्ष के साथ मिलकर प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया था।

एडीआर ने जारी की रिपोर्ट: 88 विधायकों ने 50 फीसदी से ज्यादा वोट से की जीत हासिल
जयपुर। राजस्थान में पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनावों 199 विधायकों में से 88 ने 50 फीसदी से ज्यादा वोट के साथ जीत हासिल की हैं। इसी प्रकार 111 विधायकों ने 50 प्रतिशत से कम मत पाकर जीत दर्ज कराई है। विधानसभा चुनावों को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोकेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर)और राजस्थान इलेक्शन वॉच ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 16वीं राजस्थान विधानसभा के लिए गत 25 नवंबर को हुए चुनाव में जीत दर्ज करवाने वाले विधायकों ने कुल मतदान के औसतन 47 प्रतिशत मतों से जीत हासिल की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 44 फीसदी विधायकों ने आधे से ज्यादा मत हासिल किए हैं। इसके साथ ही 56 प्रतिशत विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में पड़े कुल वोटों के 50 फीसदी से कम वोटों से जीते हैं। रिपोर्ट के अनुसार नामांकन पत्र भरते समय आपराधिक मामले घोषित करने वाले 61 विजेताओं में से 35 ने 50 फीसदी या उससे अधिक वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है। इसी प्रकार स्वच्छ पृष्ठभूमि वाले 138 विजेताओं में से 53 ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है। रिपोर्ट के अनुसार 169 करोड़पति विजेताओं में से 76 ने 50 प्रतिशत या उससे अधिक वोट शेयर के साथ जीत दर्ज करायी है। इसी तरह 30 गैर करोड़पति विजेताओं में से 12 ने आधे से ज्यादा वोट हासिल किए हैं। इन चुनावों में सात विजेताओं ने एक हजार से कम वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। इसी प्रकार चार विजेताओं ने जीत के 30 प्रतिशत से अधिक के अंतर से विजय हासिल की है।

वोटर्स का 36% प्रतिनिधित्व
राजस्थान विधानसभा चुनाव के सभी विजेता विधायकों ने कुल पंजीकृत मतदाताओं के औसतन 36 फीसदी के साथ जीत हासिल की है। इसका मतलब यह है कि  कुल विजेता मतदाताओं का औसतन 36 फीसदी प्रतिनिधित्व करते हैं। पांच साल पहले 2018 में हुए चुनाव में यह आंकड़ा 34 प्रतिशत था।

महिला विजेताओं का प्रदर्शन
चुनाव में जीते 199 विधायकों में 20 महिलाएं हैं। इनमें से कोई भी महिला विजेता 35 फीसदी से कम वोट शेयर के साथ नहीं जीती है। महिला विजेताओं में जयपुर शहर के विद्याधर नगर क्षेत्र से भाजपा की दीया कुमारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से सबसे अधिक वोट शेयर यानी की 63.30 प्रतिशत और जीत के अंतर 28.50 फीसदी के साथ जीत हासिल की है।

दोबारा जीते विधायकों का प्रदर्शन: विधानसभा चुनाव में 75 विधायक दोबारा से जीत कर आए हैं। इनमें से कोई भी अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में 30 प्रतिशत से कम वोट शेयर के साथ नहीं जीता है। इनमें से 23 ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है। दोबारा जीते 47 विधायकों ने जीत के 10 प्रतिशत से कम अंतर के साथ सफलता हासिल की है, जबकि एक ने जीत के 30 फीसदी से अधिक अंतर के साथ विजयी हुए हैं।

संभाग में 1.36 लाख वोट ज्यादा मिले फिर भी सीटों में बराबरी पर कांग्रेस
जयपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी बुधवार को केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के गढ़ माने जाने वाले अजमेर में पार्टी की बड़ी सभा के साथ राजस्थान चुनावों का शंखनाद करने जा रहे हैं। दो लाख की भीड़ लाने का दावा है, लेकिन संभाग की सीटों में भाजपा से कांग्रेस कमत्तर नहीं है। संभाग के चार जिलों अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर और अजमेर में कुल 29 विधानसभा सीटों में कांग्रेस और भाजपा दोनों की 13-13 सीटें हैं। जबकि भाजपा का वोट शेयर पिछले चुनावों में कांग्रेस से 1.36 लाख ज्यादा रहा था। संभाग में भाजपा की बड़ी चिंता नागौर और टोंक जिला है। दोनों जिलों में भाजपा के पास कुल 14 सीटों में से केवल 3 पर ही विधायक हैं। बाकी की 9 सीटों पर कांग्रेस है। आरएलपी से नागौर में भाजपा को बड़ा घाटा हुआ था। यहां दो सीटों पर आरएलपी जीती थी, लेकिन वोटों के समीकरण अन्य 6 सीटों पर बिगाड़े थे। इसके चलते इन सीटों पर कांग्रेस जीतकर आई थी।

