things - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बच्चों को स्मार्ट बनाने के लिए उन्हें सिखाएं जरूर चीजें
सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा स्मार्ट बने। इसके लिए पेरेंट्स बहुत.सी कोशिशें करते हैं। कोई अपने बच्चों का ट्यूशन जल्दी लगवा देता है, तो किसी को कम उम्र में ही स्किल्स के लिए कोचिंग सेंटर भेजने की तैयारी शुरू हो जाती है। पेरेंट चाहते हैं कि पढ़ाई के अलावा भी उनका बच्चा हर एक्टिविटी में तेज हो। आप भी अगर ऐसा ही चाहते हैंए तो आपको कुछ बातें जरूर फॉलो करनी चाहिए, जिससे कि बच्चे स्मार्ट बन सकें।

एडिशनल लैंग्वेज सिखाएं-हिंदी और इंग्लिश के अलावा भी बच्चों को कोई और फॉरेन लैंग्वेज सिखाएं। इससे बच्चे के पास एडिशनल स्किल भी आ जाएगी और आगे बच्चे के कॅरियर में एक स्कोप भी जुड़ जाएगा।

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट  सिखाएं-म्यूजिक सीखना समय की बर्बादी नहीं है। यह न सिर्फ एडिशनल स्किल है बल्कि इससे दिमाग शांत भी रहता है। साथ ही चीजों को देखने और महसूस करने की क्षमता भी बढ़ती है।

जल्दी उठने की आदत-जल्दी उठने की आदत बचपन से सिखानी बहुत जरूरी है। इससे बच्चों का दिमाग एक्टिव रहता है। सुबह जल्दी उठने वाले लोग ज्यादा हेल्दी रहते हैं। ऐसे में बच्चों को जल्दी उठने की आदत सिखाएं।

मेडिटेशन-मेडिटेशन करने से बच्चे का दिमाग शांत रहता है और उसकी मेंटल हेल्थ भी बेहतर बनती है। बच्चों को मेडिटेशन के फायदे भी बताएं। इससे बच्चा अच्छी तरह फोकस भी कर पाएगा।

रीडिंग- बच्चों को कोर्स की किताबों के अलावा कुछ अच्छी किताबे भी पढ़ाएं। बच्चों के लिए पढ़ने की आदत बहुत जरूरी है इसलिए वे नई-नई चीजें सीख सकते हैं।

डिबेट एंड ग्रुृप डिस्कंशन-बच्चोंं को एक्टिव बनाने के लिए उनके साथ किसी टॉपिक पर बात करें और उन्हें फायदे और नुकसान के बारे में बताएं। इससे बच्चों की तर्कशक्ति का विकास होगा। स्कूल में भी बच्चोंं को एक्टिविटी में शामिल होने के लिए मोटिवेट करें।

त्वचा और हेयर का ख्याल रखती हैं ये चीजें
गर्मियों के मौसम में त्वचा, हेयर और हेल्थ का ख्याल रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस मौसम में अपना ख्याल रखना इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि गर्म मौसम आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों और संक्रमणों के प्रति ज्यादा सेंसटिव बना देता है। ऐसे में आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

हाइड्रेशन: गर्मियों के मौसम में पसीना ज्यादा आता है इसलिए पानी कम से कम 3 से 4 लीटर जरूर पिएं। इससे न सिर्फ आपकी स्किन ग्लोइंग बनेगी बल्कि बालों और हेल्थ के लिए हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है।

हेल्दी खाना: हेल्दी खाने की कमी से न सिर्फ आपकी हेल्थ खराब हो सकती बल्कि इसका असर आपके बालों, स्किन पर भी पड़ता है। अपनी थाली में हेल्दी चीजें जरूर रखें। आपको डाइट में पोषक जरूर लेने चाहिए।

बायोटिन: यह एक बी.कॉम्प्लेक्स विटामिन है, जिसे विटामिन बी 7 कोएंजाइम आर और विटामिन एच के रूप में भी जाना जाता है। यह स्वस्थ कोशिकाओं के विकास को बढ़ावा देकर स्किन और नाखूनों को हेल्दी रखता है। कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड के मेटाबॉलिज्म के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

आयरन: आपकी कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए आयरन की जरूरत होती है, जो स्वस्थ नाखूनों के लिए आवश्यक है और आपकी त्वचा को पिंक ग्लो देता है। यदि आप में आयरन की कमी है, तो आपके नाखूनों को पीला करने के अलावा इससे आपकी स्किन और हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है।

ओमेगा .3 फैटी एसिड: कुछ खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले आवश्यक पोषक तत्व हैं। स्किन ब्रेकआउट को दूर करने और एजिंग के लक्षणों को कम करने का काम कर सकते हैं। ओमेगा .3 एस रूखी, रूखी त्वचा को मुलायम बनाने में भी मदद कर सकता है।

