house - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सर्किट हाउस में बिराजे हैं संकटमोचन गणेशनाथ
कोटा। शहर के प्रतिष्ठित सर्किट हाउस में स्थित एक ऐसा ऐतिहासिक मंदिर है, जो न सिर्फ श्रद्धालुओं बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए भी आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस मंदिर में विराजमान संकटमोचन गणेशनाथ अब पूरे हाड़ौती क्षेत्र में वीआईपी गणेश या सर्किट हाउस गणेश के नाम से जानते है। मंदिर में स्थापित संकटमोचन गणेश प्रतिमा रियासती कालीन धरोहर है, श्रद्धालुओं के अनुसार यह गणेश मंदिर सवा सौ साल पुराना है। मंदिर के पुजारी नितेश शर्मा ने बताया कि रियासतकालीन दौर में बना यह मंदिर सर्किट हाउस परिसर में स्थित है, जो उस समय राजा-महाराजाओं का विश्रामगृह हुआ करता था। मंदिर परिसर में स्थित चबूतरे को उस समय संकटमोचन गणेशनाथ के नाम से जाना जाता था। समय के साथ सर्किट हाउस और मंदिर दोनों का स्वरूप बदला, लेकिन भगवान गणेश के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था आज भी उतनी ही अडिग है, जितने प्राचीनकाल में हुआ करती थी। वहीं वर्षों से गणेश मंदिर आ रहे टीकाराम गुर्जर गणेशजी के अनन्य भक्त है। वे हमेशा मंदिर की व्यवस्थाओं में सहयोगी की भूमिका निभाते है।

वीआइपी गणेश मंदिर में लगाते हंै धोक
सर्किट हाउस में रुकने वाले सभी उच्च पदस्थ अधिकारी—जैसे मजिस्ट्रेट, कलक्टर, एसपी, आइजी, मंत्री और विधायक—मंदिर में हाजिरी लगाना नहीं भूलते। यही कारण है कि इस गणेश प्रतिमा को वीआईपी गणेश कहा जाता है। इस मंदिर की ख्याति अब कोटा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में फैल चुकी है। देश-विदेश से भी वीआइपी गणेश में हर चतुर्थी पर धोक लगाते आते हैं। यूएसए निवासी प्रियंका  इस बार गणेश चतुर्थी पर सवामणी भी करवा रही है। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें उनकी आस्था और श्रद्धा का प्रमाण दे रही है। वर्तमान में संकटमोचन गणेश अब सर्किट हाउस वाले गणेश या वीआईपी गणेश के नाम से जाने जाते है।

एक सौ पच्चीस साल पहले बाढ़ में बहकर आई थी प्रतिमा
सर्किट हाउस परिसर में स्थित ऐतिहासिक वीआइपी गणेश मंदिर की जानकारी देते हुए  पुजारी नितेश शर्मा ने बताया कि यह प्रतिमा वर्षों पहले भीषण बाढ़ में बहकर एरोड्रम वाले क्षेत्र में आई थी, जहां मेरे दादाजी ग्यारसीलाल ने इसे लाकर एक चबूतरे पर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि पुरानी मान्यताओं के अनुसार, जहां अब मंदिर है, वहां पहले से एक चबूतरा था, जहां संकटमोचन गणेशनाथ की प्रतिमा स्थापित थी।  किंवदंती है कि एक बार विश्राम गृह परिसर में मैनेजर के बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी। इस पर उन्होंने गणेशनाथ प्रतिमा को हटवाने की कोशिश की थी  लेकिन प्रतिमा अपनी जगह से हिल नहीं पाई।  इसके बाद उन्होंने वहीं एक छोटा मंदिर बनवाया और संकटमोचन गणेशनाथ प्रतिमा यथावत स्थापित रही।

11 प्रकार के लड्डुओं से लगेगा भोग
27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता घर-घर विराजेंगे। वहीं सर्किट हाउस अर्थात वीआइपी गणेश पूजन का मुख्य कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। सुबह सवा सौ किलो दूध से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद गणेश प्रतिमा का स्वर्ण शृंगार किया जाएगा। वहीं मंदिर में हवन भी होगा। इस बार गणेश चतुर्थी पर 11 प्रकार के लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। इस दौरान 1600 किलो लड्डु बनाए जाएंगे। जिनमें पांच सौ किलो दूध, 280 किलो बेसन, 5 क्विंटल शक्कर तथा सवा सौ किलो ड्राय फ्रुट तथा 20 पीपे देशी घी के उपयोग में लिए है।

