Crime Crackdown - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर रेंज में एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान : पुलिस अधिकारियों की 382 टीमों ने दी दबिश, 754 अपराधी गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर रेंज में असामाजिक तत्वों के खिलाफ 18 अप्रैल 2026 को व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। महानिरीक्षक पुलिस  राहुल प्रकाश के निर्देशन में जयपुर ग्रामीण, अलवर, दौसा, भिवाड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, सीकर और झुंझुनू जिलों में यह कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के तहत 1470 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 382 टीमों ने कुल 2195 स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 754 वांछित, फरार और इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही विभिन्न अधिनियमों के तहत 67 नए प्रकरण दर्ज कर 71 अपराधियों को पकड़ा गया।

अभियान के दौरान महिला अत्याचार के 7, जघन्य अपराधों के 24 और सामान्य अपराधों के 81 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 232 गिरफ्तारी वारंटों का निष्पादन किया गया तथा 80 स्थाई वारंटी और उद्घोषित अपराधियों को भी पकड़ा गया। 8 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी भी इस कार्रवाई में शामिल रही। एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अवैध शराब के 32 मामलों में 25 लोगों को पकड़ा गया। फायर आर्म्स, अवैध खनन और अन्य अधिनियमों के तहत भी कार्रवाई करते हुए हथियार, मादक पदार्थ, शराब और पत्थर जब्त किए गए। इस विशेष ड्राइव में पुलिस के सभी थानों, कार्यालयों, पुलिस लाइन, क्यूआरटी और आरएसी कंपनियों को शामिल किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं टीमों को ब्रीफ कर अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

ऑनलाइन धोखाधड़ी मामला: कंबोडिया में 36 भारतीय सहित 2,000 से अधिक विदेशी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
नोम पेन्ह। कंबोडिया में ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ नवीनतम कार्रवाई के दौरान कुल 2,044 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 36 भारतीय भी शामिल हैं। यह जानकारी कंबोडियाई गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने रविवार को दी।

शनिवार को दक्षिणपूर्वी स्वे रींग प्रांत के बावेत शहर में 22 इमारतों वाले एक कैसिनो पर छापेमारी के दौरान आठ अलग-अलग देशों के संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार हुए कुल 2,044 विदेशी नागरिकों में 1,792 चीनी, 177 वियतनामी, 179 म्यांमारी, 30 नेपाली, पांच ताइवानी, एक मलेशियाई, दो लाओसी, 36 भारतीय और एक मैक्सिकन नागरिक हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता टच सोखाक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, यह वास्तव में दर्शाता है कि कंबोडियाई सरकार ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल अपराधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई में कभी ढील नहीं देगी।

उन्होंने कहा, कंबोडिया अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं बल्कि नरक है। दक्षिण पूर्वी एशियाई देश ने सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था एवं सामाजिक सुरक्षा को बनाए रखने और उसकी रक्षा करने के उद्देश्य से साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क के खिलाफ अभूतपूर्व राष्ट्रव्यापी कार्रवाई शुरू की है।

कंबोडिया में ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने वाली तदर्थ समिति की पिछले सप्ताह की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सात महीनों में देश में 23 देशों के कुल 5,106 ऑनलाइन धोखाधड़ी के संदिग्धों को गिरफ्तार किया जिनमें से 4,534 को उनके देशों में निर्वासित किया गया। यह छापेमारी राष्ट्रीय पुलिस के आयुक्त जनरल सार थेट के नेतृत्व में और उप आयुक्त चिव फाली और मेउंग सोथिया के समन्वय से की गई थी जिसमें 700 पुलिसकर्मी शामिल थे।

पिछले वर्ष सितंबर तक कंबोडियाई अधिकारियों ने 48 ऑनलाइन धोखाधड़ी गिरोहों का भंडाफोड़ किया और 168 लोगों को हिरासत में लिया जिन्हें अदालत में पेश किया गया। इसके अलावा लगभग 3,000 लोगों को उनके गृह देशों में वापस भेज दिया गया। इस वर्ष कथित ऑनलाइन धोखाधड़ी के सरगना चेन झी की गिरफ्तारी और चीन में प्रत्यर्पण के बाद संदिग्ध ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में लगातार छापेमारी की जा रही है।