dholpur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर। राजस्थान में धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र में अब्दुलपुर गांव में अंधविश्वास के चलते कथित अपशकुन से बचने के लिए एक महिला की उसके पति द्वारा हत्या कर दिए जाने की झूठी खबर से पुलिस को भागदौड़ करनी पड़ गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि अब्दलपुर गांव निवासी आशा देवी के सिर पर कौआ बैठने को परिवार ने अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने के लिए आशा देवी की एक बेटी शिवानी ने अपनी बड़ी बहन रजनी एवं रिश्तेदारों को आशा देवी की उसके पति द्वारा हत्या कर देने की झूठी खबर दे दी।

?इस खबर के बाद रजनी चौहान अपनी सास के साथ थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई। जानकारी होने पर पुलिस भी तुरंत अब्दलपुर गांव पहुंची तो देखा कि जिस महिला आशा देवी की हत्या की सूचना दी गई थी वह घर में चारपाई पर बैठी थीं। पुलिस अब झूठी खबर फैलाने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है।

बाड़मेर क्रिकेट चुनाव में गए बिश्नोई का धौलपुर तबादला, मंत्री की डिजायर को पढ़ने में चूके अधिकारी, किए तीन बदलाव
जयपुर। राजस्थान खेल परिषद ने 11 प्रशिक्षकों की तबादला सूची जारी की लेकिन एक घंटे के भीतर ही इसमें तीन बदलाव भी कर दिए। बदलाव का कारण मंत्री  की डिजायर को सही तरीके से नहीं पढ़ पाना बताया जा रहा है। शाम को एक और सूची जारी की गई और तीन प्रशिक्षकों के तबादले निरस्त कर उन्हें पुन: उनके पुराने स्थानों पर ही लगा दिया गया।

रामकरण को बाड़मेर से धौलपुर भेजा :

बाड़मेर जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में बिना खेल परिषद की अनुमति पर्यवेक्षक बनकर जाने वाले वॉलीबाल कोच रामकरण बिश्नोई का धौलपुर तबादला कर दिया गया है। रामकरण बुधवार को बाड़मेर जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे लेकिन बाद में उन्होंने अपनी गलती मान ली। इन चुनावों में जयपुर के प्रमोद शर्मा को अध्यक्ष पद पर चुना गया था।

ये बदलाव किए गए :

खेल परिषद ने अपनी पहली सूची में वालीबाल कोच अशोक कुमार चौधरी को उदयपुर से सिरोही, जूड़ो कोच हिमांशु राजौरा को प्रतापगढ़ से उदयपुर और जिम्नास्टिक कोच अमित कुमार शर्मा को सिरोही से प्रतापगढ़ स्थानांतरित कर दिया। लेकिन बाद में संशोधित सूची में तीनों की प्रशिक्षकों को पुन: उनके पूर्व स्थान पर ही लगा दिया गया।

इनके किए तबादले :

एथलेटिक्स कोच सबल प्रताप सिंह को बाड़मेर से अलवर, साइक्लिंग कोच तारा चौधरी को जोधपुर से बाड़मेर, वालीबाल कोच रामकरण बिश्नोई को बाड़मेर से धौलपुर, बॉक्सिंग कोच मानसिंह को दौसा से टोंक, तीरन्दाजी कोच गजेन्द्र शर्मा को जयपुर से प्रभारी दौसा के साथ तीरन्दाजी एकेडमी जयपुर में प्रशिक्षण कार्य, वालीबाल कोच प्रकाश गोदारा को चूरू से सीकर, बास्केटबाल कोच बिन्दु जोशी को चित्तौड़गढ़ से उदयपुर और गेम्स बॉय विजय सिंह झाला को भीलवाड़ा से  चित्तौड़गढ़ लगाया गया है।

ऐसे हुई गलती :

