memorandum - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भरत तिवारी प्रकरण को लेकर काशी में सड़कों पर उतरा केसरिया भारत, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग
वाराणसी। बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी की एनकाउंटर में हुई मौत के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को केसरिया भारत के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गौरीश सिंह के नेतृत्व में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एडीएम द्वितीय विक्रमजीत सिंह को सौंपा।

सिंह ने कहा कि बिहार पुलिस द्वारा 17 जून को दिनदहाड़े भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर कर हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में मानवीय मूल्यों की मर्यादा तार-तार कर दी गई, वहीं स्थानीय पुलिस ने भी अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन नहीं किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा हार्डकोर नक्सलियों और आतंकवादियों को हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन जीने के लिए पुनर्वास संबंधी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। इसके विपरीत, भरत तिवारी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। दबे-कुचले लोगों की आवाज उठाने तथा आत्मसमर्पण करने के बावजूद उन्हें कई गोलियां मारकर सुनियोजित तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया।

सिंह ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, जो पूरी तरह विधि-विरुद्ध है। ऐसी परिस्थितियों में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जाना आवश्यक और न्यायसंगत है, जिससे आम जनमानस में व्याप्त आक्रोश को शांत किया जा सके।

नीट पेपर लीक मामला: दीपक बैज ने की विरोध प्रदर्शन में लाठीचार्ज की निंदा, निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बिलासपुर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की गुरुवार को निंदा करते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि एनएसयूआई के नेता बुधवार शाम बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास के बाहर आंदोलन कर रहे थे।

दीपक बैज ने आज सुबह जारी बयान में कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास के घेराव के लिए निकले थे। पुलिस ने सांसद के आवास से पहले बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड पार करने की कोशिश किए जाने पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की तथा विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। घटना के दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता भी फट गया।

उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। घटना में 12 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया। वहीं छह से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं और उनका उपचार सिम्स अस्पताल में जारी है। पुलिस के अनुसार झड़प में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई ने पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर शांतिपूर्ण घेराव कार्यक्रम आयोजित किया था, लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया।" उन्होंने दावा किया कि इस कार्रवाई में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है तथा कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा, "आखिर इसका जिम्मेदार कौन है, क्या लोकतंत्र में छात्रों और युवाओं को अपनी आवाज उठाने का अधिकार नहीं है, क्या भाजपा सरकार में पेपर लीक जैसे मुद्दों के खिलाफ लड़ाई भी नहीं लड़ी जा सकती।"

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाने वालों पर बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि उनकी आवाज दबाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलनों के दौरान ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पेट्रोल-डीजल, गैस कीमतों और NEET लीक पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई
जयपुर, 23 मई। देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों तथा बिजली- पानी सहित रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में कमी के कारण आमजन को हो रही परेशानी एवं नीट पेपर लीक के कारण देश के छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ केन्द्र सरकार द्वारा खिलवाड़ करने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा एसडीएम कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किये जायेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक एवं विदेश नीति के कारण देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं, महंगाई का बोझ आमजन पर डाला जा रहा है।

रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, बिजली तथा पेयजल की आपूर्ति आवश्यकता से कम हो रही है, जिस कारण आमजन को जीवनयापन में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही देश की महत्वपूर्ण परीक्षा नीट-2026 के पेपर लीक होने से लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ केन्द्र सरकार ने खिलवाड़ किया है, इसके विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां 23 मई से 1 जून, 2026 के मध्य अपने क्षेत्रीय एसडीएम कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन कर अपनी मांगों का एक ज्ञापन सरकार के नाम एसडीएम को सौपेंगी।

