among - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

थानाधिकारी के लाइन हाजिर होते ही अपराधियों में मची खलबली
मण्डावर। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से पिछले दो वर्ष से कोट-नांगलमेव गांव में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों में तत्कालीन थानाधिकारी के लाइन हाजिर होते ही खलबली मच गई है। पिछले दो वर्ष से बड़े पैमाने पर कोट व नांगलमेव गांव में चल रहे सेक्सटॉर्शन से ऑनलाइन ठगी से राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों की पुलिस एवं विदेशी नागरिक भी परेशान हैं। इन राज्यों में दोनों गांवों के चार दर्जन से अधिक अपराधियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज है, लेकिन मण्डावर पुलिस थाने में इन आरोपियों के खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं है और नाही पुलिस ने आज तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई की। दस दिन पूर्व थानाधिकारी नाथूलाल मीणा के लाइन हाजिर होते ही साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों में हड़कम्प मच गया। इधर कोट व नांगलमेव गांव में चल रहे ऑनलाइन ठगी की शिकायतें पुलिस महानिदेशक तक पहुंच रही है, इसलिए जिला पुलिस अधीक्षक दौसा भी इस ऑनलाइन ठगी के मामले से जुड़े अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे है। वहीं नए थानाधिकारी अनिल कुमार के  ज्वॉइन करते ही नांगलमेव व कोट गांव में साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों में खलबली मच गई है।

साइबर अपराध के मास्टर माइंड अपराधी देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों के लोगों से प्रत्येक दिन लड़की बनकर मोबाइल पर चैट कर अश्लील वीडियो दिखाकर तथा उसकी स्क्रीन रिकार्डिंग कर ब्लैकमेल कर पन्द्रह से बीस लाख रूपये की ठगी कर रहे हैं। कोट गांव के साइबर अपराधियों ने गुजरात के करीब दो दर्जन डॉक्टरों व हाईप्रोफाइल लोगों के फेसबुक से मोबाइल नम्बर लेकर उनसे लाखों रुपए ऐंठ लिए। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्ष से कोट व नांगलमेव गांव में सेक्सटॉर्शन से ऑनलाइन ठगी कर अमेरिका के एक नागरिक से करीब डेढ़ करोड़ रूपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। अलवर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन से ऑनलाइन ठगी के दर्ज एक मामले में मण्डावर पुलिस थाना क्षेत्र के कोट गांव से करीब एक दर्जन लोगों को गिरफतार कर बड़ा खुलासा किया, लेकिन तब भी मण्डावर पुलिस की आंख नहीं खुली और साइबर क्राइम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों अनजान लोग सेक्सटार्शन में फंस कर बर्बाद हो रहे हैं और कुछ जान दे रहे हैं, फिर भी पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।

चोरियों का खुलासा नहीं होने से लोगों में आक्रोश, कोतवाली का किया घेराव
झुंझुनूं। शहर में एक माह में करीब दर्जनभर से ज्यादा हुयी चोरिया व चोरियों का खुलासा नहीं होने विशेषकर करीब 17 दिन पूर्व स्थानीय मोदियों की जाव में अंकुर मोदी के घर हुयी करीब 70 लाख की चोरी के मामले में रविवार की देर सायं मोदियों की जांव में एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया व जमकर पुलिस प्रशासन को कोसते हुुए कहा कि पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है।

गत एक माह में शहर में करीब एक दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी है। विशेषकर मोदियों की जांव में अंकुर मोदी के घर से चोर 30 लाख नगद व 40 लाख के जेवरात चोरी कर ले गये थे। मोदी परिवार बेटी की शादी के लिये 19 मई की सायं खाटूश्याम जी गया हुआ था, चोरों ने सूने मकान से नकदी व जेवरात चुरा लिये थे जिसका पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक खाली हाथ है। पुलिस केवल आश्वासन दे रही है। वक्ताओं ने तीन दिवस में चोरों का पता नहीं लगाने पर झुंझुनूं बंद की चेतावनी दी है।

वक्ताओं में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता मुरारी सैनी, एमडी चोपदार, शिवसेना जिला प्रमुख शंकरलाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, भाजपा राष्टÑीय परिषद प्रतिनिधि विशम्भर पूनियां, वैश्व समाज महिला जिलाध्यक्ष पारूल अग्रवाल, अखिल रा य ट्रेड एसोशियेशन चिड़ावा के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर, कुमार महासभा के प्रदेश सचिव अशोक प्रजापत, उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिम्मतरामका, अंकुर मोदी, मीणा समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप मीणा, वैश्व समाज के प्रदेश महामंत्री अनुज भगेरिया, भाजपा नेता राजेन्द्र भाम्बू, चिड़ावा भाजपा के पूर्व महामंत्री राकेश सर्राफ, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ आदि प्रमुख है।

