outside - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कर्नाटक में बिजनेस से लेकर नौकरी तक में बाहर के आधे लोग
बेंगलुरू। कर्नाटक सरकार ने एक बिल को मंजूरी दी कि जिसमें कर्नाटक में प्राइवेट क्षेत्र में भी लोकल लोगों को 100 फीसदी आरक्षण देने की बात कही गई थी। बिल को मंजूरी मिलने के साथ ही इसका विरोध होना शुरू हो गया और बाद में सरकार ने इस फैसले को विचार करने के लिए रोक लिया है। कर्नाटक सरकार के इस फैसले के बाद इस मुद्दे पर काफी बात हो रही है कि सिर्फ बेंगलुरु में ही बाहरी लोग काफी हैं, तो ऐसे में प्राइवेट कंपनियों को काफी दिक्कत होगी। तो फिर जानते हैं कि आखिर बेंगलुरु में बाहरी लोग कितने हैं, वे वहां क्या क्या काम करते हैं और उनका क्या योगदान है।

कर्नाटक में कितने बाहरी
साल 2011 की जनगणना के अनुसार, उस वक्त कर्नाटक की जनसंख्या 6.11 करोड़ थी, जिसमें से 3.6 फीसदी लोग दूसरे राज्यों के रहने वाले लोग थे। जनगणना के हिसाब से कर्नाटक आने वाले लोगों में 6.4 लाख लोग तमिलनाडु के हैं, जबकि आंध्र प्रदेश के 4.4 लाख, केरल के 2.3 लाख, उत्तर प्रदेश के 1.4 लाख, बिहार के 1.2 लाख, महाराष्ट्र के 1.1 लाख और दूसरे राज्यों के 3.2 लाख थे। यानी करीब 32 लाख लोग माइग्रेंट थे, अब इस संख्या में बदलाव संभव है।

बेंगलुरु में कितने माइग्रेंट हैं
साल 2019 में टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में 50 फीसदी से ज्यादा जनसंख्या माइग्रेंट्स की हैं। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में 44.3 लाख लोग बाहर के रहने वाले हैं, जो बेंगलुरु की कुल आबादी का 50.6 फीसदी हिस्सा है। खास बात ये है कि ये संख्या कर्नाटक से बाहर जाने वाले माइग्रेंट्स की संख्या से भी काफी ज्यादा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कर्नाटक से बाहर जाने वाले लोगों की संख्या करीब 25 लाख है।  वहीं सिर्फ बेंगलुरु की बात करें तो 2011 की जनगणना में 96.2 लाख जनसंख्या थी, जिसमें 44.3 लाख लोग माइग्रेंट्स थे। इसके बाद नया डेटा सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है अब माइग्रेंट्स की संख्या और भी इजाफा हो गया है। ये आंकड़ा ग्रामीण और अर्बन दोनों इलाकों का है। यहां आने वाले लोगों में सबसे ज्यादा लोग आंध्र प्रदेश के हैं, जिनका हिस्सा 34 फीसदी है। इसके बाद केरल से लोग यहां आते हैं। वहीं, पड़ोसी राज्यों के बाद सबसे ज्यादा लोग बेंगलुरु में राजस्थान से आते हैं और 2011 में 82 हजार से ज्यादा लोग राजस्थान के थे।

10 साल में हो गए दोगुना
रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2001 की जनगणना के दौरान बेंगलुरु की जनसंक्या 65 लाख 37 हजार थी, जिसमें 20.8 लाख लोग माइग्रेंट थे, जो 2011 में 44.3 लाख हो गए हैं। ये संख्या दोगुना से भी ज्यादा है, ऐसे में बढ़ते ग्राफ के हिसाब से अब बेंगलुरु की जनसंख्या में बाहरियों की संख्या बढ़ना संभव है।

ईडी के विरोध में कांग्रेस का धरना: ईडी कार्यालय के बाहर मोदी सरकार की आलोचना
जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में आज जहां देश भर में कांग्रेस आंदोलन कर रही है तो वहीं राजधानी जयपुर में भी प्रदेश कांग्रेस की ओर से अम्बेड़कर सर्किल स्थित ईडी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया गया है। धरने में गहलोत सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ विधायक,पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एक स्वर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईडी कार्रवाई की पुरजोर शब्दों में निंदा करते हुए मोदी सरकार की आलोचना की। धरने में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, कैबिनेट मंत्री महेश जोशी, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरियावास, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, गोविंद राम मेघवाल, विधायक रफीक खान,जगदीश जांगिड़,गणेश घोघरा सहित बोर्ड निगमों के चेयरमैन भी धरने में  मौजूद हैं।

