slow - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धीमी गति से चल रहा सड़क निर्माण कार्य बना परेशानी का सबब
खेड़ारसूलपुर। कैथून-सांगोद मुख्य मार्ग पर धीमी गति से हो रहा सड़क निर्माण लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण के कारण धूल उड़ने से राहगीरों व ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की आवाजाही में उड़ती धूल बाधक बन रही है। ग्रामीणों व राहगीरों ने बताया कि उड़ती धूल राहगीरों की आंखों में पड़ रही है। जिसके कारण कई बार राहगीर गिर कर चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कैथून-सांगोद मार्ग पर बन सही सड़क के निर्माण का कार्य धीमी गति से हो रहा है। जिसका खामियाजा राहगीरों व ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों के लिए सड़क पर उड़ती धूल एक बड़ी समस्या बन गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों कैथून-सांगोद मार्ग पर कैथून क्षेत्र से धाकड़खेड़ी क्षेत्र तक मुख्य सड़क का चौड़ीकरण व नवीन सड़क निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। ठेकेदार ने सड़क को खोद कर चौड़ीकरण कर गिट्टियां डाल दी हैं। जिससे सड़क पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। जिसके कारण वाहन चालकों व राहगीरों को काफी समस्या हो रही है। कछुए की चाल से चल रहे निर्माण के कारण मार्ग पर बड़े वाहनों के गुजरने से पीछे चल रहे राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। वाहनों के पीछे चलने वाले बाइक चालकों को धूल के गुबार में कुछ भी दिखाई नहीं देता। इससे सामने से आने वाले लोग व वाहन कुछ दिखाई नहीं देते। जिससे आए दिन बाइक चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके साथ ही लोगों की आंखों में धूल के कण चले जाने से दिखाई देने में समस्या हो रही है।

ठेकेदार को पाबंद करने की मांग की
ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से कैथून-सांगोद सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं सड़क पर पानी का नियमित रूप से छिड़काव करने के लिए निर्माण एजेंसी ठेकेदार को पाबंद करने की मांग की है। साथ ही शिकायत के बावजूद ठेकेदार पर कार्यवाही नहीं करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग भी की है।

लोगों को सांस लेने में होने लगी है दिक्कत
ग्रामीण रामबिलास सैनी, मोनू माली, लोकेश मालव ने बताया कि धीमी गति से चल रहे कैथून-सांगोद सड़क निर्माण के कारण सड़क पर धूल उड़ती रहती है। ठेकेदार के सड़क पर पानी नहीं डालने से धूल उड़ रही है। इससे राहगीरों के साथ आसपास रह रहे लोगों को भी बहुत परेशानी हो रही है। सड़क किनारे बसे लोगों के घर धूल से भर जाते हैं। सड़क किनारे के दुकानदार भी परेशान हैं। दुकानों की सफाई दिन में कई बार करनी पड़ रही है। लोगों को एलर्जी, श्वास व अस्थमा की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई
ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से करने व सड़क पर पानी का छिड़काव पर्याप्त मात्रा में नहीं करने की कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता से की गई। फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते लोगों में रोष व्याप्त है।

इनका कहना है
सड़क का निर्माण शुरू हुआ तो लगा कि अब गड्ढों व हिचकोलों से राहत मिलेगी। लेकिन सड़क निर्माण में धीमी गति व पानी का छिड़काव नहीं होने से हर समय धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। जिससे गुजरते समय कुछ भी दिखाई नहीं देता। आवागमन में परेशानी हो रही है।
- हरिशंकर पारेता, ग्रामीण

सड़क पर उड़ रही धूल से आंखों व सांस की बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है। शीघ्र ही सड़क पर विभाग द्वारा पानी का छिड़काव नियमित रूप से करवाया जाए। जिससे धूल से राहत मिल सके।
- धनराज अजेमरा, ग्रामीण

सड़क पर पानी का छिड़काव नही होंने से धूल दुकानों में भर जाती है। उड़ती धूल से सब्जियां खराब हो जाती हैं। जिससे धंधा भी कम चल रहा है। नुकसान उठाना पड़ता है। दिन भर दुकान की कई बार सफाई करनी पड़ती है। ठेकेदार से पानी का छिड़काव करने के लिए कई बार बोला। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। सड़क पर पानी का नियमित छिड़काव किया जाए।
- कैलाश सैनी, सब्जी विक्रेता

