floor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जमीन पर उच्च शिक्षा : कॉलेजों में फर्श पर चल रही कक्षाएं
कोटा। हाड़ौती के नवीन राजकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा का स्तर जमीन पर पहुंच गया। सरकारी मशीनरी की लचरता व लापरवाही से 372 विद्यार्थी जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। कॉलेजों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए टेबल कुर्सियां नहीं हैं। कहीं, दरी पट्टियों पर बिठाकर पढ़ाया जा रहा तो कहीं जमीन पर बिछाने के लिए दरी पट्टी तक नहीं है। ऐसी अव्यवस्थाओं के बीच  छात्र-छात्राओं को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री बजट घोषणा में सत्र 2024-25 में कोटा, बूंदी झालावाड़ में चार नए राजकीय कला महाविद्यालय खोले हैं। जिनमें करीब 447 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। जिन्हें बिठाने के लिए कॉलेज प्रशासन के पास टेबल कुर्सियां तक नहीं हैं। उन्हें कक्षाओं में जमीन पर बिठाया जाता है।

जमीन पर बैठने को मजबूर 372 विद्यार्थी
कोटा के चेचट, बूंदी के लाखेरी तथा झालावाड़ के डग राजकीय कला महाविद्यालय को मिलाकर कुल 372 विद्यार्थियों ने सत्र 2024-25 में बीए प्रथम वर्ष में एडमिशन लिए हैं। जिन्हें कक्षाओं में जमीन पर बिठाकर पढ़ाया जा रहा है। जबकि, कॉलेजों में टेबल-कुर्सियों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी आयुक्तालय द्वारा संबंधित नोडल महाविद्यालय को दी गई है। इसके बावजूद इन तीन कॉलेजों के नोडल प्राचार्यों ने अपने अधीन नवीन महाविद्यालयों के लिए टेबल-कुर्सियां खरीदने में कोई रुची नहीं दिखाई। विद्यार्थी जमीन पर बैठने में असहज महसूस कर रहे हैं लेकिन उनकी मजबूरी  समझने वाला कोई नहीं।

लाखेरी महाविद्यालय में बिछाने को दरी पट्टियां तक नहीं
बूंदी जिले के राजकीय महाविद्यालय लाखेरी की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां फर्नीचर तो दूर स्टूडेंट्स के बैठने के लिए दरी पट्टियां तक नहीं है। 132 छात्र-छात्राओं को जमीन पर बैठना पड़ता है। कई बार छात्राओं को लेने अभिभावक आते हैं तो बच्चों को जमीन पर बैठा देख नाराजगी जताते हैं। न तो आयुक्तालय ने फर्नीचर खरीद के लिए बजट दिया और न ही नोडल महाविद्यालय बूंदी ने विकास समिति फंड से फर्नीचर खरीदे।

सर्दियों में गलेंगे फर्श, कैसे चलेंगी क्लासें
सरकार नए कॉलेज खोल वाहवाही लूट रही है लेकिन संसाधन नहीं दे रही। कोई सामुदायिक अस्पताल के खस्ताहाल भवन में तो स्कूलों की पुरानी बिल्डिंगों में चल रहे हैं। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से सर्दियां प्रारंभ हो जाएंगी। सर्दी से फर्श गलेंगे तो छात्र-छात्राएं जमीन पर कैसे बैठ पाएंगे। ऐसे में कक्षाएं प्रभावित होंगी, नियमित कक्षाएं नहीं लगने से कोर्स पूरा नहीं हो पाएगा, जिसका असर परीक्षा परिणामों में नजर आएगा।

स्कूलों से मांग रहे दरी पट्टियां
डग महाविद्यालय में फर्नीचर तो दूर बिछाने के लिए दरी पट्टियां तक नहीं हैं। कॉलेज भी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहा है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन को विद्यार्थियों को बिठाने के लिए स्कूल से दरी पट्टियां मांगनी पड़ रही है। नोडल प्राचार्य ओम प्रकाश के अनुसार, फर्नीचर खरीद के लिए आयुक्तालय से बजट नहीं मिला है। ऐसे में फर्श या दरी पट्टियों का इंतजाम करना पड़ रहा है।

