havoc - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शराबी यमदूत लील रहे जिंदगी, हादसों का जिम्मेदार कौन
कोटा। सड़कों पर शराब पीकर बेकाबू दौड़ते वाहन चालक लोगों के लए यमदूत बन रहे हैं। इन शराबी यमदूतों पर कोई लगाम नहीं लगा पा रहा। अपनों का दर्द उसे ही महसूस होता है जिसे अपना कोई छोड़कर चला जाता है। लेकिन आज तक हादसों में लोगों की मौत के बावजूद इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा। सबसे बड़ी बात है कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आज तक कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं हुई। अगर कोई हादसा होता है तो 185 एमवीएक्ट में कार्रवाई कर बाद मेंं छोड़ दिया जाता है।

केस  नंबर एक

जयपुर के हरमाडा क्षेत्र में तीन नंवबर 2025 को एक बेकाबू डंपर ने कई वाहनों को रौंंद दिया था। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। डंपर तेज रफ्तार से लहराता आ रहा था और सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए चला जा रहा था। डंपर ने दस वाहनों को टक्कर मारी थी। डंपर एक किलो मीटर तक रास्ते में वाहनों को रौंदता चला आ रहा था। चालक शराब के नशे में था। इस दौरान डंपर की स्पीड करीब 100 किलो मीटर प्रति घंटा थी।

केस नंबर दो

जयपुर के ही बजाज नगर थाना क्षेत्र में 29 जनवरी 2026 को एक बेकाबू कार ने दोपहर के समय में कहर बरपाया और बेकाबू कार पांच वाहनों को टक्कर मारते हुए एक मॉल की दीवार से टकरा गई थी। हादसे में दो लोगों के चोट आई थी। कार चालक पूरी तरह से नशे में था। बाद में बजाज नगर पुलिस ने हिरासत में लिया था।

केस नंबर तीन

बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में बुधवार रात को एक टे्लर की टक्कर से बाइक सवार तीन बच्चों की मौत हो गई थी। मदन बंजारा निवासी पराणा अपने बच्चों के साथ बाइक से डाबी उपचार के लिए जा रहे थे। रास्ते में देर रात करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने दूधी कुडी कट के पास बाइक को जोर दार टक्कर मार दी। हादसे में सुमन उम्र 6, अंकित सात साल व भतीजे करण की मौत हो गई थी।

केस नंबर चार

नयापुरा थाना क्षेत्र में दस फरवरी को एक तेज रफ्तार ट्रक चलाक ने ट्रक को लहराते हुए कई वाहन चालकों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक को पुलिस और आमजन ने पीछा कर जेडीबी कॉलेज के सामने रोक लिया और उसे नीचे उतारा गया तो वह जमीन पर ही लेट गया। पुलिस ने उसे तुरंत एमबीएस लेकर गई और जांच की गई तो वह शराब के नशे में था और कुछ बोल नहीं पा रहा था।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

ऐसे मामलों में यातायात पुलिस निरंतर कार्रवाई की जा रही है तथा एमवीएक्ट 185 में मुकदमा दर्ज किया गया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान भी समय समय पर जागरुकता के लिए चलाया जाता है। कई बार ऐसे चालकों के लाइसेंस रदद करने के लिए आरटीओ को लिखा जाता है। हादसे ना हों इस पर विशेष फोकस रहता है।

- तेजस्वनी गौतम, कोटा सिटी एसपी

यातायात नियमों की जानकारी परिवहन विभाग और पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दी जाती है। साथ ही ऐसे मामलों में यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस रद़्द करने के लिए अगर सिफारिश आती है तो निश्चित रूप से रद्द किए जाते हैं। हाइवे और स्टेट हाइवे पर निरंतर गश्त रहती है।

- मनीष शर्मा, आरटीओ कोटा

कोटा शहर के मुख्य स्थानों व पाइंटों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, जिससे शहर में बिना इजाजत के कोई भारी वाहन प्रवेश ना कर सके। शराब पीकर वाहन चालाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 185 एमवीएक्ट में कार्रवाई की जाती है। अब मुकदमा भी दर्ज किया जाता है और बार समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर लाइसेंस रदद करवाने के लिए आरटीओे भेज दिया जाता है।

