Southeast Asia - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

म्यांमार के जेड खदान ढहने से कई लोगों के लापता होने की आशंका, बचाव और राहत कार्य जारी
यांगून। उत्तरी म्यांमार के काचिन में सोमवार रात एक जेड खदान ढहने से कई लोगों के लापता होने की आशंका है। यह घटना हपाकांत टाउनशिप में स्थानीय समयानुसार कल रात करीब 9:30 बजे हुई। खदान ढहने के बाद बड़ी संख्या में लोग बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर जमा हो गए, लेकिन खदान के बहुत बड़े पैमाने पर ढहने के कारण काम में रुकावट आई।

काचिन राज्य पुलिस के अनुसार जब यह हादसा हुआ तब खदान में करीब 50 लोग काम कर रहे थे। हालांकि, कुछ लोग भागने में कामयाब रहे, लेकिन लापता लोगों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हुई है और अभी तक वहां कोई फंसा हुआ व्यक्ति नहीं मिला है।

घटनास्थल के वीडियो में भीड़ को इलाके और ढलानों पर टॉर्च की मदद से खोज करते हुए दिखाया गया है, जिसमें ढहने वाली जगह के नीचे एक अवरोधक झील दिखाई दे रही है। कुछ मीडिया ने बताया कि करीब 20 लोग लापता हैं।

ऑनलाइन धोखाधड़ी मामला: कंबोडिया में 36 भारतीय सहित 2,000 से अधिक विदेशी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
नोम पेन्ह। कंबोडिया में ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ नवीनतम कार्रवाई के दौरान कुल 2,044 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 36 भारतीय भी शामिल हैं। यह जानकारी कंबोडियाई गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने रविवार को दी।

शनिवार को दक्षिणपूर्वी स्वे रींग प्रांत के बावेत शहर में 22 इमारतों वाले एक कैसिनो पर छापेमारी के दौरान आठ अलग-अलग देशों के संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार हुए कुल 2,044 विदेशी नागरिकों में 1,792 चीनी, 177 वियतनामी, 179 म्यांमारी, 30 नेपाली, पांच ताइवानी, एक मलेशियाई, दो लाओसी, 36 भारतीय और एक मैक्सिकन नागरिक हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता टच सोखाक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, यह वास्तव में दर्शाता है कि कंबोडियाई सरकार ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल अपराधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई में कभी ढील नहीं देगी।

उन्होंने कहा, कंबोडिया अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं बल्कि नरक है। दक्षिण पूर्वी एशियाई देश ने सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था एवं सामाजिक सुरक्षा को बनाए रखने और उसकी रक्षा करने के उद्देश्य से साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क के खिलाफ अभूतपूर्व राष्ट्रव्यापी कार्रवाई शुरू की है।

कंबोडिया में ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने वाली तदर्थ समिति की पिछले सप्ताह की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सात महीनों में देश में 23 देशों के कुल 5,106 ऑनलाइन धोखाधड़ी के संदिग्धों को गिरफ्तार किया जिनमें से 4,534 को उनके देशों में निर्वासित किया गया। यह छापेमारी राष्ट्रीय पुलिस के आयुक्त जनरल सार थेट के नेतृत्व में और उप आयुक्त चिव फाली और मेउंग सोथिया के समन्वय से की गई थी जिसमें 700 पुलिसकर्मी शामिल थे।

पिछले वर्ष सितंबर तक कंबोडियाई अधिकारियों ने 48 ऑनलाइन धोखाधड़ी गिरोहों का भंडाफोड़ किया और 168 लोगों को हिरासत में लिया जिन्हें अदालत में पेश किया गया। इसके अलावा लगभग 3,000 लोगों को उनके गृह देशों में वापस भेज दिया गया। इस वर्ष कथित ऑनलाइन धोखाधड़ी के सरगना चेन झी की गिरफ्तारी और चीन में प्रत्यर्पण के बाद संदिग्ध ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

थाईलैंड में आम चुनाव के लिए मतदान जारी, 20 लाख से ज्यादा लोग करेंगे वोटिंग
बैंकॉक। थाईलैंड में आम चुनाव के लिए पूर्व मतदान रविवार को सुबह आठ बजे शुरू हुआ। इस प्रक्रिया में 20 लाख से ज्यादा पात्र मतदाता हिस्सा ले रहे हैं, जो आठ फरवरी को आधिकारिक मतदान के दिन अपना वोट नहीं डाल पाएंगे।

इस मतदान में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर दो बैलेट पेपर दिए गए है जिनमें एक प्रतिनिधि सभा सदस्य को चुनने के लिए और दूसरा अपनी पसंदीदा राजनीति दल को वोट देने के लिए। मतदान आज शाम 5 बजे समाप्त होगा और आठ फरवरी के बाद सभी मतपत्रों की गिनती एक साथ की जाएगी।

चुनाव में पांच करोड़ से ज्यादा मतदाता प्रतिनिधि सभा के कुल 500 सदस्य चुनेंगे, जिनमें से 400 स्थानीय चुनाव क्षेत्रों से चुने जाएंगे और बाकी 100 पार्टी सूची के आधार पर आवंटित किए जायेंगे।

थाईलैंड के चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक चुनाव में 57 राजनीतिक दल प्रतिनिधि सभा सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। आधिकारिक चुनाव परिणाम नौ अप्रैल तक घोषित कर दिए जायेंगे। नई संसद को अध्यक्ष चुनने के लिए 15 दिनों के अंदर एक सत्र बुलाना होगा, जिसके बाद प्रतिनिधि सभा नए प्रधानमंत्री को चुनने के लिए मतदान करेगी। थाईलैंड में पिछला आम चुनाव मई 2023 में हुआ था और मौजूदा कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनुतिन तब से तीसरे प्रधानमंत्री हैं।

वियतनाम में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल, बचाव राहत कार्य जारी
हनोई। मध्य वियतनाम के डाक लक प्रांत में बुधवार को एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट घायल हो गया। वियतनाम समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह हुए इस हादसे में पायलट पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल गया हालांकि, उसे चोटें आईं है जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।