कॉलेज में अभी टेबल-कुर्सियों की खरीद में वक्त लगेग। क्योंकि, इसके लिए बजट की उपलब्धता व टेंडर प्रक्रिया से गुजरना होगा। अभी तो नल-बिजली की व्यवस्था कर रहे हैं। जिसकी संबंधित विभागोें में फाइल लगा रखी है। फिलहाल दरी पट्टियों पर ही बिठाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
- डॉ. पवन शर्मा, नोडल प्रभारी, राजकीय महाविद्यालय, चेचट

कॉलेज में फर्नीचर व्यवस्था के लिए कई बार नोडल राजकीय महाविद्यालय बूंदी को लिख चुके हैं। लेकिन,  बजट नहीं आने की बात कही जाती है। आयुक्तालय ने 34 कोएड तथा 27 गर्ल्स कॉलेज को फर्नीचर खरीद के लिए बजट मुहैया करवाया है लेकिन सूची में लाखेरी महाविद्यालय का नाम नहीं है। बच्चों को जमीन पर बिठाकर ही कक्षाएं लगा रहे हैं।
- डॉ. दिनेश कुमार शुक्ल, नोडल प्रभारी राजकीय महाविद्यालय, लाखेरी

राजकीय महाविद्यालय डग चौमेहला कॉलेज के अधीन है और यहां रेगुलर फैकल्टी के रूप में मैं अकेला हूं। इसलिए सभी आॅफिशियल काम मुझे ही करना है। 5 अक्टूबर तक तो विद्या संबल शिक्षकों के आवेदन निकाले हैं। क्योंकि, इससे पहले तक चौमेहला कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाएं सम्पन्न करवा रहे थे। टेबल कुर्सियां नहीं है। आयुक्तालय से 10 लाख का बजट मांगा है, जिसके प्रस्ताव भेज चुके हैं। सोमवार से कक्षाएं शुरू होंगी। विद्या संबल फैकल्टी भी आ चुकी है। अब दरी पट्टियों की व्यवस्था कर रहे हैं।
- ओम प्रकाश, नोडल प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय डग

सभी नोडल कॉलेजों के प्राचार्यो को अपने स्तर पर उनके अधीन नवीन महाविद्यालयों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, लाखेरी कॉलेज में बिना दरी पट्टियों के जमीन पर विद्यार्थियों को बिठाए जाने की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी लेकर उचित व्यवस्था करवाएंगे।
- प्रो. गीताराम शर्मा, क्षेत्रिय सहायक निदेशक कॉलेज आयुक्तालय कोटा

क्या कहते हैं विद्यार्थी
कस्बे में कॉलेज खुला तो बहुत खुशी हुई थी। क्योंकि, घर से मुख्यालय की दूरी करीब 70 किमी है। ऐसे में  यहां एडमिशन लिया लेकिन पहले दिन कक्षा में गए तो वहां टेबल-कुर्सियां नहीं थी, विद्यार्थी जमीन पर बैठे हुए थे। बिछाने के लिए दरी पट्टियां तक नहीं थी। ऐसे में जमीन पर बैठना असहज लगा। कम से कम सरकार को बैठने की व्यवस्था तो करनी चाहिए।
- जोगेंद्र कुमार, छात्र राजकीय महाविद्यालय, लाखेरी

अभी तक कॉलेज में कक्षाएं तक नहीं लगी है। लेकिन, यहां टेबल कुर्सियां नहीं है। कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों को प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की तरह जमीन पर ही बिठाया जाएगा। सरकार को जब संसाधन मुहैया नहीं करवाने थे तो कॉलेज भी नहीं खोलने चाहिए थे।
- सीमा कराड़िया (परिवर्तित नाम) छात्रा, राजकीय महाविद्यालय, डग