पति ने देश सेवा में प्राण न्यौछावर किए, अब चीजों को यादों के रूप में पास रखते हैं
जयपुर। लद्दाख में ड्यूटी के दौरान दुश्मन से लोहा लेकर मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले नायब सूबेदार (एआईजी) मनदीप सिंह और नायब सूबेदार (डीएमटी) सतनाम सिंह को मरणोपरांत सेना मैडल दिया गया। गैलेण्ट्री अवार्ड समारोह जयपुर मिलिट्री स्टेशन के 61 केवेलरी ग्राउण्ड पर शनिवार को हुआ।

मिठाई के थे शौकीन मनदीप
नायब सूबेदार मनदीप सिंह की धर्मपत्नी गुरदीप कौर ने बताया कि देश सेवा का जज्बा उनमें जबरदस्त था। फैमिली के बारे में कम और फौज के बारे में ज्यादा सोचते थे। एक बेटी है जो 12वीं कक्षा में है। अभी बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रही और बेटा 7वीं कक्षा में है। गुरुद्वारा साहिब जाने का शौक था। मन करने पर खुद गर्मागर्मा रोटियां बनाकर हमें खिलाते थे। शादी की सालगिरह पर मेरे लिए केक लाते थे। मिठाई में हलवा, सेवइयां और लड्डू खाने के शौकीन थे। परिवार का खयाल रखते थे। उनके जाने पर कमी महसूस होती है।

कार से घूमाने ले जाते थे सतनाम
नायब सूबेदार सतनाम सिंह की धर्मपत्नी जसविंदर कौर ने बताया कि घर में एक रूम के अंदर उनकी चीजों को यादें बनाकर साथ रखते हैं। उनके बैच, बैल्ट, ड्रेस, फोटो, मोटर साइकिल वगैरह सभी साथ रखते हैं। भीगी हुई पलकों से याद करते हुए जसविंदर ने कहा कि वे लाइफ में हरदम एडजस्ट करके चलते थे। कार चलाने का शौक था उन्हें तो पहले हमने सैकंड हैंड कार ली उससे घूमने जाया करते थे। बाद में नई कार लेने की खुशी अलग थी। बच्चे पिता की हर चीज को सहेज कर रखते हैं।

57 साल के हुये आमिर खान, मिस्टर परफेक्शनिस्ट के बारे में जाने खास बातें
मुंबई। बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान आज 57 वर्ष के हो गये है। आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई मे हुआ। उनके पिता ताहिर हुसैन और चाचा नासिर हुसैन जाने माने फिल्म निर्माता थे ।घर में फिल्मी माहौल के कारण आमिर खान की रूचि भी फिल्मों में हो गयी और वह अभिनेता बनना का सपना देखने लगे। आमिर खान ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1973 में बतौर बाल कलाकार अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म (यादो की बारात से की बाद में उन्होंने वर्ष 1974 में प्रदर्शित फिल्म मदहोश में भी बतौर बाल कलाकार काम किया। इसके बाद उन्होंने लगभग 11 वर्षो तक फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया ।

वर्ष 1984 में प्रदर्शित फिल्म होली से आमिर खान ने बतौर अभिनेता सिने करियर की शुरूआत की, लेकिन दर्शको के बीच अपनी पहचान बनाने में असफल रहे।लगभग चार वर्ष तक मायानगरी मुंबई में संघर्ष करने के बाद वर्ष 1988 में अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म कयामत से कयामत तक की सफलता के बाद आमिर खान बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गये। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये उन्हें उस वर्ष नवोदित अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ।

वर्ष 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म अंदाज अपना अपना में आमिर खान के अभिनय का नया रंग देखने को मिला।इस फिल्म के पहले उनके बारे में यह बात की जाती थी कि वह केवल रूमानी भूमिका ही निभा सकते हैं लेकिन आमिर खान ने अभिनेता सलमान खान के साथ अपने हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित भी किये गये । वर्ष 1994 में ही प्रदर्शित फिल्म (बाजी (में उनके अभिनय का नया रूप देखने को मिला । रोचक बात है कि इस फिल्म के एक गाने में आमिर खान ने एक लड़की की भूमिका निभाई और इसके लिये उन्होंने अपने पूरे शरीर पर वैक्सिन का इस्तेमाल किया ।