उड़ती धूल लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालती है। अस्थमा और सांस के मरीजों के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक है। निरंतर धूल के संपर्क में रहने से लोगों को अस्थमा का अटैक भी आ सकता है। उड़ती धूल के कारण आंखों की बीमारी हो जाती है। धूल के त्वचा के निरंतर संपर्क में रहने से त्वचा रोग भी हो जाते हंै।
- डॉ. राजेश सामर, फिजीशियन, सीएचसी प्रभारी, कैथून

ठेकेदार को सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव करने व निर्माण कार्य में गति लाने के लिए पाबन्द कर दिया जाएगा।
- मुकेश मीणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी

कोटा दक्षिण वार्ड 58 - कछुआ चाल सा सीवरेज का काम, जनता परेशान
कोटा । कोटा शहर में सीवरेज कार्य की कछुआ चाल से पूरा शहर परेशान है। कभी सीवरेज तो कभी अन्य पाइनलाइन डालने का हवाला देकर सड़के खोद दी जाती है। जगह-जगह सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़के खोद कर छोड़ दी गई है। जिन क्षेत्रों में नई सड़के बनाई गई है, उन सड़कों को भी खुदवाया जा रहा है। सरकारी विभागों में आपसी तालमेल का आभाव बना हुआ है। जगह-जगह गड्ढें खुदवाकर छोड़ दिए गए है। इससे लोग दुर्घनाओं का शिकार हो रहे है। यही हाल है शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 58 का। इस वार्ड में कछुआ चाल से कार्य हो रहा है। स्थानीय लोगों को कहना है की आरयूआईडीपी द्वारा सीवरेज पाइपलाइन डलवाने का कार्य कछुआ चाल से भी धीमीं गती से हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है की छावनी मेन रोड़ में सीवरेज डलवाई जानी थी। यह कार्य एक माह के अधिक के समय से बंद है। यहां गड्ढें खुदवाकर छोड़े गए है। अभी तक इनमें ना तो पाइपलाइन डाली गई है और ना ही इन गड्ढों को बंद करवाया गया है। इन गड्ढों की वजह से आए दिन वार्ड क्षेत्र में हादसे होते रहते है। इसके बावजूद भी प्रशासन व विभाग के कर्मचारी आंखे मंूदकर बैठे है। वहीं हर बार अधिकारी कहते हैं की बारिश की वजह से वह काम शुरु नहीं कर रहे।

चौड़ाई बढ़ाने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है की छावनी मेन रोड़ वाला क्षेत्र भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है। दिन के समय में यहां बहुत अधिक भीड़ रहती है। यहां से चौपहिया वाहन निकाल पाना बहुत मुश्किल होता है। यहां पर भारी जाम लगा रहता है। इससे यहां के लोग परेशान है। स्थानीय लोगों ने छावनी बंगाली कॉलोनी, जामा मस्जिद रोड़ को चौड़ा करने की मांग की है। इससे छावनी क्षेत्र में ट्रेफिक की समस्या से निजात मिलेगी। इस रोड़ की चौड़ाई बढ़ाने के लिए काफी बार विभाग को भी अवगत करवाया जा चुका है और जनप्रतिनिधियों को भी पत्र लिखे जा चुके है, लेकिन आज तक इसकी और किसी ने कोई ध्यान नहीं  दिया।

यह है वार्ड क्षेत्र
बंगाली कॉलोनी, शीतला माता मंदिर वाला सम्पूर्ण एरिया, दैनिक नवज्योति रोड़ आजाद पार्क, शकुन्तला अपार्टमेन्ट, चिल्ड्रन स्कूल, बडी मस्जिद, राजोरा कम्प्लेक्स, भूत बंग्ला का क्षेत्र एवं तिलक नगर इस वार्ड क्षेत्र में आता है।

वन-वे हो रोड
मस्जिद वाली रोड़ को वन-वे किया जाना चाहिए। दिन के समय इस रोड़ से बडेÞ वाहन नहीं गुजरेंगे तो आसानी होगी। इससे ट्रेफिक जाम भी नहीं लगेगा। रात्रि व सुबह के समय में इस रोड़ को खोल दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही सड़कों पर बिजली विभाग के तार व लाइटें लटकती रहती है, जिससे हादसे होने का खतरा बना रहता है। इस समस्या को लेकर भी विभाग को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
- एस.ए खान, स्थानीय निवासी

बिजली रहती है गुल
वार्ड क्षेत्र में बिजली कटौती की भंयकर समस्या है। वार्ड में ज्यादात्तर बिजली गुल ही रहती है। इससे कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बार-बार बिजली के कट लगाए जाते हैैं।
- मोहम्मद अफजल, स्थानीय निवासी

