cash - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विधानसभा चुनाव 2026: आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग की रिकॉर्ड कार्रवाई, 1440 करोड़ की नकदी, नशीले द्रव्य, उपहार जब्त
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि हाल के विधानसभा चुनावों और उपचुनावों को धारा 144 और प्रलोभन से मुक्त रखने की उसकी सतर्कता और कार्रवाई में कुल 1444 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, नशीले द्रव्य, कीमती सामान और उपहार की स्तुएं जब्त की गयी। आयोग के अनुसार इस बार जब्त धन और अन्य संदिग्ध सामान इन राज्यों में 2021 चुनावों के दौरान की गयी जब्ती की तुलना में 40.14 प्रतिशत अधिक है। पिछले चुनावों में 1029.93 करोड़ रुपये की जब्ती की गयी थी। पश्चिम बंगाल में ज़ब्ती में सबसे ज़्यादा 68.92 प्रतिशतकी बढ़ोतरी देखी गई और तमिलनाडु में 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान की तुलना में जब्त नकद और सामान 48.40 प्रतिशत अधिक है।

आयोग की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार तमिलनाडु में इस बार कुल 662.28 करोड़ रुपये की जब्ती की गयी है इनमें 105.22 करोड़ नकद, 4.94 करोड़ रुपये की 137248.53 लीटर शराब, 78.61 करोड़ रुपये नशीले द्रव्य, 165.86 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और 307.65 रुपये के उपहार के सामान हैैं। पश्चिम बंगाल में कुल जब्ती 573.41 करोड़ रुपये की है जिसमें 31.14 करोड़ रुपये की नकदी , 151.86 करोड़ रुपये मूल्य की 5858648.98 लीटर शराब, 130.28 करोड़ रुपये के नशीले द्रव्य, 69.36 करोड़ रुपये की महंगी घातुएं और 190.77 करोड़ रुपये मूल्य के उपहार के सामान हैं।

असम में कुल जब्ती 117.24 करोड़ रुपये की है। इसमें 6.07 करोड़ रुपये की नकदी, 22.71 करोड़ रुपये की 8.28 लाख लीटर शराब, 70.08 करोड़ रुपये के नशीले द्रव्य, 3.68 करोड़ रुपये की महंगी धातुएं और 14.7 करोड़ रुपये के उपहार के सामान हैं। केरल में कुल जब्ती 80.67 करोड़ रुपये की रही जिसमें 12.12 करोड़ रुपये नकद, 2.51 करोड़ रुपये मूल्य की 78.22 हजार लीटर शराब, 58.47 करोड़ रुपये के नशीले दव्य, 2.25 करोड़ रुपये की महंगी धातुएं और 5.33 करोड़ रुपये के उपहार के सामान शामिल हैं।

पुड्डुचेरी में कुल 9.72 कोड़ रुपये की जब्ती में 33 लाख रुपये नकद, 39 लाख रुपये की शराब, करीब नौ करोड़ रुपये की महंगी धातुएं और दो लाख रुपये के उपहार के सामान शामिल हैं। आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनावों और 5 राज्यों के 7 रिक्त विधानसभा क्षेत्रों में 15 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा करते हुए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी थीं। आदर्श चुनाव संहिता परिणामों की घोषणा के बाद आज से हटा ली गयी है।

आयोग ने चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से कराने के ठोस प्रबंध किये थे। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और उनके सीमावर्ती प्रदेशों के मुख्य सचिवों और अन्य अधिकारियों के साथ-साथ प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ कई समीक्षा बैठकें कीं गयी थी।आयाेग ने 376 व्यय पर्यवेक्षकों, 7,470 फ्लाइंग स्क्वाड टीमों ) और 7,470 स्टैटिक सर्विलांस टीमों को भी तैनात किया गया था। आयोग ने कहा है कि ये ज़ब्तियां डिजिटल प्लेटफॉर्म - चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली (ईएसएमएस) - की मदद से संभव हो पाईं है जिनके माध्यम से सूचनाओं का आदान प्रदान आसान हुआ है। गत 26 फरवरी को इस प्रणाली के चालू किये जाने के बाद से 06 मई तक ज़ब्त की गई कुल सामानों का मूल्य 1444 करोड़ रुपये से अधिक है।

