player - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बर्फीली ढलानों से ओलंपिक तक का सफर, पैसों की कमी में अटका भारत का सपना
कोटा । कोटा निवासी अल्पाइन स्की खिलाड़ी विकास अंबवानी आज आर्थिक तंगी के कारण अपने लक्ष्य से कुछ कदम दूर खड़े हैं। आठ वर्षों की कड़ी मेहनत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व और ओलंपिक क्वालिफिकेशन अंक अर्जित करने के बावजूद संसाधनों का अभाव उनकी सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। विकास अंबवानी ने दैनिक नवज्योति कार्यालय पहुंचकर बताया कि वे संभवत: राजस्थान के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो शीतकालीन खेल अल्पाइन स्की में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक भामाशाहों के सहयोग से वे मनाली, गुलमर्ग सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे हैं।

भारत के लिए खेले, ओलंपिक के अंक भी कमाए
विकास ने बताया कि दिसंबर माह में उन्होंने अल्पाइन स्की जाइंट स्लालम श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि राजस्थान और देश के लिए भी गर्व का विषय है।

जनवरी 2026 में स्वीडन जाना जरूरी, 4 लाख रुपये की जरूरत
विकास ने बताया कि जनवरी 2026 में स्वीडन के डूवेट स्की रिजॉर्ट में एक माह का विशेष प्रशिक्षण प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण में भाग लेकर वे आगामी ओलंपिक क्वालिफिकेशन पॉइंट्स हासिल करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें लगभग 4 लाख रुपये की आवश्यकता है, जो फिलहाल उनके लिए जुटा पाना संभव नहीं हो पा रहा है।

भामाशाहों का सहयोग बना सहारा
विकास ने बताया कि समय-समय पर भामाशाहों के सहयोग से उन्हें हेलमेट, कपड़े,
एंटी-कट क्लॉथ, चश्मे, हीटिंग ग्लव्स, शॉक्स सहित अन्य आवश्यक खेल सामग्री प्राप्त हुई है, जिसके दम पर वे अब तक प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सके हैं।

सहयोग के लिए हर जगह लगाई गुहार
विकास अंबवानी ने बताया कि ओलंपिक 2026 में भाग लेने के लिए उन्होने शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों व भामाशाहओं से दिन-रात संपर्क साध रहे है। पर अभी तक उनको हर जगह से निराशा ही हाथ लगी है। उनका कहना है कि मैं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा हूं।

मेहनत दो स्तर के लिए, प्रोत्साहन एक पर भी नहीं
कोटा। एक खिलाड़ी अपने देश प्रदेश के लिए पदक जीतने में पूरी जान लगा देता है। हर उस स्तर तक पहुंच जाता है जहां वो देश प्रदेश का नाम रोशन कर सके। लेकिन जब प्रदेश की सरकारें ही उसके साथ छल करें तो उसका मनोबल टूटकर बिखर जाता है। यही स्थिति कोटा के सैंकडों खिलाड़ियों की है जहां उन्हें 2017 से किसी तरह की प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है। हर बार केवल फार्म भरने की औपचारिकता पूरी कर ली जाती है। जिसके बाद किसी प्रकार का भुगतान नहीं होता। वहीं खिलाड़ियों का आरोप है कि परिषद उन्हें केवल एक ही स्तर की प्रतियोगिता की प्रोत्साहन राशि दे रहा है।

साल 2017 से राज्य और 2019 से राष्ट्रीय की राशि बाकी: सरकार की ओर से हर साल खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जो उनकी आर्थिक तौर पर सहायता करती है जिससे वो खेल के सामान, जिम और फिटनेस पर खर्च कर सकें। लेकिन कोटा के करीब 250 खिलाड़ियों समेत प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि साल 2017 से अटकी हुई है। जिसके लिए केवल फार्म भरा लिए जाते हैं और हर बार प्रक्रिया में होने का बहाना बना देते हैं। जबकि नियमों के मुताबिक खिलाड़ियों को यह राशि प्रतियोगिता के तीन महीने बाद मिल जानी चाहिए।