इस अवसर पर बड़ी भारी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित थे। बाद में उपस्थित गणमान्य लोग एक रैली के रूप में रात्री को कोतवाली पहुँचे व वहां जमकर प्रदर्शन किया, धरना दिया। कोतवाली पर शहर कोतवाल सुरेन्द्र देगड़ा, शहर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने चोरो को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया।

भले बधाल ‘पाक साफ’ हों, भ्रष्टाचारियों में खुशी की लहर!, सबसे ज्यादा ट्रैप करने वाले एएसपी वर्मा का आरएएस संघ के दबाव में तबादला
जयपुर। घूसखोरों के लिए सिरदर्द बने एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम वर्मा का तबादला गृह विभाग ने बुधवार रात पुलिस मुख्यालय में एडिशनल एसपी सीआईडी सीबी इन्वेस्टीगेशन के पद पर कर दिया। जयपुर में कुछ दिन पूर्व आरएएस बधाल को बिना नियमों के पूछताछ के लिए बुलाने के बाद आरएएस एसोसिएशन ने इस मामले को बड़ी गम्भीरता के साथ लिया और कार्रवाई करने का दबाव बनाया था। बेहतर कार्य के लिए सीएम अशोक गहलोत ने वर्मा को वर्ष 2019 में पिस्टल देकर सम्मानित किया था।

राज्य की सेवा के लिए छोड़ी केन्द्र की नौकरी
एएसपी वर्मा झुंझुनूं के मुकुन्दगढ़ के रहने वाले हैं। इन्होंने स्नातक बीए ऑनर्स दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज से की और दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही एलएलबी और एलएलएम किया। इस दौरान यूपीएससी का एग्जाम दिया, जिसमें अलाइड सर्विस में सलेक्शन हुआ लेकिन राजस्थान में आकर सेवा करने के लिए वह नौकरी छोड़ दी और आरपीएससी की परीक्षा दी। वर्ष 2001 में डिप्टी बने वर्मा ने कई पदों पर कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2009 में एसीबी ज्वॉइन की। दो साल बीकानेर रहने के बाद एसीबी मुख्यालय लगाया गया।

वर्मा ट्रैप की प्लानिंग के मास्टर माइंड
राजस्थान एसीबी के कार्यशैली को लेकर अन्य राज्यों की एसीबी भी जयपुर आकर काम करने के तरीकों को जानती थी। नरोत्तम वर्मा ने कई बार अन्य राज्यों से आने वाले सीनियर ऑफिसरों को ट्रैप के तरीके, रिकॉर्डिंग, फैक्ट फाइल वर्क एविडेंस की जानकारी देते थे।

वर्मा के अहम ट्रैप
बायोफ्यल अर्थोरिटी सीआईओ सुरेन्द्रसिंह राठौड़ और क्लर्क ट्रैप राठौड़ से मिले चार करोड़ रुपए
दौसा एसपी आईपीएस मनीष अग्रवाल ट्रैप
दौसा आरएएस पिंकी मीणा- आरएएस संजय मित्तल ट्रैप
एनएचएम में एक साथ पांच लोगों को रंगे हाथों ट्रैप किया
कोटा में सीनियर डिविजनल इंजीनियर को ट्रैप किया, 55 लाख कैश मिला
नसीराबाद में आर्मी कैंट एरिया में जाकर ऑडिटर और एकाउंटेड को ट्रैप किया
भरतपुर में पॉल्यूशन कंट्रोल के रीजनल ऑफिसर को ट्रैप किया
सीजीएसटी के सुप्रीटेंडेंट और इंस्पेक्टर को ट्रैप किया
सीबीआई का इंस्पेक्टर को जमीनों को पट्टा लेते हुए 40 लाख की रिश्वत
लेते गिरफ्तार
जेडीए में आरएएस डीजी को किया ट्रैप

चौथे बजट में मुख्यमंत्री ने जड़ा शानदार चौका: आम अवाम, पर्यटन क्षेत्र और किसानों में खुशी की लहर
जयपुर। प्रदेश का बजट जारी होने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कोई बजट की तारीफ कर रहा है तो कोई बजट से निराशा जाहिर कर रहा है। बात करें व्यापारी वर्ग की, तो फोर्टी के उपाध्यक्ष गिरिराज खंडेलवाल ने प्रदेश के आम बजट को विकास के नए सौपान रचने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के साथ ही व्यापार एवं उघोग जगत के लिए यह शानदार बजट है। जिसमें जनता पर कोई अतिरिक्त भार नहीं है, लेकिन राहत का पिटारा है। इससे बेहतर और जनकल्याणकारी बजट नहीं हो सकता।

