counterattack - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

किरोड़ी लाल मीणा का पलटवार, बोले- डोटासरा बहकावे में आकर लगा रहे हैं मनगढंत आरोप, भगवान दें सद्बुद्धि
जयपुर। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोप पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि वह दुर्भावना के कारण किसी के बहकावे में आकर मनगढंत एवं तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। डॉ मीणा ने अपने बयान में कहा, "नकली माफिया के खिलाफ हमारी टीम ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्रवाई की। झूठे आरोप लगाकर किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं किया जा सकता। यदि भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सिद्ध हो जाये तो वह पद छोड़ देंगे लेकिन किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं होगा।" उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ऑपरेशन डिकाॅय के तहत गत 26 मई को सीकर एवं गोविंदगढ़ के रीको क्षेत्र अनतपुरा में बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज पर औचक निरीक्षण किया गया जहां पर भारी मात्रा में फंगस लगे मूंगफली का नकली बीज जब्त किया गया।

कार्रवाई के बाद भी नकली बीज बिकने की सूचना पर डिकॉय टीम (संदीप एवं रजनीश) किसान बनकर अन्य जानकारी जुटाने में लग गई। बीज व्यापारी को शक होने पर उसने साजिश के तहत टीम को एक लोकेशन बुलाकर पैसे मांगने का झूठा आरोप लगाकर 20-25 लोगों के साथ मिलकर डिकॉय टीम के साथ मारपीट की। उसके बाद जांच में बीज व्यापारी के सभी आरोप पूरी तरह झूठे और तथ्यहीन पाए गए। एक टीम के साथ षड़यंत्रपूर्वक मारपीट की जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।

डाॅ मीणा ने कहा "डोटासरा सीकर की इस घटना के भ्रष्टाचार के आरोप मेरे पर सिद्ध कर दे तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। मैं भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हूं और उसके लिए जीवन भर लड़ता रहूंगा।" उन्होंने कहा कि यह हमला डिकॉय टीम पर नहीं बल्कि सरकार पर हुआ है।
उल्लेखनीय है कि डोटासरा ने सोशल मीडिया पर छापेमारी की आड़ में कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि जो कृषि मंत्री के साथ कार्रवाई का चेहरा बनकर घूमें, बाद में वह ही उगाही करे। अगर कृषि विभाग की छापेमारी टीम के सदस्य ही कमीशनखोरी का खेल खेलेंगे तो फिर कार्रवाई का मतलब क्या रह जायेगा।

उन्होंने कहा कि पहले छापा और फिर सेटिंग आखिर ये कैसी व्यवस्था है जहां कार्रवाई के नाम पर डर दिखाओं और फिर सौदेबाजी कर मोटी रकम वसूलने निकल पड़ो। कृषि मंत्री जनता जवाब चाहती है। इस भ्रष्टाचार पर न आपका बयान आया हैं और नहीं ब्लैकमेंलिंग एवं उगाही करने वाले इस अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई। भ्रष्टाचार के इस खेल में कौन कौन शामिल हैं, क्या सरकार इसकी जांच करायेगी।

रूस के खिलाफ यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा पलटवार शुरू
कीव। यूक्रेनी राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने कहा है कि रूसी ताकतों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए शुरूआती अभियान शुरू हो चुके हैं। गार्जियन के साथ एक इंटरव्यू में माईखाइलो पोडोल्याक ने कहा, यह एक जटिल प्रक्रिया है जो एक दिन या एक निश्चित तारीख या एक निश्चित घंटे की बात नहीं है। यह कब्जे से आजादी की एक सतत प्रक्रिया है और प्रक्रियाएं पहले से ही हो रही हैं, जैसे बिजली लाइनों को नष्ट करना या डिपो को तबाह करना। उन्होंने कहा, तीव्रता बढ़ रही है लेकिन इसमें काफी लंबा समय लगेगा। खबर के अनुसार, उन्होंने भविष्यवाणी की है कि जैसे-जैसे जवाबी हमले की गति बढ़ेगी, रूस में रूसी विद्रोही समूहों की घुसपैठ बढ़ेगी। शनिवार को यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल वालेरी जालुजनी ने उम्मीद जताई कि एक बड़ा आपरेशन शुरू हो सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की, जो हमारा है, उसे वापस लेने का समय आ गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी डेनिलोव ने बीबीसी को बताया कि बहुप्रतीक्षित जवाबी हमला कल, परसों या एक हफ्ते में शुरू हो सकता है।