इन खिलाड़ियों की इतनी बाकी है राशि
प्रियांशी गौतम के 4 लाख, दिव्यांशी के 7 लाख, खुशी गुर्जर के 3 लाख, यशिता कुमावत के 3.5 लाख, सौरभ गुर्जर के 4 लाख, हेमन्त गुर्जर के 4.5, नव्या शर्मा के 2.5, अरुंधती चौधरी के 17 लाख, तितिक्षा कि 2.5 लाख, सचिन गुर्जर के 1.5 लाख, निशा पालीवाल के 3 लाख, निशा गुर्जर 4 लाख, ईशा गुर्जर के 3.5, यश चौधरी के 2.5 लाख, नीलम कुमावत 4 लाख, कोमल कुमावत के 5.25 लाख, तौसीफ हसन के 5 लाख, अंजलि शर्मा के 3 लाख, अदितीय भारती के 1 लाख, ऋषि खंडाल के 2 लाख, अमित खंडाल के 3 लाख,  त्रिलोक के 1 लाख, पुरोहित के 1 लाख, शौरभ सिंह के 1.5 लाख, खुशी सिंह के 1 लाख तथा रुपल कुमावत के 50 हजार रूपए बाकि हैं।

खिलाड़ियों का आरोप एक ही स्तर की दे रहे प्रोत्साहन राशि
क्रीड़ा परिषद की ओर से पहले ही खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि देने में 7 साल की देरी की जा चुकी है। वहीं इसके बाद अब क्रीड़ा परिषद की ओर से जारी सूची में केवल एक ही स्तर की प्रतियोगिता की प्रोत्साहन राशि जारी की जा रही है। खिलाड़ियों ने बताया कि क्रीड़ा परिषद की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगितओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को को केवल एक स्तर की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यानि ऐसे खिलाड़ियों को केवल राष्ट्रीय स्तर की ही प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इनका कहना है
खिलाड़ियों के लिए एक बैच की प्रोत्साहन राशि जारी कर दी गई है। करीब 1200 खिलाड़ियों को और प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एक ही स्तर ही प्रोत्साहन राशि देने की बात गलत है खिलाड़ी को उसके प्रदर्शन के अनुसार वेरीफाई करने के बाद ही प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। अगर ऐसा है तो उसे ठीक कराएंगे।
- डॉ. नीरज के पवन, चैयरमेन, राजस्थान क्रीड़ा परिषद

World Music Day: शहर के युवा सारंगी वादक मोमिन बॉलीवुड में मचा रहे है धमाल
जयपुर। दबंग-3, गंगूबाई, मैदान, हीरामंडी सरीखे की फिल्मों-वेबसीरीज में अपनी सारंगी का लोहा मनवाने वाले शहर के युवा सारंगी वादक मोमिन खान का नाम इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत ही इज्जत से लिया जाता है। उन्होंने बॉलीवुड की मैदान, हीरामण्डी जैसे प्रोजेक्ट में जयपुर की 150 साल पुरानी सारंगी बजाकर प्रदेशभर का नाम रोशन किया।

विश्व संगीत दिवस के मौके पर हुई बातचीत में मोमिन खान ने अब तक करियर के बारे में नवज्योति के अनुभव शेयर किए। पद्मश्री उस्ताद मुइनुद्दीन खान के छोटे बेटे मोमिन अपने परिवार की आठवीं पीढ़ी है। मोमिन ने कहा कि अपने पिता को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा, रोल मॉडल और गुरु मानता हूं। उनकी 150 साल पुरानी खानदानी सारंगी की तारीफ  ऑस्कर विजेता एआर रहमान, अदनान सामी और संजय लीला भंसाली भी करते है।

