AI Tools - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एमेज़ॉन पर 1000 रुपये से कम मूल्य के प्रोडक्ट्स पर जीरो रेफरल फीस से जयपुर के सैलर्स को मिली रफ्तार
जयपुर। जयपुर राजस्थान में एमेज़ॉन के लिए मुख्य लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में उभरा, जहाँ कंपनी 2 फुलफिलमेंट सेंटर चलाती है। राज्य से 1,47,000 सैलर एमेज़ॉन.इन पर बिक्री कर रहे हैं, जबकि नए सैलर के रजिस्ट्रेशन में 77 प्रतिशत सालाना की जबरदस्त वृद्धि दर्ज हो रही है। सैलर्स को सपोर्ट करने के लिए एमेज़ॉन ने अपने जीरो रेफरल फीस कवरेज को साल 2025 में 1.2 करोड़ प्रोडक्ट्स से बढ़ाकर 12.5 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स तक कर दिया है।

रिवाइज़्ड फी स्ट्रक्चर के शुरुआती प्रभाव के बारे में एमेज़ॉन इंडिया के सीनियर मैनेजर, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, समीर ललवानी ने कहा कि फीस रिवीज़न को राजस्थान के सैलर्स से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। कई सैलर्स अपनी लिस्टिंग का विस्तार कर रहे हैं और इस बचत का उपयोग अपना बिज़नेस बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। पहले पड़े बी.आई.एस के छापे के बाद उठे कंप्लायंस के सवालों पर उन्होंने कहा कि एमेज़ॉन के सैलर्स को सभी लागू कानूनों और प्लेटफॉर्म की नीतियों का पालन करना होता है। अगर कोई प्रोडक्ट अनुपालन नहीं कर रहा है, तो उसकी सूचना मिलते ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है, और उसे हटा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि एमेज़ॉन इंडिया एस.एम.ई फोरम के साथ भी काम करता है, ताकि वेबिनार एवं अन्य पहलों द्वारा सैलर्स के बीच कंप्लायंस की जागरूकता बढ़ाई जा सके।

इसके अलावा, समीर ने यह भी बताया,‘‘फीस रिवीज़न के दो हफ्तों में ही राजस्थान के सैलर्स ने जबरदस्त तेजी प्रदर्शित की है। जयपुर, उदयपुर और जोधपुर जैसे शहरों के सैलर्स अपनी प्रोडक्ट लिस्टिंग का विस्तार कर रहे हैं और इस बचत का उपयोग अपना बिज़नेस बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। फीस में कमी करने के अलावा हम ऑनबोर्डिंग को सरल बनाकर तथा कम लागत संरचना और टूल्स की मदद से दीर्घकालिक सस्टेनेबल विकास संभव बनाना चाहते हैं। हमारे टूल्स सैलर्स को बिज़नेस के स्मार्ट निर्णय लेने में मदद करते हैं। हम उन्हें ए.आई पॉवर्ड जानकारी प्रदान करते हैं ताकि वो नए अवसरों को पहचान सकें। साथ ही, डिमांड जनरेशन प्रोग्राम द्वारा हम उन्हें अपने बिज़नेस का विस्तार करने में समर्थ बनाते हैं। हम राजस्थान के सैलर्स को एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बिज़नेस स्थापित करने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

एमेज़ॉन.इन के सैलर और पोलस्टार ईटेल के मालिक, प्रतीक गुप्ता, ने कहा कि, ‘‘हम पिछले 5 सालों से एमेज़ॉन पर मेन्स कैज़्युअल, फॉर्मल और एथनिक वियर पेश करते हैं। हाल ही में रेफरल फीस हटा लिए जाने के फैसले तथा सैलर को लगातार दी जाने वाली सपोर्ट ने हमारे विकास में काफी मदद की, हमें ज्यादा ग्राहकों तक पहुँचाया, जिससे हम अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करके ग्राहक अनुभव में सुधार ला सके। हम पिछले 2 सालों से लगातार 60 प्रतिशत सालाना की दर से विकास कर रहे हैं। अब हमें आशा है कि हम और बेहतर क्वालिटी, किफायती सलेक्शन, शानदार कैटालोग, तेज डिलीवरी और बेहतरीन ऑफरों के साथ ज्यादा तेजी से विकास कर सकेंगे। इससे हमें तेजी से विकास करने और सस्टेनेबल एवं प्रतिस्पर्धी बिज़नेस स्थापित करने में मदद मिलेगी।’’

एमेज़ॉन ऑनबोर्डिंग से लेकर विस्तार तक हर चरण को आसान बनाकर सैलर्स को अपनी बचत का उपयोग विकास के लिए करने में समर्थ बना रहा है। सैलर्स बेहतर मूल्य रखकर इस बचत का लाभ ग्राहकों को दे सकते हैं, जिससे मांग बढ़ेगी। ऑटोमेट प्राईसिंग जैसे टूल्स तथा डिमांड-जनरेशन लीवर, जैसे डील, कूपन और बाय 2 गेट 1 कन्वर्ज़न बढ़ाएंगे। साथ ही, सैलर असिस्टैंट जैसे टूल्स द्वारा बचत को फिर से विकास में लगाया जा सकता है और एमेज़ॉन के जेनएआई पॉवर्ड कोपायलट से प्राईसिंग, लिस्टिंग, एड, फुलफिलमेंट और कंप्लायंस का मार्गदर्शन हाथों-हाथ प्राप्त किया जा सकता है। एआई पॉवर्ड लिस्टिंग टूल बहुत तेजी से कंटेंट निर्माण संभव बनाते हैं। प्रोडक्ट अपॉर्च्युनिटी एक्सप्लोरर ग्राहकों की वास्तविक जानकारी के आधार पर उच्च क्षमता वाले प्रोडक्ट की पहचान करता है। एमेज़ॉन एड्स एडैप्टिव कैम्पेन और प्रीपेड वॉलेट्स से लेकर टीवी स्ट्रीमिंग तक आसान, एआई पॉवर्ड और स्केलेबल एडवरटाईज़िंग सॉल्यूशन पेश करता है, वहीं क्रिएटिव ऑटोमेशन सभी साईज़ के व्यवसायों को ग्राहकों तक पहुँचने, प्रभाव का आकलन करने तथा आत्मविश्वास के साथ विकास करने में समर्थ बनाता है।