वर्ष 1996 में आमिर खान के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म राजा ङ्क्षहदुस्तानी प्रदर्शित हुयी ।इस फिल्म में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से एक बार फिर से दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया ।इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि फिल्म में एक गाने के दौरान आमिर खान को नशे में अभिनय करना था और आमिर खान ने व्यक्तिगत ङ्क्षजदगी में कभी शराब नहीं पी थी।फिल्म में शराबी के किरदार को रूपहले पर्दे पर वास्तविक तौर पर पेश करने लिये आमिर खान ने अपनी ङ्क्षजदगी में पहली बार शराब का सेवन किया और अभिनय  किया।

वर्ष 1998 में आमिर खान के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म गुलाम प्रदर्शित हुयी । इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि फिल्म के एक ²श्य के दौरान आमिर खान को ट्रेन के विपरीत दिशा में दौड़ लगानी होती है और फिल्म के ²श्य को चैलेंज के रूप में लेते हुये मौत की परवाह किये बिना वह ट्रेन के सामने आने से भी नही हिचके और दर्शको को रोमांचित कर दिया ।

वर्ष 2001 में आमिर खान ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया ।आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले उन्होंने फिल्म (लगान (का निर्माण किया । इस फिल्म में आमिर खान ने एक ऐसे ग्रामीण युवक भुवन की भूमिका में थे जो अंग्रेजो को लगान देने से इंकार कर देता है और उन्हें उनके पसंदीदा खेल क्रिकेट में हराने का चैलेंज दे देता है और बाद में ग्रामीणों के सहयोग से न किक्रेट मैच में विजयी होता है साथ ही ग्रामीणो का लगान भी माफ कराता है । ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म न सिर्फ टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी साथ ही इसे प्रतिष्ठित आस्कर में इसे विदेशी फिल्म की श्रेणी में भी नांमाकित किया गया लेकिन दुर्भाग्य से इस फिल्म को पुरस्कार नही प्राप्त हुआ ।

वर्ष 2001 के बाद आमिर खान ने लगभग चार वर्ष तक फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनायी रखी ।वर्ष 2005 में आमिर खान ने मंगल पांडे से एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा ।इस फिल्म से जुड़ा रोचक तथ्य यह है कि फिल्म के किरदार मंगल पांडे को ज्यादा रीयल दिखाने के लिये आमिर खान ने अपने चेहरे पर मूंछे भी उगाई ।वर्ष 2007 में आमिर खान ने फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और (तारे जमीन पर (का निर्माण और निर्देशन किया।इस फिल्म में आमिर खान ने अपने सधे हुये निर्देशन से फिल्म को सुपरहिट बना दिया ।वर्ष 2008 में अपने भांजे इमरान खान को रूपहले पर्दे पर लांच करने के लिये आमिर खान ने जाने तू या जाने ना का निर्माण किया ।

वर्ष 2008 में आमिर खान के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म (गजनी (प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में आमिर खान के अभिनय के नये आयाम देखने को मिले।फिल्म से जुड़ा रोचक तथ्य है कि इस फिल्म के किरदार को निभाने के लिये आमिर ने अपने शरीर पर कड़ी मेहनत की और सिक्स पैक ऐब बनाया जो सिने दर्शको को काफी पसंद भी आया। वर्ष 2009 में आमिर खान के सिने करियर की एक और  सुपरहिट फिल्म (थ्री इडियटस (प्रदर्शित हुयी1फिल्म ने टिकट खिड़की पर 202 करोड़ रूपये की शानदार कमाई  की।थ्री इडियट 200 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म थी।आमिर खान के सिने करियर में उनकी जोड़ी अभिनेत्री जूही चावला के साथ काफी पसंद की गयी।

आमिर खान अपने सिने कैरियर में सात बार फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजे जा चुके है।आमिर खान को पदमश्री और पदमभूषण से भी अलंकृत किया जा चुका है।आमिर खान ने कई फिल्मों मे अपने पाश्र्वगायन  से भी श्रोताओं को अपना दीवाना बनाया है ।आमिर खान ने सबसे पहले वर्ष 1998 मे प्रदर्शित फिल्म गुलाम मे आती क्या खंडाला गीत गाया था ।इसके बाद इस गीत के सफल होने के बाद आमिर खान ने (देखो 2000 जमाना आ गया.होली रे.चंदा चमके चमचम रंग दे बम बम बोले जैसे सुपरहिट गाने गाये है ।

वर्ष 2013 में आमिर खान के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म धूम 3 प्रदर्शित हुयी।धूम 3 ने टिकट खिड़की पर 280 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर धूम मचा दी।वर्ष 2014 में आमिर खान की फिल्म पीके प्रदर्शित हुयी ।पीके ने टिकट खिड्की पर 340 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर नया इतिहास रच दिया है। वर्ष 2016 में आमिर खान के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म दंगल प्रदर्शित हुयी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म दंगल में  आमिर खान एक पहलवान के किरदार में नजर आये।यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने काफी विरोध के बावजूद अपनी दोनों बेटियों को रेसलिंग के क्षेत्र में उतारा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 390 करोड़ की शानदार कमाई की है।