हिस्ट्रीशीटर के घर के बाहर आधा दर्जन लोगों ने किया हवाई फायर
कोटा । उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में मंगलवार सुबह आधा दर्जन लोगों ने एक हिस्ट्रीशीटर के घर के बाहर हवाई फायर किया । हालांकि फायरिंग में किसी के चोट नहीं लगी । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उद्योग नगर थाना अधिकारी मनोज सीकरवालों ने बताया कि गोविंद नगर निवासी गुड्डू हजरत की पत्नी नरगिस ने रिपोर्ट दी है कि सुबह करीब 6:00 बजे उसके पति घर पर सो रहे थे। उसी समय दो बाइक पर आधा दर्जन लोग आए और उसके घर के बाहर फायर कर वहां से फरार हो गए। फायरिंग करने वालों में अमन ,लाला सरफराज, आशीष ,लकी समेत कई लोग शामिल हैं ।

पुलिस ने घटना के बाद घर के बाहर से तीन खाली खोल बरामद किए हैं । थाना अधिकारी ने बताया कि गुड्डू हजरत और आरोपी आपस में परिचित और अपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। पुरानी रंजिश को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है । इसी मामले को लेकर फायरिंग की गई है । पुलिस ने फरियादी नरगिस की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ  जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड एएसआई की मौत
उद्योग नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड एएसआई की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। उद्योग नगर पुलिस ने बताया कि लाजपत नगर बोरखेड़ा निवासी 61 वर्षीय रघुराज सिंह रिटायर्ड एएसआई है । वह सोमवार देर शाम को बाइक से कैथून से अपने घर लौट रहे थे । तभी उम्मेदगंज के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि मृतक रघुराज सिंह के पुत्र योगेंद्र की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग की पत्थर से कुचलकर हत्या
कोटा ।  गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के  एक बुजुर्ग की अज्ञात हमलावरों ने पत्थर मार कर हत्या कर दी। बुजुर्ग रोजाना की तरह दुकान के बाहर सो रहा था। रात को अज्ञात बदमाशों ने सोते समय पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।  सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस उप-अधीक्षक अंकित जैन, थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा पुलिस जवानों के साथ पहुंचे और दुकान के बाहर पड़े बुजुुर्ग के शव को एमबीएस अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम व डॉग स्क्वार टीम को बुलाया है तथा साक्ष्य जुटाए गए हैं। मृतक के सिर पर गहरा चोट का निशान तथा कान पर भी गहरा घाव है। शव दुकान के बाहर ही खून में लथपथ पड़ा था।

पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि सुरेश कुमार धोबी (60)पुत्र पन्नालाल निवासी महावीर नगर रंग विहार  कॉलोनी  पिछले 15 सालों से यहां छावनी में ड्राई क्लीनर की दुकान संचालित करता था। वह रात को दुकान को बंद करने के बाद बाहर ही सो जाता था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था तथा परिवार के लोगों से दूर ही रहता था। कभी-कभी आवागमन करने वालों से गाली गलोच भी करता था। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस का मानना है कि सुरेश की हत्या रात 12 बजे के बाद ही हुई है। संभवत: गाली गलोच करने को लेकर किसी से कहासुनी हुई है और फिर उसने रात को सोते समय उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया है।

पुलिस उप-अधीक्षक अंकित जैन ने बताया कि मृतक सुरेश अपने परिवार के सदस्यों से  लंबे समय से दूर रहता था। अकेला ही था तथा मोबाइल भी नहीं रखता था और परिवार के किसी सदस्य से कोई संपर्क नहीं रखता था।

