raised - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शिक्षकों ने उठाया सवाल, कैसे बनेगी 600 रुपए में दो यूनिफॉर्म
कोटा। 1 जुलाई से स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है लेकिन कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को अभी भी नई यूनिफॉर्म का इंतजार है। नए यूनिफार्म नहीं मिलने से बच्चे पुराने ड्रेस पहन कर ही स्कूल जा रहे हैं। यूनिफॉर्म का कपड़ा खरीदने के लिए टेंडर भी हो चुके हैं लेकिन इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। इसी बीच यूनिफॉर्म तैयार करने को लेकर शिक्षित सवाल खड़े कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि मात्र 600 में यूनिफार्म के 2 कैसे बन सकती है। बाजार में यूनिफार्म का अच्छा कपड़ा भी महंगा है और सिलाई भी अधिक है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2021 के बजट भाषण में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी जिसके मुताबिक प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को सिली हुई यूनिफार्म देने का निर्णय किया था।

रेडीमेड ड्रेस देने की मांग
वहीं स्कूल के शिक्षक छात्र-छात्रओं को रेडीमेड ड्रेस देने की मांग कर रहे है। शिक्षकों का कहना है की घोषणा के मुताबिक 600 रुपए में 2 यूनिफॉर्म देनी है। 425 रुपए कपड़े के और 175 रुपए सिलाई के है। कपड़े की आपूर्ति के लिए टेड़र प्रकिया चल रही है। जिसके बाद कपड़ा आएगा और सिलाई की राशि विद्यालय प्रबंधन समिति के एसएमसी के खातों में जमा होगी। शिक्षकों का कहना है की कोई भी दर्जी 87 रुपए में यूनिफॉर्म तैयार नहीं करेगा।

बाजार में यूनिफॉर्म सिलाई रेट
वर्तमान में बाजार में एक यूनिफॉर्म की सिलाई 600 रुपए पेंट शर्ट व सलवार कुर्ता की सिलाई 250 रुपए निर्धारित है। ऐसे में 175 रुपए में 2 ड्रेस सिलाना संभव नहीं होगा। ऐसे में शिक्षक छात्र-छात्रओं को रेडीमेड  ड्रेस देने की मांग कर रहे है। शिक्षकों का कहना है की रेडीमेड ड्रेस स्कूल में उपलब्ध करवाने से उन्हें ड्रेस वितरण में भी आसानी होगी।

यह होगा ड्रेस कोड
शिक्षा विभाग की और से पिछले ही वर्ष सरकारी स्कूल की ड्रेस में बदलाव किया गया था। छात्रों के लिए आसमानी रंग की शर्ट व गहरी भूरे की पेंट और छात्राओं को भी उसी कलर की कलर की शर्ट या कुर्ता तथा गहरे भूरे कलर की सलवार या स्कर्ट पहननी होगी। गुरुवार को स्कूल ड्रेस पहनने में छूट रहेगी।

इनका कहना है
अभी तक हमारे पास ड्रेस उपलब्ध नहीं हुई है और ना ही कोई बजट आया है। जैसे ही हमारे पास ड्रेस उपलब्ध होगी, स्कूलों में ड्रेस उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभी बच्चे स्कूलों में फिलहाल पुरानी ड्रेस में ही आ रहे है। -केके शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रा. शिक्षा

विभाग को स्कूलों में रेडीमेड ड्रेस उपलब्ध करवानी चाहिए। 600 रुपए में सिर्फ एक ड्रेस का कपड़ा ही आता है। इसके बाद ड्रेस की सिलाई भी है। 600 रुपए में 2 ड्रेस तैयार नहीं हो सकती और ना ही कोई दर्जी इतने कम में  ड्रेस सिलकर देगा। -राहुल शर्मा, प्रिंसिपल

