seizure - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: नाबालिग की हत्या के मामले में तीन नाबालिग निरुद्ध, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस ने मुहाना थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले के खुलासे के लिए साइबर सेल, जिला विशेष टीम (डीएसटी) और मुहाना थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 25 जून 2026 को ग्राम केश्यावाला स्थित पानी की टंकी के पास नाले में एक नाबालिग बच्चे का शव मिला था। शव का सिर धड़ से अलग था तथा पास ही सिर भी बरामद हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। पहचान के दौरान शव की शिनाख्त पहले से दर्ज अपहरण के मामले (मुकदमा संख्या 547/2026, धारा 137(2) बीएनएस) में लापता बालक के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सादे कपड़ों में क्षेत्र में निगरानी रखी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में करीब 150 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इसके अलावा ग्राम केश्यावाला और आसपास लगे लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस का शिकंजा 23 दिन में 1.77 लाख से अधिक काटे चालान
जयपुर। प्रदेशभर में सघन नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान 4 से 26 जून 2026 तक राज्यभर में 1 लाख 77 हजार 034 यातायात नियम उल्लंघनों पर कार्रवाई की है। एडीजी ट्रैफिक डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न प्रकार के यातायात उल्लंघनों पर  कार्रवाई की। वाहनों के शीशों पर अवैध काली फिल्म लगाने के 64 हजार 906, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह के 44 हजार 635, वाहनों पर अनधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन के 24 हजार 709,वाहनों की संरचना में अवैध परिवर्तन के 19 हजार 050, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर के 14 हजार 255 तथा प्रेशर हॉर्न-एयर हॉर्न के 9 हजार 479 मामलों में चालान किए हैं।

मोबाइल लूटने वाला बदमाश 15 घंटे में गिरफ्तार: अशोक नगर थाना पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला कर मोबाइल लूटने की वारदात का महज 15 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी दिलखुश निवासी दौसा हाल रामनिवास बाग को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

सुरक्षा गार्ड पर चाकू से किया हमला: पुलिस ने बताया कि 26 जून को राजधानी अस्पताल के पास स्थित एक भवन में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत अमित चौहान ने रिपोर्ट दी कि देर रात वह बाथरूम जा रहा था, तभी पीछे से आए एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद गार्ड के हाथ से मोबाइल गिर गया। आरोपी ने दोबारा हमला करने की कोशिश की लेकिन गार्ड ने उसका हाथ पकड़ लिया। घायल गार्ड को तत्काल एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, हथियारों के जखीरें के साथ 4 उग्रवादी गिरफ्तार
इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिनों में इम्फाल पश्चिमी, इम्फाल पूर्वी, थौबल और काकचिंग जिलों में अलग-अलग अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद कर चार संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों ने गुरुवार को एक बड़े ऑपरेशन में इम्फाल पश्चिमी जिले से हथियारों का जखीरा बरामद किया। बरामद सामान में तीन एके राइफल, एक 9 एमएम पिस्तौल, चार मैगज़ीन, अलग-अलग कैलिबर के 37 कारतूस और दो बाओफेंग रेडियो वायरलेस हैंडसेट शामिल थे।

ज़ब्त किए गए हथियारों और संचार उपकरणों को आगे की जांच के लिए अपने कब्ज़े में ले लिया गया है। गत 24 जून को चलाए गए एक अन्य ऑपरेशन में, सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई पुलिस थाना के तहत याइरीपोक काकमाई लमखाई से एक संदिग्ध उग्रवादी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उसके पास से एक .32 पिस्तौल और तीन कारतूस भरी मैगज़ीन बरामद की गई। उसी दिन, सुरक्षा बलों ने इम्फाल पूर्वी ज़िले के पोरोमपट पुलिस थाना के तहत शागोलसेम पुखरी के पास से एक और संदिग्ध उग्रवादी को गिरफ़्तार किया।

