double - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

'नो एंट्री' के सीक्वल सलमान मचाएंगे डबल धमाल, डबल रोल में नजर आयेंगे खान
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान सुपरहिट फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल में डबल रोल में नजर आयेंगे।बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल 'नो एंट्री में एंट्री' बनाने जा रहे हैं।अनीस बज्मी ने बताया है कि 'भूल भुलैया 2' की रिलीज के बाद उनकी अगली फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' है। इसके लिए उन्हें सलमान खान से भी हरी झंडी मिल गई है।अनीस बज्मी ने बताया है कि सलमान खान और सलीम खान को 'नो एंट्री में एंट्री' की स्क्रिप्ट पसंद आई है। फिल्म पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि 'नो एंट्री' के सीक्वल में सलमान खान का डबल रोल होगा।

'नो एंट्री में एंट्री' में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आएंगे। इन तीनों की जोड़ी 'नो एंट्री' में भी थी। अनीस बज्मी ने बताया,'मेरी अगली फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' होगी। हाल ही मैं सलमान भाई से मिला था और उन्होंने मुझे फिल्म पर काम शुरू करने के लिए कहा है। हाल ही मैंने उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी और उन्हें पसंद आई। इस फिल्म पर काम शुरू हो गया है। 50 फिल्में लिखने के बाद मेरा मकसद अच्छा काम करने और अच्छी फिल्में बनाने का है। यह मूवी कमाल की एंटरटेनर होगी।' अनीस बज्मी ने बताया कि सीक्वल की कहानी का एक बेसिक आइडिया उनके पास काफी साल से था, लेकिन वह उसे स्क्रीनप्ले में तब्दील नहीं कर पाए थे। इसीलिए दूसरे पार्ट यानी 'नो एंट्री में एंट्री' को बनने में इतना वक्त लगा।

आतंक का चेहरा आईएस: आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने ली अफगानिस्तार के शहर शहर मजार-ए-शरीफ में दोहरे विस्फोटों की जिम्मेदारी
काबुल। आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अफगानिस्तान के शहर मजार-ए-शरीफ में दोहरे विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है। इन विस्फोटों में नौ लोग मारे गये और 13 अन्य घायल हो गये। जानकारी के अनुसार आईएस की इस्लामिक स्टेट- खुरासान प्रांत शाखा ने हमले की जिम्मेदारी ली है। वह वर्ष 2015 से अफगानिस्तान और पड़ोसी देश पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। समूह ने इससे पहले भी कई हमलों की जिम्मेदारी ली है।
गौरतलब है कि बल्ख प्रांत के मजार-ए-शरीफ में गुरुवार को दो विस्फोट हुए, जिसमें कम से कम नौ लोग मारे गये और 13 अन्य घायल हो गये। पहला धमाका एक शैक्षणिक संस्थान के पास किया गया, जबकि दूसरा विस्फोट एक वाहन में किया गया।

अफगानिस्तान अभी भी आतंकवाद का सामना कर रहा है: ब्लिंकन
वाशिंगटन। अमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ङ्क्षब्लकन ने कहा है कि अफगानिस्तान अभी भी आतंकवादी हमलों का सामना कर रहा है।ब्लिंकन ने कहा, 'देश में हिंसा के समग्र स्तर में कमी आई है, लेकिन हम हाल ही में अल्पसंख्यकों के खिलाफ भीषण हमले सहित आतंकवादी हमले देख रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से हम तालिबान द्वारा उन लोगों के खिलाफ प्रतिशोध के हमलों को देख रहे हैं,  जो पूर्व सरकार का हिस्सा थे। उन्होंने आगे कहा कि अफगानिस्तान के निवासियों विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों के मूल अधिकारों का हनन हो रहा है। ' उल्लेखनीय है कि तालिबान 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता में आया और एक अंतरिम सरकार की स्थापना की। नए अधिकारियों को हालांकि अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली है।

करीब एक साल से थोक महंगाई दो अंकों में, थोक महंगाई बढ़कर 14.55 प्रतिशत पर पहुंची, मार्च 2021 में यह महंगाई 7.89 प्रतिशत रही थी
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण ईंधन के साथ ही वैश्विक स्तर पर अन्य कमोडिटी की कीमतों में आयी तेजी से इस वर्ष मार्च में देश में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित थोक महंगाई बढ़कर 14.55 प्रतिशत पर पहुुंच गयी जबकि फरवरी 2022 में यह 13.11 प्रतिशत पर रही थी।

