alwar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विश्व साइकिल दिवस पर अलवर में धूम: 'संडे ऑन साइकिल' रैली में जुटे 400 से अधिक लोग, दिया पर्यावरण और फिटनेस का संदेश
अलवर। राजस्थान के अलवर में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। "संडे ऑन साइकिल" अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों सहित करीब 400 साइकिल प्रेमियों ने शिरकत की। प्रताप ऑडिटोरियम से शुरू हुई यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः प्रताप ऑडिटोरियम पहुंची। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने "77वां संडे ऑन साइकिल", "स्वास्थ्य क्रांति की जरूरत", "विश्व साइकिल दिवस" और "फिटनेस की दौड़, आधा घंटा रोज" जैसे नारों के माध्यम से स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक (अलवर शहर) अंगद शर्मा, यातायात पुलिस निरीक्षक संजय शर्मा, एनईबी थाना प्रभारी दिनेश मीणा, संडे ऑन साइकिल अभियान के प्रभारी पन्नालाल सैनी और साई के मुख्य कोच शिवकुमार सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य क्रांति की आवश्यकता है। नियमित रूप से साइकिल चलाने से न केवल व्यक्ति स्वस्थ रहता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

अंगद शर्मा ने लोगों से प्रतिदिन कम से कम एक घंटे व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के लिए समय निकालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार है। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) अध्यक्ष डॉ. विजयपाल ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आहार में सोयाबीन जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि पीएमओ के डॉ. प्रवीण शर्मा द्वारा भी कर्मचारियों को रविवार के दिन साइकिल अथवा इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर ड्यूटी पर आने के लिए प्रेरित किया गया है, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम में खेल अधिकारी अंजना शर्मा, सेवानिवृत्त मुख्य कोच सबल प्रताप सिंह, आईटीबीपी के सुल्तान सिंह सहित दर्जनों जवान, पुलिसकर्मी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
रैणी(अलवर)। अलवर से जोधपुर जा रही राजस्थान रोडवेज की स्लीपर बस शनिवार शाम करीब 4 बजे एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। अलवर से रवाना होने के कुछ समय बाद ही नटनी का बारा के समीप बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरी खाई में उतर गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण नरेश ने बताया कि बस तेज गति से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बस सड़क छोड़कर खाई में जा गिरी।

बस के खाई में उतरते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग सीटों के बीच फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और मानवता की मिसाल पेश करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना बस के शीशे और दरवाजे खोलकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान कई यात्री चोटिल अवस्था में मदद की गुहार लगाते नजर आए। सूचना पर अकबरपुर पुलिस और एंबुलेंस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
अलवर। राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित गिरधर रोलरेप प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार को रात में भीषण आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग रात करीब साढ़े बजे लगी और कुछ ही समय में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें शहर में दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। कंपनी में प्लास्टिक दाना निर्माण का काम होता है। आग की सूचना मिलते ही भिवाड़ी नगर परिषद और रीको फायर विभाग की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण शुरुआती प्रयासों में आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

सूत्रों ने बताया कि स्थिति गंभीर होने पर तिजारा, खैरथल और खुशखेड़ा सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देर रात तक आग बुझाने में जुटी रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग पर पूरी तरह नियंत्रण मिलने के बाद ही घटना की जांच शुरू की जाएगी। अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। सू्त्रों ने बताया कि फैक्ट्री में लगी आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकड़ा आग बुझने के बाद ही सामने आ सकेगा।

कांग्रेस के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन : 73 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, गहलोत बोले-उनका निधन क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले की कठूमर आरक्षित सीट से चार बार विधायक रहे बाबूलाल बैरवा का रविवार तड़के तीन बजे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बैरवा 1980-85 तक सातवीं राजस्थान विधान सभा , 1985-90 आठवीं राजस्थान विधान सभा , 2008-13 तक तेरहवीं राजस्थान विधान सभा एवं 2018-23 तक पंद्रहवीं राजस्थान विधान सभा के सदस्य रहे। वह 1977 से लेकर 2023 तक विधानसभा की कई समितियां के सदस्य रहे। वह दो बार कांग्रेस विधायक ,एक बार निर्दलीय और एक बार भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे हैं। बैरवा का जन्म पांच नवम्बर 1953, रोनीजाथान, तहसील कठूमर, जिला अलवर में हुआ था।

