expressed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्यपाल ने बालिकाओं से बांधवाया रक्षासूत्र, व्यक्त किया आभार
जयपुर। राजभवन में रक्षाबंधन का पर्व सौहार्द और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एस.ओ.एस. बालग्राम की बालिकाओं और ब्रह्माकुमारीज संस्थान की बहनों ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। राखी बांधने के बाद राज्यपाल ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का पावन पर्व है, जो भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और परस्पर सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व न केवल भाई द्वारा बहन की रक्षा के संकल्प को दर्शाता है, बल्कि समाज में एक-दूसरे की सुरक्षा, सहयोग और प्रेम का संदेश भी देता है।

राज्यपाल ने बालिकाओं और ब्रह्माकुमारीज बहनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि संस्कार और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना सभी का दायित्व है। इस अवसर पर राजभवन का वातावरण भाई-बहन के स्नेह से सराबोर रहा। कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इजरायल ने बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ व्यक्त की एकजुटता
मुंबई। इजरायल ने बांग्लादेश में रहने वाले हिन्दू समुदाय के लोगों के साथ गहरी एकजुटता व्यक्त की है तथा उनके साथ होने वाले उत्पीड़न और हिंसा की निंदा की है। मुंबई स्थित इजरायल के महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशनी ने सुबह विश्व हिंदू आर्थिक मंच 2024 के पूर्ण सत्र के दौरान अपने संबोधन में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ गहरी एकजुटता व्यक्त की और उनके साथ होने वाली हिंसा और उत्पीड़न की निंदा की।

इजरायली राजनयिक की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब बांग्लादेशी हिंदुओं की दुर्दशा ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान और चिंता आकर्षित की है। शोशनी ने कहा कि वहां जो हो रहा है वह अस्वीकार्य है। उन्होंने इस अल्पसंख्यक समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम समझते हैं कि बेटियों और बच्चों की हत्या और अपराधियों द्वारा उनका कत्ल किया जाना कैसा होता है। उन्होंने हाल ही में दोनों समुदायों को प्रभावित करने वाली त्रासदियों का संदर्भ दिया। शोशनी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को इजरायल और बांग्लादेशी हिंदुओं के प्रति उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

असर खबर का - एक दिन में चालू हुई पानी की सप्लाई
गुडली। कस्बे क्षेत्र में 4 दिन से पूरे गांव में पानी की सप्लाई बंद थी और साथ में वार्ड नंबर आठ में सरकारी हैडपंप पूरी तरह खराब थे। इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। दैनिक नवज्योति से पानी की किल्लत: चार दिन से पानी को तरस रहे ग्रामीण ...शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन  हरकत में आया। पहले तो जनता जल योजना की खराब पड़ी मोटर को सही करवा दिया गया। साथ ही खराब पड़े हैंडपंप को भी ठीक करवा दिया। जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। एक दिन के अंदर ही गांव में पानी की सप्लाई पूर्ण रूप से चालू हो गई। गांव वालों ने दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त करके धन्यवाद दिया।

निर्मला सेवानी ने किया रूद्र अभिषेक
जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर साउथ की ओर से प्रसिद्ध गुरु और मंत्रज्ञा डॉ. निर्मला सेवानी ने भवानी सिंह रोड स्थित वेदा पाणिग्रह में प्रकट रुद्र अभिषेक एवं उसका 7 ध्यान चक्रों पर विन्यास किया। कार्यक्रम की मेजबानी के दौरान 108 स्फटिक शिवलिंग पर क्लब के सदस्यों सहित करीब 200 आराधकों ने भाग लिया। डॉ. सेवानी ने कहा कि हम सभी सृष्टि में व्याप्त जागृत शिव प्रकाश बिंदु हैं। रुद्राभिषेक के दौरान पंच अमृत से प्रक्षालन कर शिव का चंदन और सुगंधों से अभिषेक किया गया। उसके बाद सामूहिक मंत्रमय ध्यान कर अंतस के 7 ध्यान चक्रों पर विन्यास कर अपने प्रकाश को जागृत किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी क्लब जयपुर साउथ की परोपकार और सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप बाल शिक्षा के लिए धन एकत्रित करना था। सम्मानित अतिथियों में जेडी माहेश्वरी, सीमा सत्येन्द्र पाल सिंह बख्शी, सरिता सरवरिया, मीना गर्ग, बलवंत सिंह चिराना, विष्णु शर्मा, हर्ष चौधरी, राजेश खत्री, अरविंद अग्रवाल शामिल थे। मंच संचालन डॉ. सुधीर सोनी ने किया। वहीं अंत में क्लब सचिव रितु खत्री ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

