Vasundhara Raje - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुरुष ही क्यों, महिला प्रधान समाज क्यों नहीं? पुरुष को जन्म देने वाली भी तो नारी ही है: वसुंधरा राजे
​​जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता पर गहरा प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें 'पुरुष प्रधान समाज' शब्द सुनना कभी अच्छा नहीं लगा। उन्होंने तर्क दिया कि जब पुरुष को जन्म देने वाली एक स्त्री ही है, तो समाज की पहचान केवल पुरुषों से क्यों? राजे शुक्रवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में 'वूमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप' द्वारा आयोजित 'कोवे (COWE) एक्सिलेंस अवार्ड-2026' समारोह को संबोधित कर रही थीं।

​भामाशाह योजना से रखी 'महिला मुखिया' की नींव

​राजे ने अपने कार्यकाल के निर्णयों को याद करते हुए कहा, "मेरे मन में सदैव यह सवाल तैरता रहा कि समाज महिला प्रधान क्यों नहीं हो सकता? इसी सोच के साथ 2008 में भामाशाह नारी सशक्तिकरण योजना की शुरुआत की गई, ताकि महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाकर समाज के ढांचे में बदलाव लाया जा सके।" उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष लाने के लिए ही पंचायत राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

​सफलता के लिए महिलाओं को करनी पड़ती है 'तिगुनी' मेहनत

​महिला उद्यमियों के संघर्ष को रेखांकित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि आज जो भी महिलाएं मुकाम पर हैं, उनकी सफलता के पीछे अपार धैर्य और कठिन परिश्रम है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा: ​"एक महिला को उन्नति की ऊंचाइयां छूने के लिए पुरुषों के मुकाबले 3 गुना अधिक समय देना पड़ता है और 3 गुना अधिक मेहनत करनी पड़ती है। तब जाकर उन्हें वह पहचान मिलती है जिसकी वे हकदार हैं।"

​'लखपति दीदी' बदल रही हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर

​राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि 'लखपति दीदी' केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए 'गेम चेंजर' साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब सिर्फ चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डिजिटल इंडिया और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी भविष्य की अर्थव्यवस्था गढ़ रही हैं। मुद्रा योजना और स्टैंड-अप इंडिया जैसी पहल महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता की ओर ले जा रही हैं।

​प्रतिभाशाली महिला उद्यमी सम्मानित

​समारोह के दौरान  राजे ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला उद्यमियों को कोवे एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में कोवे की राष्ट्रीय अध्यक्ष निधि तोषनीवाल, कमला पोद्दार, ईएचसीसी हॉस्पिटल की मंजू शर्मा, रुचि धूत, शैलजा रेड्डी और सोउधामिनी सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

वसुंधरा राजे की शिकायत पर केंद्र का हस्तक्षेप, भजनलाल सरकार से जल संकट पर रिपोर्ट तलब
जयपुर। झालावाड़ के पानी संकट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की नाराजगी ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। झालावाड़ दौरे के दौरान पानी की समस्या का सामना कर रही जनता की शिकायतों पर राजे ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि "लोग रो रहे हैं, अधिकारी सो रहे हैं। मैं यह स्थिति बर्दाश्त नहीं करूंगी।"

राजे की इस सख्ती के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने ट्वीट कर कहा कि जल संकट को लेकर राजे की चिंता को गंभीरता से लिया गया है। जल शक्ति मंत्रालय और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने राजस्थान की भजनलाल सरकार से तत्काल तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। विपक्ष ने भी इस मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए जल प्रबंधन में लापरवाही का आरोप लगाया।