थौबल ज़िले के खोंगजोम पुलिस थाना के तहत कल एक अलग ऑपरेशन में वांगजिंग सबल लीकाई से एक और संदिग्ध उग्रवादी को पकड़ा गया। इस बीच, 24 जून को काकचिंग ज़िले में एक संदिग्ध जबरन वसूली करने वाले को उसके इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है, जबकि गैर-कानूनी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता का पता लगाने और किसी भी अतिरिक्त लिंक का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित अवैध हथियार, मादक पदार्थ और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान एक अफगान नागरिक और एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों के कब्जे से 10 अत्याधुनिक हथियार, जिनमें दो सब-मशीन गन भी शामिल हैं, बरामद किये गये हैं। इसके अलावा 5.048 किलोग्राम हेरोइन तथा हवाला कारोबार से जुड़े 30.38 लाख रुपये नकद भी जब्त किये गये हैं।

यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे संचालकों के संपर्क में थे, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से नेटवर्क संचालित कर रहे थे। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपियों को विदेश से भेजी गयी खेप प्राप्त होती थी, जिसे बाद में विभिन्न आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के साथ-साथ वित्तीय लेन-देन के लिए हवाला चैनलों का भी इस्तेमाल कर रहा था। नेटवर्क के तार विभिन्न स्थानों से जुड़े होने की आशंका जतायी जा रही है।

इस मामले में इस्लामाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच का मुख्य उद्देश्य इस नेटवर्क के पीछे सक्रिय विदेशी संचालकों, स्थानीय सहयोगियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों की पहचान करना है। साथ ही नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों का पता लगाकर अतिरिक्त बरामदगी और गिरफ्तारियां सुनिश्चित की जाएंगी।

एएनटीएफ का प्रदेशभर में बड़ा एक्शन: 100 किलो से ज्यादा डोडा-चूरा समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त
जयपुर। नशा मुक्त भारत विजन-2047 के तहत एएनटीएफ ने शनिवार को प्रदेश के छह जिलों में एक साथ कार्रवाई कर नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार किया। एएनटीएफ  और स्थानीय पुलिस की संयुक्तकार्रवाई में 100 किलो 630 ग्राम डोडा-चूरा, 1.55 किलो डोडा पोस्त छिलका, 806 ग्राम डोडा चूरा, 225 ग्राम से अधिक अफीम, 3.62 ग्राम स्मैक, 46 ग्राम गांजा तथा 3.845 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया गया। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर एक कार और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। एएनटीएफ  आईजी विकास कुमार ने बताया कि नागौर के थांवला थाना क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में पीछा कर रामनिवास उर्फ  मिर्धा और ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया। उनकी होंडा सिटी कार से 100 किलो 630 ग्राम डोडा-चूरा बरामद हुआ।

आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन टीम ने स्टॉप स्टिक से कार के टायर पंचर कर दबोच लिया। चूरू जिले के सरदारशहर में रामकिशन उर्फ  रामो के कब्जे से 1.55 किलो डोडा पोस्त छिलका, 806 ग्राम डोडा चूरा, 104 ग्राम अफीम और 3200 रुपए बरामद किए गए। फलोदी जिले के लोहावट क्षेत्र में पुनाराम से 121.6 ग्राम अफीम और 648.5 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ। बीकानेर जिले के गड़ा थाना क्षेत्र में एक कार्रवाई के दौरान 3.845 किलो डोडा-पोस्त जब्त किया गया, हालांकि आरोपी जालम सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

जयपुर जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र में रामदयाल और उसकी पत्नी सुशीला देवी को 3.62 ग्राम स्मैक तथा मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में रामखिलाड़ी से 46 ग्राम गांजा और 1300 रुपए जब्त किए गए।

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: 3 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद और 26 बंकर नष्ट
इम्फाल। सुरक्षा बलों ने मणिपुर में इम्फाल पश्चिम जिले में अलग-अलग जगहों से तीन संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है और उनके बंकर नष्ट कर दिये हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सोमवार को इम्फाल पश्चिम में चलाए गए अलग-अलग अभियानों के दौरान दो लोगों को पकड़ा गया। वहीं, मंगलवार को एक और अभियान में सुरक्षा बलों ने इम्फाल पूर्व जिले से 36 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से.22 कैलिबर की एक रिवॉल्वर और .22 बोर के नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गये।