नहीं आ रहा पानी
वार्ड क्षेत्र में लंबे समय से पानी सप्लाई कि समस्या भी बनी हुई है। पिछले चार दिनों से वार्ड क्षेत्र में पानी सप्लाई नहीं हुआ है। जलदाय विभाग के अधिकारी पानी अधिक होने का हवाला देते हैं और कहते हैं की पानी बहुत ज्यादा हैं, जिसकी वजह से पानी फिल्टर नहीं हो पाता। वार्ड क्षेत्र में 5 हजार से अधिक की जनसंख्या है। स्थानीय लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे है।
-संतोष सिंह, स्थानीय निवासी

खोद रखे हैं गड्ढे
आरयूआईडीपी ने वार्ड क्षेत्र में जगह-जगह गहरे गड्ढें खुदवाकर छोड़ दिए है। कार्य बहुत ही धीमीं गती से हो रहा है। इससे वार्ड के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन गड्ढों के कारण वार्ड क्षेत्र में रोजान हादसे होते है, लेकिन इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
- शिवांगिनी सोनी, पार्षद

द्रोपदी का चीर साबित हो रहा सीवरेज और नाला निर्माण
कोटा । स्मार्ट सिटी बनने जा रहे कोटा शहर में हजारों करोड़ रुपए से विकास कार्य तो करवाए जा रहे हैं। लेकिन जिस धीमी गति से शहर के वार्डों व मेन रोड पर काम हो रहे हैं। उनसे हालत यह है कि कई इलाकों में तो लोग सात-सात महीनों से घरों में कैद होकर रह गए। इन इलाकों के लोगों का व्यापार प्रभावितहो रहा है. दुकानदारों का कहना है कि अब स्थिति  विकट होती जा रही है। सीवरेज और अन्य कार्य के चलते दुकानों के रास्ते बंद हैं। ग्राहक आ नहीं रहे। ऐसे में दुकानदोरों को अपना घर चलाने तक के लिए उधारी पर पैसा लाना पड़ रहा है।यह स्थिति शहर में किसी एक जगह की नहीं है। वरन् कोटा उत्तर से कोटा दक्षिण तक, नए कोटा से पुराने कोटा तक, बारां रोड से कुन्हाड़ी तक की है। वर्तमान में बारां रोड पर सीवरेज का काम चल रहा है। सरस्वती कॉलोनी के सामने से लेकर बोरखेड़ा तक ये काम पिछले साल नवम्बर में शुरू हुए थे। उसके बाद रूक-रूक कर काम किए जा रहे हैं जो द्रोपदी के चीर की तरह बढ़ते ही जा रहे हैं। काम पूरे होने का नाम ही नहीं ले रहे। हालत यह है कि घरों व दुकानों के आगे से सड़क व नालियों को खोदकर पटका हुआ है। मजदूर व ठेकेदार एक दिन काम करते हैं दो दिन छु्ट्टी करते हैं। सड़क खुदी होने से लोग न तो घरों में अपने वाहन ले जा पा रहे हैं और न ही खुद सुरक्षित जा पा रहे हैं। अधिकतर लोगों को अपने वाहन घरों से दूर ही खड़े करने पड़ रहे हैं। जिससे वाहन के चोरी होने या उसमें टूटफूट होने का खतरा बना हुआ है।

अभी बजरंग नगर क्षेत्र में नगर विकास न्यास द्वारा नाला निर्माण का काम कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों व दुकानदारों का कहना है कि करीब एक महीने से अधिक हो गया। ठेकेदार ने नाला खोदकर छोड़ दिया है। वह भी थोड़ा बहुत नहीं काफी बड़े हिस्से में नाला खोदा हुआ है। उसकी निर्माण सामग्री भी सड़क पर ही दुकानों के आगे पटकी हुई है। जिससे एसपी कार्यालय के सामने से  बजरंग नगर पुलिस चौकी तक एक सड़क तो पूरी तरह से बंद है जबकि दूसरी तरफ से ही वन वे ट्रैफिक चल रहा है। जिससे वहां दिनभर जाम और परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि जिस तरह से यहां काम चल रहा है। उससे उनका पूरा धंधा ही खत्म हो गया। दिन में एक-दो ग्राहक आ जाए तो गनीमत हो रही है। घड़ी ठीक करने वाले एक दुकानदार का तो यहां तक कहना है कि उसकी दुकान के आगे काम चलने से सड़क खुदी हुई है। पहले उसकी दुकान अच्छी चल रही थी। लेकिन जब से यह काम शुरू हुआ है पांच दिन में एक ग्राहक आया था। जिससे उसका धंधा पूरी तरह से खम् हो गया है। उसकी कमाई होना तो दूर उसने जिस कर्मचारी हो 6 हजार रुपए महीने में रखा हुआ है उसका खर्चा तक नहीं निकल पा रहा है।