पेयजल संकट को लेकर वसुंधरा राजे ने अधिकारियों को लगाई फटकार : पानी कागजों में नहीं, लोगों के होठों तक पहुंचे; अफ़सर सो रहें है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगी
झालावाड़। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता वसुन्धरा राजे ने झालावाड़ जिले में पेयजल संकट को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा है कि पानी कागजों में ही नहीं, लोगों के होठों तक पहुंचाना चाहिए। राजे रायपुर कस्बे में पेयजल संकट की शिकायत पर जनजीवन मिशन और जलदाय विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के बीच फटकार लगाते हुए कहा कि क्या जनता को प्यास नहीं लगती, केवल आप अफ़सरों को ही लगती है। गर्मी में पेयजल संकट के कारण जनता त्रस्त हैं। अफ़सर तृप्त है। पानी कागजों में नहीं, लोगों के होठों तक पहुंचे। अफ़सर सो रहें है, लोग रो रहें हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 42 हजार करोड़ रुपए जल जीवन मिशन में दिए हैं। पाई-पाई का हिसाब दो कि झालावाड़ के हिस्से की राशि का आपने क्या किया। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट निवारण के लिए हमारी सरकार तो पैसा दे रही है लेकिन अफसर योजनाओं की सही क्रियान्विति नहीं कर रहे। इसलिए राजस्थान के लोग प्यास से व्याकुल है। यह तो अप्रैल महीने का हाल है। जून-जुलाई में क्या होगा।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता दीपक सिंह झा सहित वहां मौजूद कई अधिकारी संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाये, तो राजे ने कहा कि लोगों के धैर्य की परीक्षा मत लीजिए। यहां ऐसा हरगिज नहीं चलेगा। इस अवसर पर राजे के पुत्र एवं सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने कड़ोदिया गांव में सीएचसी भवन एऊ मथानिया में पीएचसी भवन का उद्घाटन किया।

मदन राठौड़ ने वसुंधरा राजे से की मुलाकात : निर्वाचित अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मिले, मनोनीत से निर्वाचित अध्यक्ष बने हैं राठौड़
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सिविल लाइन जाकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की।

राठौर के निर्वाचित अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात है। राठौर हालांकि सात माह पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष है लेकिन अब वह निर्वाचित अध्यक्ष बने हैं, पहले मनोनीत अध्यक्ष थे।

वसुन्धरा राजे ने झालावाड़ में ली भाजपा की सदस्यता, बोली- धैर्य रखो तो मंज़िल ज़रूर मिलती है
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बुधवार को झालावाड़ में भाजपा की सदस्यता ली और कहा कि घूम लिया मैंने जग सारा, अपना घर है सबसे प्यारा। उन्होंने कहा कि मुझे जयपुर में सदस्यता ग्रहण करने के लिए कहा गया था, लेकिन मैंने निर्णय लिया कि मैं अपने घर झालावाड़ में ही सदस्यता लूँगी। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के सह संयोजक विधायक निर्मल कुमावत भी मौजूद थे।

राजे ने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 में हमारी विचारधारा का जो जनसंघ रूपी कारवां शुरू हुआ, वह आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है। यह हमारे कार्यकताओं की बदौलत हुआ। कार्यकर्ताओं के धैर्य की वजह से हुआ। यदि धैर्य रखा जाये तो मंज़िल ज़रूर मिलती है।हमारे कार्यकर्ताओं ने धैर्य रखा तो आज भाजपा इस मुक़ाम पर पहुँची। हमारे कार्यकर्ताओं के लिए पद नहीं, संगठन सर्वोपरि है। वे ख़ुद के लिए नहीं संगठन के लिए जीते हैं।

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब देश में जनसंघ की सिर्फ़ 3 सीटें हुआ करती थी। आज देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उसी विचारधारा भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार है। एक जमाना था जब किसी गाँव में सरपंच तक बीजेपी का नहीं मिलता था, आज देश के अधिकांश प्रदेशों में भाजपा या उसके सहयोगी दलों की सरकारें हैं।

मदन राठौर के पदभार ग्रहण समारोह में बोली वसुंधरा- जब आप अच्छा काम करते हो उसी को लोग याद करते हैं, उसी से आपका कद बढ़ता है
जयपुर। प्रदेश भाजपा मुख्यालय के बाहर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के पदवार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राठौर को उसके काबिलियत के कारण जिम्मेदारी मिली है पूरे केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करना चाहती हूं कि मदन राठौड़ जैसे जिम्मेदारी दिए ऐसे ईमानदार व्यक्ति को प्रदेश के पार्टी के सबसे बड़े पद पर बिठाया है। राजनीति में हर व्यक्ति को एक ही दौर से गुजरना पड़ता है और जो सही रास्ते पर चलता है वह आगे चलता है, जब आप अच्छा काम करते हो उसी को लोग याद करते हैं, उसी से आपका कद बढ़ता है।