मार्च 2021 में यह महंगाई 7.89  प्रतिशत रही थी। करीब एक साल से थोक महंगाई दो अंकों में बनी हुई है और फिलहाल इसमें कमी की उम्मीद नहीं की जा रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मासिक आधार पर खाद्य पदार्थाें की थोक महंगाई फरवरी 2022 के 8.47 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 8.71 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मार्च महीने में सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों में नरमी रही जबकि ईंधन और बिजली के दामों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सब्जियों की महंगाई फरवरी में 26.93 प्रतिशत जो मार्च में घटकर 19.88 प्रतिशत पर आ गयी। अन्य खाद्य पदार्थों में भी नरमी रही है और यह फरवरी 2022 की 8.19 प्रतिशत से घटकर मार्च में 8.06 पर आ गई। मार्च में ईंधन और बिजली फरवरी 2022 के 31.50 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 34.52 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतो में जबरदस्त बढोतरी हुयी है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखा है। फरवरी 2022 में इसकी महंगाई 55.17 प्रतिशत थी जो मार्च में बढ़कर 83.56 प्रतिशत हो गयी है। अन्य क्षेत्रों जैसे प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर 13.39 फीसदी से बढ़कर 15.54 फीसदी, विनिर्मित उत्पादों की महंगाई 9.84 से बढ़कर 10.71 फीसदी और कमोडिटी सूचकांक में 2.69 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

भारत में दो हिन्दुस्तान, एक अमीरों का, दूसरा गरीबों का : राहुल
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में मोदी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा देश में दो हिन्दुस्तान बन रहे हैं, एक अमीरों का हिन्दुस्तान और दूसरा गरीबों का हिन्दुस्तान, इन दोनों के बीच खाई बढ़ती जा रही है। गरीब हिन्दुस्तान के पास आज रोजगार नहीं है। लोकसभा में राष्टÑपति अभिभाषण पर हो रही चर्चा में हिस्सा लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना के समय जो सपोर्ट आपको देना था वह नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि 84 फीसदी हिंदुस्तानियों की आमदनी घटी और वे तेजी से गरीबी की ओर बढ़ रहे हैं। हमने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला था और 23 करोड़ लोगों को आपने वापस गरीबी में डाल दिया। राहुल ने पेगासस का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीएम इस्राइल जाकर लोगों की जासूसी का उपकरण लाते हैं, वे केरल, तमिलनाडु और हर राज्य के साथ धोखा कर रहे हैं, एक सरकार ने सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है।

असंगठित क्षेत्र को मजबूत करना जरूरी
राहुल ने दावा किया है कि जब तक असंगठित क्षेत्र को मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक भारत में मेड इन इंडिया नहीं हो सकता है। सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया की बात की लेकिन जो रोजगार युवाओं को मिलना चाहिए वो नहीं मिला, जो था वो भी गायब हो गया। आज देश का युवा रोजगार ढूंढ़ रहा है। पिछले साल तीन करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है, पचास साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज हिंदुस्तान में है।

देश की अर्थव्यवस्था में फैला डबल वैरिएंट
राहुल ने अंबानी और अडानी को देश का सबसे बड़ा मोनोपोलिस्ट करार दिया और कहा कि दोनों उद्योगपति कोरोना वायरस के वैरिएंट ‘डेल्टा और ओमिक्रॉन’ की तरह ही ‘डबल वैरिएंट’ हैं, ये वैरिएंट देश की अर्थव्यवस्था को अपनी चपेट में लेते जा रहे हैं।

‘शहंशाह’ किसी की नहीं सुनते
राहुल ने मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि शहंशाह किसी की नहीं सुनते हैं। भारत को केंद्र से शासित किए जाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि देश चलाने के लिए केंद्र और राज्य के बीच संवाद जरूरी है, भारत कोई साम्राज्य नहीं है। राज्यों को दबाया नहीं जा सकता,ए जब भी ऐसी कोशिशें की गर्इं, तब नाकामयाबी ही हाथ लगी।