परमाणु संयंत्र पर हमले की साजिश रच रहा रूस
इससे पहले यूक्रेनी सेना की खुफिया इकाई ने बिना कोई सबूत दिए दावा किया था कि उसके देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित उस परमाणु संयंत्र पर रूस हमले की साजिश रच रहा, जो अभी उसके कब्जे में है। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के खुफिया निदेशालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में दावा किया गया है कि रूसी सेनाएं यूरोप के सबसे बड़े जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर हमला करेंगी और इसके बाद रेडियोधर्मी लीक होने की जानकारी देंगी, ताकि एक अंतरराष्ट्रीय जांच शुरू हो जाए।

रूस को पलटवार के लिए मोहलत
निदेशालय की ओर से कहा गया कि रूस ऐसा युद्ध पर विराम लगाने के लिए करेगा, ताकि उसकी सेनाओं को पलटवार करने से पहले मोहलत मिल जाए, जिसकी उसे फिर से संगठित होने के लिए जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने एक न्यूज एजेंसी को एक ईमेल के जवाब में बताया कि उसने आरोपों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है और रूसी अधिकारियों ने भी यूक्रेनी दावों पर टिप्पणी नहीं की है।

पायलट के बयान पर गहलोत का पलटवार: इंदिरा गांधी के समय जबरदस्त वापसी का अलग था दौर, आज सरकार के काम बेहतर लेकिन पार्टी कमजोर: गहलोत
जयपुर।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभी को मिलकर दमखम से राजस्थान को मॉडल स्टेट बनाना होगा। राजस्थान में अगर सरकार द्वारा बनेगी तो कांग्रेस का देश भर में नए सिरे से उदय होगा। अगर राजस्थान में दोबारा सरकार बनती है। बजट अच्छा आया तो चर्चा हुई कि 140 सीटें आएगी, लेकिन पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आए तो दूसरी तरह की चर्चा होने लगी। पब्लिक केवल परसेप्शन पर चलती है।

पीसीसी के दो दिवसीय कार्यशाला में बोलते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पहले तीन-तीन दिन के शिविर होते थे। सभी को बोलने का बात कहने का अवसर मिलता था।सुनने का माद्दा अब किसी में नहीं रहा। वर्षों से कार्यकर्ताओं को सुना नहीं जा रहा है। ऐसी मीटिंगों में कमियां क्या आ रही है?उनको दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

आज दौर है अलग:
गहलोत ने कहा कि वो दौर अलग था। जब इंदिरा गांधी ने जबरदस्त वापसी की। आज लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर किया जा रहा है। भाईचारा समाप्त करने की कोशिश हो रही है। हिन्दू मुस्लिम को लड़ाया जा रहा है।हालात बहुत गंभीर है। देश के अंदर केरोसीन छिड़क दिया है।

पार्टी कमजोर,सब दोषी:
गहलोत ने कहा कि डॉ चंद्रभान ने कहा कि पार्टी कमजोर है। यह सब को स्वीकार करना चाहिए। इसके लिए हम सब दोषी हैं। सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन संगठन कमजोर है । राहुल गांधी ने जब कहा कि पार्टी लोगों से कनेक्ट नहीं कर पा रही है, तो उन्होंने एक शब्द में बता दिया की खामी क्या है।

हार जीत में सब सामूहिक जिम्मेदार:
गहलोत ने कहा कि जीत में सभी भागीदारी निभाना चाहते हैं, लेकिन हार में कोई भागीदारी नहीं बनता।हार-जीत सामूहिक जिम्मेदारी होती है । सरकार क्या काम करें इसके लिए पीसीसी अधिवेशन बहुत जरूरी है । सरकार के कार्यों की मार्केटिंग होनी चाहिए। जैसे भाजपा करती है। अपने लोग घर में चुप बैठे रहते हैं। जिससे सरकार की योजनाओं का फायदा चुनाव में नहीं मिलता है।

