Indian Football League - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंडियन फुटबॉल लीग : अमादू सूकौना के दो गोल से जीती मेजबान आरयूएफसी, नामधारी एफसी को 3-2 से हराया
जयपुर। मेजबान राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (आरयूएफसी) ने अपने पहले घरेलू मुकाबले में नामधारी एफसी को 3-2 से पराजित कर इंडियन फुटबॉल लीग के मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। विद्याधर नगर स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

मुकाबले की शुरूआत से ही दोनों टीमों के बीच तेज और आक्रामक फुटबॉल देखने को मिली। राजस्थान यूनाइटेड  के स्ट्राइकर अमादू सूकौना ने 12वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद पेड्रो एस्ट्रे लोपेज ने 57वें मिनट में गोल कर बढ़त मजबूत कर दी। लेकिन नामधारी ने भी लगातार दो गोल ठोक खेल को रोमांचक बना दिया। मैच के अंतिम क्षणों में जब मुकाबला बराबरी की ओर बढ़ रहा था, सूकौना ने इंजरी टाइम के 90+5वें मिनट में दूसरा गोल दागते हुए टीम की जीत पक्की कर दी। सूकौना को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ खेल सचिव नीरज के. पवन, आरयूएफसी के चेयरमैन केके टाक, क्लब की निदेशक रोशनी टाक, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक रामप्रसाद और राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत भी मौजूद थे।

स्टेडियम में फ्लड लाइट न लगने पर उपमुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी :

मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी तेज धूप से परेशान नजर आईं। वे अपने लिए निर्धारित स्थान से उठकर छाया में जाकर बैठीं। उप मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद खेल सचिव नीरज के. पवन से विद्याधर नगर स्टेडियम में अब तक फ्लड लाइट नहीं लगने पर नारजगी जताई। तेज धूप और बढ़ती गर्मी की वजह से खिलाड़ी और दर्शक दोनों ही परेशान हैं। वहीं, इंडियन फुटबॉल लीग ने भी चेतावनी दी है कि यदि तापमान और बढ़ता है तो दिन में मैच कराने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

नामधारी ने रविन्द्र को दी श्रद्धांजलि :

मैच शुरू होने से पहले मेहमान नामधारी एफसी के खिलाड़ियों ने 31 नम्बर की जर्सी को प्रदर्शित करते हुए साथी खिलाड़ी रविन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। रविन्द्र सिंह का दो दिन पहले ही लुधियाना में मैच खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से मैदान पर ही निधन हो गया था।

इंडियन फुटबॉल लीग की घोषणा, विदेशी लीग की तर्ज पर अब क्लबों के हाथ में होगा संचालन
जयपुर। भारतीय फुटबॉल में एक नई पहल की शुरूआत हुई। इंडियन फुटबॉल लीग नाम की एक नई राष्ट्रीय फुटबॉल लीग (आईएफएल) की घोषणा की गई है। इस लीग की खास बात यह है कि इसका संचालन सीधे तौर पर फुटबॉल क्लबों के हाथों में होगा। लीग की गवर्निंग काउंसिल में हर भाग लेने वाले क्लब का एक प्रतिनिधि शामिल होगा। सभी अहम फैसले इसी काउंसिल के जरिए लिए जाएंगे। इसमें लीग का संचालन, नियम, आर्थिक मामले और फुटबॉल विकास से जुड़े विषय शामिल होंगे।

राजस्थान के टाक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी :

राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के चेयरमैन केके टाक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें लीग की गवर्निंग काउंसिल और मैनेजिंग कमेटी में शामिल किया गया है। केके टाक ने नई पहल का स्वागत करते हुए इसे देश में क्लब फुटबाल के विकास की दिशा में ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम बताया।

दो चरण में होगा आयोजन :

क्लबों ने आई-लीग का नाम बदलकर इंडियन फुटबॉल लीग करने का प्रस्ताव रखा। नए फॉर्मेट के तहत सीजन दो चरणों में खेला जाएगा। स्टेज- 1 (लीग स्टेज) में सभी क्लब सिंगल-लेग राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे। इसके बाद स्टेज- 2 में लीग को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। शीर्ष छह टीमें होम एंड अवे चैंपियनशिप राउंड में खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी, जबकि निचले पांच क्लब रेलिगेशन राउंड में उतरेंगे। लीग के पहले सीजन की शुरूआत 21 फरवरी से होने की संभावना है।