appointed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नवगठित 25 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रशासक नियुक्त, वार्ड पंच अब नगर पालिका के वार्ड सदस्य के रूप में करेंगे कार्य
जयपुर। राज्य सरकार ने बजट 2025-26 के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में नई नगर पालिकाओं का गठन कर उनके अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रशासकों की नियुक्ति की है। यह निर्णय ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने और शहरी क्षेत्रों में बेहतर प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

डीएलबी की अधिसूचना के अनुसार राज्य के 11 जिलों में नवगठित नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ग्राम पंचायतों के निर्वाचित सरपंचों और उपसरपंचों को बनाया गया है। इनमें मलसीसर, साहवा, रायपुर, सैपऊ, बुहाना, खाटू खुर्द, कानोता, सूरौठ, रियांबडी, मण्ड्रेला और मथानिया शामिल हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत के वार्ड पंच अब नगर पालिका के वार्ड सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। इसके अलावा, 14 अन्य नवगठित नगर पालिकाओं में उपखंड अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इनमें मनोहरथाना, समदड़ी, अरनोद, पीसांगन, मनिया, जसोल, पलसाना, बीगोद, खेजरोली, कालाडेरा, खानपुर, बनेड़ा और मंडार शामिल हैं। इन प्रशासकों को राजस्थान नगर पालिका अधिनियम, 2009 के तहत अधिकार और कर्तव्य सौंपे गए हैं।सरकार ने घड़साना (श्रीगंगानगर) नगर पालिका के लिए भी उपखंड अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया है, क्योंकि यहां निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल मार्च 2025 में समाप्त हो चुका है। इन सभी प्रशासकों को तब तक प्रशासनिक कार्यभार सौंपा गया है जब तक नई नगर पालिका बोर्ड का गठन नहीं हो जाता।

याह्या अफरीदी पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, शपथ दिलाने की भी दी मंजूरी
इस्लामाबाद। शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश याह्या अफरीदी को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रेस विंग ने कहा कि यह नियुक्ति, जो तीन साल की निश्चित अवधि के लिए है। बयान के अनुसार नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद के तहत की गई है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति अफरीदी को मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाने को भी मंजूरी दे दी है। इससे पहले पाकिस्तान के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश को इस पद पर पदोन्नत किया जाता था।

कांग्रेस संगठन में बदलाव की कवायद, नियुक्त किए सचिव
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे ने पार्टी संगठन में बदलाव की कवायद में राजस्थान समेत 31 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में एआईसीसी सचिव एवं संयुक्त सचिव नियुक्त किए। इसमें राजस्थान के प्रदेश प्रभारी महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ तीन नए एआइसीसीसी सचिव चिरंजीव राव, रूत्विक मकवाना एवं पूनम पासवान लगाए गए हैं। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई सूची में राजस्थान से आने वाले कांग्रेस नेताओं को भी अन्य प्रदेशों में जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें धीरज गुर्जर को उत्तर प्रदेश में बनाए रखा गया है।

पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में लगाया गया है।  नए बदलाव के तहत पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय, एआईसीसी मुख्यालय के प्रशासन, संगठन महासचिव एवं पार्टी कोषाध्यक्ष के साथ भी एआइसीसी सचिव जोड़े गए हैं। जबकि पूर्व में राजस्थान में सहप्रभारी के रूप में काम कर चुके काजी निजामुद्दिन को महाराष्ट्र में लगाया गया है।

सचिन गुप्ता एफटीआईआई भारत बिजनेस कनेक्ट के संयोजक नियुक्त
जयपुर।  सचिन गुप्ता को फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) द्वारा एफटीआईआई भारत बिजनेस कनेक्ट का संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति  अगस्त 2024 से एक वर्ष के लिए की गई है। एफटीआईआई के अध्यक्ष डॉ. संजय बंसल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि  सचिन गुप्ता की इस पद के लिए नियुक्ति उनके उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में व्यापक अनुभव और कई संगठनों को दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के आधार पर की गई है।

उन्हें विश्वास है कि गुप्ता के नेतृत्व में एफटीआईआई व्यापार और उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेगा।  उनके अनुभव और समर्पण के चलते एफटीआईआई को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

यान्हा सिनवार को हमास का नया प्रमुख किया नियुक्त
गाजा। हमास ने यान्हा सिनवार को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया है। हमास के एक अधिकारी ने बताया कि उसने अपने राजनीतिक विंग के शीर्ष नेता सिनवार को हमास का नेतृत्व करने के लिए चुना है। यह घोषणा मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच की गई है, क्योंकि ईरान और उसके सहयोगी ने हनीयेह की मौत का बदला लेने की कसम खायी हैं, जिसके लिए उन्होंने इजराइल को दोषी ठहराया है। दोहा में प्रमुख हमास नेताओं के बीच दो दिवसीय व्यापक चर्चा के बाद सिनवार के नाम की घोषणा की गई। यान्हा वर्तमान में इजरायल की सर्वाधिक वांछित सूची में सबसे ऊपर है। वह अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की काली सूची में है।