गहलोत ने व्यक्त किया दु:ख

कठूमर (अलवर) से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक श्री बाबूलाल बैरवा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है। एक लंबे अरसे तक विधायक के रूप में उनका अनुभव और क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

किसान ने कुल्हाड़ी से लेपर्ड का सिर फाड़ा: मौके पर तोड़ा दम, 15 मिनट तक चला खूनी संघर्ष
बानसूर। नारायणपुर क्षेत्र के खरकड़ी गांव में शनिवार सुबह लेपर्ड और किसान श्रवण गुर्जर के बीच संघर्ष का सनसनीखेज मामला सामने आया। शनिवार सुबह 7 बजे श्रवण बकरियों के लिए चारा लेने खेत में गया। इस दौरान पेड़ की टहनी काटते समय झाड़ियों में छिपे लेपर्ड के शावक ने अचानक उस पर हमला कर दिया। करीब 15 मिनट तक संघर्ष चलता रहा।

आत्मरक्षा में किसान ने मौके पर मौजूद कुल्हाड़ी से लेपर्ड के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल श्रवण को अलवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग के फोरेस्टर मनोज नागा ने बताया कि लेपर्ड का शव वन विभाग कार्यालय लाया गया है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में सतर्क रहने की अपील की है।

चार बच्चों के हत्यारे के साथ विवाह बंधन में बंधेगी प्रिया सेठ
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के बड़ौदा मेव कस्बे में इन दिनों एक शादी काफी चर्चित हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ौदा मेव कस्बे के होली चौक मोहल्ले में उम्र कैद की सजा काट रहे प्रिया सेठ एवं हनुमान प्रसाद आज विवाह बंधन में बंधेंगे। यह घर हनुमान प्रसाद का है। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद दोनों को पैरोल मिली है। उन दोनों का विवाह चर्चा में आने का मुख्य कारण यह है कि दोनों ही हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। हनुमान प्रसाद एक व्यक्ति और उसके चार बच्चों की हत्या करने के मामले में उम्र कैद की सजा भुगत रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली जिले की रहने वाली प्रिया सेठ ने अपने प्रेमी दीक्षांत कामरा का कर्ज उतारने के लिए झोटवाड़ा के रहने वाले दुष्यंत शर्मा को डेटिंग ऐप के जरिए प्रेमजाल में फंसाया था। साजिश के तहत दो मई, 2018 को उसने दुष्यंत को मिलने के लिए बुलाया और अपने बजाज नगर स्थित फ्लैट पर ले गयी। फ्लैट पर योजना के अनुसार उसका प्रेमी दीक्षांत एवं उसका साथी लक्ष्य वालिया पहले से उनका इंतजार कर रहे थे। तीनों ने दुष्यंत को बंधक बना लिया और उसके पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी। पिता ने तीन लाख रुपये दुष्यंत के खाते में जमा करवा दिये। इसके बाद दुष्यंत को छोडऩे पर पकड़े जाने के डर से तीनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। दुष्यंत की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को क्षत-विक्षत कर दिया और उसका शव एक सूटकेस में बंद करके आमेर की पहाडिंयों में फेंक दिया।

