down - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजार की 6 दिन की रुकी तेजी
मुंबई। वैश्विक बाजार की तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर दूरसंचार, बैंकिंग और रियल्टी समेत 8 समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार की पिछले लगातार 6 दिन की तेजी रुक गई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 51.73 अंक गिरकर 58,298.80 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 6.15 अंक गिरकर 17,382 अंक पर आ गया। दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों की तेजी ने बाजार को और अधिक गिरने से बचाया। मिडकैप 0.29 प्रतिशत बढ़कर 24,458.22 अंक और स्मॉलकैप 0.25 प्रतिशत बढ़कर 27,541.52 अंक पर रहा।

बीएसई के 8 समूहों में बिकवाली, जबकि शेष 10 समूहों में लिवाली हुई। ऊर्जा 0.36, वित्त 0.47, दूरसंचार 1.14, बैंकिंग 0.71, कैपिटल गुड्स 0.22, पावर 0.64 और रियल्टी समूह के शेयर 1.11 प्रतिशत गिर गए। बेसिक मैटेरियल्स 0.65, हेल्थकेयर 1.93, आईटी 1.23, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.68, धातु 1.01 और टेक समूह के शेयर 1.05 प्रतिशत बढ़ गए।

14 समूहों में बिकवाली से गिरा शेयर बाजार
मुंबई। एशियाई बाजारों की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, ऑटो और तेल एवं गैस समेत 14 समूहों में हुई बिकवाली से पिछले लगातार 6 दिन की तेजी में चल रहा शेयर बाजार गिर गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 306.01 अंक गिरकर 56 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 55766.22 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 88.45 अंक फिसलकर 16631 अंक पर रहा। दिग्गज और छोटी कंपनियों की बिकवाली के विपरीत मझौली कंपनियों की बढ़त ने शेयर बाजार को अधिक गिरने से बचाया। इस दौरान बीएसई का स्मॉलकैप 0.13 प्रतिशत गिरकर 26,739.14 अंक पर रहा वहीं मिडकैप 0.03 प्रतिशत मजबूत होकर 23,666.44 अंक पर पहुंच गया।

बीएसई में कुल 3598 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1908 में गिरावट, जबकि 1513 में तेजी रही। 177 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 31 कंपनियां लाल, जबकि शेष 18 हरे निशान पर रही। बीएसई में बेसिक मैटेरियल्स, इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटीज, कैपिटल गुड्स और धातु समूह की 1.50 प्रतिशत तक की तेजी को छोड़कर शेष 15 समूहों में गिरावट रही। इस दौरान सीडीजीएस 0.57, ऊर्जा 1.32, हेल्थकेयर 0.71, दूरसंचार 0.96, ऑटो 1.69, तेल एवं गैस 0.86 और रियल्टी समूह के शेयर 0.42 प्रतिशत गिर गए।

शेयर बाजार फिर गिरकर बंद
मुंबई  अंतरराष्ट्रीय स्तर से मिले कमजोर संकेतों के साथ घरेलू स्तर पर आईटी एवं टेक सहित अधिकांश समूहों में हुयी बिकवाली के कारण शेयर बाजार आज फिर गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 100.42 अंक टूटकर 53134.35 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 24.50 अंक उतरकर 15810.85 अंक पर रहा। मझौली कंपनियों में जहां बिकवाली देखी गयी वहीं छोटी कंपनियों में लिवाली हुयी। बीएसई का मिडकैप 0.35 प्रतिशत टूटकर 21959.55 अंक पर रहा जबकि स्मॉलकैप 0.20 प्रतिशत उठकर 25003.90 अंक पर टिका।

बीएसई में अधिकांश प्रमुख समूह गिरावट में रहा जिसमें आईटी में सबसे अधिक 0.59 प्रतिशत की और टेक में 0.57प्रतिशत गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई में कुल 3443 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1714 बढ़त में और 1569 गिरावट में रही जबकि 160 में कोई बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटेन का एफटीएसई 0.86 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.76 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.04 प्रतिशत टूट गया जबकि जापान का निक्केई 1.03 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.10 प्रतिशत की  बढ़त में रहा।