दुकानों तक पहुंचने के रास्ते बंद
इधर कंसुआ चौराहे से एसएफएस चौराहे तक सड़क तो सीसी कर दी। लेकिन अब नालियां बनाने का काम किया जा रहा है। सड़क के दोनों तरफ की नालियां खोद दी है। निर्माण सामग्री सड़क पर पटककर छोड़ दी है। जिससे उस क्षेत्र के दुकानदारों की दुकानोंव घरों पर जाने का रास्ता ही नहीं है। दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकान पर जाने के लिए पत्थर व लकड़ी के पाटे रखकर रास्ता बनाया हुआ है। लेकिन गिरने के डर से ग्राहक विशेष रूप से महिलाएं आने से कतराने लगी हैं। लोगों का कहना है कि  घर पर दो पहिया वाहन ले जाना ही मुश्किल हो रहा है। ऐसे में चार पहिया वाहन तो घर से दूर ही खड़े करने पड़ रहे हैं। रात भर उनकी सुरक्षा की चिंता सताती रहती है। यही हालत महावीर नगर विस्तार योजना क्षेत्र कीे  है। यहां भी करीब एक महीने से अधिक समय से सीवरेज का काम चल रहा है। सभी गलियों में एक साथ काम करने से लोग घरों से बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तो काम धीमा दूसरे आए दिन पाइप लाइन फूटने से उसे ठीक करने के कारण  काम बंद करना पडता है। एक-एक महीने से काम चल रहा है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर नगर विकास न्यास के अभियंताओं का कहना है कि संवेदकों को पाबंद किया हुआ है कि बरसात से पहले सभी काम पूरे कर लेें।

दुकानदारों की पीड़ा
बजरंग नगर निवासी ब्रेकरी संचालक राजेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान के आगे सड़क खुदी होने से काफी परेशानी हो रही है। कई दिन से ग्राहक ही नहीं आ रहे। उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है। संवेदक को कई बार काम जल्दी करने को कह दिया लेकिन कोई सुनराई नहीं हो रही। किराना दुकानदार प्रशांत खत्री का कहना है कि   दुकान के आगे नाले का काम चल रहा है। जिससे उनकी दुकान पर  जाना मुश्किल हो रहा है। दिन भर में गिनती के ही ग्राहक आ रहे है। जिससे  वे दिनभर खाली बैठे रहते हैं। उनका दुकान खोलना ही बेकार हो रहा है।

धीमी गति से नाला निर्माण बना परेशानी का सबब
लाखेरी। शहर में मुख्य बाजार लाखेरी नगरपालिका के सामने से निकलने वाला पानी निकासी का नाला का कार्य धीमी गति से चलने पर आमजन के परेशानी का सबस बना हुआ है। नाले पर ठेकेदार द्वारा किसी प्रकार का सूचना पट्ट और अवरोध नहीं लगाने के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। भाजपा नेता शंभू दुबे, पूर्व वाणिज्य महासंघ अध्यक्ष रामानंद शर्मा ने बताया कि शहर के वाहन चालकों के लिए बाइपास रोड से आना जाना होता है लेकिन गत दस 15 दिनों से रोड को ठेकेदार द्वारा नाला बनाने के लिए कॉपी चौड़ा रोड को काट दिया है और काफी गहरा कर दिया गया है। वर्तमान में विवाह की धूम बाजार में देखने लगी है। शादी ब्याह के चलते बाजार में भीड़ भाड़ है।

आखा तीज नजदिक होने की वजह से बाजार में काफी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस कारण बाजार में काफी संख्या में वाहनों के आने से कहीं बार जाम लग जाता है इसको देखते हैं व्यापारियों ने बताया कि व्या पार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका द्वारा इस कार्य को आखातीज सावा के बाद भी करवा सकती थी लेकिन वर्तमान में 15 दिन गुजर जाने के बाद भी ठेकेदार द्वारा कार्य में कोई गति नहीं दी गई है जिससे आमजन के साथ व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग करते हुए अति शीघ्र ही नाले का कार्य करा कर रोड को चालू करने की मांग की है जब तक कार्य कर रहे हैं रोड के दोनों साइड पर ठेकेदार द्वारा कार्य करने की चेतावनी सूचना बोर्ड लगाने की मांग की है जिससे दुर्घटना से बचा जा सके। नाले के पास पशुओं के जाने का रास्ता बंद करना चाहिए जिसे पशु नाले में नहीं गिर सके।