- देवेश भारद्वाज, टीआई कोटा सिटी

शराब पीकर वाहन चलाना केवल कानूनी अपराध नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और नैतिक जिम्मेदारी का प्रश्न है। दुर्घटनाएं रोकने के लिए सख्त प्रवर्तन ,तकनीकी निगरानी ,जन-जागरूकता , सामाजिक भागीदारी, समुदाय स्तर पर पुलिसझ्रनागरिक सहयोग मिलना चाहिए तथा स्कूल और कॉलेज में यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के साथ साथ जिम्मेदार ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए और उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस से देने पहले सड़क सूरक्षा के नियम और शराब पीकर वाहन चालने पर कानूूनी कार्रवाई को समझाना चाहिए।

- नीलम मुकेश विजयवर्गीय, अध्यक्ष केट वीमेन विंग कोटा

शराब के नशे या अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाना एमवी एक्ट की 185 के तहत एक दण्डनीय अपराध है। ऐसा करने पर प्रथम बार अपराध करने पर 6 माह के करावास या 10,000 के जुमार्ने या दोनों से दण्डित किया जा सकता है , अपराध की पुनरावृति पर 15000 के जुमार्ने या 2 वर्ष के कारावास दण्डनीय है , किन्तु ये एक जमानती अपराध है अपराध की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे गैर जमानती अपराध की श्रेणी में लाया जाना चाहिए ।

- लोकेश नंदवाना, एडवोकेट

हिमाचल प्रदेश में मौसमी बारिश ने मचाई तबाही : भूस्खलन के कारण शहर और गांव तबाह, 6 लोग लापता
शिमला। मानसून वापसी के दौरान हुई बारिश ने हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर तबाही मचा दी है और मंडी, शिमला और कुछ अन्य जिलों में व्यापक नुकसान के निशान छोड़ दिये हैं। अतिवृष्टि से अचानक आयी बाढ़, नालियों में पानी भर जाने और भूस्खलन के कारण शहर और गांव दोनों तबाह हो गये, कई वाहन बह गये, कई घर पानी में डूब गये और कई परिवार मलबे में दब गये। मंडी जिले में बारिश के कारण सोन खाद नाला रात दो और तीन बजे ओवरफ्लो हो गया, जिससे धरमपुर बस स्टैंड और आसपास के घरों और दुकानों में पानी भर गया। बाढ़ में 10 से अधिक सरकारी बसें और कई निजी वाहन बह गये। चश्मदीदों ने बताया कि पानी का बहाव इतना तेज था कि कई घरों की पहली मंजिल डूब गयी थी। भाजपा नेता रजत ठाकुर ने दावा किया कि इलाके से कम से कम छह लोग लापता हैं। आज सुबह बाढ़ का पानी कम हुआ, जिसने अपने पीछे कीचड़ और गंदगी छोड़ते हुए बाजार को तबाह कर दिया।

एक अन्य दुखद घटना में मंडी के बरागटा गांव में आये भूस्खलन से एक घर ढह गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य दब गये। बचाव दल और गांववालों ने मलबे से दो लोगों को जीवित निकाला, जबकि एक शव बरामद किया गया है। लापता हुये दो अन्य लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है। भारी बारिश से राजधानी शिमला में भी कई जगह भूस्खलन हुआ। हिमलैंड के बीसीएस स्कूल और पंजारी में 15 से अधिक सड़क पर पार्क गाड़ियां मलबे में दब गयीं। सर्कुलर रोड टालैंड के निकट आये एक बड़े भूस्खलन ने बाधित हो गयी, जिससे पूरे पहाड़ी शहर में यातायात जाम हो गया। शिमला मौसम केंद्र ने बारिश के मद्देनजर छह जिलों के लिये येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर शामिल हैं। अगले तीन दिनों के बाद बारिश में कमी आने की उम्मीद है।

