voting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नगर निकाय चुनाव-2026 : भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
अजमेर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपने गृह क्षेत्र किशनगढ़ में नगर निकाय चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत हो रहे मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद चौधरी ने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "पहले मतदान, फिर जलपान" के संकल्प के साथ प्रत्येक मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग करे।

उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और एक-एक मत लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए सभी मतदाता किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव से मुक्त होकर अपने विवेक के अनुसार मतदान करें तथा अपने क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य के लिए मतदान के अधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।

चौधरी ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से भी मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: किशनपोल के 12 वार्डों में दोपहर 1 बजे तक 39.80 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं की लंबी कतारें आईं नजर
जयपुर। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 104 से 115 में दोपहर 1 बजे तक 39.80 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह की तुलना में दोपहर बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ी और कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। वहीं, कुछ मतदान केंद्रों पर सन्नाटा भी दिखाई दिया और बूथ खाली नजर आए।

सुबह 10 बजे तक इन 12 वार्डों में 17.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। दोपहर 1 बजे तक 39.80 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान के दौरान विभिन्न प्रत्याशी भी सक्रिय नजर आए। कई प्रत्याशी मतदान केंद्रों के बाहर हाथ जोड़कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते दिखाई दिए।

किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के इन 12 वार्डों में कुल 1,95,101 मतदाता हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी रहा। दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई।

दोपहर 1 बजे तक 38.84 प्रतिशत मतदान, पहले तीन घंटे की तुलना में दूसरे तीन घंटे में मतदान की रफ्तार दोगुनी से अधिक बढ़ी
कोटा। नगर निगम कोटा के 100 वार्डों के लिए हो रहे मतदान में दोपहर तक मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ता गया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक 38.84 प्रतिशत मतदान हो चुका था। शहर में मतदान के लिए 815 केन्द्र बनाए गए हैं, जहां सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी रहीं।

सुबह के समय मतदान की गति अपेक्षाकृत धीमी रही, लेकिन समय बढ़ने के साथ मतदान की रफ्तार में तेजी आई। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सुबह 7 से 10 बजे तक पहले तीन घंटे में 18.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अगले तीन घंटे में मतदान प्रतिशत बढ़कर 38.84 प्रतिशत पहुंच गया।

नगर निगम के 100 वार्डों में कुल 8,26,923 मतदाता हैं। इनमें सुबह 10 बजे तक 1,81,550 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे, जबकि दोपहर 1 बजे तक यह संख्या बढ़कर 3,21,160 हो गई।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया ने बताया कि सुबह से दोपहर तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।

नगर निगम चुनाव : विद्याधर नगर में छह घंटे बाद मतदान का उत्साह, वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने से मतदाता परेशान
जयपुर। नगर निगम चुनाव के तहत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में शुक्रवार को मतदान का सिलसिला लगातार जारी है। दोपहर 1 बजे तक मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया और मतदान केंद्रों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। सुबह की तुलना में दोपहर तक मतदान की रफ्तार में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम तलाशने में परेशानी का सामना करना पड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-8 विद्याधर नगर स्थित मतदान केंद्र पर कुछ मतदाता वैकल्पिक दस्तावेज लेकर पहुंचे, लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हुई। कुछ मतदाताओं ने शिकायत की कि उन्होंने पिछली बार इसी मतदान केंद्र पर मतदान किया था, लेकिन इस बार बताया जा रहा है कि उनका नाम किसी दूसरे मतदान केंद्र की सूची में है।

ऐसे में, संबंधित मतदाताओं को दूसरे मतदान केंद्र पर जाकर नाम तलाशने और वहां मतदान करने के लिए कहा गया। इससे कुछ मतदाताओं में असमंजस की स्थिति बनी और मतदान में अतिरिक्त समय लग रहा है। इसके बावजूद क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

नगर निगम चुनाव : वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान
जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनावों के तहत शुक्रवार को वार्ड संख्या 116 स्थित मुरली मनोहर मंदिर, रामगंज चौपड़ में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में वोट डालकर उत्साह का परिचय दिया।

वोटिंग प्रक्रिया के दौरान मतदान केंद्रों पर पुरुषों के साथ-साथ महिला मतदाता भी खूब संख्या में पहुंचीं। सुबह की तुलना में दोपहर में मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ी। बाजारों में आवाजाही कम रही, जबकि लोगों में चुनावी चर्चाओं का जोर रहा। पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद रही। अधिकांश स्थानों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।

नगर निकाय चुनाव : विद्याधर नगर के 22 वार्डों में 27 प्रतिशत मतदान, वोटर लिस्ट में नाम तलाशने में मतदाताओं को परेशानी
जयपुर। नगर निकाय चुनाव के तहत विद्याधर नगर क्षेत्र के 22 वार्डों में मतदान का सिलसिला जारी है। अब तक करीब 27 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सुबह के मुकाबले मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बढ़ी है और कई केंद्रों पर कतारें भी नजर आ रही हैं। हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम तलाशने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 14 के शांति विद्या निकेतन स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर भी कुछ मतदाता अपने नाम की जानकारी के लिए परेशान नजर आए। एक जगह वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने पर मतदाता दूसरी जगह नाम तलाशते दिखाई दिए। इससे मतदान प्रक्रिया में कुछ समय लग रहा है और मतदाताओं को इधर-उधर जाना पड़ रहा है।