दो लाख की भीड़ लाने का दावा
भाजपा हालांकि प्रदेशभर से दो लाख लोगों की भीड़ सभा में लाने का दावा कर रही है, लेकिन बड़ी भीड़ का टारगेट संभाग के चार जिलों से ही रखा गया है। अजमेर और भीलवाड़ा में भाजपा अपने गढ़ को बचाने और नागौर-टोंक में कांग्रेस-आरएलपी को कमजोर करने के लिए मोदी की सभा से माहौल बनाने की तैयारी में है। ऐसे में नागौर और टोंक जिले के भाजपाइयों को बड़ी संख्या में लोग लाने का टारगेट दिया गया है। मोदी की सभाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने इन जिलों के पदाधिकारियों से गहन बैठकें भी की थी।

चुनावों में चेहरा मोदी, उपलब्धियां केन्द्र के काम
चुनावी रणभेरी ही राजस्थान में केन्द्र सरकार के कामों और मोदी के चेहरे से बजा रही है। साफ है कि मोदी की पापुलेरिटी को भुनाने में कोई कोर कसर चुनावों में नहीं छोड़ी जाएगी। वहीं केन्द्र सरकार के कामों को लेकर सभा स्थल पर एक किमी रास्ते में उपलब्धियों के बैनर-पोस्टर-होर्डिंग्स लगाने से साफ है कि विधानसभा चुनावों में केन्द्र की उपलब्धियों को फ्रंट में रखकर भाजपाई जनता के बीच जाएंगे। इसके पीछे रणनीति केवल राजस्थान के ही चुनाव नहीं, बल्कि इसके छह माह बाद लोकसभा चुनावों का भी साथ-साथ माहौल और वोट बनाना है। सीपी जोशी ने अपनी ताजपोशी के साथ ही यह साफ कर दिया था कि वे मोदी-केन्द्र के कामों से ही चुनाव मैदान में जाएंगे।

मोदी को प्रदेश से भेजे मुद्दे, कांग्रेस को अंतकर्लह पर घेरेंगे
सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय नेतृत्व ने सभा से पूर्व राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ मुद्दों और कांग्रेस के आपसी अंतकर्लह की सारी अपडेट मांगी गई थी। ऐसे में मोदी की सभा में केन्द्र की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही कांग्रेस के आपसी झगड़े और गहलोत सरकार की विफलताओं पर घेरने की तैयारी है।

जिलों में यूं रहा था वोट शेयर
पिछले चुनावों में भाजपा को अजमेर में कांग्रेस से 72398, भीलवाड़ा में 153609 वोट ज्यादा मिले थे, लेकिन उसके उलट नागौर में कांग्रेस से 84730 और टोंक में 89758 वोटों से पीछे रही थी। संभाग में कुल वोटों में भाजपा को करीब 20.46 लाख वोट और कांग्रेस को 19.10 लाख वोट मिले थे।

मंडल स्तर के भाजपाई आएंगे
सभा में भाजपा ने प्रदेशभर से मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों को भी बुलाया है ताकि वे मोदी की कहीं गई बात को अपने क्षेत्र में आगामी एक माह भाजपा के चलने वाले महासंपर्क अभियान में इन्हें घर-घर पहुंचा सकें। गौरतलब है कि इस अभियान में भाजपा केन्द्र की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएगी।

