gang - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीआईडी (सीबी) की बड़ी कार्रवाई : USA से आयातित पेटकॉक कोयले में मिलावट कर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला गिरोह पकड़ा गया
जयपुर। सीआईडी (क्राइम ब्रांच) राजस्थान जयपुर ने USA से आयातित उच्च गुणवत्ता वाले कोयले (पेटकॉक) में मिलावट कर उसे राजस्थान की सीमेन्ट व स्टील फैक्ट्रियों में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम. एन. के निर्देशन में की गई।

पिछले कुछ समय से विदेशी आयातित कोयले की चोरी और मिलावट को लेकर लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। मुखबिरों से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर पता चला कि गुजरात के कोयला माफियाओं द्वारा सिरोही जिले में भूजेला, तुलसी होटल के पीछे स्थित एक बंद फैक्ट्री परिसर को किराए पर लेकर ट्रकों से कोयला उतारा जाता है। वहां ड्राइवरों को लालच देकर असली कोयले के 5-10 टन निकालकर उसकी जगह नकली कोयला डस्ट की मिलावट की जाती है।

इस कार्रवाई के समन्वय में उप महानिरीक्षक योगेश यादव और सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नरोत्तम वर्मा तथा टीम लीडर पुलिस उपाधीक्षक फूलचन्द टेलर और निरीक्षक रामसिंह ने संयुक्त कार्रवाई की। रोहिडा थानाधिकारी को सूचना देकर दिनांक 18.07.2025 को मौके पर दबिश दी गई, जहां से दो ट्रक, एक लोडर, एक डोजर मशीन और ट्रक सील तोड़ने का सामान जब्त किया गया। एक आरोपी इरफान को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी इरफान ने खुलासा किया कि वे ट्रक ड्राइवरों से 5-7 हजार रुपए प्रति टन के हिसाब से कोयला खरीदते हैं और प्रतिदिन लगभग 15-20 टन कोयला चोरी कर मिलावट के बाद आगे भेजते हैं, जिससे उन्हें प्रतिदिन 1-1.5 लाख रुपये की अवैध कमाई होती है। इस गिरोह द्वारा बड़ी सीमेन्ट फैक्ट्रियों को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

खटखट गैंग : ध्यान भटकाकर कार का शीशा तोड़कर रुपयों से भरा बैग चोरी करने वाला मद्रासी गैंग पकड़ा, आधा दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा
जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने ध्यान भटकाकर कार का शीशा तोड़कर, गाड़ी के आगे-पीछे ऑयल गिराकर रुपयों से भरा बैग चोरी करने वाली मद्रासी गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने पूछताछ में आधा दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा किया है। आरोपित विश्वकर्मा व करधनी थाने में 1-1, विद्याधर नगर और शिप्रापथ में 2-2 वारदात करना कबूल किया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश एम कुमार (27) कलेवा नगर ईवीआर स्ट्रीट मदुरई तमिलनाडू और संती उर्फ  शक्ति (19) मदनगिरी कॉलोनी अम्बेडकर नगर दिल्ली का रहने वाला है। मद्रासी गैंग के दोनों बदमाशों के साथ और भी लोग शामिल हैं जो शहर बदल-बदलकर वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों सहित गैंग का पता कर रही है, जिससे दबिश देकर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके। बदमाशों ने महज 2 दिन में 31 मार्च और 1 अप्रैल को वीकेआई, करधनी, विद्याधर नगर और शिप्रापथ इलाके में 6 वारदातें की।

ऐसे करते हैं वारदात
ये शातिर बदमाश कार चालक की रैकी कर पहले उसे रुकवाते हैं और उसके बाद गाड़ी से ऑयल गिरने का झांसा देते हैं। जब पीड़ित कार से उतरकर गिरे हुए आॅयल को देखता है तो इस दौरान दूसरा बदमाश कार में रखे सूटकेस, लेपटॉप, मोबाइल-पर्स और अन्य कीमती सामान को चोरी कर लेता है। बाद में गैंग चुपके से फरार हो जाती है। बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने रूट मैप तैयार कर दोनों को दबोचा।