पंचायती राज और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की डिजायर को परिषद के अधिकारी पढ़ने में गलती कर गए। मंत्री ने उदयपुर में तैनात वॉलीबाल कोच अशोक कुमार चौधरी से सिरोही प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार वापस लेने की डिजायर की थी लेकिन परिषद अधिकारियों ने इसके उलट अशोक कुमार को उदयपुर से सिरोही लगा दिया। इसके चलते अमित कुमार को सिरोही से प्रतापगढ़ और हिमांशु राजौरा को प्रतापगढ़ से उदयपुर लगाया गया था। परिषद सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने भी कहा कि गलती से ऐसा हुआ, जिसे दुरुस्त कर दिया गया।

पुलिस औऱ डकैत गिरोह के बीच फायरिंग एक डकैत गिरफ्तार
धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर के दिहोली थाना क्षेत्र में पुलिस एवं डीएसटी टीम की लुक्का डकैत गिरोह के साथ बीहड़ों में अंधाधुंध हुई पुलिस और डकैत गिरोह के बीच फायरिंग में एक डकैत को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ गत देर रात सिद्ध बाबा मन्दिर के पास जुगईपुरा के बीहडों में हुई। इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से 100 से भी अधिक राउंड फायरिंग हुई। गिरफ्तार आरोपी का नाम सतीश बताया गया है। मुठभेड़ के दौरान अन्धेरे एवं बीहड का फायदा उठाकर लुक्का गिरोह का सरगना धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का अपने पांच साथियों सहित फरार हो जाने में कामयाब रहा जिसके लिये पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया कि सूचना पर थानाधिकारी परमजीत सिंह ने डीएसटी टीम के साथ सिद्ध बाबा मन्दिर के पास जुगईपुरा के बीहडों में गिरोह की घेराबंदी की गयी तभी बदमाशों की तरफ से करीब 50-60 राउण्ड फायर किये गये। जबाब में थाना दिहौली एवं डीएसटी टीम द्वारा 45 राउण्ड फायर करते कांस्टेबल सुरेश कुमार द्वारा लुक्का गैंग के एक सदस्य बदमाश सतीश को धर दबोचा गया। साथ ही डीएसटी टीम द्वारा लुक्का गिरोह द्वारा भागने के उपयोग में ली जा रही एक अपाची मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया।

मुठभेड़ के दौरान गिरोह का सरगना धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का विष्णु उर्फ भगत निवासी करका खेरली तहसीला निवासी मौरोली हनुमानदास निवासी तिघरा सोनू निवासी अतिराजका पुरा एवं सोनू पंडित निवासी सादिकपुर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाशों की सूचना देने वाले के नाम गोपनीय रख पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की है।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की धौलपुर में बड़ी कार्रवाई
जयपुर। पुलिस मुख्यालय की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को स्थानीय पुलिस एवं डीएसटी के सहयोग से अंजाम दिया है। एजीटीएफ ने डकैतों एवं स्थानीय बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करने आए दो बदमाशों को पकड़ कर 20 आग्नेयास्त्र एवं 32 कारतूस भी बरामद किए। दोनों से पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री में दबिश देकर अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण भी जप्त किए गए हैं। पकड़े गये अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध दिनेश एम एन ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय गिरोह एवं गैंगस्टर के बारे में आसूचना संकलन के लिए डीआईजी क्राइम योगेश यादव के सुपरविजन एवं एजीटीएफ के एडिशनल एसपी विद्या प्रकाश के समन्वय में गठित टीमों को प्रदेश के विभिन्न शहरों में भेजा किया गया है।

चुनाव में अपराधिक गतिविधियों के लिए हथियार सप्लाई की सूचना मिली थी
एडीजी एमएन ने बताया कि सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भरतपुर रेंज गई टीम के एएसआई शैलेंद्र शर्मा व दुष्यंत सिंह, हेड कांस्टेबल शाहिद अली, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, बृजेश शर्मा व महेंद्र सिंह को शनिवार को सूचना मिली कि लोकसभा चुनाव में अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले हैं।