इनका कहना है
ठेकेदार से जल्द कार्य करने के लिए कहा गया है और चेतावनी बोर्ड के लिए भी अवगत कराया जाएगा ।
- आशा कुमारी, लाखेरी पालिका अध्यक्ष

मेरे नॉलेज में अभी तक यह मामला नहीं आया है। मैं पता करवाता हूं।
- रवि शर्मा, कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी और तहसीलदार

हिंडोली टोल स्केनर की धीमी चाल, वाहन मालिक हो रहे परेशान
देवली।  हिंडोली में पेच की बावड़ी के समीप टोल नाके पर फास्ट टैग स्केनर की घटिया क्वालिटी के कारण वाहनों के मालिकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिससे यात्री और उनके परिवारजन भी परेशान होते है। वाहनों को गाडियों को बार-बार आगे पीछे करते रहना पड़ता है। फास्ट टैग का नंबर स्केनर रीड नहीं कर पाने के कारण वाहनों की कतार लग जाती है। ऐसे में यह फास्ट टैग सुविधा नहीं आफत बना हुआ है।

हाई-वे में टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के लिए लगने वाली गाड़ियों की कतारों के समाधान के लिए एक तरीका निकाला गया। तरीके का नाम फास्ट टैग है। फास्ट टैग से पैसा ऑनलाइन कटता है। दूसरी तरफ हिंडोली के पास पेच की बावड़ी स्थित हाइवे पर टोल नाके पर फास्ट टैग स्क्रेनर में गड़बड़ी दुविधा बना हुआ है। फास्ट टैग का स्केनर वाहनों के नंबर रीड करने में काफी समय लग जाता है। जिसस्की वजह से मोटर मालिकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कैनर की समस्या के कारण टोल नाके पर वाहनों की कतार लगी रहती है।

हिंडोली टोल प्लाजाटोल प्लाजÞा पर लगे टोल स्केनर ने गाड़ी पर लगे फास्ट टैग को काफी देर तक स्कैन नहीं किया जिसके कारण मुझे परेशानी का सामना करना पड़ा।
ओम प्रकाश वैष्णव,वाहन चालक

गाड़ी के मैन सेंटर में लगा होने पर तो फास्ट टैग सही काम करता है लेकिन साइड में लगा होने पर कई बार स्कैन करने में परेशानी हो सकती है फिर भी अगर समस्या है तो उसको चेक करवाकर दूरस्त करवाता हूं।
रोहित शर्मा, मैनेजर हिंडोली टोल प्लाजा

डिजिटल मेम्बरशिप की धीमी चाल, डोटासरा बोले:टारगेट पूरा नहीं हुआ तो मेरे सिर फूटेगा ठीकरा
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस की डिजिटल मेंबरशिप कैंपेन की सुस्त चाल पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा खुश नहीं है। मेंबरशिप कैंपेन का टारगेट पूरा नहीं होने पर खुद के सिर ठीकरा फूटने की बात कहते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों को अगले 7 दिन में अधिक से अधिक मेंबर बनाने के निर्देश दिए।

सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर
अभियान की समीक्षा बैठक में डोटासरा ने सभी जिलों के कांग्रेस नेताओं को कहा की एआईसीसी ने राजस्थान को मेंबरशिप का जो टारगेट सौंपा है, वह 31 मार्च तक हर हाल में पूरा होना चाहिए। अभियान के सुस्त चाल के कारणों पर भी चर्चा करते हुए डोटासरा ने कहा कि ऐप की तकनीकी समस्याओं के निदान के लिए आईसीसी को अवगत करा दिया गया है। स्थानीय मंत्री विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से तालमेल बिठाते हुए सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दें।