पीएचईडी विभाग की कार्यशैली पर सरपंच ने उठाए सवाल
चिड़ावा। चिड़ावा पंचायत समिति में बुधवार को साधारण सभा की बैठक प्रधान इंद्रा डूडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ओजटू सरपंच ने पीएचईडी विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बताया की चिड़ावा को उसके हिस्से का सामान ही नहीं मिल रहा। जबकि आगे से सामान जलदाय विभाग के दफ्तर में आ गया। उन्होंने आरोप लगाया की चिड़ावा के हिस्से का सामान बाजार में बेचा का रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को अपनी जेब से रुपए देकर काम करवाने पड़ रहे हैं। इससे शर्मनाक स्थिति और क्या होगी। ऐसे में झुंझुनूं बैठने वाले और इसी माह रिटायर होने वाले अधिकारी के खिलाफ  निंदा प्रस्ताव लिया जाए। जिसका सभी ने समर्थन किया।

बैठक में जिला परिषद सदस्य पंकज धनखड़ ने बिजली विभाग द्वारा गरीब लोगों के लाखों की वीसीआर भरकर परेशान करने और अघोषित बिजली कटौती का आरोप लगाया। इस पर बिजली विभाग एक्सईएन अशोक चौधरी ने कहा कि वीसीआर अपराध साबित होने पर ही भरी जाती है। फिर भी कोई मामला है तो दिखवा लेंगे। उन्होंने अघोषित बिजली कटौती पर कहा कि आगे से लोड बढ़ने पर कटौती होती है। इसके अलावा अन्य कटौती की सूचना दी जाती है। सरपंचों ने चिड़ावा अस्पताल में फि जिशियन लगवाने, पीएचईडी व पीडब्ल्यूड़ी का एक्सईएन दफ्तर खुलवाने का प्रस्ताव भी पूरजोर तरीके से रखा।

ओजटू से घासी का बास सड़क में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सरपंच विनोद ने इसकी जांच करवाने और दोषियों पर कार्रवाई करवाने और सही निर्माण की मांग की। सरकारी स्कूलों में कुछ इलाकों में रिजल्ट कमजोर रहने पर सवाल उठा। जिस पर सीबीईओ ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि वे स्वयं स्कूलों का निरीक्षण कर स्टाफ  को शिक्षण व्यवस्था बेहतर करने पर जोर देंगे। तहसीलदार कृष्ण कुमार ने उदयपुर में एक व्यक्ति की हत्या के मामले पर प्रशासनिक निर्देशों से अवगत कराते हुए शान्ति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्धों पर नजर बनाए रखने व पुलिस-प्रशासन को सूचना देने की अपील की। बैठक का संचालन बीडीओ रण सिंह ने किया।

राजस्व न्यायालयों के संगठन और संरचना की संवैधानिकता पर खड़े किए सवाल
अजमेर। प्रदेश के राजस्व न्यायालयों के संगठन एवं संरचना की संवैधानिकता पर भी अब सवाल खड़े हो गए हैं। खुद राजस्व मण्डल के न्यायिक सदस्य अविनाश चौधरी की एकलपीठ ने मंगलवार को एक ट्रांसफर प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए रैफरेंस बनाकर मण्डल के रजिस्ट्रार को हाईकोर्ट को रैफर करने के निर्देश दिए। मण्डल के इतिहास में पहली बार किसी पीठ ने इस पर प्रश्नचिन्ह लगाकर समीक्षा के लिए हाईकोर्ट को प्रस्तुत किया है। इससे पहले हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कोई समीक्षा के लिए प्रश्न प्रस्तुत नहीं किए गए। चौधरी की एकलपीठ ने भरतपुर जिले की सैह तहसील के नगला गांव के प्रार्थी राजेन्द्र पुत्र मंगल जाटव बनाम देवेन्द्र सिंह परमार उप जिला कलक्टर एवं जगदीश पुत्र मंगल जाटव व अन्य द्वारा प्रस्तुत मुंतकिली प्रार्थना पत्र की सुनवाई करते हुए पीठासीन अधिकारी से पैरावाइज टिप्पणी मंगवाने और विपक्षीगण को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

यह बनाया प्रश्न

क्या राजस्थान राज्य के राजस्व न्यायालयों का संगठन एवं संरचना, भारतीय संविधान के मूलभूत तत्व कार्यपालिका व न्यायपालिका के बीच शक्तियों का पृथक्करण एवं न्यायपालिका की स्वतंत्रता के मानकों के अनुरुप है। ऐसे में क्या भू-राजस्व अधिनियम 1956 के अध्याय 3, 4 और 5 व राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 के अध्याय 15 में राजस्व न्यायालयों के संगठन व संरचना संबंधी उपबंध संवैधानिक हैं?