चार दिन बाद शेयर बाजार में तेजी रुकी, सेंसेक्स,निफ्टी डाउन
मुंबई। एफएमसीजी, वित्त, आईटी, टेलीकॉम, बैंकिंग और टेक जैसे समूहों में हुयी बिकवाली से शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट दर्ज की गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 150.48 अंकों की गिरावट के साथ 53,026.97 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 51.10 अंकों के दबाव के साथ 15799.10 अंक पर रहा।
छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली का असर देखा गया जिससे बीएसई का मिडकैप 0.70 प्रतिशत गिरकर 21,875.25 अंक पर और स्मॉलकैप 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,921.40 अंक पर रहा।

बीएसई के 12 समूहों में बिकवाली हुयी जबकि शेष सात समूहों में वृद्धि देखी गयी। बीएसई में शामिल इस समूहों में से बैंकिग में सबसे अधिक 1.25 प्रतिशत और एफएमसीजी में 1.24 प्रतिशत की गिरावट रही। इसी तरह से वित्त में 1.06 प्रतिशत, आईटी में 1.08 प्रतिशत, टेलीकॉम में 0.96 प्रतिशत और टेक में 0.95 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 554 अंकों की गिरावट के साथ 52623.15 अंक पर खुला था। कारोबार के दौरान यह सबसे अधिक 565 अंक गिरकर 52,612.68 अंकों के नीचले स्तर पर पहुंच गया था और सेंसेक्स अधिकतम 53,244.84 अंकों तक चढ़ गया था।

एनएसई का निफ्टी 148.5 अंक घटकर 15,701.70 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 15687.80 अंक के निचले और 15861.60 अंक के उच्चतम स्तर के बीच रहा। बीएसई के सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 20 कंपनियों के कारोबार में गिरावट देखी गयी जबकि 10 कंपनियों में तेजी रही। शेयरों में हिंद यूनिलीवर 3.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे नीचे रहा जबकि एक्सिस बैंक में 2.57 प्रतिशत, बजाज फिनर्सव में 2.19 प्रतिशत, टाइटन में 1.63 प्रतिशत और विप्रो में 1.59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। कारोबार के दौरान वृद्धि दर्ज करने वाली कंपनियों में एनटीपीसी में 2.42 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.98 प्रतिशत, सनफार्मा में 1.23 प्रतिशत, भारती एयरटेल में 0.95 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.90 प्रतिशत की तेजी रह

गैस और एनर्जी जैसे समूहों में बिकवाली, छठें दिन भी शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 135 अंक और निफ्टी 67 अंक उतरा
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर तेल एवं गैस और एनर्जी जैसे समूहों में हुईं बिकवाली के कारण शेयर बाजार शुक्रवार को भी लगातार छठवें दिन गिरावट में ही रहा। इस दौरान सेंसेक्स 135 अंक और निफ्टी 67 अंक उतर गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 135.37 अंक टूटकर 51360.42 अक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 67.10 अंक गिरकर 15293.50 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में अधिक बिकवाली देखी गयी जिससे बीएसई मिडकैप 0.68 प्रतिशत उतरकर 21295.93 अंक पर और स्मॉलकैप 0.88 प्रतिशत फिसलकर 24133.88 अंक पर रहा। बीएसई में शामिल समूहों में से अधिकांश लाल निशान रहा। इसमें तेल एवं गैस में सबसे अधिक 3.07 प्रतिशत और एनर्जी में 1.86 प्रतिशत की गिरावट रही। बढ़त में रहने वालों में रियलटी, बैंकिंग, वित्त और सीडी शामिल रहा। बीएसई में कुल 3421 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2252 लाल निशान में और 1076 हरे निशान में रही जबकि 93 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटेन का एफटीएसई 0.89 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 1.23 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.10 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि जापान का निक्केई 1.77 प्रतिशत टूट गया।  बीएसई का सेंसेक्स 315 अंकों की गिरावट लेकर 51181.99 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 51652.83 अंक के उच्चतम स्तर तक गया लेकिन बिकवाली के दबाव में यह 51 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 50921.22 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अंत में यह पिछले दिवस के 51495.79 अंक की तुलना में 0.26 प्रतिशत अर्थात 135.37 अंक टूटकर 51360.42 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 22 लाल निशान में रही जबकि मात्र 8 हरे निशान में रहने में सफल रही।