पर्यटन को उघोग का दर्जा देने से प्रदेश में प्रगति, निवेश और रोजगार की नई उड़ान
उन्होंने कहा कि पर्यटन को उघोग का दर्जा देने से प्रदेश में प्रगति, निवेश और रोजगार की नई उड़ान देखने को मिलेगी क्योंकि राजस्थान में पर्यटन अर्थव्यवस्था की बहुत महत्वपूर्ण धुरी है। सभी संवर्ग के सरकारी कर्मचारियों को वर्ष 2004 से पेंशन का पुनः लाभ देकर एक बड़ा जनहित का फैसला लिया गया है। आम जनता को चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में दस लाख तक का कवर दिया गया है जो कि बहुत बड़ा जनकल्याणकारी फैसला है। गिरिराज खंडेलवाल ने कहा कि राजधानी जयपुर को भी नयी सौगातें मिली हैं। जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर एज्युकेशन हब, जयपुर मेट्रो का अजमेर हाइवे और दिल्ली हाइवे तक विस्तार ऐसे ही बड़े कदम हैं। बजट में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना निगम की स्थापना और दुग्ध उत्पादन पर पांच रूपये प्रति लीटर का अनुदान अत्यंत क्रांतिकारी कदम है। खंडेलवाल ने कहा कि ईआरसीपी के लिए 9600 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना से प्रदेश में विकास का एक नया माहौल बनेगा।

कृषि बजट 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक
गिरिराज खंडेलवाल ने कहा किवार्षिक कुल कृषि बजट 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है। यह प्रदेश के विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक कदम है। सभी कृषक योजनाओं को मिशन के रूप में लिया गया है। प्रदेश में बकाया कृषि कनेक्शन दो साल में आवंटित करने तथा कृषक साथी योजना के लिए पांच हज़ार करोड़ रुपये का प्रावधान शानदार कदम हैं।

बजट में प्रस्तावित 1500 करोड़ रुपये की राशि से राजस्थानी स्मार्ट सिटी योजना
गिरिराज खंडेलवाल ने कहा कि बजट में प्रस्तावित 1500 करोड़ रुपये की राशि से राजस्थानी स्मार्ट सिटी योजना, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की सड़क देने के लिए दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान , पर्यटन विकास कोष के लिए एक हजार करोड़ की का प्रावधान इत्यादि कदम प्रदेश में विकास के नये प्रतिमान रचेंगे। गिरिराज खंडेलवाल ने कहा कि अपने चौथे बजट में मुख्यमंत्री ने जनता का दिल जीतने वाला एक शानदार चौका जड़ा है। जिससे आम अवाम में खुशी की लहर है। प्रदेश के पहले कृषि बजट से किसानों में अपार उत्साह है।

बजट में की योजनाओं व राहतों की बौछार
अखिल राज्य ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्री एसासियेशन ने बताया कि  मुख्यमंत्री  द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत किया और इसे वृहद विकासोन्मुखी बजट बताया, जिसमें योजनाओं व राहतों की बौछार माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। सभी क्षेत्रों यथा स्वास्थ्य, षिक्षा, उद्योग, कृषि, युवा, महिला, पर्यटन, आमजन सभी के लिये कुछ ना कुछ बजट में दिया गया है। कोरोना की मार झेलने के बाद भी इस प्रकार का बजट प्रस्तुत किया गया है जो सही मायने में बेहद सराहनिय है।

व्यापार व उद्योग में बढोतरी
32 नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, बाडमेर के पचपदरा में 383 वर्ग किलोमीटर में पैट्रोकैमिकल इनवेस्टमेंट रीजन के विकास, तकनीक आधारित इण्डस्ट्रीज के लिए मल्टी स्टोरीज इण्डस्ट्रीयल कॉम्पलेक्स की घोषणा, राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन किये जाने, सर्विस सेक्टर, एमएसएमई व स्टार्टअप्स् को सस्ता दरों पर प्लग एण्ड प्ले सुविधा कराने के लिये राजीव गांधी नॉलेज सर्विस एवं इनोवेषन हब बनाने से राज्य के व्यापार व उद्योग में बढोतरी होगी और निवेष का वातावरण बनेगा।

आम मध्यमवर्गीय लोगों को राहत
100 यूनिट बिजली पर 50 यूनिट फ्री तथा 150 यूनिट पर 3/- रुपए प्रति यूनिट के अनुदान से आम मध्यमवर्गीय लोगों को राहत मिलेगी। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु स्कूटीयों का वितरण, सैकण्डरी स्कूलों को सीनियर सैकण्डरी में क्रमोन्नत करना, मेडिकल कॉलेजों में पीजी छात्रावासों का निर्माण। प्रदेष में पुरानी पेंषन योजना फिर से लागू किया जाना, 1.33 करोड चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को स्मार्टफोन के जरिये संचारक्षेत्र से जोडने से आमजन में सरकार के प्रति विश्वास ओर प्रबल होगा।