मोमिन ने कहा कि  मैं आज जो कुछ भी हूं, अपने गुरु और पिता की दुआओं का सिला हूं। मैं सारंगी को इंडियन क्लासिकल म्यूजिक के रूप में दुनियाभर में पहुंचाना चाहता हूं। मेरी अपील है कि युवा वेस्टर्न म्यूजिक के साथ हमारे क्लासिकल म्यूजिक को भी दिल से समझें। मैंने बहुत ही छोटी उम्र में पिता से सारंगी सीखनी शुरु कर दी थी। उनका हमेशा से यही कहना है संगीत का रोजाना अभ्यास बेहद जरूरी है। मोमिन ने कहा कि लंदन के दरबार फेस्टिवल में 2019 में भाग लेने का मौका मिला। इस कार्यक्रम में बहुत बड़े कलाकार ही भाग ले सकते है। साथ ही मैंने आईपीएल में अरिजित सिंह के साथ सारंगी बजाई।

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में जब सैंया में बजाई सारंगी
मुझे संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में जब सैंया में सारंगी बजाने का मौका मिला। इसके अलावा अरिजीत सिंह, एआर रहमान, प्रीतम, सोनू निगम, सलीम-सुलेमान, यशराज फिल्म्स, लुईज बैंक्स, अनूप जलोटा, नेहा कक्कड़, इस्माइल दरबार, श्रेया घोषाल, हर्षदीप कौर, शिल्पा राव, मोहम्मद इरफान और जावेद अली के साथ भी काम किया है। मैंने सोलो एल्बम सुकून में भी सारंगी बजाई है।

सोशल मीडिया ने दिया शुरुआती ब्रेक
मोमिन ने बताया कि सोशल मीडिया डाले गए वीडियोज ने मुझे अपने शुरुआती ब्रेक दिलाने में बहुत मदद की। मैंने सारंगी पर कुछ तानों की कम्पोजिशन अपने स्टाइल में पिरोते हुए दो मिनट की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की थी। मेरे एक और वीडियो को बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर-कम्पोजर अदनान सामी ने देखकर काफी तारीफ  करते हुए उन्होंने वीडियो शेयर भी किया।
इन फिल्मों में छेड़ीं सुरीली तानें

मोमिन ने दबंग-3, गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मस्त्र, मैदान, हीरामंडी, शाकुंतलम, पगलैट जैसी फिल्मों में सारंगी की सुरीली ताने छेड़ प्रदेश का मान बढ़ाने का काम किया।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए सिराज व गिल नामांकित
दुबई। आईसीसी ने जनवरी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को नामांकित किया है। आईसीसी ने यह जानकारी दी। भारतीय प्रतिभावान बल्लेबाज गिल ने जनवरी में नायाब प्रदर्शन करते हुए तीन शतक और एक दोहरा शतक जमाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में दोहरा शतक जमाने के बाद अगले दो मैचों में क्रमश: 40 नाबाद और 112 रन बनाए और तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में सर्वाधिक रन (360) बनाने के बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। एकदिवसीय क्रिकेट में अपना लोहा मनवाने के बाद गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी सैकड़ा जमाया। श्रीलंका के खिलाफ तीनों टी-20 मुकाबलों में औसत प्रदर्शन के बाद गिल कीवी टीम के विरुद्ध भी शुरुआती दो मैचों में ज्यादा कुछ नहीं कर सके। उन्होंने हालांकि तीसरे और निर्णायक टी-20 में 63 गेंदों पर 126 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करने वाले मोहम्मद सिराज इस महीने एकदिवसीय क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज बन गए। सिराज ने साल के पहले महीने में  ही पांच मैच खेलकर 38.4 की औसत से 14 विकेट लिए, जिसने उन्हें आईसीसी की वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंंचा दिया। जनवरी में सिराज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ रहा, जब उन्होंने तीसरे वनडे में सिर्फ 32 रन देकर चार विकेट चटकाए। आईसीसी ने दोनों भारतीय क्रिकेटरों के अलावा न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज को भी इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया है।