राजे ने कहा कि जनता का विश्वास, जनता का काम और सबको साथ लेकर चलना, यही सबसे बड़ा पद होता है। इस पर जो खरा उतरता है वह हमेशा आगे बढ़ता है। हमारा कार्यकर्ता धन से नहीं तन-मन से काम करता है जो आंधी-तूफान में भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में लगा रहता है।

पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने कहा कि मदन राठौड़ को राजनीति का लंबा अनुभव है, पहले विधायक रहकर सेवा की अब राज्यसभा सांसद के तौर पर जनता की सेवा कर रहे हैं, इसके लिए हम राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते है।

प्रदेश से प्रभारी विजया रहाटकर ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए विशेष महत्वपूर्ण है, हमें पूरा विश्वास है मदन मदन राठौड़ का अनुभव प्रदेश के लिए बहुत काम आएगा। हमने विपक्ष में रहते हुए काम किया, अब हम सरकार में है, अब सरकार के कामों को जनता के बीच लेकर जाना है, आगे पांच सीटों के उपचुनाव भी है।

सियासत का सौहार्दपूर्ण रंग: गहलोत-गजेन्द्र-वसुन्धरा मंच पर साथ बैठे
जयपुर। राजस्थान में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के बीच भले ही सियासी तल्ख रार हो, लेकिन शुक्रवार को सीएम भजन लाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, दीया कुमारी के शपथ ग्रहण समारोह में सियासत का सौहार्दपूर्ण रंग दिखा। मुख्य मंच के बाई ओर वीवीआईपी मंच पर ये तीनों नेता एक साथ ना केवल बैठे, बल्कि पौन घंटे तक एक दूसरे से बतियाते भी रहे। हंसी-ठहाके भी लगाए। राजे ने गहलोत से हाथ भी मिलाया। गहलोत और वसुन्धरा के बीच गजेन्द्र सिंह बैठे थे।

बाद में गजेन्द्र की जगह सीपी जोशी बैठे
गजेन्द्र दोनों नेताओं गहलोत-राजे से बतियाने के बाद अन्य वीवीआईपी मेहमानों से मिलने के लिए खड़े हुए और बातचीत करने लगे। इसी दौरान मंच पर आए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी दोनों नेताओं के बीच आकर बैठ गए। हालांकि इस दौरान शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हो गया था, ऐसे में जोशी की दोनों नेताओं से अभिवादन के बाद ज्यादा बातचीत नहीं हो सकी।

गहलोत आए, सबसे मिले, जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन
पूर्व सीएम अशोक गहलोत जब वीवीआईपी मंच पर आए तो उन्होंने सबसे पहले मंच पर मौजूद बड़े नेताओं से हाथ जोड़कर नमस्कार किया। इसके बाद जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। गहलोत अपने नाम लिखी पहली पंक्ति में जाकर बैठे। तब उनके पास कोई नहीं बैठा था। बाद में महाराष्टÑ के सीएम के पास बैठे गजेन्द्र सिंह उठकर आए और उनसे अभिवादन करते हुए उनके पास बैठ गए। फिर पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे आर्इं तो वे भी सभी से मुलाकात के बाद उनके पास अपने नाम लिखी कुर्सी पर जाकर बैठ गई।

कुछ देर में शुरू होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक, राजनाथ पहुंचे जयपुर
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक कुछ देर में शुरू होने वाली है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने के लिए भेजे जाने वाले ऑब्जर्वर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े जयपुर पहुंच गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उनका एयरपोर्ट पर स्वागत कर होटल लेकर पहुंचे। यहां उनसे वसुंधरा राजे और सीपी जोशी सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात होगी। इसके बाद राजनाथ सिंह सीधे बीजेपी ऑफिस पहुंचेंगे। इसके बाद शाम तक राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