घर में सो रही महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या, पास सो रहे भांजे पर भी किया हमला
कोटा  भीमगंजमंडी क्षेत्र  में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाश ने महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इस दौरान उसके पास सो रहे भांजे पर भी आरोपियों ने हमला किया। इससे वह घायल हो गया। घटना रात दो से तीन बजे के बीच बताई जा रही है।

बहू और बेटा कमरे में थे
सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया रात के समय सुमित्रा बाई (42) निवासी हुसैन नगर तेलघर व उसकी बहन का लड़का अरविंद (17) बरामदे में सो रहे थे। महिला का बेटा जितेंद्र व बहू अंदर कमरे में सो रहे थे। अज्ञात बदमाश खिड़की से अंदर घुसा और  महिला के गले व सीने पर वार किया। महिला की चीख सुनकर अरविंद जाग गया तो बदमाश ने  अरविंद पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। महिला स्कूल में पोषाहार बनाती है तथा झाड़ू पोछा करती है । महिला के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। हमले के बाद से हमलावर भाग गया। उन्होंने बताया कि  मुकदमा दर्ज किया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं।

घायल अस्पताल में भर्ती
अरविंद को उपचार के लिए एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। सूचना मिलते ही  थानाधिकारी रामकिशन गोदारा, डिप्टी एसपी गंगा सहाय शर्मा, एएसपी दिलीप कुमार सैनी पहुंचे और एफएसएल टीम को बुला कर मौके से साक्ष्य जुटाए । महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी तक की जांच में हत्या का कारण सामने नहीं आया है।

असर खबर का -अब कोटा में मकान खरीदना और महंगा
कोटा । राज्य सरकार ने डीएलसी की प्रस्तावित नई दरों को सोमवार को स्वीकृति देते हुए उसी समय से लागू कर दिया है। जिससे कोटा शहर में भी अब मकान व  भूखंड खरीदना पहले से महंगा हो जाएगा।  कोटा में डीएलसी कमेटी की बैठक 3 माह पहले 6 सितम्बर को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई थी। जिसमें सिर्फ कोचिंग क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में डीएलसी की नई दरें प्रस्तावित की गई थी।  कोचिंग सेक्टर में मंदी को देखते हुए इस क्षेत्र की जमीनों की डीएलसी नहीं बढ़ाई गई है। बैठक में क्षेत्र के हिसाब से डीएलसी दरों में बढ़ोतरी की गई थी। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में यह वृद्धि अधिक की गई थी।  कमेटी की बैठक के  बाद उन प्रस्तावित नई दरों को अनुमोदन के लिए राज्य सरकार को भेज दिया गया था। सरकार ने सोमवार को नई दरोंका अनुमोदन करते हुए उन्हीं स्वीकृति दे दी है। साथ ही नई दरें सोमवार से ही लागू कर दी गई है। नई दरें लागू होने से सुकेत, सुल्तानपुर व इटावा  व उसके पेराफेरी क्षेत्र में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई थी। जिससे इन क्षेत्रों में जमीनों की कीमत अधिक होगी। इसी तरह से शम्भपुरा क्षेत्र में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के आस-पास भी 50 फीसदी की बढ़ोतरी होने से यहां भी जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा।

शहर में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी
उप महा निरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक  पुष्पा हरवानी ने बताया कि कोटा में 6 सितम्बर को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएलसी की नई दरें प्रस्तावित की गई थी। जिसे सोमवार को सरकार ने अनुमोदन कर दिया है। इसके साथ ही कोटा शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। राळय सरकार द्वारा नई दरों को लागू कर दिया गया है। जिससे कोटा में भी सोमवार से नई दरें लागू हो गई है। कोटा में दरों को अधिक नहीं बढ़ाया है जिससे लोगों पर अधिक आर्थिक भार नहीं पड़े।

महंगे होंगे मकान भूख़ड
प्रोपर्टी व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि डीएलसी की रेट बढ़ने से कोटा मेंभी मकान व  भूखंड खरीदना पहले से महंगा हो गया है।  सूत्रोंके अनुसार 50 लाख की प्रोपर्टी खरीदने पर अब पुरुषों के नाम रजिस्ट्री  के लिए 66 हजार रुपए और महिलाओंको 56 हजार 250  रुपए खर्च करने होंगे।  पुरुषों के लिए स्टाम्प ड्यूटी कुल सम्पति का 8.8 फीसदी है और महिलाओं के लिए यह 7.5 फीसदी है।