महारानी कॉलेज के बाहर अश्लील हरकत का मामला गर्माया: छात्राओं का राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन, जेएलएन मार्ग जाम करने का प्रयास
जयपुर। बीते दिनों महारानी कॉलेज के बाहर मनचलों द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने की घटना के बाद से लगातार छात्राएं सुरक्षा की मांग कर रही है। मांगे पुरी नही होने पर मंगलवार को राजस्थान विश्वविधालय में छात्राओं ने प्रदर्शन कर शैक्षणिक कार्य बंद करवाएं। छात्राओं का आरोप है कि महारानी कॉलेज के बाहर हुई मनचले की घटना के दौरैन हमने रंगे हाथों जिस व्यक्ति को पकड़वाया, उसे पुलिस ने छोड दिया है और इसके बाद से आरोपी के वकील लगातार छात्राओं से समझौते की बात कह रहे है। इस दौरान छात्राओं ने जेएलएन मार्ग को भी जाम करने का प्रयास किया और कुछ देर रोड पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की, हालांकि कुछ समय बाद समझाइश के बाद छात्राएं सड़क से हट गई।

छात्राओं का कहना है कि बार-बार विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्राएं सुरक्षा की मांग कर रही हैं। साथ ही हमारी अन्य मांगे हैं जिनके लिए हम बार-बार प्रशासन से गुजारिश कर चुकी हैं।  किंतु मांगों पर अभी तक किसी भी प्रकार से अमल नहीं किया गया है। मांगे नहीं माने जाने पर परेशान होकर आज छात्राओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार करवाया। छात्र नेता कोमल मोहनपुरिया ने बताया कि सरकार प्रदेशभर की लड़कियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें और प्रदेश भर की जो भी छात्राएं इस प्रकार की बहादुरी कार्य करती हैं। उन्हें हौसला देकर वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। ना कि सिर्फ मात्र बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा व उत्थान की बातें मात्र की जाएं।

मांगें....
1.दोषी व्यक्ति के खिलाफ जिन छात्राओं ने बयान दिया उन्हें सुरक्षा दी जाएं।
2.विश्वविद्यालय में स्टूडेंट काउंसलिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए।
3.महारानी महाविद्यालय के समीप पुलिस चौकी व्यवस्थित की जानी चाहिए।
4.विश्वविद्यालय में समय-समय पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवाए जाने चाहिए।

पीसीसी के बाहर बेरोजगारों का धरना, पुलिस ने जबरन हटाया, दिल्ली कूच की तैयारी, चुनावों में भुगतने की चेतावनी
जयपुर। प्रदेश के बेरोजगार गुरूवार को शहीद स्मारक से सड़कों पर उतर कर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पीसीसी में जमे बैठे हैं। उनकी मांग आश्वासनों को धरातल पर उतारने की है। बेरोजगार स्पष्ट कह रहे हैं कि जब तक इनकी नहीं सुनी जाएगी ये डटे रहेंगे और नहीं हटेंगे। हालांकि थोड़े समय बाद उपेन यादव और सैकड़ो बेरोजगारों को पीसीसी कार्यालय से लाठी चार्ज करके घसीटकर अज्ञात थाने में ले जाया गया। बुधवार को शहीद स्मारक पर धरना दे रहे बेरोजगारों और पुलिस के बीच खूब हाथापाई भी हुई थी पुलिस ने लाठियां भी भांजी थीं।

दिल्ली कूच की तैयारी

शहीद स्मारक पर हुई झड़प के बाद पुलिस ने आंदोलन कर रहे युवाओं पर मुकदमे भी दर्ज कर दिए थे विधायकपुरी थाने में 8 लोगों के नाम शामिल हैं जिन पर धारा 144 लगाई गई है। बेरोजगारों ने आज सुबह दिल्ली कूच का आह्वान कर दिया जिसके बाद हजारों की संख्या में बेरोजगार युवा दिल्ली के लिए निकलने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर आकर नारेबाजी करने लगे। इसे देखते हुए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। यहीं से बात और बिगड़ गई। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने साफ कह दिया कि वो यहीं धरने पर बैठेंगे, तब तक जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती इसके लिए चाहें पुलिस चाहे जेल में डाल दें या फिर लाठियां मारे।

चुनावों में भुगतेगी सरकार

उपेन यादव ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि नतीजे राजनैतिक तौर पर उसे भुगतने पड़ेंगे। आरोप लगाया कि सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने बजट में जो भर्तियों की घोषणा की थी, उन्हें भी अब तक पूरा नहीं किया है। इसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में भी सरकार को भुगतना पड़ेगा।

