more than - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बढ़ता कोरोना ग्राफ: चार दिन में 18 हजार से अधिक मामले
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है और पिछले चार दिन से 18 हजार से अधिक दैनिक मामले सामने आ रहे हैं वहीं पिछले 24 घंटे में 42 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गईं। इस बीच देश में रविवार सुबह आठ बजे तक 198 करोड़ 76 लाख 59 हजार 299 टीके दिये जा चुके हैं।  पिछले 24 घंटे में 10 लाख 21 हजार 164 टीके लगाए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के 18,257 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार करोड़ 36 लाख 22 हजार 651 हो गयी है। इससे पहले गुरुवार को दैनिक मामलों की संख्या 18,930 और शुक्रवार को 18,815 तथा शनिवार को 18,840 रही। वहीं इसके संक्रमण से अब तक पांच लाख 25 हजार 428 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी अवधि में 14,553 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या चार करोड़ 29 लाख 68 हजार 533 हो गयी है। देश में सक्रिय मामले 3662 बढ़कर 1,28,690 हो गये हैं , हालांकि इनकी दर अभी 0.30 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी दर 98.50 और मृत्युदर 1.20 फीसदी है। सक्रिय मामलों के हिसाब से केरल देश में पहले स्थान पर है। यहां अभी 28,571 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में केरल में ही सबसे अधिक 24 मरीजों की मौत हुई जिसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 70,132 हो गयी है। राज्य में 3482 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा अब तक 65,71,442 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामले 155 बढ़कर 18,842 हो गये हैं और यह प्रदेश केरल के बाद दूसरे स्थान पर है। राज्य में 2516 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं और यहां अब तक 34,42,122 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या में 15 का इजाफा होने से इनकी संख्या बढ़कर 2,265 तक पहुंच गई है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 367 का इजाफा होने के बाद कुल संख्या बढ़कर 20,67,880 हो गयी है, इसी दौरान मृतकों की संख्या 23,547 दर्ज की गई है।
हरियाणा में सक्रिय मामले 22 बढ़कर 1,940 हो गये हैं। इस दौरान 319 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 10,06,868 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,628 है। पूर्वोत्तर राज्य के असम में कोरोना संक्रमण के 171 सक्रिय मामले सामने के बाद कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,541 हो गयी है। जबकि अभी तक राज्य में 7,16,923 मरीज इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में एक और मरीज की मौत होने के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 7,991 हो गया है। बिहार में कोरोना संक्रमण के 216 सक्रिय मामले सामने के बाद कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,958 हो गयी है। जबकि अभी तक राज्य में 8,21,152 मरीज इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,262 पर बरकरार है।

तेलंगाना में सक्रिय मामले 43 बढ़कर 5,189 हो गये हैं। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 485 बढऩे से इनकी कुल संख्या बढ़कर 7,96,365 हो गयी है। मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर स्थिर है। गुजरात में सक्रिय मामले 153 बढ़कर 4,046 हो गये हैं। कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या 12,22,381 हो गयी है। राज्य में कोविड-19 से अब तक 10,948 लोग जान गंवा चुके हैं। पश्चिम बंगाल में इस दौरान सबसे अधिक 2,303 सक्रिय मामले सामने आये हैं और इसी के साथ इनकी कुल संख्या बढ़कर 21,159 तक पहुंच गयी है। राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 662 बढ़कर 20,06,351 हो गयी है। इस दौरान कोरोना मृतकों का आंकड़ा तीन बढ़कर 21,239 हो गया है।

रूस में कोरोना संक्रमण का जोर, 24 घंटों में 3,500 से अधिक नये मामले, 45 मरीजों की मौत
मॉस्को। देश-दुनिया में कोरोना एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। रूस में कोरोना संक्रमण फिर जोर पकडऩे लगा है और पिछले 24 घंटों में 3,500 से अधिक नये मामले सामने आये हैं वहीं 45 मरीजों की मौत हुई है।

फेडरल रिस्पांस सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोविड-19 के 3,539 नये मामलों की पुष्टि हुई है। जिनमें 1100 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी अवधि में 45 मरीज अपनी जान गंवा बैठे। नये मामलों में 600 नये मामले राजधानी मॉस्को में ही दर्ज किये गये हैं और सात लोगों की यहां मौत हुई है जबकि 345 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।

खतरनाक मंसूबा पाले 200 से ज्यादा आतंकवादी लॉन्च पैड पर सक्रिय
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में 200 से ज्यादा आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार पीओके स्थित लॉन्च पैड पर यह आतंकवादी घुसपैठ के इंतजार में हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने खुफिया इनपुट का हवाला देते हुए कहा कि इस रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए, सीमा सुरक्षा बल और सेना की एलओसी पर पेट्रोलिंग और अधिक बढ़ा दी गई है। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के लिए सुरंग और नदी रास्ते की योजना बना रहे हैं। इन आतंकवादियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा  जैश-ए-मोहम्मद (खीट) और हिजबुल मुजाहिदीन से है। पूर्व में आतंकवादियों की ओर से घुसपैठ के लिए अपनाए जाने वाले रास्तों का पदार्फाश होने की वजह से वे सुरंग और नदी इलाकों से घुसपैठ की योजना बना रहे हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी अब राजौरी-पुंछ मार्ग, पीर पंजाल के दक्षिण के इलाकों से घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। घुसपैठ के लिए अब इनका फोकस काफी हद तक पीर पंजाल के दक्षिण में चला गया है वहीं कश्मीर घाटी में घुसपैठ अन्य मार्गों की तुलना में कम हुई है।