नवज्योति ने उठाया था मामला
डीएलसी कमेटी की बैठक में नई दरों को प्रस्तावित करने के बाद भी उन्हें लागू नहींकरने का मामला दैनिक नवज्योति  ने उठाया था। कमेटीकी बैठक 6 सितम्बर को हो गई थी।उसके बाद भी दो माह तक नई दरें लागू नहीं होने  पर दैनिक नवज्योति  ने समाचार पत्र में 9 नवम्बर के अंक में पेज दो पर दो माह बाद भी लागू नहीं हुई डीएलसीकीनईदरें शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उस समय उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक का कहना था कि डीएलसी की दरों को अनुमोदन के लिए रा’य सरकार को भेजा गया था। सरकार ने सोमवार  को नई दरों को लागू कर दिया है।

घरों से निकलने वाले कचरे पर लगेगा शुल्क
कोटा । नगर निगम की ओर से अभी तक नि:शुल्क दी जा रही घर-घर कचरा संग्रहण सुविधा शीघ्र ही बंद होने वाली है। अब निगम इस सुविधा के बदले हर घर से शुल्क वसूल करेगा। यह शुल्क मकान की साइज के हिसाब से लिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम कोटा उत्तर से सर्वे भी शुरू कर दिया है। शहर में साफ सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है। गली मोहल्ले, वार्ड, मेन रोड से लेकर नालियों तक की सफाई नगर निगम करवाता है। साथ ही पिछले कई सालों से नगर निगम ने घर-घर कचरा संग्रहण सुविधा शुरू की हुई है। जिसके तहत निगम के टिपर आते हैं और हर घर से कचरा एकत्र कर ले जाते हैं। जिसेस वे ट्रांसफर स्टेशन पर डालते हैं। वहां से निगम द्वारा पविहन कर उस कचरे को नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया जाता है। अभी तक निगम द्वारा घरों से कचरा एकत्र करने का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। लेकिन अब लोगों को इसके लिए शुल्क देना होगा।  दो से तीन  टिपर हर वार्ड में लगे हैं कोटा में वर्तमान  में कोटा उत्तर व दक्षिण दो नगर निगम हैं। जिनमें वार्डों की संख्या 150 है। कोटा उत्तर में 70 व कोटा दक्षिण में 80 वार्ड है। इनमें से हर वार्ड में दो से तीन टिपर लगे हुए हैं। एक निगम में संवेदक के माध्यम से तो दूसरे निगम में गैराज के माध्यम से टिपरों का संचालन कर घर-घर व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कचरा एकत्र किया जा रहा है। पहले सुबह-शाम दोनों समय टिपर आते थे। लेकिन वर्तमान में एक ही समय सुबह के समय टिपर आ रहे हैं। निगम से प्राप्तब जानकारी के अनुसार शहर से रोजाना 450 से 500 टन कचरा निकल रहा है। जिसे ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया जा रहा है।

दो सेक्टर के 21 हजार घरों का हुआ सर्वे
घर-घर कचरा संग्रहण के लिए लोगों से शुल्क वसूली की नगर निगम ने तैयारी शुरु कर दी है। कोटा उत्तर निगम ने निजी फर्म के माध्यम से घरों व प्रतिष्ठानों का सर्वे करवाना शुरु कर दिया है। अभी तक कोटा उत्तर के 7 सेक्टर के 70 वार्डों में से दो सेक्टर 2 व 7 का सर्वे हो चुका है। स्टेशन क्षेत्र के 9 और डीसीएम क्षेत्र के 12 वार्डों में सर्वे का काम लगभग पूरा होने वाला है। अब तक स्टेशन क्षेत्र में 6 हजार और डीसीएम क्षेत्र के 15 हजार घरों व दुकानों का सर्वे हो चुका है।

यह जानकारी जुटाई जा रही
सर्वे के माध्यम से लोगों से उनके मकान की साइज की जानकारी ली जा रही है। मकान मालिक का नाम और पता व आधार कार्ड की कॉपी ली जा रही है। साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर की जानकारी ली जा रही है। जिस पर मैसेज किया जा सकेगा।

20 रुपए से 150 रुपए प्रतिमाह तक शुल्क
नगर निगम कीओर से मकान की साइज के हिसाब से कचरा डालने का शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क 20 रुपए से 150 रुपए महीना होगा।  नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 वर्ग मीटर तक के मकान से 20 रुपए महीना,50 वर्ग मीटर से अधिक व 300 वर्ग मीटर तक के मकान से 80 रुपए महीना, 300 वर्ग मीटर से अधिक के मकान से 150 रुपए महीना शुल्क वसूला जाएगा।