बेहतर संसाधन मिले तो पदकों से भर जाए कोटा की झोली
कोटा। अगर में मन में सफलता पाने का जज्बा हो तो संसाधनों की कमी भी आड़े नहीं आ सकती है। अपने हौसलों की उड़ान से मुश्किल काम भी आसान हो जाता है। कोटा के जूडो खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर यह साबित कर दिखाया है। यहां के जूडो खिलाड़ी  अब अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपना कौशल दिखाकर कोटा व देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। इसके लिए युवाओं ने काफी मेहनत की है और लम्बा सफर तय किया है।

भामाशाहों का मिला सहयोग
नयागांव विद्यालय में पहले एक कमरे में जूडो खेल की तैयारी करवाई जाती थी। बाद में इस खेल के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ने लगा तो कमरे में अभ्यास करने में परेशानी होने लगी। इस पर भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय परिसर में एक हॉल का निर्माण करवाया गया। वहीं नए गद्दे मंगवाए गए हैं, जिनमें अभ्यास करवाया जा रहा है। पीटीआई जमनालाल गुर्जर ने बताया कि राष्टÑीय व अन्तरराष्टÑीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में मेट का इस्तेमाल किया जाता है। यह मेट महंगा आता है, जबकि यहां गद्दे पर ही अभ्यास करवाया रहा है। यदि मेट की व्यवस्था हो जाए तो कोटा की झोली में पदकों की संख्या और बढ़ जाएगी।

पिछले साल लहराया था जीत का परचम
वर्ष 2021 में जालौर  में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली जूडो खेलकूद प्रतियोगिता में कोटा के नयागांव विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीत का परचम लहराया था। छात्र-छात्राओं ने 8 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक व 4 कांस्य पद सहित कुल 14 पदक हासिल किए थे। इस जीत पर इन खिलाड़ियों का अभिनन्दन कर हौसला अफजाई की गई थी।

सफलता का राज कड़ा अभ्यास
जूडो खेल के लिए नियमित अभ्यास और बेहतर संसाधन की जरूरत होती है। कोटा में बेहतर संसाधनों की कमी के बावजूद युवाओं ने अपनी मेहनत से विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव में जूडो के खिलाड़ियों को काफी समय से तराश जा रहा है। यहां पर करीब 30 युवा जूडो के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।  यहां के खिलाड़ियों ने अब तक रजत व कांस्य पदक कोटा के नाम किए हैं। इसके लिए काफी मेहनत की गई थी।

जूडो खेल में युवाओं का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। वह जूडो का राष्ट्रीय खिलाड़ी है। सीमित संसाधन होने के बावजूद खेल में अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है। अब आगामी समय में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही है।
-अक्षय देवनाथ, खिलाड़ी

जूडो खेल में अब कोटा के खिलाड़ी भी सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। इसके लिए युवाओं ने काफी मेहनत की है और काफी लम्बा सफर तय किया है।  उसने कई बार नेशनल प्रतियोगिता में कोटा का प्रतिनिधित्च किया है। आगे भी इसकी तैयारी जारी है।
- नरेश प्रजापति, खिलाड़ी

राज्य एवं राष्टÑीय जूडो खेल प्रतियोगिता में कोटा उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। नयागांव विद्यालय के छात्रों ने कई बार पदक हासिल कर कोटा जिले का नाम रोशन किया है। इस खेल को और प्रोत्साहन देने की जरूरत है। संसाधन मिलने पर और खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
- जमनालाल गुर्जर, पीटीआई

रिबाकिना विम्बलडन जीतने वाली पहली कजाक खिलाड़ी
लंदन। कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना शनिवार को ट्यूनीशिया की ओन्स जब्योर को विम्बलडन महिला फाइनल में तीन गेमों में हराकर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली कजाक महिला और विम्बलडन जीतने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