वर्ष 2017 में आमिर खान ने सीक्रेट सुपरस्टार का निर्माण किया ।फिल्म टिकट खिड़की पर हिट साबित हुयी है। वर्ष 2018 में आमिर की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान प्रदर्शित हुयी।आमिर की आने वाली फिल्मों में 'लाल सिंह चड्ढा' प्रमुख है।फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का ऑफिशियल रीमेक है। आमिर इस फिल्म में'लाल सिंह चड्ढा' का रोल प्ले कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि विशेष: भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय चीजें पूजा के समय उन्हें भेंट करनी चाहिए। वहीं कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिसे भगवान भोलेनाथ की पूजा करते भूलकर भी अर्पित नहीं करना चाहिए। महाशिवरात्रि पर किसी बड़े पात्र में धातु से बने शिवलिंग या मिट्टी से बने शिवलिंग की स्थापना करें। ध्यान रखें, महाशिवरात्रि के दिन चार पहर की शिव पूजा करनी चाहिए। शिव पूजा में सबसे पहले मिट्टी के पात्र में पानी भरकर, ऊपर से बेलपत्र, धतूरे के पुष्प, चावल आदि एक साथ डालकर शिवलिंग पर चढ़ायें।महाशिवरात्रि के दिन व रात में शिवपुराण का पाठ करना या सुनना चाहिए।सूर्योदय से पहले ही उत्तर-पूर्व दिशा में पूजन-आरती की तैयारी कर लें।
कोई सामग्री उपलब्ध न होने पर केवल शुद्ध ताजा जल शिवजी को अर्पित करने पर प्रसन्न हो जाते हैं। इस दिन व्रत-उपवास रखकर बेलपत्र-जल से शिव की पूजा-अर्चना करके जौ, तिल, खीर और बेलपत्र का हवन करने से समस्त मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।

व्रत नियम
.    महाशिवरात्रि के दिन चावल, गेहूं आदि से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
.    इस दिन मांस-मदिरा से दूर रहना चाहिए।
.    महाशिवरात्रि के दिन बेसन, मैदा आदि से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
.    महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले व्रती को दिन में नहीं सोना चाहिए। मान्यता है कि दिन में सोने से व्रत का फल नहीं मिलता है।
.    वाद-विवाद से बचना चाहिए।
.    कटु शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
.    चाय, फल और दूध आदि का सेवन किया जा सकता है।
.    साबुदाने की खिचड़ी का सेवन किया जा सकता है।

बजट 2022 : पहली बार डिजिटल बजट, आम बजट की बड़ी बातें
आम बजट की बड़ी बातें
कोरोना संक्रमण से मारे गये लोगों के प्रति संवेदना के साथ बजट पेश करने की शुरुआत।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण डिजिटल बजट पेश कर रही हैं, पहली बार डिजिटल बजट।
आजादी के अमृत महोत्सव से सौ साल पूरे होने पर योजना, अर्थव्यवस्था को मजबूत किया गया, 25 साल की बुनियाद तय करेगा बजट, विकास को प्रोत्साहन देना जारी रखा गया है।
बजट में सरकार के इरादे को बताया गया है, पी एम गति शक्ति मिशन से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

PM आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनेंगे।

एक देश एक रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा
2 लाख आंगबाडियों को अपग्रेड करेंगे।
ईज ऑफ डूईंग बिजनेस 2.0 शुरू होंगे।
चिप वाले ई-पासपोर्ट तैयार होंगे
ई-वाहनों को बढ़ावा मिलेगा।
छात्रों के लिए पीएम ई विद्या योजना का ऐलान,  शिक्षा बढ़ाने के लिए डीटीएच सुविधा देंगे।
शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ाने पर जोर
नेक इन इंडिया के तहत 60 लाख अतिरिक्त नौकरियां मिलेंगी,चुनींदा आईटीआई में डिजिटल कोर्स शुरू होंगे।
अगले तीन साल में नयी पीढ़ी की 400 वादे ट्रेन, सौ गति शक्ति कांपेंगे टर्मिनल बनेंगे, आईटी और प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा।
एमएसपी पर किसानों से रिकॉर्ड खरीदारी की जायेगी, केमिकल मुक्त खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
किसानों को डिजिटल सेवा दी जाएगी, तिलहनों के उत्पादन को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया जाएगा।
पांच नदियों को आपस में जोड़ा जाएगा, सिंचाई-पेयजल सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा, कोरोना महामारी ने मानसिक स्वास्थ्य की परेशानी बढ़ाई है, इसके इलाज पर जोर दिया जाएगा।
पीएम ई एजूकेशन के लिए 200 नये टीवी चैनल शुरू होंगे।
एमएसएमई के लिए दो करेाड़ रुपये की अतिरिक्त मदद दी जाएगी।
कौशल विकास के लिए ई पोर्टल शुरू होगा, विद्यार्थियों के लिए एक डिजिटल यूनिवर्सिटी बनेगी।
हर घर नल योजना का विस्तार होगा।