भाग रहे तस्करों को खेतों में पीछा कर पकड़ा
एमएन में बताया कि इस सूचना को एसपी धौलपुर सुमित मेहरड़ा से शेयर कर उनके नेतृत्व में एजीटीएफ, डीएसटी व एसएचओ मनियां मय टीम के सहयोग से मांगरोल रोड पर मोदी ढाबा के पास दबिश दी गई। जहां प्लास्टिक के कट्टे लेकर खड़े दो व्यक्ति पुलिस को देख घबराकर खेतों में भागने लगे। पुलिस टीम घेर कर उन दोनों को दबोच लिया। उन्होंने पूछताछ में अपना नाम-पता इंद्रलाल कुशवाहा पुत्र हरविलास (50) निवासी थाना जौरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश एवं नरेंद्र सिंह कुशवाहा पुत्र कोक सिंह (38) निवासी हेतराम का अड्डा मजरा भानपुर थाना मनियां जिला धौलपुर होना बताया।

खेत मे बना रखी थी अवैध हथियार की फैक्ट्री
एडीजी ने बताया कि इनके पास मिले हथियारों के बारे में पूछताछ की गई। दोनों ने हथियार व कारतूस डांग क्षेत्र में डकैतों एवं अन्य अपराधियों को सप्लाई करने के लिए वरखंडी का पूरा मजरा ढोडीका निवासी नारायण लोधा पुत्र बाबूलाल से लाना बताया। साथ ही यह भी बताया कि नारायण ने अपने खेत पर अवैध हथियार की फैक्ट्री लगा रखी है, जहां वह खुद हथियार बनाता हैं।

सूचना पर दोनों तस्करों को साथ लेकर टीम ने नारायण के खेत में बनी फैक्ट्री में दबिश दी। पुलिस टीम को देख रात के अंधेरे में सरसों की फसल की आड़ लेकर आरोपी फरार हो गया। मौके से पुलिस ने अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण जप्त किये। मामले में थाना मनियां पर मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश एवं अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी नारायण के विरुद्ध थाना मनियां पर आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के तीन आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज है।

ये सामान किए जब्त
पुलिस ने आरोपी इंद्रलाल व नरेंद्र सिंह के पास मिले प्लास्टिक के कट्टों से 10 पौना 315 बोर, 3 पौना 12 बोर, दो राइफल 12 बोर व 5 कट्टे 315 बोर एवं 32 जिंदा कारतूस बरामद किये। फैक्ट्री से हथियार बनाने में प्रयुक्त ड्रिल वर्मा मशीन, आग में हवा देने का पंखा, गाटर ब्लेड लोहा, रेतनी, हथौड़े, प्लास, आरी, फनर, टांकी, गुल्ला व अन्य कई उपकरण जब्त किए हैं।

भरतपुर और धौलपुर के जाटों ने भरी आरक्षण की हुंकार
डीग। डीग जिले के जनूथर कस्बे में रविवार को भूतेश्वर मन्दिर पर भरतपुर और धौलपुर के जाटों को केन्द्र में आरक्षण देने की मांग को लेकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति संरक्षक पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जाट समाज की महापंचायत हुई। महापंचायत में विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि  साफ तौर पर कहा कि भरतपुर और धौलपुर के जाटों को आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट भी नहीं। जाट आरक्षण संघर्ष समिति संयोजक नेमसिंह फौजदार ने कहा कि हम सरकार को 10 दिन का समय देते हैं अगर समय रहते सरकार ने हमारी बात नहीं सुनी तो हम मजबूर होकर 17 जनवरी को जयचोली (उच्चैन) में दिल्ली-बम्बई रेलवे ट्रेक को जाम करेंगे। इसके बाद बारी-बारी से बेढ़म, रारह एवं खेड़ली मोड़, पथेना पर आंदोलन की शुरूआत होगी। बयाना विधायक ऋतु बनावत ने महापंचायत में पहुंच कर आरक्षण की लड़ाई में जाटों का साथ देने का आश्वासन दिया।महापंचायत का संचालन यतेंद्र सिंह उनापुर वैर ने किया। महापंचायत को राजस्थान आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी सतपाल चौधरी गाजियाबाद एवं हरियाणा के जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य सरदार मनोज सिंह दुहन रोहतक व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल बयाना, राहुल उवार, उदयसिंह सरपंच दांतलौठी ने सम्बोधित किया।

