LNG Plant - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सऊदी की तेल रिफाइनरी पर हमला: भारी नुकसान का अनुमान, यूएई-कतर के तेल-गैस प्लांट पर भी ड्रोन अटैक
तेहरान। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला किया गया। इसके अलावा यूएई और कतर के तेल-गैस प्लांट रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र पर भी ड्रोन हमले हुए हैं। इन हमलों से वहां की एलएनजी सुविधाओं को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। सऊदी ने गुरुवार को ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। सऊदी के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने कहा कि हमारे देश के पास ईरान को जवाब देने की पूरी ताकत है। हमारे सब्र का इम्तिहान न लें। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की चेतावनी दी कि अगर कतर पर दोबारा हमला हुआ तो वे उसका पूरा गैस फील्ड को उड़ा देंगे जो ईरान ने कभी सोचा नहीं होगा।

हमें इजरायल के हमलों का पता नहीं था

ट्रम्प ने साउथ पार्स गैस फील्ड पर इजरायल के हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि पश्चिमी एशिया में जो कुछ भी हुआ है, उससे ‘गुस्से में आकर’ इजरायल ने हिंसक तरीके से ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हिंसक हमला किया है। हैरानी की बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका को इस हमले का पता नहीं था, न उन्हें इसका अंदाजा था कि ऐसा कुछ होने वाला है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि और कतर भी इसमें शामिल नहीं था। मगर यह भी जोड़ा कि ईरान का कतर की एलएनजी गैस सुविधा के एक हिस्से पर हमला अनुचित और अन्यायपूर्ण था।

इजरायल अब गैस क्षेत्र में हमले नहीं करेगा

साथ ही कहा: ईरान नहीं माना तो हम ऐसा हमला करेंगे, उसने सोचा भी नहीं होगा

उन्होंने आश्वासन दिया कि इस अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुमूल्य साउथ पार्स फील्ड में इजरायल अब कोई और हमले नहीं करेगा, हालांकि यह भी चेतावनी दी कि जब तक ईरान ‘मूर्खतापूर्ण ढंग से बेहद निर्दोष’ देश कतर पर हमला करने का फैसला नहीं करता। अगर ईरान ऐसा करता है तो अमेरिका, इजरायल की मदद या सहमति के बिना या उसके साथ‘पूरे साउथ पार्स गैस फील्ड को इतनी ताकत और शक्ति से उड़ा देगा जैसा ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

राजस्थान गैस हरित ऊर्जा में बनेगी प्रमुख भागीदार: सीएनजी-पीएनजी के साथ एलएनजी, ईवी और सीबीजी नेटवर्क की दिशा में कदम, नीमराणा में एलएनजी प्लांट निर्माणाधीन
जयपुर।  राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (आरएसजीएल) ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। सीएनजी-पीएनजी सेवाओं के साथ अब आरएसजीएल एलएनजी, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) नेटवर्क विकसित करने की संभावनाएं तलाश रहा है।

प्रमुख सचिव माइंस एवं चेयरमेन आरएसजीएल टी. रविकान्त ने बताया कि राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरएसजीएल अपने पारंपरिक कार्यक्षेत्र का विस्तार कर रहा है। उन्होंने बताया कि नीमराणा में राज्य का पहला एलएनजी प्लांट निर्माणाधीन है, जो शीघ्र ही तैयार होगा।

टी. रविकान्त मंगलवार को राजस्थान स्टेट गैस की 46वीं संचालक मंडल बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जानकारी दी कि कोटा में पायलट आधार पर सीबीजी की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही जयपुर, कोटा एवं एक्सप्रेस-वे पर एलएनजी आउटलेट स्थापित करने तथा जयपुर के आसपास 300 से 400 किलोमीटर क्षेत्र में ईवी नेटवर्क विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एलएनजी, सीबीजी और ईवी नेटवर्क के विकास से आमजन को सस्ती, स्वच्छ और हरित ऊर्जा की सहज उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि नीमराणा में एलएनजी प्लांट के तैयार होने से लंबी दूरी के वाहनों, खनन क्षेत्रों और औद्योगिक इकाइयों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित करने अथवा समन्वय के माध्यम से गैस उपलब्ध कराने और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी स्टेशन स्थापित करने की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। पायलट परियोजनाओं के माध्यम से संभावनाओं के अनुरूप नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।

संचालक मंडल की बैठक में वित्त सचिव (राजस्व) कुमार पाल गौतम, गेल गैस के प्रतिनिधि संजय सिंह तथा आरएसएमएम की प्रबंध निदेशक प्रज्ञा केवलरमानी ने अपने सुझाव दिए। बैठक में उप महाप्रबंधक विवेक रंजन, विवेक श्रीवास्तव, मुख्य वित्त अधिकारी दीप्तांशु पारीक, उप प्रबंधक आईटी गगनदीप राजोरिया एवं कंपनी सचिव विनिता सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।