materials - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीएडी की नहर में दरारें, ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का आरोप लगाया
नमाना।  नमाना क्षेत्र के सिलोर—कालपुरिया—साकड़दा गांवों से होकर गुजर रही सीएडी बाय-मुख्य नहर के निर्माण कार्य को लेकर किसानों व ग्रामीणों में तीखी नाराजगी है। स्थानीय किसानों शंकर सैन, दशरथ कुशवाह, विष्णु गुर्जर, सुरेन्द्र मेघवाल, आशिष सुमन, विनोद सुमन व फोरू प्रजापत ने आरोप लगाया कि नहर निर्माण में संबंधित ठेकेदारों ने घटिया सामग्री उपयोग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साढ़े एक साल में हुए कार्य के पैनलों में जगह-जगह दरारें आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पैनलों की ऊपरी सतह हटाकर नीचे से मिट्टी निकालने पर दरारें और अधिक स्पष्ट हो जाती हैं। ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच व दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा लगाया गया घटिया सामग्री का आरोप गलत है; विभाग अपना कार्य निष्ठा से कर रहा है और बरसात के कारण कुछ साधन स्थानों पर नहीं पहुँच पाए थे, किन्तु जो कमी है उसे शीघ्रता से सुधारा जाएगा। सीएडी डायरेक्ट मैनेजर सुब्बा रेड्डी ने भी घटिया सामग्री के आरोप को असत्य बताया और कहा कि पत्थर की डस्ट को एमसेंड बनाकर लगाने का प्रावधान है; जिन पैनलों को क्षति हुई है उन्हें नवंबर में रिपेयर कर दिया जाएगा।
-अरविंद कुमार मीणा, सीएडी अधीक्षण अभियंता।

इनका कहना है सीएडी डायरेक्ट मैनेजर सुब्बा रेड्डी इन्होंने बताया कि घटिया सामग्री का आरोप गलत है, हम अपना कार्य कर रहे हैं, आगे से सुधार कर लिया जाएगा और जो यह पत्थर की डस्ट है, इसको एमसेंड बना कर इसको लगाने का प्रावधान भी है, और जिस जगह के पैनल डैमेज है उनको हम नवंबर के महीने में रिपेयर कर देंगे, आगे से सुधार कर लिया जाएगा।
-सुब्बा रेड्डी, मैनेजर, सीएडी डायरेक्ट।

भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष धनराज सुमन ने भी कहा कि संबंधित ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है और मामला गंभीर है।उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है।
-धनराज सुमन, पूर्व भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष।

वैज्ञानिकों ने बनाई नई जीवित सामग्री, भवनों की दीवारों पर कोटिंग के रूप में कर सकते है प्रयोग
बर्न। स्विट्जरलैंड में एक नई ‘जीवित’ सामग्री बनाई गई है। वैज्ञानिकों ने इस सामग्री को नील हरित शैवाल की मदद से बनाया है, जो प्रकाश संस्लेषण (फोटोसिंथेसिस) की प्रक्रिया से सीओ2 को ऑक्सीजन और शर्करा में बदलती है। यह हवा से कार्बन डाइऑक्साइड सोखने में सक्षम है। इसके साथ ही इसे इमारतों में भी प्रयोग कर सकते है।

इससे कार्बन को जमा किया जा सकता है। कुछ पोषक तत्त्वों की मौजूदगी में यह सीओ2 को ठोस खनिजों में भी बदल देती है। वैज्ञानिकों के अनुसार इसे भवनों की दीवारों पर कोटिंग के रूप में प्रयोग कर सकते है। वैज्ञानिकों ने इसे एक पेड़ के तने जैसी आकृति में बनाया है। इससे भवन स्वंय ही वायुमंडलीय सीओ2 को सोखते रहेंगे और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करते रहेंगे।

जयपुर सहित दस जिलों के कारागृहों में ‘‘बंदी कैन्टीन’’ का उद्घाटन, कारागृहों में बंदी कैन्टीन से खरीद सकेंगे प्रतिमाह अब 3500 रूपये की सामग्री
जयपुर। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि सहकारिता एवं जेल प्रशासन के की ओर से कैदियों के लिए बंदी कैन्टीन की शुरूआत से बंदियान के लिए खाद्य सामग्री, कन्फैक्शनरी, कॉस्मेटिक्स, टॉयलेट्री के अतिरिक्त नोटबुक, पेंसिल एवं दैनिक उपयोग में आने वाली लगभग 43 से 58 प्रकार की सामग्री उपलब्ध होगी। कैन्टीन की शुरूआत से पारदर्शिता के साथ बन्दियों के लिए सही सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी

आंजना बुधवार को केन्द्रीय कारागार जयपुर में कॉनफैड द्वारा बंदियों के लिए संचालित की जाने वाली बंदी कैन्टीन के उद्घाटन के साथ सीकर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, धौलपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, भरतपुर, दौसा एवं कोटपूतली में भी बंदी कैन्टीन के वर्चुअल उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि 6 माह उपरान्त इसकी समीक्षा की जायेगी और सुझाव भी आमंत्रित किये जायेंगे ताकि कैदियों को कैन्टीन के माध्यम से और बेहतर सुविधाऐं दी जा सकें। उन्होंने कहा इस मॉडल को राज्य के सभी कारागृहों में शुरू किया जायेगा।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा कारागार मंत्री टीकाराम जूली ने बंदियों की मांग पर कैन्टीन से प्रतिमाह 2500 रुपए की सीमा तक क्रय की जाने वाली  सामग्री की सीमा को 3500 रूपए बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सहकारिता उपभोक्ता भंडारों द्वारा संचालित की जाने वाली इन कैन्टीनों के माध्यम से अच्छी क्वालिटी का सामान उपलब्ध हो पाएगा। इस मौके पर उन्होंने कैदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी एवं उसके शीघ्र समाधान के लिए आश्वस्त किया।

महानिदेशक पुलिस जेल भूपेन्द्र कुमार दक ने कहा कि राज्य की 140 जेलों में लगभग 23 हजार बंदी है। विभिन्न जेलों में विजिट के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बड़ी संख्या में बंदी आदतन अपराधी नही है। बंदियों को अच्छे कार्यों की मनोवृति विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। ताकि बंदी समाज में आत्म सम्मान के साथ जी सके एवं समाज व देश के लिए उपयोगी हो सके। उन्होंने कहा कि कैदियों को गुणवतापूर्ण सामग्री के लिए कॉनफैड एवं जेल प्रशासन का यह प्रयास कैदियों के स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है।

रजिस्ट्रार सहकारिता  मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा कि सहकारी उपभोक्ता भंडारों द्वारा उचित मूल्य पर गुणवत्ता पूर्ण सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इस कार्य से संस्था को व्यापार करने में भी सहूलियत होगी तथा बंदियों को नियमित रूप से अच्छी सामग्री भी मिल पाएगी। जेल प्रशासन एवं कॉनफैड के लगातार प्रयासों से यह संभव हो पाया है। प्रबंध निदेशक कॉनफैड़ वी.के. वर्मा ने बताया कि बंदी कैन्टीन में जेल में बने वार्ड के अनुसार निर्धारित दिन को बंदी बॉयोमैट्रिक सत्यापन से अपना सामान क्रय कर सकेगा।

विधानसभा उप चुनाव-2021 : 79 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री की जब्त
जयपुर। प्रदेश की दो विधानसभाओं में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देश पर संबधित विभागों ने 79 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य की अवैध शराब, नकद राशि, नशीले पदार्थ व अन्य सामग्री जप्त की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधान सभा उप चुनाव की घोषणा होने के साथ ही संबंधित विभागों की टीमों ने काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि वल्लभनगर (उदयपुर), एवं धरियावद (प्रतापगढ़) में चुनावी घोषणा से गुरूवार 21 अक्टूबर तक 79 लाख 29 हजार 365 रुपए मूल्य विभिन्न सामग्री जब्त की है। गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रों में काम कर रही एफएसटी, एसएसटी और पुलिस ने मिलकर 29 लाख 62 हजार 1 रुपए की अवैध राशि, 34 लाख 58 हजार 614 रुपए मूल्य की अवैध शराब, 2 लाख 4 हजार 950 रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ और 13 लाख 3 हजार 8 सौ रुपए से ज्यादा मूल्य की अन्य संदेहास्पद सामग्री को जप्त किया है। उन्होंने कहा क्षेत्र में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

दोनों विधानसभाओं में आगामी 30 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा, जबकि दो नवंबर को मतगणना होगी। दोनों विधानसभाओं में कुल पांच लाख 11 हजार 455 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। वल्लभनगर में दो लाख 53 हजार 831 व धरियावद में दो लाख 57 हजार 624 मतदाता मत डाल सकेंगे।