FireSafety - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इतिहास बनने जा रहा है लाल LPG सिलेंडर: हल्के, सुरक्षित और जंग-मुक्त प्लास्टिक सिलेंडर से बदलेगी रसोई की ताकत
मुंबई। भारतीय रसोई में दशकों से इस्तेमाल हो रहे लाल रंग के लोहे के LPG सिलेंडर अब इतिहास बनने जा रहे है। क्योंकि इन सिलेंडरों में जंग लगना, भारी वजन और आग लगने की स्थिति में फटने का खतरा बना रहता है जो कि उपभोक्ताओं के लिए एक चिंता का विषय रहा है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोवा में हाई-डेंसिटी पॉलीथीन (HDP) से बने इस नए LPG सिलेंडर को औपचारिक रूप से लॉन्च किया। बता दें कि यह सिलेंडर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा बाजार में उतारा गया है।  बीपीसीएल के कार्यकारी निदेशक एवं बिजनेस हेड टीवी पांडियन के अनुसार, यह सिलेंडर HDP और फाइब्रॉइड कंपोजिट सामग्री से बना है, जिससे यह जंग-मुक्त और अधिक टिकाऊ बनता है।

जानकारी के अनुसार, हम अभी तक जो भी सिलेंडर उपयोग में ले रहे हैं वो करीब 14.2 किलोग्राम का होता है और खाली सिलेंडर का वजन करीब 17 किलोग्राम होता है, जिससे कुल वजन 30 से 33 किलोग्राम तक पहुंच जाता है। इसके विपरीत, भारत गैस लाइट सिलेंडर का खाली वजन मात्र 5.9 किलोग्राम है और इसमें 10 किलोग्राम गैस आती है। इस तरह कुल वजन केवल 15.9 किलोग्राम होता है। बता दें क सरकार की इस नई पहल से महिलाओं और डिलीवरी कर्मियों दोनों को बड़ी राहत मिलेगी।

सुरक्षा के लिहाज से आग लगने की स्थिति में यह फटने के बजाय पिघलकर गैस को धीरे-धीरे बाहर निकलने देता है, जिससे बड़े हादसे का खतरा कम हो जाता है। इसमें पारदर्शी स्लॉट भी दिए गए हैं, जिससे उपभोक्ता आसानी से गैस का स्तर देख सकते हैं। अगर हम कीमत की बात करें तो इस नए सिलेंडर की कीमत करीब 2,500 रुपये रखी गई है, जबकि सुरक्षा जमा राशि लगभग 3,350 रुपये होगी। मौजूदा मेटल सिलेंडर के बदले इसे लेने पर केवल 300 रुपये अतिरिक्त जमा देने होंगे। शुरुआत में यह सिलेंडर गोवा सहित 10 शहरों में उपलब्ध होगा, जिसके बाद इसे सभी मेट्रो शहरों में विस्तार दिया जाएगा।

अमित शाह ने बोला सीएम ममता पर हमला, कहा मोमो के गोदाम में आग लगने की घटना के लिए पश्चिम बंगाल सरकार जिम्मेदार, हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी सरकार पर संस्थागत भ्रष्टाचार को प्रश्रय देने का आरोप लगाया और कोलकाता के आनंदापुर इलाके में मोमो फैक्ट्री में लगी भीषण आग को लेकर जानबूझकर लीपापोती का दावा किया। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अनेक अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार टीएमसी शासन की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा, यह कोई हादसा नहीं है, यह ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार की तस्वीर है और इसके बाद उन्होंने आनंदापुर अग्निकांड का जिक्र किया। गृह मंत्री ने मृत मजदूरों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि यह त्रासदी राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक विफलता का नतीजा है। उन्होंने कहा, 25 लोगों की मौत हो चुकी है और 27 अब भी लापता हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि इस मोमो फैक्ट्री का मालिक किसके करीब है? वह किसके साथ विदेश गया? और अब तक उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?

शाह ने इस घटना को नरसंहार करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा, मैं इस नरसंहार की निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं और चाहता हूं कि सभी दोषियों को सलाखों के पीछे डाला जाए। सरकार की प्रतिक्रिया में देरी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, 72 घंटे बाद मंत्री घटनास्थल पर पहुंचते हैं। इतनी देरी क्यों? उन्होंने आरोप लगाया कि इसके जरिए जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

टीएमसी को चेतावनी देते हुए अमित शाह ने कहा, अगर आप इसे दबाना चाहते हैं तो दबाइए। लेकिन अप्रैल के बाद जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, तब हर दोषी को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आनंदापुर अग्निकांड ने सत्तारूढ़ दल से जुड़े लोगों की भूमिका को खुलकर उजागर कर दिया है। इसके बाद अमित शाह ने अपना हमला और तेज करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर उगाही और डराने-धमकाने की संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कट मनी, भतीजे की दादागिरी और पुलिस की ज्यादती बंगाल में आम बात हो गई है।

भ्रष्टाचार के मामलों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कैश-फॉर-क्वेरी मामला, एसएससी भर्ती घोटाला, पशु तस्करी, मनरेगा में अनियमितताएं और प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित भ्रष्टाचार का उल्लेख किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, भ्रष्टाचार के इतने उदाहरण हैं, लेकिन आपको दिखाई नहीं देते क्योंकि आंखों में मोतियाबिंद है। हम उसका ऑपरेशन करेंगे।

अमित शाह ने पार्था चटर्जी, अनुब्रत मंडल, ज्योतिप्रिय मल्लिक, फिरहाद हकीम, कुणाल घोष और चंद्रनाथ चटर्जी जैसे टीएमसी नेताओं के नाम लेते हुए कहा कि ये सभी जेल जा चुके हैं। उन्होंने कहा, हमें सत्ता में लाइए, बाकी काम हम करेंगे और ममता बनर्जी को चुनौती दी कि वे ऐसे नेताओं को टिकट न दें।  उन्होंने आगे कहा, मुझे पता है कि वह ऐसा नहीं कर सकतीं, क्योंकि अगर उन्होंने किया तो ये नाम बता देंगे।

राजनीतिक परिदृश्य पर बोलते हुए अमित शाह ने बंगाल में भाजपा के चुनावी प्रदर्शन का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 2014 में दो सीटें जीतीं, 2019 में 41 प्रतिशत वोटों के साथ 18 सीटें, 2021 के विधानसभा चुनाव में 37 प्रतिशत वोटों के साथ 77 सीटें और 2024 में 39 प्रतिशत वोट हासिल किए। उन्होंने कहा, हमें 38 प्रतिशत से 45 प्रतिशत तक छलांग लगानी है। हम आश्वासन देते हैं कि 50 प्रतिशत वोटों के साथ सरकार बनाएंगे।

अमित शाह ने भाजपा की हालिया चुनावी सफलताओं का भी जिक्र किया और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भाजपा सरकार बना चुकी है। उन्होंने कहा, अब बंगाल की बारी है। टीएमसी के नारे 'मां, माटी, मानुष पर कटाक्ष करते हुए अमित शाह ने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा से समझौता हुआ है और जनता सरकार से त्रस्त है। उन्होंने वादा किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार की जांच के लिए एकल न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग गठित किया जाएगा। अमित शाह ने कहा, हमें सत्ता में लाइए, केंद्र से भेजा गया एक-एक रुपया लाभार्थियों तक पहुंचेगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल सरकार पर कोलकाता के पास आनंदपुर में वॉव मोमो के गोदाम में आग लगने की घटना के लिए जिम्मेदार बड़े लोगों को बचाने का आरोप लगाते हुए घटना की उच्चतम न्यायालय की निगरानी जांच कराये जाने की शनिवार को मांग की। भाजपा ने कहा कि अकेले जनवरी में पश्चिम बंगाल में कम से कम पांच जगहों पर विभिन्न फैक्ट्रियों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी है, जो दर्शाती है राज्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन और बचाव के नियमों का अनुपालन नहीं कराया जा रहा है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश ने भाजपा मुख्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन में खबरों का हवाला देते हुए कहा कि आनंदपुर फैक्ट्री दुर्घटना में कम से कम 27 गरीब और मेहनतकश लोगों की जान चली गयी और बहुत से लोग लापता हैं। उन्होंने इस दुर्घटना को भीषण और वीभत्स बताते हुए कहा कि वॉव मोमो के प्रमुख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नजदीकी है इस लिए राज्य सरकार इस पर चुप है। फैक्ट्री के गोदाम मैनेजर और एकाध निचले स्तर के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की खाना पूर्ति कर इतनी बड़ी घटना पर सरकार चुप लगा गयी है।

भाजपा मीडिया में प्रकाशित एक सचित्र रिपोर्ट को दिखाते हुए कहा कि वॉव मोमो के प्रमुख मुख्यमंत्री के करीब है और वह उनकी मैड्रिड यात्रा में उनके साथ थे। उन्होंने कहा, राज्य में कानून नहीं, एक व्यक्ति का शासन है। आनंदपुर फैक्ट्री दुर्घटना पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दिख रही है। सीएम ममता एक प्राइवेट कंपनी पर ईडी के छापे के दौरान वहां तुरंत पहुंच जाती है पर आनंदपुर फैक्ट्री पर अब तक नहीं पहुंचीं है जो उनकी असंवेदनशीलता दर्शाता है। कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।

भाजपा प्रवक्ता गुरुप्रकाश ने कहा कि आग की इन घटनाओं की जवाबदेही तय होनी चाहिए। राज्य विधान सभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने संबंधित थाने पर लोगों के साथ जा कर आनंदपुर फैक्ट्री अग्निकांड में जवाब देही तय किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, भाजपा आनंदपुर की घटना की उच्चतम न्यायलय की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने, और इसके लिए जिम्मेदार बड़े मगरमच्छों पर कानून का फंदा कसने की की मांग करती है।

इसके आगे भाजपा प्रवक्ता ने राज्य में पिछले कुछ समय से ऐसे कई फलाईओवर और पुलों के गिरने अथवा खस्ता हाल होकर उपयोग लायक नहीं रहने का भी मामला उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्री भाजपा नेताओं को उनके घरों में कैद करने की धमकी दे रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता की राय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के-खेला होबे के नारे का मतब हिंसा होबे हो गया है। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में विधान का राज नहीं, व्यक्ति का विधान चल रहा है।

आनंदपुर फैक्ट्री अग्निकांड में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की ।