बुचर ऑफ खान यूनिस
याह्या सिनवार को बुचर ऑफ खान यूनिस भी कहा जाता है। इजरायल डिफेंस फोर्सेस के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेचट ने उसकी तुलना बुराई का चेहरा से की थी। उसे चलता फिरता मरा हुआ आदमी तक बताया था। सिनेवार वो खुलेआम कत्लेआम करने से नहीं चूकता।

साल 2015 में अमेरिका ने घोषित किया ग्लोबल टेरेरिस्ट
साल 1988 में इजरायली एजेंसियों द्वारा याह्या सिनवार को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त याह्या की 19 साल थी। उसके खिलास केस चला और उसे चार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। लेकिन साल 2011 में इजरायल और हमास के बीच हुए एक डील के तहत उसे रिहा कर दिया गया। साल 2015 में अमेरिकी विदेशी विभाग ने उसको ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित किया था। कुछ समय पहले ही फ्रांस ने उसकी संपत्ति फ्रीज कर दी और उसे अपनी राष्ट्रीय प्रतिबंध सूची में शामिल कर दिया। इतने प्रतिबंध और विरोध के बावजूद उसका रसूख कम नहीं हुआ।

किसानराव बागड़े होंगे राजस्थान के नए राज्यपाल, गहलोत ने दी शुभकामनाएं
जयपुर। किसानराव बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिभाऊ किसानराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया है। वह कलराज मिश्र की जगह लेंगे। बागड़े महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके है। इसके अलावा वह महाराष्ट्र की विभिन्न सरकारों में मंत्री भी रह चुके है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा कि यह मेरे सौभाग्य का विषय है कि कलराज मिश्र के साथ मुझे काम करने का अवसर मिला एवं उनके लम्बे राजनीतिक अनुभव का लाभ हमें मिला। कलराज मिश्र का राज्यपाल के रूप में कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा।

RAS योगेश कुमार श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी नियुक्त
जयपुर। राजस्थान में आरएएस योगेश कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का विशेषाधिकारी नियुक्त किया गया है।

कार्मिक विभाग के शनिवार को जारी आदेश के अनुसार पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में आरएएस श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। एक अन्य आदेश में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष रीको जयपुर कुलदीप रांका, सचिव मुख्यमंत्री एवं शासन सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग गौरव गोयल एवं सचिव मुख्यमंत्री आरती डोगरा तथा विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान स्टेट सर्विस डिलिवरी वार रुम राजन विशाल को आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी रविकांत को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, सूचना प्रौद्योगकी एवं संचार विभाग की शासन सचिव आनंदी को सचिव मुख्यमंत्री एवं राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (आरजीएवीपी) जयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य परिचालन प्रबंधक डा सौम्या झा को संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री लगाया गया। इन तीनों की नियुक्ति अस्थाई तौर पर की गई हैं।

गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को बनाया टीम का नया कप्तान
नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2024 के लिए टीम का नया कप्तान बनाया है।

गुजरात फ्रेंचाइजी की आधिकारिक घोषणा के अनुसार शुभमन गिल आईपीएल के अगले सत्र के लिए टीम के कप्तान होंगे। गिल पहली बार आईपीएल में किसी टीम का नेतृत्व करेंगे।

गिल ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी मिलने पर कहा, ''मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं।"

उन्होंने कहा कि हमारे पास दो असाधारण सीजन हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने को लेकर उत्साहित हूं।

उल्लेखनीय है कि रविवार को गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस में चले गए थे। मुंबई ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड करते हुए 15 करोड़ में हार्दिक को अपनी टीम में शामिल किया था।

निर्मल किशोर को नियुक्त किया स्टैंडर्ड चार्टर्ड का सीईओ
नई दिल्ली। नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी स्टैंडर्ड चार्टर्ड कैपिटल लिमिटेड ने निर्मल किशोर को अपने प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। निर्मल इस भूमिका में 24 साल से अधिक का अनुभव लेकर आए है। निर्मल ने बैंकिंग और एनबीएफसी क्षेत्र में सिक्योर्ड, अनसिक्योर्ड, डिजिटल और जोखिम जैसे कई फंक्शंस में काम किया है।

कांग्रेस ने राजस्थान में नियुक्त किए चार समन्वयक
नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चार समन्वयक नियुक्त करके अन्य दो सचिवों को चुनाव पर्यवेक्षक के साथ संबद्ध किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद रंजिता रंजन, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक किरन चौधरी तथा पूर्व सांसद श्मशेर सिंह दुल्लो को यह जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरु करने के लिए कहा है।