जेल के बंदियों का ऑर्केस्टा बैण्ड अब बाहर भी सुनाई देगा
अजमेर। सेन्ट्रल जेल के बन्दियों का ऑर्किस्टा अब जेल के बाहर भी लोगों को सुनाई देगा। जेल प्रशासन बंदियों में ऑर्किस्टा बैण्ड के माध्यम से एक नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल की अनूठी पहल, नवाचार एवं उनके प्रयासों से अजमेर सेन्ट्रल जेल में आशाऐं बंदी ऑर्केस्ट्रा बैण्ड का शुभारम्भ किया गया है।

आशाऐं ऑर्केस्ट्रा बैण्ड के लिए अधीक्षक मालीवाल के अथक प्रयासों के द्वारा मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि 2021 योजना के अन्तर्गत जिला परिषद अजमेर से संगीत उपकरण प्राप्त किए गए। इसमें पियानो, गिटार, आॅक्टोपेड, कोन्गो, ढोलक, तबला, ड्रम, काजोन एवं सिगंर की-बोर्ड सम्मिलित है। इसमें प्रशिक्षित संगीतज्ञ रवजीत सिंह द्वारा सजा प्राप्त व विचाराधीन बंदियों को प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें पियानो पर गौरव, गिटार पर नयन, आॅक्टोपेड पर ब्रजमोहन, कोन्गो पर राजू, ढोलक पर शिवराज, तबला पर रणजीत, ड्रम पर ईश्वर आदि बंदियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है।

बंदियों में सकारात्मक सोच लाना

अधीक्षक मालीवाल ने बताया कि आशाऐं ऑर्केस्ट्रा बैण्ड प्रशिक्षण की यह पहल जेल में निरूद्ध बंदियों की सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने, जीवन में नवीनता लाने, स्वनियोजित करने के लिए एवं बंदियों को नकारात्मकता के भाव से निकालकर सकारात्मक सोच की ओर उन्मुख करने व जेल में अन्य बंदियों के प्रेरणास्त्रोत के लिए यह आशाऐं ऑर्केस्ट्रा बैण्ड एक सेतु के रूप में कार्य करेगी। इस आशाऐं ऑर्केस्ट्रा बैण्ड में प्रशिक्षु बंदी केवल जेल में ही नहीं अपितु जेल के बाहर भी अपनी धुनों, गीतों तथा साजों के माध्यम से समाज के व्यक्तियों की बंदियों के प्रति नकारात्मक सोच को बदलकर पुन: अपने साथ समाज में पुर्नस्थापित करने की दिशा में एक ठोस कदम होगा। ऑकेस्ट्रा बंदी बैण्ड वर्तमान अधीक्षक का बीजांकुर है, जिन्होंने सेन्ट्रल जेल कोटा के पदस्थापन के दौरान भी इस बैण्ड का प्रारंभ व संचालन सफलतापूर्वक किया।

कलक्टर ने वित्तीय स्वीकृति दी

जिला कलक्टर अंशदीप ने इस ऑकेस्ट्रा बैण्ड को बंदियों में सकारात्मक परिवर्तन के रूप में मानते हुए इसे मुख्यमंत्री नवाचार निधि से नवाचार के रूप में सृजन की तत्काल ही वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। इसी का परिणाम है कि आज यह केन्द्रीय कारागृह अजमेर बंदियों का ऑर्केस्ट्रा बैण्ड मूर्त रूप ले चुका है।

समारोह के लिए बुक हो सकेगा बैण्ड

राजस्थान के इस बंदी ऑकेस्ट्रा बैण्ड की विशेषता यह है कि यह अपनी प्रस्तुति शहर के प्रोग्राम में भी दे सकता है। यह बैण्ड आम आदमी की पहुँच में है। इसकी बुकिंग के लिए जेल के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम, शादी समारोह, जन्मदिन में इसकी बुकिंग करवाई जा सकती है। बंदी बैण्ड को प्रारंभ करने के पीछे उद्देश्य बंदियों को रोजगार का नवीन माध्यम प्रदान करना है। बैण्ड में कार्यरत बंदियों को बुकिंग से प्राप्त राशि का 50 प्रतिशत सीधा उनके बैंक अकाउण्ट के माध्यम से भुगतान किया जाता है। यह उनके रोजगार का साधन है।