एक जून से 15 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश में रिकार्ड 991.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुयी, जो कि सामान्य 689.6 मिलीमीटर से 44 प्रतिशत अधिक है। कुल्लू जिले में सबसे ज्यादा हालत खराब है, यहां सामान्य से 108 फीसदी अधिक बारिश हुयी, जबकि शिमला में बारिश सामान्य से 105 फीसदी दर्ज की गयी। मंडी (77 प्रतिशत), बिलासपुर (72 प्रतिशत), सोलन (71 प्रतिशत), हमीरपुर (58 प्रतिशत), ऊना (65 प्रतिशत), सिरमौर (40 प्रतिशत), चंबा (32 प्रतिशत), कांगड़ा (18 प्रतिशत), और किन्नौर (30 प्रतिशत) में बारिश काफी चिंताजनक रही है। मानसून से जुड़े हादसों में पहले ही राज्य में 409 लोगों की मौत हुई है। इनमें 76 मौतें बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने के कारण हुयी। आधिकारिक रिकार्ड के अनुसार जून से अब तक 140 भूस्खलन, 97 बाढ़ और 46 बादल फटने की घटनायें घट चुकी हैं। धरमपुर के डूबे बाजारों से लेकर शिमला में दबी कारों तक तबाही की तस्वीरें दिखाती हैं कि हिमाचल प्रदेश चरम मौसम की घटनाओं के प्रति कितना संवेदनशील है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पीछे हटता मानसून राहत देने के बजाय एक बार फिर इस पहाड़ी राज्य पर कहर बनकर टूटा है, जो परिवारों को बेघर कर रहा है, बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा रहा है।

Yagi Storm: वियतनाम में कहर जारी, 141 लोगों की मौत, 59 लापता
हनोई। वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में तूफान यागी तथा उसके कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से 141 लोगों की मौत हो गई जबकि 59 लोग लापता हैं। यह जानकारी कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 29 काओ बांग प्रांत से, 45 लाओ चाए प्रांत से और 37 येन बाई प्रांत से हैं।

वियतनाम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुयेन क्वांग प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण क्वेट थांग कम्यून से गुजरने वाली लो नदी का बांध टूट गया है।

राष्ट्रीय जल-मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने आज सुबह बताया कि राजधानी हनोई में रेड नदी पर बाढ़ का स्तर तीन स्तरों में से चेतावनी स्तर 2 को पार कर लिया है और इसके उच्चतम स्तर तक पहुंचने का अनुमान है।

केंद्र ने थाओ नदी पर अत्यधिक उच्च जल स्तर और कई अन्य नदियों का पानी तेजी से बढ़ने की चेतावनी जारी की। केंद्र ने उत्तर की नदियों में अत्यधिक बाढ़ का पानी होने की चेतावनी दी है।

केंद्र ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र में नदी तट के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा अधिक है, जबकि पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन होने का अनुमान है।

अजय देवगन फिर मचाएंगे धमाल, धमाल 4 में आएंगे नज़र
मुबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म धमाल के चौथे संस्करण में काम करने जा रहे हैं। बॉलीवुड के जानेमने निर्दशक इंद्र कुमार ने वर्ष 2007 मे सुपरहिट फिल्म धमाल बनाई, जिसमें अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई। इंद्र कुमार ने इसके बाद वर्ष 2011 मे डबल धमाल और वर्ष 2019 में टोटल धमाल बनायी। टोटल धमाल में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी ने अहम भूमिका निभाई। अब इंद्र कुमार धमाल 4 लाने की तैयार कर रहे हैं, इसके लिए उन्होंने स्टारकास्ट भी फाइनल कर ली है।

बताया जा रहा है कि धमाल 4 को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। धमाल 4 में अजय देवगन , अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी धमाल नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल के अंत में फ्लोर पर आएगी। फिल्म की तैयारियों का काम जोरों पर चल रहा है।

भीषण गर्मी का कहर, बिजली कटौती से बेहाल
पनवाड़। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती की समस्या से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। मई का आधा महीना बीतने पर गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है, इसी भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती की समस्या से लोग परेशान है। ग्रामीण इलाको में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के कौशल सुमन,सत्यनारायण नागर,अलीमुद्दीन पठान,सुरेंद्र सुमन,रवि सुमन ने बताया कि तेज गर्मी के बीच बिजली की कटौती से जीना दुश्वार हो रहा है,शादी ब्याह का सीजन होने के कारण कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में घरों में शादी का माहौल है इसी बीच रात्रि के समय तीन से चार घंटे बिजली कटौती के कारण बच्चे बूढ़ों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिशनखेड़ी गांव निवासी छीतरलाल नागर,श्रवण नागर ने बताया कि सरकार वादा करती है कि 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसी गर्मी में 8 से 10 घंटे बिजली कटौती की जा रही है रातभर बिजली गुल रहती है जिससे रात के समय गर्मी से बच्चे,बूढ़े,महिलाए परेशान होते रहते है,शाम होते ही बिजली की आंख मिचौली का काम शुरू हो जाता है बिजली की आपूर्ति सही तरीके से नही होने के कारण लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है और बताया कि रोजाना रात्रि में सोने का समय होता है और बिजली कटौती चालू हो जाती है इस समस्या के बारे में बिजली कर्मचारियों को फोन लगाते है तो लोड सेटिंग की कहकर फोन काट देते है कही बार तो फोन तक नहीं उठाते इससे ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। ग्रामीणों ने विभाग से समय पर बिजली आपूर्ति की मांग की है,और बताया कि समस्या का निवारण नहीं होने पर ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।