ईडी को कोयला माफिया के खिलाफ कार्रवाई में 14 करोड़ रुपए की मिली नकदी, कई शहरों में बड़े पैमाने पर चलाया तलाशी अभियान
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पश्चिम बंगाल और झारखंड में कोयला माफिया के खिलाफ कार्रवाई में 14 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी और जूलरी मिली है। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि यह बरामदगियां कोयला तस्करी से जुड़ी हैं। एजेंसी ने जमीन की बिक्री, खरीद के एग्रीमेंट पेपर्स और कई डिजिटल डिवाइस तथा इन धंधों के प्रमोटरों द्वारा नियंत्रित की जाने वाली इकाई के खाते भी जब्त किए। कोयले के बड़े पैमाने पर गैर-कानूनी खनन, चोरी, परिवहन, भंडारण और बिक्री के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत शुक्रवार को दोनों राज्यों में 44 जगहों पर छापे और गहन तलाशी अभियान चलाए गए।

अधिकारी ने दावा किया कि झारखंड के धनबाद और दुमका में 20 जगहें मुख्य रूप से लाल बहादुर सिंह, अनिल गोयल, संजय खेमका, अमर मंडल, उनकी कंपनियों/इकाइयों और उनसे जुड़े लोगों से जुड़ी हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता में 24 जगहें छापे और गहन तलाशी अभियान चलाए गए। पश्चिम बंगाल में नरेंद्र खरका, कृष्ण मुरारी कयाल, युधिष्रि घोष, राज किशोर यादव, लोकेश सिंह, चिन्मय मंडल, नीरद बरन मंडल और दूसरों से जुड़े अलग-अलग आवासीय जगहों, कार्यालयों, गैर-कानूनी टोल कलेक्शन बूथ और कोक प्लांट में तलाशी ली गई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ ईडी के 100 से अधिक अधिकारी तलाशी में शामिल थे।

तेजस एक्सप्रेस से 6.62 करोड़ का सोना व 26 लाख नकद पकड़ा
कोटा। आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए आरपीएफ  ने विशेष अभियान सतर्क चला रखा है। आरपीएफ की खुफिया एजेंसी ने इस अभियान के तहत गुरुवार देर रात को कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन पर  तेजस एक्सप्रेस की तलाशी में 10 किलो 700 ग्राम सोना तथा 26 लाख रुपए नकदी सहित तीन युवकों को पकड़ा। आरपीएफ द्वारा बरामद सोने की कीमत 6.62 करोड़ रुपए है। आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया। मामले में इनकम टैक्स विभाग कोटा की टीम तीनों युवकों से सोना व नकदी के बारे में पूछताछ कर रही है। आरपीएफ सीआईडी इंटेलीजेंस निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मंडल सुरक्षा आयुक्त नवीन कुमार को आरपीएफ इंटेलीजेंय व खुफिया तंत्र से गुरुवार को सूचना मिली थी कि निजामुद्दीन -  मुंबई तेजस एक्सप्रेस से भारी मात्रा में सोना व नकदी ले जाई जा रही है। जिसमें दो युवक मुंबई तथा एक युवक राजस्थान का रहने वाला है।  इस दौरान ट्रेन के रात करीब साढ़े दस बजे कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म पर रुकी तो आरपीएफ ने तीनों की  तलाशी ली और संदिग्ध दिलीप भाई पुत्र देवासी तथा जितेन्द्र भंवर निवासी मुंबई और राजस्थान निवासी प्रीतेश  को गिरफ्तार कर पूछताछ की ।   तीनों की तलाशी के दौरान उनके पास दस किलो 700 ग्राम सोना तथा बैग में 26 लाख के सभी नोट पांच-पांच सौ के  बरामद किए। आरोपियों से आरपीएफ ने नकदी व सोने के बारे में पूछताछ की तथा 202 सीआरपीसी में जब्त किया ।

बंगाल में एक आवास में मिले 42 करोड़ रुपए
बेंगलुरु। पश्चिम बंगाल में बेंगलुरु शहर में एक आवास में 42 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश मिला है। यह रकम पूर्व महिला पार्षद अश्वत्थम्मा और उनके परिजनों पर इनकम टैक्स की छापेमारी के मामले में बरामद हुई है। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह छापेमारी की।

देर रात बेंगलुरु के आरटी नगर में अश्वत्थम्मा और परिजनों के यहां छापेमारी में 500-500 के नोटों से भरे 22 बॉक्स मिले। यह घर किसका है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है।