जालोर में कार ट्रेलर से टकराई, 5 युवकों की मौत, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख
जयपुर। राजस्थान के जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में कार के ट्रेलर से टकराने पर पांच युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 325 पर हादसा सोमवार देर रात करीब बारह बजे उस समय हुआ जब ये युवक तखतगढ से आहोर की तरफ आ रहे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में आहोर क्षेत्र के चरली गांव निवासी रामाराम, कमलेश, छगन लाल , दिनेश और मौना राम की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाये। हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहरा दुख जताया है।गहलोत ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आहोर क्षेत्र में चरली गांव के पास हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवदेनाए व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें यह आघात सहन करने की शक्ति एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसी तरह डॉ पूनियां ने दुख जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की। राजे ने कहा कि सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनेां के प्रति गहरी संवदेना प्रकट की।

मोदी और बिरला ने जालौर सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के जालौर में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मोदी ने मंगलवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, '' राजस्थान के जालौर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों को जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दुख की इस घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करे।''  बिरला ने भी अपने शोक संदेश में कहा,'' जालौर (राजस्थान) के आहोर क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में कई युवकों की मृत्यु हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस आघात को सहन करने का संबल दें। अपार पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि जालौर में सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस जाने के कारण कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

आहत व्यापारियों ने सफाई कराने की लगाई गुहार, जताई मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका
मण्डावर। यहां नगर पालिका क्षेत्र में गत छह माह से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है, चहुंओर गंदगी का आलम है। कूडे के ढेरों से उठ रही दुर्गंध से लोगों का घरों में रहना दूभर हो रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के निरीक्षण पर आए  कलक्टर कमर चौधरी को व्यापारियों ने नगर पालिका क्षेत्र में सफाई कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में बताया कि कई माह से नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बंद है। नालियां कचरे से भरी पड़ी हैं

गांधी चौक मैन मार्केट में कचरे का बड़ा ढेर पड़ा है। गांधी चौक पर मौजूद कचरे से बारिश के मौसम में सड़ांध उठ रही है, जिससे व्यापारियों का दुकानों पर बैठ मुश्किल हो रहा है। वहीं कस्बे की हर कॉलोनी में नालियां कचरे से भरी हुई हैं, बारिश के मौसम में गंदगी के चलते मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका बन रही है। व्यापारियों की समस्या सुन कलक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायत को भंग कर दिया गया है, रेकॉर्ड अभी लॉक है,

ग्राम सचिव अब एक भी रुपया खर्च नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि सचिव से वार्ता कर कस्के की सफाई व्यवस्था सुचारू कराई जाएगी। इस अवसर पर रविन्द्र कुमार खण्डेलवाल, राजेश कुमार गर्ग,मीना देवी, प्रमेश कुमार गर्ग, इन्द्रसिंह सिंहल, तरूण खण्डेलवाल, रोहित गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, चिम्मन सिंधी, इन्द्र सैनी, हलवाई, राजेश सैनी, जगदीश सैनी सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

बस्ती में सड़क हादसा: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, CM योगी ने जताया शोक
बस्ती।  उत्तर प्रदेश मे बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना मे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी है जबकि तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि गोरखपुर के पादरी बाजार निवासी डा ओम नरायन श्रीवास्तव फतेहपुर में रहते है। बुधवार देर रात वे अपने परिवार के साथ पैतृक आवास गोरखपुर के पादरी बाजार जा रहे थे कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र खजुहा गांव के निकट पीछे से एक अज्ञात वाहन ने कार को ठोकर मार दिया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार रवि श्रीवास्तव (40), वंदना श्रीवास्तव (70), रतन श्रीवास्तव(35) और कार चालक की मौत हो गयी जबकि डॉ ओम नारायण (78) और प्रणव श्रीवास्तव (14), वैष्णवी( 8) गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग कार में फंस गये थे जिन्हे अथक प्रयास के बाद बाहर निकाला गया। मृतको में रवि और रतन पति पत्नी बताये जा रहे है जबकि बंदना रवि की माँ बताई जा रही हैं,चालक की पहचान अभी नही हो पाई हैं। घायलों का इलाज चिकित्सालय मे चल रहा है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में आये दिन सड़क हादसे में मारे गये लोगो का शव मोर्चरी रखने को लेकर विवाद होता रहता है। बीती रात सड़क हादसे में मारे गये  चार लोगों के शवों को लेकर  जिला अस्पताल में लचर व्यवस्था एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। एम्बुलेंस में चार लोगों के शवों को लेकर रात भर एम्बुलेंस में घूमता रहा। जिला अस्पताल के कर्मियों ने पहले तो शवो को मोर्चरी  खराब होने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया। रात 12 बजे से तीन बजे तक पीएम हाउस और जिला अस्पताल तक शवो को लेकर एनएचएआई की एम्बुलेंस घूमती रही। बाद में जब शवो को लेकर फिर एम्बुलेंस जिला अस्पताल पहुँची तो 112 डायल करके पुलिस बुलाया।  घण्टों पंचायत के बाद तीन शवो को मोर्चरी में रखा गया जबकि एक शव को मोर्चरी के बाहर ही रखवाया गया।