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से लेंगे 250 से 5 हजार तक
मकानों के अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, हॉस्टल, रेस्टोरेंट तक से 250 से 5 हजार रुपए महीना तक शुल्क वसूला जाएगा। जानकारी के अनुसार  दुकान, ढाबा, मिठाई की दुकान व कॉफी हाउस से 250 रुपए महीना,गेस्ट हाउस से 750 रुपए,सरकारी हॉस्टलों से 500 रुपए,प्राइवेट हॉस्टलों से 1 हजार रुपए महीना,रेस्टोरेंट से 750 रुपए, होटल रेस्टोरेंट से 1 हजार रुपए महीना,होटल रेस्टोरेंट(3 स्टार तक) 1500 रुपए,होटल रेस्टोरेंट(3 स्टार से अधिक) 3 हजार रुपए,सरकारी कार्यालय, बैंक, बीमा,निजी के अलावा कोचिंग क्लासेस व शैक्षणिक संस्थानों से 700 रुपए,निजी शैक्षणिक संस्थान से 1 हजार रुपए, व निजी कोचिंग संस्थान से 5 हजार रुपए महीना तक शुल्क वसूल किया जाएगा।

कोचिंग से लेकर शादी हॉल तक से  होगी वसूली
इसी तरह से निजी कोचिंग क्लासेस से 1 हजार रुपए,क्लीनिक 1 हजार रुपए,डिस्पेंसरी, लेबेरेटरीज 50 बैड तक 2 हजार रुपए,क् लीनिक डिस्पेंसरी ुलेबोरेटरीज 50 बैड से अधिक 4 हजार रुपए,, लघु व कुटीर उद्योग वर्कशॉप(केवल गैर खतरनाक और 10 किलो प्रतिदिन अपशिष्ट वालों से 750 रुपए,गोदाम, कोल्ड स्टोरेज से 1500 रुपए,शादी हॉल, उत्सव हॉल व मेला 3 हजार वर्ग मीटर तक से 2 हजार रुपए,शादी व उत्सव हॉल 3 हजार वर्ग मीटर से अधिक वालों से 5 हजार रुपए तक शुल्क वसूल किया जाएगा।

इनका कहना है
शहर को साफ रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। केवल नगर निगम के भरोसे शहर को साफ रखना संभव नहीं है। सफाई के मामले में तुलना तो इंदौर से की जाती है लेकिन वहां की तरह के न तो लोग हैं और न ही व्यवस्थाएंÞ। नगर निगम को व्यवस्थाएं करने में संसाधन जुटाने के लिए खर्चा करना पड़ता है। सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता कम की जा रही है। शहर में कचरा लोग ही फेला रहे हैं। शहर को गंदा कर रहे हैं। ऐसे में यदि सुविधा चाहिए तो उसके बदले में शुललक तो देना ही होगा। यह नगर निगम अपनी तरफ से नहीं ले रहा पूर्व में ही सरकार ने तय किया हुआ है। मकान व प्रतिष्ठान की साइज व व्यवस्था के हिसाब से कचरे का शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने सर्वे शुरु कर दिया है। अब तक दो सेक्टरों के 21 वार्डों और करीब करीब 21 हजार घरों का सर्वे हो चुका है। सर्वे का काम शहर के सभी 7 सेक्टर व 70 वार्डों में  किया जाना है। यह काम अगले दो माह में पूरा होने की संभावना है। इसी दौरान निगम की ओर से सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। दीपावली के बाद सुविधाएं पूरी होने पर शुल्क वसूल किया जा सकता है।
-तनुज शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम कोटा उत्तर

मकानों के तैयार पट्टों पर फोटो की फांस
कोटा। राज्य की कांग्रेस सरकार में स्वायत्त शासन विभाग व नगरीय विकास विभाग की ओर से राज्य के लोगों को मालिकाना हक देने के लिए  तैयार किए गए आवासीय  व भूखंडों के पट्टे लेने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। विभागों की ओर से कोटा में नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण और नगर विकास न्यास के माध्यम से पट्टे तैयार कर बांटे गए थे। राज्य में करीब 10 लाख पट्टे बांटने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके तहत सरकार की ओर से प्रशासन शहरों के संग व प्रशासन गांव के संग अभियान चलाकर हजारों की संख्या में पट्टे बनाए गए। पट्टे बनाने में आ रही समस्याओं को देखते हुए सरकार की ओर से नियमों में शिथिलता व छूट दी गई। 501 रुपए में मकान का पट्टा बनाकर हजारों लोगों को मालिकाना हक भी दिया गया। लेकिन इसी बीच ञुनाव की घोषणा होने से आचार संहिता लगते ही पट्टे बनाने का काम थम गया था। अब सरकार बदल गई है। ऐसे में पट्टे बनाने का काम नए सिरे से होगा।