देशभर में 5410 तहसीलों में सौंपे प्रार्थना पत्र : सीकर रोड पर निकली शोभायात्रा, संतों के सान्निध्य में जुटे आमजन
जयपुर। गो संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान को लेकर सोमवार को देशभर में गो दिवस मनाया गया। देशभर में एक साथ 5410 तहसीलों में तहसीलदार एवं एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपे गए। वहीं, मोबाइल फोन से मिस कॉल देकर भी अभियान में भागीदारी की गई।  जयपुर जिले की सभी तहसीलों में अलग-अलग स्थानों पर कड़ी धूप के बावजूद हजारों लोग अभियान में शामिल हुए। सीकर रोड स्थित सियारामदास जी की बगीची से गोमाता पूजन के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। गो ऋषि संत प्रकाशदास जी महाराज, महामंडलेश्वर रामसेवक दास महाराज,  महंत हरिशंकरदास वेदांती,  संत रामरतन दास महाराज, गो भक्त ताराचंद कोठारी,

नेचर वेलफेयर काउंसिल (भारत) के अध्यक्ष राहुल द्विवेदी  सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी और संतों के सान्निध्य में निकली यात्रा में युवाओं, महिलाओं और गौसेवकों की बड़ी  भागीदारी रही। लोग हाथों में ध्वज और तख्तियां लेकर गोमाता को राष्ट्र माता का सम्मान दो... गो हत्या बंद हो....गोमाता के सम्मान में हम सब मैदान में...जैसे जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा अंबावाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर पहुंचकर सभा में बदल गई। यहां भजन-कीर्तन और संतों के उद्बोधन हुए। मोहिनी एकादशी के उपवास के चलते कई संत-महंत और श्रद्धालु बिना अन्न-जल ग्रहण किए अपने शिष्यों सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे।  संतों के प्रतिनिधिमंडल ने उप खंड   अधिकारी राजेश जाखड़ को प्रार्थना पत्र सौंपा। गोसेवक ताराचंद कोठारी ने संतों, प्रशासन, सहभागियों और मीडिया का आभार व्यक्त किया।

आपसी समन्वय से जाम से मुक्त रहा कलेक्टे्रट क्षेत्र

भीड़ प्रबंधन को लेकर गो सेवी संगठनों साधु-संतों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना को देखते हुए जिला कलेक्टर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में दबाव न बने, इसके लिए प्रशासन के आग्रह पर आयोजन स्थल कलेक्ट्रेट के बजाय आदर्श विद्या मंदिर रखा गया। संबंधित अधिकारी स्वयं आयोजन स्थल पर पहुंचे और प्रार्थना पत्र स्वीकार किया। आपसी सूझबूझ और समझदारी के चलते सप्ताह के पहले दिन कलेक्ट्रेट क्षेत्र यातायात जाम से मुक्त रहा। आमेर, सांगानेर, कालवाड़ सहित अन्य तहसीलों में भी प्रार्थना पत्र सौंपने के कार्यक्रम हुए। यहां निकाली गई शोभायात्राओं में गाय-बछड़े भी नजर आए। लोग बैलगाडिय़ों में बैठकर तहसील कार्यालय पहुंचे। नुक्कड़ सभाओं के बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए।

प्रार्थना पत्र में शामिल मांगें

प्रार्थना पत्र में गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु सख्त कानून बनाने, सभी राज्यों में गो अभयारण्य स्थापित करने तथा निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।

ढाई माह करेंगे इंतजार

गोभक्त ताराचंद कोठारी ने कहा कि हमें आशा है सरकार गोसेवकों की मांग सुनेगी। दस जुलाई 2026 तक केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से आशानुकूल उत्तर और परिणाम प्राप्त हो जाता है तो 27 जुलाई को देश के प्रत्येक जिले में जिला कलेक्टर के माध्यम से सरकार को धन्यवाद पत्र देंगे। किसी कारणवश तय तिथि तक सकारात्मक परिणाम नहीं मिलता है तो 27 जुलाई को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर जाकर जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एक बार फिर गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान के निमित्त प्रार्थना पत्र देंगे।

एंबुलेंस कर्मचारियों की जल्द बहाली का आश्वासन, राठौड़ ने अधिकारियों से की वार्ता
जयपुर। राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को 104 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि सुबह एंबुलेंस कर्मचारी राठौड़ के निवास पर पहुंचे और अपनी बेरोजगारी की समस्या से अवगत कराया। इस पर राठौड़ ने कर्मचारियों की बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि वे तुरंत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव से बात करेंगे, ताकि जल्द सेवा बहाल की जा सके।