भीषण गर्मी में रात्रि के समय घंटों बिजली गुल रहने से जीना दुश्वार हो रहा है,बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है, कब जाएगी कब आएगी, अधिकारियों को फोन लगाने पर संतुष्टप्रद जवाब नहीं मिलता।
- श्रवण नागर, ग्रामीण बिशनखेड़ी

शादी ब्याह का सीजन चल रहा है ऐसे में रात्रि के समय घंटो बिजली कटौती से घरों पर बच्चे,महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जल्द समस्या का निवारण करना चाहिए।
- कौशल कुमार सुमन

निवासी पनवाड़
अघोषित बिजली कटौती से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,रात्रि के समय दो से तीन घंटे लोड सेटिंग के नाम पर बिजली काटी जा रही है, इससे बच्चे,बूढ़े,महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- छीतरलाल नागर, ग्रामीण बिशनखेड़ी

लोड सेटिंग को लेकर बिजली कटौती हो रही है। क्षेत्र ही नहीं पूरे राजस्थान में समस्या बनी हुई है, एक दो दिन में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चलने की संभावना है।
- राघवेंद्र मिश्रा, एईएन,खानपुर जयपुर डिस्कॉम

लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, कल से बदलेगा मौसम
जयपुर। राज्य के अनेक हिस्सों में रविवार को लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर चले लू के थपेड़ों के कारण सड़कों पर आवाजाही बहुत कम रही। देर शाम तक हवा में गर्मी का अहसास बना रहा। देर रात तक गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। मौसम विभाग ने 22 मई को पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 22 मई को राज्य के उत्तरी भागों बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है, जबकि 23 मई से आंधी- बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। राज्य में रविवार को सबसे अधिक दिन का तापमान चूरू में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 43 और रात का तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में दिन और रात का तापमान औसत तापमान से क्रमश: 2 और 3.2 डिग्री अधिक दर्ज हुआ।

दिन का तापमान
अजमेर 42.1, भीलवाड़ा 42.4, टोंक 45.6, पिलानी 44.5, सीकर 42.0, कोटा 44.6, चित्तौड़गढ़ 43.1, उदयपुर 41.0, बाड़मेर 43.2, जैसलमेर 44, जोधपुर 42, फलौदी 44.4, बीकानेर 45.5, चूरू 45.6 डिग्री दिन में पारा दर्ज हुआ।

चीन में फिर कोरोना का कहर, शीआन शहर में लगा एक सप्ताह का लॉकडाउन
बीजिंग। चीन के शीआन शहर में कोरोना वायरस महामारी के ओमिक्रोन वेरिएंट के नए स्वरूप के तेजी से फैलने के बाद शहर में आंशिक रूप से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। इस शहर की आबादी करीब 1.3 करोड़ है। स्थानीय संक्रमण नियंत्रण अधिकारी के अनुसार, शहर में सोमवार को ओमिक्रोन बीए.5.2 के 18 नए मामले दर्ज हुए। शीआन के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि शहर के हिस्सों में बुधवार से एक सप्ताह तक के लिए लॉकडाउन लागू रहेगा।

शहर के अधिकारी झांग जुएदोंग के अनुसार इस दौरान मनोरंजन, खेल, सांस्कृतिक स्थल, बार, सिनेमा, जिम, पुस्तकालय और संग्रहालय बंद रहेंगे। शादियों से लेकर सम्मेलनों तक, रेस्तरां में भोजन और बड़े समारोहों पर रोक रहेगी। साथ ही सभी पूजा स्थल बंद कर दिए गए और धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही किंडरगार्टन, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को गर्मी की छुट्टियां जल्दी शुरू करने का आदेश दिया गया है और विश्वविद्यालय परिसरों को भी बंद मर दिया गया है। सीएनएन ने बताया कि अधिकारियों ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में नौ आवासीय अपार्टमेंट को चिह्नित किया है। अधिकारी ने कहा, ''सात दिवसीय अस्थायी नियंत्रण उपाय से संक्रमण को फैलने से रोकने और क्रॉस-संक्रमण के जोखिम को रोका जा सकता है।

