Sectoral Indices - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव: सेंसेक्स 113 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी 40 अंक फिसला ; मिडकैप-स्मॉलकैप में तेजी
मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक लगभग पूरे दिन गिरावट में रहे हालांकि बीएसई का सेंसेक्स अंत में हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 113.61 अंक (0.15 प्रतिशत) की बढ़त में 78,079.96 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 40.10 अंक यानी 0.16 फीसदी नीचे 24,395.85 अंक पर रहा। वृहत बाजार में ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.22 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.27 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

सेक्टर आधारित सूचकांकों में धातु, बैंकिंग, वित्त, फार्मा, स्वास्थ्य और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक टूट गये। एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर करीब तीन प्रतिशत और एनटीपीसी का दो प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। बीईएल, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, इटरनल, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईटीसी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। टीसीएस, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और सन फार्मा के शेयरों में भी तेजी रही। आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा गिर गये। रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस और टाटा स्टील के शेयर भी लाल निशान में रहे।

एक बार फिर शेयर बाजारों में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, इन कंपनियों पर रखें पैनी नजर
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 304.20 अंक की बढ़त के साथ 82,225.92 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 465.24 अंक (0.57 प्रतिशत) ऊपर 82,691.16 अंक पर था। बीच कारोबार में एक समय सेंसेक्स 82,807 अंक पर पहुंच गया था जो पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 681 अंक अधिक है।

आईटी और धातु सेक्टरों में अधिक तेजी रही। विशेषकर आईटी सेक्टर में पिछले कुछ दिनों से जारी बिकवाली के बाद कम स्तर पर लिवाली देखी गई। अन्य एशियाई बाजारों में रही तेजी से भी घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा मजबूत हुई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 87.95 अंक की बढ़त में 25,424.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 142.75 अंक यानी 0.56 प्रतिशत चढ़कर 25,567.40 अंक पर था।

रसायन को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांकों में तेजी देखी गई। आईटी, धातु, ऑटो, फार्मा, बैंकिंग, तेल एवं गैस और रियलिटी सेक्टरों की सूचकांक ऊपर थे। सेंसेक्स की बढ़त में इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एयरटेल का ज्यादा योगदान रहा। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर फिलहाल नीचे चल रहे हैं।

बजट 2026: विशेष सत्र के दौरान घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, इन कंपनी में दिखेगा एक्शन
मुंबई। बजट से पहले रविवार को विशेष सत्र के दौरान घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 119.19 अंक की बढ़त में 82,388.97 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 266.23 अंक (0.32 प्रतिशत) ऊपर 82,536.01 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक भी 13.1 अंक की तेजी में 25,333.75 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 58.40 अंक यानी 0.23 प्रतिशत चढ़कर 25,379.05 अंक पर रहा।

मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में गिरावट रही। ऑटो, निजी बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एंव गैस और रसायन को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांकों में गिरावट रही।