डिजिटल मेंबरशिप की तुलना में ऑफलाइन मेंबरशिप ज्यादा
वही बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने अभियान पर माना कि डिजिटल मेंबरशिप की तुलना में ऑफलाइन मेंबरशिप ज्यादा हो रही है। डिजिटल मेंबरशिप के ऐप में कई बार तकनीकी खामी आ जाती है। डिजिटल मेंबरशिप अभियान को उम्मीद के मुताबिक रेस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है। इसकी एक वजह यह है कि मंत्री-विधायकों का सहयोग नहीं मिल पा रहा, हालांकि उन्होंने यह कहा कि मंत्री-विधायक विधानसभा में व्यस्त होने के चलते इस अभियान से नहीं जुड़ पा रहे  हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि डिजिटल मेंबरशिप और ऑफलाइन मेंबरशिप के जरिए जो 50 लाख  का टारगेट राजस्थान को दिया गया है उसे पूरा किया जाए।डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस डिजिटल मेंबरशिप अभियान को लेकर गुरुवार को भरतपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी संजय निरुपम और वे भरतपुर जाएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दौरे को लेकर पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।

डोटासरा ने डिजिटल मेम्बरशिप कैम्पेन की बैठक ली, कांग्रेसजनों को दिए टारगेट पूरा करने के निर्देश
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार को पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में डिजिटल मेम्बरशिप कैम्पेन को लेकर बैठक हुई। बैठक में पीसीसी पदाधिकारी, विधायक,नवनियुक्त बोर्ड,निगम और आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, जिलों के वर्तमान और निवर्तमान अध्यक्ष,अग्रिम संगठन,विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। डोटासरा ने कैम्पेन में अब तक बने करीब 2 लाख सदस्यों की सुस्त रफ्तार पर नाखुशी जताई। मौजूद नेताओं को अपने अपने क्षेत्र में कैम्पेन को गति देने के निर्देश देते हुए 31 मार्च तक 50 लाख का टारगेट पूरा करने के लिए कहा। इस अवसर पर गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी भी सौंपी। डोटासरा ने कहा कि इस बैठक के बाद सभी कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर पहुंचेंगे और बजट की घोषणाओं को लेकर आभार जताएंगे। बैठक के बाद सभी कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हुए।

प्रशासन शहरों के संग अभियान की धीमी गति पर CM गहलोत ने जताई नाराजगी
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार ने प्रशासन शहरों के संग अभियान की धीमी गति पर नाराजगी जताई। गहलोत ने अधिकारियों को आमजन के प्रकरणों का निरस्तारण करने में गति लाने के निर्देश दिए। अब अभियान को गति देने के लिए जिला कलेक्टरों को पाबंद किया है। दीपावली के बाद कलेक्टरों की जयपुर में मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाने के भी निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में वीसी के जरिए गहलोत अभियान की समीक्षा कर रहे थे। हालांकि पहले गांवों के संग अभियान की भी इसी बैठक में समीक्षा होनी थी, लेकिन एनवक्त पर इसकी समीक्षा को स्थगित कर दिया गया, अब इसकी अलग से बैठक होगी। बैठक के बाद यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान में कई कानूनी पेचिदगियों की वजह से भी पट्टों में दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभियान के 20 दिनों में करीब 11 छुट्टियां आने से भी अभियान गति नहीं पकड़ पाया है। वहीं जिला लेवल पर विभागों में कई पद खाली चल रहे हैं। अब सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी जरूरी खाली पदों को 31 अक्टूबर तक भरा जाए।

सबसे नीचते स्तर के कर्मचारियों को किया जाएगा ट्रेंड
अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सबसे नीचे के स्तर के कर्मचारी को सबसे पहले ट्रेंड किया जाएगा। इसके लिए कलक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह नीचे स्तर के कर्मचारी की ट्रेनिंग सुनिश्चित  करें। ताकि अभियान में आने वाली फाइलों में नीचे के लेवल से ही पुख्ता कामकाज हो। अब सरकार कलक्टरों को भी इसके लिए जयपुर बुला रही है। इसके लिए दिवाली बाद जल्द बुलाया जाएगा।

जोनल प्लान नहीं तो मास्टर प्लान से दे सकते हैं पट्टा
धारीवाल ने जोधपुर हाईकोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि जिन शहरों के जोनल प्लान नहीं बने हुए हैं, वहां पर मास्टर प्लान तो हैं उनके अनुसार अभियान में राहत देते हुए आमजन से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। मुख्य सचिव निरंजन आर्य सहित अभियान से जुड़े करीब 22 विभागों के उच्चाधिकारी भी बैठक में वीसी के जरिए  शामिल हुए। इसके अलावा यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और गोविंद सिंह डोटासरा बैठक में शामिल हुए।