नियंत्रण रेखा के पार इन लॉन्च पैड्स के बारे में इनपुट महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 43 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा दो साल के अंतराल के बाद 30 जून को शुरू हुई है और लाखों तीर्थयात्री केंद्र शासित प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस साल अब तक घाटी में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की अधिकांश कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है। वहीं घुसपैठ के प्रयास में कई आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इस साल 28 जून तक 121 आतंकवादी मारे गए और अधिकतम संख्या लश्कर (68), जेएम (29) और एचएम (16) से जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स की थी, जबकि विदेशी आतंकवादियों की संख्या लगभग शून्य थी। मारे गए 121 आतंकवादियों में से सात अज्ञात थे और एक इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) का था।

एक करोड के अधिक की साईबर ठगी करने वाला विदेशी नागरिक गिरफ्तार
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने रविवार को एक करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। अब तक वारदात में संलिप्त मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। इनके कब्जे से आधा दर्जन स्वेप मशीन दो दर्जन एटीम व डेबिट कार्ड एवं दो दर्जन फर्जी बिल बुक जब्त किए है।

डीसीपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि साईबर अपराधियों ने आमजन को विदेशी सामान सस्ते दामों पर बैचने के नाम पर सोशल मीडिया ऐप्स के माध्यम से झांसे में लेकर ठगी की वारदातें आये दिन लगातार होती रहती है। इन अपराध में सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिये एव वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एक टीम का गठन किया। टीम ने चेन अली दियारा पुत्र अली दियारा, वेस्ट अफ्रिका से हाल ही में  बंगाली कॉलोनी सन्त नगर बुरारी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूर्व में दो आरोपी सौरभ चौहान व कमल लोहट उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर चुकी है। अली दियारा को प्रोडक्शन वारण्ट पर गिरफ्तार किया गया।

यह है मामला
परिवादी हरदयाल ने प्रकरण दर्ज करवाया कि 20 मई 2021 को साईबर ठग ने स्वय को एलिका निवासी रोमानिया किंमडॉम होना बताकर और स्वय का मोबाईल का व्यवसाय होना बता कर परिवादी को महंगा विदेश मोबाईल सस्ते दाम में बैचने का झांसा देकर और फर्जी बिल परिवादी को वॉटसएप करके एयरपोर्ट से डिलेवरी लेने हेतु कस्टम ड्युटी जमा करवाने के नाम पर 25,500 रूपये खाते में जमा करवा लिये और बाद में डिलीवर किये जाने वाले पार्सल में विदेशी करेंसी होने का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी की वारदात की।

तरीका वारदात:
आरोपी सोशल मीडिया एप के माध्यम से चेटिंग कर लोगों से सम्पर्क कर विदेशी महिला होना बताकर विदेश में स्वयं का व्यवसाय होना बताकर ऑनलाईन खरीदारी करने वालों के साथ ठगी करते है। फर्जी सिम से लोगों को कॉल कर इम्पोर्टेड गिफ्ट एवं विदेशी पार्सल एयरपोर्ट से लेने के लिये कस्टम ड्युटी जमा करवाने के नाम पर अलग अलग फर्जी बैंक खातों में रूपये जमा करवाकर ठगी को अंजाम देते है। आरोपी ठगी गई राशी खाते में जमा होते ही तुरत ही अलग अलग फर्म से खरीदरी दिखाकर फर्म के खाते में राशि ट्रांसफर करते। फर्म के खाते से कुछ राशी फर्म मालिक को कमीशन के रूप में देकर नकद प्राप्त कर लेते है।

अहम तथ्य:
आरोपी बेन अली दियारा वर्ष 2017 में पर्यटन वीजा एवं वर्ष 2021 में व्यवसाय वीजा पर देश में आया था, तभी से वह लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। आरोपी सौरभ चौहान पुत्र सुनील कुमार,  निवासी  ओम विहार फेज 2 A उत्तम नगर, थाना उत्तम नगर जिला पश्चिम, नई दिल्ली हाल मकान नम्बर 41 सैकण्ड फ्लोर टी ब्लॉक, गली नम्बर 8 उत्तम नगर, धाना उत्तम नगर, नई दिल्ली हाल तिलक नगर, थाना तिलक नगर जिला पश्चिम, नई दिल्ली एवं कमान लोहट उर्फ अन्नू पुत्र राजेश लोहट, काली माता मन्दिर के पास, थाना-नेताजी सुभाष पैलेस नई दिल्ली पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपीयों के कब्जे से आधा दर्जन स्वेप मशीन, दो दर्जन एटीम व डेविट कार्ड एवं दो दर्जन फर्जी बिल बुक जम की थी। आरोपी से तफतीश पर नाला साफरा मुम्बई में उगी की वारदात करना प्रकाश में आया है।