मृतक दुष्यंत के पिता के आमेर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने पर पुलिस ने तीन मई, 2018 को दुष्यंत का शव बरामद किया था। पुलिस ने जल्द ही मामले का पर्दाफाश करके चार मई को प्रिया, दीक्षांत एवं लक्ष्य वालिया को गिरफ्तार कर लिया था। पाली निवासी प्रिया सेठ एक पढ़े-लिखे एवं शिक्षित परिवार से थी। उसके दादा प्रधानाचार्य रहे थे, जबकि पिता महाविद्यालय में व्याख्याता थे। उसकी मां सरकारी विद्यालय में शिक्षिका रहीं थी। दसवीं और बाहरवीं कक्षा में अच्छे अंक लाने के आधार पर माता-पिता ने उसे आगे की पढ़ाई के लिए जयपुर भेजा था। वहीं से वह गलत राह पर चली गयी।

जयपुर में प्रिया अपने एक रिश्तेदार के घर पर रहकर पढ़ रही थी, लेकिन वह गलत संगत में पड़ गयी तो वह एक पेइंग गेस्ट हाउस में रहने लगी थी। महंगे शौक पूरा करने के लिए उसने युवकों को अपने जाल में फांसना शुरू किया और बाकायदा एक वेबसाइट बनाकर रुपये ऐंठने लगी थी।

इसी दौरान प्रिया की दोस्ती श्रीगंगानगर निवासी एवं मुंबई में मॉडलिंग करने वाले दीक्षांत कामरा से हो गयी और दोनों जयपुर में लिव इन में रहने लगे। मृतक दुष्यंत ने प्रिया सेठ से एक डेटिंग एप के जरिए मुलाकात की थी और उसने स्वयं को दिल्ली का रहने वाला बताया था। प्रिया के सामने उसने स्वयं को करोड़पति बताया था। इससे प्रभावित होकर प्रिया ने उससे बड़ी रकम ऐंठने की योजना बनायी थी। उसने अपनी योजना में कर्ज में डूबे अपने प्रेमी दीक्षांत और उसके दोस्त को भी शामिल कर लिया था। अंतत: तीनों ने दुष्यंत की हत्या कर दी थी। चौबीस मई, 2024 को जयपुर की अदालत ने प्रिया सेठ, दीक्षांत और लक्ष्य वालिया को हत्या का दोषी मानकर आजीवन कारावास की सजा सुनायी। आरोपी लक्ष्य वालिया के पिता का देहांत हो चुका है और वह अपनी मां की इकलौती संतान है।

दूल्हा बनने जा रहे हनुमान प्रसाद ने दो अक्टूबर 2017 को शिवाजी पार्क में ताइक्वांडो खिलाड़ी संतोष शर्मा के पति बनवारी लाल और उसके चार बच्चों की हत्या की थी। नींद की गोलियों से बेहोश करके चाकू से गला रेत दिया था। हत्या करने के बाद बड़ौदा मेव निवासी हनुमान ट्रेन से उदयपुर भाग गया था। उस वक्त वह शारीरिक शिक्षक की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उसको दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था। उस दौरान जांच में सामने आया था कि संतोष और हनुमान के बीच प्रेम संबंध थे। संतोष उस समय हनुमान से 10 वर्ष बड़ी थी और दोनों ही ताइक्वांडो जानते थे। तभी वह उसके संपर्क में आयी थी। उस वक्त प्रेम इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का मन भी बना लिया था। इसके लिये संतोष ने अपने पति और बच्चों को ठिकाने लगाने के लिए हनुमान को तैयार किया था।

प्रिया सेठ जहां 33 वर्ष की है, वहीं हनुमान प्रसाद 32 वर्ष का है। दोनों की शादी का बाकायदा कार्ड छपा है। जयपुर की खुली जेल में सजा भुगत रहे हनुमान प्रसाद और प्रिया सेठ के बीच नजदीकियां बढ़ी। दोनों के बीच प्रेम हुआ और बताया जा रहा है कि दोनों करीब छह महीने से रिश्ते में हैं। अब वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अलवर में नशे में धुत दामाद ने सास की हत्या, पत्नी घायल
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के खैरथल थाना क्षेत्र में रविवार को मीरका गांव में एक शराबी दामाद ने अपनी सास की हत्या कर दी, जबकि पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुकेश जाटव अपनी पत्नी आचुकी से अक्सर मारपीट करता था। इससे तंग आकर वह मीरका गांव में अपने पीहर आ गई थी। इस पर मुकेश तड़के 3 बजे के बाद नशे में धुत होकर अपने दोस्तों के साथ मीरका गांव आया और घर में चारपाई पर सो रही सास शिव प्यारी और पत्नी आचुकी पर लोहे की छड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