टेबल-कुर्सियां तो छोड़िए कॉलेज में बिजली तक नहीं है। कक्षाओं में अंधेरा रहता है। पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं है। दरी पट्टियां बिछाकर ही क्लासों में बिठाया  जाता है। कॉलेज की बहुत बूरी स्थिति है। अव्यवस्थाओं के कारण कई विद्यार्थियों ने तो कॉलेज आना ही छोड़ दिया। पहले 70 से 80 छात्र-छात्राएं नियमित आते थे लेकिन अब यह संख्या घटकर 40 से 50 रह गई। जबकि, यहां 153 विद्यार्थियों का नामांकन है।
- हेमंत नागर (परिवर्तित नाम) छात्र प्रथम वर्ष, राजकीय महाविद्यालय, चेचट

पांचवें फ्लोर की बॉलकनी से गिर मासूम मार्मिक की मौत
उदयपुर। सुखेर थाना इलाके के एक कॉम्प्लेक्स के पांचवें फ्लोर से बॉल को पकड़ने के प्रयास में 3 वर्षीय मासूम मार्मिक नीचे गिर गया। हादसे में मासूम की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। जिस खिड़की से वह गिरा, उसमें कांच नहीं लगा था और वो सीधा ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरा। पुलिस कार्रवाई से इनकार कर परिजन बगैर पोस्टमार्टम ही शव लेकर चले गए।

न्यू भूपालपुरा में मिराज मल्हार अपार्टमेंट के पांचवें फ्लोर पर रहने वाले शांतिलाल जैन के यहां बेटी शिल्पा और उनके बच्चे छुटिट्यां मनाने आए थे। 3 वर्षीय मासूम मार्मिक वागरेचा सोमवार शाम 5 बजे खिड़की के पास खेल रहा था। शिल्पा अपने बड़े बेटे के साथ बाजार गई थी। मार्मिक अपनी नानी के साथ अकेला ही था। नाना शांतिलाल भी दुकान पर थे। इसी दौरान काम करती हुई नानी रसाई में गई, तभी मार्मिक बॉल से खेलते-खेलते अचानक बेड पर चढ़कर खिड़की के पास चला गया। वो खिड़की से नीचे सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरा तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मार्मिक आंध्रप्रदेश के गुंटूर में अपने माता-पिता और 8 वर्षीय बड़े भाई के साथ रहता था।

हादसे के बाद परिजन मार्मिक को लेकर एमबी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को मार्मिक के पिता विक्रम वागरेचा भी गुंटूर से फ्लाइट के जरिए उदयपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को कानूनी कार्रवाई नहीं करवाने की लिखित रिपोर्ट दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव लेकर चले गए। बता दें कि शांतिलाल जैन कपड़ा व्यापारी हैं। करीब 9 सालों पहले उनकी बेटी शिल्पा की शादी आंध्रप्रदेश के गुंटूर में विक्रम वागरेचा से शादी हुई। विक्रम गुंटूर में मिर्ची का होलसेल व्यापार करते हैं।

स्कूटी पर आए, तीसरे माले पर खुलवाया दरवाजा और महिला को मार दी गोली
उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सुंदरवास में बुधवार दोपहर बाद स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने अपार्टमेंट के तीसरे माले का दरवाजा खुलवाया, दरवाजा खुलते ही आरोपियों ने पिस्टल निकाली तो महिला बालकनी की ओर भागी, लेकिन बदमाशों ने वहां पहुंचकर महिला के सिर में गोलियां दाग कर उसे वहीं ढेर कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश वापस स्कूटी लेकर भाग छूटे। घटना के समय घर में मृतका की डेढ़ साल की पुत्री ही मौजूद थी। पति काम पर गया हुआ था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में किसी सुपारी किलर की ओर से इस वारदात को अंजाम देने का अंदेशा जताया है।