एनएसई का निफ्टी 88 अंकों की गिरावट के साथ 15272.65 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 15400.40 अंक के उच्चतम और 15183.40 अंक के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 15360.60 अंक की तुलना में 0.44 प्रतिशत अर्थात 67.10 अंक गिरकर 15293.50 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 35 को नुकसान हुआ जबकि 15 मुनाफा कमाने में सफल रही।

प्रतापगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे चाचा-भतीजे की मौत
जयपुर। प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश से दिन के तापमान में गिरावट हुई। मेवाड़-वांगड़ में तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। प्रतापगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे चाचा-भतीजे की मौत हो गई। बीकानेर में सुबह आठ से लेकर शाम पांच बजे तक 17.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने 14 जून को 19 जिलों में मेघगर्जन के साथ बरसात का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां अच्छी बारिश बीकानेर में 17.6, फलौदी 5.8, चित्तौड़गढ़ 6 और बाड़मेर 0.5 में एमएम बारिश दर्ज की गई। बीकानेर में अच्छी बारिश होने से सड़क पर पानी बह निकला।

प्रदेश में तापमान में होगी गिरावट
जयपुर। प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक से पहले गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 से 11 जून के दौरान कोटा संभाग के जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। गंगानगर और धौलपुर में गर्मी ने अपना असर दिखाया। दिन का तापमान दोनों ही जगह 46.2 डिग्री दर्ज हुआ। चूरू, बीकानेर, फलौदी में तापमान अधिक रहने से गर्मी और लू ने लोगों को परेशान कर दिया। जयपुर में दिन का तापमान 41.9 और रात का 31.5 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अगले 24 घंटों बाद तापमान में हल्की गिरावट होगी। उमस भरी गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में अपेक्षाकृत तेज हवाएं चलने की संभावना है। अजमेर 40.3, अलवर 44.1, पिलानी 44.2, सीकर 41.0, कोटा 43.7, चित्तौड़गढ़ 43.0, बाड़मेर 42.4, जैसलमेर 42.5, जोधपुर 40.5, फलौदी 44.6, बीकानेर 43.5, चूरू 43.7, गंगानगर 46.2, धौलपुर 46.2 और नागौर में 41.8 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया।

विकास कार्यों के डाउन प्रोग्रेस को लेकर बैठक
निवाई। पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देशल दान की अध्यक्षता में विकास कार्यों के डाउन प्रोग्रेस को लेकर बैठक आयोजित हुई। सीईओ ने बैठक में ग्राम पंचायत वनस्थली की लिपिक भावना के उपस्थित नहीं होने पर उसे निलम्बित करने के लिए विकास अधिकारी को अधिकृत किया। सीईओ ने बैठक में ग्राम विकास अधिकारियों को 30 जून तक बकाया पड़े कार्यों के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ ने ग्राम विकास अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 के लाभार्थियों के डाउन प्रोग्रेस पूरा करवाने तथा नए आवास हेतु पंजीयन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय में पानी, बिजली और सफाई होने के बाद ही बिल स्वीकृत किए जाएंगे। ग्राम विकास अधिकारियों से भारत स्वच्छ मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में अधूरे शौचालय निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए निर्देशित किया। सीईओ ने ग्राम विकास अधिकारियों और कनिष्ठ सहायकों से मनरेगा श्रमिक नियोजन, अमृत सरोवर योजना, वृक्षारोपण, चरागाह विकास योजना, पशु आश्रय केन्द्र सहित विभिन्न योजनाओं की  प्रगति रिपोर्ट ली। इस दौरान उन्होंने अधूरे कार्यों पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को फटकार भी लगाई तथा बीडीओ को नोटिस देने के निर्देश दिए। सीईओ ने आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में शौचालय निर्माण करवाने के निर्देश दिए तथा खराब आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत करवाने के लिए कहा। मनरेगा कार्य स्थल पर श्रमिकों हेतु छाया-पानी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। बैठक में विकास अधिकारी डॉ.सरोज बैरवा, बीसीएमएचओ डॉ.शैलेंद्रसिंह चौधरी, महिला व बाल विकास परियोजना अधिकारी बंटी बालोटिया सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