पट्टे तैयार होने के बाद भी नहीं मिले
दोनों निगमों व नगर विकास न्यास के माध्यम से अभियानों के तहत पट्टे बनाकर लोगों को दिए गए। वहीं सैकड़ों पट्टे ऐसे हैं जो बनकर तैयार तो हो गए थे। लेकिन 9 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई थी। आचार संहिता में नए पट्टे बनाने का काम तो रोक दिया गया। साथ ही पट्टे वितरण का काम भी नहीं हुआ। अधिकारियों का कहना था कि आचार संहिता के बाद तैयार पट्टे बांट दिए जाएंगे। लेकिन विधानसभा चुनाव में आए परिणामों में राज्य में सरकार ही बदल गई। कांग्रेस राज के स्थान पर भाजपा का राज आ गया। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री तय नहीं होने से सरकार का गठन नहीं हो सका है। जिससे तैयार पट्टे भी लोगों को नहीं दिए जा रहे हैं।

पट्टों पर लगा मुख्यमंत्री का फोटो बाधक
नगर निगम व नगर विकास न्यास की ओर से कांग्रेस शासन में तैयार किए गए पट्टों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फोटो लगा हुआ है। सरकार कांग्रेस की ही रिपीट हो जाती तो तैयार पट्टों को बांटा जा सकता था। लेकिन सरकार बदलने के कारण पट्टे तैयार होने के बाद भी लोगों को नहीं मिल पा रहे हैं।

निगम-न्यास के लगा रहे चक्कर
चुनाव से पहले जिन लोगों ने पट्टों की सभी औपचारिकता पूरी कर राशि भी जमा करवा दी थी। उनमं से अधिकतर के पट्टे तैयार भी हो गए थे। लेकिन आचार संहिता में उनहें बांटा गया था। अधिकारी कहते रहे कि आचार संहिा के बाद पट्टे बांट दिए जाएंगे। अब ऐसे लोग नगर निगम व नगर विकास न्यास कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। जिसे उन्हें तैयार पट्टे मिल सके। लेकिन वहां से फिलहाल बैरंग ही लौटना पड़ रहा है।

500 से 1000 पट्टे तैयार
नगर निगम व नगर विकास न्यास के माध्यम से आचार संहिता से पहले अधिकतर पट्टे तैयार कर बांट दिए गए थे। उसके बाद भी वर्तमान में करीब 500 से 1 हजार पट्टे ऐसे हैं जो तैयार हैं लेकिन बंट नहीं सकते। नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण के अलावा नगर विकास न्यास में भी पट्टे तैयार होकर रखे हुए हैं। कोटा दक्षिण में 150 से 200, कोटा उत्तर में 400 से 500 और नगर विकास न्यास में भी 200 से 300 पट्टे हैं।

इनका कहना है
कोटा दक्षिण निगम  में डेढ़ सौ से दो से पट्टे तैयार हैं। लेकिन उन पर मुख्यमंत्री के फोटो लगे हुए हैं। ऐसे में सरकार बदलने से फिलहाल उन्हें नहीं बांटा जा रहा है। इस संबंध में सरकार से दिशा निर्देश मिलने का इंतजार है। वहां से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उसके हिसाब से काम किया जाएगा।
- जवाहर लाल जैन, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम कोटा दक्षिण

तैयार पट्टों को आचार संहिता के बाद बांटने की योजना थी। लेकिन सरकार बदल गई है। पट.टों पर मुख्यमंत्री के फोटों हैं। ऐसे में सरकार से निर्देश मिलने पर ही उन्हें बांटा जाएगा। फोरमेट बदलकर या मुख्यमंत्री के फोटो हटाकर उन पट्टों को बांटा जा सकेगा। नई सरकार में नए आदेश के हिसाब से काम होगा।
- मंजू मेहरा, महापौर, नगर निगम कोटा उत्तर

65 तरह की रियायतों के बाद भी इंतजार में आवेदक खामियां बताकर 48763 प्रकरण निरस्त किए
जयपुर। शहरी क्षेत्रों में मकान और प्लाट का पट्टा देने के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान में दी गई राहतों के बाद भी शहरी बाशिंदों को अभी आवासों का पट्टा नहीं मिल पा रहा है। अभियान में अब तक प्राधिकरण और यूआईटी को पट्टे के लिए 238641 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 344617 पट्टे जारी किए गए, जबकि 2123 अस्वीकृत कर दिए गए। इसी तरह 240 स्थानीय निकायों में पट्टे के लिए 593086 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 499721 पट्टे जारी किए गए, जबकि 46640 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए। अर्थात अभियान के दौरान गुरुवार तक 844338 पट्टे जारी किए गए है।