सुरक्षा बलों ने उखरुल जिले में उग्रवाद-विरोधी अभियान जारी रखा और दो दिनों में कुल 26 बंकर नष्ट कर दिये हैं। सुरक्षा बलों ने सोमवार को लिटन थाना क्षेत्र में बारह बंकर नष्ट किए गये, जिनमें शंकाई-मोंगकोट चेपु गांवों की पहाड़ी पट्टी पर स्थित दो बंकर और लीनगांगचिंग-सिकिबंग गांव की पहाड़ी पट्टी पर स्थित दस बंकर शामिल थे। अभियान के दौरान, सुरक्षा कर्मियों ने एक दूरबीन, अलग-अलग हथियारों के 21 खाली खोखे और एसबीबीएल गोला-बारूद के आठ जिंदा कारतूस बरामद किये।

इसके अलावा सुरक्षा बलों ने मंगलवार को चौदह और बंकर नष्ट किये, जिनमें मोंगकोट चेपु-पाटलिजांग पहाड़ी पट्टी पर पांच बंकर और लुंगफू जंक्शन-इंडस्ट्रियल एस्टेट सेंटर पहाड़ी पट्टी पर नौ बंकर शामिल थे। पहली जगह से 5.56 एमएम गोला-बारूद के दो खाली खोखे बरामद किए गये।

दिल्ली पुलिस ने 'म्यूल अकाउंट' उपलब्ध करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ ; 10 लोग गिरफ्तार, साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने संगठित साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में 'म्यूल अकाउंट' (फर्जी बैंक खातों) उपलब्ध कराने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर पूरे देश में सक्रिय साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विजय कुमार (31), प्रदीप कुमार (42), यतेंद्र कुमार (23), मुकेश (24), विनेश (37), गुरबाज सिंह (27), अमन (27), सूरज यादव (24), गौरव नाहर (22) और लक्ष्मण (33) है।

इस गिरोह पर ऑनलाइन धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को प्राप्त करने और उसे विभिन्न खातों के माध्यम से आगे भेजने के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल करने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीनें, 27 चेक बुक, 17 एटीएम कार्ड और 12 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) राजीव कुमार ने कहा कि पूर्वी जिले की पुलिस संगठित साइबर अपराध नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या बैंकिंग पासवर्ड या पिन किसी अन्य के साथ साझा न करें, न बेचें और न ही किसी और को इनका इस्तेमाल करने दें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों से साइबर धोखाधड़ी हो सकती है और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला साइबर धोखाधड़ी की एक शिकायत की जांच के दौरान सामने आया। इसमें केरल के एक पीड़ित से कथित तौर पर ठगे गए दो लाख रुपये का पता एक प्राइवेट बैंक में खुले 'म्यूल बैंक अकाउंट' से चला। इसके बाद धनराशि के लेन-देन के रास्ते और तकनीकी जांच से पता चला कि एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जो साइबर अपराधियों को गैर-कानूनी तरीके से कमायी गयी धनराशि लेने और ट्रांसफर करने के लिए बैंक अकाउंट उपलब्ध कराता है।

पूर्वी जिला पुलिस की एक समर्पित साइबर टीम ने एसीपी पवन कुमार के मार्गदर्शन में बड़े पैमाने पर वित्तीय और तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल फ़ोन की जांच और फ़ील्ड वेरिफिकेशन किया, जिसके बाद इस संगठित रैकेट का पर्दाफ़ाश हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित रूप से नौकरी के झूठे ऑफर और पैंसों का लालच देकर बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशाना बनाते थे। उनसे बैंक खाते खुलवाने के बाद, यह गिरोह कथित तौर पर खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड, चेक बुक, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते थे और बाद में इन्हें अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराधियों को सौंप देते थे। आरोप है कि इस गैंग ने धोखाधड़ी से प्राप्त धन को स्थानांतरित करने और निकालने के लिए पीओएस मशीनों, एटीएम कार्ड, चेक बुक और मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया, साथ ही वह वास्तविक लाभार्थियों की पहचान छिपाने की भी कोशिश करता था।

ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी: 3 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-टैबलेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग आईडी बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एक टैबलेट, पांच मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड, पांच डेबिट कार्ड, दो चेकबुक, बैंक डिटेल से जुड़े दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस उपायुक्त पूर्व रंजिता शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सीकर जिले के खंडेला निवासी हरफूल यादव (33), जाजोद निवासी राजेंद्र कुमार रूलानियां (23) तथा झुंझुनूं जिले के गुढ़ागोड़जी क्षेत्र निवासी विजेंद्र कुमार (35) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रामनगरिया के जगतपुर स्थित चंद्रविला के एक फ्लैट में कुछ युवक ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड से जुड़ी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी। ऐसे देते थे ठगी को अंजाम पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को ऑनलाइन गेमिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर अपने पोर्टल से जोड़ते थे। खिलाड़ियों से पैसे लेकर उन्हें कॉइन उपलब्ध कराए जाते थे। गेम हारने पर रकम आरोपियों के पास रह जाती थी, जबकि जीतने वाले खिलाड़ियों की आईडी ब्लॉक कर दी जाती थी और उन्हें जीती गई राशि का भुगतान नहीं किया जाता था। इस तरह ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की जाती थी। आरोपियों द्वारा अलग-अलग लोगों के नाम पर जारी सिम कार्ड और बैंक खातों का भी उपयोग किया जाता था। मामले में आगे की जांच जारी है।

अवैध पटाखा गोदाम पर छापेमारी : 573 कार्टन पटाखे जब्त ; बिना लाइसेंस संचालित गोदाम सीज, संचालक फरार
जयपुर। जयपुर पुलिस के अवैध विस्फोटक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करधनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध पटाखा गोदाम सीज कर दिया। पुलिस ने गोदाम से विस्फोटक पदार्थ (पटाखों) के 573 कार्टन जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान गोदाम संचालक मौके पर नहीं मिला और वह फिलहाल फरार है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि बिना लाइसेंस संचालित विस्फोटक पदार्थों की फैक्ट्रियों और गोदामों में अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस को 13 जून को सूचना मिली थी, कि करधनी थाना क्षेत्र के सूर्य नगर स्थित 60 फीट रोड पर एक मकान में बने गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो गोदाम में बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ अवैध रूप से रखे मिले। पुलिस ने गोदाम संचालक को मौके पर बुलाया, लेकिन उसके उपस्थित नहीं होने पर भवन मालिक की मौजूदगी में गोदाम में रखे 573 कार्टन पटाखे जब्त कर सीज कर दिए।

मामले में गोदाम संचालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 287, 288, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम-1884 तथा विस्फोटक अधिनियम-1908 की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश जारी है।

प्रेशर हॉर्न पर सख्त कार्रवाई : बिहार में चलेगा राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना
पटना। राज्यभर के वाहनों में अवैध रूप से इस्तेमाल हो रहे प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न के खिलाफ परिवहन विभाग जांच और कार्रवाई करने जा रहा है। इस संबंध में परिवहन सचिव राज कुमार ने राज्यव्यापी विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाने का निर्देश दिया है। अभियान के तहत सभी जिलों में वाहनों एवं स्कूली वाहनों की सघन जांच होगी। जांच के दौरान उच्च तीव्रता वाले हॉर्न का उपयोग पाए जाने पर संबंधित वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 190(2) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मानक स्तर से अधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी ट्यून्ड हॉर्न का उपयोग करना मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 190 (2) के तहत दंडनीय अपराध है। इससे ना केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाता है, बल्कि सड़क सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा के लिए भी गंभीर चुनौती है। अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में इनके उपयोग से आम लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी ट्यून्ड हॉर्न के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के लिए राज्य परिवहन आयुक्त(एसटीसी)आरिफ अहसन ने सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी(डीटीओ) को निर्देश दिया है। इसके साथ ही सभी नगर आयुक्त को पत्र जारी कर निगम के वाहनों में भी प्रयुक्त होने वाले प्रेशर हॉर्न को हटाने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने जिलों को निर्देश दिया है कि ऐसे हॉर्न की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों पर धावा दल के माध्यम से छापेमारी कर हॉर्नों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