इन जगहों पर करते हैं वारदात
जांच में खुलासा हुआ कि मद्रासी गैंग में करीब आधा दर्जन बदमाश होते हैं। पार्किंग और व्यावसायिक स्थलों के अलावा भीड़-भाड़ वाली जगह कारों की रैकी करते जिनमें सूटकेस सहित अन्य सामान रखा होता। बदमाश उसके बोनट या फिर पिछले हिस्से पर आॅयल उड़ेल देते हैं। कुछ देर बार कार मालिक के आने पर गिरोह का एक बदमाश उसे आॅयल टपकने का झांसा देता है। पीड़ित कार से उतरकर देखता इसी बीच गिरोह माल पार कर लेती है।

काम दिलाने का बहाना कर लूट : गैंग के 2 अभियुक्त गिरफ्तार, काम में ली गई बाइक जब्त
जयपुर। बिन्दायका थाना पुलिस ने मजदूरों को काम दिलाने का बहाना कर लूटने वाली गैंग के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वारदात में काम में ली गई बाइक जब्त की है। डीसीपी पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि परिवादी नरपत बोहरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई पिताजी दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, जो रोज कि तरह 26 फरवरी को सुबह साढ़े आठ बजे घर से मजदूरी करने गए थे। उनके जाने के बाद अनजान मोबाइल से फोन आया कि पिताजी पांचवी मंजिल से गिर गए है, जिनको अस्पताल लेकर जाना है। उनके बताए नम्बर पर पेटियम कर दिए। पिताजी से मिलने के लिए अस्पताल रवाना हो गया, हाथोज स्टैण्ड पर पिताजी दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि एक लड़का बाइक पर आया और उसने कहा कि आपको काम दिखाता हूं। उसने पिताजी का मोबाइल छिन लिया और जबरन पांच हजार रुपए अकाउण्ट में डलवा लिए।

दो को गिरफ्तार किया, एक को बापर्दा
पुलिस ने एक आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया जबकि दूसरे आरोपी जिसने रुपए अपने खाते में ट्रांसफ र करवाए सोनू अंसारी 18 निवासी बरेली यूपी हाल निवासी मंगल विहार कॉलोनी संगम टॉकीज गली सांगानेर रेल्वे स्टेशन के पास को गिरफ्तार किया है।

गुजराती गैंग की 2 महिलाएं गिरफ्तार : भीड़भाड़ वाले इलाके में महिलाओं को करती थी टारगेट, बैग में चीरा लगाकर चुराती थी कीमती सामान
जयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने 2 गुजराती गैंग की महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाके में महिलाओं को ही टारगेट बना वारदात को अंजाम देती थी। डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि गुजराती गैंग की कोमल और पायल को गिरफ्तार किया है।

ओरापित महिलाएं भीड़ का फायदा उठा कर लोगों के बैग में, पेंट में, चीरा लगा कर लोगों के कीमती सामान को चुरा लेती थी। काम इतनी सफाई से करती कि पीड़ितों को एहसास तक नहीं होता था। इनके खिलाफ पूर्व में भी प्रकरण दर्ज हैं।

एसआई भर्ती परीक्षा रद्द कब?: पहली बार भर्ती पेपर लीक के तार हरियाणा की गैंग से जुड़े मिले, 40 लाख में पेपर खरीदा
जयपुर। एसआई भर्र्ती परीक्षा: 2021 पेपर लीक मामले की जांच कर रही स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की जांच में खुलासा हुआ है कि एसआई पेपर लीक होने के बाद हरियाणा में सक्रिय पेपर लीक गैंग को भी बेचा गया था। यहां से गैंग ने राजस्थान के अन्य जिलों के पेपर लीक गैंग के सदस्यों को भेजा और रुपए लिए।

एसओजी टीम ने जांच करने के बाद आरपीए से पूछताछ के लिए लाए गए पांच अभ्यर्थियों में से दो महिला ट्रेनी एसआई समेत चार जनों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अभ्यर्थी सुरेन्द्र सिंह को पूछताछ के बाद सही पाए जाने पर छोड़ दिया। सुरेन्द्र की परीक्षा में 174वीं रेंक आई थी। एसओजी टीम ने गिरफ्तार दो महिला समेत चार जनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 17 अक्टूबर तक रिमांड पर एसओजी को सौंप दिया। वहीं पूर्व में गिरफ्तार महिला ट्रेनी डमी अभ्यर्थी संतोष को कोर्ट में पेश कर 12 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया है। एडीजी वीके सिंह ने बताया कि पहली बार एसआई पेपर लीक के तार राजस्थान से बाहर हरियाणा से जुड़े पाए गए हैं। टीम जांच कर पूरे गिरोह तक पहुंचेगी। एडिशनल एसपी रामसिंह के सुपरविजन में टीम जांच कर रही हैं।

अजमेर में की थी नकल
एसओजी की जांच में सामने आया कि एसआई पेपर के लिए नकल अजमेर में की थी। वहीं मोनिका ने पेपर 40 लाख रुपए में खरीदा। इनके अलावा सुरजीत और नीरज ने 20-20 लाख रुपए में पेपर खरीदकर पढ़ा और पेपर दिया।

नाम रेणु कुमारी: रेंक 114
रेणु कुमारी चौहान पुत्री रणजीत सिंह कोलिला नीमराणा अलवर की रहने वाली है। 13 सितम्बर को परीक्षा के लिए इसका सेन्टर सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सैकण्डरी स्कूल कोटड़ा अजमेर में आया। इसका रोल नम्बर 119417 था और परीक्षा में इसकी रेंक 114वीं आई।  इसके हिन्दी में 146.66, सामान्य ज्ञान में 164.89 और साक्षात्कार में 33 नम्बर आए।

नाम मोनिका जाट: रेंक 69
मोनिका जाट पुत्री जोगेन्द्र सिंह नूनिया गोठड़ा चिड़ावा बगड़ झुंझुनूं की रहने वाली है। 15 सितम्बर को आयोजित एसआई परीक्षा के लिए इसका आदर्श विद्या मन्दिर हायर सैकण्डरी स्कूल शास्त्री नगर भीलवाड़ा में आया था। परीक्षा में रोल नम्बर 773809 था और हिन्दी में 178.13, सामान्य ज्ञान में 159.65 मार्क्स आए। परिणाम में इसकी मेरिट 69 रही। साक्षात्कार में 15 नम्बर दिए गए।

नाम सुरजीत सिंह: रेंक 18
सुरजीत सिंह यादव पुत्र रामचन्द यादव पड़ाव की ढाणी हरदास का बास अजीतगढ़ श्रीमाधोपुर सीकर का रहने वाला है। परीक्षा में इसका रोल नम्बर 935676 है। 15 सितम्बर को आयोजित परीक्षा में हिन्दी में 190.79, सामान्य ज्ञान में 158.27 मार्क्स आए। साक्षात्कार में इसके 17 नम्बर आए। परीक्षा परिणाम में इसकी 18वीं मेरिट आई।

नाम नीरज कुमार: रेंक 88
नीरज कुमार यादव पुत्र कंवर सिंह यादव राजदोकी तिजारा अलवर का रहने वाला है। एसआई भर्ती परीक्षा के लिए इसका रोल नम्बर 760830 था। 15 सितम्बर को परीक्षा के हिन्दी पेपर में 163.36 और सामान्य ज्ञान में 167.89 मार्क्स आए। साक्षात्कार में इसे 18 अंक मिले। इस तरह फाइनल परिणाम में 88 वीं रेंक आई।

मंत्रियों की दूसरी बैठक हुई, एकराय कर आजकल में देंगे सीएम को रिपोर्ट
कैबिनेट बैठक में रखी जा सकती है रिपोर्ट, परीक्षा रद्द करने का हो सकता है फैसला
एसआई भर्ती पेपरलीक और धांधलियों के मामलों में सरकार की पांच मंत्रियों की कमेटी ने शासन सचिवालय में एसओजी और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह उनकी दूसरी और संभवत: आखिरी बैठक थी। पहली बैठक में मंत्रियों ने जो सवाल अधिकारियों से पूछे थे, उनके जवाब आज अधिकारियों ने दिए हैं। वहीं पूरे मामले को विस्तार से एक बार फिर से मंत्रियों को बताया है।

