panjab national bank - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गोल्ड लोन पर जमा ज्वैलरी में 4.1 किलो सोने का गबन : ढठु शाखा प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी फरार
नवलगढ़/झुंझुनूं। जिले के नवलगढ़ कस्बा स्थित पीएनबी की शाखा में गोल्ड लोन के नाम पर हुई धोखाधड़ी मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमित जांगिड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बैंक की शिकायत पर उनके साथ उपप्रबंधक अनंत प्रकाश चौधरी और बैंक के वीसी संचालक संतोष कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इस धोखाधड़ी को लेकर गोल्ड लोन की एवज में गहने जमा कराने वाले सदमे में हैं। सूत्रों ने बताया कि बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में सील कर रखे गए गोल्ड के 450 में से 73 पैकेटों में असली सोने की जगह नकली ज्वेलरी रख दी गई। जांच में 4.1 किलो सोने का गबन सामने आया है।  जांच में ये भी सामने आ रहा है कि कई लोगों को फर्जी लोन भी दिया गया है। कुछ ऐसे नाम भी सामने आए हैं, जिनको कागजों में लोन देना बताया गया है, लेकिन हकीकत में उस नाम के व्यक्ति मौजूद ही नहीं हैं। अब पता लगाया जा रहा है कि इस तरह से कितनी राशि का गबन किया गया है।

कई सरकारी योजनाओं के नाम पर भी फजीर्वाड़ा करके लोन देने की बात सामने आई है जिसमें सबसे ज्यादा महिलाओं को टारगेट किया गया है। आरोपी बैंक मैनेजर अमित कुमार जांगिड़ का परिवार सीथल गुढ़ागौड़जी (झुंझुनूं) में ही रहता है। सूत्रों के अनुसार अमित कुमार जांगिड़ ने हाल के वर्षों में करोड़ों रुपए की जमीन खरीदी है, जिस पर एक डेयरी प्लांट भी लगाया है।  पुलिस का कहना है बैंक अधिकारी मुकेश कुमार सिहाग की शिकायत पर तत्कालीन मैनेजर अमित जांगिड़, उप प्रबंधक अनंत प्रकाश चौधरी और बैंक के बीसी संचालक संतोष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर बैंक के ग्राहक अपने लॉकर व बैंक से लिये गोल्ड लोन के बदले रखे हुए अपने सोने को देखने के लिए काफी संख्या में लोग आए।

चुराए गए सोने की बाजार में कीमत 6.5 करोड़ रुपए
इसकी बाजार में इसकी कीमत 6.5 करोड़ रुपए से अधिक है। सूत्रों ने बताया कि गत 28 जनवरी को गोल्ड सेफ का चार्ज डिप्टी मैनेजर सीमा महला को सौंपा जा रहा था। इससे पहले स्ट्रॉन्ग रूम की चाबियां तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित कुमार और डिप्टी मैनेजर अनंतप्रकाश चौधरी के पास थीं। चार्ज ट्रांसफर के दौरान सेफ में रखे गोल्ड पैकेटों के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई। बैंक की आंतरिक जांच में खुलासा हुआ कि स्ट्रॉन्ग रूम में रखे सोने के  करीब 450 पैकेट्स में से 73 पैकेट्स में असली सोने की जगह नकली ज्वेलरी रखी गई थी।