इसके अलावा सैलर्स को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सैलर यूनिवर्सिटी, सैलर कनेक्ट और न्यू सैलर लर्निंग पाथ जैसे संरचनाबद्ध प्रोग्राम हैं, तथा मेगा सलेक्शन सैलर रिवार्ड प्रोग्राम जैसे अभियान सैलर्स को स्थानीय बाजारों से आगे बढ़कर पूरे भारत के ग्राहकों तक पहुँचने में मदद करते हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर में एमेज़ॉन के निवेश ने पूरे भारत के ग्राहकों तक तेज और विश्वसनीय डिलीवरी संभव बना दी है। पिछले सालों में एमेज़ॉन ने राजस्थान में एक मजबूत फुलफिलमेंट और डिलीवरी इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में निवेश किया है। आज एमेज़ॉन के पास राज्य में 2 फुलफिलमेंट सेंटर और 1 सॉर्टेशन सेंटर हैं। साथ ही, लगभग 106 एमेज़ॉन-ओन्ड और पार्टनर डिलीवरी स्टेशन तथा लगभग 474 हब डिलीवरी पार्टनर हैं (जिन्हें पहले ‘आई हैव स्पेस’ स्टोर कहते थे)। भारत में एमेज़ॉन.इन से जुड़ने वाले नए सैलर्स में 50 प्रतिशत की सालाना वृद्धि तथा राजस्थान में दर्ज हो रही तेजी के साथ एमेज़ॉन पर सैलर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। एमेज़ान सैलर्स को अपना सलेक्शन बढ़ाने, मूल्यों को प्रतिस्पर्धी बनाने और डिजिटल अर्थव्यवस्था में ज्यादा प्रभावी तरीके से विस्तार करने में समर्थ बना रहा है।

भारतीय IT शेयर धड़ाम, एंथ्रोपिक के AI टूल्स से वॉल स्ट्रीट में बढ़ी हलचल
मुंबई। ग्लोबल टेक मार्केट में उस समय हलचल मच गई जब एंथ्रोपिक ने एंटरप्राइज़-ग्रेड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का नया सेट लॉन्च किया। इसका सीधा असर वॉल स्ट्रीट और भारतीय शेयर बाजार, खासकर IT सेक्टर पर देखने को मिला। इंफोसिस, टीसीएस, HCLTech, टेक महिंद्रा और विप्रो जैसे दिग्गज शेयर एक साथ करीब 5–6 प्रतिशत तक टूट गए।

दरअसल, एंथ्रोपिक के नए AI टूल्स ऐसे कार्यों को ऑटोमेट करने में सक्षम बताए जा रहे हैं, जिन्हें अब तक बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारतीय IT फर्मों को आउटसोर्स करती थीं। डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग, कम्प्लायंस चेक, डेटा एनालिसिस और बैक-ऑफिस ऑपरेशंस जैसे हाई-वॉल्यूम कामों में इन टूल्स की भूमिका बढ़ सकती है। यही आशंका निवेशकों को डराने के लिए काफी रही।

सोमवार रात वॉल स्ट्रीट में नैस्डैक में तेज गिरावट देखी गई। अमेरिकी निवेशकों ने पारंपरिक IT सर्विस मॉडल पर निर्भर कंपनियों से दूरी बनानी शुरू की। इसका असर भारतीय IT कंपनियों के ADRs पर पड़ा और जब भारतीय बाजार खुले, तब तक नेगेटिव सेंटिमेंट मजबूत हो चुका था।

भारतीय IT सेक्टर पहले से ही ऊंचे वैल्यूएशन, सुस्त डील रैंप-अप और अमेरिका-यूरोप में कमजोर टेक खर्च जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था। ऐसे माहौल में AI से जुड़ा यह ग्लोबल शॉक ट्रिगर बन गया। निवेशकों को डर है कि अगर AI ने आउटसोर्सिंग मॉडल को तेजी से रिप्लेस किया, तो रेवेन्यू ग्रोथ पर दबाव आ सकता है।

हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि यह डर पूरी तरह हकीकत नहीं दर्शाता। भारतीय IT कंपनियों के पास स्केल, टैलेंट और क्लाइंट रिलेशनशिप जैसी मजबूतियां हैं। सवाल सिर्फ यह है कि वे AI को कितनी तेजी से अपने बिजनेस मॉडल में ढाल पाती हैं।

फिलहाल, बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। हर नई AI घोषणा निवेशकों की परीक्षा लेगी। यह गिरावट इस बात का संकेत है कि टेक सेक्टर में सेंटिमेंट बेहद संवेदनशील है और भारतीय IT शेयर ग्लोबल AI न्यूज़ पर तेजी से प्रतिक्रिया करते रहेंगे।