10 समूहों में बिकवाली से शेयर बाजार गिरकर बंद
मुंबई। वैश्विक बाजार में लौटी तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर दूरसंचार, यूटिलिटीज, बैंकिंग, धातु और पावर समेत 10 समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन भी गिरकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 136.69 अंक की गिरावट लेकर 52793.62 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 25.85 अंक फिसलकर 15782.15 अंक पर आ गया।

बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझौली कंपनियों में तेजी रही। इस दौरान मिडकैप 0.79 प्रतिशत मजबूत होकर 21,815.66 अंक और स्मॉलकैप 1.28 प्रतिशत उछलकर 25,315.75 अंक पर पहुंच गया। बीएसई में कुल 3472 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1169 में बिकवाली, जबकि 2166 में लिवाली हुई। 137 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई के 10 समूहों में गिरावट, जबकि अन्य नौ में तेजी रही।

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 85 अंक और निफ्टी 33 अंक उतरा
मुंबई। वैश्विक बाजार के मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, टेलीकॉम, आईटी, टेक और ऑटो जैसे प्रमुख समूहों में हुईं बिकवाली के कारण शेयर बाजार गिरावट में रहा। इस दौरान सेंसेक्स 85 अंक और निफ्टी 33 अंक उतर गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 84.88 अंक टूटकर 56975.99 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 33.45 अंक उतरकर 17069.10 अंक पर रहा। बीएसई में दिग्गत कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक बिकवाली हुयी। बीएसई का मिडकैप 0.47 प्रतिशत उतरकर 24303.98 अंक पर और स्मॉलकैप 0.87 प्रतिशत गिरकर 28361.78 अंक पर रहा। बीएसई में अधिकांश समूह गिरावट में रहा। इसमें कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.37 प्रतिशत, टेलीकॉम 1.65 प्रतिशत, आईटी 1.47 प्रतिशत, टेक 1.17प्रतिशत और ऑटो 1.19 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल है। बीएसई में कुल 3644 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें 2266 गिरावट में और 1200 बढ़त में रहा जबकि 178 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर मिलाजुला रूख रहा। हांगकांग का हैंगसेंग 4.01 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 2.41 प्रतिशत, और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.47 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि जर्मनी का डैक्स 0.82 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.11 प्रतिशत की गिरावट में रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 631 अंकों की गिरावट लेकर 56429.45 अंक पर खुला। इसके तुरंत बाद यह 56412.62 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के बल पर यह 57054.23 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 57060.87 अंक की तुलना में 0.15 प्रतिशत अर्थात 84.88 अंक टूटकर 56975.99 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 19 लाल निशान में और 11 हरे निशान में रही।

एनएसई का निफ्टी 178 अंकों की गिरावट लेकर 16924.45 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 17092.25 अंक के उच्चतम और 16917.25 अंक के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 17102.55 अंक की तुलना में 0.20 प्रतिशत अर्थात 33.45 अंक उतरकर 17069.10 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 31 लाल निशान में और 18 हरे निशान में रही जबकि एक में कोई बदलाव नहीं हुआ।

