Disha Cricket Academy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एसआरएस मेमोरियल अंडर-14 कप का फाइनल जीता, हर्षित सैनी 124 रनों की शानदार पारी खेल बने जीत के हीरो
जयपुर। फ्यूचर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एसआरएस मेमोरियल अंडर-14 कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी अंडर-14 ने एसआरएस अंडर-14 की टीम को 70 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। दिशा क्रिकेट एकेडमी की इस शानदार जीत में बल्लेबाज हर्षित सैनी (124 रन) और कप्तान गौरव पुनिया के ऑलराउंड प्रदर्शन की मुख्य भूमिका रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिशा क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज दीक्षित मुंदोतिया ने 29 गेंदों में 37 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद मैदान पर हर्षित सैनी का तूफान देखने को मिला। हर्षित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 137 गेंदों में 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 124 रनों की शतकीय पारी खेली। कप्तान गौरव पुनिया ने भी अंत में 15 रन बनाए। निर्धारित 40 ओवरों में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने 7 विकेट खोकर 232 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

एसआरएस अंडर-14 की तरफ से गेंदबाजी में रामनिवास ने 54 रन देकर 2 विकेट और चिराग ने 52 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 233 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएस अंडर-14 की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के कप्तान जूनियर विराट शर्मा महज 1 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद मध्यक्रम में चिराग ने 58 गेंदों में 50 रनों की जुझारू पारी खेली और राघव शर्मा ने 26 रन तथा योगित सैनी ने 25 रनों का योगदान दिया। दिशा के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने एसआरएस की पूरी टीम 40 ओवरों में सिर्फ 162 रनों पर ही सिमट गई। राघव यादव,गौरव पुनिया, हर्षित सैनी ने 2-2 महत्वपूर्ण विकेट लिए। उनके अलावा आदित्य यादव, वैभव, ध्रुव को 1-1 सफलता मिली। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच हर्षित सैनी (124 रन), बेस्ट बैटर गौरव पुनिया, बेस्ट फील्डर गौरव पुनिया, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट गौरव पूनिया एवं बेस्ट बॉलर ध्रुव चुने गए।

वैभव खटाना के 'डबल हंड्रेड' के आगे पस्त हुई वर्धमान एकेडमी, मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात
जयपुर। एसएचएस क्रिकेट ग्राउंड हाथोज में खेले गए सीमित ओवरों के मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने वर्धमान क्रिकेट एकेडमी को 287 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी वर्धमान एकेडमी का फैसला बेहद गलत साबित हुआ। दिशा क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 5 विकेट खोकर 415 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

दिशा एकेडमी की इस विशाल पारी के मुख्य सूत्रधार स्टार बल्लेबाज वैभव खटाना रहे, जिन्होंने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए महज 113 गेंदों में 200 रनों की अविश्वसनीय दोहरी शतकीय पारी खेली और रिटायर्ड हर्ट हुए। वैभव ने अपनी पारी में 25 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए। उनके अलावा युवान ने भी 40 गेंदों में 66 रनों का आक्रामक योगदान दिया। वर्धमान एकेडमी के गेंदबाज नितिन सिंह और तन्मय सांखला को छोड़कर बाकी सभी काफी महंगे साबित हुए।

416 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्धमान क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम दिशा एकेडमी के घातक गेंदबाजी आक्रमण के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। वर्धमान की टीम 22.1 ओवरों में महज 128 रनों पर ही सिमट गई। टीम के लिए तन्मय सांखला ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। दिशा एकेडमी की तरफ से मयंक सेंधव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.1 ओवरों में 27 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इसके अलावा युवान, यशवर्धन, वैभव खताना, भीम सैन और सुमित यादव को 1-1 विकेट मिला। बेहतरीन दोहरे शतक के लिए वैभव को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