संगीत थैरेपी का काम करता है

जेल अधीक्षक मालीवाल संगीत को एक थैरेपी मानती है। वाद्य यंत्रों से जुड़ना सरस्वती की साक्षात पूजा हैं। यह व्यक्ति के हृदय में आमूल-चूल परिवर्तन करती है। धुनें बजाना, वाद्य यंत्रों पर अपनी ऊंगलियोें के कमाल से सुर निकालना व्यक्ति को अपनी आत्मा से जोड़ता है। वहीं संगीत सुनना भी व्यक्ति को मानसिक, आध्यात्मिक संतोष एवं सुख प्रदान करता है।

अपराधियों की मानसिकता में होगा सुधार

इस आॅर्केस्ट्रा बैण्ड को तैयार करने में उपकारापाल धारासिंह एवं मुख्य प्रहरी रेशम का बड़ा योगदान है। कुछ ही दिनों में यह बंदी आॅर्केस्ट्रा बैण्ड शहर में अपना जादू बिखेरने वाला है। जेल की सलाखों के पीछे गूंजने वाला यह संगीत अपराधियों की मानसिक वृत्ति में सुधार करने का उचित, सकारात्मक तथा सफल माध्यम है।

21 बन्दी ले रहे ट्रेनिंग

वर्तमान जेल महानिदेशक भूपेन्द्र कुमार दक के निर्देशन में यह बंदी बैण्ड़ तैयार किया गया है। राजस्थान में बंदी बैण्ड नियमों के तहत यह संचालित किया जा रहा है। इसमें विचारधीन बंदी भी भाग ले सकते है। इस बैण्ड में अभी 21 बंदी ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे है। बंदी गौरव व बृजमोहन का विशेष योगदान है। बंदी गौरव संगीत में विशरद की उपाधि हासिल कर चूके हैं।

अस्पतालों में नई व्यवस्था : दवाओं का दर्द बन रहा अब नया मर्ज
कोटा। संभाग के बड़े एमबीएस और जेकेलोन अस्पताल में अव्यवस्थाओं का दर्द तो मरीज पहले ही झेल रहे थे अब दवाओं का टोटा दोहरा दर्द दे रहा है। अस्पतालों में नये वित्त वर्ष शुरू होने के साथ ही दवाओं की सप्लाई गड़बड़ाने का सिलसिला  जारी है। जहां एक ओर  सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज नि:शुल्क  कर दिया है, वहीं दूसरी ओर अस्पताल के हालात ऐसे हैं कि सामान्य दवा भी मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत मरीजों को नहीं मिल पा रही है।  ऐसे में अस्पतालों के बदतर हालात नि:शुल्क दवा की पोल खोल रहे है।  इससे मरीजों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

यूं जांची नवज्योति ने व्यवस्था
संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में आप इलाज के लिए जा रहे हैं तो घर से पहले घंटों लाइन में खड़े रहने के लिए तैयार होकर ही जाएं। यहां पर्ची बनाने से लेकर डॉक्टर तक दिखाने में घंटों लाइन में धक्के खाना पड़ेगा। डॉक्टर को दिखाने के बाद नि:शुल्क दवा लेने टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। अस्पताल में आए दिन मरीजों को इस समस्या से दो चार होना पड़ा रहा है। दैनिक नवज्योति ने मरीजों की इस समस्या जानने के लिए पर्ची काउंटर से लेकर दवा लेने तक लाइन खड़े रहकर जांच की तो एक मरीज को अस्पताल में डॉक्टर से दिखाने से लेकर दवा लेने तक 5 से 6 घंटे लग रहे हैं। उस पर दवाएं नहीं मिलने से बाजार से दवा खरीदना मजबूरी बना हुआ है।

समय सुबह 9 बजे
नवज्योति टीम का एक सदस्य एमबीएस अस्पताल में  9 बजे पर्ची काउंटर में लाइन में लगा। करीब 15 मिनट के कतार में खड़ा रहने के बाद पर्ची बनी।