कार्यकर्ता जुड़ना जरूरी:
गहलोत ने कहा कि इस बार जो बजट पेश होगा। वह पीसीसी के अधिवेशन के आधार पर होगा। तभी कार्यकर्ता साथ जुड़ेगा।वाजिब अली को ईडी और हुड़ला को सीबीआई का नोटिस मिला । इस तरह का आतंक फैला रखा है। यह तो शुरुआत है। सरकार पर आरोप लगते हैं कि जनसुनवाई नहीं होती है। यह बात गलत है। जिला और ब्लॉक स्तर पर लोगों की सुनवाई नहीं होती। इससे लोगों को लगता है कि सरकार काम नहीं कर रही। अगर हमने इन पर अटैक नहीं किया तो जमाना हमें माफ नहीं करेगा। आपको कलेक्टर के पास जाना पड़ेगा। कलेक्टर अगर काम नहीं करता है तो सरकार उसको बदल सकती है, लेकिन कार्यकर्ता लोग अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर के पास नहीं जा रहे । ब्यूरोक्रेसी तो ऐसी होती है कि जैसे ही उसको लगने लगता है कि सरकार जा रही है, तो अधिकारी मुंह फेर लेते हैं। हमारे भी जिले और ब्लॉक में चार-चार ग्रुप बने हुए हैं।इसलिए सुनवाई नहीं होती है। भाजपा-आरएसएस के पास मजबूत फौजें हैं। लेकिन हमारी पार्टी में मजबूत लोकतंत्र है। यहां तो मुख्यमंत्रियों के भी इस्तीफे हो जाते हैं।

पायलट ने यह दिया था बयान

बता दे कि गहलोत के आज दिए बयान से पहले बुधवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने बयान दिया था कि मोदी लहर से पहले भी सरकारें रिपीट नहीं हो पा रही थी। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि 2023 में हम सरकार रिपीट करेंगे। अब मोदी लहर का बहाना नहीं चलेगा। कांग्रेस के राज्य स्तरीय कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे सचिन पायलट में मीडिया के सामने 2023 में फिर से सरकार रिपीट करने का दावा किया। कहा कि हम रिपीट करेंगे, लेकिन यह बहाना नहीं चलेगा कि मोदी लहर में हार गए। मोदी लहर से पहले भी राजस्थान में सरकारी रिपीट नहीं होती थी। कांग्रेस पार्टी की सरकार फिर से रिपीट हो इसके लिए खास रणनीति पर काम करेंगे।

इमरान खान के आरोपों पर अमेरिका का पलटवार, कहा, 'आरोपों में नहीं कोई सच्चाई'
नई दिल्ली। इमरान खान के आरोपों पर अमेरिका ने पलटवार किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय 'व्हाइट हाउस' ने गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के उन दावों को सिरे से नकार दिया, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार को गिराने के प्रयासों के पीछे विदेशी एजेंसियों के हाथ हैं। व्हाइट हाउस की संचार निदेशक केट बेडिंगफील्ड ने ब्रीफिंग में कहा कि उनके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम को खान द्वारा राष्ट्र को संबोधित किये जाते वक्त ऐसा लगा कि उन्होंने जानबूझकर जुबान फिसलने की गलती की और कह डाला, ''अमेरिका...मेरा मतलब...एक विदेशी ताकत हमारी स्वतंत्र विदेश नीति से नाराज है।''

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने भी इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा,''हम पाकिस्तान की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और वहां के संविधान और कानून का समर्थन करते हैं। इन आरोपों के पीछे कोई सच्चाई नहीं है।''

अविश्वास प्रस्ताव से पहले देश में गंभीर राजनीतिक उथल-पुथल के बीच खान ने गुरुवार को स्पष्ट रूप से पद छोडऩे से इनकार कर दिया और उनकी चुनी हुई सरकार को गिराने के प्रयास को विदेशी साजिश करार दिया। खान ने कहा,''लोग मुझे इस्तीफा देने के लिए कह रहे हैं। मैं बताना चाहता हूं कि क्रिकेट में मैं आखिरी गेंद तक खेलता था। नतीजा कुछ भी हो, मैं और ताकतवर बनकर उभरूंगा।''

उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों को 'देशद्रोही' करार देते हुए कहा कि आने वाली पीढिय़ां उन्हें नेशनल असेंबली में रविवार को जो कुछ भी होने जा रहा है उसके लिए कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा, ''याद रखना, लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे। लोग ध्यान रखेंगे कि आपने अपना देश बेच दिया। जीवन भर कोई आपको माफ नहीं करेगा। हमारी आने वाली पीढिय़ां आपको कभी माफ नहीं करेंगी। क्या आपको लगता है कि मैं चुप रहूंगा? मैं तब तक लड़ूंगा, जब तक मेरे शरीर में खून है।''