वैभव खटाना के बल्ले और राघव यादव की फिरकी के आगे बेबस हुई एसएचएस यू-14, दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एसएचएस यू-14 को 108 रनों से हराया
जयपुर। गोविंद सरोवर स्थित एसएचएस क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए सीमित ओवरों के मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एसएचएस यू-14 (SHS U-14) को 108 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिशा क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद मजबूत रही। सलामी बल्लेबाज युवान ने 45 गेंदों में 74 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद वैभव खटाना ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 71 गेंदों में 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 113 रनों की शतकीय पारी खेली और रिटायर्ड हर्ट हुए। कप्तान सुमित यादव ने भी 41 गेंदों में 52 रन का योगदान दिया। इन बेहतरीन पारियों की बदौलत टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 2 विकेट खोकर 371 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। एसएचएस यू-14 की ओर से योगित यादव और निमांश बनर्जी को 1-1 विकेट मिला।

सांचित मलिक का शतक भी नहीं बचा सका मैच :

372 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएचएस यू-14 की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 37 रन पर ही उसके 5 विकेट गिर गए। इसके बाद सांचित मलिक ने एक छोर संभालते हुए 54 गेंदों में 14 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 106 रनों की जुझारू शतकीय पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। पूरी टीम 37 ओवरों में 263 रनों पर सिमट गई। दिशा क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज राघव यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 38 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। वहीं मयंक सेंधव को 2 विकेट मिले। वैभव-विभोर और यशवीर को 1- 1 विकेट मिला।

दिशा क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य अकादमी को 73 रनों से हराया, हेमेंद्र सिंह शेखावत की शानदार बल्लेबाजी
जयपुर। जयपुर में खेले गए सीमित ओवरों (40 ओवर) के मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य अकादमी को 73 रनों से शिकस्त दे दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिशा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 38.5 ओवरों में 245 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया । जवाब में जूनियर टीम 36 ओवरों में महज 172 रनों पर ही सिमट गई। दिशा क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ऊपरी क्रम के बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए । इसके बाद हेमेंद्र सिंह शेखावत ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों तरफ चौकों की बरसात कर दी। हेमेंद्र ने महज 62 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 65 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुँचाया । उनके अलावा शिवांश शर्मा ने 21 रन और प्रद्युम्न कुमावत ने 13 रनों का योगदान दिया । लक्ष्य अकादमी के गेंदबाज आशुतोष ने 42 रन देकर 2 विकेट और राहुल ने 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

246 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य  की शुरुआत भी खराब रही। सलामी बल्लेबाज मानव कुमार ने सर्वाधिक 23 रन और परी ने 18 रन बनाए, लेकिन मध्यक्रम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। दिशा क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। शिवांश शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 29 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। वहीं नंदिश ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए 8 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए, जिसके चलते लक्ष्य अकादमी से काफी दूर रह गई।

जयपुर में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 107 रनों से हराया
जयपुर। हुकुम सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 10वें दिशा कप के एक मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 107 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिशा क्रिकेट एकेडमी ने 33.2 ओवरों में 157 रन बनाए। कप्तान वैभव खटाना ने सर्वाधिक 79 रनों की शानदार पारी खेली।

अन्य बल्लेबाजों में अनुभव सिंह बांकावत ने 16, युवराज ने 17, श्रेयांश सिंह ने 13, अबीर पारीक ने 1, नंदिश ने 1, मोहित ने 1 और विभोर सिंह ने नाबाद 7 रन जोड़े। जबकि सक्षम जांगिड़, जयवर्धन और हर्षित कुमार शून्य पर आउट हुए। जयपुर एकेडमी के गेंदबाज समर सिंह राठौड़ और शिवांश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि यशवीर सिंह शेखावत, वासु, आदित्य माहेश्वरी, मीत माल्या, मयंक सेंधव और ग्राविक तक को 1-1 विकेट मिला।

जवाब में, 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 50 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से आदित्य माहेश्वरी ने सबसे ज्यादा 12 रन बनाए। इसके अलावा ग्राविक तक ने 2, समर (कप्तान) ने 2, सुमित यादव ने 7, मयंक सेंधव ने 7, शिवांश शर्मा ने 2 और राघव यादव ने नाबाद 4 रन बनाए। यशवीर सिंह, हेमेंद्र सिंह, मीत माल्या, समर सिंह राठौड़ और वासु खाता भी नहीं खोल सके। दिशा एकेडमी के गेंदबाज हर्षित कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। विभोर सिंह, मोहित और नंदिश ने 1-1 विकेट लिया, जबकि भीम सैन, वैभव खताना और श्रेयांश सिंह ने भी कसी हुई गेंदबाजी की।

दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने जीत से किया नागौर दौरे का समापन, मैन ऑफ द सीरीज रहे हर्षित सैनी
जयपुर। दिशा अकादमी ने आखिरकार घर के बाहर द्विपक्षीय सीरीज पर कब्जा किया। सीरीज में कुल 4 मैच खेले गए जिसमें एक टेस्ट, एक वनडे और 2 टी-20 मैच खेले गए, जिसमें दिशा ने एक टी-20 हारा व शेष तीनों मैच श्रृंखला 3.1 से अपने नाम की। सीरीज में बेस्ट बॉलर का अवार्ड दिशा के मयंक सेधन व बेस्ट बल्लेबाज भी दिशा के वैभव खटाना और मैन ऑफ द सीरीज भी दिशा के हर्षित सैनी रहे।

दिशा के हैड कोच (रणजी प्लेयर) श्रद्धानंद यादव ने बताया कि नागौर दौरे पर यह दिशा की सबसे बड़ी जीत है। जिसमें कुल 4 मैच खेले गए एक मैच में हार के बाद दिशा की टीम ने पलटवार करते हुए बाकी बचे सभी मैच अपने नाम किए। यादव ने यह भी कहा दौरे पर गई टीम काफी युवा टीम है और लाइन अप में कुछ शानदार खिलाड़ी हैं जो काबिलियत का अच्छा संकेत देती है। यह वरिष्ठ खिलाडिय़ों के बिना एक मजबूत लाइन अप है। उन्होंने कहा कि भले ही कुछ खिलाड़ी सभी मैच नहीं खेल रहे हों लेकिन वे ऐसी परिस्थितियों में भाग ले रहे हैं जो पहले उनके लिए मुश्किल थी वे दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों और कोचों के साथ काम करते हैं और प्रशिक्षण लेते हैं इस तरह का अनुभव सिर्फ  सवाल पूछकर उनके खेल को बढ़ाने में मदद करता है।

दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने की जीत से शुरूआत, हर्षित सैनी-अनभव सिंह ने मचाया धमाल
जयपुर/नागौर। कोच श्रद्धानंद यादव (रणजी प्लेयर) की अगवाई में नागौर दौरे पर गई दिशा क्रिकेट अकादमी ने जीत के साथ शुरुआत की। नागौर स्टेडियम क्रिकेट अकादमी के साथ खेले गये एक 20 ओवर के मैच में दिशा ने 96 रनों की शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में हर्षित सैनी-67, अनभव सिंह बांकावत-26, मयंक सेंधर्व-16, सुमित यादव-14 रन और हेमेंद्र सिंह शेखावत-11 बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेजाबी करते हुए दिशा अकादमी ने निर्धारित ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जिसके जवाब में नागौर स्टेडियम अकादमी टीम ने 20 ओवरों में 78 रन ही बना सकी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिशा ने खराब शुरूआत के बावजूद अच्छा लक्ष्य रखा।

174 रन का पीछा करने उतरी नागौर स्टेडियम अकादमी टीम को दिशा के तेज गेंदबाजों ने हिलाकर रख दिया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए युवान ने 4 चार ओवर में 24 रन देकर-3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा मयंक-नंदीश 2-2 और राघव यादव-हेमेंद्र सिंह शेखावत को 1-1 सफलता मिली। दिशा की शानदार गेंदबाजी के आगे विपक्षी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 78 रन ही बना सकी। नागौर की ओर से बल्लेबाजी में नवीन-22 और धनंजय-19 रन बनाने के बाद टीम काफी मशक्कत के बाद भी टिक नहीं सकी और पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और नागौर की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। गेंदबाजी में रणजीत डिडेल को 2 और हर्ष-हर्षित-मोहित और  यश को मिली 1-1 सफलता।