महिला के हाथ-पैर बांधकर जेवरात व नकदी लूटी
कुचामन सिटी। निकटवर्ती ग्राम टोरड़ा में बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर बांधकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने करीब एक घण्टे तक घर की पूरी छानबीन की तथा जहां-जहां जेवरात, नकदी आदि रखे हुए थे, वहीं हाथ साफा किया। इस सम्बन्ध में महिला के पति ने पुलिस थाना कुचामनसिटी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह में यह तीसरी बड़ी वारदात है, जिसमें बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
प्रार्थी बिरमाराम पुत्र मोहनराम जाट निवासी जसराना तहसील कुचामनसिटी जिला नागौर ने पुलिस थाना में रिपोर्ट पेश कर बताया कि 25 अगस्त शाम को उसकी पत्नी नानीदेवी उसके ग्राम टोरड़ा स्थित रहवासी मकान की रसोई में अकेली खाना बना रही थी कि अचानक तीन अंजान व्यक्ति आए और घर की रसोई में घुसकर उसकी पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ-पैर बांध दिए तथा उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। मुल्जिमान घर के कमरे में घुसकर लोहे के पीपे में रखे हुए 11 जोड़ी चांदी की पायजेब, तीन-तीन जोड़ी कड़लिये, चांदी की कनकती, चांदी के टड्डे, चांदी के बिलिये सहित कुल सात किलो चांदी के आभूषण तथा सोने के कान के लूंग, सोने की चार अंगूठी, दो बोरलिये, सोने की एक टिकावल, सोने के दो टेवटे, दो कंठी (स्वर्णाभूषणों का वजन करीब 24 तोला) तथा नकद 3 लाख 50 हजार रुपये लूटकर ले गए।

महिला को बेहोश कर उतारे गहने

बदमाश महिला के पहने हुए जेवरात तक खोलकर ले गए। सम्भवत: उन्होंने महिला को कुछ नशीली वस्तु सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वे महिला के कानों की झूमरियां, नाक का कांटा, मंगलसूत्र, तीन मांदलिया, चांदी की पायजेब जोड़ी खोलकर ले गए। बदमाश महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए।

पड़ौसी ने दी सूचना

रात्रि करीब 7.45 बजे पड़ौसी बन्नाराम पुत्र भोमाराम जाति जाट निवासी जसराना पीड़ित के घर पहुंचे तो देखा तो महिला बेहोश पड़ी मिली। उसने जोर-जोर से आवाज लगाकर अन्य घर वालों को बुलाया तथा प्रार्थी को सूचित किया। प्रार्थी घर पहुंचा तो काफी लोग इकट्ठे हो गए थे। काफी समय पश्चात उसे होश आने पर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रार्थी ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। दूसरी ओर उसने स्वयं एवं आस-पड़ौस के लोगों ने लुटेरों की काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।

मारवाड़ी भाषा बोल रहे थे मुल्जिम

पीड़ित महिला के देवर बाबुलाल बुगालिया ने बताया कि मुल्जिम मारवाड़ी बोल रहे थे। उनका बोलने का तरीका भी स्थानीय ही था। मुल्जिम हालांकि मुंह बांधे हुए थे लेकिन युवा ही लग रहे थे। मुल्जिमों ने वारदात को अंजाम देने के पश्चात आभूषण एवं नकदी अपने पास रख लिए एवं अन्य सामान खेत में ही फेंक गए। जिस पीपे में आभूषण रखे हुए थे, उसे खेत में फेंककर चले गए। वे पीतल एवं कांसे के बर्तन भी खेत में ही फेंक गए।

योजना भवन में मिले बेनामी पैसे के मामले को सरकार रफा-दफा करने की करेगी कोशिश: बीजेपी
जयपुर। योजना विभाग के बेसमेंट में मिले 2.31 करोड़ रुपए बेनामी पैसों को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि सरकार इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करेगी और बड़ी मछलियों को पकड़ने के बजाय छोटी मछली को पकड़कर रफा-दफा कर देगी। इस मामले में मुख्यमंत्री को अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए तत्काल ईडी को इसकी सूचना देनी चाहिए ताकि ईडी निष्पक्ष जांच कर मामला खोल सके। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी हमेशा कहते हैं कि ईडी का इस्तेमाल वितरित विचारधारा के लोगों पर किया जाता है, लेकिन यह महकमा मुख्यमंत्री के अधीन होते हुए इसमें यह पैसा किस अधिकारी और किस नेता की सह पर रखा गया, इसकी जांच होना जरूरी है।