दवा लेने में लगे दो घंटे
मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा केंद्र पर11 बजे लाइन में लगे। लाइन इतनी लंबी थी की हमारे काउंटर तक पहुंचने में पौन घंटा लग गया। उसके बाद पर्ची में छह दवा में से दो दवा मिली . चार दवा पास वाले काउंटर पर लेने के लिए कहा। दवा लेकर दूसरे काउंटर पर लाइन में लगे तो एक सज्जन ने बताया कि पहले पर्ची की जैराक्स करा कर लाएं. फिर ही दवा मिलेगी। उसके बाद टीम का सदस्य पर्ची की फोटा काफी कराने गया. वहां भी लाइन लगी थी. करीब 15 मिनट के इंतजार के बाद फोटो कापी लेकर दवा काउंटर की लाइन में लगे तो करीब आधा घंटे बाद नंबर आया। इस काउंटर पर भी 3 तीन दवा ही मिली। एक दवा बाहर से खरीदी।

9.15 बजे से 10.50 बजे आउटडोर की कतार में
पर्ची बनाने के बाद टीम का सदस्य 9.15 बजे कमरा नं. 104 में आउटडोर में दिखाने के लिए मरीजों की लाइन में लगा। करीब 1 घंटा 35 मिनट डॉक्टर को दिखाने में लगे। उसके बाद डॉक्टर से बुखार, चक्कर आने उल्टी दस्त की दवाई लिखी पर्ची लेकर मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा काउंटर पर पहुंचे।

कई काउंटर पर पेरासिटामोल तक नहीं मिल रही
हनुमान प्रसाद राठौड़ ने बताया कि सरकार ने 1 अप्रैल से सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज नि:शुल्क कर दिया है। सरकारी अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी को नि:शुल्क करने का निर्देश दिया गया है। सीटी स्कैन और अन्य कई बड़ी जांचें तक नि:शुल्क हो रही है, लेकिन अस्पतालों के हालात ऐसे हैं कि सामान्य मेडिसिन भी मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं।  एंटी कोल्ड दवा हो या फिर एंटी एलर्जी यह सामान्य दवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं। ये हालात मेडिकल कॉलेज कोटा के  जुड़े अस्पतालों के हैं।  अस्पतालों में दवाइयां ही उपलब्ध नहीं है।

एंटीकोल्ड, बीपी की दवा के लिए भी लगाने पड़ते हैं चक्कर
तीमारदार उमेरुद्दीन ने बताया कि एंटीकोल्ड, टिटनेस, वैक्सीन, बीपी के मरीजों के काम आने वाली लोसार्टन 50, दस्त की दवा मेट्रोजिल, एंटी एलर्जी सीपीएम, दर्द की डॉइक्लोफिनेक और सीरिंज 5 और 2 एमएल जैसी दवाइयां नहीं हैं।  साथ ही एंजायटी में काम आने वाली क्लोनजपम भी लंबे समय से नहीं आ रही हैं। एक कांउटर से दूसरे काउंटर पर दवा के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है। दवा नहीं मिलने पर दूसरे काउंटर के लिए दवा की पर्ची की फोटो कापी देनी पड़ती है। ऐसी लच्चर व्यवस्था के कारण नि:शुल्क दवा लाभ नहीं मिल रहा बाहर से दवा खरीदना मजबूरी बन गया है। डॉक्टर बाहर की दवा लिख नहीं सकते ऐसे मरीज के हाल बुरे हो रहे है।

कई काउंटरों के चक्कर लगाकर मिल रही दवाइयां
तीमारदार नाथूलाल ने बताया कि मरीज  अस्पताल में डॉक्टर के पास से पर्ची पर दवाइयां लिखकर पहले एक काउंटर पर जाता है लेकिन वहां दवाइयां नहीं मिलती हैं।  मरीज को ऐसे ही कई काउंटरों के चक्कर लगाने पड़ते है लेकिन इसके बावजूद उसे दवाइयां नहीं मिल पा रही है।  जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है।  एमबीएस अस्पताल में बीते ढाई महीने से यूरिन बैंग की सप्लाई भी नहीं हो रही है।  ऐसे में मरीजों के परिजनों को इमरजेंसी होने पर निजी मेडिकल स्टोर की तरफ भागना पड़ रहा है।