यूक्रेन के आखिरी गढ़ में रूस ने मचाई तबाही, यूक्रेन के लिसिचांस्क पर रूस का नियंत्रण
कीव। रूस के सैन्य बलों ने पूर्वी लुहांस्क प्रांत में यूक्रेन के बचे आखिरी गढ़ लिसिचांस्क शहर और उसके आसपास के इलाकों पर कब्जा करने के लिए गोलाबारी तेज कर दी है। लुहांस्क प्रांत के गवर्नर ने शनिवार को यह जानकारी दी। यूक्रेन के लड़ाके हफ्तों से इस शहर को रूसी कब्जे में जाने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि पड़ोसी सिविएरोदोनेत्स्क क्षेत्र लगभग एक हफ्ते पहले ही रूस के कब्जे में जा चुका है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसके सैन्य बलों ने हाल के दिनों में लिसिचांस्क के बाहरी इलाके स्थित तेलशोधन कारखाने पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई ने शुक्रवार को दावा किया कि लड़ाई जारी है। पिछले दिन से हमलावर सेना चारों ओर से और उपलब्ध सभी हथियारों से गोलाबारी कर रही है। अलगाववादियों का लुहांस्क और दोनेत्स्क के बड़े हिस्से पर वर्ष 2014 से ही कब्जा है और मॉस्को ने दोनों क्षेत्र को संप्रभु गणराज्यों के तौर पर मान्यता दी है। सीरिया की सरकार ने भी बुधवार को कहा था कि वह इन दो इलाकों को स्वतंत्र और संप्रभु क्षेत्र के तौर पर मान्यता देगी और राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए कार्य करेगी। इस बीच, रूस के सहयोगी देश बेलारूस के नेता ने दावा किया है कि यूक्रेन ने कुछ दिन पहले उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल दागे थे लेकिन वायु रक्षा प्रणाली से उन्हें नष्ट कर दिया। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इसे उकसावे की घटना करार दिया और कहा कि बेलारूस का कोई भी सैनिक यूक्रेन में जंग में हिस्सा नहीं ले रहा।

यूक्रेन के लिसिचांस्क पर रूस का नियंत्रण
यूक्रेन की सेना ने पुष्टि की है कि देश के पूर्वी शहर लिसिचांस्क पर रूस की सेना ने अपना नियंत्रण कर लिया। यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ ने कहा, ''लिसीचांस्क में भारी संघर्ष हमारे रक्षा बलों को अपने कब्जे वाले स्थानों से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह कदम यूक्रेनी रक्षकों के जीवन को संरक्षित करने के लिए उठाना पड़ा।''

इससे पहले रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा था कि उनकी सेना ने लिसिचांस्क पर कब्जा कर लिया है और लुहांस्क क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सेना अपनी रणनीति और आधुनिक हथियारों की आपूर्ति में वृद्धि के साथ लिसिचांस्क को फिर से अपने कब्जे में ले लेगी।

असम में बाढ़ का कहर, करीब 5,137 गांव बाढ़ के पानी में डूबे, 71 से ज्यादा की मौत
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई है। रविवार को तीन बच्चों सहित नौ और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। बाढ़ के कारण छह लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य भूस्खलन में मारे गए। सभी तीन भूस्खलन से संबंधित मौतों की सूचना कछार जिले से मिली है। इसके अलावा कम से कम आठ लोग लापता भी हो गए हैं। रविवार शाम को राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 42 लाख से अधिक हो गई।

बाढ़ और भूस्खलन के कारण कछार जिले से तीन मौतें हुईं, बारपेटा में दो मौतें हुईं, इसके बाद बजली, कामरूप, करीमगंज और उदलगुरी जिलों में एक-एक मौत हुई। लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ ने असम को तबाह करना जारी रखा और लगभग 5,137 गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। बारपेटा सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां 12.76 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं जबकि इसके बाद दरांग में लगभग 3.94 लाख लोग और नगांव में 3.64 से अधिक लाख लोग बाढ़ की चपेट से प्रभावित हैं।