20 साल में पहली बार दीपावली वाले सप्ताह में दौरान सिस्टम में नकदी घटी
नई दिल्ली। इस साल दीवाली वाले सप्ताह में नकदी करेंस इन सरक्युलेशन में 7,600 करोड़ रु. की कमी हुई। 20 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। सिस्टम में चल रही मुद्रा में बैंक नोट और सिक्के आते हैं।  एसबीआई के अर्थशास्त्रियों की रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों के बीच डिजिटल भुगतान के लोकप्रिय होने के कारण ऐसा हुआ। रिपोर्ट में साथ ही कहा गया कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय एक संरचनात्मक बदलाव के दौर से गुजर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक 2009 में दीवाली वाले सप्ताह में सिस्टम में नकदी में 950 करोड़ रुपए की मामूली गिरावट हुई थी, लेकिन ऐसा वैश्विक वित्तीय संकट के बीच आर्थिक मंदी के कारण हुआ था। अर्थशास्त्रियों ने कहा कि तकनीकी नवाचारों ने भारतीय भुगतान प्रणाली को बदल दिया है। भारतीय अर्थव्यवस्था अब नकदी आधारित नहीं है, बल्कि स्मार्टफोन आधारित भुगतान में बदल गई है। उन्होंने कहा कि प्रणाली में नकदी घटना बैंकों के लिए फायदेमंद है।

बंगाल में कार से 8 करोड़ रुपए बरामद
कोलकाता। पश्चित बंगाल में कोलकाता पुलिस ने एक संदिग्ध बैंक खाते की जांच के दौरान हावड़ा में एक कार और एक फ्लैट से 8 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी तथा भारी मात्रा में गहने जब्त किए है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने हावड़ा के शिबपुर पुलिस थाने के साथ मिलकर शैलेश पांडे के फ्लैट में तलाशी ली, उनके फ्लैट के पास उनकी कार से करीब 2 करोड़ नकद और गहने बरामद किए है। यह कार आरोपी के भाई अरविंद पांडे की है। इसके बाद तलाशी दल ने शैलेश पांडे के फ्लैट में तलाशी ली, जहां से 500 रुपये के कई नोट पाए गए, जिनकी कीमत 6.15 करोड़ रुपये से अधिक बतायी गयी है।

पुलिस ने बताया कि लालबाजार पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी गतिविधि की शिकायत के आधार पर उनके विभाग की एंटी बैंक विंग ने जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पड़ताल करने के दौरान पता चला कि आरोपी ने केनरा बैंक की नरेंद्रपुर शाखा में 2 कंपनियों के नाम से 2 खाते खोले और बड़े पैमाने पर ऑनलाइन लेनदेन किया।

बैंक से दिनदहाड़े लूटे 9.65 लाख रुपए, बैंक मैनेजर पर चलाई गोली
हिंडौन सिटी। महावीरजी नादौती मार्ग पर गांव कैमला की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से दोपहर दो बाइकों पर सवार होकर आए हथियारबंद तीन बदमाश 9 लाख 65 हजार रुपए लूट ले गए। सूचना मिलने पर करौली के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस और टोडाभीम के डीएसपी फूलचंद सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले है, जिनमें दो वारदात के बाद बाइक पर सवार दो बदमाश फायरिंग करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2.55 बजे तीन बदमाशों ने बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बैंक शाखा में लंच के बाद तीन बदमाश पहुंचे और बैंक प्रबंधक पर गोली चला दी। बदमाशों ने बैंक में उपस्थित सभी कर्मचारियों व ग्राहकों को बंधक बना लिया और बैंक से 9 लाख 65 हजार रुपए लूटकर गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि वारदात के दौरान बदमाशों ने बैंक प्रबंधक दयाराम मीना को मारने का प्रयास किया। गनीमत रही कि गोली मैनेजर मीना को नहीं लगी। कैमला गांव के मध्य राजीव गांधी सेवा केन्द्र के पास हुई दिनदहाड़े बैंक लूट की इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस के पहुंचने से पहले लुटेरे फरार
बैंक के बाहर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि लुटेरों ने बाइक पर भागते हुए भी फायरिंग की। बैंक कर्मियों ने वारदात के बाद अलार्म भी बजाया लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले है। बैंक आॅफ बड़ौदा के कैश को लूटने की वारदात चार साल पहले भी हुई थी। फरवरी 2018 में नादौती से कैश लेकर आ रहे शाखा प्रबंधक और कार्मिकों से रास्ते मे बदमाशों ने 20 लाख का कैश लूट लिया था।

