confidence - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

परीक्षा पर चर्चा-2026: पीएम मोदी ने कहा, परीक्षा में सफलता की गारंटी आत्मविश्वास होता है, हड़बड़ी नहीं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि छात्रों को परीक्षा के लिए तनाव पालने और ज्यादा नंबर लाने की होड़ की सोच पर ध्यान देने की बजाय जीवन के लक्ष्य की कसौटी पर खुद को कसते हुए निरंतर और धैर्य तथा आत्मविश्वास के साथ काम करते रहने की जरूरत पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को यहां अपने आवास पर 'परीक्षा पर चर्चा' को लेकर देश की विभिन्न हिस्सों से आए बच्चों से संवाद के कार्यक्रम में बच्चों से बात करते हुए कहा कि परीक्षा को बोझ नहीं मानना है और उसे आसानी से लेते हुए अपनी पढ़ाई करनी है। उन्होंने पुराने पेपर देखकर तैयारी करने को पुरानी बीमारी बताया और कहा कि नए दौर ने इसका कोई औचित्य नहीं है। यह एक तरह की बीमारी है इसलिए सहज रूप से अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए तैयारी करनी चाहिए और परीक्षा को तनाव की वजह या बोझ नहीं बनाना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी से एक बच्चे ने सवाल किया कि जीवन में सपना पलना जरूरी है, पीएम मोदी ने कहा कि सपना ना देखना जीवन के साथ सबसे बड़ा अपराध है। सपने से ही लक्ष्य बनते हैं और उससे शक्ति के साथ जीवन मे आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। कठिन से कठिन सपने को पाने के लिए अनुकूल मेहनत कर ही उसे पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को खुद का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए महापुरुषों की जीवनियां पढऩी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी परीक्षा के लिए आत्मविश्वास जरूरी है और आत्मविश्वास तभी आता है जब सच्चे मन से अपने विषय को अपने लक्ष्य के अनुसार पढ़ते हैं। उनका कहना था कि परीक्षा के समय हड़बड़ी नहीं करनी होती है क्योंकि हड़बड़ी से सब कुछ गड़बड़ हो जाता है इसलिए हड़बड़ी के बजाय आत्मविश्वास और पूरी समझ के साथ ध्यान लगाकर अपने विषय के प्रश्नपत्र को हल करना है। हड़बड़ी के कारण कई बार जो सवाल आते हैं वे भी गड़बड़ा जाते हैं जितनी भी मेहनत की होती है वह सब कुछ बेकार हो जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब वह समय नहीं है कि जब कहा जाता था कि सफलता उन्हीं को मिलती है जिनके पास सारी सुविधा होती है लेकिन अब हालात बदल गए है। गरीब से गरीब घर के बच्चे भी सर्वोत्तम अंकों के साथ परीक्षा पास कर रहे हैं। उन्होंने इसकी वजह स्वतंत्र सोच और सुविधा अनुसार पढ़ाई करने को बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से कहा कि हर चीज का एक पैटर्न होता है और अनुभव के आधार पर उसे बदला जा सकता है। उनका कहना था कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम उन्होंने जिस पैटर्न पर पहले शुरू किया था उसमें अनुभव के आधार पर धीरे-धीरे बदलाव उंन्होने लाया है। इसी तरह से हर बच्चे को अनुभव के आधार पर अपने कार्यों में बदलाव लाना चाहिए।

बच्चों से संवाद करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें लगता है कि अब देश के विभिन्न हिस्सों में बच्चों से परीक्षा पर चर्चा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई राज्य में उन्होंने यह कार्यक्रम किए हैं और उन्हें लगता है की और कार्यक्रम अन्य राज्यों में भी किए जाने चाहिए।