सुंदरवास स्थित शिवज्योति अपार्टमेंट में बुधवार दोपहर दो बदमाशों ने नेहा-30 पत्नी चंदन सिंह की घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाश तीसरे फ्लोर पर महिला के फ्लैट तक आए, दरवाजा खुलते ही उन्होंने महिला पर बंदूक तानी, महिला बचने के लिए घर के अंदर बालकनी तक भागी, जहां बदमाशों ने उसके सिर पर गोली मारी और फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने वहां तीन फायर किए। प्रथम दृष्ट्या आशंका जताई जा रही है कि किसी ने इन बदमाशों को महिला की हत्या की सुपारी दी थी।

गोली की आवाज पर बाहर आए लोग
गोली की आवाज सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ लोग फ्लैट पर आए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे, एक महिला ने उन बदमाशों को रोका भी, लेकिन वे महिला की बात को अनसुना कर भाग गए। सूचना पर एसपी मनोज कुमार, एडि. एसपी अशोक मीणा, डीएसपी जरनैल सिंह, थानाधिकारी दर्शन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जाब्ता मौके पर पहुंचा। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से बंदूक के तीन कार्टेज बरामद किए।

एक बच्ची को फोटो दिखाकर पूछा, ये कहां रहते हैं
अपार्टमेंट में रहने वाली एक छोटी बच्ची ने पुलिस को बताया कि दो लोग हेलमेट पहने आए थे। उन्होंने नेहा आंटी की फोटो दिखाकर पूछा था कि ये लोग कहां रहते हैं। इस पर बच्ची उन दोनों को महिला के फ्लैट तक ले गई थी और फिर वापस अपने घर आ गई थी। इसके बाद बदमाशों ने फ्लैट की घंटी बजाकर दरवाजा खुलवाया और महिला की हत्या की। इससे यह प्रतीत होता है कि मारने आए बदमाश महिला या उसे पति को किसी सीधे संपर्क से नहीं जानते थे। जानते होते तो यह पता होता कि वे अपार्टमेंट के किस फ्लोर और फ्लैट में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि सुंदरवास स्थित शिव ज्योति अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर के फ्लैट में चंदन सिंह, पत्नी नेहा और डेढ़ साल की बच्ची के साथ करीब 1 साल से रह रहा है। चंदन सिंह मूलत: बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है और उदयपुर में चश्मे के ग्लास बनाने की फैक्ट्री में काम करता है। घटना के समय वह काम पर ही गया हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले हुलिए के अनुसार दो संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रेम प्रसंग की आशंका पर डिटेल खंगाल रही पुलिस
पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए महिला, उसके पति और संबंधित लोगों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि यह हत्या किसी प्रकार के प्रेम प्रसंग का परिणाम तो नहीं है ।

एम्बुलेंस कबाड़, लिफ्ट बंद ,फर्श उखड़ा और टपकता पानी
कोटा । सरकारी अस्पतालों में लोग उपचार के लिए जाते हैं। लेकिन वहां की व्यवस्थाओं को देखकर ही कई लोगों का तो जाने को मन ही नहीं करता है। कुछ इसी तरह की व्यवस्थाएं हैं रामपुरा के जिला अस्पताल की। शहर के बीच और पुराना अस्पताल होने से यहां  बड़ी संख्या में मरीज रोजाना आ रहे हैं। यहां लोगों को उपचार तो मिल रहा है। लेकिन जिस तरह से अस्पताल के हाल हैं उन्हें देखकर यहां की व्यवस्थाओं का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। अस्पताल परिसर की पार्किंग में काफी समय से एक एम्बुलेंस  खड़ी हुई है। वह खड़े-खड़े ही कबाड़  हो गई है। उस पर इतनी अधिक धूल मिट्टी छा रही है जिसे काफी समय से साफ तक नहीं किया है। अस्पताल में मरीजों व वरिष्ठ नागरिकों को सीढ़ियां चढ़ने में होने वाली परेशानी को देखते हुए वहां लिफ्ट लगाई हुई है। लेकिन वह भी काफी समय से बंद है। जिससे मरीजों  व वरिष्ठ जनों को भी सीढ़ियों से ही जाना पड़ रहा है।