मण्डल में 7 हजार से ज्यादा ट्रांसफर एप्लीकेशन

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में राजस्व मण्डल में ट्रांसफर एप्लीकेशन के करीब 7 हजार से ज्यादा प्रकरण लम्बित हैं, जबकि हाईकोर्ट में अधीनस्थ न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों के विरुद्ध लम्बित प्रकरण नगण्य हैं। यह भी तब है जब हाईकोर्ट के अधीनस्थ सिविल व दांडिक न्यायालयों की संख्या राजस्व न्यायालयों से कहीं ज्यादा है। इससे आम जनता का राजस्व न्यायालयों के प्रति असंतोष तो प्रतिबिम्बित होता ही है, साथ ही राजस्व न्यायालयों के संस्थानिक ढांचे पर भी सोचने को मजबूर करता है।

कार्यपालिका और न्यायिक शक्तियों का मिश्रण भी समस्या

उन्होंने निर्णय में उल्लेख किया है कि मण्डल में प्रस्तुत होने वाली ट्रांसफर एप्लीकेशन में अधीनस्थ न्यायालय के पीठासीन अधिकारी पर प्रतिपक्षी द्वारा राजनीतिक पहुंच वाला व्यक्ति बताते हुए न्याय की उम्मीद नहीं होने के जो आधार बताए जाते हैं, इस पर गहनता से विचार किया जाए तो इसके पीछे कार्यपालिका और न्यायपालिका की शक्तियों के मिश्रण से ही समस्या उत्पन्न होती है। चूंकि पीठासीन अधिकारियों के पास न्यायिक व प्रशासनिक शक्तियां एक साथ होती हैं।

मण्डल की एलबी परीक्षण के लिए सक्षम नहीं

एकलपीठ ने यह भी टिप्पणी की है कि भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 11 में राजस्व मण्डल की एकलपीठ को कोई रैफरेंस मण्डल की लार्जर बैंच को ही भेजने का प्रावधान है, लेकिन मण्डल की लार्जर बैंच किसी उपबंध की संवैधानिकता का परीक्षण करने के लिए सक्षम नहीं है। हाईकोर्ट अथवा सुप्रीम कोर्ट ही इसके लिए सक्षम हैं। ऐसी स्थिति में लार्जर बैंच को रैफरेंस भेजने का कोई औचित्य नहीं है। सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 113 के अनुसार कोई भी अधीनस्थ न्यायालय किसी उपबन्ध की संवैधानिकता के संबंध में कोई रैफरेंस हाईकोर्ट को भेज सकते हैं। हालांकि मण्डल प्रशासनिक रूप से हाईकोर्ट के अधीनस्थ नहीं है, लेकिन न्यायिक मामलों में हाईकोर्ट के अधीनस्थ ही माना जाएगा।

राहुल-ईडी मामला: कांग्रेस का हल्ला-बोल जारी, आज भी मोदी का पुतला जलाया
जयपुर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी नोटिस और पूछताछ के विरोध में राजस्थान कांग्रेस ने शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी का पुतला जलाया। जिलों में कांग्रेस मंत्री,विधायकों और नेताओं ने भाग लिया। जयपुर में कलेक्ट्रेट सर्किल पर जयपुर शहर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, मंत्री महेश जोशी, लाल चंद कटारिया, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, इंद्राज गुर्जर, बृज किशोर शर्मा पूर्व मंत्री, भगवान सहाय सैनी पूर्व विधायक ,अर्चना शर्मा, मुनेश गुर्जर महापौर आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओ ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार मुर्दाबाद ,नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद ,सचिन पायलट जिंदाबाद ,प्रताप सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

पायलट के आवास पर कार्यकर्ताओं ने लगाए पार्टी के समर्थन में नारे
जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के दिल्ली आवास पर गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।

नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के जरिए नोटिस देकर पूछताछ कर रही है और उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना दे रही है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष के नेताओं को परेशान करके लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी, पूर्व पीसीसी प्रवक्ता पैनल लिस्ट सादिक चौहान, विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व पार्षद धर्म सिंह सिंघानिया, हरीश यादव, आकाश चोपड़ा विनय प्रताप सिंह भोपर सहित अनेक कांग्रेस जनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक केंद्र सरकार राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक द्वेषतापूर्ण कार्यवाही को बंद नहीं करेगी, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर संघर्ष करता रहेगा। राजस्थान का कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर से लेकर दिल्ली तक केंद्र सरकार की तानाशाही का विरोध जारी रखेगा।

माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने 12वीं कला वर्ग परिणाम में फिर लहराया परचम
निवाई। उच्च माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर की कक्षा 12 वीं के कला वर्ग की छात्राओं ने एक बार फिर परचम लहराया है। बालिका विभाग प्रभारी सीमा माथुर ने बताया कि विद्यालय की छात्रा शिवानी भडाना ने 90 प्रतिशत, पूजा भडाना ने 88.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिजनों का नाम रोशन किया है। इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा दोनों बहनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई

बालिका विभाग प्रभारी सीमा माथुर ने
बताया कि विद्यालय की 36 छात्राओं में से 24 छात्राओं का गार्गी पुरस्कार में चयन हुआ है। प्रधानाचार्य सुरेशचंद पारीक ने बताया सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई हैं। विद्यालय स्टाफ द्वारा बहिन शिवानी को मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राजेश कुमार जैन, ललिता बारिया, सुमन शर्मा, गणेश नटवाड़ा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। इसी प्रकार एमडीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने 12 कला वर्ग में बाजी मारी है। स्कूल प्रबंधक बृजसुदंर शर्मा ने बताया कि छात्र गणेश गुप्ता ने 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। विद्यालय परिवार की ओर से छात्र गणेश गुप्ता का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

यूपी-एमपी के बाद राजस्थान में भी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को टैक्स-फ्री करने की मांग तेज, बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी ने उठाई आवाज
जयपुर। यूपी और एमपी में बीजेपी ने फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया था, साथ ही परिवार के साथ इस फिल्म को देखने की बात कही थी। ऐसे में भाजपा नेता, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने राजस्थान सरकार से ‘पृथ्वीराज’ फिल्म ‘को टैक्स-फ्री करने की मांग की है। देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों की बाडेबंदी करने के काम से फुर्सत मिल जाए तो कुछ जनहित से जुडे काम भी कर लें। मुख्यमंत्री हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान आधारित फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को टैक्स-फ्री कर प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करें।

देवनानी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही देश के वीर-वीरांगनाओं का अपमान करती रही है। गत सवा तीन सालों में गहलोत सरकार ने भी प्रदेश में कभी भी वीरों को महत्व नहीं दिया। वीर-वीरांगनाओं के सतत संघर्ष एवं गौरवमयी इतिहास को तोडमरोड कर विद्यार्थियों के सामने प्रस्तुत किया। महाराणा प्रताप महान थे यह सत्य पढाने की बजाए अकबर महान है यह असत्य पढाया। हर क्षेत्र में समर्थ एवं सुदृढ भारत के गौरवमयी इतिहास को उस रूप में नहीं पढाया गया जिस रूप में वास्तव में पढाया जाना चाहिए था।

देवनानी ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान भी वीर योद्धा एवं देश के गौरव है। पृथ्वीराज चौहान शब्दभेदीबाण विद्या में पारंगत थे। आक्रांता मोहम्मद गौरी को चैहान ने लगातार 16 बार हराया। अजमेर सम्राट पृथ्वीराज की राजधानी रही है। उनके जीवन चरित्र से जुडी पृथ्वीराज नामक फिल्म का निर्माण हुआ है जो उनकी वीरता से ओत-प्रोत इतिहास से हमको रूबरू कराती है। फिल्म को उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स-फ्री किया है लेकिन प्रदेश सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया। मुख्यमंत्री गहलोत अपनी प्रेरणा से नहीं कर सकते तो कोई नहीं पर आस-पडौस यूपी और एमपी सरकार को देखकर ही प्रदेश में फिल्म को टैक्स-फ्री करने का निर्णय कर लें ताकि प्रदेश की जनता एवं नई पीढी अधिक से अधिक ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित फिल्म को देख सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन चरित्र से रूबरू हो सकें। देवनानी ने कहा कि पृथ्वीराज फिल्म को टैक्स-फ्री करने में कांग्रेस सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की कौताही नहीं बरतने की भी चेतावनी दी है।

