pratapgarh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दो जिला क्रिकेट संघों के हुए चुनाव; प्रतापगढ़ में राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा खुद बने अध्यक्ष, अलवर में पूर्व मंत्री के बेटे मोहित यादव ने संभाली कमान
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में नेताओं और नेता पुत्रों की एंट्री जारी है। शुक्रवार को आरसीए से सम्बद्ध दो और जिला क्रिकेट संघों के चुनाव हुए। प्रतापगढ़ जिला संघ में राज्य के राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा खुद अध्यक्ष बने हैं, वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पिंकेश जैन को सचिव पद पर चुना गया है। अलवर जिला क्रिकेट संघ में पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक डा. जसवन्त यादव के बेटे मोहित यादव को अध्यक्ष चुना गया है। सचिव पद पर पवन गोयल फिर से चुने गए हैं। राजस्थान क्रिकेट संघ में डेढ़ दर्जन से ज्यादा ऐसे जिले हो गए हैं, जिनमें राजनेता खुद या उनके बेटे पदाधिकारी बने हैं।

राज्य के राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा को शुक्रवार को प्रतापगढ़ जिला संघ का अध्यक्ष चुना गया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पिंकेश जैन सचिव पद पर चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी नरेन्द्र कुमार जैन के अनुसार सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। हेमन्त मीणा पूर्व में भी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। चुनाव में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एडहॉक कमेटी के सदस्य धर्मवीर सिंह शेखावत और जिला क्रीडा परिषद की ओर से रामरतन गुर्जर पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे।

सभी जिला संघों को ग्राउण्ड के लिए जमीन दिलाने का लक्ष्य
अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद हेमन्त मीणा ने कहा कि राज्य के पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने सभी जिला क्रिकेट संघों को ग्राउण्ड के लिए जमीन उपलब्ध कराने का प्रयास शुरू किया था, वे अब उसे पूरा करेंगे। मीणा ने कहा कि उनका आरसीए की राजनीति में आने और चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। वे सिर्फ प्रतापगढ़ जिला संघ में क्रिकेट के विकास, खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम करेंगे।

अलवर में भी नेता पुत्र की एंट्री
अलवर जिला क्रिकेट संघ के चुनाव भी शुक्रवार को ही संपन्न हुए। राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक डा. जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव को अध्यक्ष पद पर चुना गया है। वहीं पवन गोयल को फिर से सचिव पद पर चुना गया है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल, संयुक्त सचिव अनंत गोयल और प्रमोद यादव तथा सदस्य के रूप में ब्रिजेन्द्र गर्ग, रामबाबू शर्मा और अनिल यादव को चुना गया है। चुनाव में खेल परिषद की ओर से श्रीमती अंजना और आरसीए की ओर से गंगानगर जिला संघ के सचिव विनोद सहारण पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। चुनाव के बाद पवन गोयल ने कहा कि उनका उद्देश्य जिले में क्रिकेट का विकास करना है। हेमन्त यादव यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से स्नातक हैं और ऐसे उच्च शिक्षा प्राप्त लोग खेल से जुड़ेंगे तो इससे खेल का विकास होगा।

ये नेता और नेता पुत्र पहले से ही हैं आरसीए की राजनीति में
चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर नागौर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर बारां, भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी सीकर और पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह चूरू जिला संघ में पहले ही पदाधिकारी बनकर आ चुके हैं। इनके अलावा भाजपा नेता और सीएलसी कोचिंग के संचालक श्रवण चौधरी सीकर, भाजपा नेता डीडी कुमावत सवाईमाधोपुर, कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा धौलपुर, पूर्व कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा सिरोही, पहले कांग्रेस और अब भाजपा नेता रामपाल शर्मा भीलवाड़ा, भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी गंगानगर, भाजपा नेता बृजकिशोर उपाध्याय दौसा में पदाधिकारी बने हैं।

आदिवासी पार्टी ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में कांग्रेस की बढ़ाई चिंता
जयपुर। राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र में इस चुनाव में उदय हुई भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने आदिवासी सीटों पर सत्ताधारी पार्टी की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ाई है। आदिवासी बाहुल्य सीटों पर बीटीपी और बाप कांग्रेस और भाजपा को 12 सीटों पर चुनौती दे रही है। आदिवासी बाहुल्य इलाकों में बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ की करीब 28 सीटें शामिल हैं। आदिवासी क्षेत्र की 28 सीटों में उदयपुर की आठ, राजसमंद की चार, चित्तौड़गढ़ की पांच, प्रतापगढ़ की दो, बांसवाड़ा की पांच और डूंगरपुर की चार सीटें मानी जाती हैं। इसमें उदयपुर में पांच, डूंगरपुर में चार, प्रतापगढ़ में दो, बांसवाड़ा में पांच सीटें एसटी और चित्तौड़गढ़ की एक सीट एससी के लिए रिजर्व है। इन आदिवासी सीटों में गहलोत सरकार में महेन्द्रजीत मालवीय और अर्जुनलाल बामनिया मंत्री हैं तो गणेश घोगरा राजस्थान युवा कांग्रेस का अध्यक्ष रहे हैं। आदिवासी रिजर्व आठ जिलों में एसटी की आबादी करीब 46 लाख मानी जाती है।

शानदार वोटिंग से बढ़ी कांग्रेस की चिंता
आदिवासियों को रिझाने के लिए कांग्रेस ने इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी। राहुल गांधी की सभाएं हुई तो सीएम अशोक गहलोत ने भी बेणेश्वर धाम के लिए खजाना खोल दिया। विधानसभा चुनाव में आदिवासी क्षेत्रों में बढ़े मतदान प्रतिशत को लेकर कांग्रेस थिंक टैंक कुछ आशंकित भी नजर आ रहे हैं, क्योंकि बढ़ा हुआ वोट प्रतिशत आदिवासी पार्टी की तरफ झुका तो पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर संकट के बादल छा सकते हैं।

इन जिलों में सबसे ज्यादा परेशानी
दक्षिणी राजस्थान में आदिवासी समुदाय बाहुल्य चार जिलों में बीटीपी से अलग होकर चुनाव से ठीक पहले भारत आदिवासी पार्टी बनी। बीएपी ने विधानसभा चुनाव में बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतागपढ़ जिले में कांग्रेस के भी समीकरण गड़बड़ा दिए हैं। बीएपी ने बांसवाड़ा जिले में घाटोल, बागीदौरा, डूंगरपुर जिले में चौरासी, आसपुर और सागवाड़ा सीट और प्रतापगढ़ जिले में धरियावद में प्रत्याशी खड़े कर चुनौती खड़ी की है। बांसवाड़ा के गढ़ी और सलूम्बर में भी बीएपी उम्मीदवार टक्कर दे रहे हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद संकेत में सामने आ रहा है कि बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और उदयपुर ग्रामीण की एक दर्जन सीटों पर बीएपी उम्मीदवारों की टक्कर बनी हुई है। कांग्रेस के मंत्री मालवीय और बामनिया तक को टक्कर मिल रही है। उदयपुर जिले में झाडोल, खेरवाड़ा सीट पर भी चुनौती देखते हुए सर्वाधिक बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में चुनौती सामने आ रही है।

प्रतापगढ़ में महिला के साथ दुर्व्यवहार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण: एबीवीपी
जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रतापगढ़ के धरियावद में जनजातीय महिला को निर्वस्त्र कर दुर्व्यवहार करने की घटना की निंदा की। एबीवीपी ने इस घटना को शर्मनाक बताया।

अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध रोकने में फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद राजस्थान के उच्च न्यायालय से सीधे हस्तक्षेप की मांग करते हुए दोषियों को कठोरतम दंड देने की मांग करती है। चित्तौड़ के प्रांत मंत्री हर्षित नानोमा ने बताया कि राजस्थान सरकार की विफलताओं के चलते महिलाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है। राजस्थान सरकार अपराधियों को संरक्षण देना बंद करें।

नितिन गडकरी ने प्रतापगढ़ में 5600 करोड़ की 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
प्रतापगढ़। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को प्रतापगढ़ के दौरे पर आए हुए हैं। उन्होंने यहां नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से बनाई गई 56 सौ करोड़ की 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। वहीं इसके बाद मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर चल रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत अलग से सभा भी की।