जानकारी के अनुसार सरकार चाहती है कि मामले में जल्द फैसला हो। ऐसे में आजकल में सभी मंत्री एकराय कर परीक्षा रद्द करने या फिर ना करने की फाइनल रिपोर्ट सीएम भजनलाल शर्मा को सौंप सकते हैं। रिपोर्ट पर मंत्रियों की राय को संभवत: दो दिन बाद 13 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। जिसमें इस पर अहम फैसला होगा। बताया जा रहा है कि अधिकांश मंत्री परीक्षा रद्द करने के पक्ष में हैं। परीक्षा रद्द करने पर मंत्री अपनी रिपोर्ट में भर्ती परीक्षा में 2020-21 में बैठे अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में फिर से बैठने के लिए योग्य करार देने की सिफारिश भी कर सकते हैं। इस पर भी फैसला कैबिनेट में ही होगा। मत्रियों की कमेटी में संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, बाबूलाल खराड़ी, गजेन्द्र सिंह खींवसर, सुमित गोदारा, मंजू बाघमार, जवाहर सिंह बेढ़म शामिल हैं।

किरोड़ी ने पिछली कैबिनेट में उठाया था मुद्दा
मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके कृषि मंत्री किरोडीलाल मीणा लोकसभा चुनावों के बाद गत कैबिनेट की बैठक में पहली बार शामिल हुए थे। उन्होंने बैठक में एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द करने की बात केबिनेट बैठक में कही थी। इसके बाद ही सरकार ने मंत्रियों की कमेटी का गठन कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।

भर्ती रद्द करने पर कानूनी, अड़चनों को निपटाने पर चर्चा
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि अगर भर्ती निरस्त की गई तो ईमानदारी से चयनित हुए अभ्यर्थी कोर्ट चले गए तो कानूनी अड़चनों को कैसे निपटाया जाएगा। वहीं निरस्त नहीं किया गया तो बेईमानी से चयनितों को फायदा मिलने से कैसे रोका जाएगा। सरकार के आदेश के खिलाफ कोर्ट में याचिकाएं लगीं तो उनको कैसे कानूनी रूप से हैंडल करेंगे।

हमने गृह विभाग और एसओजी के अफसरों से तथ्यों के संकलन का काम पूरा कर लिया है। अब कमेटी में शामिल मंत्री एकराय होने के बाद सरकार को जल्द रिपोर्ट देंगे। इस पर सरकार फैसला करेगी।
-जोगाराम पटेल, संसदीय कार्य मंत्री

हमने भर्ती निरस्त करने के गुणावगुणों को लेकर विचार विमर्श किया है। अधिकारियों से जो भी जानकारियां लेनी थी, वो ले ली गई है।’
- गजेन्द्र सिंह खींवसर, चिकित्सा मंत्री।

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाली गैंग को दबोचा, 4 गिरफ्तार
जयपुर। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर ठगी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को दिल्ली और 2 को जयपुर से गिरफ्तार किया है। गैंग ने दर्जनों ठगी से करोड़ों रुपए डकारे हैं। थानाधिकारी मोतीलाल ने बताया कि वारदात की शिकार निधि जैन व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं।

ठगों ने पीड़िता को ऑनलाइन ट्रेडिंग शेयर मार्केट में निवेश कर मोटे मुनाफ  का तरीका समझाकर झांसे में लेकर पीड़िता सेअलग-अलग अकाउंट में 40 लाख, 70 हजार रुपए ट्रांसफ र करवा लिए। ठगों ने पीड़िता को कम से कम समय में दो गुना मुनाफे का लालच दिया था। पीड़िता ने रकम विड्रोल करने कोशिश की तो पैसे नहीं निकलने पर ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर सायबर एक्सपर्ट की मदद से गैंग के चार शातिरों को धर दबोचा।