अस्पताल परिसर का फर्श उखड़ा हुआ है। जिससे वहां मरीजों को पैदल चलने में ही परेशानी हो रही है। साथ ही अस्पताल परिसर में पिछले काफी समय से पाइप लीकेज हो रहा है। जिससे उसमें से गंदा पानी टपक रहा है। वह गंदा पानी उधर से निकलने वाले मरीजों व तीेमारदारों पर गिर रहा है। जिसे देखकर वहां से निकलने वालों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां लोगों के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियां टूटी हुई हैं। मरीजों को लाने ले जाने के काम आने वाली स्ट्रेचर तक टूटी पड़ी हैं।   इसके अलावा अस्पताल परिसर का रास्ता बीच से इतना संकरा रहता है कि कई बार एम्बूलेंस व अन्य वाहनों को आने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इनका कहना है
अस्पताल में दो एम्बुलेंस  चल रही है। पार्किंग में खड़ी एम्बूलेंस कबाड़ हो चुकी है। उसकी नीलामी के प्रक्रिया चल रही है। लिफ्ट में बिजली की समस्या है। जिसे ठीक करवाने के लिए 1.20 लाख रुपए का खर्चा होगा। जिसे जारी कर दिया है। अभी लिफ्ट चलाने पर लोड बढ़ने से अस्पताल की अन्य व्यवस्थाएं गड़बड़ा जाएंगी। इसलिए उसे बंद किया हुआ है। अस्पताल में अन्य जो भी कमियां हैं उन्हें शीघ्र ही ठीक करवा दिया जाएगा।
-डॉ. आर.के. सिंह, अधीक्षक, रामपुरा जिला अस्पताल

रिहायशी मकान के पहली मंजिल के बाथरूम ब्रोंजबैक ट्री स्नेक
जयपुर। जयपुर में सोमवार को मानसरोवर के थड़ी मार्केट से रक्षा संस्थान के रेस्क्यूर अभिषेक बैरवा ने एक कॉमन ब्रोंजबैक ट्री स्नेक रेस्क्यू किया। सर्प को एक रिहायशी मकान के पहली मंजिल के बाथरूम से रेस्क्यू किया गया।

रोहित गंगवाल ने बताया कि सांप की यह प्रजाति जयपुर में नही मिलती है। जयपुर में पहली बार इसकी सबस्पेसीज डेंड्रालिफिस अशोकी अप्रैल 2022 मे नेचर केयर संस्था द्वारा रेस्क्यू कि गई वह आज मई 2022 मे इसकी दूसरी सबस्पीसीज डेंड्रालिफिस ट्रिस्टिस रेस्क्यू हुई है। दोनो सबस्पेसिज मे बहुत विशेष फर्क नही है पर बारीकी से देखने पर इन्हे आइडेंटिफाई कर सकते है।

कॉमन ब्रोंजबैक का जीभ का रंग नीला होता है व निचले जबड़े पर काले  धब्बे से होते है व ब्रोंजबैक कू जीभ का रंग लाल होता है व निचले जबड़े से एक काले गहरे रंग की लाइन बनी होती है। ऐसे प्रजाति का एक सर्प मिलने से यह प्रमाणित नहीं होता की यह जयपुर की रेजिडेंट स्पीसीज है पर यह जरूर दर्शाता है कुछ घरों के अंदर हरियाली बड़ी है इसलिए यह सर्प यहां सरवाइव कर रहे है। यह एक अच्छा उदधारण है जैसे प्रकृति विकसित होती है,उसके साथ जुड़े जीव अपनेआप जीवन चक्र  मे फिर जुड़ जाते है और अपनी जगह ले लेते है।

लोकेश यादव ने बताया ब्रोंजबैक एक विषहीन प्रजाति का पेड़ो व काटेदार झाड़ियों पर रहनेवाला दीनचर सर्प है जो अपना अधिकांश जीवन पेड़ो पर ही व्यतीत करता है। छिपकली, मेंडक इसका मुख्य भोजन है। सर्प को रक्षा संस्थान के अभिषेक बैरवा, शिवम गुप्ता, केशव गगरानी, यशवंत सिंह द्वारा जलमहल क्षेत्र के पास रिलीज किया।

मुंबई में बीस मंजिला रिहायशी इमारत के 18वें मंजिल पर आग, सात लोगों की मौत, 17 झुलसे
मुंबई। मुंबई में एक बीस मंजिला रिहायशी इमारत के 18वें मंजिल पर आग लगने से शनिवार को सात लोगों की मृत्यु हो गई और 17 अन्य झुलस गये। यह हादसा सेंट्रल मुंबई के टरडियो में नाना चौक के पास कमला रिहायशी इमारत में हुआ। इस हादसे में 17 अन्य लोग झुलसकर जख्मी हुए हैं जिन्हें भाटिया अस्पताल पहुंचाया गया। तीन लोगों को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है और उनकी हालत गंभीर है। अग्निशमन सूत्रों के अनुसार आग लगने की घटना सुबह 7.30 बजे हुई। इस घटना में 19 लोगों को बचाया गया।  आग लगने की घटना के बारे में पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्राइटन मॉल में पांचवीं मंजिल से ग्राउंड पर बैठी युवती के पैरों पर गिरा युवक, मौके पर मौत
जयपुर। चौमूं पुलिया स्थित ट्राइटन मॉल में शनिवार को दोपहर 2.30 बजे एक 24 वर्षीय युवक की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। हादसे के दौरान युवक ग्राउण्ड फ्लोर पर बैठी युवती के पैरों पर गिरा तो वह बेहोश हो गई। अचानक हुए धमाके की आवाज सुनकर मॉल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे के समय मॉल में क्रिसमस के चलते बड़ी संख्या में लोग थे। देर रात पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी हुई थी। एसीपी झोटवाड़ा प्रमोद स्वामी ने बताया कि युवक पांचवीं मंजिल से तीसरी पर लगी लाइट पर गिरा था। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर पर बैठी एक युवती के पैरों में जा गिरा, जिसे देख वह बेहोश हो गई। साथ ही लाइट भी टूट कर नीचे गिर गई। मॉल के सीसीटीवी कैमरों में युवक नीचे गिरा दिख रहा है, लेकिन यह पता नहीं चला पाया है कि वह गिरा है या किसी ने धक्का देकर गिराया है। हालांकि थर्ड फ्लोर पर चार फीट की रैलिंग भी लगी हुई है। एसीपी ने बताया कि पहले भी इस मॉल में गिरने से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

जेब में मिले 1500 रुपए और बाइक की चाबी
पुलिस ने मृतक युवक की तलाशी ली तो जेब में 1500 रुपए और बाइक की चाबी मिली है। मॉल में लोगों की भीड़ ज्यादा होने के कारण बाइक का पता नहीं चल पाया। देर रात तक पुलिस मॉल के खाली होने का इंतजार करती रही। जिससे बाइक को तलाश कर नंबरों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया जा सकें। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मॉल में क्रिसमस के कारण भीड़ थी। अचानक तेज धमाका हुआ तो ग्राउंड फ्लोर पर एक युवक जमीन पर गिरा हुआ था। उसके पास एक युवती भी बैठी हुई थी। उस युवती के चिल्लाने के बाद हादसे का पता चला। हादसे के बाद युवती बेहोश हो गई। वह अपने परिजनों के साथ घूमने के लिए आई थी।

अस्पताल में आग, चार बच्चों की मौत
भोपाल। भोपाल के सरकारी हमीदिया अस्पताल परिसर में कमला नेहरु अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित शिशु वार्ड (स्पेशल न्यूबार्न केयर यूनिट) में आग लगने के कारण 4 बच्चों की मौत हो गई और शेष लगभग 36 बच्चों को अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करके उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित शिशु वार्ड के वेंटीलेटर में सोमवार रात लगभग नौ बजे शार्ट सर्किट के कारण आग लगी और देखते ही देखते यह वार्ड के कुछ हिस्सों में फैल गयी। इस वजह से वार्ड के उपकरण इत्यादि जल गए और उसमें धुंआ फैल गया।

इस बीच चिकित्सकों और नर्स आदि की मदद से बच्चों को वहां से हटाकर अन्य स्थान पर सुरक्षित रखने के प्रयास हुए, लेकिन चार शिशुओं को नहीं बचाया जा सका। इन बच्चों की उम्र एक दिन से लेकर नौ दिन तक है। शेष 36 बच्चों को अस्पताल के प्रभावित वार्ड से शिफ्ट कर दिया गया है और सबका इलाज चल रहा है। आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मचारी और पुलिस कर्मचारी मय साजो सामान के साथ पहुंचे और आग पर काबू पाया। घटना के कुछ देर बाद परिसर में मीडिया से चर्चा में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन कुछ ही देर बाद खबर आयी कि तीन बच्चों की मृत्यु हुयी है। बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गयी।

इस बीच अस्पताल प्रशासन बच्चों की स्थिति पर नजर रखे हुए है। इनमें से लगभग आधा दर्जन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए शहर के एक अन्य सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देते हुए इसका जिम्मा अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को सौंपा है। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

एसीएस और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर में स्थित कमला नेहरु अस्पताल के शिशु वार्ड में आग लगने की घटना के बाद मंगलवार को इस मामले की जांच के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मोहम्मद सुलेमान और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।   अधिकारियों ने शिशु वार्ड पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी की।

दूसरी ओर इस मामले के प्रभावित परिवारों को चार चार लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की गई है। अब तक मिली सूचनाओं के अनुसार चार बच्चों की मौत हो गई है और 36 को प्रभावित वार्ड से अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया है। इनमें से भी कुछ बच्चों के आग के कारण प्रभावित होने की खबरें हैं।

अस्पताल में आग का हादसा दुखद - भूपेंद्र
मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने यहां कमला नेहरु अस्पताल के शिशु वार्ड में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें चार बच्चों को बचाया नहीं जा सका। सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा कि यह हादसा दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में चार बच्चों को बचाया नहीं जा सका। अन्य बच्चों का इलाज जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मध्य रात्रि में किए गए ट्वीट में कहा कि आग लगने की सूचना पर वे स्वयं अस्पताल पहुंचे और राहत एवं बचाव देखे। हादसे में चार बच्चों को बचाया नहीं जा सका। उनके परिजनों को चार चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। अन्य बच्चों का इलाज जारी है और स्थिति पूरी तरह काबू में है।

लो फ्लोर बसों के थमें पहिये
जयपुर। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड केजेसीटीएसएल के कर्मचारी अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर गुरूवार से दो दिवसीय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर का असर देखने को मिल रहा है। पहले दिन लो फ्लोर के पहिए थम गए है, लो फ्लोर  बसों का संचालन नहीं हो रहा है। लो फ्लोर कर्मियों ने विद्याधर नगर डीपो पर एकत्रित होकर अपनी मांगों के संदर्भ में विरोध-प्रदर्शन किया। यूनियन नेता विपिन चौधरी ने बताया कि 9 सूत्री मांगों में कर्मचारियों की प्रमुख मांग 7वां वेतनमान, बकाया एरियर का भुगतान करना, ऑफिस में लगे चालक परिचालकों को रूट पर चलाना सहित अन्य मांगे है। उन्होंने बताया कि जेसीटीएसएल में 1115 चालक -परिचालक में से 405 कर्मचारी है जिला पूल और मोटरगेराज में विपरीत प्रतिनयुक्ति पर है। वर्तमान में जेसीटीएसएल में 710 चालक-परिचालक कार्यरत है। अगर जेसीटीएसएल कर्मचारियों को 7वां वेतनमान दिया जाता है तो जेसीटीएसएल पर 25 लाख मासिक अतिरिक्त भार आएगा। जबकि 25 लाख रुपये का प्रतिदिन राजस्व आता है। गौरतलब है कि लो फ्लोर बसों के बंद होने से लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।