पुलिस ने बताया कि दोनों बुरी तरह घायल हो गई। उन्हें अलवर के राजकीय जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उससे पहले ही शिवप्यारी ने दम तोड़ दिया। आचुकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख 38 हजार रुपये की ठगी
अलवर । राजस्थान में अलवर शहर के साइबर थाने में एक डॉक्टर से सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख 38 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार कोटा दादाबाड़ी के डॉक्टर अबरार अली से अलवर में रहते हुये सऊदी अरब के स्पेशिलिटी हॉस्पिटल रियाद में नौकरी लगाने का झांसा देकर एक लाख 38 हजार रुपये की ठगी हो गयी। अलवर के सानिया हॉस्पिटल में कार्यरत शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अबरार अली  ने साइबर थाने में रिपोर्ट दी है।

गत नौ मार्च को उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया और सऊदी अरब के स्पेशिलिटी हॉस्पिटल रियाद में नौकरी करने का ऑफर किया जिसके लिए 5500 रुपये यूपीआई के जरिये जमा कराकर इंटरव्यू देने की बात की गयी थी। उक्त राशि यूपीआई से भेज दी गई। इसके बाद इंटरव्यू की औपचारिकताएं पूरी की गयी। इसके उपरांत उक्त व्यक्ति द्वारा 13 मार्च से अलग-अलग बहाने कर रुपये मांगे गये।

डॉ अबरार ने पांच बार में कुल एक लाख 38 हजार 400 रुपये यूपीआई के जरिये भेजे। इसके बाद कई बार जॉब ऑफर लेटर मांगा गया। तब हर बार कहा गया कि दो-तीन दिन में आ जायेगा लेकिन नहीं आया। इसके बाद डॉ अबरार द्वारा पुलिस थाना साइबर को रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलवर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
अलवर। राजस्थान में अलवर के  उधोग नगर थाना क्षेत्र में अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मणगढ़ के ठुमरेला गांव निवासी प्रीतम गुर्जर (28) के रूप में हुई है।

मृतक के भाई ओमवीर बैंसला ने बताया कि प्रीतम हैवेल्स कंपनी में अपनी रात की ड्यूटी कर शनिवार सुबह बाइक से घर लौट रहा था। गेट नंबर 4 की तरफ से अवैध खनन (बजरी) से भरे हुए ट्रैक्टर ने गलत साइड से आते उसे टक्कर मार दी। प्रीतम बाइक पर था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर प्रीतम को बाइक सहित घसीटता हुआ करीब 100 मीटर तक लेकर गया है। बाद में लोगों ने ट्रैक्टर को रुकवाया। लेकिन ड्राइवर मौका देख फरार हो गया। ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

अलवर से हेरोइन लाकर जयपुर में सप्लाई करते दो तस्कर गिरफ्तार
नवज्योति, जयपुर। अलवर से मादक पदार्थ (हेरोइन) लाकर जयपुर में सप्लाई कर रहे दो तस्करों को कमिश्नेरट की सीएसटी टीम ने ज्योति नगर इलाके में दबिश देकर पकड़ा है। टीम ने दोनों के कब्जे से 788 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी बाजार में चार करोड़ रुपए कीमत है। गिरफ्तार आरोपी रामधन गुर्जर गांव भट्टावाला जमवारामगढ़ हाल नंदपुरी सोडाला और समय सिंह मीणा खैरपुर दौसा हाल अम्बेडकर नगर के रहने वाले हैं। एडिशनल कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि पुलिस निरीक्षक अनिल यादव के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्य हरिनारायण व जितेंद्र कुमार सूचना मिली कि दोनों तस्कर ज्योति नगर में हेरोईन तस्करी कर रहे हैं। इस पर टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। दोनों तस्कर खासा कोठी स्थित एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते थे।