टेंट कारोबारी निराश
रवि जिंदल, चेयरमेन, राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसाय समिति ने बजट में टैंट नगर के लिए भूमि , टैंट व्यवसाय को उद्योग का दर्जा ,एवं किसान क्रेडिट कार्ड की तरह सेवा क्रेडिट कार्ड की घोषणा नहीं करना टैंट वैडिंग इंडस्ट्रीज़ के 5 लाख व्यापारी इस बजट से निराश है।  मुख्यमंत्री इस पर पुनः विचार कर हमें राहत प्रदान करें ।

शादी की खुशियां बदली मातम में : दूल्हे सहित 9 बरातियों की मौत : हादसे के बाद ढाई घंटे पानी में डूबे रहे शव
कोटा। नयापुरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के बरातियों की एक कार चम्बल नदी में जा गिरी। जिससे कार में सवार दूल्हा, उसके बहनोई और उसके भाई समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व प्रशासन को घटना की जानकारी दो से ढाई घंटे बाद मिली। इतने समय शव पानी में डूबे रहे। पुलिस ने सभी शवों को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी। शहर पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत ने बताया कि सुबह 8 बजे करीब सूचना मिली थी कि नयापुरा में चम्बल नदी में एक कार गिरी हुई है। इस सूचना पर पुलिस व निगम के गोताखोरों की टीम को मौके पर रवाना किया। वहां जाकर क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला जिसमें 7 लोग मिले। उसके बाद निगम के गोताखोरों ने नदी में तलाश किया तो दो शव बाद में मिले। इस तरह से कार नदी में गिरने से 9 लोगों की मौत हुई है। अचानक हुए इस हादसे से कोटा में तो हड़कम्प मच गया। साथ ही चौथ का बरवाड़ा में दूल्हे के परिवार और उज्जैन में दुल्हन के परिवार में खुशी की जगह मातम का माहौल छा गया। दोपहर 12.15 बजे पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को एक साथ 9 एम्बुलेंस से चौथ का बरवाड़ा व जयपुर के लिए रवाना किया गया।

पूरा परिवार हुआ खत्म
सवाईमाधोपुर। किशन गोपाल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा केशव है जिसकी शादी नहीं हुई है। जबकि छोटे बेटे अविनाश की शादी के तीन दिन कार्यक्रम करने के बाद रविवार को बारात उज्जैन जा रही थी। दोनों भाइयों की बारात में जाते समय हादसे में मौत हो गई है। हादसे में किशन गोपाल का पूरा परिवार ही खत्म हो गया है। दूल्हे के बहनोई शुभम और बहन नेहा की शादी 15 नवम्बर 2021 को हुई थी। नेहा की ससुराल जयपुर में है। जयपुर से यहां दोनों शादी में शरीक होने आए थे। नेहा की जान बच गई, लेकिन उसका पूरा जीवन बर्बाद हो गया है।

इनकी हुई मौत
एसपी ने बताया कि अर्टिगा कार में सवार 9 में से 3 लोग चौथ का बरवाड़ा के और 6 लोग जयपुर के रहने वाले थे। मृतकों में चौथ का बरवाड़ा निवासी दूल्हा अविनाश वाल्मीकि (23), उसका बड़ा भाई केशव (30) व कार चालक इस्लाम खान (35) के अलावा दूल्हे का बहनोई गौतम नगर जयपुर निवासी शुभम् (23), रोहित (22) व कुशाल (22), आमागढ़ ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर निवासी राहुल (25), घाटगेट जयपुर निवासी विकास (24) और मालवीय नगर निवासी मुकेश कुमार (35) शामिल हैं। जबकि बस में दूल्हे के पिता किशनलाल समेत अन्य लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों की बस भी मौके पर पहुंची। मोर्चरी के बाहर दूल्हे के पिता समेत अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

प्रभारी मंत्री और विधायक पहुंचे सांत्वना देने
प्रभारी व पीडब्लूडी मंत्री भजनलाल जाटव भरतपुर से गमगीन परिवार को सांत्वना देने चौथ का बरवाड़ा पहुंचे। हादसे की खबर से चौथ का बरवाड़ा गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। दोपहर करीब सवा तीन बजे कोटा में पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव चौथ का बरवाड़ा पहुंचे। शवों के यहां पहुंचते ही कोहराम मच गया। जहां दुल्हन आनी थी। वहां अपने परिजनों के शव आता देखकर गांववासी भी अपने आंसू नहीं रोक सके। क्षेत्रीय विधायक अशोक बैरवा और जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, पूर्व सीएम और लोकसभा अध्यक्ष ने जताया दु:ख
मृतकों के आश्रितों को दो और पांच लाख रुपए की सहायता
कोटा में दूल्हे सहित बारातियों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दूल्हे सहित नौ लोगों की मौत बेहद दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कलेक्टर से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली है। गहलोत ने पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव को घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए। हादसे में मृतक आश्रित को दो लाख रुपए की और एक परिवार से दो या अधिक मृतकों पर अधिकतम पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना ने हम सब को आहत कर दिया है। मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शान्ति तथा शोक संतृप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं।