कजाकिस्तान की 17वीं सीड रिबाकिना ने सेंटर कोर्ट में एक घंटा 48 मिनट तक चले फाइनल मैच में तीसरी सीड जब्योर को 3-6, 6-2, 6-2 से मात दी। यह रिबाकिना का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल था, जिसमें जीतकर उन्होंने अपना तीसरा खिताब जीत लिया है। इससे पहले वह बुकारेस्ट ओपन 2019 और होबार्ट ओपन 2020 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। होबार्ट 2020 और विम्बलडन 2022 के बीच रिबाकिना को चार बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही वह पिछले वर्ष हुए टोक्यो ओलंपिक का कांस्य पदक मुकाबला भी हार गई थीं।

विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी स्वियाटेक ने बनाया रिकॉर्ड
लंदन। विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने मंगलवार को क्रोएशिया की जान फेट को विम्बलडन के पहले दौर में हराकर लगातार मुकाबले जीतने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया। स्वियाटेक ने फेट को 6-0, 6-3 के सीधे सेटों में हराकर लगातार 36वीं जीत दर्ज की। वह सन् 2000 के बाद से सबसे ज्यादा लगातार मुकाबले जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं पुरुष वर्ग में ब्रिटेन के टेनिस स्टार एंडी मरे ने आॅस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इस महीने स्टटगार्ट ओपन के फाइनल में पेट की चोट के बाद पहली बार खेल रहे मरे ने यहां सेंटर कोर्ट में डकवर्थ को 4-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया। अब मरे का सामना 20वीं नंबर के अमेरिकी खिलाड़ी जॉन इस्नर से होगा।

सेरेना ने जीते थे लगातार 35 मैच
इससे पहले 21वीं सदी में सबसे ज्यादा लगातार मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड पांच बार की विम्बलडन विजेता वीनस विलियम्स के नाम था, जिन्होंने लगातार 35 मैच जीते थे। स्वियाटेक ने पहले सेट में हमलावर होते हुए फेट को 6-0 से हरा दिया। फेट ने दूसरे सेट में बेहतर खेल दिखाते हुए 3-1 की बढ़त हासिल की, लेकिन 21 वर्षीय स्वियाटेक ने लगातार पांच गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे दौर में स्वियाटेक का सामना नीदरलैंड की लेस्ली केरखोव से होगा।

ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का निधन
जालंधर। ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का मंगलवार को पंजाब के जालंधर में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। सोलह मई-1947 को जन्मे ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त वरिंदर ने म्यूनिख में 1972 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 1976 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भी भाग लिया। सुरजीत हॉकी सोसाइटी ने वरिंदर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, '' हम सभी सोसाइटी सदस्य ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें।''

हैमर थ्रो में मंजूबाला और 20 किमी वॉक में भावना जाट हिस्सा लेंगी, भारतीय दल में राजस्थान का कोई पुरुष खिलाड़ी नहीं
जयपुर। इंग्लैंड के बर्मिंघम में अगले माह शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का 146 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा लेकिन इसमें राजस्थान की सिर्फ दो महिला खिलाड़ी मंजूबाला और भावना जाट ही शामिल हैं। खेलों में राजस्थान की हिस्सेदारी कम होने का सबसे बड़ा कारण पहले तीरन्दाजी और अब निशानेबाजी को कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाना है। तीरन्दाजी को 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के बाद हटा दिया गया, जबकि इस बार निशानेबाजी को भी कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल नहीं किया गया है। मंजूबाला बर्मिंघम में हैमरथ्रो में हिस्सा लेंगी, वहीं भावना जाट को 20 किलोमीटर वॉक में भारतीय दल में शामिल किया गया है।

