kalraj - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कलराज मिश्र से गुप्ता ने की मुलाकात, भविष्य की योजनाओं से कराया अवगत
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से यहां राज्य मानवाधिकार आयोग के नवनियुक्त सदस्य एवं भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने मुलाकात की। मिश्र से गुप्ता की यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल ने गुप्ता को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर गुप्ता ने मुलाकात के दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र को राज्य मानवाधिकार आयोग के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने मिश्र को भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए सिक्किम से लें सीख : मिश्र
जयपुर। राजभवन में गुरुवार को सिक्किम का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस दौरान सिक्किम के स्थानीय जनों से संवाद किया और उन्हें स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर का यह प्रदेश प्राकृतिक दृष्टि से ही संपन्न नहीं है बल्कि भारत की सनातन संस्कृति का भी संवाहक हैं। उन्होंने सिक्किम राज्य के इतिहास और संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि 16 मई को यह भारत का 22वां राज्य बना। प्रकृति की सुंदरता संजोए यह धरती का दूसरा स्वर्ग है। राज्यपाल ने सिक्किम को घाटियों, वन और नदियों का प्रदेश बताते हुए  पर्यावरण संरक्षण के लिए किए वहां के कार्यों से सीख लेने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यह देश का पहला जैविक प्रदेश है और जिस तरह से स्थानीय लोगों ने सिक्किम की प्रकृति संरक्षण परम्पराओं को सहेज रखा है, वह देश के अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय है। मिश्र ने आरंभ में संविधान की उद्देशिका का सभी को वाचन करवाया और मूल कर्तव्य पढ़कर सुनाए। उन्होंने कहा कि संविधान पवित्र ग्रंथ भर नहीं है बल्कि यह भारत की गीता, कुरान और बाइबिल है। उन्होंने संविधान में निहित अधिकारों के साथ कर्तव्यों के लिए भी सभी को सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने संविधान की मूल प्रति पर उकेरे भगवान श्री राम, श्री कृष्ण, बुध, गुरु गोविन्द सिंह आदि के चित्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की विविधता में एकता की संस्ककृति का संविधान संवाहक है।

कलराज मिश्र ने वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप कृषि शिक्षा के विकास का किया आह्वान
जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कृषि वैज्ञानिकों को जलवायु परिवर्तन से फसलों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से बचाने की तकनीक विकसित करने और कम पानी में अधिक उपज तकनीक विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। राज्यपाल कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विश्वस्तरीय संस्थानों के साथ साझेदारी करते हुए विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए भी निरंतर कार्य करे। उन्होंने नई शिक्षा नीति के संदर्भ में कृषि शिक्षा के गुणात्मक विकास और कृषि उद्यमिता के लिए युवाओं को प्रेरित करने पर भी विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। कृषि शिक्षा के अंतर्गत खेती में उन्नत बीजों के विकास  के साथ कृषि प्रसंस्करण और कृषि विपणन की कारगर नीतियों से जुड़े पाठ्यक्रमों का समावेश किए जाने की भी आवश्यकता जताई।

राज्यपाल ने कहा कि संविधान को बदला नहीं जा सकता। संविधान ने ही हमें अधिकार दिए हैं तो कर्तव्य भी प्रदान किए हैं। उन्होंने सभी को संविधान संस्कृति के लिए कार्य किए जाने का भी आह्वान किया। उन्होंने संविधान की मूल प्रति पर उकेरे चित्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि मूल प्रति में रामायण के आदर्श राम राज्य की कल्पना हैं तो श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गीता के कर्म संदेश का भी प्रसार है। उन्होंने आह्वान किया कि रोजगार पाने वाले बनने की बजाय रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने युवाओं को कृषि उद्यम स्थापित कर दुनिया में उभरते भारत की अर्थव्यवस्था को उच्च स्तर पर ले जाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाने का भी आग्रह किया।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सभी विवि में पूरी तरह से लागू किया जाएगा : मिश्र
जयपुर।  राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को सभी विश्वविद्यालयों मेंं पूरी तरह से लागू किया जाए। मिश्र राजभवन में कुलपति समन्वय समिति की बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में रोजगारोन्मुखी कौशल विकास समावेशी कार्यक्रम लागू किए जाएंगे। प्रदेश में स्थानीय उद्योगों एवं विश्वविद्यालय सहभागिता से रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालयों में शोध एवं अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार करने पर भी जोर दिया। बैठक में विश्वविद्यालय अधिनियमों के प्रावधानों के अनुसार कुलसचिव और वित्त नियंत्रक के पदों पर विज्ञापन के माध्यम से आवेदन प्राप्त कर उन्हें भरे जाने, इन पदों पर लगने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के आकर्षण के लिए अतिरिक्त भत्ते के प्रावधान, प्रोत्साहन आदि पर भी चर्चा की गई। राज्यपाल ने कहा कि इन पदों पर ऐसे अधिकारी लगाए जाएं जो विश्वविद्यालय के हित में प्रभावी सेवाएं दें। राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान के विश्वविद्यालय भारत को एक ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के अंतर्गत विश्व गुरु और विश्व शक्ति बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने विश्वविद्यालयी शिक्षा के जरिए युवाओं को देश के विकसित भविष्य के लिए कार्य करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। बैठक में जिन विश्वविद्यालयों में सौर ऊर्जा उपकरण नहीं लगे हैं, वहां 30 जून तक कार्रवाई किए जाने के भी राज्यपाल ने निर्देश दिए।