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लोकार्पण समारोह में कहा कि परियोजनाओं से प्रदेश के बुनियादी संरचना के विकास को और तेजी आएगी। आज प्रतापगढ़ में 5,625 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं राजस्थान को मिली है। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े। वहीं कार्यक्रम में राजस्थान के सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भरोसी लाल जाटव, राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वह चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी, सांसद कनक मल कटारा मनोज राजोरिया दीया कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

नितिन गडकरी ने कहा कि राजस्थान के प्रगति का आलेख उन्नत करने वाली 3,775 करोड़ रुपए की लागत की और 219 किमी कुल लंबाई की 4 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का आज लोकार्पण हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर किशनगढ़ से गुलबापुरा सेक्शन इस 6-लेन परियोजना से अजमेर तथा भीलवाड़ा जिलों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में गति मिलेगी। गुलाबपुरा से चित्तौडगढ़ सेक्शन के 6-लेन बनने से भीलवाड़ा और चित्तौडगढ़ इन जिलों की उदयपुर, जयपुर और कोटा क्षेत्रों की आपसी कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। फतेहनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 162ए पर 4-लेन आरओबी के निर्माण से रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सीआरआईएफ के तहत मंडरायल में चंबल नदि पर हाई लेवल ब्रीज के निर्माण का आज लोकार्पण हुआ है। इस पुल के बनने से राजस्थान में मंडरायल, करौली तथा मध्य प्रदेश में सबलगढ़ के बीच सदाबहार कनेक्टिविटी बनी रहेगी।

इसके साथ ही 1850 करोड़ रुपए की लागत वाली और 221 किमी कुल लंबाई की 7 परियोजनाओं का आज शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं से सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल नाथद्वारा से उदयपुर हवाई अड्डे के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। प्रतापगढ़ बाईपास के निर्माण से शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। रास से ब्यावरा तक के मार्ग के बनने से भीलवाड़ा की तरफ जाने वाले वाहनों को सुविधा मिलेगी। डूंगरपुर, उदयपुर और बांसवाड़ा क्षेत्र के आदिवासी क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। सांगवाड़ा एवं गढ़ी में बाईपास के निर्माण से डूंगरपुर-बांसवाड़ा की दूरी 10 किमी कम हो जाएगी। ब्यावर-गोमती मार्ग में टोडगढ़ वाईल्ड लाइफ सेंचुरी में 13 एनिमल अंडरपास का निर्माण होगा, जिससे वाहनों के कारण वन्य जीवों को समस्या नही होगी।

राजस्थान में सीआरएफ के तहत 2250 करोड़ की लागत से 74 परियोजनाओं को मंजूरी देने की घोषणा इस कार्यक्रम के दौरान की गई। इन परियोजनाओं का काम जल्द ही शुरु होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से राजस्थान को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए हम कटिबद्ध है।

विधानसभा उप चुनाव-2021 : 79 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री की जब्त
जयपुर। प्रदेश की दो विधानसभाओं में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देश पर संबधित विभागों ने 79 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य की अवैध शराब, नकद राशि, नशीले पदार्थ व अन्य सामग्री जप्त की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधान सभा उप चुनाव की घोषणा होने के साथ ही संबंधित विभागों की टीमों ने काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि वल्लभनगर (उदयपुर), एवं धरियावद (प्रतापगढ़) में चुनावी घोषणा से गुरूवार 21 अक्टूबर तक 79 लाख 29 हजार 365 रुपए मूल्य विभिन्न सामग्री जब्त की है। गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रों में काम कर रही एफएसटी, एसएसटी और पुलिस ने मिलकर 29 लाख 62 हजार 1 रुपए की अवैध राशि, 34 लाख 58 हजार 614 रुपए मूल्य की अवैध शराब, 2 लाख 4 हजार 950 रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ और 13 लाख 3 हजार 8 सौ रुपए से ज्यादा मूल्य की अन्य संदेहास्पद सामग्री को जप्त किया है। उन्होंने कहा क्षेत्र में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

दोनों विधानसभाओं में आगामी 30 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा, जबकि दो नवंबर को मतगणना होगी। दोनों विधानसभाओं में कुल पांच लाख 11 हजार 455 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। वल्लभनगर में दो लाख 53 हजार 831 व धरियावद में दो लाख 57 हजार 624 मतदाता मत डाल सकेंगे।