धारा-69-ए भी नहीं दिखा सकी जादू
अभियान के लिए पहली बार सालों से आबादी में काबिज लोगों को अधिनिमय की धारा-69ए के तहत 501 रुपए में पट्टा देने की मुहिम शुरू की गई, लेकिन इसका भी लोगों को फायदा नहीं मिल सका। इनमें मौका मुआयना से भी मुक्त किया गया है, इसके बावजूद अभियान में 10 लाख पट्टों का लक्ष्य अभी तक हासिल नहीं किया जा सका है।

पांच यूआईटी की स्थिति खराब
भीलवाड़ा ने 110, सीकर ने 3076, आबू ने 470, बाड़मेर ने 204, जैसलमेर ने 104 ही पट्टे बांट सकी।

इन निकायों की हालत खराब
हमीरगढ़, बासनी, बोरावद, जायल, सीकरी, उच्चैन, बसेरी, सिरमथुरा, सपोटरा, बामनवास, बौंली, खाजुवाला, लालगढ़-जाटान, टीब्बी, बहादुलपुर, बंससोर, गोविन्दगढ़, कोटकासिम, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, टपूकडा, मंडावर, मंडावरी, बस्सी, मनोहरपुर, नारायणा, पाटवा, गुढागौडजी, अजीतगढ़, दातारामगढ़, खाटूश्यामजी, सिवाना, रानीवाड़ा, बालेसरसटा, भोपालगढ़, मारवाड़ जंक्शन, जावल, अटरू, सुल्तानपुर, प्रतापपुर गढ़ी, धरियावद, ऋषभदेव, सेमारी आदि।

इन खामियों को दूर करें तो अभियान में लोगों को मिलेगी राहत
सरकार केवल पट्टे बांटने की वाहीवाही तो लूटती है, लेकिन पहले से पट्टे के लिए लंबित फाइलों पर कोई गौर नहीं होता। आवेदक दफ्तरों के चक्कर काटते रहते है। अभियान को सफल बनाने के लिए ऐसे प्रकरणों में राहत देनी होगी और बेवजह लोगों को छोटी-छोटी कमी पूरी करने का एक बार ही बताना होगा ताकि बार-बार उसे परेशान नहीं होना पडेÞ। इन खामियों को दुरुस्त किया जाए तो आमजन के लिए शुरू किए गए अभियान का उदेश्य भी पूरा हो सकेगा और लोगों को पट्टे भी मिल सकेंगे। इन अभियानों से जुड़े से कुछ अधिकारियों का भी मानना है कि जब पेंडिंग मामलों की फेहरिस्त बने, उनकी कमियां दूर करवाकर नागरिकों को लाभ दिलाने की जिम्मेदारी जिले के प्रशासनिक मुखिया की हो और सभी कमियों का निराकरण तत्काल हो।

अब तक कितने पट्टे बांटे
निकाय    प्राप्त आवेदन    पट्टे जारी    निरस्त
स्थानीय निकाय    593086    499721    46640
अजमेर विकास प्रा.    10459    9943    516
जयपुर विकास प्राधि.    104467    104150    317
जोधपुर विकास प्राधि.    27402    27226    176

अभियान में कमियों को पूरा कराते हुए पट्टे जारी करने के निर्देश दिए हंै। जो आवेदन निरस्त होते हंै, उनमें कई ऐसे होते हैं, जो प्रतिबंधित क्षेत्र से है, उन्हें पट्टा नहीं दे सकते।
- कुंजीलाल मीणा, प्रमुख सचिव नगरीय
विकास एवं आवासन विभाग

बुलंदशहर: मकान में विस्फोट से चार लोगों की मौत
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डपोली रोड स्थित खेत के बीच बने एक मकान में शुक्रवार को हुए विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) श्लोक कुमार ने विस्फोट में चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा के पीछे ढकोली रोड पर एक खेत में बने मकान में विस्फोट हुआ है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई विस्फोट से पक्की ईटों से बना मकान पूरी तरह से धराशाई हो गया और चार लोगों की मौत हो गई।  मरने वालों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है।