तेल का खेल भूल अब तीर्थयात्रा से नगदी कमाने में जुटा सऊदी
रियाद। सऊदी अरब तेल ने तेल के जरिए अपने खजाने में खरबों डॉलर जोड़े हैं। इसके बावजूद सऊदी सरकार को यह आशंका है कि यह एक ऐसा संसाधन है जो किसी दिन समाप्त हो जाएगा। यही कारण है कि यह अमीर देश अब कमाई के वैकल्पिक साधनों की तरफ ध्यान केंद्रित कर रहा है। मौजूदा समय में तेल की उच्च कीमतों के बावजूद सऊदी अरब यह जानता है कि दुनिया वैकल्पिक ऊर्जा की ओर तेजी से मुड़ रही है। ऐसे में सऊदी प्रशासन ने भविष्य के लिए राजस्व के अपने स्रोतों में विविधता लाने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है। उन स्रोतों में से एक तीर्थयात्रा है, जिस पर पूरी तरह से सऊदी अरब का एकाधिकार है। इस्लाम के दो सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थल मक्का और मदीना सऊदी अरब में हैं और दुनियाभर के करी दो अरब मुसलमान अपनी पूरी जिंदगी में एक न एक बार इन दोनों जगहों की यात्रा जरूर करना चाहते हैं।

2015 में सऊदी ने लॉन्च किया मिशन तीर्थयात्रा
2015 में किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज के सत्ता में आने के तुरंत बाद सऊदी अरब ने मक्का में ग्रैंड मस्जिद का विस्तार करने के लिए 21 बिलियन डॉलर की परियोजना शुरू की थी। इसके जरिए मस्जिद में 300000 अतिरिक्त श्रद्धालुओं को समायोजित किया जाना था। इसके एक साल बाद तत्कालीन डिप्टी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने तीर्थयात्रा को 2030 तक सऊदी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने की योजना के एक प्रमुख घटक के रूप में पहचान दी। बहरीन के डेरासैट थिंक टैंक के डॉयरेक्टर आॅफ रिसर्च उमर अल-उबैदली ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र के विपरीत हज और उमराह के क्षेत्र में सऊदी अरब को एकाधिकार प्राप्त है।

10 लाख मुसलमानों की अगवानी करेगा सऊदी
कोविड -19 प्रतिबंधों के कारण दो साल के अंतराल के बाद वार्षिक हज यात्रा करने के लिए दुनिया भर के मुसलमान इस सऊदी अरब पहुंचना शुरू हो गए हैं। यह मुसलमानों के लिए जीवन भर के धार्मिक दायित्व को पूरा करने का अवसर है, लेकिन साथ ही सऊदी अरब के पवित्र शहरों की अर्थव्यवस्था को हैवी बूस्ट मिलने का मौका भी है। कोरोना महामारी के कारण 2020 में सिर्फ सऊदी अरब के 1000 तीर्थ यात्रियों ने ही हज किया था, लेकिन 2021 में यह बढ़कर लगभग 60,000 हो गई थी। लेकिन, इस साल सऊदी ने हज के लिए अपने दरवाजे पूरी तरह से खोल दिए हैं। ऐसा अनुमान है कि इस साल 10 लाख मुसलमान अलग-अलग देशों से सऊदी अरब पहुंचेंगे।

सऊदी के खजाने की चाबी बनेंगे मक्का-मदीना
विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हैं। सऊदी अरब हर दिन अरबों डॉलर का तेल बेचता है। वहीं, तीर्थयात्रा से होने वाला आर्थिक लाभ तेल की तुलना में बहुत कम है। लेकिन, यह ऐसा क्षेत्र है, जो आने वाले दिनों में सऊदी अरब के खजाने को भरने की चाबी बन सकता है। वॉशिंगटन में अरब गल्फ स्टेट्स इंस्टीट्यूट के सीनियर स्कॉलर रॉबर्ट मोगिएलनिकी ने कहा कि सऊदी अरब में धार्मिक पर्यटन आने वाले कई दशकों तक तेल और गैस से होने वाली कमाई का मुकाबला नहीं कर सकता है। लेकिन, मक्का और मदीना का धार्मिक महत्व कभी भी खत्म नहीं होगा। ऐसे में ये दोनों शहर सऊदी पर्यटन क्षेत्र के निर्माण और स्थानीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं को खींचने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