पीपीपी मॉडल से रेलवे का विस्तार होगा, वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट योजना से फायदा।
आर्थिक विकास दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान।
पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान।
पोस्ट ऑफिस-बैंक जोड़े जाएंगे, आपस में पैसों का लेन-देन हो सकेगा, डिजिटल बैंङ्क्षकग को बढ़ावा दिया जाएगा, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।
मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य लाँच।
भविष्य को देखते हुए शहरी विकास पर जोर,टियर2, टियर3 शहरों में सुविधा बढ़ाने की जरूरत।
डाकघरों में अब एटीएम की सुविधा मिलेगी।
पीएम आवास योजना में 80 लाख नये मकान बनेंगे।
समग्र कल्याण हमारा लक्ष्य है, निजी निवेश को बढ़ावा देने का भी लक्ष्य है। गरीबों की क्षमता बढ़ाने को प्रतिबद्ध है सरकार।भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ जल्द आयेगा।
एयर इंडिया का विनिवेश पूरा किया गया।

एक राष्ट्र-एक पंजीकरण की नीति।
आईआरडीए बीमा बांड जारी करेगा।
ई पासपोर्ट जारी किये जाएंग।
रक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में स्टार्टअप को मौका,निजी उद्योगों को भी प्रोत्साहित करेंगे।
हर घर नल योजना में साढ़े पांच करोड़ घरों को लाभ मिलेगा, योजना पर 60 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगा।
कार्बन डाईआक्साइड को कम करने की पहल, ऊर्जा की बचत को बढ़ावा दिया जायेगा।
जिलों में बेहतर जीवन की सुविधाएं बढ़ीं।
ग्रीन बांड जारी किये जायेंगे, निजी निवेश को प्रेरित करने की योजना, सार्वजनिक निवेश के बने रहने की जरूरत।
डिजिटल करेंसी को चालू किया जाएगा,भारतीय रिजर्व बैंक 2022-23 से डिजिटल करेंगी चालू करेगा।
केन्द्र राज्यों को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध,मुख्यमंत्रियों से चर्चा के बाद राज्यों के लिए मदद राशि बढ़ाई गयी।
राज्यों को 50 साल के लिए बिना ब्याज कर्ज दिया जाएगा, राज्यों को एक लाख करोड़ रुपये की मदद।
देश के करदाताओं का आभार, टैक्स सिस्टम में सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी, टैक्स फाइलिंग में गलती सुधारने का मौका मिलेगा।

ग्रीन बांड जारी किये जायेंगे, निजी निवेश को प्रेरित करने की योजना, सार्वजनिक निवेश के बने रहने की जरूरत।
डिजिटल करेंसी को चालू किया जाएगा,भारतीय रिजर्व बैंक 2022-23 से डिजिटल करेंगी चालू करेगा।
केन्द्र राज्यों को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध,मुख्यमंत्रियों से चर्चा के बाद राज्यों के लिए मदद राशि बढ़ाई गयी।
राज्यों को 50 साल के लिए बिना ब्याज कर्ज दिया जाएगा, राज्यों को एक लाख करोड़ रुपये की मदद।
देश के करदाताओं का आभार, टैक्स सिस्टम में सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी, टैक्स फाइलिंग में गलती सुधारने का मौका मिलेगा।
टैक्स में राहत नहीं, इनकम टैक्स स्लैब जस के तस रहेंगे।
नये टैक्स सुधार लाने की योजना है।
सहकारी समितियों के लिए दर घटाने का फैसला, कारपोरेट टैक्स 18 से घटाकर 15 प्रतिशत किया गया।
दिव्यांग जनों के लिए कर राहत का एलान।
एनपीएस पर कर राहत बढ़ाई गयी।
सहकारी समितियों को 18 के बजाय 15 प्रतिशत एमएटी देना होगा।
स्टार्टअप को मार्च 2023 तक टैक्स इन्सेंटिव मिलेगा।
कर्मचारियों की पेंशन पर टैक्स में छूट मिलेगी।
क्रिप्टो करेंसी को लेकर बड़ा फैसला, वर्चुअल करेंसी से कमाई पर 30 प्रतिशत कर लगेगा।
क्रिप्टो करेंसी में घाटा होने पर भी टैक्स देना होगा।