बस्ती में सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती जिले में बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु पर गुरुवार को गहरा शोक व्यक्त किया है। बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई इस सड़क दुर्घटना मे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने स्थानीय प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराये जाने के निर्देश दिये हैं। गोरखपुर के पादरी बाजार निवासी डा ओम नरायण श्रीवास्तव फतेहपुर में रहते है। बुधवार देर रात वह अपने परिवार के साथ पैतृक आवास गोरखपुर के पादरी बाजार जा रहे थे। तभी कप्तानगंज थाना क्षेत्र में खजुहा गांव के निकट पीछे से एक अज्ञात वाहन ने कार को ठोकर मार दिया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गई।

अतिक्रमण को देख महापौर ने जताई नाराजगी
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने मंगलवार को मालवीय नगर जोन के वार्ड नंबर 149 का दौरा किया। उन्होंने नालो पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जताई की ओर तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश में सड़कों पर जलभराव की स्थिति ना होनी चाहिए। जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में समय रहते ही नालों की सफाई कराए। साथ ही तुरंत कही मलबा हटाया जाए। उन्होंने कहा कि गंदगी फैलाने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाए और चालान काटे जाए।

वन विभाग ने जताई बाघिन टी-39 के शावकों की मौत की आशंका, शावकों को खोजने में नाकाम रहा वन विभाग
सवाई माधोपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक माह में रणथंभौर में तीन बाघों की मौत के बाद एक बार फिर बुरी खबर आई है। बाघिन टी-39 के शावकों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वन विभाग की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रणथंभौर के जोन नम्बर 6 में दो माह पहले बाघिन टी-39 ने दो शावकों को जन्म दिया था। बाघिन पर्यटकों को अपने शावकों को शिफ्ट करती हुई दिखाई दी थी। अब पिछले 20 दिनों से बाघिन टी-39 नूर अपने शावकों के साथ दिखाई नहीं दे रही है। बाघिन के शावकों की खोजने के लिए वन विभाग की ओर से सघन तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। बाघिन टी-39 बाघ टी-101 के साथ शनिवार को मेटिंग करती दिखाई दी थी। जिससे बाघिन के शावकों की मौत की संभावना जताई जा रही है। वन्यजीव विशेषज्ञों की माने तो बाघिन अपने शावकों की मौत के बाद या फि र शावकों के बड़े हो जाने के बाद ही मेटिंग करती है। जिसके चलते वन्यजीव विशेषज्ञ बाघिन के शावकों की मौत की संभावना जता रहे हैं। हांलाकि वन विभाग की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

शावकों को खोजने में नाकाम रहा वन विभाग :

वन विभाग की ओर शावकों की तलाश के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन 20 दिन बाद भी वन विभाग गायब शावकों का पता लगाने में नाकाम रहा है। पहले भी वन विभाग को एक सप्ताह बाद बाघ टी-34 कुंभा का शव मिला था। इसी तरह एक साल में हुई बाघों की मौतों के मामले में भी देखने को मिले। सूत्रों के अनुसार वनाधिकारी रणथंभौर में विकास कार्यों में व्यस्त हैं। वनाधिकारियों की ओर से वन और वन्यजीव संरक्षण के प्रयास नहीं के बराबर किए जा रहे हैं।

रणथंभौर के डीएफओ मौन

मामले को लेकर नवज्योति की ओर से रणथंभौर से डीएफ ओ महेन्द्र शर्मा से बार-बार फोन पर संपर्क करने के बाद भी उनकी ओर से संपर्क नहीं किया गया। गौरतलब है कि डीएफ ओ के कार्यकाल में पिछले एक साल में 6 टाइगर और करीब 10 लेपर्ड की मौत हो चुकी है। वन विभाग के अनुसार इन बाघों की मौत टेरिटोरियल फाइट में गई है।

कब-कब हुई बाघों की मौत

5 जून 2022 को आरओपीटी रेंज में बाघ टी-34 का शव मिला। 24 मई 2022 को खंडार रेंज में बाघिन टी-69 के मादा शावक का शव मिला। 13 मई 2022 को जामोदा के नाले में बाघिन टी-61 का शव मिला। 6 जुलाई 2021 को खंडार रेंज में पानी में बाघ टी 65 का शव मिला। 1 अप्रैल 2021 को गंधार देह में बाघिन टी-60 के शावक का शव मिला। मई 2021 में तांबाखान वन क्षेत्र में बाघिन टी-102 के शावक का शव मिला।