5 लाख टेबलेट सीपीएम हो रही खपत
एक ही महीने में जुकाम और स्किन एलर्जी में उपयोग आने वाली सीपीएम की खपत करीब 5 लाख टेबलेट की हो रही है।  बीपी के मरीज के काम आने वाली लोसर्टन व सर्दी जुकाम में उपयोगी एंटी कोल्ड की खपत 30-30 हजार गोलियां हैं।  डॉइक्लोफिनेक 50 एमजी टेबलेट की खपत भी हर माह करीब एक लाख रहती है।  ऐसे में बड़ी मात्रा में मरीजों को यह सामान्य दवा भी नहीं मिल पा रही है।  हालात ये भी हैं कि अस्पतालों में हर माह एक लाख सीरिंज की जरूरत है, लेकिन यह बीते 2 से 3 महीने से नहीं आ रही है।  अस्पताल को एनओसी मिलने पर कुछ खरीद स्थानीय स्तर पर कर लेता है लेकिन स्टॉक तुरंत खत्म हो जाता है।  दूसरी तरफ अस्पतालों को यह महंगी भी पड़ रही है। राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को ओपीडी और आईपीडी जैसी सुविधाएं नि:शुल्क की हैं।

पांच से सात दवाओं रोज कटती एनओसी
कई दवाएं राजस्थान मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन से ही सप्लाई नहीं हो रही है।  ऐसे में इन सभी दवाओं की खरीद स्थानीय स्तर पर करने के लिए एनओसी जारी की जा रही है। एमबीएस के ड्रग वेयरहाउस की बात की जाए तो वहां से लगातार पांच से सात दवाइयों की एनओसी जारी हो रही है। इनमें से कई दवाएं तो ऐसी है जिनकी खरीद के लिए प्रदेश स्तर पर राजस्थान मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन का रेट कॉन्ट्रेक्ट ही खत्म हो गया है।  ऐसे में अब दोबारा रेट कॉन्टेÑक्ट होगा, उसमें समय लगेगा, तब तक अस्पतालों में यह दवाओं की उपलब्धता नहीं रहेगी। इनकी एनओसी काटकर मंगवाई जा रही है।

20 फीसदी दवाएं नहीं है उपलब्ध
राज्य सरकार के मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में करीब 969 दवाएं मरीजों को फ्री देनी है।  लेकिन इनमें से 20 फीसदी यानी करीब 180 दवा उपलब्ध ही नहीं है। केवल 791 दवाएं ही अस्पताल में मिल रही है।  अधिकांश जो दवाइया उपलब्ध नहीं है, वहीं रूटीन सर्वाधिक उपयोग में आने वाली दवाइयां है।  एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना का कहना है कि वे स्थानीय स्तर पर खरीदकर मरीजों को दवा उपलब्ध करवाते हैं।  जैसे ही दवा खत्म होती है और उसकी ड्रग वेयरहाउस से सप्लाई बंद हो जाती है। उसके बाद एमसीडीडब्ल्यू से एनओसी लेकर दवा खरीद ली जाती है।

इनका कहना है
हर साल मार्च के बाद अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होता है। ऐसे में दवाओं खरीद के आर्डर लगते है। एक आर्डर में एक से दो महीने सप्लाई में लग जाते ऐसे में दवा उपलब्धता कम हो जाती है। करीब एक हजार तरह की दवा की सप्लाई होती है। कुछ दवाएं खत्म होने पर ड्रग वे हाउस से एनओसी जारी कर दी जाती  है। जिससे लोकल स्तर पर खरीद अस्पताल प्रशासन कर सकता है।
- सुनील सोनी,  औषधी भंडार प्रभारी मेडिकल कॉलेज कोटा

पत्नी बाहर बच्चों को दवा पिला रही थी, पति फंदे से झूला
बारां। बारां जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र के आमापुरा में कर्ज से परेशान एक युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक मंगलवार रात को शराब के नशे में घर आया था और कर्जा होने की बात कही। नशे में होने के कारण परिजनों ने उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद युवक ने कमरा बंद कर लिया और फंदे से झूल गया। इस दौरान उसकी पत्नी बाहर चौक में बच्चों को दवा पिला रही थी ।