क्वालिटी में कमजोर होने से औंधे मुंह गिरा लहसुन
मनोहरथाना। क्षेत्र के किसानों के लिए इस बार लहसुन की खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। पैदावार आते ही दाम औंधे मुंह गिर गए हैं। इससे किसान खासे परेशान हैं। लहुसन के मौजूदा भाव में लागत भी निकलना मुश्किल हो रहा।  किसान ज्यादा समय तक इसका भंडारण भी नहीं कर सकते हैं। तेज गर्मी से खराब होने का डर बना रहता है। तहसील क्षेत्र में पिछले वर्षों से किसानों का रुझान लहसुन की फसल की तरफ बढ़ने लगा है। गत वर्ष लहसुन की फसल के अच्छे दाम मिलने से इस वर्ष तहसील क्षेत्र के किसानों ने अधिक रकबे में मोटा मुनाफा कमाने की आस में लहसुन की फसल को बोया था। जिस में देसी लहसुन के साथ ऊंटी किस्म की लहसुन को भी बोया था। जिसका बीज काफी महंगा आता है। पहले तो किसानों को मौसम की मार झेलनी पड़ी। ओलावृष्टि व तेज बारिश से किसानों की फसल में नुकसान हुआ एवं अब जब शेष रही फसल पक कर किसानों ने तैयार की तो मंडी में इसके भाव काफी कम मिल रहे हैं। जिससे किसानों की लागत भी निकलना मुश्किल हो रहा है। लाभ कमाना तो दूर इसका खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है।

शुरूआत में अच्छे दाम मिल रहे थे। किंतु उस समय किसानों की फसल पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाई थी। जैसे जैसे किसानों की फसल तैयार हो मंडी में पहुंचने लगी इसके भावों में गिरावट आती गई। पूर्व में जहां शुरूआत में 5 से 7 हजार रुपए क्विंटल तक भाव मिल रहे थे। किंतु घटकर अब 3 से चार हजार पांच सौ तक रह गए हैं। कुछ जगह वर्षा के कारण उत्पादन में गिरावट आई। क्वालिटी  भी हल्की है। जिससे दाम कम यिल रह हैं। लहसुन मंडी छीपाबड़ौद के व्यापारियों ने बताया कि इस वर्ष लहसुन का उत्पादन ज्यादा हुआ है एवं पहले जैसी क्वालिटी नहीं है। इसलिए इसके भाव किसानों को कम मिल रहे हैं। क्वालिटी का आधार पर लशन के भाव होते हैं।

गर्मी बढ़ा रही चिंता
किसान खेती में लहसुन निकाल कर सुखा रहे है। लेकिन इस बार भीषण गर्मी का दौर जल्दी शुरू होने से लहसुन खराब होने का डर किसानों को सता रहा है। लहसुन के भंडारण के लिए न्यूनतम तापमान 30 से 35 डिग्री अनुकूल रहता है। लेकिन इस वक्त 40 से 45 डिग्री के ऊपर जाने की वजह से किसानों की चिंता बढ़ रही है। किसान अपने घरों पर पंखा कूलर लगाकर लहसुन रखने के बंदोबस्त करने में जुटे हुए हैं।

घरों में रखा, भाव आए तो बेचें
लहसुन उत्पादक किसानों ने बताया कि इस वक्त मंडियों में भाव नहीं मिलने की वजह से घरों गोदामों वे खुले आसमान के नीचे लहसुन को रख रखा है। जब अच्छा भाव आएगा तब लहसुन को बेचेंगे।

बड़ी मेहनत करके लहसुन की फसल के दाम पिछले साल अच्छे मिले थे। कुछ आशा में इस बार अधिक रकबे में लहसुन की फसल को बोया था। अब दाम काफी कम मिल रहे हैं।- बिरम चंद, किसान

इस बार लहसुन के दामों से लागत भी नहीं निकल पा रही। मौजूदा भाव में लहसुन बेचना किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। सरकार को लहसुन खरीद की घोषणा करना चाहिए। ताकि किसानों को संभल मिल सके। -मुकेश कुमार, चांदीपुर