सतरंगी सियासत
निशाना कहां?
जब वक्त बुरा हो। तो सबसे पहले, अपने ही अपमान करने पर आमादा होते। साथ में, अविश्वास की खाई भी बढ़ती। करीब छह दशकों तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस का आजकल हाल ऐसा ही। ‘ग्रैंड ऑल्ड पार्टी’ से ही निकली ममता दीदी। कह रहीं संप्रग जैसा अब कुछ नहीं। यहां तक कि राहुल गांधी के विदेश दौरों को राजनीति के प्रति उनकी गंभीरता से जोड़ रहीं। कांग्रेस से ही निकले शरद पवार उन्हें उकसा रहे। बचे खुचे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर। जो कल तक कांग्रेस में आने को आतुर थे। अब वह भी गांधी परिवार पर सवाल उठा रहे। लेकिन पॉलिटिकल प्रोसेस में मंजकर निकली ममता दीदी इतनी अपरिपक्व भी नहीं। बंगाल जैसे 42 सीटों वाले राज्य की क्षत्रप की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं की अपनी सीमाएं। उसके बावजूद कांग्रेस से ही सीधा पंगा। शायद दीदी की नजर कांग्रेस के ‘जी-23’ पर। जहां से गांधी परिवार को छोड़कर आगे बढ़ते हुए कांग्रेस संगठन पर! इसीलिए एक-एक करके हर राज्य में कांग्रेस के बड़े विकट उड़ा रहीं...

पांच और 12 दिसंबर!
मरुधरा में पांच दिसंबर हो गई और 12 दिसंबर महत्वपूर्ण होने जा रही। मानो 2023 की कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही जल्दी। पांच दिसंबर को हुए भाजपा जनप्रतिनिधि सम्मेलन की अगुवाई अमित शाह ने की। शाह मोदी सरकार में मंत्री। उनका संगठन के कामकाज से सीधा कोई वास्ता नहीं। उसके बावजूद उनकी मौजूदगी 2023 की तैयारियों का साफ संकेत। क्योंकि 2018 में वह खुद पार्टी अध्यक्ष थे। उनका जयपुर आना कई को इशारा होगा। इसी प्रकार, कांग्रेस की 12 दिसंबर जयपुर में मोदी सरकार के खिलाफ  रैली। प्रदेश में कांग्रेस का राज। इसलिए भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सीएम गहलोत की। उनके मंत्रिमंडल में पायलट समर्थक मंत्रियों को हाल ही में समायोजित किया गया। उसके बावजूद इधर-उधर से असंतोष के सुर आ रहे। ऐसे में, कहीं यह रैली गहलोत एवं पायलट के बीच शक्ति परीक्षण साबित होकर न रह जाए! क्योंकि मंच पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी होंगे। क्या साल 2023 की जंग की नींव भी इसी रैली में पड़ेगी?

पंजाब में चुनावी बिसात ..
तो पंजाब में चुनावी बिसात आगे बढ़ रही। कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नाज नखरों से हलकान। उनकी सीएम चन्नी से पटरी बैठ नहीं रही। पूर्व पीसीसी जाखड़ ने भी नई टीम के साथ काम करने से मना कर दिया। आम आदमी पार्टी की रणनीति भी बिखर रही। कल तक ‘आप’ सत्ता में आने के मंसूबे पाल रही थी। लेकिन अब जमीन पर लगातार हालात बदल रहे। दिल्ली के सीएम केजरीवाल के पंजाब में फैरे बढ़ गए। वह सीएम चन्नी के खिलाफ तीखी बयानबाजी कर रहे। यह रणनीति का हिस्सा। लेकिन वह दलित समुदाय से। सो, हमलावर होने की भी सीमा। इधर, कल तक जो भाजपा अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद पुछल्ली दिख रही थी। अब वह केन्द्र में आती दिख रही। भाजपा ने अकालियों को पंजाब एवं दिल्ली तोड़ना शुरु कर दिया। पूर्व सीएम अमरिन्दर सिंह के साथ आने में बस चुनाव आचार संहिता की घोषणा का इंतजार। क्या कांग्रेस विधायक कैप्टन साहब के साथ आएंगे?