नौ खेलों में हिस्सा लेगा 146 सदस्यीय दल
भारत के जिन 146 खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है, उनमें 80 पुरुष और 66 महिला खिलाड़ी हैं। भारतीय दल क्रिकेट समेत नौ खेलों में हिस्सा लेगा। महिला क्रिकेट को पहली बार इन खेलों में जगह मिली है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा अभी होनी है। भारत जिन खेलों में हिस्सा लेगा उनमें बैडमिंटन, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, क्रिकेट, कुश्ती, भारोत्तोलन, हॉकी, ट्रॉयथलान और टेबल टेनिस हैं।

पिछले खेलों में थे तीन निशानेबाज
आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट शहर में हुए 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में राजस्थान के तीन खिलाड़ियों ने निशानेबाजी में हिस्सा लिया था। इनमें जयपुर की ओलंपियन अपूर्वी चंदेला, सीकर के ओमप्रकाश मिठारवाल और जालोर की महेश्वरी चौहान शामिल थे। ओमप्रकाश मिठारवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीते थे।

शूटिंग और तीरन्दाजी के हटने से भारत को झटका
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों को ज्यादा पदक निशानेबाजी और तीरन्दाजी में मिले हैं। लेकिन बर्मिंघम खेलों में इन दोनों ही स्पर्धाओं को शामिल नहीं किया गया। भारत के इन खेलों के बहिष्कार की धमकी के बाद तय किया गया कि शूटिंग और तीरन्दाजी की स्पर्धाएं बर्मिंघम खेलों से पहले भारत चंडीगढ़ में आयोजित करेगा और इनके पदक कॉमनवेल्थ गेम्स की पदक तालिका में शामिल किए जाएंगे। लेकिन कोरोना महामारी के कारण दोनों ही खेल नहीं हो सके। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले ही बाहर तीरन्दाजी के बाद इस बार निशानेबाजी भी नहीं होगी।

सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं राज्यवर्धन सिंह
एथेंस ओलंपिक के रजत पदक विजेता निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कॉमनवेल्थ गेम्स में राजस्थान के सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं। राज्यवर्धन सिंह ने 2002 मैनचेस्टर खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते वहीं 2006 के मेलबोर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। राजस्थान के खिलाड़ियों ने इन खेलों में अब तक 7 स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। महावीर सिंह ने 2002 में स्वर्ण, भंवरलाल ढाका ने 1998 में कांस्य और 2002 में स्वर्ण तथा अपूर्वी चंदेला ने 2014 के खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। एथलेटिक्स में 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में कृष्णा पूनिया ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण जीता था।

रैगिंग से परेशान नेशनल लेवल खिलाड़ी बालिका अमृतसर से कोटा पहुंची
कोटा। सीनियर छात्राओं द्वारा रैगिंग से परेशान एक नेशनल लेवल खिलाड़ी बालिका अमृतसर से कोटा पहुंच गई।  बालिका को आरपीएफ रामगंजमंडी ने मंगलवार को देर रात दस्तयाब किया। उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया ,वहां से  बालिका गृह में अस्थाई आश्रय दिया गया है।

बाल कल्याण समिति के सदस्य अरुण भार्गव ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान बालिका ने बताया कि वह गांव कोटली ,कामाख्या जिला जालंधर ,पंजाब की रहने वाली है। बालिका  हैंडबॉल की नेशनल खिलाड़ी है और अमृतसर वुमन खालसा कॉलेज के हॉस्टल में रहती है। हॉस्टल में उसे बड़ी छात्राओं द्वारा रैगिंग कर परेशान किया जा रहा था। साथ ही उसके खिलाफ हॉस्टल वार्डन और प्रिंसिपल को झूठी शिकायत देने की धमकी दी जा रही थी। इससे उसे हॉस्टल ने निकाल देने का भय हो गया था।  इस भय से वह हॉस्टल में  बिना बताए 30 मई को निकल गई । इसके बाद  अमृतसर से  मुंबई वाली ट्रेन में बैठ गई। रामगंजमंडी में वह ट्रेन से उतरी थी। वहां एक सरदार पानी पिला रहे थे, उन्होंने उसे आरपीएफ को सौंप दिया था। आरपीएफ जवान उसे  कोटा लेकर आए और फिर चाइल्ड लाइन की शहर समन्यवय रेखा शाक्य को सौंपा। बालिका ने ही  रास्ते में किसी अन्य के मोबाइल से परिजनों को भी सूचित किया। काउसलिंग में बालिका ने बताया कि हॉस्टल वार्डन ने उसको  अपने पास रख लिया था। बालिका के पिता व कोच  कोटा के लिए रवाना हो गए हैं। भार्गव ने बताया कि बच्ची को संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए राजकीय बालिका गृह नांता में फिलहाल अस्थाई आश्रय दिया गया।