बाप-बेटे दोनों किरदार में नजर आएंगे किंग खान, लॉयन में डबल रोल में शाहरूख!
मुंबई।  बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान फिल्म लॉयन में डबल रोल में नजर आ सकते हैं। शाहरुख खान इन दिनों फिल्मकार एटली की फिल्म 'लॉयन' में काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान 'लॉयन' में पॉपुलर वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' के प्रोफेसर की तरह एक बड़ी डकैती करते नजर आएंगे।

शाहरुख 'लॉयन' में डबल रोल यानी बाप-बेटे दोनों किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख के बेटे वाला किरदार एक पूरी मेट्रो ट्रेन को हाईजैक करता दिखाई देगा। फिल्म के इस अहम सीक्वेंस को सबसे पहले पुणे में पिछले साल अक्टूबर में फिल्माया गया था। उसी से संबंधित एक और पोर्शन चेन्नई में भी तय है।

CM गहलोत की दिवाली पर राज्य कर्मियों को दोहरी सौगात
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कार्मिकों को दिवाली के अवसर पर महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी और तदर्थ बोनस के रूप में दोहरी सौगात दी है। राज्य सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर सालाना करीब 1230 करोड़ का वित्तीय भार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को एक जुलाई 2021 से 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी। पूर्व में राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। गहलोत के इस निर्णय का लाभ राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम-2017 के  आधार पर वेतन प्राप्त कर रहे करीब 8 लाख अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही 4 लाख 40 हजार पेंशनर्स को भी मिलेगा। यह लाभ राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य प्रभारित, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी देय होगा। कर्मचारियों की 1 जुलाई, 2021 से 30 सितंबर, 2021 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि उनके सामान्य प्रावधायी निधि, सामान्य प्रावधायी निधि-2004 या सामान्य प्रावधायी निधि-एसएबी खाते में जमा की जाएगी। माह अक्टूबर, 2021 के वेतन से इसका नकद भुगतान किया जाएगा।

6 लाख कर्मचारियों को बोनस का लाभ
गहलोत ने प्रदेश के करीब 6 लाख कर्मचारियों को दिवाली पर तदर्थ बोनस देने की भी मंजूरी दी है। यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों (राजपत्रित) को छोड़कर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा। यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा।

अधिकतम 6 हजार 774 रुपए तदर्थ बोनस मिलेगा

तदर्थ बोनस की गणना वर्ष 2020-21 के लिए अधिकतम परिलब्धियों 7 हजार रुपए तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी। यह बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। इस प्रकार प्रत्येक कार्मिक को अधिकतम 6 हजार 774 रुपए तदर्थ बोनस मिलेगा। विगत वर्ष तदर्थ बोनस की 25 प्रतिशत राशि नकद तथा 75 प्रतिशत राशि सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की गई थी, जबकि इस बार बोनस की 50 प्रतिशत राशि नकद एवं शेष 50 प्रतिशत सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। राज्य सरकार इस पर 500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करेगी।

केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा
ब्यूरो/नवज्योति/नई दिल्ली। दीपावली से पहले मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों को तोहफा दिया है। कैबिनेट ने केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ते (डीए) में तीन फीसदी बढ़ोत्तरी करने के फैसले पर मुहर लगा दी,  इस बढ़ोतरी के साथ डीए 31 फीसदी हो गया है। मोदी सरकार के इस फैसले से लगभग 47.14 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसके अलावा   कुछ दिन पहले लॉन्च किए गए गति शक्ति प्रोजेक्ट को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि आॅल इंडिया कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्क के आधार पर डीए तय किया जाता है। उन्होंने बताया कि पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान की मॉनिटरिंग थ्री टियर सिस्टम में की जाएगी जिसकी कैबिनेट सचिव अध्यक्षता करेंगे। इनकी अध्यक्षता में एक सचिवों का एम्पावर ग्रुप आॅफ सेक्रेटरीज बनेगा। इस एमपावर ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज में 18 मंत्रालयों के सचिव और हेड ऑफ लॉजिस्टिक डिवीजन के मेंबर कन्वेयर के रूप में काम करेंगे।