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ने डेढ़ प्रतिशत से अधिक छलांग लगाई
मुंबई। महंगाई से निपटने के लिए केंद्रीय बैंकों की सख्त नीति की उम्मीद में वैश्विक बाजार में आई तेजी की बदौलत स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली से लगातार दूसरे दिन बढ़त बरकरार रखते हुए मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने डेढ़ प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 934.23 अंक उछलकर 52 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 52,532.07 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 288.65 अंक चढ़कर 15,638.80 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक तेजी रही। मिडकैप 2.42 प्रतिशत की उछाल लेकर 21,507.66 अंक और स्मॉलकैप 2.99 उछलकर 24,121.65 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3462 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2502 में तेजी जबकि 832 में गिरावट रही वहीं 128 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 48 कंपनियां हरे वहीं दो लाल निशान पर रही। बीएसई के सभी 19 समूहों में जमकर लिवाली हुई। इस दौरान बेसिक मैटेरियल्स 2.86, सीडीजीएस 2.23, ऊर्जा 4.95, हेल्थकेयर 2.01, इंडस्ट्रियल्स 2.86, आईटी 3.05, दूरसंचार 2.26, यूटिलिटीज 3.58, कैपिटल गुड्स 2.24, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 3.93, धातु 3.90, तेल एवं गैस 5.96, पावर 3.38, रियल्टी 3.79 और टेक समूह के शेयर 2.82 चढ़ गए।

विदेशी बाजारों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.83, जर्मनी का डैक्स 0.95, जापान का निक्केई 1.84 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.87 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.26 प्रतिशत की गिरावट रही।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक जबरदस्त तेजी के साथ 51,897.60 पर खुला लेकिन मामूली बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद यह 51,808.76 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया। दमदार लिवाली शुरू होने से यह लगातार चढ़ता हुआ दोपहर बाद 52,799.40 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 51,597.84 अंक के मुकाबले 1.81 प्रतिशत चढ़कर 52,532.07 अंक पर रहा।

इसी तरह निफ्टी भी 106 अंक की बढ़त लेकर 15,455.95 अंक पर खुला। कारोबारी सत्र के दौरान यह 15,419.85 अंक के निचले जबकि 15,707.25 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 15,350.15 अंक की तुलना में 1.88 प्रतिशत उछलकर 15,638.80 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान  नेस्ले इंडिया की 0.26 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर सेंसेक्स की शेष 29 कंपनियों में तेजी रही। टाइटन ने सबसे अधिक 5.92 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। साथ ही एसबीआई  3.79, टीसीएस 3.17, एचसीएल टेक 2.81, टाटा स्टील 2.68, विप्रो 2.59, इंफोसिस 2.49, एलटी 2.05, एनटीपीसी 1.82, रिलायंस 1.64 और मारुति के शेयर 1.58 प्रतिशत चढ़े।

घर से निकल रहे कचरे पर हो रहा सालाना 220 करोड़ से अधिक खर्च
कोटा। कोटा शहर की करीब 15 लाख से अधिक की आबादी वाले घरों से रोजाना निकलने वाला कचरा दिखने में तो थोड़ा लगता है। लेकिन उसका आंकलन किया गया तो पता चला कि शहर से रोजाना करीब 400 टन से अधिक कचरा निकल रहा है जो ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंच रहा है। उस कचरे को साफ करने पर हर साल 220 करोड़ रुपए से अधिक का खर्चा हो रहा है। उसके बाद भी अभी तक उस कचरे का निस्तारण नहीं हो सका है। कोटा में पहले जहां एक ही नगर निगम था। उसे कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण में बांट दिया है। वार्डों की संख्या भी 65 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है। नगर निगम द्वारा हर साल शहर से निकलने वाले कचरे को साफ करने पर होने वाले बजट को बढ़ाया जा रहा है। करीब तीन हजार से अधिक सफाई कर्मचारी रोजाना शहर की सड़कों और गली मौहल्लों में सुबह-शाम झाडू लगाते हुए देखे जा सकते हैं। हर वार्ड में घरों से कचरा एकत्र करने के लिए घर-घर कचरा संग्रहण में हर वार्ड में दो-दो टिपर लगाए हुए हैं। उसके बाद भी शहर उतना साफ नजर नहीं आ रहा है। जितना होना चाहिए। कोटा में रोजाना करीब 400 टन कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड जा रहा है। उसके अलावा भी काफी कचरा ऐसा है जो सड़कों पर पड़ा हुआ है।

कोटा शहर को सफाई के मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर की तर्ज पर बनाने की बातें तो खूब की जाती हैं। लेकिन उसे अभी तक भी अमली जामा नहीं पहनाया गया है। नगर निगम की जेसीबी व डम्परों के अलावा कचरा परिवहन का काम ठेके पर दिया हुआ है। सफाई कर्मचारियों के अलावा रोड स्वीपर मशीनों से भी मुख्य मार्गों की सफाई करवाई जा रही है।  कचरा पाइंट कम किए जा रहे हैं। कचरे के हाइजनिक तरीके से परिवहन के लिए आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी शहर से कचरे का निस्तारण नहीं हो पाया है।  कोटा में हर साल सफाई पर होने वाले खर्च से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर से निकलने वाला कचरा कितना महंगा पड़ रहा है। हर साल अरबों रुपए कचरे में जा रहे हैं।