पांड्या के दम पर गुजरात की नंबर एक स्थान पर स्थिति मजबूत: केकेआर को 8 रन से हराया, राशिद रहा प्लेयर ऑफ मैच
मुम्बई। कप्तान हार्दिक पांड्या (67) की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को शनिवार को आठ रन से हराकर आईपीएल तालिका में नंबर एक स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।  कोलकाता के कैरेबियाई आलराउंडर आंद्रे रसेल ने पारी के आखिरी ओवर में चार विकेट लेकर गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन पर रोका लेकिन गुजरात ने पलटवार करते हुए कोलकाता को आठ विकेट पर 148 रन पर थामकर सात मैचों में अपनी छठी जीत हासिल की जबकि कोलकाता को आठ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।

रसेल ने 6 रन देकर 4 विकेट लिए: रसेल ने पहली गेंद पर अभिनव मनोहर, दूसरी गेंद पर लॉकी  फर्ग्युसन, पांचवीं गेंद पर राहुल तेवतिया और छठी गेंद पर यश दयाल के विकेट झटक लिए। रसेल ने एक ओवर में छह रन खर्च कर चार विकेट झटके।  कप्तान हार्दिक पांड्या ने 49 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेली। ओपनर रिद्धिमान साहा ने 25 गेंदों पर 25, डेविड मिलर ने 20 गेंदों पर 27 और राहुल तेवतिया ने 12 गेंदों पर 17 रन बनाये। कोलकाता की तरफ से रसेल के अलावा टिम साउदी ने 24 रन पर तीन विकेट लिए।

अलजारी ने लिया रसेल का कीमती विकेट
पहले हार्दिक की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात की टीम 150 के पार पहुंची और बाद में शुरुआती विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाई, लेकिन रसेल की आंधी आई तो गुजरात की मुश्किल बढ़ गई थी। दिक्कत तब और हुई जब यश की गेंद रसेल का विकेट ले चुकी थी लेकिन यह नो बॉल हो गई। इसके बाद अंतिम ओवर में अलजारी जोसफ ने रसेल का विकेट लेकर मैच को गुजरात की झोली में डाल दिया। गुजरात की पारी में एक समय हार्दिक और डेविड मिलर जब खेल रहे थे तो लग रहा था कि गुजरात 175 रनों से ज्यादा रन बना सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हार्दिक अर्धशतक बनाने में जरूर कामयाब रहे, लेकिन यह नाकाफी ही रहे। अंतिम 17 गेंद के अंदर 6 विकेट और छह गेंद के अंदर चार विकेट गंवा दिए हैं गुजरात ने।

स्कोर बोर्ड:

गुजरात टाइटंस :

रन

गेंद

4

6

साहा को. अय्यर बो. उमेश

25

25

2

1

गिल को. बिलिंग्स बो. साउदी

7

5

1

0

पांड्या को. सिंह बो. साउदी

67

49

4

2

मिलर को. उमेश बो. मावी

27

20

1

2

तेवतिया को. सिंह बो. रसेल

17

12

2

0

राशिद को. उमेश बो. साउदी

0

2

0

0

अभिनव को. सिंह बो. रसेल

2

4

0

0

फर्ग्युसन को. सिंह बो.  रसेल

0

1

0

0

जोसफ अविजित

1

1

0

0

दयाल को. एंड बो. रसेल

0

1

0

0

अतिरिक्त :     10

कुल : 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन।

विकेट पतन : 1-8 (गिल), 2-83 (साहा), 3-133 (मिलर), 4-138 (पांड्या), 5-140 (राशिद), 6-151 (अभिनव), 7-151 (फर्ग्युसन), 8-156 (तेवतिया), 9-156 (दयाल).