दो भाई और एक दोस्त की अर्थी को एक साथ देख लोगों की आंखें नम
जयपुर से दोस्त के साले की शादी में चौथ का बरवाड़ा गए पांच परिवारों की खुशियां रविवार को मातम में बदल गईं। यहां टोंक फाटक स्थित गौतम नगर की वाल्मीकि बस्ती में दो भाइयों और एक दोस्त की अर्थी एक साथ उठी तो पूरी बस्ती के लोगों की आंखे नम हो गईं। लोगों का कहना है कि मृतक पांच दोस्त हमेशा एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ रहते थे। मृतक शुभम अपने भाई खुशाल और चार दोस्तों के साथ अपने साले अविनाश की शादी में चौथ का बरवाड़ा गया था। सभी शादी से एक दिन पहले ट्रेन से शुभम की ससुराल गए थे। शुभम की 11 नवंबर को ही शादी हुई थी। इसलिए ससुराल में कार्यक्रम उसके दोस्त भी साथ गए थे।

कई जगह एक साथ किया काम
शुभम के बड़े भाई मनोज कुमार ने बताया कि सभी दोस्त एक साथ में रहते थे। कई जगहों पर साथ में काम किया। सभी की अच्छी दोस्ती थी। किसी भी परिवार में कोई भी कार्यक्रम होता तो सभी दोस्त मिल कर काम करते थे। इसलिए शुभम के साले अविनाश की शादी में जाने के लिए पहले से ही कार्यक्रम बनाया था। शुभम के पांच भाई हैं। मृतक तीसरे नंबर का था। खुशाल की दो बहनें और दो भाई हैं। मृतक खुशाल सबसे बड़ा था। दूल्हे अविनाश को लेकर कार में शुभम और उसके दोस्त बैठे हुए थे। हादसा कैसे हुआ इसके बारे में पता नहीं चला, क्योंकि गाड़ी में सवार नौ लोगों के शव नदी से बाहर निकाले हैं।

चार माह पहले हुई थी शादी
शुभम की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। इसलिए पत्नी 15 दिन पहले ही अपने घर चली गई थी। इधर परिवार खुशाल की शादी की तैयारी कर रहा था।

शादी की चल रही थी तैयारी
गौतम नगर कच्ची बस्ती निवासी मृतक रोहित के भाई अजय ने बताया कि हम रोहित की शादी की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले दो बहनों और मेरी शादी हो चुकी है। एक परिवार से शादी की चर्चा चल रही थी। अगर सब कुछ ठीक रहता तो शादी करने का विचार था। परिवार में दो भाई और तीन बहने हैं। इसमें से एक भाई और दो बहनों की शादी हो चुकी है। इस बार रोहित की शादी की तैयारी चल रही थी। इससे पहले ही हादसे में रोहित की मौत हो गई।

अहमदाबाद ब्लास्ट के दोषियों में तीन कोटा के भी, मेडिकल स्टोर और नाश्ते की दुकान चलाते-चलाते बन गए आतंकी, मरते दम तक जेल में रहेंगे
कोटा। अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए सीरियल ब्लास्ट मामले के दोषियों को शुक्रवार को सजा सुनाई गई। 38 दोषियों को फांसी और 11 को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इनमें कोटा के तीन युवक भी शामिल थे। इन्हें उम्र कैद की सजा मिली है।

दरअसल, साल 2008 में हुए ब्लास्ट के तार कोटा से भी जुड़े थे। शहर के आम लोगों के बीच रह रहे ये तीन आतंकी थे इमरान, अतीकुर रहमान और मेहंदी हसन अंसारी। अदालत ने तीनों को आखिरी सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है।जानकारी मे पता चला कि इन आरोपियों में एक कोटा के किशोरपुरा इलाके का रहने वाला, दूसरा घंटाघर इलाके का तथा तीसरा नांता का रहने वाला है। जब उनके परिवार से बात करनी चाही तो कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। सभी इस मामले से दूर रहना चाहते हैं।

सूत्रों के मुताबिक इमरान पकड़े जाने से पहले पाटनपोल में मेडिकल स्टोर चलाता था। इस दौरान ही वो सिमी से संपर्क में आया। उसके परिवार में मां-पिता और भाई है। पिता सरकारी नौकरी में थे। जयपुर ब्लास्ट के तार भी इमरान से जुड़े थे। दरअसल, जयपुर में पकड़े गए एक आतंकी से इमरान का इनपुट मिला था। इसके बाद किशोरपुरा से उसे पकड़ा था।