फाइनल मुकाबले में धौलपुर रॉयल 1-0 से विजयी रहा
धौलपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम पर चल रहे धौलपुर हॉकी लीग का फाइनल मुकाबला धौलपुर रॉयल ने शेरगढ़ रॉयल से 10 से विजई प्राप्त की। धौलपुर के पूर्व प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह जादौन ने कहा कि प्रतियोगिता में जीत हमेशा के लिए होती है। खिलाड़ियों को अपने खेल पर फोकस करना चाहिए और पूरे मनोयोग के साथ बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। युवा नेता समाजसेवी विवेक सिंह बोहरा ने कहा कि मानव जीवन में खेल अभिन्न अंग होता है प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में किसी ना किसी खेल में भाग लेना चाहिए इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

अतुल कुमार भार्गव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ओलंपिक दिवस के अवसर पर धौलपुर हॉकी लीग में सिक्स ए साइड खेल देखने को मिला जो अपने आप में काफी अद्भुत था इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। यातायात प्रभारी यशपाल सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल के दौरान अपना बेहतर प्रदर्शन करें और विजय प्राप्त करें। युवा व्यवसाई राजवीर गुर्जर ने कहा कि धौलपुर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है आवश्यकता है संसाधनों की। सरकार को खिलाड़ियों के विकास के लिए संसाधन मुहैया कराने चाहिए। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बोहरा ने सभी मंचासीन अतिथियों का माला पहना कर सम्मान किया।

अजय बघेल की ओर से मंचासीन अतिथियों व खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। धौलपुर हो कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है निकट भविष्य में भी जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर धौलपुर का नाम गौरवान्वित करेंगे। प्रतियोगिता में मैन आॅफ द मैच का खिताब मानवेंद्र गुर्जर को दिया।

वह खोद रहा था मकान की नींव, हथियारबंद लोगों ने किया जानलेवा हमला, फिर अपहरण
बाड़ी। कोतवाली थाना क्षेत्र में सैंपऊ रोड़ पर अपने परिवारजन व रिश्तेदारों के साथ मजदूरी पर निर्माणधीन मकान की नींव खोद रहे एक युवक का तीन बाइक सवार हथियारबंद आधा दर्जन से अधिक लोग फायरिंग कर अपहरण कर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने सुनसान जगह पर युवक को पटक कर लोहे के पाइप व पत्थर, लाठियों से मारपीट की ओर मौके पर उसे अधमरा छोड़ कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने घायल युवक को बाड़ी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने घायल युवक की गंभीर हालत को देख प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

घटना को लेकर पुलिस ने घायल युवक के पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज कर टीम गठित कर सरगर्मी से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित घायल धारा सिंह पुत्र कल्लू राम कुशवाह निवासी रेलवे स्टेशन के पीछे कृष्णा कॉलोनी बाड़ी ने बयान में बताया कि पीड़ित मंगलवार देर शाम मजदूरी पर सैंपऊ रोड़ बगीची के पास विनय ब्राह्मण के प्लॉट में मकान की नींव खोद रहा था और पीड़ित के साथ में पीड़ित का भाई विष्णु, बंटू और पीड़ित का चाचा मानसिंह, जीजा रनवीर मजदूरी कर रहे थे।

तभी वहां पर तीन मोटरसाइकिलों पर आधा दर्जन लोग हथियारों के साथ आए और फायरिंग कर एक मोटरसाइकिल पर पीड़ित को मौके से अपहरण ले गए।आरोपी पीड़ित को सैंपऊ रोड़ पर भारत पेट्रोल पंप के पीछे सुनसान जगह पर ले गए,जहां उसकी जमीन पर पटक कर लोहे के पाइप व पत्थर, लाठियों से मारपीट की। मारपीट करने के बाद सभी आरोपी पीड़ित को अधमरा छोड़ कर मौके से फरार हो गए। घायल ने पर्चा बयान में बताया कि 8 दिन पूर्व भी पीड़ित के घर पर प्रेमसिंह, कैलाशी, लोचन, मुन्ना आए थे और धमकी देकर चले गए।

सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस आई धौलपुर
धौलपुर। पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर सोमवार को पंजाब पुलिस धौलपुर पहुंची। पंजाब के मानसा जिले के एसपी धर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ कोतवाली थाना धौलपुर पहुंचे। जहां धौलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लॉरेंस विश्नोई गिरोह के दोनों गुर्गों से पूछताछ कर रही है।पंजाब पुलिस पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड और अमित डागर की हत्या की साजिश रचने के साथ अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।

धौलपुर जिले के मनियां क्षेत्र के पुलिस उप अधीक्षक दीपक खंडेलवाल ने बताया कि पंजाब पुलिस को इनपुट मिलने के बाद धौलपुर पहुंची हैं। पकड़े गए दोनों बदमाश पंजाब में उसकी रैकी करने गए थे, साथ ही अन्य वारदातों में पूछताछ करने के लिए पंजाब पुलिस आई है। गौरतलब है कि धौलपुर पुलिस ने दो जून 2022 को मुखबिर की सूचना पर लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे 20 वर्षीय दिनेश उर्फ गंगा राम पुत्र राजाराम जाट और 20 वर्षीय संदीप अहीर पुत्र सुखाराम को गिरफ्तार किया था। दोनों बदमाशों ने धौलपुर के पूर्व डकैत रामदत्त ठाकुर के यहां शरण ली थी। सोमवार को पहुंची पंजाब पुलिस ने बहुचर्चित सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर दोनों बदमाशों से कोतवाली थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। पंजाब पुलिस के मानसा जिले के एसपी धर्मवीर सिंह दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रहे हैं।

पंजाब पुलिस को सिंगर मूसेवाला हत्याकांड की जांच के दौरान इन दोनों बदमाशों के कुछ दिन पहले उस इलाके में मौजूदगी के सबूत मिले। उस इलाके में उनकी मौजूदगी को लेकर अलग-अलग पूछताछ की जा रही है.पंजाब पुलिस बदमाशों से पंजाब में इनके किस-किस से संपर्क हैं,इसको लेकर जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा मूसेवाला के मर्डर वाली जगह पर दोनों बदमाशों की मौजूदगी को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

धौलपुर कोर्ट में दिनदहाड़े गोलीबारी, गोली लगने से अधेड़ घायल
धौलपुर। जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। गुरुवार दोपहर दो बदमाशों ने दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में फायरिंग की। गोली लगने से एक अधेड़ घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। वहीं फायरिंग की घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी नारायण टोगस सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कोर्ट परिसर में रामपाल पेशी पर आया था। वह बंदीगृह के पास चाय की थड़ी पर बैठा हुआ था और उसके पास ही कमल सिंह बैठा था। इसी दौरान 2 बदमाश कोर्ट परिसर में आए और रामपाल पर गोली चला दी। गोली कमल सिंह की कनपटी में लगी। जिससे वह घायल हो गया।

पुलिसकर्मियों के सामने फरार हुए बदमाश
जब बदमाशों ने गोली चलाई तब बंदी गृह के पास हथियारों से लैस पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। लेकिन बदमाश गोली चला कर पुलिस के सामने से ही फरार हो गए।  पुलिस ने शहर में नाकाबंदी भी की। लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए। बताया जा रहा है कि घायल हुए कमल सिंह का भाई कचहरी परिसर धौलपुर में मुंशी है। जिससे मिलने के लिए कमल सिंह कचहरी आया हुआ था।  पुलिस ने शहर में नाकाबंदी भी की। लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए।

जमीनी विवाद के कारण वारदात
रामपाल ने बताया कि डकैत लुक्का गुर्जर से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। डकैत लुक्का के जेल में जाने के बाद उसका भाई इनामी बदमाश रवि गुर्जर उसे मारने की फिराक में था। गुरुवार को जैसे ही रामपाल तारीख के लिए कोर्ट परिसर में पहुंचा तो वहां घात लगाकर बैठे इनामी बदमाश रवि गुर्जर और उसके साथी ने गोली चला दी।