पुणे में बैठे आका के इशारे पर ठगी
थानाधिकारी मोतीलाल के अनुसार गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला है। इनका मास्टर माइण्ड कृष्ण पुणे में बैठकर गैंग ऑपरेट करता है। आरोपियों ने पूछताछ में करोड़ों रुपए की ठगी करना कबूल किया है। इनके खातों में भी करोड़ों रुपए का लेनदेन मिला है, जिसके चलते संदिग्ध खातों के सीजर की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस गिरफ्तार ठग सलीम उर्फ  सैम (41) निवासी मोहल्ला अंसारियान शानपुर नजीराबाद बिजनौर यूपी, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल (40) निवासी एमएम 16 आनन्दपुरी मोतीडूंगरी जयपुर, रूबीन दयाल सिंह उर्फ  गोल्डी (35) निवासी एफ ऑपोजिट वाटर टेंक खातीबाबा सिपरी बाजार झांसी सिपरी यूपी और अशोक कुमार नीतड (38) निवासी हस्तेडा गोविन्दगढ़ चौमूं से पूछताछ कर मास्टर माइण्ड और अन्य बदमाशों का पता लगा रही है।

फिल्मी स्टाइल में गैंग का दबदबा बनाने के लिए अपहरण, मारपीट
जयपुर। हिन्दी फिल्मों की तरह गैंग का दबदबा बनाने के लिए अपहरण कर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इनके पास से वारदात में दबंगई दिखाने के लिए प्रयोग में ली गई कुल्हाड़ी, गाड़ी को जब्त कर लिया है। डीसीपी ईस्ट कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि 14 मई को अनिश ने रामनगरिया थाने मे रिपोर्ट दी कि मैं पीजी में रहता हूं और 14 मई की रात करीब साढ़े 12 बजे कमरे में सो रहा था, तभी 5-6 लड़के रूम पर आए और नाम पूछने के साथ ही मारपीट करने लगे। मारपीट करते हुए सीढ़ियों से नीचे ले आए। तभी एक लड़का हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और मुझे गाड़ी में बिठा लिया। मारपीट करते हुए कुछ दूरी पर ले गए और थोड़ी देर बाद छोड़ कर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर  टीम का गठन किया।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी सहायता से सतीश मीणा (21) मूल निवासी टोड़ी खोहरा टोड़ाभीम और शिवराज मीना (23)कालाखो सिकन्दरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड तैयार किए जा रहे हैं।

कुख्यात इनामी बदमाश इशरत उर्फ बच्चा गिरफ्तार
कोटा। कोटा पुलिस ने शनिवार को कोटा रेंज में मोस्ट वांटेड सूची में शामिल कुख्यात इनामी बदमाश मोहम्मद इशरत उर्फ बच्चा उर्फ नानजी को गिरफ्तार किया। इस पर कोटा रेंज आईजी ने 50,000 तथा उपमहानिरीक्षक इंदौर (एमपी) ने 20000 रुपए  का इनाम घोषित कर रखा था। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ने 1000 रुपए का इनाम घोषित किया था। राजस्थान व मध्य प्रदेश के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में दर्ज एक दर्जन प्रकरणों में मोहम्मद इशरत फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक कोटा शहर शरद चौधरी ने बताया की पुलिस मुख्यालय और पुलिस महानिदेशक कोटा रेंज  द्वारा जिला एवं रेंज स्तर पर चयनित किए गए टॉप टेन इनामी वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया था। जिसके तहत शहर में ऐसे अपराधियों को धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान उद्योग नगर थाना अधिकारी मनोज कुमार सिकरवार के नेतृत्व में गठित  टीम ने आदर्श नगर बंजारा कॉलोनी निवासी अपराधी मोहम्मद इशरत उर्फ नानजी (26 साल)पुत्र शब्बीर मोहम्मद   को गिरफ्तार किया ।आरोपी  किशोरपुरा पुलिस थाना  का हिस्ट्रीशीटर है तथा अमन अली उर्फ बच्चा गैंग का सक्रिय सदस्य है। अमन अली उर्फ बच्चा गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर कोटा शहर एवं अन्य जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आम नागरिकों को धमकी देकर चौथ वसूली करता था  तथा नहीं देने पर हत्या और हत्या का प्रयास जैसी गंभीर अपराधिक मामलों को अंजाम देता था।

पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि खूंखार बदमाश इशरत के खिलाफ वर्ष 2015 से अब तक हत्या, हत्या का प्रयास, लड़ाई - झगड़ा, चौथ वसूली, अवैध हथियार आदि के कुल 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं ।पूर्व प्रकरणों में गिरफ्तारी के बाद जमानत से फरार हो गया था। इसके बाद वह अन्य अपराधिक मामलों में सक्रिय हो गया। वर्तमान में किशोरपुरा थाने में दो, दादाबाड़ी में दो, मकबरा में एक नयापुरा में एक व बोरखेड़ा में दो और  बारां जिले की थाना कोतवाली में एक प्रकरण दर्ज है। इसके अलावा  इंदौर (मध्य प्रदेश) में दो प्रकरण दर्ज है। कुल 11 प्रकरणों में घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी इतना शातिर था कि  पुलिस की भनक लगने से पहले कि वह अपने ठिकानों को बदल देता था। आरोपी के खिलाफ कोटा जिले सहित अन्य पुलिस थानों में करीब 30 मुकदमे दर्ज है। पुलिस आरोपी से  पूछताछ कर रही है। आरोपी 23 मुकदमों में फरार चल रहा था।

तीन से चार मिनट में करते थे कार चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अजमेर। अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने एक बड़े कार चोर गिरोह का खुलासा किया है,  जो सिर्फ 3 से 4 मिनट में ही कार का कांच तोड़कर एक चाइनीज डिवाइस की मदद से हुंडई कम्पनी की कार को स्टार्ट कर चोरी करते थे। पुलिस ने गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे फिलहाल कुल 11 गाड़ियां बरामद की गई हैं, जो करीब 2 करोड़ रुपए की है। आरोपियों ने 100 से ज्यादा वारदातें करना कबूला है। खास बात यह है कि आरोपियों की पहली पसंद क्रेटा कार है। जिसे चोरी कर वह तस्करों को बेचा करते थे। अजमेर रेंज आईजी रूपिंदर सिंह ने खुलासे के दौरान मुख्य आरोपी से वारदात का पूरा डेमो भी करवाया। जिसमें भी आरोपी ने कांच का शीशा तोड़ने से लेकर चाइनीज डिवाइस से गाड़ी का लॉक खोलने तक पूरा डेमो 3 से 4 मिनट कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मामले में पूछताछ में जुटी है। उनसे कई तस्करों के विषय में खुलासा होने की संभावना है।

आईजी रूपेन्द्र सिंघ ने बताया कि अजमेर जिले में आदर्श नगर, अलवर गेट, केकड़ी, ब्यावर, बिजयनगर, किशनगढ़ सहित अन्य जिलों में लग्जरी वाहनों की चोरी की वारदातें हो रही थीं। इस पर टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा अलग - अलग जगह हुई वारदातों के घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहनों का रूट पता किया गया। जगह  जगह मुखबीर लगाए गए। जिला स्पेशल टीम के सदस्यों को घटना के संबंध में राजस्थान , दिल्ली , हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। स्पेशल टीम ने लग्जरी गाड़ियों की चोरियां करने वाले सरगना कुंजीलाल गुर्जर, विनोद कुमार मीणा, विमल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के बाद तस्करों के सरगना जिला जोधपुर, निवासी रामनिवास विश्नोई पुत्र मोहनराम को भी गिरफ्तार किया है।

तस्करों के सरगना रामनिवास विश्नोई से पूछताछ में सामने आया कि उसे तीनों आरोपियों द्वारा 2 से 2.5 लाख रुपए में उसे कार बेची जाती थी। विश्नोई से 9 क्रेटा कार , एक आई 10 और एक आई 20 गाड़ी जब्त की है। रामनिवास क्रेटा गाड़ियों को मुनाफा कमाने के लिए अजमेर में एक फॉर्म हाउस किराए पर लेकर वहा छुपाकर रखता था। फिर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को बेच देता था। चोरी के तीन आरोपियों से वारदात में उपयोग में लेने वाले हाईटेक एक्सटूल फास्टट्रैक डिवाइस, सेंसर चिपे, मास्टर चाबी, पेचकस आदि भी बरामद किए गए है।