गेंदबाजी : उमेश 4-0-31-1, साउदी 4-0-24-3, मावी 4-0-36-1, नारायण 4-0-31-0, वरुण3-0-26-0, रसैल 1-0-5-4.

स्कोर बोर्ड:

कोलकाता नाईट राईडर्स :

रन

गेंद

4

6

बिलिंग्स  को. साहा बो. शमी

4

4

1

0

नारायाण को. फर्ग्युसन बो. शमी

5

5

1

0

श्रेयस को. साहा बो. दयाल

12

15

1

1

राणा को. साहा बो. फर्ग्युसन

2

7

0

0

रिंकू सिंह को. साहा बो. दयाल

35

28

4

1

वेंकटेश को.मनोहर बो. राशिद

17

17

2

0

रसेल को. फर्ग्युसन बो. जोसफ

48

25

1

6

मावी बो. राशिद खान

2

4

0

0

उमेश यादव अविजित

15

15

1

1

साउदी अविजित

1

1

0

0

अतिरिक्त :     7

कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन।

विकेट पतन : 1-5 (बिलिंग्स), 2-10 (नारायण), 3-16 (राणा), 4-34 (श्रेयस), 5-79 (रिंकू सिंह), 6-98 (वेंकटेश), 7-108(मावी), 8-145 (रसेल).

गेंदबाजी : शमी 4-0-20-2, दयाल 4-0-42-2, जोसफ 4-0-31-1, फर्ग्युसन 4-0-33-1, राशिद4-0-22-2.

प्लेयर ऑफ द मैच : राशिद खान(गुजरात टाइटंस)

चहल ने साझा किया 2013 आईपीएल का भयावह किस्सा
मुंबई। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 2013 आईपीएल की एक भयावह घटना का खुलासा किया है, जब एक खिलाड़ी ने नशे में उन्हें 15वीं मंजिल की बालकनी से लटका दिया था। रविचंद्रन अश्विन और करुण नायर से बातचीत में चहल ने उस भयावह हादसे को याद करते हुए कहा कि यह 2013 की बात है, जब मैं मुंबई इंडियंस के साथ था। हमारा बेंगलुरु में एक मैच था और उसके बाद एक बैठक हुई थी। तब एक खिलाड़ी था जो बहुत नशे में था। मैं उसका नाम नहीं लूंगा वह बहुत नशे में था। उसने मुझे एक तरफ बुलाया और वह मुझे बाहर ले गया और उसने मुझे बालकनी से लटका दिया। राजस्थान रॉयल्स द्वारा गुरुवार को पोस्ट किए गए एक वीडियो में चहल ने कहा कि मैं अपनी बाहों से उस खिलाड़ी की गर्दन को पकड़ रहा था। अगर मैंने अपनी पकड़ खो दी होती तो पता नहीं क्या होता। हम 15वीं मंजिल पर थे। अचानक वहां मौजूद कई लोग हमारे पास आए और स्थिति को संभाला। मैं बेहोश हो गया था और उन्होंने मुझे पानी दिया। तब मुझे एहसास हुआ कि जब हम कहीं भी जाएं तो हमें कितना जिम्मेदार होना चाहिए। वह एक घटना थी, जहां मैं बाल-बाल बच गया। अगर वहां कोई छोटी सी गलती हो जाती तो मैं नीचे गिर जाता। 2022 आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे चहल ने 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल होने से पहले 2011 से 2013 तक पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया था।