परिवहन सचिव ने वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में प्रेशर हॉर्न या मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न का प्रयोग न करें तथा सुरक्षित, शांत एवं नियमसम्मत यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
जयपुर। पुलिस की सीएसटी टीम और बस्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 23 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने बस्सी थाना क्षेत्र में शाहिद खान निवासी रांची (झारखंड) और सायर राम जाट निवासी परेड़ा बिलाड़ा जोधपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 91 प्लास्टिक कट्टों में भरा करीब 23 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक समेत एस्कॉर्ट के लिए इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त की गई है।

पुलिस कार के नंबरों की भी जांच कर रही है। इस संबंध में बस्सी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एस्कॉर्ट कर रहे दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

किरोड़ी लाल मीणा का पलटवार, बोले- डोटासरा बहकावे में आकर लगा रहे हैं मनगढंत आरोप, भगवान दें सद्बुद्धि
जयपुर। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोप पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि वह दुर्भावना के कारण किसी के बहकावे में आकर मनगढंत एवं तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। डॉ मीणा ने अपने बयान में कहा, "नकली माफिया के खिलाफ हमारी टीम ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्रवाई की। झूठे आरोप लगाकर किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं किया जा सकता। यदि भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सिद्ध हो जाये तो वह पद छोड़ देंगे लेकिन किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं होगा।" उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ऑपरेशन डिकाॅय के तहत गत 26 मई को सीकर एवं गोविंदगढ़ के रीको क्षेत्र अनतपुरा में बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज पर औचक निरीक्षण किया गया जहां पर भारी मात्रा में फंगस लगे मूंगफली का नकली बीज जब्त किया गया।

कार्रवाई के बाद भी नकली बीज बिकने की सूचना पर डिकॉय टीम (संदीप एवं रजनीश) किसान बनकर अन्य जानकारी जुटाने में लग गई। बीज व्यापारी को शक होने पर उसने साजिश के तहत टीम को एक लोकेशन बुलाकर पैसे मांगने का झूठा आरोप लगाकर 20-25 लोगों के साथ मिलकर डिकॉय टीम के साथ मारपीट की। उसके बाद जांच में बीज व्यापारी के सभी आरोप पूरी तरह झूठे और तथ्यहीन पाए गए। एक टीम के साथ षड़यंत्रपूर्वक मारपीट की जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।

डाॅ मीणा ने कहा "डोटासरा सीकर की इस घटना के भ्रष्टाचार के आरोप मेरे पर सिद्ध कर दे तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। मैं भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हूं और उसके लिए जीवन भर लड़ता रहूंगा।" उन्होंने कहा कि यह हमला डिकॉय टीम पर नहीं बल्कि सरकार पर हुआ है।
उल्लेखनीय है कि डोटासरा ने सोशल मीडिया पर छापेमारी की आड़ में कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि जो कृषि मंत्री के साथ कार्रवाई का चेहरा बनकर घूमें, बाद में वह ही उगाही करे। अगर कृषि विभाग की छापेमारी टीम के सदस्य ही कमीशनखोरी का खेल खेलेंगे तो फिर कार्रवाई का मतलब क्या रह जायेगा।

उन्होंने कहा कि पहले छापा और फिर सेटिंग आखिर ये कैसी व्यवस्था है जहां कार्रवाई के नाम पर डर दिखाओं और फिर सौदेबाजी कर मोटी रकम वसूलने निकल पड़ो। कृषि मंत्री जनता जवाब चाहती है। इस भ्रष्टाचार पर न आपका बयान आया हैं और नहीं ब्लैकमेंलिंग एवं उगाही करने वाले इस अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई। भ्रष्टाचार के इस खेल में कौन कौन शामिल हैं, क्या सरकार इसकी जांच करायेगी।