Rajasthan CM Face Race: वसुंधरा ने की नड्डा से मुलाकात, आलाकमान के बुलावे पर जोशी देर रात दिल्ली रवाना
जयपुर। राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री को लेकर राजधानी दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार शाम को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटा 10 मिनट बातचीत हुई।

नड्डा से मिले किरोड़ीलाल और दीया कुमारी
गुरुवार को ही नवनिर्वाचित विधायक किरोड़ीलाल मीणा एवं दीया कुमारी ने भी जेपी नड्डा से भेंट की है। जबकि गुरुवार को ही संसद सदस्यता से इस्तीफा देने वाले बाबा बालकनाथ ने भी अमित शाह से मुलाकात की है। शाम को ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी शाह से मुलाकात की। असल में, राजधानी दिल्ली में विभिन्न नेताओं के बीच हो रही ताबड़तोड़ मेल-मुलाकातों, चर्चा एवं संवाद को मुख्यमंत्री पद के चयन से जोड़कर देखा जा रहा है।

पीएम मोदी से मिले शाह
उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात  की। दोनों नेताओं के बीच बीते तीन दिनों से जारी संवाद एवं चर्चा को राजस्थान समेत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भावी मुख्यमंत्री के चयन की कवायद माना जा रहा है। इस कसरत में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं संगठन मंत्री बीएल संतोष भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि जल्द विधायक दल की बैठकें तय होने जा रही हैं। साथ ही केद्रीय नेतृत्व की ओर से दिल्ली से भेजे जाने वाले पार्टी पर्यवेक्षकों के नामों की भी घोषणा होने वाली है।

जोशी को बुलाया
इस बीच केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को दिल्ली बुलाया है। गुरुवार रात 9.30 बजे वे दिल्ली रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह उनकी नड्डा और शाह से मुलाकात हो सकती है।

Rajasthan CM Face Race: वसुन्धरा राजे को दिल्ली से आया बुलावा, देर शाम हुई रवाना, आज होगी तस्वीर साफ
जयपुर। राजस्थान में चुनाव परिणाम के तीन दिन हो गए हैं, लेकिन बहुमत में आई भाजपा किसे सीएम बनाएगी, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। केंद्रीय नेतृत्व से पर्यवेक्षक कब आएंगे और विधायक दल की बैठक कब होगी, इसे लेकर गुरुवार को तस्वीर साफ हो जाएगी। इसी बीच दूसरी ओर केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया है। वे बुधवार रात 10:30 बजे दिल्ली चली भी गई। राजे के दिल्ली बुलावा आने से तय है कि आज कल में ही सीएम चेहरा कौन होगा, तय हो जाएगा। राजे की दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात हो सकती है। वहीं दूसरी ओर जयपुर में भाजपा कार्यालय और राजे के आवास पर विधायकों के आने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।

जोशी-चंद्रशेखर और अरुण सिंह विधायकों की राय जान रहे

भाजपा ऑफिस में पिछले दो दिन से विधायकों का आना जारी है। विधायकों से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सीधे वन-टू-वन बात कर रहे हैं। बातचीत में उनसे अप्रत्यक्षत: सीएम फेस पर रायशुमारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार ज्यादातर विधायकों ने पार्टी नेतृत्व पर अपना फैसला छोड़ा है।

वसुन्धरा के घर के बाहर लगे मोदी के होर्डिंग्स

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे के सिविल लाइन्स स्थिति सरकारी आवास पर मंगलवार देर रात पीएम नरेन्द्र मोदी की बड़ी फोटो के साथ मुख्य गेट के दोनों और बड़े होर्डिंग्स लगाए गए। इसमें वसुन्धरा राजे ने मोदी को राजस्थान सहित मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीतने की बधाई और शुभकामनाएं दी है। नीचे राजे का नाम लिखा है। ऊपर एक कोने पर मोदी की गारंटी का लोगों लगा रखा है। लिखा है ‘हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी।’ दूसरे कोने पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल का फोटो है।