उत्तर-दक्षिण में अलग-अलग बजट
नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण में सफाई के लिए अलग-अलग बजट निर्धारित है। हर साल बजट बढ़ाया भी जा रहा है। नगर निगम कोटा उत्तर का वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सफाई पर खर्च होने वाला प्रस्तावित बजट 114.82 यानि 1 अरब 14 करोड़ 82 लाख रुपए है। उसी तरह से कोटा दक्षिण में वित्तीय वर्ष 2022-23 में सफाई पर खर्च होने वाला प्रस्तावित बजट 105.37 करोड़ यानि 1 अरब 5 करोड़ 37 लाख रुपए है। यह बजट कोटा उत्तर के 70 व कोटा दक्षिण के 80 वार्डों में खर्च किया जा रहा है।

गत वर्ष हुआ 154 करोड़ रुपए से अधिक खर्च
नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण द्वारा गत वित्तीय वर्ष  2021-22  के लिए जो बजट प्रस्तावित किया गया है।  उसमें से दोनों निगमों में सफाई पर करीब 154 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए थे। जानकारी के अनुसार कोटा उत्तर में गत वर्ष 79 करोड़ 64 लाख रुपए और कोटा दक्षिण में 75 करोड़ 23 लाख रुपए खर्च किए गए थे।

यह है सफाई व्यवस्था
शहर में हर घर से जो कचरा निकल रहा है। उस कचरे को नगर निगम द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण के माध्यम से टिपरों के जरिये एकत्र किया जा रहा है। उन टिपरों में एकत्र होने वाले कचरो को शहर में निर्धारित कचरा ट्रांसफर स्टेशनों पर डाला जा रहा है। टिपरों के अलावा जगह-जगह पर निर्धारित कचरा पाइंटों पर भी जो कचरा डल रहा है। उसे निगम व संवेदक की ट्रॉलियों के माध्यम से एकत्र कर कचरा ट्रांसफर स्टेशनों पर पहुचाजा जा रहा है। वहां से कचरा डम्परों के माध्यम से नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पर पहुंचाया जा रहा है। नगर निगम कोटा दक्षिण में किशोरपुरा में आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाया गया है। जहां से कचरे को कंटेनरों के जरिय ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया जा रहा है।

15.90 करोड़ का टेंडर
निगम द्वारा नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पर जमा पुराने कचरे के निस्तारण के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत कराया गया था। जिसमें से गत दिनों 15.90 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है। जिस फर्म ने यह टेंडर लिया है। वह उस कचरे की छटनी कर उसमें से मिट्टी-गिट्टी, प्लास्टिक-पॉलिथन व कपड़े और अन्य सामान मशीनों से अलग-अलग कर उस कचरे के पहाड़ को वहां से हटाया जाएगा। हालांकि इस काम में करीब डेढ़ं साल का समय लगेगा।

करवानी पड़ रही छंटनी
वैसे तो घरों से निकलने वाले कचरे को गीला और सूखा अलग-अलग एकत्र करने की व्यवस्था है। इसके लिए हर घर में दो-दो डस्टबीन होने चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उसके बाद टिपरों में भी गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लेने की व्यवस्था है। लेकिन वहां भी ऐसा नहीं हो रहा है। इस कारण से कचरा ट्रांसफर स्टेशनों पर कचरे की छटनी और ट्रेचिंग ग्राइंड में कचरे की छटनी का अलग से टेंडर करना पड़ रहा है। इतना सब कुछ होने के बाद भी नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में पुराने कचरे के पहाड़ लगे हुए हैं।

इनका कहना है
कचरा घरों से ही अलग-अलग निकले इसके लिए लोगों में जागरूकता होनी चाहिए। एक की जगह दो डस्टबीन रखने होंगे। साथ ही लोगों को सड़क पर कचरा नहीं डालने के लिए जागरूक किया जाएगा। शहर को साफ रखना ही प्राथमिकता है। उसके लिए मशीनरी व मेनुअल हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।
मंजू मेहरा, महापौर, नगर निगम कोटा उत्तर

लोगों में जागरूकता की कमी है। जिससे कचरा सड़कों पर ही डाला जा रहा है। शहर में सड़क किनारे जमे पुराने कचरे को साफ करने पर आधा शहर वैसे ही साफ हो जाएगा। कचरे को गीला-सूखा अलग-अलग करने के प्रयास किए जाएंगे।  जिससे कचरे की छटनी पर अलग से खर्चा नहीं करना पड़ेगा। शहर की सफाई पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
-राजीव अग्रवाल, महापौर, नगर निगम कोटा दक्षिण

गुर्जर समाज के दो पक्षों में खूनी संघर्ष
कोटा। भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के माला पाठक रोड गुर्जर बस्ती में देर रात को एक कार्यक्रम के दौरान गुर्जर समाज के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया समाज के लोगों में हुई लाठी भाटा जंग मैं एक दर्जन लोग घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।