शेखावत के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे राठौड़ का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा से उनकी बातचीत हो चुकी है और दोपहर 12:30 बजे का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय में अखिल अरोड़ा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए भरोसा दिलाया कि 104 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा को जल्द ही पुनः शुरू किया जाएगा। शेखावत ने बताया कि इस पहल के लिए सभी एंबुलेंस कर्मचारियों ने राठौड़ का आभार व्यक्त किया।

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
जयपुर। दिल्ली में हिंदू युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में  रविवार प्रात: सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में भारी विरोध प्रदर्शन किया गया।  प्रदर्शनकारियों ने वीर तेजाजी मंदिर से पैदल मोर्चा निकालकर मुख्य बाजार होते हुए पुलिस थाना फागी तक रैली निकाली और राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी व थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर आंदोलन का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए केकड़ी–भीलवाड़ा हाईवे को जाम कर सरकार के प्रति नाराजगी जताई और त्वरित न्याय की मांग की। रैली में शामिल लोग “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो” और “तरुण के हत्यारों को फांसी दो” जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। पैदल मोर्चे का नेतृत्व एडवोकेट राजेन्द्र कुमार सोयल, अवधेश जोशी, सुरेंद्र धाभाई और अवधेश गुर्जर सहित युवाओं ने किया।

रैली पुलिस थाना फागी पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी व थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि तरुण खटीक की निर्मम हत्या से समाज में आक्रोश है और सरकार को मामले में तुरंत कठोर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत तरुण खटीक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये प्रमुख मांगे रखी गईं:

1) तरुण खटीक हत्याकांड में शामिल सभी शेष दोषियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा और फांसी दी जाए।
2) जांच के लिए एसआईटी का गठन हो और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजकर त्वरित सुनवाई कर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
3) पीड़ित परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
4) परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
5) दोषियो के लिए क्राउड फण्डिंग और झूठे प्रोपेगेंडा फैलाने वालो के विरुद्ध कार्रवाई हो!

प्रोटेस्ट के दौरान कन्हैयालाल पारीक, सत्येन्द्र झंडा, राजेश सोयल, दामोदर सोयल, शिवराज सोयल, एडवोकेट विष्णु प्रधान, अनिल पाराशर, कृष्णकांत शर्मा, कुंज बिहारी सोयल, महावीर सोयल, पारस मोदी, भवानी शंकर सोयल, हुकुमचंद सोयल, अंकित सैनी, राजेन्द्र टेलर, नवरत्न माहेश्वरी, रतन सिंह, रामलाल जोगी, राकेश सोयल, राम सहाय सेन, देवनारायण गुर्जर, राधेश्याम सोयल, रामावतार सोयल, किशन भदकारिया, रामू राजोरिया, महेश सोयल, कमल सोयल, महेंद्र सोयल, सचिन सोयल, हरलाल सोयल, किशन गुर्जर, कपिल झुंज, देशराज प्रधान, तपेंद्र शर्मा, राजू आचार्य, प्रेम पालीवाल, मुकेश कोरवाल, सुरेंद्र झुंज, मुकेश कासलीवाल, गोविंद सिंह पवार, भूपेंद्र राजोरिया, विरमदेव सोयल, रामावतार सेन, दीनदयाल प्रधान, बद्री गुर्जर, राजू मानहाला, सुभाष आचार्य, मनीष सोयल, पप्पू सोयल, भागचंद कासलीवाल, रामप्रसाद सोयल, संजय सैनी, जसरूप गुर्जर, हरि भगत, नरेंद्र झंडा, ध्रुप सोयल सहित सैकड़ों की संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता व सर्व हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में राज्यपाल को दिया ज्ञापन, केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग:
जयपुर। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच जयपुर चेप्टर ने बांग्लादेश में हिन्दू एवं अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे अत्याचार और मानवाधिकार हनन को लेकर राजस्थान के राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को अल्पसंख्यकों के संरक्षण की गुहार की है। मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह, जयपुर चेप्टर के अध्यक्ष डॉ. एस एस अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज कुमार माथुर, जयपुर चेप्टर के महासचिव पुष्कर उपाध्याय व पदाधिकारियों के साथ राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को इस सम्बन्ध में ज्ञापन सौपा। ज्ञापन देने के लिए आज के दिन का चयन इसलिए किया गया क्योकिं 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान ने 93 हजार से अधिक सेनिकों के साथ अस्त्र शस्त्र सहित भारत के समक्ष 16 दिसम्बर 1971 को आत्मसमर्पण किया था।

इसी घटना से बांग्लादेश का जन्म हुआ। और आज जब वही बांग्लादेश जिसका जन्म ही भारत की देन है के खिलाफ छद्‌म युद्ध की तरह वहां निवास कर रहे हिन्दू एवं अन्य अल्पसंख्यक समुदाय, जिसका बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। लगातार अमानवीय हमले और अत्याचार किये जा रहे है।  येही नहीं वहां की अंतरिम सरकार अल्पसंख्यको के संरक्षण के बजाय उनके संहारको को प्रश्रय दे रही है। जबकि वहां के वर्तमान सरकार के मुखिया मो. युनुस नोबेल शांति पुरुस्कार से पुरस्कृत हैं ।

बांग्लादेश अंतरिम सरकार के इस कृत्य से दोनों देशों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है जो बहुत चिन्ताजनक है। इस तनाव से सम्पूर्ण विश्व में और मुख्यतः भारत में जगह जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं जिससे यहाँ की शांति और कानून व्यवस्था पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए केंद्र सरकार सख्त फैसले ले।

हिन्दू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
जयपुर। रामगंज क्षेत्र में 4 अक्टूबर को घरों पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ के विरोध में हिन्दू समाज रामगंज क्षेत्र की ओर से सेवानिवृत्त प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि रामगंज क्षेत्र में हीदा की मोरी के पास 4 अक्टूबर को रात्रि 11 बजे उपद्रवियों ने हिन्दू समाज के घरों पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

ज्ञापन में मांग की गई कि उपद्रव करने वाले 20 से 25 युवाओं की पहचान कर गिरफ्तार किया जाए, जिन लोगों ने सोशल मीडिया पर आधी अधूरी जानकारी व झूठ फैलाकर समाज का माहौल खराब किया उनको भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा एक ऐसी जांच कमेटी बनाई जाए जो ड्रोन के माध्यम से छतों पर पड़े पत्थरों को वहां से हटाए। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने तीनों मांगों को मानते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजेंद्र अग्रवाल ने घटना की विस्तृत जानकारी दी। ज्ञापन देने वालों में कर्नल राजेंद्र सिंह शेखावत, आईएफएस अजय गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, एडवोकेट रामेश्वर, करण सिंह, महेश गुप्ता, विक्रांत शर्मा सहित हिन्दू समाज रामगंज क्षेत्र से काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रबोधकों ने भजनलाल शर्मा को दिया मांगों का ज्ञापन
जयपुर। प्रबोधक संघ राजस्थान (भामस) के शिष्ट मंडल ने जयपुर सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महामंत्री संजय कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अभिनन्दन पत्र भेंट कर स्वागत किया एवं प्रबोधक कैडर की पदोन्नति से संबंधित मांग पत्र सौंपा, जिसमें प्रबोधकों के साथ पदोन्नति के नाम पर होते रहे छल से अवगत कराते हुए बताया कि प्रबोधक कैडर में पात्र 10392 बीएड योग्यता धारी प्रबोधकों के साथ पदोन्नति के नाम पर केवल छल किया जाता रहा है।