पुलिस के अनुसार भंवरलाल (32) पुत्र पन्नालाल बैरवा आमापुरा ने आत्महत्या कर ली। आमापुरा निवासी मनोज बैरवा ने रिपोर्ट में बताया है कि उसका भाई भंवर लाल जो कारीगर का कार्य करता है। मंगलवार रात को भंवरलाल शराब के नशे में घर आया था। उसने परिजनों को कर्जे के चलते परेशान होने की बात बताई और कर्जा चुकाने के लिए कहने लगा। शराब के नशे में होने के कारण परिजनों ने उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी बच्चों को घर के चौक में दवा पिला रही थी। तभी भंवर लाल ने कमरे का गेट बंद कर साड़ी से फंदा लगाकर लटक गया।

परिजनों ने मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया और उसे अचेतावस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।

कांग्रेस के नव संकल्प शिविर के बाहर हवन, राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की कामना
उदयपुर। उदयपुर में होटल अरावली ताज में आयोजित कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में हवन भी हो रहा है। यह हवन राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए किया जा रहा है। हालांकि पार्टी की ओर से तर्क दिया गया था कि चिंतन शिवर के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चिंतन-मंथन नहीं होगा, बल्कि अगस्त में इसके लिए पार्टी स्तर पर चुनाव करवाए जाएंगे।

महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ
कोटा। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से  शहरवासियों को रोजाना जूझना पड़ रहा है । नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 43 में पानी की समस्या से त्रस्त महिलाओं ने मंगलवार को दादाबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पर अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद के नेतृत्व में महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।

नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 43 पार्षद संतोष  बैेरवा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं दादाबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया । जैसे ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हुआ वैसे ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता पहुंच गया । वार्ड पार्षद संतोष  बैरवा के नेतृत्व में महिलाएं हनुमान चालीसा का पाठ करती रही और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाइश करते रहे। पार्षद संतोष  बैरवा ने बताया कि पटरी पार क्षेत्र में पूनम कॉलोनी समेत कई इलाकों में बस्ती बसने के समय से अभी तक भी पाइपलाइन नहीं डाली गई है । लोगों को बोरिंग का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है । ऐसे में जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया ।
उन्होंने बताया कि बोरिंग का पानी पीने से कई लोगों को बीमारियों का खतरा बना हुआ है लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है । उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ इसलिए किया जिससे जलदाय विभाग के अधिकारियों को हनुमानजी सद्बुद्धि दे और पटरी पार क्षेत्र के वार्ड 43 में पानी की समस्या का समाधान करें । उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता सुधीर वर्मा को ज्ञापन दिया और कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जाए वरना फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

गौरतलब है कि शहर में गर्मी में पीने के पानी की समस्या लगातार बनी हुई है । ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहर के इलाकों में भी कहीं कम दबाव से तो कहीं दिन में 1 घंटे ही पानी मिल पा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसके अलावा आए दिन शहर में जलदाय विभाग की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे भी लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है । लोगों ने बताया कि गर्मी में पानी की अधिक आवश्यकता होती है लेकिन ऐसे में जलदाय विभाग द्वारा ही लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

प्रदेश के बाहर दी गई सेवा की अवधि को शामिल कर लाभ देने के आदेश
जयपुर। राजस्थान हाइकोर्ट ने सहायक प्रोफेसर के पद पर करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत वरिष्ठता और चयनित वेतनमान से जुड़े मामले में कहा है कि प्रदेश से बाहर दी गई सेवा अवधि को भी इसमें शामिल कर लाभ दिया जाए। जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने यह आदेश शशि प्रभा व अन्य की याचिका पर दिए। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ताओं ने पूर्व में प्रदेश के बाहर अपनी सेवाएं दी थी। वहीं अब वे प्रदेश में कॉलेज शिक्षा में बतौर सहायक प्रोफेसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उन्हें करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत वरिष्ठता और चयनित वेतनमान का लाभ दिया जाना है, लेकिन उनकी प्रदेश से बाहर की सेवा अवधि को इसमें शामिल नहीं किया जा रहा है। इस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने प्रदेश से बाहर दी गई सेवा की अवधि को शामिल कर लाभ देने के आदेश दिए हैं।