पूछताछ में सामने आया है कि हेरोइन को रामधन के जीजा सूरजमल ने अलवर निवासी जितेन्द्र से जयपुर में बेचने के लिए लाकर दिया था, जिसे दोनों अम्बेडकर नगर एवं आस-पास के कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों को छह हजार रुपए में टोकन बनाकर सप्लाई करते थे। इसके साथ ही शहर के होटलों, बार, डांस क्लबों और फार्म हाउस में सप्लाई करते थे।  दोनों से हेरोइन सप्लायर और खरीददार के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल कृष्णावतार और जगदीश नारायण भी शामिल रहे।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है: लखावत
भाजपा ने विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है: लखावत

अलवर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि पार्टी ने राज्य में विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी एवं परीक्षण कर लिया गया है।

एक दिवसीय दौरे पर अलवर पहुंचे राजस्थान विरासत एवं संरक्षण प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष लखावत आज यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मतदान स्थल से लेकर विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क तक पूरी तैयारी कर ली गई है। अब पार्टी अपना घोषणा पत्र तैयार कर रही है जिसमें राजस्थान के सभी लोगों से अपने सुझाव मांगे गए हैं कि वह किस तरीके का राजस्थान चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र आमजन का होगा इआरसीपी के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा यात्रा निकालने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है और हर राजनीतिक पार्टी को यात्रा निकालना चाहिए। अपनी बात जनता तक पहुंचाने का उसको अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि यह विफलता की यात्रा निकालना चाहते हैं और अंतिम यात्रा है।

लखावत ने अलवर में पार्टी के आयोजित जिला चुनाव प्रबंधन समिति एवं विधानसभा चुनाव प्रबंधन समितियो की कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता पूर्व विधायक हेम सिंह भड़ाना पूर्व विधायक जयराम जाटव शहर विधायक संजय शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

तुम मुझे देखकर कुर्सी से नहीं उठे, तबादला करा दूंगा
न्यूज सर्विस/नवज्योति, अलवर। अलवर जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर फिर विवादों में आ गए हैं। शनिवार रात वह सामान्य चिकित्सालय पहुंचे और एक सरकारी चिकित्सक के खड़े नहीं होने पर उन्हें खरी-खोटी ही नहीं सुनाई बल्कि अभद्र व्यवहार किया।

जानकारी के अनुसार जिला प्रमुख शनिवार रात चिकित्सालय की इमरजेंसी में डयूटी पर मौजूद डॉ. गगन दीप सिंह के पास आए और बोले कि अभी एक मरीज सीने के दर्द वाला आया है, वह कहां हैं? इस पर चिकित्सक ने कहा कि मुझे नहीं मालुम, ऐसा कोई मरीज नहीं आया है।
इसी समय जिला प्रमुख ने नहीं पहचानने और खड़े नहीं होने पर चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार किया। मामले की सूचना चिकित्सक ने पीएमओ को की। इस पर जिला प्रमुख ने कहा कि तुम मुझे देखकर भी कुर्सी से नहीं उठ रहे हो, आपको तबादला करवा दूंगा। मामले में चिकित्सक ने कहा कि मैं जिला प्रमुख को पहचानता नहीं हूं और यह कहीं प्रोटोकॉल में नहीं है कि मैं मरीज देखते समय उन्हें देखकर खड़ा हो जाऊ, मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया और गाली गलौज की।

जिला प्रमुख का कहना है
मामले में जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर ने कहा कि मैने किसी चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया। मैं किसी मरीज का पता करने गया था मैंने तो इतना कहा कि जिला प्रमुख होने के नाते चिकित्सक को खड़े तो होना चाहिए।