भीमगंज मंडी थाना अधिकारी लक्ष्मी चंद वर्मा के अनुसार माला पाठक गुर्जर बस्ती में रात को दो पक्षों में हुई लाठी भाटा जंग में एक पक्ष के राम जी 60 पुत्र चतर्जी गुर्जर सुनील 26 पुत्र श्रीराम  गुर्जर जसकरण 32 पुत्र राम रतन गुर्जर नरेश 30 पुत्र राम गुर्जर निवासी माला रोड गुजरबस्ती भीमगंज मंडी तथा मुकेश 26 पुत्र सरवन गुर्जर निवासी नंदा की बाड़ी खेड़ली फाटक और दूसरे पक्ष के सुरेश 24 पुत्र नानू गुर्जर लक्ष्मण 32 पुत्र ओमकार गुर्जर तेजा 30 पुत्र पप्पू गुर्जर निवासी बालाजी टाउन खेड़ली फाटक को घायल अवस्था में कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।

जाखेड़ा गौशाला की 100 से अधिक गायों की मौत
डेगाना। निकटवर्ती ग्राम जाखेड़ा में संचालित दो गौशाला में पिछले कुछ दिनों के अंतराल में लगभग 100 से भी अधिक गायों की मौत हो चुकी है और गायों के मरने का सिलसिला आज दिन तक जारी है। लेकिन इस पर किसी ने भी ध्यान नहीं देकर मृत गायों को दफना कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया गया। शनिवार को गायों की मौत के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों में रोष पनप गया और अनेक गौभक्तों ने इसे संचालकों द्वारा जानबूझ कर बरती गई घौर लापरवाही बताया।  साथ ही इसकी जांच करवा कर दोषी लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग की गई।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गायों के मौत के पीछे घटिया और हल्के किस्म का चारा होना बताया जा रहा है, जो गायों के लिए आहार की जगह जहर बन गया और गौशाला की शारीरिक रूप से कमजोर थकी हारी गाये इस चारे को पचा नहीं पाई और एक एक कर मौत का ग्रास बनती गई। आश्चर्य इस बात का रहा कि इतनी बड़ी संख्या में हो रही गायों की मौत के पीछे का कारण जानने के बजाय  गौशाला के संचालकों ने  बिना किसी चिकित्सक को अथवा प्रशासन को जानकारी दिये बिना ही गायों को गौशाला के आस पास ही खड्डा खोद कर दफना दिया गया। लेकिन शुक्रवार को अचानक कई गायों की मौत होने के समाचार मिलने पर ग्रामीणों ने गायों की मौत के फोटो और वीडियो बनाकर वायरल किए तब जाकर लोगों के अलावा प्रशासन तक ये बात पहुंची।  अब जिला और स्थानीय प्रशासन के साथ पशुपालन महकमा भी चेता और गायों की मौत होने के कारणों का पता लगाने मे जुट गया है। दूसरी ओर पशु चिकित्सक श्रीकांत खोडवें भी शनिवार को अपनी टीम के साथ जाखेडा गौशालाओं में पहुंचे जिन्होंने बताया कि मृत गायों का पोस्टमार्टम किया जाएगा,  जिसके बाद ही गायों की मौत का असली कारणों को पता लगेगा। जानकारी के अनुसार जाखेड़ा में दो गौशाला है। जिसमें एक को नागपुर प्रवासी जाखेडा का मालु परिवार तथा दूसरी ओर जाखेड़ा के ग्रामीणों द्वारा चलाई जा रही है। गायों की मौते दोनों ही गौशालाओं में लगातार हो रही है।  इसमें पशुपालन विभाग की भी घौर लापरवाही सामने आ रही है। पूर्व  मंत्री अजय सिंह किलक ने पूरे मामले की विस्तृत जांच करवा कर दोषी को दंडित कर गायों को न्याय दिलाने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार गायों की इतनी बड़ी मात्रा में हुई मौतों का कारण प्रथम दृष्टया दूषित चारा खाना से हुई है। बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा।

इनका कहना है

जाखेडा की गौशालाआें में संचालकों की लापरवाही के चलते एक साथ सौ से भी अधिक गायों की मौत होना दुखद समाचार है। जिला कलक्टर को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने तथा  गायों की मौत के जिम्मेवार लोगों  तथा घटिया किस्म का चारा लाकर गायों को खिलाने के इस कृत्य में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की मांग की है। गौशाला में अनुदान को लेकर भी भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है गौशाला में गाय कम है और मिली भगती से अनुदान  ज्यादा गायों का उठाया जा रहा है। -अजय सिंह किलक पूर्व मंत्री

मीडिया के जरिए आज जाखेड़ा की गौशाला में गायों की मौतें होने के समाचार मिला है।  जिस पर पशुपालन विभाग व जिला प्रशासन को सूचित कर मामले की जांच करने तथा गौशाला में शेष रहे गौवंश को बचाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए है। साथ ही मृत गौवंश का पोस्टमार्टम करवा कर मौत के कारणों को पता लगाने के निर्देश दिए हैं। -विजयपाल मिर्धा, विधायक डेगाना

पिछले 25 वर्षो से हमारे परिवार द्वारा गांव में गौशाला का खर्च उठाया जा रहा है। गौशाला में लगभग 400 गायों की सेवा की जा रही  है। गायों की सेवा में खर्च होने वाली राशि हमारे परिवार द्वारा भेजी जाती है। हाल ही 25 लाख रुपए चारा पानी के लिए दिए थे। इस समय हमारी भी आर्थिक  स्थिति खराब है। गौशाला को स्थानीय लोग ही संभालते है। मुझे गायों की मौत होने के दुखद  समाचार मिले थे। मालु ने बताया कि आजकल  गौशाला की  आथर््ििक स्थिति भी कमजोर है और सरकार द्वारा अनुदान भी समय पर नहीं मिल रहा है। जिससे स्थिति और खराब हुई है। -लालचंद मालु नागपुर प्रवासी जाखेडा