अंसारी अस्पताल के सामने लगाता था दुकान
दूसरा आतंकी मेहंदी हसन अंसारी नयापुरा में जेके लोन अस्पताल के सामने नाश्ते की दुकान लगाता था। सिमी के संपर्क में कैसे आया, इसका जवाब उसके परिवार के पास भी नहीं था। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने सिमी से लिंक के चलते पकड़ा था। बाद में ब्लास्ट केस में इन्वॉल्वमेंट निकला। वहीं, अतीकुर रहमान को नांता इलाके से पकड़ा गया था।

कोटा में पहले भी पकड़े जा चुके हैं आतंकी
यह पहली बार नहीं था कि कोटा से आतंकी पकड़े गए। सिमी संगठन से लिंक के कई मामले सामने आ चुके हैं। अगस्त 2008 में कोटा से तीन, बारां से 3 लोगों को पकड़ा गया। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल थे। इशाक और उसके बेटे सलीम सहित इन तीनों पर जयपुर धमाकों के आरोपी सलीम को रुकवाने का आरोप था। 2008 में ही मुनव्वर नाम के युवक को पकड़ा था। जिस पर धमाकों के मुख्य आरोपी साजिश मंसूरी को पनाह देने का आरोप था। 2014 में कोटा के इंद्र विहार से एक और सिमी कार्यकर्ता को पकड़ा गया। वह पढ़ाई की आड़ में सिमी नेटवर्क को फैला रहा था।  पिछले साल सितंबर में कोटा रेलवे स्टेशन से जान मोहम्मद नाम के आतंकी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था।

कांग्रेस के हालात
कांग्रेस छोड़कर जाने वाले बड़े नेताओं में मनमोहन सरकार में कानून मंत्री और अनेक बड़े पदों पर सुशाभित अश्विनी कुमार का नाम भी जुड़ गया है। अश्विनी कुमार से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, अमरिंदर सिंह जैसे बहुत से बड़े नेता कांग्र्रेस से किनारा कर चुके हैं। पंजाब चुनाव से कुछ दिन पहले अश्विनी कुमार का पार्टी छोड़ना इसलिए महत्वपूर्ण और अलग है, क्योंकि वह सोनिया गांधी और परिवार के बेहद निकट थे। जी-23 के नाम से संगठित कांग्र्रेस नेताओं का भी उन्होंने विरोध किया था, लेकिन इतने नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद भी राहुल गांधी या वर्तमान कांग्र्रेस की कार्यशैली में बदलाव आने की संभावना नहीं है। कांग्र्रेस लगातार जनाधार खो रही है और अपने पुराने और अनुभवी नेताओं को भी। अश्विनी कुमार ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए परोक्ष रूप से टिप्पणी की है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय स्तर के नेता के दौर पर देश के जनमानस को स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में प्रतिभाशाली व वरिष्ठ नेताओं का कोई महत्व नहीं रह गया है। इसका एक तरह से सीधा मतलब यही निकलता है कि केवल परिवार के चाटुकारों का वर्चस्व है। अश्विनी कुमार चार दशक से अधिक समय तक पार्टी से जुड़े रहे हैं और विभिन्न पदों पर रहकर सत्ता का सुख लेते रहे हैं, लेकिन अब जब वैसा पुराना सुख नहीं मिल रहा है, तो फिर सुख प्राप्ति की चाह में पार्टी को छोड़ने को मजबूर हुए हैं। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपने आगे के कदम के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है। बहरहाल, अश्विनी कुमार स्वयं कोई बड़े जनाधार वाले नेता नहीं हैं। पंजाब में वह नगर पालिका तक का चुनाव भी नहीं जीत पाए हैं। पार्टी छोड़कर जाने वाले एक-दो नेताओं को छोड़कर लगभग सभी नेता गांधी परिवार के करीबी बनकर कांग्र्रेस की सत्ता में बार-बार सत्ता का सुख लेते रहे हैं। अब कांग्र्रेस सत्ता में नहीं है तो कांग्र्रेस के नेता अपने नए राजनीतिक सुख की खातिर पार्टी छोड़कर चले गए हैं। दरअसल यह कांग्र्रेस का इतिहास रहा है कि समय-समय पर इसका साथ ऐसे नेता छोड़ते रहे हैं जिन्हें सिर्फ सत्ता की राजनीति से ही मोह होता है। कांग्र्रेस कई बार टूटी है तो फिर सशक्त रूप से खड़ी भी हुई है। लेकिन तत्कालीन केन्द्रीय नेतृत्व भी सशक्त था। लेकिन आज कांग्र्रेस जैसी राष्ट्रीय स्तर की बड़ी पार्टी की हालत दयनीय है। जनाधार का दायरा काफी घटा है। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व को सारे हालात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और पलायन के कारणों पर गहन विचार करना चाहिए। गंभीर आत्म मंथन व पार्टी के काया कल्प की सख्त जरूरत हो चली है।