राज्य के 33 प्रभावित जिलों में बजली, बक्सा, बारपेटा, विश्वनाथ, बोंगाईगांव, कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, दीमा-हसाओ, गोलपारा, गोलाघाट, हैलाकांडी, होजई, जोरहाट, कामरूप, कामरूप (एम), कार्बी आंगलोंग पश्चिम, करीमगंज, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नगांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा, तामूलपुर, तिनसुकिया और उदलगुरी जिला शामिल हैं।

दक्षिण कोरिया एवं न्यूजीलैंड में कोरोना : दक्षिण कोरिया में कोविड के 31,352 तो न्यूजीलैंड में 9,570 नए मामले दर्ज
सोल। दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 31,352 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 1,78,61,744 हो गयी। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के अनुसार, दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले दिन कोरोना के 35,117 मामले सामने आये थे और एक सप्ताह पहले यह संख्या 43,910 थी।

स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना था कि ओमिक्रॉन संस्करण में कमी आने के बाद दैनिक केसलोड में गिरावट आई है, जो मार्च के मध्य में चरम पर था। नए मामलों में, 35 विदेशों से आये संक्रमित लोग हैं जो कुल मिलाकर 32,399 हो गए। गंभीर स्थिति में रहने वाले संक्रमित लोगों की संख्या पिछले दिन की तुलना में 20 की कमी आई है जो अब 313 है। इसके अलावा, 31 और मौतों की पुष्टि हुई, जिससे मरने वालों की संख्या 23,802 हो गई है। कुल मृत्यु दर 0.13 प्रतिशत है। कोविड-19 के टीकों की दोनों खुराक प्राप्त करने वालों की संख्या 44,564,644, जो कुल जनसंख्या का 86.8 प्रतिशत है जबकि बूस्टर डोज पाने वालों का आंकड़ा 33,238,773,जो कुल जनसंख्या का 64.8 प्रतिशत है।

न्यूजीलैंड में 9,570 नए कोविड मामले दर्ज
वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड में कोविड-19 वायरस के 9,570 सामुदायिक मामले तथा 32 और मौतें सामने आईं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि न्यूजीलैंड में कोविड-19 के साथ सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट की गई मौतों की कुल संख्या 1,017 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि नए सामुदायिक संक्रमणों में सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में 3,297 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, न्यूजीलैंड सीमा पर कोरोना के 91 नए मामलों का पता चला। वर्तमान में, न्यूजीलैंड के अस्पतालों में 425 कोरोना रोगियों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से नौ लोग गहन देखभाल इकाइयों या उच्च निर्भरता इकाइयों में भर्ती हैं। महामारी की शुरुआत के बाद से न्यूजीलैंड ने कोरोना के 10,66,062 पुष्ट मामलों की सूचना दी है।

अमेरिका में कोरोना मौतें 10 लाख के पार
वाशिंगटन। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका में कोरोना वायरस बीमारी से मरने वालों की संख्या आधिकारिक तौर पर 10 लाख की संख्या को पार कर गई है। विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में मौतों की संख्या वर्तमान में 10,00,167 है और कोरोना मामले 8,27,20,354 है। विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा,''जॉन्स हॉपकिन्स कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर आज 10 लाख कोविड -19 मौतों की सूचना दी।''

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिका ने 33 करोड़ आबादी में से आठ करोड़ से अधिक कोविड मामले दर्ज किए हैं। पहला पुष्ट मामला 20 जनवरी 2020 को सामने आया था जब एक व्यक्ति ने चीन के वुहान से सिएटल के लिए उड़ान भरी।

खेलों पर फिर कोरोना का कहर: दो और बड़े टूर्नामेंट भी आए वैश्विक महामारी की चपेट में
हांगझाऊ। एशियाई ओलम्पिक परिषद ने शुक्रवार को घोषणा की कि चीन के हांगझाऊ में 10 से 25 सितम्बर तक होने  वाले 19वें एशियाई खेल स्थगित कर दिए गए हैं और इन खेलों के लिए नई तारीखों की घोषणा निकट भविष्य में की जाएगी। परिषद ने कहा कि चीनी ओलम्पिक कमेटी (सीओसी) और हांगझाऊ एशियाई खेल आयोजन समिति (हागोक) के साथ विस्तृत बातचीत के बाद एशियाई ओलम्पिक परिषद (ओसीए) के कार्यकारी बोर्ड ने आज चीन के हांगझाऊ में 10 से 25 सितंबर तक होने वाले 19वें एशियाई खेलों को स्थगित करने का फैसला लिया है। परिषद की विज्ञप्ति में कहा गया है कि 19वें एशियाई खेलों की नई तारीख ओसीए, सीओसी और हागोक मिलकर निर्धारित करेंगे जिसकी घोषणा निकट भविष्य में की जाएगी। ओसीए ने कहा कि यह निर्णय खेलों के आकार और कोरोना महामारी को देखते हुए सभी पक्षों की सहमति से लिया गया है। 19वें एशियाई खेलों का नाम और चिन्ह बदला नहीं जाएगा।