सरकार द्वारा डेगाना की गौशालाओं को समय पर अनुदान नहीं दिया जा रहा हे। आर्थिक स्थिति खराब है। चारा महंगा होने से खरीद पाना मुश्किल है। जाखेडा ही नहीं अन्य गौशालाओं में भी बिना चारा पानी के गायों की स्थिति खराब है। ऊपर से भीषण गर्मी व पौष्टिक चारे के अभाव में गायों की लगातार मौतें हो रही है। गौवंश को बचाने के लिए सरकार से आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। -गिरवर सिंह, गौशाला तहसील अध्यक्ष

ब्यावर में मसाज पार्लरों पर पुलिस रेड 30 से ज्यादा युवा गिरफ्तार
ब्यावर। शहर में पिछले लंबे समय से संचालित हो रहे मसाज पार्लर अर्थात स्पा सेंटरों पर रविवार देर रात सहायक पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने एक साथ छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम ने इन सेंटरों पर अपनी ‘थकान उतरवा’ रहे 30 से अधिक युवाओं को धरदबोचा। पुलिस उन्हें थाने ले आई। इनमें कई प्रभावशाली व कुछ तो जनप्रतिनिधि निकले। ऐसे में पुलिस ने कुछ को रात में ही तो कुछ को सोमवार सुबह घर भेज दिया। बाकियों को आज  देर शाम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर आजाद कर दिया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई शहर में एकाएक चर्चा का विषय बन गई है।

शहर के चारों ओर बेखौफ ऐसे सेंटर संचालित हो रहे हैं जहां बाहर से लाई गई युवतियां काम कर रही हैं। इन मसाज पार्लरों पर शहर के कई सभ्य परिवारों के लोग अपनी ‘थकान उतरवाने’ के लिए पहुंच रहे हैं। मगर ज्यादातर सेंटरों पर थकान मिटाने की आड़ में अनैतिक गतिविधियां अंजाम दी जा रही हैं। चर्चा यह भी है कि यहां आकर थकान मिटाने वाले कुछ लोगों की पत्नियों ने परेशान होकर हाल ही सीधे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद एएसपी मेहरड़ा ने पूरी सतर्कता से रविवार को एक साथ इन पार्लरों पर कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सेंटरों पर कई आपत्तिजनक नजारे सामने आए। शहर के कई सभ्य परिवारों से जुड़े लोग एवं युवा वहां युवतियों के जरिए अपनी थकान मिटाने में मशगूल थे। पुलिस ने एक-एक कर 30 से अधिक युवाओं को धरदबोचा। इनमें कुछ प्रभावशाली लोग भी शामिल बताए गए हैं। मगर दबाव के बाद कुछ को पुलिस ने छोड़ दिया। इसे लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। बाकियों को धारा 151 में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने जिन लोगों को सेंटरो से धरा है उनमें अशोक रावल अमरी का बाडिया, जिशान पुत्र किस्मत जाति शाहीन बाग दिल्ली, बिट्टू नायक पुत्र सुरेश मेहन्दीपुर बालाजी के बलाड़ रोड ब्यावर, सुमितकुमार पुत्र रोहित गौड़ नई दिल्ली, सोहेल पुत्र नाथू पांच बत्ती ब्यावर, नरेशकुमार पुत्र कमलेश कुमार गहलोत कॉलोनी ब्यावर, विजय पुत्र किशनलाल ब्राह्मण निवासी शाहपुरा मोहल्ला, नदीम खान पुत्र इकरार खान निवासी देलवाड़ा ब्रिज के पास ब्यावर, समीर अख्तर पुत्र मोहम्मद रफीक खान निवासी जालिया रोड ब्यावर, दिनेशकुमार पुत्र सीताराम प्रजापत निवासी मेवाड़ी गेट ब्यावर, बसन्तीलाल सोनी पुत्र चतुर्भुज सोनी निवासी सर्राफान मोहल्ला ब्यावर, प्रदीप सोनी पुत्र नन्दकिशोर सोनी निवासी कृष्णा कॉलोनी ब्यावर, पवनकुमार पुत्र माणकचन्द सैन निवासी मालियान चौपड़ ब्यावर, नवीन कुर्डिÞया पुत्र छोटूलाल जटिया, मनीष पुत्र कैलाश जटिया निवासी जटिया कॉलोनी ब्यावर, हेमराज प्रजापति पुत्र सत्यनारायण प्रजापति निवासी मेवाड़ी गेट ब्यावर, प्रतापसिंह पुत्र खीमसिंह रावत निवासी देलवाड़ा रोड ब्यावर, महेन्द्रसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह रावत सेदरिया ब्यावर, सलीम खान पुत्र बाबू खान निवासी मसूदा रोड ब्यावर, हिम्मतसिंह पुत्र राजेन्द्रसिंह राजपूत निवासी आरके कॉलोनी ब्यावर, कमलकिशोर पुत्र भागचन्द रेगर निवासी प्रेमनगर सेंदड़ा रोड ब्यावर, नन्दकिशोर प्रजापत पुत्र लालचन्द प्रजापत अमरी का बाड़िया रामनगर ब्यावर, सुमित व्यास पुत्र मुकेश व्यास निवासी गायत्री नगर ब्यावर, मोहम्मद फारूख पुत्र घीसा मसूदा रोड ब्यावर, शिवराजसिंह पुत्र धनराजसिंह घोसी निवासी गजीना मध्यप्रदेश, कार्तिक सोलीवाल पुत्र अशोक सोलीवाल चौहान कॉलोनी ब्यावर, अरहान पुत्र सलीम खान निवासी चूड़ी बाजार नसीराबाद, नरेन्द्र लालवानी पुत्र राधाकिशन सिंधी निवासी सेंदड़ा रोड गणगौर होटल के सामने ब्यावर, आर्यन पुत्र आनन्द गुप्ता निवासी किशनगंज ब्यावर व मोहम्मद चांद पुत्र मोहम्मद अब्बास जसोला थाना सरिता विहार ओखला दिल्ली शामिल हैं।