पुलिस थाना पनियाला की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्त पहलवान नाम से चलाते थे गैंग
कोटपूतली। उद्योगपतियों को निशाना बनाकर हथियारों की नोंक पर रंगदारी मांगने सहित देवता गांव में फायरिंग व डकैती करने के मामले में पनियाला थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि वारदात के बाद एएसपी विद्या प्रकाश के निर्देशन में थानाधिकारी हितेश शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मामले की गहनता से जांच की गई और अब तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में विक्रम सिंह गुर्जर निवासी भरगड़ की ढाणी तन गोठड़ा, खेतडी नगर ने पनियाला ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले के अनुसार, बीते 3 अक्टूबर की रात विक्रम अपने साथी रणजीत एवं राजेश के साथ देवता स्थित रायल्टी नाके पर सो रहा था। रात्रि करीब 2 बजे एक बिना नम्बरी सफेद रंग की बोलेरो जीप में सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने सीधे विक्रम पर फायरिंग कर दी और मारपीट कर उससे करीब 45 हजार रुपए व दो-तीन रॉयल्टी बुक लूटकर भाग गए। इसके बाद बदमाशों ने पास में ही श्री शहज भारती माइंस के कार्यालय में घुसकर मुनीम जितेन्द्र कुमार शर्मा व विश्राम प्रजापत से हथियार की नोंक पर मारपीट की और वहां से करीब 1 लाख 30 हजार रुपए लूटने के बाद सीसीटीवी कैमरे तोड़ते हुए एनवीआर मशीन भी लेकर भाग गए थे।

ऐसे देते हैं वारदात को अंजाम
थाना प्रभारी हितेश शर्मा ने बताया कि तीन आरोपी पहलवान गैंग के नाम से गैंग चलाते हैं। अभियुक्त रायल्टी नाकों सहित माइंस कार्यालयों पर पहले मोटरसाईकिलों से गांवों का रास्ता पूछने के बहाने रैकी करते हैं और उसके बाद रात्रि को बोलेरो या अन्य कोई चौपहिया वाहन से आकर रायल्टी नाकों तथा माइंस पर हथियारों की नोक पर डकैती की वारदात को अंजाम देते हैं। वे विशेषकर उद्योगपतियों को टारगेट करके हथियारों की नोक पर रंगदारी की मांग करते हैं व प्रोपर्टी पर कब्जा दिलाने की वारदातों को भी अंजाम देते हैं। डकैती की सनसनीखेज वारदात की गम्भीरता को देखते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटित घटनाओं के कारण विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए और अपने सूचना तंत्र से बदमाशों का सुराग लगाते हुए उनकी तलाशी शुरु की। आखिरकार पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों की मदद से 3 आरोपी नरेन्द्र उर्फ सोनू पहलवान (20), कर्मवीर सिंह (21) तथा रोहित उर्फ राहुल (23) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 15 सितंबर को भी कासवती माइंस, देवता में डकैती की थी। उनके विरुद्ध पहले से कारोड़ा सरपंच पर फायरिंग व सोडावास के उद्योगपति से रंगदारी की मांग करने सहित 4 मुकदमे दर्ज हैं।

छात्रों और युवाओं के लिए अलग से पेश किया जाएगा बजट : गहलोत
बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कृषि के लिए अलग से बजट पेश किए जाने के बाद अब की बार छात्रों और युवाओं के लिए भी अलग से बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री बीकानेर में गंगासिंह यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण, इंडोर स्टेडियम व ऑडिटोरियम के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों और युवाओं के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। इसे देखते हुए ही प्रदेश का अगला बजट भी इन्हीं को केन्द्र में रखते हुए पेश किया जाएगा। इसमें सुझाव दे सकते हैं। बजट में क्या-क्या नवाचार हों, स्कीम हो बता सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा को लेकर सरकार संवेदनशील है। खासतौर से अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या बढ़ा दी गई है। इनमें एडमिशन भी लॉटरी से हो रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभिभावक इन्हें लेकर कितने गंभीर है। इसे देखते हुए ही दस हजार शिक्षकों की भर्ती चल रही है। स्टूडेंटस को प्रोत्साहन देने के लिए फ्री कोचिंग दी जा रही है। प्रदेश के करीब दो सौ छात्रों को राजीव गांधी एक्सीलेंस एकेडमिक स्कीम के तहत शिक्षा के लिए विदेश भेज रहे हैं। गहलोत ने खेल, किसान, स्टूडेंट, बजट, अंग्रेजी शिक्षा, पेपरलीक आदि पर खुलकर अपनी बात रखी। गहलोत ने प्रदेश में खेलों को बढावा देने को लेकर विधायक कृष्णा पूनिया की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि पहला अवसर है, जब पद्श्री व अर्जुन अवार्डी पूनिया के अनुभव का लाभ स्पोर्ट्स कौंसिल को मिल रहा है। ग्रामीण ओलंपिक का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि इसके माध्यम से भी प्रदेश में खेलों को लेकर माहौल बन गया है। समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया, एमजीएसयू विवि के कुलपति विनोद कुमार सिंह ने भी विचार रखे।

देश में हर व्यक्ति डरा हुआ : गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में हर व्यक्ति डरा हुआ है। गहलोत ने कहा कि देश में एक ही पार्टी का शासन हो, यह खतरनाक षड्यंत्र पीएम मोदी या भाजपा और आरएसएस की तरफ से हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की अग्निपथ, किसान आंदोलन, जीएसटी योजनाओं पर संसद में बहस होनी चाहिए थी, जिसके बाद इन योजनाओं को लागू किया जाता तो इसके परिणाम अच्छे आते। अग्निपथ योजना पर डिफेंस कमेटी व संसद में बहस करके अच्छे ढंग से पेश किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि आज देश की 16 महत्वपूर्ण योजनाओं में राजस्थान की कोई भी योजना शामिल नहीं है। इसलिए राजस्थान नहर परियोजना ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा मिले, तो कि प्रदेश के दूरदराज इलाकों में बैठे लोगों को पानी मिल सके। जीएसटी पर एक सवाल के जवाब में कहा कि इसके बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी। पहले ही मंहगाई बढ़ी हुई है अब जीएसटी बढ़ाने से महंगाई और बढ़ेगी। इससे आर्थिक व्यवस्था भी चरमरा गई है। रेल फाटकों की समस्या पर गहलोत ने कहा कि यह समस्या 40 साल पुरानी है।  इस पर लगातार काम हो रहा है। इसके लिए पूर्व में 60 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए लेकिन बाद में भाजपा सरकार ने इस काम को बंद कर दिया गया।
पेपर लीक में सरकार ने दिखाई सख्ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पेपर लीक करने वाले कई गैंग बन गए हैं। 9 राज्यों में पेपर लीक हुए। हमारे यहां एसओजी ने अच्च्छा काम किया। पेपर लीक में सरकार ने सख्ती दिखाई। वह लोग जेलों में हैं। गहलोत ने कहा कि अब हम उम्मीद कर सकते हैं कि भविष्य में पेपर लीक नहीं होंगे।

बीकानेर साइक्लिंग में राजस्थान का सिरमौर
सीएम गहलोत ने कहा कि बीकानेर साइक्लिंग में राजस्थान का सिरमौर है। यहां करणी सिंह स्टेडियम में एक और इंडोर स्टेडियम बनाने जा रहे हैं। खेलों को पूरा प्रोत्साहन दिया जाएगा।

राहगीरों को लूटने वाले गिरोह का खुलासा
जयपुर। राहगीरों से मारपीट कर रुपए व मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा कर झोटवाड़ा पुलिस ने शोयब व मोहम्मद हारून को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी घनश्याम सिंह राठौड़ ने बताया कि 12 जून को धर्मेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दी कि वह दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में दो बदमाशों ने बाइक रुकवाई और मारपीट कर दो हजार रुपए व दोनों के मोबाइल लूट लिए थे।

स्पेशल टीम के हैड कांस्टेबल बलराम की टीम ने रैकी कर आरोपियों को पकड़ लिया। थाना पुलिस ने चोरी की बाइक लेकर घूम रहे बदमाश को पकड़ा है। आरोपी सोहेल से बाइक बरामद की है।