निलंबन के बहाने!
क्या मोदी सरकार ने 12 विपक्षी राज्यसभा सांसदों का सदन से निलंबन करवाकर संप्रग को उलझा दिया? जिसकी अगुवाई कांग्रेस कर रही। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरूआत में जो हुआ। उससे तो यही लग रहा। मतलब विपक्ष की लाइन और लैंथ पहले ही दिन सरकार ने बिगाड़ दी? उच्च सदन में भाजपा अभी सहयोगियों एवं बाहर से मुद्दों के आधार पर समर्थन देने वाले क्षेत्रीय दलों पर निर्भर। जबकि कांग्रेस विपक्षी दलों के साथ अभी भी सरकार का कामकाज अटकाने की स्थिति में। तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया जिस तेजी से संसद में पूरी की गई। उस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए। विपक्षी दल और किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे नेता पीएम मोदी के कदम से सन्न। मानो पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले ‘तुरुप का पत्ता’ जैसा मुद्दा चला गया। उपर से सदन में कृषि कानूनों पर बोलने का अवसर भी गया। कहीं, निलंबन प्रकरण सरकार के लिए बिगड़े हालात मैनेज करने का जरिया तो नहीं बना?

बयान पर बयान...
जब से गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हुआ। तभी से कुछ न कुछ बयान ऐसे आ रहे। मानो सब कुछ सामान्य नहीं। नॉर्मलसी तो भाजपा के खेमे में भी नहीं। वहां 2023 की अगुवाई को लेकर रस्साकशी जैसे हालात। लेकिन यहां अभी भी बड़े नेता उलझने में मशगूल दिखाई दे रहे। मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज एक नेताजी ने इसकी योग्यता पूछ डाली। बसपा से कांग्रेस में आए एक विधायकजी कैबिनेट मंत्री नहीं बनाए जाने से रूठे रहे। प्रभारी अजय माकन और पीसीसी डोटासरा को मशक्कत करनी पड़ी। एक सलाहकार बने नेताजी तो अपने को कैबिनेट मंत्री स्तर का बता बैठे। एक अन्य निर्दलीय विधायकजी सचिन पायलट पर बरस पड़े। कहा, पायलट के कारण ही उनके साथी मंत्री नहीं बने। अभी संसदीय सचिव बनाए जाने बाकी। इसी बीच, सीएम बोले, छह-आठ माह बाद फिर से विस्तार करेंगे। ऐसे में आकांक्षियों को आस। एक दर्जन से ज्यादा जिलाध्यक्ष घोषित हो गए। मतलब 12 दिसंबर को भीड़ जुटाने में प्रतिस्पर्धा रहेगी। भाजपा की भी 16 को रैली।-दिल्ली डेस्क

JOB Alert : छत्तीसगढ़ पीसीएस के लिए आवेदन शुरू, वैकेंसी समेत जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया  शुरू हो गई है । इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2021 तय की गई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार सीजीपीएससी पीसीएस में 171 वैकेंसी निकाली गई है। सबसे ज्यादा डीएसपी के 30 पद हैं।

डिप्टी कलेक्टर के 15 पद हैं। फाइनेंस आॅफिसर के 10 और सहायक संचालक भू अभिलेख के 10, नायब तहसीलदार के 30 पदों पर भर्ती होगी। 171 पदों में अनुसूचित जनजाति के लिए 54 पद, अनुसूचित जाति के लिए 23, ओबीसी के लिए 25 पद आरक्षित हैं। 69 पद अनारक्षित हैं।
योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्रातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
डीएसपी के लिए 21 से 28 साल। अन्य पदों के लिए 21 से 30 साल।
राज्य के नागरिकों के लिए आयु सीमा 21 से 35 साल तय की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य के आरक्षण प्राप्त उम्मीदवार 45 साल की आयु तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन में त्रुटि सुधार
31 दिसंबर से 4 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है। वहीं 100 रुपए फीस के साथ सुधार 5 जनवरी से 9 जनवरी तक किया जा सकेगा।
श्रेणी सुधार के मामलों में यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा आरक्षित वर्ग के रूप में आॅनलाइन आवेदन पत्र में सुधार कर उसे अनारक्षित वर्ग किया जाता है तो उसे शुल्क के अंतर की राशि का भुगतान त्रुटि सुधार शुल्क के अतिरिक्त करना होगा ,लेकिन अनारक्षित वर्ग के रूप में भरे ऑनलाइन आवेदन पत्र को आरक्षित वर्ग में बदलने की स्थिति में शुल्क अंतर की राशि वापस नहीं की जाएगा।
अंतिम तिथि : 30 दिसंबर 2021

PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन : कोरोना के खिलाफ युद्ध खत्म नहीं, अभी हथियार नहीं डालने : मोदी का वोकल फॉर लोकल पर जोर... जाने पीएम के संबोधन की खास बातें....
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवारो को देश में एक अरब टीके लगाए जाने की उपलब्धि पर राष्ट्र को संबोधित किया । पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भले ही देश में एक अरब टीके लगाए गए हों लेकिन अभी कोरोना के खिलाफ युद्ध खत्म नहीं हुआ है इसलिए सभी को पूरी सतर्कता बरतनी है तथा हथियार नहीं डालने हैं । अभी त्योहारों का मौसम आ रहा है और इस दौरान हम सबको पूरी सतर्कता बरतनी है क्योंकि कोरोना महामारी से अभी पूरी तरह निजात नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है इसलिए किसी को भी हथियार नहीं डालना है और अपने कवच भी पहने रखने हैं।