खड़गे ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने कांग्रेस सचिव बी पी सिंह तथा राजेंद्र सिंह कुम्पावत को विरष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री के साथ काम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है और उन्हें चुनाव संपन्न होने तक इसी रूप में काम करने के लिए कहा है।

कांग्रेस चुनाव समिति सदस्यों को जिला प्रभारी नियुक्त किया
जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में 19 अगस्त को हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक की अनुपालना में समिति के सदस्यों को जिलेवार प्रत्याशी चयन प्रक्रिया का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आदेशानुसार जितेन्द्र सिंह और शाले मोहम्मद को जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण का,रघुवीर मीणा और हरीश चौधरी को बीकानेर शहर, बीकानेर ग्रामीण और टोंक, मोहन प्रकाश और रामेश्वर डूडी को अलवर और झुंझुनू, प्रमोद जैन भाया और शकुंतला रावत को सिरोही, जालौर, पाली और प्रतापगढ़, महेंद्रजीत सिंह मालवीय और रामलाल जाट को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर शहर और जोधपुर ग्रामीण, रमेश चंद मीणा और रघु शर्मा को बारां, झालावाड़ और सवाई माधोपुर, उदयलाल आंजना को राजसमंद, प्रताप सिंह खाचरियावास और धीरज गुर्जर को धौलपुर,करौली, भरतपुर और दौसा, लालचंद कटारिया और ममता भूपेश को अजमेर शहर, अजमेर ग्रामीण और भीलवाड़ा, भजन लाल जाटव और मुरारी लाल मीणा को उदयपुर शहर, उदयपुर ग्रामीण, बांसवाड़ा और डूंगरपुर, गोविंद राम मेघवाल और जुबेर खान को कोटा शहर, कोटा ग्रामीण,बूंदी और चित्तौड़गढ़, अशोक चांदना को गंगानगर, हनुमानगढ़ और सीकर, राजेन्द्र यादव और नीरज डांगी को नागौर और चुरू जिले का प्रभारी लगाया गया है।

न सिफारिश चलेगी न जैक लगेगा, टैलेंट को मिलेगी मंजिल
कोटा। गवर्नमेंट हिन्दी मीडियम से इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पोस्टिंग पाने के लिए अब न जैक लगेगी और न ही सिफारिश चलेगी।  पहले लिखित परीक्षा फिर इंटरव्यू में पास होने के बाद ही सरकारी शिक्षकों को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पोस्टिंग मिलेगी। सरकार के इस प्रयास से जहां क्वालिटी एजुकेशन मेनटेंन होगी वहीं, बच्चों के बीच टैलेंट पहुंचेगा। वेल एजुकेटेड शिक्षकों की नॉलेज व मेहनत से गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूलों के बच्चे कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे सकेंगे। दरअसल, कोटा जिले को 15 नए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की सौगात मिली है। इनमें से 13 विद्यालय ग्रामीण अंचल के हैं। इन स्कूलों में काबिल शिक्षक ही पहुंचे, इसके लिए सरकार ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की व्यस्था की है। इसके जरिए ही शिक्षकों को महात्मा गांधी स्कूलों में पोस्टिंग मिलेगी। इस व्यवस्था से पोस्टिंग के लिए सिफारिश व जैक लगाने पर अंकुश लग सकेगा।

सभी नए स्कूलों में लगाए शिक्षक
शिक्षा विभाग ने पांचवे चरण के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में खोले सभी महात्मा गांधी स्कूलों में 31 जुलाई को ही शिक्षक लगाकर अध्यापन कार्य शुरू करवा दिया है। इन विद्यालयों में शुरूआती फेस में कक्षा एक से आठवीं तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाया जा रहा है। जिसके लिए लेवल-1 व लेवल-2 के शिक्षकों की नियुक्ती की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के अयाना, खातौली, बपावर, कनवास, सुकेत और बिशनपुरा गांव के महात्मा गांधी विद्यालयों में सम्पूर्ण विषय अंग्रेजी में पढ़ाने के लिए लेवल-2 के शिक्षक लगाए गए हैं। वहीं, कनवास, सुकेत, बिशनपुरा, अयाना, खातौली, बपावरकलां और खैराबाद में एक-एक शिक्षक गणित व विज्ञान के लगाए गए हैं।