द्रौपदी मुर्मू को प्रदेश से 2 वोट अधिक मिले
जयपुर। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को राजस्थान से 75 विधायकों के वोट मिले। यह भाजपा गठबंधन से 2 मत ज्यादा है। 2 निर्दलीय विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है। यूपीए के प्रत्याशी को 123 विधायकों के वोट मिले हैं। पिछले माह हुए राज्यसभा के चुनावों में कांग्रेस के 126 मत मिले थे। राष्ट्रपति के चुनाव में राजस्थान के 198 विधायकों ने मतदान किया था। दो विधायकों कांग्रेस के भंवरलाल शर्मा और बीटीपी के राजकुमार रोत ने मतदान नहीं किया था। गठबंधन के अनुसार बीजेपी का आंकड़ा 74 बैठता है। इनमें से 71 तो भाजपा और 3 आरएलपी पार्टी के विधायक है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा की शोभारानी कुशवाह को निलंबित कर दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति चुनाव में भी शोभारानी ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। इस तरह एनडीए ने कांग्रेस के दो वोटों में सेंध मारने में सफलता प्राप्त की। राष्ट्रपति चुनाव में राजस्थान के एक विधायक के वोट की वैल्यू 129 और सांसद के वोट की वैल्यू 700 है। राजस्थान में सांसदों की संख्या 35 है, जिनमें लोकसभा के सभी 25 सांसद भाजपा के है और राज्यसभा के 10 सांसदों में से 6 कांग्रेस के है।

भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न
भाजपा समर्थित एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपद्री मुर्मू के चुनाव में जीत कर पदासीन होने के काउंटिंग परिणाम आने के बाद भाजपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाया। भाजपाई महिलाएं भी इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। भाजपाइयों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच गाकर मुर्मू के निर्वाचित होने की खुशियां मनाई। भाजपाईयों ने मिठाइयां बांटी। पार्टी कार्यालय में भाजपाइयों ने राष्ट्रीय ध्वज और पार्टी के झंडे लहराए और पार्टी के पक्ष में नारेबाजी भी की। भाजपा नेताओं ने मुर्मू की जीत पर बधाइयां भी दी है। जश्न में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी शामिल हुए।

राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक वोट, फिर भी जीत जरूरी नहीं
जयपुर। आमतौर पर किसी भी चुनाव में जो प्रत्याशी सबसे ज्यादा वोट पाता है, वह अपनी सीट पर विजेता घोषित कर दिया जाता है, लेकिन राष्ट्रपति चुनाव में हार या जीत वोटों की संख्या से नहीं, बल्कि वोटों की वैल्यू से तय होती है। राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार को सांसदों और विधायकों के वोटों के कुल मूल्य का आधा से ज्यादा हिस्सा हासिल करना होता है। वोट की वैल्यू 51 साल पुरानी 1971 की जनगणना के आंकड़ों से निकाली जाएगी।
मौजूदा समय में राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल या इलेक्ट्रोरल कॉलेज के सदस्यों के वोटों का वेटेज 10 लाख 98 हजार 903 हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर विधानसभा के वोट का मूल्य 6264 भी शामिल है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा फिलहाल निलंबित है। इसके वोट के मूल्य को कम करने के बाद राष्टÑपति चुनाव जीतने के लिए कम से कम पांच लाख 46 हजार 320 वोट मूल्य की जरूरत होगी।

ऐसे निकालती है विधायकों के वोट की वैल्यू
किसी राज्य के विधायक के पास कितने वोट है( इसका पता लगाने के लिए उस राज्य की जनसंख्या को राज्य विधानसभा सदस्यों की संख्या में भाग दिया जाता है, इसके बाद जो अंक निकलता है, उसे फिर 1000 से भाग दिया जाता है, फिर जो अंक प्राप्त होता है( उसी से राज्य के एक विधायक के वोट का अनुपात निकलता है।

सांसद के वोट की वैल्यू का गणित
सांसदों के मतों का मूल्य जानना ज्यादा कठिन नहीं है। देश के सभी विधायकों के वोटों का जो मूल्य आएगा, उसे लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की कुल संख्या से भाग दिया जाता है, फिर जो अंक हासिल होता है, वहीं एक सांसद के वोट का मूल्य होता है। अगर इस तरह भाग देने पर शेष 0.5 से ज्यादा हो तो वेटेज में एक का इजाफा हो जाता है।  यानी एक सांसद के वोट की वैल्यू 708 होती है। यानी कुल 776 सांसद (543 लोकसभा और 233 राज्यसभा) के वोटों की संख्या पांच लाख 49 हजार 408 है।