ये हुए बैठक में शामिल
बैठक में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विश्वविद्यालयों के कुलपति, मुख्य सचिव सुधांश पंत, चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह, सामाजिक न्याय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार, उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों ने भाग लिया।

अवसर मिलने पर आकाश छू सकती है लड़कियां : कलराज
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से यहां नेशनल ओपन कराटे चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता जुही प्रजापति ने मुलाकात की। मिश्र से जुही ने राजभवन में यह मुलाकात की। मिश्र ने जूही प्रजापति की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए सराहना की। उन्होंने दूसरों से भी इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

मिश्र ने कहा कि लड़कियों को यदि अवसर मिलते है, तो वे आकाश छू सकती हैं। जूही ने बीएसएफ ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में 10 और 11 वर्ष के आयु वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए डबल स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस चैंपियनशिप में 22 राज्य से 1500 से भी अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

कलराज मिश्र को प्रख्यात सामाजिक वैज्ञानिक पुस्तक की भेंट
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र को राजभवन में डॉ. निहारिका राठौड़ और डॉ. गिरवर सिंह राठौड़ ने संयुक्त रूप से लिखी अपनी पुस्तक प्रख्यात सामाजिक वैज्ञानिक की प्रथम प्रति भेंट की। राज्यपाल ने पुस्तक लेखन के लिए बधाई देते हुए उसकी सराहना की। पुस्तक की लेखिका डॉ. निहारिका राठौड़ ने बताया कि इस पुस्तक में पाश्चात्य और भारतीय सामाजिक वैज्ञानिकों के चिंतन के आलोक में उनकी जीवन दृष्टि को रूपायित किया गया है।

प्रबंध विशेषज्ञों की विचारणाओं, उनके शोध अनुभवों व चिंतन शैली पर आधारित यह पुस्तक भारतीय दर्शन और चिंतन की मौलिक दृष्टि है। पुस्तक शोधार्थियों के साथ ही सामान्य पाठकों के लिए भी समान रूप से उपयोगी है।

कलराज मिश्र ने दी लोगों को होली की शुभकामनाएं, प्रदेश में की समृद्धि की कामना
जयपुर। राजस्थान में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक एवं रंगों का पर्व होली का त्योहार रंगों, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुहूर्त के अनुसार देर रात करीब 11 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर होलिका दहन किया। इस मौके पर मिश्र और प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि की कामना की और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राजभवन पर गोकाष्ठ से होलिका का दहन  किया गया।

होलिका दहन से पहले मिश्र ने पूजा-अर्चना की और इसके बाद होलिका दहन किया। शर्मा ने होली की लोगों को शुभकामनाएं दी। इस मौके प्रदेश में लोग हर्षोल्लास और उमंग के साथ होली खेली और एक दूसरे से मिलकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कलराज मिश्र ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति उदात्त जीवन मूल्यों से जुड़ी हुई है। इसलिए विश्व को मार्गदर्शन देते हुए भारत विश्वगुरु रहा है। उन्होंने इस संस्कृति से सीख लेते हुए सभी को सर्व कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वही समाज विकास की ओर अग्रसर होता है, जहां प्रतिभाओं का सम्मान होता है। उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राजस्थान गौरव सम्मान प्रदान करते हुए उनसे अपेक्षा भी की कि वे देश और समाज के सर्वांगीण विकास में निरंतर कार्य करें।

राज्यपाल मिश्र आयोजित संस्कृति युवा संस्थान द्वारा आयोजित राजस्थान गौरव सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राज्यपाल ने दैनिक नवज्योति के निदेशक हर्ष चौधरी सहित 31 लोगों को राजस्थान गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। संस्कृति युवा संस्थान के पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि संस्थान द्वारा पिछले 29 वर्षों में 850 से अधिक प्रतिभाओं को राजस्थान गौरव से सम्मानित किया गया है। अधिवक्ता एचसी गणेशिया ने संस्थान के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि इसके जरिए आदर्श की स्थापना करने वाले व्यक्तित्वों की परख कर उन्हें सम्मानित किया जाता है।

बच्चों की सुरक्षा पर जागरूकता के साथ सुशासन के हो कार्य : कलराज
जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के वैधानिक नियमों, नीतियों और कानून के संबंध में जागरूकता के साथ ही सुशासन के लिए भ्रष्टाचार की प्रभावी रोकथाम करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने राजभवन में सरदार पटेल, सुरक्षा एवं दांडिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर की यूनिसेफ की ओर से प्रायोजित राजस्थान पुलिस अधिकारियों के शोध अध्ययन आधारित पुस्तक बालिकाओं के खिलाफ  होने वाले यौन अपराधों के कारण एवं रोकथाम और विश्वविद्याल के काउंटर करप्शन केंद्र की ओर से प्रकाशित सुशासन के अंतर्गत भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान से संबंधित संपादित पुस्तक का लोकार्पण किया।