केन्द्रीय गृह मंत्री के राजस्थान दौरे को लेकर मुख्यमंत्री का पलटवार : शाह ने अपने भाषण में जानबूझकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राजस्थान दौरे को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने शाह के भाषण को जनता को भ्रमित करने वाला बताया है। भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान शाह के संबोधन पर गहलोत ने बयान जारी कर कहा कि मुझे आश्चर्य हो रहा है कि अमित शाह को ये हो क्या गया है। वे राजस्थान आकर अनर्गल बातें कर रहे हैं। लगता है प्रदेश भाजपा ने उन्हें सत्य से अवगत नहीं करवाया या फिर उनमें सत्य बताने की हिम्मत नहीं है अथवा उनका जानबूझकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। गहलोत ने कहा कि कोविड के दौरान राजस्थान आम आदमी को राहत दिलाने में सबसे आगे रहा है। शाह को मालूम होना चाहिए था कि कोविड के दौरान प्रदेश सरकार ने 1866 करोड़ वहन कर 33 लाख परिवारों को 5500 रुपए प्रति परिवार दिए। अनाथ हुए बच्चों और और विधवा हुईं महिलाओं के लिए सरकार ने विशेष पैकेज जारी किया, जबकि मोदी सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए जो पैकेज जारी किया है उसमें तुरंत कोई सहायता नहीं दी गई है। 18 साल का होने पर अनाथ बच्चों को सहायता मिलेगी, जबकि विधवा महिलाओं के लिए किसी सहायता का प्रावधान नहीं है।

ऑक्सीनज प्लांट को लेकर झूठ बोला
गहलोत ने ऑक्सीजन प्लांट्स पर केन्द्रीय गृह मंत्री की टिप्पणी को लेकर कहा कि शाह ने आॅक्सीजन प्लांट को लेकर झूठ बोला। उन्हें केन्द्र सरकार में आवासन और शहरी कार्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से सभी राज्यों की बैठक में राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश की लंबी दूरियों के बावजूद सभी 51 ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने पर की गई सराहना को सुनना चाहिए और सत्य जानना चाहिए।

खराब वेंटिलेटर केन्द्र ने किससे खरीदे?
पीएम केयर वेंटिलेटर्स पर गहलोत ने कहा कि अमित शाह को पीएम केयर वाले वेंटिलेटर्स का मुद्दा उठाने की बजाय ये जवाब देना चाहिए था कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले ये खराब वेंटिलेटर केन्द्र सरकार ने किससे खरीदे? राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत तमाम राज्यों ने इन वेंटिलेटर्स के खराब होने की शिकायत की। ये आज तक सामने नहीं आया कि इन खराब वेंटिलेटर्स को बनाने वालों का क्या हुआ?

पेट्रोल-डीजल पर जनता को गुमराह करने का हक नहीं
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर गृह मंत्री के बयान पर गहलोत ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर हमारी सरकार ने 29 जनवरी को 2 प्रतिशत वैट कम किया जब किसी अन्य राज्य ने नहीं किया था। तब प्रदेश सरकार को 1000 करोड़ की राजस्व हानि हुई। केन्द्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी कम करने से भी प्रदेश को 1800 करोड़ की राजस्व हानि हुई। जनहित में 16 नवंबर को पुन: डीजल पर 5 रुपए एवं पेट्रोल पर 4 रुपए वैट कम किया, जिससे राज्य को 3500 करोड़ की राजस्व हानि हुई। ऐसे में अब तक दाम कम करने से 6300 करोड़ की राजस्व हानि हो चुकी है  फिर भी हमारी मांग है कि केन्द्र सरकार पेट्रोल के दाम 10 रुपए एवं डीजल के दाम 15 रुपए कम करे, जिससे आमजन को राहत मिल सके। पेट्रोल-डीजल को 100 रुपए से अधिक ले जाने वाली मोदी सरकार के गृह मंत्री को इस मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का कोई हक नहीं है।

केंद्रीय मंत्री बघेल के बयाल पर पायलट का पलटवार : भाजपा नेता अपने अनर्गल बयानों के लिए जनता से माफी मांगें
जयपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ओछी एवं स्तरहीन भाषा का प्रयोग किये जाने को निन्दनीय व अशोभनीय बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की है।

पायलट ने गुरुवार को अपने आवास पर जनसुनवाई के समय कहा कि केन्द्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जो बयानबाजी की गई है, वह अमर्यादित है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ द्वारा कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है, वह अशोभनीय है।

राजनीति में वैचारिक विरोध स्वीकार्य होता है, परन्तु इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करने से ना सिर्फ स्वयं की साख को ठेस पहुंचती है बल्कि जनता में भी नकारात्मक संदेश जाता है। पायलट ने कहा कि भाजपा के नेता उपचुनाव में हार के डर के कारण इस तरह की स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जिसका स्वच्छ राजनीति में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस तरह की अशोभनीय शब्दावली का इस्तेमाल करके जनता को क्या संदेश देना चाहते है। उन्होंने कहा कि भाजपा के उक्त दोनों नेताओं को अपने स्तरहीन शब्दों के प्रयोग के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।