विधायक और सांसद के वोट की वैल्यू
राष्ट्रपति चुनाव में राजस्थान के एक विधायक के वोट की वैल्यू 129 है। इसी प्रकार एक सांसद के वोट की वैल्यू 737 है। वर्ष 1971 में राजस्थान की जनसंख्या दो करोड़ 57 लाख 65 हजार 806 थी। संविधान में 84वां संशोधन से बना अधिनियम 2001 के अनुसार वर्तमान में राज्यों की जनसंख्या वर्ष 1971 की जनगणना के आंकड़ों पर आधारित है, जिसमें बदलाव वर्ष 2026 के बाद की जनगणना के आंकड़े प्रकाशित होने के बाद किया जाएगा।

एमएलए के वोट की वैल्यू
वर्ष 1971 के जनसंख्या    25,765,806
विधायक की संख्या 200 का भाग देने पर आता है     128829.03
इसमें 1000 का भाग देने पर आता है     128.82

सांसद के वोट का वैल्यू
सभी 200 विधायकों के वोटों की वैल्यू    25800
सांसदों की संख्या 35 का भाग देने पर वैल्यू     737.14

चुनाव में पेन से डाले जाएंगे वोट
जयपुर। प्रदेश में राज्यसभा की चार सीटों के चुनाव में मैसूर में बने खास पेन से 10 जून को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 215 पेन मैसूर से मंगवाए गए हैं। सभी 200 विधायकों को अलग-अलग पेन दिए जाएंगे। निष्पक्ष चुनावों के लिए इन पेनों की स्याही अहम है। 2016 में हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनावों की एक घटना के कारण इस पर अब खास ध्यान दिया जाता है। इसी महीने राजस्थान के साथ उत्तरप्रदेश महाराष्ट्र, तमिलनाडू, बिहार, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना,  झारखंड, पंजाब और गुजरात में राज्यसभा चुनाव हैं।

हरियाणा में 12 विधायकों के वोट हुए थे खारिज
2016 में हरियाणा में 12 विधायकों के वोट अवैध करार दे दिए गए थे, क्योंकि विधायकों ने गलत इंक वाले पेन से वोट दे दिया था। कांग्रेस के समर्थन से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार आरके आनंद चुनाव हार गए थे और भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा विजयी रहे थे। चन्द्रा अब यहां निर्दलीय प्रत्याशी हैं। हरियाणा के उस हादसे पर विवाद हो गया था और कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया था।

खास पेन का इस्तेमाल
विवाद के बाद निर्वाचन आयोग ने खामियों को दूर करने अधिकारियों के एक कार्य समूह बनाया था। इस समूह ने मतदान के लिए के लिए एक ऐसी कलम के इस्तेमाल की सिफारिश की जिस पर निर्वाचन अधिकारी का हस्ताक्षर या इलेक्शन कमीशन आॅफ  इंडिया अंकित हो। इस समय इस तरह के वॉयलट इंक से वोटिंग तय की गई है।

पेन में थी वॉयलट कलर की इंक
हरियाणा में 2016 वोटिंग का वीडियो बना था और हरियाणा के चीफ  इलेक्टोरल आॅफिसर खुद वहां मौजूद थे। उस समय उन्होंने बताया था कि वोटिंग के लिए एक पेन उपलब्ध कराया गया था जिसमें वॉयलट कलर की इंक थी और धागे से बंधा था। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि इस पेन को किसी ने बदल दिया था। कमरे के एक कोने में वोटिंग की जा रही थी।

सरकार वोटों की खेती पकाने के लिए तो रमजान में बिना कटौती बिजली आपूर्ति करती है, परंतु किसानों की फसल से उसे कोई वास्ता नहीं- रामलाल शर्मा
जयपुर।  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अंदर किसान दुखी, परेशान और पीड़ित है और इस परेशानी का प्रमुख कारण प्रदेश में बिजली की कटौती। बिजली की कटौती के कारण किसान की फसल के अंदर पर्याप्त पानी नहीं जाने के कारण करोड़ों रुपए की सब्जी की फसल किसानों की बर्बाद हो चुकी है। ये तो एक कारण था लेकिन प्रदेश सरकार हमेशा एक बात के लिए चिंतित रहती है कि कांग्रेस की हमेशा से नीति रही है कि उसकी वोटों की राजनीति फसल कभी खराब नहीं हो।  रमजान के महीने में 2 दिन तक बिना कटौती के बिजली की आपूर्ति होती रही। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि प्रदेश में 2 दिन तक बिजली कहा से आई, लेकिन सरकार ने बिजली की उपलब्धता इस आधार पर कार्रवाई की उसके वोटों की फसल रमजान के त्योहार के ऊपर खराब नहीं हो।