लहसुन को बेचने के लिए छीपाबड़ौद मंडी में जाना पड़ता है। जिससे भाड़ा भी बहुत ज्यादा लग रहा है। ऐसे में मनोहरथाना क्षेत्र में मंडी खोली जाए और यहीं पर खरीद  की जाए तो किसानों का भाड़ा कम हो सकता है। -श्याम लोधा, किसान

भाव में गिरावट से दाम कम मिल रहा है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। किसानों ने उधार लेकर फसल को बोई है। खाद बीज के रुपए भी नहीं  चुकता होंगे।  -गेंदीलाल, सागोनी

इस बार लहसुन का उत्पादन कुछ ग्राम पंचायतों में तो बारिश की भेंट चढ़ गया। कुछ ग्राम पंचायतों में उत्पादन को गत वर्ष अच्छा रहा। किंतु उसकी क्वालिटी हल्की है। गत वर्षों में अच्छा मुनाफा मिलने से इस बार अधिक रकबे में बोया गया। शुरूआत में भाव 7000 तक मिल रहे थे। किंतु धीरे-धीरे भाव कम होते गए एवं वर्तमान में लगभग 4 से 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। जिससे किसानों को काफी घाटा है। -राजेंद्र वर्मा, जिला राजस्व प्रमुख

दिग्गज कंपनियों में बिकवाली, शेयर बाजार तीसरे दिन भी गिरकर बंद
मुंबई। दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने तेजी के साथ दिन की शुरुआत करने के बाद भी वैश्विक बाजार के मिलेजुले रूख के बीच स्थानीय स्तर पर एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति, टीसीएस और रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन भी गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 237.44 अंक उतरकर 58,338.93 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 54.65 अंक फिसलकर 17475.65 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली कंपनियां दबाव में रहीं लेकिन छोटी कंपनियों में लिवाली हुई। इस दौरान मिडकैप जहां 0.21 प्रतिशत टूटकर 24,985.25 अंक पर आ गया वहीं स्मॉलकैप 0.27 प्रतिशत चढ़कर 29,521.60 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई के नौ समूहों में गिरावट जबकि शेष दस में तेजी रही। रियल्टी 0.58, टेक 0.14, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.22, बैंकिंग 0.65, ऑटो 0.85, दूरसंचार 0.59, आईटी 0.11, वित्त 0.73 और सीडीजीएस समूह के शेयर 0.39 प्रतिशत गिर गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिलजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.08, जर्मनी का डैक्स 0.96 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.82 प्रतिशत की गिरावट पर रहा जबकि जापान के निक्केई 1.93 और हांगकांग का हैंगसैंग 0.26 प्रतिशत की तेजी पर रहा।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 334 अंक तेजी लेकर 58,910.74 अंक पर खुला और लिवाली के बल पर थोड़ी देर बाद ही 59,003.82 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद शुरू हुई बिकवाली के दबाव में यह लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 58,291.23 अंक के निचले स्तर तक गिर गया। अंत में पिछले दिवस के 58,576.37 अंक के मुकाबले 0.41 प्रतिशत टूटकर 58,338.93 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3529 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1852 में लिवाली जबकि 1542 में बिकवाली हुई वहीं 135 स्थिर रहे।

निफ्टी भी लगभग 70 अंक बढ़कर 17,599.90 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 17,663.65 अंक के उच्चतम जबकि 17,457.40 अंक के न्यूनतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 17,530.30 अंक की तुलना में 0.31 प्रतिशत फिसलकर 17,475.65 अंक पर आ गया। इस दौरान एनएसई में 28 कंपनियां लुढ़की जबकि 22 बढ़त पर रहीं। इस दौरान सेंसेक्स की 20 कंपनियों पर बिकवाली हावी रही वहीं शेष दस में तेजी का रुख रहा। एचडीएफसी ने सर्वाधिक 2.01 प्रतिशत का नुकसान उठाया जबकि आईटीसी सबसे अधिक 1.87 प्रतिशत के लाभ में रही।