UP के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया में शादी कार्यक्रम के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से बड़ा हादसा, 13 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल, मरने वालों में महिलायें, लड़कियां और बच्चे शामिल
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया में बुधवार देर रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 13 हो गई है। हादसे में घायल 12 से अधिक लोगों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुयी है। मरने वालों में महिलायें,किशोरियां और बच्चे शामिल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब शादी कार्यक्रम के दौरान महिलाएं कुएं की ऊपर बनी जाली पर बैठकर रस्म कर रही थीं। रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चियां  कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़ी हो गई। संख्या ज्यादा होने और वजन पड़ने की वजह से अचानक स्लैब टूट गया और महिलाएं और बच्चियां कुएं में गिर गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से महिलाओं को कुएं से बाहर निकालने का काम शुरू किया।

हादसे की वजह
पुलिस ने बताया कि नौरंगिया स्कूल टोला गांव में बुधवार रात हल्दी के मटकोड़ की रस्म के दौरान अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और  25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे भरभराकर कुएं में गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सबको कुएं निकाला। उन्होने बताया कि नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा के विवाह से पहले हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ (विवाह के पहले की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था। जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद किया गया था। रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवती व बच्चियां कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़े हो गए। अचानक स्लैब टूट गया और उसपर खड़ी महिला, युवतियां व बच्चियां कुएं में समा गईं। कुआं काफी गहरा है। पानी भी भरा था। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।

लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी
आसपास के लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दल-बल के साथ आए पुलिसकर्मियों ने राहत-बचाव कार्य तेज किया। जिन लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, उन सबको जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण किया और 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पूजा यादव (20),शशिकला (15),आरती (13),पूजा चौरसिया (17),ज्योति चौरसिया(10),मीरा (22), ममता (35),शकुंतला (34),परी (20),राधिका (20) और सुंदरी (9) शामिल है। दो की पहचान नहीं हो सकी है।

लोगों ने अपनी जान की परवाह नहीं की और अंधेरे के बीच गहरे कुएं में उतरें
घटना के बाद गांव के प्रिंस और रविशंकर समेत कई लोगों ने अपनी जान की परवाह नहीं की और अंधेरे के बीच गहरे कुएं में उतर गए। एक करके महिला, युवती व बच्चियों को बाहर निकालना शुरू किया। छह लोगों को बाहर निकाला जा सका था। इस बीच पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में 25 महिला, युवती और बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया है। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सबका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कई की हालत गंभीर बनी हुई है !

नौरंगिया गांव में पांच वर्ष पहले भी एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ था
नौरंगिया गांव में पांच वर्ष पहले भी एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2017 में गांव में बारात आई थी, जिसमे सड़क के किनारे द्वार पूजा से पहले आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। बराती और घराती आर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप लोगों को रौदते हुए निकल गयी थी। उस हादसे में क्यासपति, बिट्टू शर्मा, अंगिरा व तारा देवी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हुए थे।

हादसे में मरने वाले प्रत्येक के परिजन को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि
मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होने ट्वीट किया ''जनपद कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।'' वहीं जिला प्रशासन ने हादसे में मरने वाले प्रत्येक के परिजन को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि दिए जाने की बात कही है।

मोदी ने कुशीनगर हादसे पर दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मोदी ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा, ''उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।''

कोविंद ने कुशीनगर हादसे पर दुख व्यक्त किया
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। कोविंद ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा, ''उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का दु:खद समाचार सुनकर व्यथित हूँ। इस दर्दनाक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।''

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया में बुधवार देर रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से 13 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोगों घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुईं है। मरने वालों में महिलायें, लड़कियां और बच्चे शामिल हैं।

रीट पेपर लीक मामला : रामकृपाल मीणा ने कई लोगों में बांटे थे लाखों रुपए, भजनलाल की रिश्तेदार बताई जा रही है सोहनी देवी
जयपुर। रीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसओजी की टीम ने बुधवार को भजन लाल और अभ्यर्थी सोहनी देवी को गिरफ्तार किया है। एडीजी (एसओजी) अशोक राठौड़ ने बताया कि रीट परीक्षा में पेपर आउट करने के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त रामकृपाल मीणा ने खुलासा किया है कि पेपर आउट कराने से मिले लाखों रुपयों को उसने कई लोगों में बांटा था। एसओजी ने इन लोगों से 71 लाख रुपए जब्त किए हैं। वहीं बैंक खातों के करीब 11 लाख रुपए फ्रीज करवाए गए हैं। रामकृपाल ने ही शिक्षा संकुल के स्ट्रांग रूम से पेपर लीक किया था। गिरफ्तार भजनलाल विश्नोई मूलत: सेढवा बाड़मेर का रहने वाला है। वह  पीडब्ल्यूडी में डबल ए क्लास कांट्रेक्टर है। भजनलाल ने रुपए लेकर अन्य लोगों को रीट का पेपर उपलब्ध करवाया था। इसने अपनी रिश्तेदार सोहनी देवी निवासी अजानियों की ढाणी बाड़मेर को भी पेपर दिया था।