चुनावी प्रक्रिया में लोगों का भरोसा बहाल करने वाले प्रयासों को बर्बाद न करें : महबूबा
जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उन कदमों के विनाशकारी प्रभावों के प्रति आगाह किया जो जम्मू-कश्मीर के चुनावी लोकतंत्र में वर्षों से मेहनत से बहाल किए गए लोगों के विश्वास को कमजोर कर देंगे। मुफ्ती दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थी जिसमें उन्होंने कहा था कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि भाजपा को कश्मीर में जनादेश मिलेगा या नहीं, लेकिन पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी सहित तीन परिवारवादी पार्टियों को मिटा दिया जाना चाहिए, जिन्होंने क्षेत्र में लोकतंत्र को पनपने नहीं दिया।

सत्तारूढ़ भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए मुफ्ती ने दमन के एक व्यवस्थित अभियान को रेखांकित किया, जिसने जम्मू-कश्मीर के लोगों को दयनीय बना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा, पीडीपी को उसकी जनविरोधी नीतियों के कट्टर आलोचक के रूप में देखती है, उसने पार्टी को कमजोर किया और उसे व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया। मुफ्ती ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पीडीपी नेताओं को लुभाकर और मजबूर करके नई पार्टियां बनाईं, उनका मानना है कि इस कदम का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में दबी हुई आबादी की आवाज के रूप में पीडीपी के प्रभाव को कम करना है।

UP के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मेहंदीपुर बालाजी के किये दर्शन, यूपी में भाजपा के पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का जताया विश्वास
मेहंदीपुर बालाजी। उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शनिवार को मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मंत्री को बालाजी महाराज का चोले का तिलक लगाकर मोदक प्रसादी भेंट की।

यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने पत्रकार बातचीत में बताया कि 1992 से मैं मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए आ रहा हूं। वहीं यूपी चुनाव को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें भारतीय जनता पार्टी की जो वैचारिक विचारधारा है उसे मजबूत किया है और गरीब, पिछड़ा वर्ग के लिए लोक कल्याण के लिए जो कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए हैं, उससे पूरा तरफ उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहा है। बालाजी महाराज के दर्शनों के दौरान मानपुर पुलिस उपाधीक्षक संत राम मीणा, टोडाभीम पुलिस उपाधीक्षक फूलचंद मीणा, बालाजी थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद, बालाजी चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम चौधरी एवं बालाजी थाने के ईएसआई मुकेश गुर्जर मौजूद रहे।

प्रदेश में पहली बार चार जिलों की कमान पति-पत्नियों के हाथों में
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो आईएएस दंपती पर भरोसा जताया है। इन चारों को जिलों में कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है, जब दो दंपती को चार जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
राज्य सरकार ने रविवार को 52 आइएएस के तबादले किए। इनमें 23 कलेक्टर बदले गए हैं। इनमें चार जिलों चूरू, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा और झालावाड़ की कमान कलेक्टर पति-पत्नी के हाथ में आई है।  इनमें आशीष मोदी-डॉ. भारती दीक्षित और सिद्धार्थ सिहाग और रुक्मिणी रियार हैं। 2014 बैच के आशीष को भीलवाड़ा और उनकी पत्नी डॉ. भारती को झालावाड़ कलेक्टर लगाया गया है। 2012 बैच के सिद्धार्थ को चूरू और उनकी पत्नी रुक्मिणी को श्रीगंगानगर कलेक्टर लगाया गया है। यह तीसरा मौका होगा जब एक ही संभाग में दोनों अपना-अपना प्रशासनिक दायित्व संभालेंगे। इससे पहले हाड़ौती संभाग में रुक्मिणी रियार बूंदी कलेक्टर की कमान संभाल चुकी हैं। इसी संभाग के झालावाड़ में सिद्धार्थ सिहाग कलेक्टर रह चुके हैं। यह दंपती पहले उदयपुर संभाग में प्रशासनिक सेवाएं दे चुके हैं। रुक्मिणी रियार बांसवाड़ा में एसडीएम और मेगा प्रोजेक्ट की इंचार्ज रही हैं। इसके साथ ही डूंगरपुर जिला परिषद में सीईओ रह चुकी हैं। उन्होंने बांसवाड़ा में टीएडी में प्रोजेक्ट आॅफिसर का भी एडिशनल चार्ज संभाला है। उनके पति सिद्धार्थ सिहाग उदयपुर नगर निगम में आयुक्त रहे हैं। इनमें सिद्धार्थ सिहाग पंचकुला के मूल निवासी हैं और बीए एलएलबी तक शिक्षा प्राप्त है। इसी प्रकार सिहाग की पत्नी रुक्मिणी होशियारपुर की मूल निवासी हैं तथा वित्तीय प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं। आशीष मोदी मूल रूप से मुम्बई के निवासी हैं और बीटेक हैं। उनकी पत्नी भारती मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और एमबीबीएस हैं।