अभिभावकों में खुशी, सपने हुए साकार
मजदूरी कर परिवार चलाने वाली स्टेशन निवासी लीना परिवर्तित नाम का कहना है, सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी कभी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने जाएगी। सरकार ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर उनके परिवार को संबल दिया है। रेफिजरेटर मिस्त्री शिवपुरा निवासी गणपत लाल व रंग तालाब निवासी सुहैल अहमद कहते हैं, उनके लिए अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाना सपने जैसा था, आर्थिक तंगी के कारण बच्चों को प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा पा रहे थे लेकिन सरकार ने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर हमारे सपने पूरे किए। भीमगंजमंडी निवासी सददाम, हिमांशु, योगेश ने बताया कि बच्चों में बच्चों में अंग्रेजी सीखने की ललक बढ़ने के साथ ड्रेसअप सेंस भी बढ़ा है। बच्चों की एक्टिवीटी, व्यवहार में बदलाव देखने को मिला है।

इन इलाकों में खुले महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल
स्टेशन स्थित गांधी कॉलोनी, गुमानपुरा, मंडावरा, झाड़गांव, बंबूलिया कलां, तालाब क्षेत्र, ढीपरी चंबल, लुहावद, गणेशगंज, करवाड़, अयानी, दुर्जनपुरा, डडवाड़ा रास्ता इटावा व इटावा कस्बे में नए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले गए हैं। यानी, इन इलाकों के हिन्दी माध्यम के विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम में बदला गया है। इन सभी विद्यालयों में शिक्षक लगाकर नई व्यवस्था के तहत अध्यापन कार्य शुरू करवा दिया गया है। सरकार के इस प्रयास से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का मौका मिला।

15 में से 13 स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में
सरकार ने गत माह 26 जुलाई को जिले में 15 नए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले हैं। जिनमें से 13 स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में है। यहां के विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूलों की तरह ही क्वालिटी एजुकेशन मिल सकेगी। वहीं, इससे पूर्व खुले स्कूलों में अहम बदलाव नजर आ रहे हैं। विद्यार्थी प्राथमिक स्तर पर ही अंग्रेजी सीख रहे हैं। ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में संविदा पर लगाए गए सभी शिक्षक इंग्लिश मीडियम स्कूल-कॉलेजों में पढ़ें हैं, उन्हें इंटरव्यू में पास होने के बाद ही पोस्टिंग दी गई है। यह शिक्षक समय की मांग के अनुरूप विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं।

एक्सपर्ट व्यू...
तीसरी कक्षा का बच्चा पढ़ रहा इंग्लिश की किताब
सरकार की मंशा है कि हर तबके का बच्चा इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़े। बदलते वक्त के साथ टेक्नोलॉजी से अपग्रेड रहे ताकि बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए शहर से गांवों तक महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले गए हैं। यहां शिक्षक भी ऐसे लगाए हैं, जो खुद इंग्लिश मीडियम से पढ़े है। इंटरव्यू में पास होने के बाद उन्हें बच्चों के बीच भेजा है। ऐसे में वे जिस टेक्निक से पढ़े उसी टेक्निक के साथ वे बच्चों को पढ़ा रहे हैं। वहीं, सरकार ने शिक्षकोें के लिए अब रिटर्न पेपर और इंटरव्यू अनिवार्य कर दिया है। इसमें पास होने वाले लेवल-1 व लेवल-2 के शिक्षकों को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी। क्वालिटी एजुकेशन के प्रति सरकार गंभीर है। इन विद्यालयों के खुलने से निश्चित रूप से बदलाव आया है। बच्चों की लर्निंग स्किल, सीखने की ललक, ड्रैसअप सेंस बढ़ा है। बारां जिले के महात्मा गांधी स्कूल में तीसरी कक्षा का स्टूडेंट्स अंगे्रजी की किताब पढ़ रहे हैं। शहर का मल्टीपरपज स्कूल के स्टूडेंट्स प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। आगामी समय में गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र कॉन्वेंट स्कूलों के विद्यार्थियों की बराबरी पर होंगे।
- शशि मीणा, उप निदेशक, महात्मा गांधी प्रकोष्ठ, सहायक निदेशक कार्यालय शिक्षा विभाग

प्रार्थना-प्रतिज्ञा सब इंग्लिश में
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में काफी बदलाव आया है। पहले के हिन्दी माध्यम के स्कूल जो आज इंग्लिश मीडियम में तब्दील हो गए, उनकी तस्वीर में रात दिन का अंतर आया है। यहां विद्यार्थी प्रार्थना, प्रतिज्ञा व कविताएं भी अंगे्रजी में ही बोल रहे हैं। नर्सरी से पहली कक्षा तक बच्चे स्पेलिंग लिखना तक सीख गए। कई अभिभावक ऐसे हैं जो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पढ़ा नहीं पाते। सरकार ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर ऐसे अभिभावकों का सपना साकार किया है।
- मनोज बैरवा, व्याख्याता, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल नयापुरा