राज्यपाल ने कहा कि बाल यौन अपराध समाज विकास का बड़ा अवरोध है। उन्होंने ऐसे अपराधों को रोके जाने के लिए कारगर और प्रभावी प्रयास किए जाने पर जोर दिया। मिश्र ने बच्चों का संरक्षण कानून (पोस्को) की चर्चा करते हुए कहा कि बाल यौन अपराधों के संबंध में सजा के लिए स्पेशल कोर्ट की भी व्यवस्था है। ऐसे अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को भी असामान्य व्यवहार के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करने, इंटरनेट, मोबाइल, सोशल मीडिया के अश्लील सामग्री को भी यथासंभव प्रतिबंधित किए जाने आदि पर जोर दिया। उन्होंने सुशासन के साथ भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए भी सबको मिलकर कार्य किए जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने दोनों ही पुस्तकों के अंतर्गत हुए अध्ययन को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में पुलिस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आलोक त्रिपाठी भी मौजूद थे।

कलराज मिश्र ने समारोह में फहराया झंडा, परेड का किया निरीक्षण
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी और अन्य लोग भी समारोह में उपस्थित रहे। उल्लास, उमंग और उत्साह से मनाए गए गणतंत्र दिवस पर्व में समारोह स्थल पर पुलिस आयुक्तालय जयपुर, जीआरपी, राजस्थान कारागार विभाग, पंजाब पुलिस, एसडीआआरएफ, तीसरी बटालियनआरएसी, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड,  एनसीसी आर्मी, एयरविंग और नेवल विंग, स्काउट एवं गाइड, एमजीडी स्कूल आदि की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी निश्चय प्रसाद एम ने किया।

समारोह में महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा सौंगी मुखोटों, पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा छाऊ, गुजरात के कलाकारों द्वारा डांडिया रास की प्रस्तुति हुई। वहीं राजस्थान के कलाकारों द्वारा आंगी गैर, घूमर, कच्छी घोड़ी आदि के मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए। स्कूली बच्चों ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता के गुणगान के साथ विकसित भारत पर आधारित गीत, संगीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। स्टेडियम में उदयपुर के  विकास जानने के निर्देशन में कलाकारों ने अपनी यह प्रस्तुतियां दी। बाद  में  मादक पदार्थों और अन्य अपराधों से जुड़े अपराधियों को पकड़ने में पुलिस और श्वान की भूमिका दर्शाते विशेष करतब प्रदर्शन भी हुए। स्टेडियम में राजस्थान पुलिस और सेना के जवानों द्वारा घुड़सवारी के साथ शौर्य प्रदर्शन किया गया।

सैनिकों की सेवाओं का मिलकर करें सम्मान : मिश्र
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि सैनिक हमारे देश की सीमाओं के सजग प्रहरी ही नहीं हैं, वे त्याग और समर्पण के भी प्रतीक हैं। उन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वस्व अर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए सभी को हर संभव सहयोग करते रहने और उनकी सेवाओं का सम्मान करने का आह्वान किया है। मिश्र आठवें सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस पर सेना के सप्तशक्ति प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों के पहले भारतीय कमांडर इन चीफ  फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की सेवाओं पर कहा कि करियप्पा ने राष्ट्र के लिए जो निस्वार्थ सेवाएं दी हैं। उनकी सेवानिवृति दिवस को इसीलिए सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस के रूप में मनाने की पहल की गई है। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि सैनिक केवल अपने परिवार के बारे में नहीं सोचता, बल्कि देश और समाज को सुरक्षित रखने की सदा चिंता करता है। उन्होंने सैनिक कल्याण के लिए क्रियान्वित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और अन्य सुविधाओं को समयबद्ध, सुगम और सुनियोजित तंत्र से कराने का भी आह्वान किया।

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सैनिक कल्याण विभाग के जरिए व्यावहारिक स्तर पर कार्य करते हुए सैन्य सेवाओं की समृद्धि के लिए कार्य करने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी व सैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने भी संबोधित किया। दक्षिण पश्चिमी कमांड के ले. जनरल धीरज सेठ जीओसी-इन-सी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।

भारत सांस्कृतिक रूप से है एक : मिश्र
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम कार्यक्रम के दूसरे चरण के अंतर्गत ओडिशा से आए युवाओं ने मुलाकात की। मिश्र ने इन युवाओं से संवाद के दौरान एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की सराहना करते हुए कहा कि विविधताओं से भरा भारत सांस्कृतिक और वैचारिक रूप से एक है।

इस तरह के कार्यक्रमों से युवा सांस्कृतिक रूप से एक दूसरे के पास आते हैं और उन्हें भिन्न-भिन्न राज्यों की भाषा-बोली, खान-पान, सभ्यता-संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है। ओडिशा से आए इन युवाओं ने बाद में राजभवन स्थित संविधान उद्यान का भ्रमण किया। संविधान लागू होने के विभिन्न चरणों से जुड़े कला रूपों को देखा।