क्या है मामला
रीट पेपर जयपुर में शिक्षा संकुल में बने संग्रहण केन्द्र से परीक्षा तिथि 26 सितम्बर से एक दिन पहले ही लीक हो गया था। एसओजी ने मुख्य आरोपी भजनलाल से पूछताछ की तो उदाराम का नाम सामने आया। उदाराम के कहने पर रामकृपाल मीणा को गिरफ्तार किया। इसके बाद बोर्ड अध्यक्ष जारोली को बर्खास्त किया गया। जयपुर कॉर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उदाराम, रामकृपाल और भजनलाल से भी पूछताछ जारी है। अब इस भजनलाल का नाम सामने आया है और नकदी बरामद की है।

शारजाह से जयपुर आ रहे उड़ते विमान में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों में मचा हड़कंप
जयपुर। शारजाह से जयपुर आ रहे विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पायलट ने  विमान को वापस शारजाह में सुरक्षित लैंड कराया। एयर अरबिया की फ्लाइट रात 12:25 बजे जयपुर के लिए रवाना हुई थी। इस फ्लाइट को रात 3:25 बजे जयपुर पहुंचना था। लेकिन उड़ते हुए विमान में कराची के पास एयर स्पेस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस पर पायलट ने वापस विमान को शारजाह ले जाकर सुरक्षित लैंड कराया। इसके बाद एयरलाइन कंपनी ने सुबह 5:15 बजे यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से जयपुर भेजा।

सचिवालय में कोरोना की दस्तक, 13 कर्मचारी पॉजिटिव, अधिकारियों औऱ कर्मचारियों में डर का माहौल
जयपुर। कोरोना की सचिवालय में भी एंट्री हो गई है जहां सरकार के मंत्री, और ब्यूरोक्रेसी बैठती हैं, वहां भी कोरोना की दस्तक ने अधिकारियों व कर्मचारियों की परेशानी बढ़ा दी है।

सचिवालय स्थित डिस्पेंसरी में 2 दिन में 32 सैंपल लिए गए, जिसमें 13 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। सचिवालय मे इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। तीन दिन में अब तक 63 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 31 कार्मिकों की रिपोर्ट आना बाकी है। डीआईपीआर निदेशक पुरूषोत्तम शर्मा, कार्मिक विभाग संयुक्त सचिव जयनारायण मीणा और मंत्री बीडी कल्ला के स्टाफ में भी कार्मिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डोओपी संयुक्त सचिव जयनारायण मीणा में ओमिक्रोन के लक्षण मिले हैं। सचिवालय में इतनी बड़ी संख्या में कार्मिकों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कर्मचारियों में डर बन गया है।

यह आंकड़े सचिवालय में कर्मचारियों ने जो सैंपल दिए हैं। उसकी रिपोर्ट के आधार पर हैं। इसके साथ ही जिन कर्मचारियों ने सीधे ही सेँपल देकर अपनी जांच करवा ली है। उसका रिकॉर्ड अभी सचिवालय में नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि सचिवालय के करीब 25 के करीब कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं। सचिवालय में कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए सुरक्षा अधिकारी लगातार कर्मचारियों से मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं।

विपक्ष के नेताओं में मुख्यमंत्री बनने की होड़ मची है: गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि करप्शन खत्म नही हो सकता, मेरे पास कई विभाग है क्या उनमें क्रप्शन नहीं होता होगा क्या? मैं उसकी गारंटी नहीं ले सकता। उस दिन भी मेरा कहने का मतलब केवल शिक्षा विभाग के लिए नहीं था, लेकिन बड़ी खबर बना दी। अपराधों को लेकर अनिवार्य एफआईआर की है, जिसे केस बढे है। विपक्ष वाले मुख्यमंत्री बनने के लिए आपस में लड़ते है, उपचुनाव में जमानत जब्त हो गई। गजेंद्र शेखावत नमूने नही दे रहे है, बिना तथ्यों के झूठे आरोप लगाते है। वसुंधराजी ने हमारे लोगो को जेल तक भेजा, हमारी योजनाओं को रोक दिया गया। रिफाइनरी का दुबारा पत्थर लगा दिया, उसकी लागत 70 हजार करोड़ तक पहुच गई है।  देश मे।मोदी औऱ मोदी की जोड़ी राज कर रही है। सतपाल मालिक ने तुकबंदी में बोले है।