CM गहलोत का ट्वीट: राज्यसभा चुनावों में शानदार जीत के लिए विधायकों का आभार
जयपुर। राजस्थान की 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव में  कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों की जीत पर सीएम गहलोत ने कांग्रेस और समर्थित विधायकों का आभार जताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की शानदार विजय के लिए सभी  विधायकगणों का हृदय से आभारी हूं। यह राजस्थान की खुशकिस्मती है कि राज्यसभा चुनाव हो या पॉलिटिकल क्राइसिस का समय हो राजस्थान में BSP से कांग्रेस में शामिल हुए 6 विधायकों, 13 निर्दलीय, 2 CPI(M), 2 BTP, 1 RLD विधायकों ने हमारी सरकार का साथ दिया है। इन सबने BJP द्वारा की गईं खरीद-फरोख्त की कोशिशों को करारा जवाब दिया है।

इन विधायकों ने प्रदेश को स्थिर सरकार देने के लिए ही 2018 से सरकार को समर्थन दिया हुआ है क्योंकि स्थायी सरकार से विकास तेज गति से संभव होता है। इन विधायकों ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए बिना किसी प्रलोभन के सरकार का समर्थन किया है। मुझे खुशी है कि राजस्थान में इन विधायकों ने एक नई परंपरा कायम की है जिसमें भाजपा के धनबल और बाहुबल को हराया है एवं प्रदेश की जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। इस विजय से हमारे प्रदेश का मान-सम्मान पूरे देश में ऊंचा हुआ है।

बिहार के पूर्णिया में उदयपुर के 8 मजदूरों की मौत पर सीएम गहलोत ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे देने की घोषणा
जयपुर/उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार के पूर्णिया में सड़क हादसे में उदयपुर के सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2-2 लाख रुपए  मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही गहलोत ने कहा कि यह  समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से सभी मृतकों की आत्मा को शान्ति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

सभी मजदूर उदयपुर जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले

बिहार के पूर्णिया जिले में सोमवार अलसुबह पाइप से भरा ट्रक पलटने से 8 मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मजदूर उदयपुर जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसा तड़के साढ़े तीन बजे जलालगढ़ के सीमाकाली मंदिर के पास हुआ, जहां पाइप से लदा ट्रक पलट गया। ट्रक पर 16 श्रमिक सवार थे जिनमें से आठ की मृत्यु हो गई, वहीं पांच श्रमिकों की हालात नाजुक बनी हुई है। ये श्रमिक ट्रक पर सवार होकर अगरतला (त्रिपुरा) से जम्मू-कश्मीर जा रहा था। दुर्घटना सिलीगुड़ी-दिल्ली फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर जलालगढ़ थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप हुई। हादसे में पाइपों के नीचे दबने से आठ श्रमिकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। श्रमिकों पर हैंडपम्प की खुदाई में काम आने वाले पाइप गिर गए। दुर्घटना के बाद चालक और सहायक मौके से भाग छूटे।

स्थानीय लोगों ने की मदद
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए पहुंचे। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया। शवों की शिनाख्त की कोशिश की गई।

इनकी हुई मौत
बावलवाड़ा थाना अधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि क्षेत्र के पाचां पाडला के तीन एवं सागवाड़ा क्षेत्र के दो श्रमिकों की मृत्यु होने की जानकारी है। पहाड़ा थानाधिकारी नागेंद्रसिंह ने बताया कि पहाड़ा क्षेत्र के सरेरा महुआल क्षेत्र के तीन श्रमिकों की मृत्यु की सूचना है। मृतकों में ईश्वर (45)पुत्र अमरा पटेल निवासी सागवाड़ा, बच्चु लाल (50) पुत्र अमरा पटेल निवासी सागवाड़ा, हरीश (20) पुत्र शंकर डामोर निवासी पाचापाडला, हरवंश के अलावा शांतिलाल, मणिलाल, कावालाल निवासी फुटेला करावाड़ा शामिल हैं। एक अन्य मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट चले राजस्थानी गायक मामे खान, मुख्यमंत्री ने जताई खुशी
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि खुशी की बात है कि राजस्थानी गायक मामे खान कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर चलने वाले भारत के पहले लोक कलाकार बन गए हैं। यह राजस्थान की लोक संगीत की समृद्ध परंपरा के लिए उल्लेखनीय है। मामे खान को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

गहलोत ने कहा कि इस दिन 1974 में भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण स्माइलिंग बुद्धा तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में और हमारे वैज्ञानिकों और सैन्य अधिकारियों के प्रयासों और योगदान के साथ किया था। उन्हें मेरी श्रद्धांजलि, जिन्होंने भारत की परमाणु यात्रा में एक नया अध्याय लिखा।

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर कहा कि  संग्रहालयों के महत्व पर प्रकाश डालें, जो मानव सभ्यताओं की विरासत का प्रवेश द्वार हैं और हमें बीते युग के बारे में गहरी जानकारी प्रदान करते हैं। सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामुदायिक भवन के लिए भी संग्रहालय महत्वपूर्ण हैं।