एसएसपी ने बताया कि विस्फोट की सूचना पुलिस को टेलीफोन पर मिली तत्काल ही वह जिला मजिस्ट्रेट चंद्रप्रकाश सिंह के साथ पुलिस बल , फॉरेंसिक टीम और  विस्फोटक निरोधी दस्ते को लेकर मौके पर पहुंच गए।  मौके से गैस के सिलेंडर भी बरामद हुए हैं। एसएसपी का कहना है कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल खेत और मकान का स्वामी कौन है ,इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है । विस्फोट से मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया संदेह है कि मकान में कोई केमिकल फैक्ट्री संचालित हो रही थी फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। विस्फोट में मरे चारों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है चारों शव बुरीतरह से झुलसे हुए हैं और चोट के निशान हैं ।

कोटा में घर में घुसा पैंथर, 4 लोगों पर किया हमला, दो जख्मी
कोटा।  शहर के महावीर नगर विस्तार योजना इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया जब पैंथर ने घर में घुसकर लोगों पर हमला कर दिया। सूचना पर क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई। लोगों के शोर मचाने पर वह पास के ही मकान की छत पर छलांग मारकर चला गया। वहां पक्षियों को दाना डालने गए एक व्यक्ति पर हमला कर जख्मी कर दिया। इसके बाद वह सीढ़ियों के रास्ते घर में घुस गया और किचन में जाकर बैठ गया। दूसरे कमरे में मौजूद दम्पती शोर-शराबा सुन कमरे से बाहर आए तो सामने पैंथर को देख खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया। बाद में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन मंडल व वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू कर अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया गया।

प्रत्यक्षदर्शी महावीर मीणा ने बताया कि घटना सुबह पांच बजे की है। गणगौरी पार्क के पास पैंथर घूमता हुआ नजर आया था। सुबह 7 बजे करीब मैं छत पर पक्षियों को दाना डालने गया तो वह एक कोने में बैठा हुआ था। जैसे ही उस पर नजर पड़ी तो उसने हमला कर दिया। किसी तरह पड़ौसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। पैंथर ने गर्दन पर पंजा मारकर जख्मी कर दिया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम के सदस्य धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि सुबह 8 बजे करीब सूचना मिली थी। इस पर लाडपुरा वन मंडल की पूरी टीम थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू किया। पैंथर एक मकान की किचन में जाकर बैठ गया था। ऐसे में छत पर जाकर चौकजाल के सहारे उसे दूसरे कमरे की ओर भगाया। जैसे ही वह कमरे की ओर पहुंचा तो ऊपर से जाल फेंककर रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद उसे नांता स्थित अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया है।

गणेश मंदिर पुजारी के घर पर फायरिंग, कोई हताहत नहीं
कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात खडे गणेश मंदिर के पुजारी के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई भी हताहत नहीं हुआ । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307, 387 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस उप-अधीक्षक अंकित जैन ने बताया कि खड़े गणेश मंदिर के पुजारी ओम सिंह राजपूत निवासी दुर्गा बस्ती के मकान पर नयागांव निवासी सुनील योगी नामक बदमाश बुधवार रात करीब 11.40 बजे आया और मकान का दरवाजा खटखटाया । मकान के अंदर उस समय पुजारी की पत्नी और बच्चे मौजूद थे। आरोपी के दरवाजा खटखटाने पर उनकी पत्नी बाहर आई तो आरोपी ने उससे रुपए मांगे । आरोपी बोला कि आंटी उसे फरारी काटनी है। इस पर उन्होंने रुपए देने से इंकार किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर तुम रुपए नहीं दोगे तो गोली मार दूंगा तथा रंगबाड़ी वाले गोलू को भी गोली मार दूंगा। इसके बाद वह चला गया ।