पीएम मोदी मुख्यमंत्री के लिए कर रहे मंत्रणा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान समेत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के भावी मुख्यमंत्रियों के नामों पर लगातार अपने आवास पर मंत्रणा कर रहे हैं। बुधवार को भी पीएम मोदी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ फिर से मंत्रणा की।  सूत्रों के अनुसार राजस्थान में मुख्यमंत्री के साथ ही एक उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। ताकि लोकसभा चुनाव के लिहाज से प्रदेश में सामाजिक समीकरणों को दुरुस्त किया जा सके। सूत्रों के अनुसार तीनों ही प्रदेशों में मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री में से एक महिला को बनाया जाएगा। क्योंकि महिलाओं ने भाजपा को अच्छा खासा समर्थन दिया है। साथ ही भाजपा नेतृत्व का फोकस इसी बहाने आम चुनाव पर भी है।

शनिवार या रविवार को विधायक दल की बैठक!
भाजपा सूत्रों के अनुसार आगामी शनिवार या रविवार को राजस्थान समेत तीनों ही राज्यों में विधायक दल की बैठक संभव है। इसके लिए कल तक पार्टी की ओर से केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए जाएंगे। जो जयपुर, भोपाल एवं रायपुर पहुंचकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय किए गए सीएम पद के लिए नेता के नाम पर विधायकों में सहमति बनाएंगे।

भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की जीत है-वसुन्धरा राजे
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी की जीत है।उनके मंत्र सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास की जीत है।उन्होंने कहा कि यह जीत केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रणनीति व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कुशल नेतृत्व की जीत है।अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बात चीत में उन्होंने कहा कि यह जीत 2024 में मोदी जी को फिर से प्रधान मंत्री बनाने की जीत है।

राजे ने कहा कि यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं की जीत है,जो दिन रात प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।यह जीत राजस्थान की जनता जनार्दन की जीत है,जिसने कांग्रेस के कुराज को ठुकराया और भाजपा के सुराज को अपनाया।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।

अशोक गहलोत, सतीश पूनिया, सचिन पायलट और वसुंधरा राजे ने किया मतदान
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव- 2023 के लिए शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। सुबह होते ही कई दिग्गजों ने मतदान किया। अशोक गहलोत ने अपना वोट डाला और लोगों से मतदान की अपील की।

बीजेपी नेता और आमेर विधायक सतीश पूनिया ने निर्माण नगर ब्राइट फ्यूचर स्कूल में मतदान किया। पूनिया ने मतदान के बाद कहा लोकतंत्र ही भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि है। भारत की जनता ने इसे अक्षुण रखा है। मतदान से पहले सतीश पूनिया ने जयपुर में गोविंददेवजी और मोती डूंगरी गणेश का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आमेर और प्रदेश की खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

सचिन पायलट ने 22 गोदाम में वोट डाला। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ में और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में वोट डाला। राजे ने मतदान करने के बाद सैलरी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई। जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने दुर्गापुरा स्तिथ राजकीय बालिका विद्यालय बूथ क्रमांक 123 पर अपना वोट डाला। जयपुर पूर्व राजघराने की सदस्य और विद्याधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी ने छोटी चौपड़ पर पेंशन कार्यालय में वोट डाला। प्रताप सिंह खाचरियावास ने 4 नंबर डिस्पेंसरी के पास कुमावत स्कूल में मतदान किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने भी किया मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, गांधी नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 53 पहुँचकर मतदान किया। इस दौरान गुप्ता ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से मतदान अवश्य करने की अपील की।

5 करोड़ से ज्यादा मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य
प्रदेश के पांच करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता इस चुनावी कुंभ में वोट देकर एक हजार 863 प्रत्याशियों के लिए आहुतियां देंगे। उम्मीदवारों में 182 महिलाएं है। इस चुनावी महाकुंभ के प्रचार में 45 दिन अपनी ताकत झोकने के बाद दोनों बड़े दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।