भाजपा सरकार के आते ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी शेष रहे 5 हजार पात्र प्रबोधकों की पदोन्नति की घोषणा की थी, यदि गत कांग्रेस सरकार की भांति ही पदोन्नति के नाम पर छल होगा, तो प्रबोधक संघ राजस्थान उसका विरोध करेगा। मुख्यमंत्री ने प्रबोधक कैडर की मांगों को वाजिब मानते हुए शीघ्र ही संघ के शिष्ट मंडल से शिक्षा मंत्री व संबंधित अधिकारियों से वार्ता करवा कर प्रबोधक कैडर के हित मे सम्मानजनक हल निकालने का आश्वासन दिया।

देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम का सौंपा ज्ञापन
अजमेर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।

फाउंडेशन के जिला संरक्षक सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया देश की आबादी 145 करोड़ से अधिक हो चुकी है जबकि हमारे संसाधन सीमित है। असंतुलित सामाजिक जनसंख्या भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में बड़ा रोड़ा है। बढ़ती आबादी के कारण देश में गृह युद्ध की स्थिति बन रही है। जिला अध्यक्ष डॉ. राजू शर्मा ने  कहा कि हम दो हमारे दो, तो सभी के दो हो। विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच बढ़ती असंतुलित जनसंख्या देश के ताने-बाने के लिए अत्यंत विनाशकारी साबित हो सकती है। फाउंडेशन के कार्यकर्ता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मांग करते हैं की जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा बंधनों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानते हुए एक कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाये। कानून अधिसूचित होने के बाद कानून तोड़कर अधिक संतान पैदा करने वाले नागरिकों को मताधिकार से वंचित किया जाए। सरकार से मिलने वाले सभी प्रकार की सहायता, अनुदान समाप्त किए जाएं। एक से अधिक पत्नियों  से  होने वाली  संतानों की भी कुल संख्या दो से  अधिक होने पर जनसंख्या नियंत्रण कानून के अंतर्गत कार्यवाही हो।

विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार प्रांत सहप्रमुख लेखराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या का सामाजिक संतुलन न केवल भारत की प्रतिभा को अवसर प्रदान करेगा अपितु संपूर्ण विश्व एवं समस्त मानवता के लिए अत्यंत आवश्यक है। बहुपत्नी और बहुपतित्व प्रथा पर भी समान नागरिक  कानून लागू कर रोक लगानी चाहिए। महिला विंग अध्यक्ष आभा भारद्वाज ने कहा कि संसाधन सीमित है, बढ़ती जनसंख्या ही महंगाई, बैरोजगारी और अपराधों की जननी है।

राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने शिक्षा मंत्री को सौंपा नियमितीकरण का ज्ञापन, जगह-जगह किया स्वागत
जयपुर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के लालसोट होकर बामनवास विधानसभा क्षेत्र में किसी कार्यक्रम में भाग लेने जाते समय शनिवार को राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ की ओर से लालसोट कस्बे में सवाई माधोपुर रोड स्थित सोनी होटल पर ज्ञापन सौंप कर नियमितीकरण की मांग की गई।

ज्ञापन में शिक्षा मंत्री को अवगत कराया कि संविदा सेवा नियम 2022 में नियमितीकरण करने हेतु इस पैटर्न में जो 2 वर्ष की छूट 1 वर्ष सत्र 2023 -24 के लिए दी गई थी उसे एक वर्ष और निरंतर बढ़ाते हुए सत्र 2024 25 तक जारी रखा जाने एवं वर्तमान में संविदा नियम 2022 के अंतर्गत कार्यरत पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायकों द्वारा पूर्व में दी गई संविदात्मक सेवा यथा विद्यार्थी मित्र 2007 से 2014 लगभग 7 वर्ष एवं ग्राम पंचायत सहायक के रूप में दी गई लगातार सेवा मई 2017 से 2023 लगभग 5 वर्ष 7 माह की सेवा के अलावा अन्य अनुभव जो सक्षम अधिकारी डीईओ द्वारा जारी किए गए हैं उनको जोड़ते हुए नियमित कारण की प्रक्रिया आरंभ की जाने की मांग की गई। शिक्षा मंत्री दिलावर ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि इस मामले उचित कार्रवाई की जावेगी। शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपें जाने के दौरान पंचायत शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष से प्रभु लाल मीणा, कमलेश मीणा, विजेंद्र कुमार शर्मा सहित पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक मौजूद रहे।

