Rupee Strength - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुक्रवार को रुपया एक दिन की तेजी के बाद 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा। इससे पहले गुरूवार को रूपया 15.20 पैसे की जबरदस्त तेजी के साथ 93.18 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा था। मुद्रा बाजार में दो दिन के अवकाश के बाद गुरूवार को कारोबार शुरू हुआ। इन दो दिनों के वैश्विक कारकों का असर भारतीय मुद्रा पर साफ दिखा। पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 15.25 पैसे की बढ़त में 94.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की जबरदस्त बिकवाली के बावजूद रुपये में तेजी देखी गयी है। एफपीआई ने आज भारतीय पूंजी बाजार से करीब 232.77 करोड़ डॉलर निकाले।

दिनभर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: 872 अंक गिरकर सेंसेक्स 72,262 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में करीब 1,600 अंक तक टूटने वाला बीएसई का सेंसेक्स अंत में हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 872 अंक गिरकर 72,262 अंक पर खुला और एक समय 1,588 अंक लुढ़क चुका था। आखिरी एक घंटे में आईटी और निजी बैंकिंग कंपनियों में हुई लिवाली से यह 185.23 अंक (0.25 प्रतिशत) चढ़कर 73,319.55 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 33.70 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त में 22,713.10 अंक पर पहुंच गया। ट्रंप ने भारतीय समय के अनुसार, गुरुवार सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में ईरान के खिलाफ अमेरिका के मिशन को सफल बताया, लेकिन कहा कि अगले दो-तीन सप्ताह खाड़ी देश पर हमले और तेज किये जायेंगे। इससे वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट रही। हालांकि रुपये में जबरदस्त तेजी के कारण भारतीय शेयर बाजारों पर असर कम दिखा।

वृहत बाजार गिरावट में रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.16 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.38 प्रतिशत फिसल गया। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों में लिवाली से निफ्टी आईटी सूचकांक 2.60 प्रतिशत मजबूत हुआ। रियलटी, धातु, निजी बैंकों और एफएमसीजी में भी तेजी रही। ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य, मीडिया, सार्वजनिक बैंकों, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और रसायन सेक्टरों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। टेक महिंद्रा में ढाई प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। इंफोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर एक से दो प्रतिशत ऊपर बंद हुए।

मारुति सुजुकी, टाइटन, एक्सिस बैंक, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक आईटीसी, भारती एयरटेल और इंडिगो के शेयर भी हरे निशान में रहे। एशियन पेंट्स में करीब ढाई फीसदी और इटरनल में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। सनफार्मा, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावरग्रिड के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच टूटे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील के शेयर भी नीचे बंद हुए।

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी, इन शेयरों पर रखें नजर
मुंबई। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार संधि की घोषणा के बाद से निवेश धारणा सकारात्मक बनी हुई है। रुपये में तेजी से भी बाजार में लिवाली को समर्थन मिल रहा है। सेंसेक्स 34.88 अंक की मजबूती के साथ 81,892.36 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 324.98 अंक (0.40 प्रतिशत) ऊपर 82,182.46 अंक पर था।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 83.45 अंक की मजबूती के साथ 25,258.85 अंक पर खुलकर खबर लिखे जाते समय यह 71.25 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त में 25,246.65 अंक पर रहा।

तेल एवं गैस, निजी बैंकिंग, रियलटी, मीडिया और धातु समूहों के सूचकांक बढ़त में रहे। ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, सार्वजनिक बैंक और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक लाल निशान में थे।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर फिलहाल तेजी में हैं, जबकि इंफोसिस, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर फिलहाल नीचे हैं।