रद्द होंगे शांतोउ में होने वाले एशियाई युवा खेल
इसके अलावा ओसीए के कार्यकारी बोर्ड ने इस साल चीन के शांतोउ में 20 से 28 सितंबर तक होने वाले तीसरे एशियाई युवा खेलों की स्थिति का भी अध्ययन किया। सीओसी और आयोजन समिति के साथ चर्चा के बाद कार्यकारी बोर्ड ने फैसला किया कि एशियाई युवा खेल शांतोउ 2021 को एक बार स्थगित किया जा चुका है, इसलिए इन्हें रद्द कर दिया जाएगा और अगले एशियाई युवा खेल 2025 में उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित किए जाएंगे।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स भी 2023 तक स्थगित
लुसाने (स्विट्जरलैंड)। अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल संघ (फीसू) ने चीन के चेंगदू में होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स को 2023 तक स्थगित करने की घोषणा शुक्रवार को की। फीसू खेल पहले 2021 की गर्मियों में होने वाले थे, लेकिन टोक्यो ओलंपिक के स्थगन के बाद इन्हें भी जून 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। फीसू के कार्यवाहक अध्यक्ष लियोंज एडेर ने कहा कि चेंगदू 2021 को स्थगित करने का फैसला हमारे लिए आसान नहीं था, लेकिन विश्वविद्यालय के एथलीट््स के लिए यही सही फैसला है। उनकी सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिक है। उन्होंने कहा कि  हालात की अनिश्चितता के कारण खेलों का पुनर्निर्धारण ही बेहतर विकल्प है। कई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल संघों ने अपनी योजना में पहले ही बदलाव कर लिया था।

जैसलमेर में रेतीले तूफान का कहर, सोनार दुर्ग की हवा पोल सहित कई इमारतों को नुकसान
जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में बुधवार देर रात पाकिस्तान की सीमा से रेतीला तेज तूफान आया। करीब चार घंटे तक चले तेज अंधड़ की गति इतनी तेज एवं भयावह थी कि आमजन में पूरे शहर एवं कई ग्रामीण इलाकों में भय एवं दशहत का माहौल बना रहा। इस रेतीले तूफान के कारण चारों तरफ धूल का बवंडर छा गया। इस दौरान बिजली के खंभे एवं पेड़ उखड़ गये और टीन-छप्पर उड़ गये तथा इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया।

लीविंग फोर्ट सोनार दुर्ग को नुकसान

जानकारी के अनुसार तेज हवाओं ने विश्व विख्यात 870 साल पुराने देश के एक मात्र लीविंग फोर्ट सोनार दुर्ग की हवा पोल सहित कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। दुर्ग में स्थित चौथे द्वार हवा पोल पर लगे अदभुत नक्काशी वाले कुछ पत्थर ,कंगूरे टूटकर नीचे गिर गए, लेकिन देर रात हुई इस घटना से कोई जनहानी नहीं हुई है। सम के रेतीले धोरों पर भी लगे हुए टेंट रिसोर्ट में टेंटो के उडऩे की जानकारी मिली है ,कई अन्य टेण्ट में विदेशी सैलानी रुके हुए थे लेकिन कही से जनहानि की कोई जानकारी नही मिली है।

रात से करीब 14 घण्टो से जैसलमेर में बिजली नहीं

जगह-जगह बिजली के खंभे एवं ट्रांस्फोर्मर आदि गिरने से देर रात से करीब 14 घण्टो से जैसलमेर में बिजली नहीं है। इस दौरान जैसलमेर डेडानसर रॉड लोहार बस्ती में तेज अंधड़ से उड़े टीन की चपेट में आने से चनणाराम (31) घायल हो गया, जिसे जवाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात करीब पौने एक बजे हल्की बूंदाबांदी हुई उससे तूफान की गति थोड़ी कम हुई लेकिन इसके बाद फिर तेज तूफान का दौर शुरू हो गया जो करीब तीन घंटे तक चला।