प्राकृतिक चिकित्सा में है सेहत संबंधी रोगों का निदान
जयपुर। प्राकृतिक चिकित्सा(नेचुरोपैथी) शरीर संबंधी रोगों के उपचार में उपयोगी होती है। जयपुर के बापू नगर स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में पंच तत्वों(जल, अग्नि, वायु, आकाश और पृथ्वी) को आधार मानकर उपचार किया जाता है। इससे विशेष रूप में से जोड़ों का दर्द, आर्थराइटिस, स्पॉन्डिलाइटिस, साइटिका, कब्ज, पेप्टिक अल्सर, फैटी लीवर, कोलाइटिस, माइग्रेन, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दमा, ब्रॉनकाइटिस के साथ असाध्य रोग जैसे प्रोस्टेट, हर्निया, पेरेलेसिस, सोरायसिस, मेंटल प्रॉब्लम, रूमेटाइट और इनफर्टिलिटी का उपचार कर लोगों को फायदा पहुंचा रहा है।

गर्मी के मौसम में यहां 200 और सर्दियों में 100 लोग डेली रूटीन में आकर प्राकृतिक चिकित्सा की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। इसमें उपचार के तौर पर मिट्टी की पट्टी, गीली चद्दर लपेटना, मड बाथ, स्टीम बाथ, सूर्य स्नान, कटि स्नान, एनीमा स्पाइन स्पे्र बाथ, मॉर्निंग वॉक, जॉगिंग के साथ पंचकर्मा, योग आदि से तंदुरूस्त बनाया जाता है।

योगा-प्राणायाम का अभ्यास कराने के बाद प्राकृतिक आहार व चिकित्सा पद्धतियों से असाध्य रोगों को ठीक करने का काम यहां चल रहा है। गुजरात, केरल, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब से साधक आ रहे हैं। इनके शरीर को डीटोक्सीफाई करके ओबेसिटी की समस्या से निजात दिलाई है। प्राकृतिक चिकित्सा शरीर की कमजोर आंतों को मजबूत बनाती है। आहार की इस पद्धति में औषधि मौजूद है। मरीज को लौकी, पेठा, खीरा, मूली पत्तागोभी, पपीता, शीशम की पत्ती, पीपल के पत्तों का रस इत्यादि के साथ मूंग, मौठ स्प्राऊटस आदि देकर मरीज के शरीर को विटामिन बी-12 की पूर्ति कराते हैं। -डॉ. दिलीप सारण, चिकित्सक, प्राकृतिक चिकित्सालय

1950 से अस्पताल प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। दैनिक नवज्योति संस्थापक स्व.कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी के बड़े भ्राता डॉ. जुगल किशोर चौधरी ने प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है। 36 पुस्तके उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा पर लिखी। दोनों महात्मा गांधी के अनुयायी थे और उन्हीं की प्रेरणा से ये महान कार्य डॉ. जुगल किशोर चौधरी ने किया। ऐसे गुणीजनों के मार्गदर्शन से ही प्राकृतिक चिकित्सालय में विभिन्न रोगों के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक के परामर्श से लोग इन्हें घर में भी कर सकते हैं, क्योंकि अधिकांश प्रयोग इसमें सूर्य, मिट्टी, जल, वायु और आकाश आदि से किया जाता है जो हर जगह उपलब्ध है। - कुलभूषण बैराठी, सैके्रटरी, प्राकृतिक चिकित्सालय