इसी तरह पक्काघोरा पर भाजपा नेता रामजीलाल डोई के नेतृत्व में लोगों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का पंचायत भवन पर माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल डोई, पूर्व सरपंच रामकिशन डोई ग्राम पंचायत टोडा ठेकला, सेक्रेटरी मुकेश मीणा,कार्यकर्ता लड्डू राम प्रजापत, शेर सिंह गुर्जर, रमेश गुर्जर भैरुवास, बाबूलाल मीणा पट्टी सुल्तानपुरा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं के खिलाफ अधिशाषी अधिकारी को दिया ज्ञापन
दौसा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि हाड़ा के नेतृत्व में नगरपालिका लालसोट के भाजपा पार्षदों, कार्यकर्ताओं ने गुरूवार नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और अन्य मांगों को लेकर नेहरू गार्डन लालसोट से एकत्रित होकर जुलूस निकाला और नगरपालिका पहुंच कर सरकार और नगर पालिका के विरुद्ध नारेबाजी की ओर अधिशाषी अधिकारी के नाम कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन दिया।  साथ ही 7 दिवस में अपनी मांगो को पूरा किए जाने की मांग की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं, पार्षदों को पूर्व चेयरमैन प्रेमप्रकाश चौधरी, जगदीश सैनी, हरिनारायण माठा, जिला उपाध्यक्ष रवि हाड़ा, पूर्व उप प्रधान केदार मीना, जिला महामंत्री हरकेश मटलाना, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री सुमन मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पट्या, पूर्व पार्षद महेंद्र जैन, मदनलाल हट्टीका, अजीत जैन, बाबूलाल हाड़ा, देवदास स्वामी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामजीलाल डोई आदि लोगो ने संबोधित किया। वक्ताओं ने नगरपालिका में पट्टो में हो रहे भ्रष्टाचार, भाजपा पार्षदों के साथ हो रहे राजनीतिक भेदभाव, शहर की बिगड़ी पेयजल व्यवस्था, शहर में आवारा पशुओं के आतंक, स्थानीय मंत्री के नगरपालिका में अनावश्यक हस्तक्षेप को लेकर नगरपालिका प्रशासन पर हमला बोला। भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोश खरोश के साथ मजबूत विपक्ष की भूमिका दिखाई। जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर नगर पालिका चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी को आड़े हाथों लिया।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र स्वामी, पार्षद जयप्रकाश सैनी, लक्ष्मीनारायण भारद्वाज, छोटूलाल सैनी, रेखा हाड़ा, धनेश जैन, पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद कोराका, इशाक खान, प्रकाश मोदी, सुनील खांडल, दीपक बोहरा, राजू शर्मा, महेश जांगिड़, रामचरण बोहरा, गंगाधर सैनी, राममनोहर बैरवा, पुनीत बोहरा, अश्विनी शर्मा, विष्णु सेडुलाई, दीपक बोहरा, मुरारी बोहरा, प्रकाश शर्मा एडवोकेट डीडवाना, राजेश शर्मा एडवोकेट, कानसिंह डीडवाना, दिनेश पीथावत, लल्लू गोल्या, प्रेमसिंह शेखावत, सुरेश प्रजापत, सुरेश सैनी, दिनेश कालूवास, प्रहलाद रडबा, समुंदर जैन, गिर्राज शर्मा, राजेश खेमावास, लोकेश जिंद सानू शर्मा, रामखिलाडी मीना मंडावरी, बद्री मीना मंडावरी , जौहरीलाल पहाड़िया, रामफूल सैनी, ओमप्रकाश शर्मा सूरतपुरा, मनीष साहू, रामस्वरूप बैरवा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुषमा चौधरी, भोला खान, प्रभुलाल मीना देवली, अनिल सैन  सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।