तीर्थयात्रा से हर साल अरबों डॉलर कमा रहा सऊदी
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर स्टीफन हर्टोग ने बताया कि हज के जरिए सऊदी अरब के पर्यटन के क्षेत्र में विकास की अनगिनत संभावनाएं हैं। तीर्थयात्रियों को अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करने या मनोरंजन के लिए आकर्षित किया जा सकता है। उमराह के दौरान भी तीर्थयात्रियों को आकर्षित कर पर्यटन के बाजार को और मजबूत और साल भर प्रॉफिट देने वाला बनाया जा सकता है।  2018 में मक्का ने पर्यटकों के जरिए 20 बिलियन डॉलर का ट्रांजेक्शन किया था। यहां आंकड़ा दुबई के बाद दूसरे नंबर पर है। सऊदी अरब का तीर्थयात्रा राजस्व औसतन लगभग 30 बिलियन डॉलर प्रति वर्ष था। तब 2022 तक सउदी के लिए 100,000 रोजगार पैदा करने का अनुमान लगाया गया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, महामारी से पहले हर साल 10-दिवसीय हज और उमराह तीर्थयात्रा के दौरान सऊदी अरब में 2 करोड़ 10 लाख तीर्थयात्री हर साल पहुंचते थे। महामारी के दौरान तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है, लेकिन सरकार 2030 तक हर साल 3 करोड़ तीर्थयात्रियों को आकर्षित करने की प्लानिंग कर रही है।

वृद्ध दम्पति को बाथरूम में बंद कर नगदी और जेवर ले गए चोर
इटावा। कोटा जिले के इटावा नगर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है। नगर के पुराना बाजार में रहने वाले वृद्ध दम्पति महेंद्र जैन व उनकी पत्नी घर में सो रहे थे। इस दौरान बुधवार रात्रि को डेढ़ बजे हथियारबंद तीन बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने दंपति के साथ मारपीट कर बाथरूम में बंद कर दिया। बदमाशों के हाथ में चाकू और बंदूक भी थी। इसके बाद चोरों ने पूरे घर में तलाशी कर 20 हजार नगद और दो-तीन तोले के सोने व चांदी के जेवर चुराकर ले गए। इस घटना के बाद जैसे तैसे बुजुर्ग दम्पति ने रात्रि को बाहर निकल कर पड़ोसियों को बताया। उसके बाद पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी। नगर में इस घटना के बाद लोगों मे रोष है।

वही पुराना बाजार में इस घटना के बाद लोगों में भय बना हुआ है। नगर के ब्रजविहार कॉलोनी में भी गत दिनों आधा दर्जन घरों के ताले तोड़कर सामान चुराकर ले गए थे। लेकिन इन घटनाओं के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इटावा नगर के लोगों ने नगर में रात्रि को पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। नगर में दर्जनों चोरी की घटनाएं बीते एक पखवाड़े में हो चुकी है लेकिन चोर पुलिस पकड़ से दूर है।

ज्वैलर की दुकान को बनाया चोरों ने निशाना
बांदीकुई। शहर के बीचों बीच आगरा फाटक के निकट बीति रात चोरों ने पुलिस की रात्री गश्त को चूना लगा एक ज्वेलर की दुकान की पिछली दीवार में सैंध लगाकर करीब बीस हजार रुपए की नकदी सहित हजारों रुपए मूल्य के आभूषणों पर हाथ साफ दिया। वारदात को अंजाम देने से पूर्व अपनी पहचान छिपाने के लिए चोरों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर रंग का स्पे्र कर दिया। हांलाकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी थी।

उल्लेखनीय है कि इस दुकान के आसपास स्थित दो दुकानों में पूर्व मेंं आभूषणों की चोरी हो चुकी है तथा वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी लेकिन पुलिस आज तक चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की मध्य रात रात चोर शहर के सैनी स्कूल के पास गोपी लाल सोनी की दुकान की पिछली दीवार में सैंध लगाकर करीब 25 से 30 हजार रुपए की ज्वेलरी चुरा कर ले गए। चोर दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस थे। उन्होंने दुकान के अंदर रखी भारी भरकत तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास  किया लेकिन तिजोरी नहीं टूटी तो वे काउंटर में रखे आभूषण व नकदी चुराकर ले गए। सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर देने से उनके फुटेज कैमरे में कैद नहीं हुए।  सोमवार असुबह वारदात का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुची।