Urban Infrastructure - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

झोटवाड़ा में विकास की राह में समस्याओं का अड़ंगा, चुनाव से पहले जनता पूछ रही सवाल: कब बदलेगी वार्डों की तस्वीर
जयपुर। जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा फासला नजर आता है। विधानसभा में प्रवेश करते ही वार्ड 23 से शुरू होने वाला यह क्षेत्र वार्ड 37 तक पहुंचते-पहुंचते कई गंभीर समस्याओं से घिरा दिखाई देता है। कहीं टूटी सड़केंऔर बदहाल सीवरेज व्यवस्था है तो कहीं स्ट्रीट लाइट का अभाव। मुख्य कालवाड़ रोड और सिरसी रोड़ पर अतिक्रमण, टूटी सड़कें और बारिश में जलभराव के चलते आए दिन जाम लगता है। वार्ड 23 में प्रवेश करते ही बायपास के पास बने डंपिंग यार्ड से दुर्गंध और संक्रमण का खतरा हर समय बना रहता है। दूसरी ओर जेडीए अप्रूव्ड कॉलोनियों में भी मूलभूत सुविधाओं की कमी और आबादी के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन लाइनें लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं।

मुख्य कालवाड़ रोड-सिरसी रोड पर अतिक्रमण-जलभराव

झोटवाड़ा क्षेत्र की प्रमुख मुख्य कालवाड़ रोड और सिरसी रोड यातायात के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन अतिक्रमण, सड़कों में गढ्ढे और बारिश के दौरान होने वाला जलभराव यहां की बड़ी समस्या बन चुका है। सड़क के आसपास अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और बारिश का पानी जमा होने से सड़क पर आवागमन बाधित होता है। पीक टाइम में जाम की स्थिति आम हो जाती है।

क्षेत्र में प्रवेश करते ही कचरे से स्वागत

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही वार्ड 23 की शुरुआत होती है। बायपास के नजदीक बना कचरा डंपिंग यार्ड भी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। यहां जमा कचरे से उठने वाली दुर्गंध आसपास के वातावरण को प्रभावित करती है। लोगों का कहना है कि गर्मी और बारिश दोनों मौसम में स्थिति अधिक खराब हो जाती है।

टूटी सड़कें, सीवरेज और जल निकासी बड़ी चुनौती

वार्ड 23 से 37 तक कई कॉलोनियों में सड़कें खराब होने की शिकायतें हैं। कई कॉलोनियों तो सड़कें है ही नहीं। जगह-जगह गड्डे और क्षतिग्रस्त सड़कें बारिश के समय और परेशानी पैदा करती हैं। कई इलाकों में सीवरेज और जल निकासी की समस्या भी बनी हुई है।

चुनाव से पहले जनता के सवाल

मुख्य कालवाड़ रोड से अतिक्रमण कब हटेगा?
बारिश में होने वाले जलभराव का स्थायी

समाधान कब होगा

कॉलोनियों का नियमन कब होगा?
डंपिंग यार्ड कब हटेगा?
जेडीए अप्रूव्ड कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं

कब मिलेंगी?

टूटी सड़कों और बदहाल सीवरेज व्यवस्था की

मरम्मत कब होगी?

अंधेरी गलियों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट कब लगेंगी?
आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों का समाधान कब होगा?
मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें

बायपास से सटी सिरसी रोड के नजदीक आबादी वाले क्षेत्रों में मकानों के ऊपर या बेहद नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनें भी सुरक्षा का गंभीर मुद्दा हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी लंबे समय से हमारी मांग है कि बिजली विभाग को सर्वे कर ऐसे स्थानों को चिह्नित करना चाहिए। सुरक्षा मानकों के अनुसार इनके समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई की जरूरत है।

पीएम मोदी दिल्लीवासियों को देंगे बड़ी सौगात: 33,500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स के साथ 2 नई मेट्रो लाइनों का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ साल पहले हमने संकल्प लिया था कि तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनायेंगे, लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था और कहा था कि चुनाव जीतने के लिए इस प्रकार की बातें की जा रही है लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्व से कहता हूं कि महिलाओं को अगर अवसर दिया जाय तो वह कैसी कैसी सिद्धियां कर सकती है। तीन करोड़ से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी है और सरकार ने अपना संकल्प पूरा कर लिया है।

दशकों से गांवों में हमारी बहनों के पास हुनर था लेकिन पूंजी और अवसर नहीं मिलते थे लेकिन हमने महिलाओं को नये अवसर और बाजार से जोड़ने का काम किया। आज देश की बड़ी संख्या में महिलाएं सेल्फ हेल्प समूह से जुड़ी है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने तय किया कि तीन करोड़ और महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। देश की नारी शक्ति के आशीर्वाद से यह संकल्प भी अवश्य पूरा होगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के अलावा आयुष्मान और पीम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से संवाद किया जिसमें महिलाओं ने योजनाओं से किस प्रकार लाभ हुआ उसे साझा किया। इसमें दिल्ली मेट्रो को संचालित करने वाली महिलाकर्मी भी शामिल हुईं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नारी सम्मान और स्वावलंबन के लिए किसी नेता ने काम किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री की हर योजना के केंद्र में महिलाओं को रखा है। आपने वह कर दिया जिसे कभी किसी ने सोचा नहीं था। देश की बेटियां आपका दिल से धन्यवाद करती है। पूरे देश में बालिका छात्रावास बनाने की योजना से लड़कियों को लाभ मिलेगा।

केंद्रीय शहरी आवासन मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन हम मातृ शक्ति को नमन करते है। दिल्ली वासियों के लिए अहम दिन है क्योंकि कई योजना का लोगों को लाभ मिलने वाला है। 2013-14 तक केवल पांच शहरों तक 245 किमी मेट्रो लाइन बना था लेकिन अब 1100 किमी का बड़ा नेटवर्क बन चुका है। हम दुनिया में मेट्रो नेटवर्क में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में पांच सौ किमी मेट्रो लाइन का विस्तार हो चुका है। दिल्ली में मेट्रो से यातायात सुगम हुआ है जिससे दिल्ली वासियों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण का समाधान में मेट्रो से संभव होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने सरोजिनी नगर में सामान्य पूल आवासीय परिसर (जीपीआरए) में प्रकार-5 क्वार्टर का दौरा किया और महिला आवंटियों को चाबी सौंपी। प्रधानमंत्री ने 8,300 करोड़ रुपये की दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें दिल्ली मेट्रो के दो नये कॉरिडोर मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (ङ्क्षपक लाइन), लगभग 12.3 किमी लंबी और दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन), लगभग 9.9 किमी लंबी लाइन शामिल हैं। इन लाइनों से बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजुरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर, बादली मोड़, भलस्वा, मजलिस पार्क सहित कई क्षेत्रों को लाभ होगा।

प्रधान मंत्री दिल्ली मेट्रो के पांचवें चरण ए के तहत तीन नये गलियारों का शिलान्यास किया जिनकी कुल लंबाई लगभग 16.10 किमी है। ये गलियारे आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एयरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1, तुगलकाबाद से काङ्क्षलदी कुंज हैं। ये कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी के कई महत्वपूर्ण स्थानों से सीधे कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे और नोएडा, दक्षिण दिल्ली और एयरपोर्ट के बीच यात्रा करने वाले निवासियों के लिए सुविधा बढ़ाएंगे।

प्रधानमंत्री जीपीआरए पुनर्विकास योजना के तहत 15,200 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी जैसे प्रमुख स्थानों में फैली हैं और सरकारी कर्मचारियों और प्रशासनिक कार्यालयों के लिए विश्व-स्तरीय अवसंरचना बनाने के सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: गड्ढे में बाइक गिरने से शख्स की मौत, सिस्टम की लापरवाही आई सामने
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सिस्टम की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक बाइक सवार गड्ढे में गिर गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने इसके बारे में पुलिस का सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

इससे पहले नोएडा में भी इसी तरह की लापरवाही का मामला सामने आया था, जिसमें एक इंजीनियर की मौत हो गई थी। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।