एलीट मिस राजस्थान : 12 नवंबर को होगा द पैलेस में ग्रैंड फिनाले का आयोजन
जयपुर। ग्रूमिंग, डाइट और फिटनेस जैसे आवश्यक टॉपिक्स के साथ कंटेस्टेंट्स के मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश जारी है। ब्यूटी पैजेंट एलीट मिस राजस्थान 2021 सीजन 8 अब अपने फिनाले के काफी समीप है। ऐसे में हाल ही में टॉप 30 फाइनलिस्ट घोषित होने के बाद से सभी कंटेस्टेंट्स के लिए जयपुर के एक रिसोर्ट में ग्रूमिंग, ट्रेनिंग और कॉन्फिडेंस बिल्डिंग की विभिन्न क्लासेज आयोजित की जा रही है। ऐसे में रविवार से शुरू हुई इन वर्कशॉप्स में पहले दिन सभी गर्ल्स को फिटनेस एक्सपर्ट नीरज अधलखा की ओर से फिटनेस और पर्सनालिटी बिल्डिंग पर ट्रेनिंग दी। वहीं मेकअप एक्सपर्ट मनीषा पंडेल ने लाइट, हैवी और फोटोजनिक मेकअप की बारीकियां सिखाई। इसी के साथ डायटीशियन डॉ. निरुपमा ने कंटेस्टेंट्स को डाइट चार्ट और डाइट मील मेकिंग के बारे में गहराई से समझाया।

सोमवार को सभी कंटेस्टेंट्स ने राजस्थान के जाने माने डिज़ाइनर्स मोहित फलोड, आशना वासवानी, हनीत सिंह, नीलगढ़ साड़ी सहित 15 डिज़ाइनर्स के ब्राइडल, पार्टीवियर और फ्यूज़न गारमेंट्स के साथ फोटोशूट करवाया। मंगलवार को एक्ट्रेस आकांक्षा भल्ला, मिस मल्टीनेशनल इंडिया 2021 दिविजा गंभीर और एलीट मिस राजस्थान 2020 थर्ड रनरअप सुमित्रा गोदारा ने अलग-अलग वर्कशॉप्स के जरिए कंटेस्टेंट्स को रैम्पवॉक, मॉडलिंग, एक्टिंग और क्वेश्चन आंसर पर ट्रेनिंग प्रदान की। बुधवार को आयोजित हुई फोटोग्राफी वर्कशॉप के दौरान फैशन एंड लाइफस्टाइल फोटोग्राफर रमेश कुमार ने सभी गर्ल्स को फोटोशूट्स के बारे में रूबरू किया। इस दौरान सभी मॉडल्स को अपने फोटोजेनिक फेस के बारे में ज्यादा विस्तार से बताया। इस दौरान इएमआर से टीम मेंबर्स अदिति सिंह और चेतना सिंह भी उपस्थित रही। 12 नवंबर की सुबह जहां जानी-मानी रैंपवॉक एक्सपर्ट अलेसिया राउत सभी गर्ल्स को रैम्पवॉक के गुर सिखाएगी। वहीं शाम को द पैलेस में भव्य रूप से शो का फिनाले आयोजित किया जाएगा।

हरीश चौधरी को पंजाब-चडीगढ़ कांग्रेस प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी मिली, राह नहीं आसान
नई दिल्ली।गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आलाकमान ने हरीश चौधरी पर विश्वास जताते हुए उन्हें पंजाब और चंडीगढ़ का कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया है। तत्काल प्रभाव से उनका कार्यकाल शुरू हो गया है।  उत्तराखंड में आगामी चुनाव को लेकर व्यस्त हरीश रावत को पंजाब की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।   पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर हरीश चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं भी दी है।

हालांकि राहुल गांधी के करीबी राजस्थान के मंत्री हरीश चौधरी के लिए राह आसान नहीं होने वाली है। राहुल गांधी के करीबी बताए जाने वाले हरीश चौधरी को यह जिम्मेदारी ऐसे समय पर दी गई है जब पंजाब में कांग्रेस पार्टी आंतरिक कलह से जूझ रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह से टकराव के बाद प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए नवजोत सिंह सिद्धू नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी नाराज बताए जा रहे हैं।