CBDT ने जारी किए नए नियम: बीस लाख से अधिक के नगद लेन-देन पर पैन या आधार जरूरी
नई दिल्ली। बैंक या पोस्ट ऑफिस में पैसों के लेन-देन को लेकर सरकार ने नए नियम बनाए हैं। नए नियमों के मुताबिक किसी वित्त वर्ष में किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में 20 लाख रुपए या इससे अधिक की नगदी जमा करने पर पैन और आधार देना जरूरी होगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ  डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) ने इनकम टैक्स 15वां संशोधन, रूल्स 2022 के तहत नए नियम तैयार किए हैं जिसकी अधिसूचना 10 मई 2022 की तारीख में जारी हुई है। हालांकि ये नए नियम 26 मई से लागू होंगे।

इन कामों के लिए जरूरी
एक वित्त वर्ष में किसी एक बैंकिंग कंपनी या एक कॉरपोरेटिव बैंक या किसी एक पोस्ट ऑफिस में एक या एक से अधिक खाते में नगद 20 लाख रुपए जमा करने पर।
एक वित्त वर्ष में किसी एक बैंकिंग कंपनी या एक को-ऑपरेटिव बैंक या एक पोस्ट ऑफिस में किसी एक या एक से अधिक खाते से 20 लाख रुपए की नगद निकासी पर।
बैंकिंग कंपनी, को-ऑपरेटिव बैंक या पोस्ट ऑफिस में चालू खाता या कैश क्रेडिट अकाउंट खोलने पर।

चालू खाता खोलने के लिए पैन कार्ड जरूरी
अब किसी को भी करंट अकाउंट खोलने के लिए अपना पैन कार्ड दिखाना होगा। वहीं जिन लोगों का बैंक अकाउंट पहले से भी पैन से लिंक हैं, लेकिन लेनदेन के समय उन्हें भी इस नियम का पालन करना होगा।

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक गिरे
मुंबई। दुनिया में ब्याज की ऊंची दरें और चीन में कोरोना की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन से वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पडऩे की आशंका में विदेशी बाजारों में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई बिकवाली से सोमवार को कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक गिर गए।

बीएसई की तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 364.91 अंक टूटकर दो माह के निचले स्तर 54470.67 अंक पर आ गया। इससे पूर्व 08 मार्च को यह 54647.33 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.40 अंक उतरकर 16301.85 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 1.89 प्रतिशत का गोता लगाकर 22,692.18 अंक और स्मॉलकैप 1.67 प्रतिशत गिरकर 26,641.21 अंक पर आ गया। बीएसई में कुल 3614 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2418 में गिरावट जबकि 1048 में तेजी रही वहीं 148 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह 31 कंपनियां लाल जबकि 18 हरे निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

इस दौरान बीएसई के 16 समूहों में बिकवाली जबकि तीन में लिवाली हुई। पावर समूह को सबसे अधिक 2.47 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसी तरह बेसिक मैटेरियल्स 1.41, सीडीजीएस 1.46, ऊर्जा 2.27, एफएमसीजी 1.56, इंडस्ट्रियल्स 1.49, यूटिलिटीज 2.46, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.89, धातु 1.98, तेल एवं गैस 2.03 और रियल्टी समूह के शेयर 1.38 प्रतिशत टूटे। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंदी का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएससी 1.10, जर्मनी का डैक्स 0.97, जापान का निक्केई 2.53 और हांगकांग का हैंगसेंग 3.81 प्रतिशत लुढ़क गया वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट से उबरकर 0.09 प्रतिशत की बढ़त पर टिकने में सफल रहा।