इसके थोड़ी देर बाद आरोपी फिर बाइक से आया और घर पर फायरिंग की जिससे दरवाजे में चालीस से ज्यादा छेद हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची उससे पहले आरोपी फरार हो गया। आरोपी आदतन बदमाश है। पत्नी से मांगे रुपए नहीं देने पर की फायरिंग पुजारी ओम सिंह ने बताया कि मंदिर से रात को करीब सवा 11 बजे चढ़ावे के पांच छह हजार रुपए लेकर घर आया था। इसके करीब 10 - 15 मिनट बाद ही घर की घंटी बजी तो पत्नी गेट पर गई और खिड़की से देखा तो सुनील योगी शराब के नशे में खड़ा था। पत्नी से उसने 10-20 हजार रुपए मांगे और बोला कि अगर रुपए नहीं दोगे तो गोलू को गोली मार दूंगा और तुम्हारा नाम पुलिस को बताकर केस में फंसा दूंगा। इसके बाद चला गया। थोड़ी देर बाद फिर आया और फायरिंग कर दी जिससे बाल-बाल बच गया। गोली बच्ची के सिर के ऊपर से निकल गई। दरवाजे में छेद हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब घर और जमीन खरीदना होगा महंगा
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल के आवास एवं जमीन खरीदने के लिए अब आम आदमी को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। इसके लिए मंडल प्रशासन ने प्रदेश में संचालित आवासीय योजनाओं के साथ ही वाणिज्यक एवं संस्थानिक दरों में बढ़ोतरी की है। करीब 3 साल बाद मंडल ने इन जमीनों की कीमतों में 8.51 से लेकर 66 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। मंडल ने सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जयपुर कीमानसरोवर योजना में की है। मंडल के इस निर्णय से न केवल बोर्ड की योजनाओं में भविष्य में मकान खरीदना महंगा होगा, बल्कि पुराने मकानों की रजिस्ट्री करवाने में भी लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। आवासन मंडल ने आखिरी बार जमीन की रिजर्व प्राइज साल 2019 में बढ़ाई थी। साल 2021 में भी सभी आवासीय अभियंताओं से जमीन की रिजर्व प्राइज बढ़ाने के प्रस्ताव मांगे थे, लेकिन उस समय भी कोविड की विषम परिस्थितियों का हवाला देते हुए मंडल ने कीमतें नहीं बढ़ाई थी।

जयपुर के मानसरोवर में बढ़ाई सबसे ज्यादा कीमत

आवासन मंडल में जो नई आवासीय आरक्षित दरें जारी की है उसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जयपुर की मानसरोवर आवासीय योजना में की है। यहां साल 2019 तक आवासीय आरक्षित दर 15 हजार 815 रुपए प्रति वर्गमीटर थी, जिसे 66 फीसदी तक बढ़ाकर 26 हजार 180 रुपए प्रति वर्गमीटर कर दिया। आवासीय आरक्षित दर उस एरिया में किए गए डवलपमेंट पर होने वाले खर्चे पर होती है। मानसरोवर में वर्तमान में सिटी पार्क विकसित किया जा रहा है जो करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। साथ ही प्रताप नगर सांगानेर में 29 और इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा में रिजर्व प्राइस 32 फीसदी बढ़ाई है।

पूर्व प्रधानमंत्री मन मोहन सिंह ने व्हील चेयर पर बैठकर डाला राष्ट्रपति चुनाव में वोट
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के लिए व्हील चेयर पर बैठकर गये। राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने वाले संसद सदस्यों के लिए संसद भवन में मतदान केन्द्र बनाया गया है। सिंह दोपहर को संसद भवन पहुंचे और वहां से उन्हें व्हील चेयर पर मतदान केन्द्र तक ले जाया गया। वहां मतदानकर्मियों ने उन्हें मतपत्र मतपेटी में डालने में भी मदद की। राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ है। मतगणना 21 जून को की जायेगी।

हिस्ट्रीशीटर के घर के बाहर आधा दर्जन लोगों ने किया हवाई फायर
कोटा । उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में मंगलवार सुबह आधा दर्जन लोगों ने एक हिस्ट्रीशीटर के घर के बाहर हवाई फायर किया । हालांकि फायरिंग में किसी के चोट नहीं लगी । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उद्योग नगर थाना अधिकारी मनोज सीकरवालों ने बताया कि गोविंद नगर निवासी गुड्डू हजरत की पत्नी नरगिस ने रिपोर्ट दी है कि सुबह करीब 6:00 बजे उसके पति घर पर सो रहे थे। उसी समय दो बाइक पर आधा दर्जन लोग आए और उसके घर के बाहर फायर कर वहां से फरार हो गए। फायरिंग करने वालों में अमन ,लाला सरफराज, आशीष ,लकी समेत कई लोग शामिल हैं ।

पुलिस ने घटना के बाद घर के बाहर से तीन खाली खोल बरामद किए हैं । थाना अधिकारी ने बताया कि गुड्डू हजरत और आरोपी आपस में परिचित और अपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। पुरानी रंजिश को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है । इसी मामले को लेकर फायरिंग की गई है । पुलिस ने फरियादी नरगिस की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ  जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड एएसआई की मौत
उद्योग नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड एएसआई की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। उद्योग नगर पुलिस ने बताया कि लाजपत नगर बोरखेड़ा निवासी 61 वर्षीय रघुराज सिंह रिटायर्ड एएसआई है । वह सोमवार देर शाम को बाइक से कैथून से अपने घर लौट रहे थे । तभी उम्मेदगंज के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि मृतक रघुराज सिंह के पुत्र योगेंद्र की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।