ब्यूरोक्रेसी पर उठे सवालों पर बोले डोटासरा: कोई भी मामला उठाए, सरकार तुरन्त लेती है संज्ञान
जयपुर। ब्यूरोक्रेसी को लेकर विधायकों की शिकायत पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि अगर विधायक शिकायत करते हैं तो संज्ञान लिया जाएगा। इससे पहले भी किया ऐसे मामलों में संज्ञान लेते रहे है। लोकतंत्र में सभी स्तंभों का अपना-अपना काम है। ब्यूरोक्रेसी और विधायिका एक-दूसरे की खिलाफ नहीं है। कमी-खामी बतानी चाहिए। ऐसे मामलों में तुरन्त संज्ञान लिया जाता है। गौरतलब है कि विधायक दिव्या मदेरणा, संयम लोढ़ा, गिर्राज मलिंगा, अमीन खान,धीरज गुर्जर, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, बलजीत यादव, हेमाराम चौधरी, पीआर मीणा , भरत सिंह कुंदनपुर  कई विधायक ब्यूरोक्रेसी के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं।

राज्यसभा चुनाव को लेकर डोटासरा ने कहा कि बाड़ेबंदी की कांग्रेस को कोई जरूरत नहीं है हमारे यहां तो गुड गवर्नेंस है। हाल ही में 13 में से 12 निर्दलीय तो सीएम से मिले थे। बाड़ेबंदी की जरूरत तो बीजेपी को है, जहां इनके मुख्यमंत्री पद के कई के दावेदार बैठे हुए हैं। बीजेपी हमेशा से लोकतंत्र पर विश्वास नहीं करती है।

हॉर्स ट्रेडिंग में यकीन रखने वाली पार्टी है। यहीं कारण है कि बीजेपी दूसरी सीट पर उम्मीदवार उतार रही। बीजेपी की नीतियों से लोकतंत्र को खतरा है। यही कारण है कि कांग्रेस भारत जोड़ो अभियान चलाने जा रही,राजस्थान में कांग्रेस एकजुट है।
डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस चिंतन शिविर की घोषणा की पूरी पालना करेंगे । एक और 2 जून को घोषणाओं पर चर्चा होगी और उन्हें अमल में लाया जाएगा। अब हम कांग्रेस संगठन की मजबूती में जुटे है। उदयपुर चिंतन शिविर की घोषणा की पालना में राज्यों से आगे रहेगी।

करंट से मजदूर की मौत का मामला : आर्थिक सहायता का आश्वासन मिलने पर शव उठाया
कोटा । कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में करंट से युवक की मौत के मामले में गुरुवार को समाज व परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए और आर्थिक सहायता की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। करीब 6 घंटे बाद 10 लाख की आर्थिक सहायता का आश्वासन मिलने पर धरना खत्म हुआ।  परिजन शव उठाने को राजी हुए। करीब 18 घंटे तक  मृतक का शव मोर्चरी में रखा रहा।

पुलिस निरीक्षक गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि मृतक महेंद्र (33) हरिओम नगर कच्ची बस्ती महावीर नगर का निवासी था। ठेकेदार के पास कारीगरी का काम करता था। बुधवार को नगर विकास न्यास द्वारा कुन्हाड़ी की अंबेडकर कॉलोनी में नाली निर्माण का कार्य करवाया जा रहा था। काम करते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई  । परिजनों ने निजी बिजली कम्पनी केईडीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया तथा केईडीएल और ठेकेदार के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी ।

इसके बाद बुधवार को रात शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। आर्थिक मदद की मांग करते हुए परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया था। मृतक का गुरुवार को सुबह पोस्टमार्टम होना था। लेकिन समाज के लोग व परिजन 20 लाख की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। सुबह से परिजन व समाज के लोग मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए और निजी बिजली कम्पनी के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दी। मौके  पर 3 डिप्टी एसपी तथा कुन्हाड़ी सीआई गंगा सहाय शर्मा जाब्ते के साथ मौजूद रहे।