नाबालिग के साथ दुराचार मामले में 20 वर्ष का कठोर कारावास
धौलपुर। विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट धौलपुर के न्यायाधीश मधुसूदन राय ने ट्रेन में सफर कर रही एक 9 वर्षीय नाबालिग के साथ शारीरिक दुराचार करने के मामले में एक मुल्जिम को दोषी करार देते हुए उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई हैं। साथ ही विभिन्न धाराओं में 75 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है। विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट के लोक अभियोजक संतोष मिश्रा ने बताया कि मामला 2 अप्रैल 2015 का है। जब 9 वर्षीय पीड़िता अपनी बहिन और मां के साथ ट्रेन से सफर कर रही थी।

ट्रेन में धौलपुर के आस-पास  मौहम्मद दानिश बर्थ पर सो रही 9 वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार करने की कोशिश करने लगा। पीड़ित नाबालिग चिल्लाने लगी तो उसकी मां जाग गई और ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने मौहम्मद दानिश को पकड़ कर ट्रेन रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया।

पिस्टल लेकर नाबालिग पहुंचा स्कूल, किया फायर
धौलपुर। धौलपुर शहर के सदर थाना क्षेत्र के निजी शिक्षण संस्थान में पूर्व नाबालिग छात्र ने शनिवार को पिस्टल से फायर कर दिया। फायरिंग में संस्था प्रधान बाल बाल बच गया। गोली की आवाज से विद्यालय में सनसनी फैल गई। संस्था के अन्य स्टाफ ने छात्र को पिस्टल के साथ घेराबंदी कर पकड़ लिया। घटना के बाद संस्था प्रधान ने सदर थाना पुलिस को सूचित कर छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया है।

यह पूरा मामला
नेशनल हाईवे नंबर 3 पर धौलपुर मनिया के बीच तोर गांव के पास स्थित केशवदास विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। धौलपुर जिले में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। संस्था प्रधान श्रीभगवान त्यागी ने बताया कि स्कूल का पूर्व नाबालिग छात्र शनिवार को स्कूल आ गया। स्कूल पहुंचे छात्र ने पहले एक बच्चे के बारे में पूछा था। उसके बाद छात्र ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जब संस्था प्रधान ने विरोध किया तो अवैध पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। जिसमें संस्था प्रधान बाल बाल बच गए।  गोली की आवाज से स्कूल परिसर में सनसनी फैल गई। स्कूल के अन्य स्टाफ  ने घेराबंदी कर पूर्व छात्र को दबोच लिया। मामले की सूचना स्थानीय सदर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र एवं पिस्टल को कब्जे में लेकर सदर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।  संस्था प्रधान ने बताया कि पूर्व में भी यह छात्र तलवार लेकर इसी प्रकार का उत्पात मचा चुका है। उसके बाद शनिवार को हुई घटना से छात्र छात्राएं भारी दहशत में दिखाई दे रहे हैं।

धौलपुर में बजरी माफियाओं के ट्रैक्टर से दो बच्चों की मौत के मामला : रामलाल शर्मा ने बताया प्रदेश में जंगल राज
जयपुर। धौलपुर में बजरी माफियाओं के ट्रैक्टर से दो बच्चों की मौत के मामले को लेकर बीजेपी ने सरकार को आड़े हाथ लिया है। बीजेपी विधायक और मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि धौलपुर में लगातार बजरी माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है, जिस तरह से बजरी माफियाओं के ट्रैक्टर से दो बच्चों की मौत होना और भीड़ द्वारा बजरी माफियाओं को जिंदा जलाने का प्रयास किया जाना। इससे लगता है कि प्रदेश में कानून का नहीं जंगल का राज स्थापित हो गया है। यह तो गनीमत रही कि पुलिस मौके पर पहुंच गई वरना भीड़ बजरी माफियाओं को जिंदा जला सकती थी। उन्होंने कहा बीजेपी पहले भी कई बार कह चुकी है कि प्रदेश में कानून का नहीं जंगल का राज स्थापित हो गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए सरकार को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।