उन्होंने कहा कि जैसे हम घर से बाहर जाते समय जूते पहनना नहीं भूलते, इसी तरह हमें मास्क को भी नहीं भूलना है और इसे सहज स्वभाव में अपने जीवन में अपनाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को अभी वैक्सीन नहीं लगी है उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगवानी है। उन्होंने कहा कि यदि हम कोरोना के खिलाफ अपने कवच पहने रखेंगे तो निश्चित रूप से हमारी जीत होगी। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को देश ने कोविड महामारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक अरब टीकाकरण का असाधारण पड़ाव पार कर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

वोकल फॉर लोकल को व्यवहार में ढालना जरूरी : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र ने देश में एक अरब कोविड टीकाकरण की उपलब्धि में स्वदेशी वैक्सीन की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए  कहा कि हमें वोकल फॉर लोकल को अपने व्यवहार में ढालना होगा । मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि स्वदेशी वैक्सीन के बल पर ही हासिल की गई है। भारत का पूरा वैक्सीनेशन प्रोग्राम विज्ञान की कोख में जन्मा है, वैज्ञानिक आधारों पर पनपा है और वैज्ञानिक तरीकों से चारों दिशाओं में पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि हमें इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए दीपावली पर स्थानीय उत्पादों की खरीद पर जोर देना है और इसे अपने व्यवहार में लाना है। उन्होंने कहा कि जैसे स्वच्छ भारत अभियान, एक जनआंदोलन है, वैसे ही भारत में बनी चीज खरीदना, भारतीयों द्वारा बनाई चीज खरीदना, वोकल फॉर लोकल होना, ये हमें व्यवहार में लाना ही होगा। मैं आपसे फिर ये कहूंगा कि हमें हर छोटी से छोटी चीज, जो मेड इन इंडिया हो, जिसे बनाने में किसी भारतवासी का पसीना बहा हो, उसे खरीदने पर जोर देना चाहिए। और ये सबके प्रयास से ही संभव होगा।

देशवासी मेड इन इंडिया को जनांदोलन बनायें : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड के 100 करोड़ टीकों को लेकर भारत के स्वदेश निर्मित वैक्सीन कार्यक्रम की सफलता के साथ आर्थिक तरक्की के संकेतों का उल्लेख करते हुए देशवासियों का आह्वान किया कि वे मेड इन इंडिया को एक जनांदोलन बनायें और स्वदेश निर्मित वस्तुएं खरीदने को अपना सहज व्यवहार बनायें।

उन्होंने संबोधन में कहा कि वैक्सीन के बढ़ते कवरेज के साथ हर क्षेत्र में सकारात्मक गतिविधियां तेज हो रही हैं। आज चारों ओर विश्वास, उत्साह एवं उमंग का वातावरण है। सौ करोड़ टीकों के साथ भारत को आज विश्व में एक अधिक सुरक्षित देश के रूप में देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ और देश-विदेश की अनेक एजेंसियां भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बहुत सकारात्मक है। आज भारतीय कंपनियों में ना सिर्फ रिकॉर्ड निवेश आ रहा है बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बन रहे है। स्टार्ट अप्स में रिकॉर्ड निवेश के साथ ही रिकॉर्ड स्टार्ट अप्स, यूनीकॉर्न बन रहे है। सुधारों के साथ गतिशक्ति और ड्रोन नीति भी भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने वाले हैं। कोरोना काल में कृषि क्षेत्र ने हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती से संभाले रखा। आज रिकॉर्ड लेवल पर अनाज की खरीद हो रही है। किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे जा रहे हैं।

मोदी ने कहा कि पिछली दिवाली हर किसी के मन में एक तनाव था लेकिन इस दिवाली 100 करोड़ वैक्सीन डोज के कारण एक पैदा हुआ विश्वास है। अगर मेरे देश की वैक्सीन मुझे सुरक्षा दे सकती है, तो मेरे देश में बने सामान मेरी दिवाली को और भी भव्य बना सकते हैं।

कोरोना के दौरान कृषि ने अर्थव्यवस्था को सुधारा:मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में हो रही प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान कृषि क्षेत्र ने अर्थव्यवस्था को सुधारा। मोदी ने राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस दौरान रिकार्ड मात्रा में फसलों की खरीद की गयी और किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे भेजे जा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान कोरोना महामारी को लेकर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की और कहा कि त्योहारों के अवसर पर उन्हें और सावधान रहना चाहिये।