विश्व थैलेसीमिया दिवस आज: प्रदेश में थैलेसीमिया के तीन हजार से ज्यादा रोगी, नहीं मिलती सरकार से मदद
जयपुर। थैलेसीमिया के प्रदेश में तीन हजार से ज्यादा रोगी हैं। थैलेसीमिया में रोगी को खून की कमी होने लगती है औार एक निश्चित अवधि के बाद उसे खून चढ़ाना होता है। थैलेसीमिया पीड़ित लोगों को बीमारी के साथ-साथ दोस्त, सहयोगी और समाज द्वारा नकारे जाने जैसी परेशानियों से भी दो चार होना पड़ता है। इन्हें सरकार से किसी तरह की मदद नहीं मिलती। इन सब के बावजूद थैलेसीमिया पीड़ित लोग इन चुनौतियों का सामना करते हुए सकारात्मक और सामान्य जीवन जी रहे हैं। शहर में कई ऐसे युवा हैं जो थैलेसीमिया के शिकार होने के बावजूद अपने मनोबल को मजबूत बनाकर कामयाबी हासिल कर रहे हैं।

थैलेसीमिया के लक्षण
थैलेसीमिया होने पर सर्दी-जुकाम बना रहता है, शरीर बीमार सा लगता है। सांस लेने में तकलीफ महसूस होना, शरीर में कमजोरी और दर्द बना रहना, दांतों का बाहर की ओर निकलना, उम्र के अनुसार शारीरिक विकास न होना, शरीर का पीला पड़ना, उदासी बने रहना। यह सभी थैलेसीमिया के ही लक्षण हैं।

जर्नलिस्ट बनना चाहती है मितुल
वैशाली नगर में रहने वाली 21 वर्षीय मितुल टांक बीएससी सैकेंड ईयर में पढ़ती हैं। वह पैरामेडिकल की पढ़ाई भी कर रही हैं। वह थैलेसीमिया चिल्ड्रेन सोसायटी से साढ़े चार साल से जुड़ी हुई हैं। मितुल ने थैलेसीमिया को कभी अपने रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया। वह कला के जरिए खुद को अभिव्यक्त करती हैं। उनके पिता बताते हैं कि मितुल ने कुछ शॉर्ट फिल्मों में काम किया है और इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के टॉप 16 में भी पहुंची है। वह कविताएं भी लिखती हैं जो अखबारों में प्रकाशित होती रहती है। सोसायटी के कार्यक्रमों में वह अक्सर हिस्सा लेती हैं और खुद को बेहतर करने की कोशिश में रहती है। वह जर्नलिस्ट बनना चाहती है।

खुद का ख्याल रखने में सक्षम हूं: अनीता
इंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाली 21 साल की अनिता बासवानी सात वर्ष से थैलेसीमिया चिल्ड्रेन सोसायटी से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। पिता किराना की दुकान पर काम करते हैं। अनिता कहती हैं कि वह खुद का ख्याल रखने में सक्षम हैं। उन्हें हर 15वें दिन खून चढ़ता है और वह अकेले ही अस्पताल आती हैं। चार महीने पहले उन्होंने अपने पसंद के लड़के से शादी भी की। अनिता बताती है कि जब वह नवी कक्षा में थी, तब उनकी सहपाठी ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनके साथ डांस करने से मना कर दिया था, लेकिन थैलेसीमिया को उन्होंने कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दी। आज वह सोसायटी के डांस प्रोग्राम्स में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।

हमेशा सकारात्मक बदलाव दिखा
पंद्रह वर्षीय भाविका आसवानी न्यू इन्द्रपुरी कॉलोनी में रहती हैं। वह दसवीं कक्षा में है और 8 मई को अंतरराष्टÑीय थैलेसीमिया दिवस पर होने वाले डांस प्रोग्राम में हिस्सा ले रही हैं। मां भूमिका बताती हैं कि भाविका 4 महीने की ही थी जब पता चला कि उसे थैलेसीमिया है। शुरुआत में चिंता हुई और भाविका को दवा से चिड़चिड़ापन भी होता था, लेकिन अब स्कूल में या सोसायटी में दोस्तों और लोगों से घुलने मिलने से उसे एक हौसला मिला है। भूमिका कहती हैं कि उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। भाविका उन्हें कभी भी अलग नहीं लगी। उसके अंदर हमेशा सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

घर की सारी जिम्मेदारियां संभाली
18 साल की मुस्कान खान घाटगेट की रहने वाली है। 4 साल की उम्र में मुस्कान की इस लाइलाज बीमारी के बारे में परिवार को पता चला। 6 साल की उम्र में मुस्कान की मां का देहांत हो गया। जिंदगी के थपेड़ों की वजह से मुस्कान पढ़ने से वंचित रह गई। वह अपने इलाज के लिए अकेले सफर करती है और सोसायटी की सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए हमेशा आगे रहती है। घर की सारी जिम्मेदारियां मुस्कान ने संभाली, इन सब के बावजूद वह कभी निराश नहीं रहती। मुस्कान कहती है कि अगर वह पढ़ पाती तो डॉक्टर बनती।

ह मने हमेशा सरकार से यह मांग की है कि थैलेसीमिया को लेकर लोगों को जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। अनजाने में लोग जीवनभर की मुश्किले मोल लेते हैं। लोग शादी से पहले थैलेसीमिया की जांच करा ले। थैलेसीमिया माइनर की शादी थैलेसीमिया माइनर से ना हो इसका ध्यान नहीं रखें तो आने वाले बच्चों में यह बीमारी नहीं होगी। -नरेश भाटिया, अध्यक्ष , थैलेसीमिया चिल्ड्रेन सोसायटी