खटीक समाज के कोटा सम्भाग अध्यक्ष भूपेंद्र ने बताया कि कल दोपहर 3 बजे की घटना है। एक भी जिम्मेदार अधिकारी ने आकर हमसे बात नही की है। मृतक के परिवार के सदस्य को नौकरी का आश्वासन व 20 लाख की आर्थिक सहायता की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने तक शव को नहीं उठाएंगे।

डिप्टी एसपी कालूराम वर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। परिवार व समाज के लोगों की कुछ मांगे है।  सम्बधिंत एजेंसी के लोगों से बात कर रहे है।

कांग्रेस चिंतन शिविर: वरिष्ठ नेताओं ने उठाई राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग
जयपुर। उदयपुर में जारी कांग्रेस के  चिंतन शिविर में शनिवार को कई नेताओं ने राहुल गांधी को पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान सौंपने की मांग की है।हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस मामले पर चर्चा नहीं करने की हिदायत दी थी, लेकिन इसके बाद भी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग अब प्रबल नज़र आ रही है।

चिंतन शिविर से पहले जिस तरह से राहुल गांधी सभी कमेटियों की बैठक में शामिल रहे हैं। जैसे उनका स्वागत हुआ है। जिस तरह से वे ट्रेन से उदयपुर पहुंचे हैं। पोस्टर होर्डिंग पर उनका चेहरा देखा जा रहा है,तो माना जा रहा है की संगठन चुनाव के ज़रिए राहुल गांधी को पार्टी की कमान देने की पटकथा चिंतन शिविर में ही लिखी जा रही है।

देश भर की यात्रा पर निकलेंगे राहुल:
शिविर से यह खबर भी निकल कर आ रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी देशभर में यात्रा निकाल सकते हैं। कहा जा रहा है कि अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी जनजागरण यात्रा के ज़रिये लोक सभा चुनाव से पहले देश भर की यात्रा करेंगे।

भाजपा की तर्ज पर हाईटेक होगी कांग्रेस:
राहुल गांधी ने सभी पीसीसी चीफ़, नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ आयोजित बैठक में संगठन को मज़बूत करने, संगठन के संविधान में बदलाव करने, जनजागरण अभियान चलाने, कांग्रेस के मीडिया सूचना तंत्र को री-डिज़ाइन करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। राजस्थान कांग्रेस सहित अन्य राज्यों में भाजपा की तर्ज पर सोशल मीडिया जैसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर पार्टी को पहले से ज्यादा मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस आईटी सेल को पहले से ज्यादा और मजबूत करते हुए लोगों से जनहित के मुद्दों पर जुड़ाव बढ़ाया जाएगा।

युवक की हत्या के बाद भीलवाड़ा में तनाव, बंद रहे बाजार, 19 घंटे बाद हुआ समझौता, फिर उठाया शव
भीलवाड़ा। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में बीती रात चाकू घोंप कर की गई युवक आदर्श तापड़िया की हत्या के विरोध में बुधवार सुबह हत्यारों की गिरफ्तारी,  मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर हिंदू संगठनों व भाजपा के आह्वान पर भीलवाड़ा के बाजार पूरी तरह बंद रहे। वहीं हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग सूचना केंद्र के बाहर जमा रहे। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों सहित जाब्ता भी तैनात रहा। करीब 19 घंटे बाद हत्या के एक आरोपी हुसैन कॉलोनी निवासी मोहम्मद साहिल मंसूरी पुत्री मोहम्मद रसीद मंसूरी की गिरफ्तारी किये जाने व अन्य दो बाल अपचारियों के निरूद्ध किये जाने के उपरान्त पुलिस प्रशासन व हिन्दू संगठनों व भाजपा पदाधिकारियों के बीच हुए समझौते के बाद शव उठाया गया।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात शहर के शास्त्रीनगर क्षेत्र में ब्राह्मणी स्वीट्स के बाहर चाकू घोंपकर आदर्श पुत्र ओमप्रकाश तापड़िया की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के विरोध में रात को ही विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व भाजपा ने बुधवार को भीलवाड़ा बंद का आह्वान किया था। बुधवार सुबह सूचना केन्द्र पर बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के लोग एकत्रित होने के हत्या के विरोध स्वरूप एवं दोषियों की गिरफ्तारी सहित पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से बाजार बंद कराने पहुंचे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में युवा वर्ग प्रमुख बाजारों में दुकानें बंद कराने के लिए पहुंचे। बाजारों में कई दुकाने खुली हुई थी जो हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों के आग्रह पर बंद कर दी गई।

मुख्य रूप से शहर के सदर बाजार, गोल चौराहा, नेताजी सुभाष मार्केट, बालाजी मार्केट, सूचना केंद्र चौराहा, महाराणा टॉकीज रोड,  गुलमंडी सर्राफा बाजार पुरानी धान मंडी सांगानेरी गेट नेहरू रोड अजमेर रोड सहित कई प्रमुख बाजारों की दुकानें बंद कर दी गई। बंद के दौरान शहर की प्रमुख सब्जी मंडियों को भी बंद करा दिया गया। बाजारों को बंद कराने के बाद हिंदू संगठनों की टोलियां सूचना केंद्र चौराहे पर पहुंची। यहां सूचना केंद्र के बाहर टेंट लगा दिया गया। इस दौरान टेंट लगाने को लेकर पुलिस के अधिकारियों व हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच मामूली बहस भी हुई। बाद में टेंट लगा दिया गया। सभी प्रतिनिधि टेंट के नीचे बैठकर वार्ता करते दिखे। 19 घंटे बाद शाम करीब 6 बजे जिला प्रशासन व हिन्दू संगठनों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता के उपरान्त हिन्दू संगठनों की सभी मांगें मान लिये जाने पर मेडिकल बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया। जिसका बाद में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बंद के दौरान जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए माकूल इंतजाम किये। इस दौरान शहर मे जनजीवन सामान्य रहा।

उधर जयपुर से एडीजी संजीब नार्जरी भी बुधवार दोपहर भीलवाड़ा पहुंचे तथा जिला कलक्टर आशीष मोदी व जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू से चर्चा कर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीजी नार्जरी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। वहीं जिला कलक्टर आशीष मोदी ने भी शहरवासियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक मैसेज व फेक न्यूज से लोगो को गुमराह करते है इन अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए इंटरनेट सेवाएं कुछ समय के लिए बंद करना जरूरी है ताकि लोगों तक भ्रामक जानकारी नहीं पहुंच पाएं।जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने अफवाहों से सावचेत रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी घटना को साम्प्रदायिकता से न जोड़ें तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन का सहयोग करें। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) उत्तम सिंह शेखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बैरवा, पुलिस उपाधीक्षक रामचन्द्र चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक राहुल जोशी, अजमेर पुलिस उपाधीक्षक भंवर रणधीर सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी डीपी दाधीच, प्रतापनगर थाना प्रभारी राजेन्द्र गोदारा, भीमगंज थाना प्रभारी सुरजीत कुमार, सुभाष नगर थाना प्रभारी पुष्पा कसौटिया सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे

भाजपा ने जताया घटना का विरोध

भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने मंगलवार को हुई युवक की चाकू मारकर हत्या की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। तेली ने पुलिस- प्रशासन पर कांग्रेस के नेताओं के दबाव में भेदभावपूर्ण तरीके से काम करने का भी आरोप लगाया है। वहीं शहर विधायक विठलशंकर अवस्थी ने कहा कि भीलवाड़ा में जो घटना हुई है वह शर्मनाक है। नगर परिषद सभापति राकेश पाठक एवं अन्य भाजपा नेताओं व हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों   ने भी घटना की निंदा की। इस दौरान सूचना केन्द्र पर भाजपा पदाधिकारियों व हिन्दू संगठनों के लोगों ने सभा को भी सम्बोधित किया। इस दौरान भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा, विधायक गोपाल खंडेलवाल, गोपीचन्द चन्द मीणा, गणेश प्रजापत, सुभाष बाहेती आदि मौजूद थे।

यह है मामला

शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर निवासी आदर्श पुत्र ओमप्रकाश तापडिया (20) की शास्त्रीनगर स्थित ब्रह्माणी स्वीट्स दुकान के पास मंगलवार रात कुछ लोगों ने चाकू मार दिया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तापडिया को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कोतवाल दुर्गाप्रसाद दाधीच सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने अथक प्रयास करते हुये मामले में अहम जानकारी जुटाकर तीन लोगों को डिटेन कर लिया। तीन में से एक आरोपी मोहम्मद साहिल मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्यों के नाबालिग होने से उन्हें निरूद्ध किया गया।

कलेक्टर-एसपी बोले - दोनों मामले अलग-अलग

मंगलवार रात हुई युवक की हत्या के मामले को 4 मई को सांगानेर में हुए मुस्लिम समाज के दो युवकों पर हमले से ही जोड़ा जा रहा था। अफवाह फैलाकर इसे सांगानेर की घटना का जवाब बताया जा रहा था। वहीं कलेक्टर आशीष मोदी और एसपी आदर्श सिद्धू ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है। अधिकारियों ने इन दोनों मामलों को अलग-अलग बताया है। बताया जा रहा है कि घटना से दो दिन पहले ही मृतक आदर्श के छोटे भाई हनी और तीनों आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। घटना के दिन दोपहर में भी झगड़ा हुआ था। जिसके बाद रात को आदर्श की चाकू घोपकर हत्या कर दी थी।

सात दिन में दूसरी बार फिर 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा रही ठप्प

भीलवाड़ा। शहर के सांगानेर में पहले मारपीट और अब शास्त्रीनगर में एक युवक की सरेआम चाकू घोंपकर हत्या के बाद प्रशासन ने फिर से नेटबंदी का निर्णय लिया है। सांगानेर में दो युवकों के साथ मारपीट और बाइक में आग लगाने की 4 मई को हुई घटना के बाद पांच मई को 24 घंटे के लिए नेटबंदी की गई थी। अभी घटना को एहतियात बरता जा रहा था कि मंगलवार की देर रात शहर के शास्त्रीनगर इलाके में एक युवक को बीच चौराहे पर घेरकर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या को लेकर किसी प्रकार की अफवाहें न फैलें, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर बुधवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए नेट बंद कर दिया है।

जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे से दंगे की ग्राउंड रिपोर्ट: ईद की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग हुए जमा, उपद्रवियों की भीड़ ने पहले की नारेबाजी, फिर की जमकर तोड़फोड़
जोधपुर। जालोरी गेट पर बीती रात झंडे लगाने की बात को लेकर गहराया विवाद मंगलवार की सुबह और ज्यादा बढ़ गया । ईद की नमाज के बाद यहां बड़ी संख्या में लोग जालोरी गेट चौराहे पर जमा हुए । उसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया गया है कि जालोरी गेट चौराहे पर ध्वजा को लेकर फिर विवाद गहराया। जोधपुर में दंगाइयों की भीड़ ने जमकर उपद्रव मचाया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए उस झंडे को हटाकर वहां पर तिरंगा फहरा दिया । इससे पहले उपद्रवियों की भीड़ ने जालोरी गेट चौराहे पर जमकर नारेबाजी की और बाद में वह शहर के भीतरी  क्षेत्र में घुस गए। जहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की । इस पूरे घटनाक्रम में 30 से ज्यादा गाड़ियों के कांच तोड़कर उनको नुकसान पहुंचाया गया है।  साथ ही एक 7 वर्षीय बालिका की पांव पर भी लकड़ी मारने से उसे गंभीर रूप से घायल किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही है । माहौल हालांकि नियंत्रण में है लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।  बाई जी के तालाब क्षेत्र में भी कुछ लोगों की और से तेजाब फेंकने की बात सामने आई है। लेकिन इस घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है ।

शहर के भीतरी क्षेत्र में एक दुकान को एक विशेष समुदाय के लोगो ने लूट लिया और उसके बाद लोगों ने वहां पर एक बाइक को जला दिया।  कई घरो को भी नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिली है।  इस पूरे घटनाक्रम में लगभग 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं । पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है और इस घटना क्रम पर नज़र बनाए हुए हैं । पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा ।उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। हालांकि स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनाव अभी भी कायम है।