मतदाताओं का कहना है कि मतदान केंद्र पर नाम की सही जानकारी आसानी से उपलब्ध हो तो प्रक्रिया और सुगम हो सकती है। हालांकि, विद्याधर नगर क्षेत्र में अब तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

नगर निकाय चुनाव : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल में किया मतदान, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मताधिकार का प्रयोग
जयपुर। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। मुख्य सचिव ने कहा कि इस बार मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से शानदार व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने आमजन से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की।

वहीं, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अखिल अरोड़ा ने भी परिवार सहित मतदान किया। उन्होंने अपनी पत्नी आईएएस अपर्णा अरोड़ा और बेटियों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

राजस्थान नगर निगम चुनाव-2026 : विद्याधर नगर के 22 वार्डों में मतदान को लेकर उत्साह, सुबह से बूथों पर पहुंच रहे मतदाता
जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनाव में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के 22 वार्डों में मतदान जारी है। क्षेत्र में कुल 298 मतदान केंद्रों पर 3,59,546 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही नजर आई। हालांकि, सुबह के शुरुआती दौर में मतदान की रफ्तार कुछ स्थानों पर धीमी रही, लेकिन समय बढ़ने के साथ मतदाताओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। खासकर स्थानीय मुद्दों और वार्ड स्तर की समस्याओं को लेकर मतदाताओं में मतदान के प्रति रुचि दिखाई दे रही है। विद्याधर नगर क्षेत्र में इस बार मुकाबला कई वार्ड में रोचक है।

प्रत्याशी भी अपने समर्थकों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में सक्रिय नजर आ रहे हैं। बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर ही वाहनों को रोका जा रहा है। कई मतदान बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतदान देरी से शुरू हो सका।इसे लेकर प्रत्याशी नाराजगी जाहिर करते नजर आए। फिलहाल तस्वीर यही है कि मतदाता धीरे-धीरे घरों से निकलकर मतदान केंद्रों का रुख कर रहे हैं।

निकाय चुनाव का दूसरा चरण शुक्रवार को : 147 निकायों के 4,774 वार्डों में 18,266 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 87.60 लाख मतदाता
जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के 147 नगरीय निकायों के कुल 4,774 वार्डों में मतदान होगा। इनमें 18,266 प्रत्याशी मैदान में हैं। लगभग 87.60 लाख (87,60,884) मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के लिए 9,758 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना 14 सितंबर को होगी।

दूसरे चरण में छह बड़े नगर निगम शामिल हैं- जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और पाली। इनके साथ लगभग 20-24 नगर परिषदें और 117-121 नगर पालिकाएं भी मतदान का हिस्सा हैं। पहले चरण में 162 निकायों में मतदान पूरा हो चुका है, जिसमें करीब 76 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था।

प्रमुख नगर निगमों का विवरण:

जयपुर नगर निगम: 150 वार्ड, लगभग 24.33 लाख मतदाता, 2,256 मतदान केंद्र। यहां भाजपा और कांग्रेस के 149-149 प्रत्याशी सहित कुल सैकड़ों उम्मीदवार हैं।

कोटा नगर निगम: 100 वार्ड, करीब 8.27 लाख मतदाता।

जोधपुर नगर निगम: 100 वार्ड, करीब 7.12 लाख मतदाता।

अजमेर नगर निगम: 80 वार्ड, करीब 4.38 लाख मतदाता।

उदयपुर नगर निगम: 80 वार्ड, करीब 4.16 लाख मतदाता।

पाली नगर निगम: 65 वार्ड, करीब 1.82 लाख मतदाता।

इन नगर परिषद और नगर पालिका में होंगे चुनाव:

नगर परिषदों में किशनगढ़, पुष्कर, टोंक, बहरोड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सरदारशहर, गंगापुर सिटी, निंबाहेड़ा, राजसमंद, मकराना, हिंडौन सिटी, दौसा, डीग, फलौदी, सलूंबर, सीकर, सिरोही, लालसोट और बालोतरा आदि शामिल हैं। नगर पालिकाओं में पिलानी, चिड़ावा, मंडावा, पोकरण, भीनमाल, सांचौर, मेड़तासिटी, मालपुरा, कुशलगढ़ जैसी कई इकाइयां हैं। मतदान जयपुर-अजमेर संभाग के अलावा हाड़ौती, मारवाड़, मेवाड़-वागड़, शेखावाटी, बीकानेर और पूर्वी राजस्थान के कई क्षेत्रों में होगा।

इसके बाद होंगे मेयर के चुनाव:

कुछ वार्डों में निर्विरोध चुनाव हो चुके हैं (दूसरे चरण में करीब 45), जबकि टोंक नगर परिषद के एक वार्ड में नामांकन न आने से मतदान नहीं होगा। पार्षदों के चुनाव के बाद मेयर, सभापति और अध्यक्ष पदों का चुनाव 21 सितंबर को तथा उप पदों का 22 सितंबर को होगा।

मत वाला हुआ मौसम : निकाय चुनाव में 76.04% मतदान, शहरी सरकार चुनने के लिए लोगों में रहा उत्साह
जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। प्रदेश के 162 नगरीय निकायों में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चला। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार  लगभग 76.04% मतदान हुआ, जो पिछले चुनावों से 1.28% ज्यादा है। इस बार कुल 57 लाख 52 हजार 278 मतदाताओं में से 43 लाख 73 हजार 757 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा 91.98% मतदान अरनोद नगर पालिका और सबसे कम 61.49% मतदान चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में 5393 वार्डों में 7683 बूथों पर मतदान हुआ। इन वार्डों के लिए 20 हजार 623 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश में नए बने 73 निकायों में पहली बार चुनाव हो रहे हैं।

मतदान में झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर सहित कई जिलों में भी कई मतदान केन्द्रों पर हंगामा हुआ। डीडवाना-कुचामन जिले के डीडवाना के वार्ड-11 के बूथ पर परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे निर्दलीय विधायक यूनुस खान के साथ धक्का-मुक्की करने की सूचना है। विधायक के रिश्तेदारों ने कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थकों पर वोटर आईडी छीनने का आरोप लगाया। नागौर के खत्रीपुरा में वार्ड 51 और 48 के फर्जी मतदान के आरोपों के बाद मारपीट और पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया।

अलवर में फर्जी मतदान का आरोप :

इसी प्रकार अलवर के वार्ड नंबर 31 में कांग्रेस प्रत्याशी पवन शर्मा के बेटे श्लोक शर्मा पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगा। बाद में पुलिस उसको थाने ले गई। अलवर के वार्ड संख्या 43 में भाजपा प्रत्याशी जगदीश अटल और उनके दोनों बेटों पर निर्दलीय उम्मीदवार अजय मीरवाल के समर्थकों से मारपीट  और गाड़ी में तोड़फोड़ करने के आरोप लगे हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी का वोट कोई और डाल गया :

सवाई माधोपुर नगर परिषद के वार्ड-32 के निर्दलीय प्रत्याशी महेश सोनी उर्फ  भानू का वोट कोई और व्यक्ति ही डाल गया। इसके बाद प्रत्याशी ने चैलेंजिंग वोट की अपील की। इसी तरह धौलपुर नगर परिषद में वार्ड 57 में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी पप्पू जाट और निर्दलीय प्रत्याशी कमलजीत के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल गरमा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली।

शिकायत पर बीएलओ को हटाया :

झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 में बूथ संख्या 24 पर बीएलओ पर मतदान प्रभावित करने के आरोप के बाद उसे बूथ हटा दिया गया। इसको लेकर निर्दलीय प्रत्याशी सहीराम बराला ने की शिकायत थी।

जोधपुर में दो पक्ष भिड़े :

जोधपुर जिले के बालेसर दुर्गावता में वार्ड 23 और 25 के मतदान केंद्र में दो पक्षों में झड़प हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को वहां से हटाया गया।

नगर निकाय चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 73.36% मतदान, कानोता 81.37% के साथ सबसे आगे, सांभर में सबसे कम वोटिंग
जयपुर। जयपुर जिले के 18 निकायों में बुधवार को दोपहर 3 बजे तक 73.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। सबसे अधिक मतदान कानोता में 81.37 प्रतिशत हुआ। बस्सी में 79.05 प्रतिशत, वाटिका में 78.36 प्रतिशत, दूदू में 78.02 प्रतिशत और जमवारामगढ़ में 77.53 प्रतिशत मतदान हुआ। नारायणा में 77.42 प्रतिशत, बगरू में 76.83 प्रतिशत, फागी में 75.44 प्रतिशत, मनोहरपुर में 75.41 प्रतिशत और खेजरोली में 75.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चाकसू में 73.96 प्रतिशत और कालाडेरा में 72.24 प्रतिशत वोट पड़े। किशनगढ़ रेनवाल में 71.73 प्रतिशत तथा जोबनेर में 71.37 प्रतिशत मतदान हुआ।

शाहपुरा नगर परिषद में 69.86 प्रतिशत और चौमूं में 67.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। फुलेरा में 65.76 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सांभर में सबसे कम 62.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

नगर निकाय चुनाव: विधायक यूनुस खान से धक्का-मुक्की, मतदान केंद्र पर हंगामा; पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
डीडवाना। विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान वोट डालने पहुंचे विधायक यूनुस खान के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। विधायक अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ विवाद और धक्का-मुक्की हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। विधायक यूनुस खान ने आरोप लगाया कि जब वे तीसरी बार वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे, तभी उन पर हमला किया गया। घटना के बाद मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।