किसान दुखी और परेशान

आज प्रदेश का किसान सिर्फ बिजली कटौती से परेशान नहीं है। चारे के भाव 1500 रुपये प्रति क्विंटल होने की वजह से आज किसान दुखी और परेशान है  सरकार द्वारा जिला कलेक्टर को निर्देश दिए गए, लेकिन क्या जिला कलेक्टर ने चारे की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए काम किया? आज भी पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश से आने वाला चारा ब्लेकियो के हाथों में किस तरीके से 1500 रुपये पर पहुंच गया है। सरकार को सुनिश्चित करने के लिए मध्यस्थ लोगो और जो मोटा मुनाफा कमाने का काम करते हैं उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करें। तब जाकर किसानों को राहत मिलेगी  जो चारा 600-700 रुपये प्रति क्विंटल मिलता था, आज वो चारा 1500 रुपए प्रति क्विंटल में खरीद कर किसान अपने पशुपालकों को बचा पाएगा या नहीं बचा पाएगा? यह बहुत मुश्किल है। लेकिन यह बात तो तय है किसान बर्बादी के कगार के ऊपर जा चुका है, समय रहते हुए सरकार चेते, यही सरकार से उम्मीद है।

जोधपुर की घटना पर भाजपाइयों का जयपुर में प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी के जयपुर शहर इकाई की ओर से गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोधपुर की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर अध्यक्ष राघव शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यहां पर इकट्ठे हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल कलराज मिश्र के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

फैसले का दिन : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू
नई दिल्ली। पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा की विधानसभा चुनावों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये जाने के साथ ही वहां सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में, मणिपुर में दो चरणों में तथा उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में एक-एक चरण में मतदान संपन्न हुआ था।

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिये मतगणना का काम सुबह आठ बजे चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुल 70 हजार सिविल पुलिसकर्मी तथा 245 कंपनी अद्र्धसैनिक बल और  69 कंपनी पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। संवेदनशील मतगणना स्थलों पर वीडियोग्राफी करायी जा रही है और इस कार्यक्रम में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटा जाने का आदेश जारी किया गया है।

उत्तराखंड विधानसभा की 70 सीटों के लिए भी सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की गयी।  राज्य की पांचवीं विधानसभा के गठन के लिये गत 14 फरवरी को मतदान हुआ था, राज्य में इलेक्ट्रॉनिक वोङ्क्षटग मशीन (ईवीएम) में बंद कुल 632 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलना शुरू हो गया है। इस बार राज्य में कुल 81 लाख, 72 हजार, 173 मतदाताओं में से 65.37 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

राज्य के 632 प्रत्याशियों में से मात्र 70 भाग्यशाली उम्मीदवारों के नतीजे लगभग तीन घण्टे बाद सामने आ जाएंगे। इनमें निवर्तमान मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (पार्टी) प्रत्याशी पुष्कर ङ्क्षसह धामी, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित सभी मंत्रिमण्डल सदस्यों के अलावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व में मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित अनेक पूर्व मंत्री और दर्जा प्राप्त मंत्री भी अपने भाग्य का फैसला सुनने को व्याकुल हैं। पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) ने भी सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जिनमें उसके मुख्यमंत्री पद के दावेदार सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल और अन्य के भी भाग्य का फैसला हो जायेगा। इनके अलावा, कांग्रेस और भाजपा के विद्रोही और स्वतंत्र प्रत्याशियों की भी स्थिति साफ हो जायगी।

पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य में 66 स्थानों पर गणना केन्द्र बनाये गये हैं। मतगणना केन्द्रों की कड़ी सुरक्षा के लिये त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है जिसके लिये सेंट्रल आम्र्ड पुलिस फोर्स की 45 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा प्रदेश में करीब 7500 कर्मचारी गिनती के काम पर तैनात किये गये हैं। हर गिनती केन्द्र पर मीडिया की सहूलियत के लिये मीडिया सेंटर बनाये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा की 117 सीटों पर गत 20 फरवरी को मतदान हुआ। चुनाव मैदान में विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीयों समेत कुल 1,304 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने उतरे जिनमें 93 महिलाएं, दो उभयलिंगी और शेष 1,209 पुरुष हैं।

गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के 301 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। राज्य में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सभी मतदान केन्द्रों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

मणिपुर विधानसभा की 60 सीटों पर हुए मतदान के लिए आज सुबह आठ बजे मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई।

पंजाब विस चुनाव की मतगणना कल, चतुष्कोणीय मुकाबले में आप मारेंगी बाजी!
चंडीगढ़। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिये 20 फरवरी को हुये चुनावों की मतगणना 10 मार्च को होगी और इसके साथ ही मैदान उतरे प्रत्याशियों की दिलों की धड़कनें बढऩे लगी हैं। मतगणना सुबह आठ बजे कोविड नियमों का पालन करते हुये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगी और अनेक दौर के बाद दोपहर तक नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। सायंकाल तक समूची मतगणना प्रक्रिया सम्पन्न हो जाएगी। मतगणना के लिये राज्य में 66 जगहों पर 117 केंद्र स्थापित किये गये हैं। समूची मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।  इस चुनाव में 1304 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होने जा रहा है, जिनमें 231 राष्ट्रीय दलों के, 250 प्रांतीय दलों के, 362 गैर मान्यता प्राप्त दलों के और 462 निर्दलीय हैं। इनमें 1209 पुरुष, 93 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर हैं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस के अलावा विपक्षी आम आदमी पार्टी और संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) ने सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ा है।  इनके अलावा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) 97 और उसकी गठबंधन सहयोगी 20, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 68 और उसकी गठबंधन सहयोगी पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) 34 तथा शिअद (संयुक्त) ने 15 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इस बार के चुनाव में शिअद ने भाजपा से नाता तोड़ कर बसपा से गठबंधन किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस के अलग होकर भाजपा के साथ मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव में कुल 2,14,99,804 पंजीकृत मतदाताओं में से 71.95 प्रतिशत यानी 15469618 ने 24740 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। मतदान करने वालों में 8133930 पुरुष, 7335406 महिलाएं और 282 ट्रांसजेंडर हैं। राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों में से गिद्दड़बाहा में सर्वाधिक 84.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद तलवंडी साबो में 83.70 प्रतिशत तथा सरदूलगढ़ में 83.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों में अमृतसर पश्चिमी 55.40 प्रतिशत, लुधियाना दक्षिणी 59.04 प्रतिशत और अमृतसर केंद्रीय 59.19 प्रतिशत रहे थे। मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया था।

चुनाव में इस बार मुख्य रूप से चतुष्कोणीय मुकाबला था जिसमें अनेक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इनमें नौ हॉट सीट हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (चमकौर साहिब और भदौर विधानसभा क्षेत्र), उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी (अमृतसर मध्य), उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा (डेरा बाबा नानक), पूर्व मुख्यमंत्री और शिअद नेता प्रकाश सिंह बादल(लम्बी), सुखबीर सिंह बादल (जलालाबाद) पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (पटियाला शहरी), आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत सिंह मान(धूरी) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (अमृतसर पूर्व) मैदान में हैं। इनके अलावा एसएसएम और किसान नेता बलबीर राजेवाल समराला सीट से चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा  राज्य के अन्य कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, परगट सिंह, भरत भूषण आशु, ब्रह्म मोहिंद्रा, तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा और अन्य भी चुनाव मैदान में हैं। अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद भी मोगा से चुनाव लड़ा है।

चन्नी चमकौर साहिब से तीन बार लगातार विधायक रहे हैं। कांग्रेस ने इस बार उन्हें भदौर (सुरक्षित) सीट से भी चुनाव में उतारा हैं। अमृतसर (पूर्व) में  सिद्धू के खिलाफ शिअद के तेज तर्रार नेता बिक्रम मजीठिया ने ताल ठोंकी है और यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। दोनों नेता अब तक कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारे हैं लेकिन इस बार आमने सामने होने पर इनमें से एक ही हार निश्चित है। प्रकाश सिंह बादल (95) इस चुनाव में सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार हैं।

वर्ष दो 2017 के विधानसभा चुनावों के परिणामों पर गौर करें तो उसे कांग्रेस ने 77, आप 20, शिअद 15, भाजपा तीन और लोक इंसाफ पार्टी को दो सीटें मिली थीं।