chandigarh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्कैपिया ने जनरल कैटलिस्ट के नेतृत्व में जुटाए 63 मिलियन डॉलर, पीक एक्सवी पार्टनर्स और ज़ेड-47 ने भी दोहराया भरोसा
चंडीगढ़। भारत की अग्रणी ट्रैवल-फिनटेक कंपनियों में से एक, स्कैपिया ने जनरल कैटलिस्ट के नेतृत्व में 63 मिलियन डॉलर की नई फंडिंग हासिल की है। इस निवेश दौर में मौजूदा निवेशकों पीक एक्सवी पार्टनर्स और ज़ेड—47 ने भी अपनी निरंतर भागीदारी बनाए रखी। इस पूंजी के जरिए स्कैपिया देशभर में अपने ग्राहक आधार का विस्तार करेगी और उत्पाद विकास व टीम निर्माण के अपने एआई-फर्स्ट दृष्टिकोण को और मजबूत बनाएगी।

स्कैपिया के फ़ाउंडर और सीईओ, अनिल गोटेटी, ने कहा, “हम जनरल कैटलिस्ट का भागीदार के रूप में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं। साथ ही, पीक एक्सवी और ज़ेड—47 का लगातार समर्थन हमारे विज़न, उत्पाद और अब तक की यात्रा में उनके मजबूत विश्वास को दर्शाता है। आज स्कैपिया केवल एक वित्तीय उत्पाद नहीं, बल्कि एक व्यापक ट्रैवल इकोसिस्टम के रूप में विकसित हो चुका है, जिसे उस नई भारतीय पीढ़ी की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो यात्रा को अपनी जीवनशैली का अहम हिस्सा मानती है। यह निवेश हमें अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने, ग्राहकों को बेहतर अनुभव और अधिक मूल्य देने, ब्रांड की पहुँच बढ़ाने और बेहतरीन प्रतिभाओं को साथ जोड़ने में मदद करेगा। साथ ही, हम एक मजबूत एआई-फर्स्ट संस्कृति और उत्पाद सोच विकसित करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे उत्पाद तैयार करना है, जो लोगों को अधिक यात्रा करने और बेहतर जीवन अनुभव जीने के लिए प्रेरित करें।”

स्कैपिया ने युवा और यात्रा पसंद करने वाले भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा वित्तीय प्लेटफॉर्म विकसित किया है, जो यात्रा की खोज, योजना, बुकिंग और पूरे अनुभव को अधिक सहज, सरल और एकीकृत बनाता है। कंपनी उन दो प्रमुख रुझानों के केंद्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही है, जिनमें युवाओं के बीच तेजी से बढ़ता यात्रा उत्साह और डिजिटल वित्तीय सेवाओं को बढ़ता अपनाव शामिल है। पिछले वर्ष की तुलना में प्लेटफॉर्म पर फ्लाइट बुकिंग में 5 से 6 गुना और स्टे बुकिंग में 8 गुना वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि टियर-2 और टियर-3 शहरों से आने वाली बुकिंग में भी लगातार उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है।

इस फंडिंग का एक बड़ा हिस्सा पूरे भारत में स्कैपिया ब्रांड को मजबूत बनाने और एक विश्वस्तरीय एआई-आधारित संगठन तैयार करने में निवेश किया जाएगा। भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देशों में शामिल है, जो स्वाभाविक रूप से एआई तकनीक के साथ सहज और तेजी से जुड़ने वाली पीढ़ी मानी जाती है। यही कारण है कि आज भारतीय उपभोक्ता अधिक स्मार्ट, व्यक्तिगत और सहज अनुभव देने वाले उत्पादों की अपेक्षा कर रहे हैं। साथ ही, देश का प्रतिभाशाली कार्यबल भी ऐसे नवाचारपूर्ण समाधान विकसित करने की मजबूत क्षमता रखता है। यह निवेश स्कैपिया को इंजीनियरिंग, उत्पाद, डेटा साइंस और डिज़ाइन जैसे क्षेत्रों में शीर्ष एआई प्रतिभाओं को आकर्षित करने, विकसित करने और लंबे समय तक अपने साथ बनाए रखने में मदद करेगा।

जनरल कैटलिस्ट के इंडिया और एमईएनए सीईओ, नीरज अरोड़ा, ने कहा, भारत की अगली बड़ी उपभोक्ता कंपनियाँ केवल पारंपरिक मॉडलों के डिजिटल रूपांतरण से नहीं, बल्कि बदलती जीवनशैली और नए उपभोक्ता व्यवहारों की गहरी समझ के आधार पर उभरेंगी। स्कैपिया ने बहुत शुरुआती चरण में ही यह पहचान लिया था कि नई भारतीय पीढ़ी के लिए यात्रा अब सिर्फ एक आकांक्षा नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुकी है। पिछले एक वर्ष में ग्राहकों की संख्या में सात गुना वृद्धि और ट्रैवल इकोसिस्टम में कंपनी की मजबूत पकड़ उसके विज़न और क्रियान्वयन क्षमता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। हम स्कैपिया की इस विकास यात्रा का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं।”

पीक एक्सवी पार्टनर्स साक्षी चोपड़ा ने कहा, “जैसे-जैसे यात्रा युवा भारतीयों की जीवनशैली और खर्च करने की आदतों का अहम हिस्सा बनती जा रही है, वैसे-वैसे उपभोक्ता ऐसे वित्तीय उत्पादों की तलाश कर रहे हैं जो उनकी जरूरतों और व्यवहार के अनुरूप हों। स्कैपिया ने भुगतान, रिवॉर्ड्स, जीरो फॉरेक्स मार्कअप और यात्रा लाभों को जोड़ते हुए एक सहज ट्रैवल-फिनटेक अनुभव तैयार किया है, जो उपभोक्ताओं के साथ गहराई से जुड़ता है। टीम ने मजबूत उत्पाद सोच को उत्कृष्ट क्रियान्वयन के साथ जोड़ा है और हम उनके अगले विकास चरण में भी उनके साथ बने रहने को लेकर उत्साहित हैं।”

ज़ेड47 के मैनेजिंग डायरेक्टर, विक्रम वैद्यनाथन, ने कहा,  “हमने स्कैपिया को उसके शुरुआती निवेश दौर से समर्थन दिया है और हर अगले चरण ने हमारे भरोसे को और मजबूत किया है। डुअल-नेटवर्क कार्ड से लेकर स्कैपिया पे और एयरपोर्ट प्रिविलेज जैसी पेशकशों तक, भारतीय फिनटेक क्षेत्र में बहुत कम टीमें इतनी तेजी और अनुशासन के साथ नवाचार कर रही हैं। जैसे-जैसे उपभोक्ता अनुभव एआई-नेटिव होते जा रहे हैं, हमें विश्वास है कि स्कैपिया आधुनिक भारतीय यात्रियों के बीच एक अग्रणी ब्रांड के रूप में उभरेगा।”

स्कैपिया, फेडरल बैंक और बीओबी कार्ड के साथ साझेदारी में सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड प्रदान करती है और भारत की पहली कंपनी बनी, जिसने वीज़ा और रुपे दोनों नेटवर्क पर आधारित डुअल-नेटवर्क सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश किया। अंतरराष्ट्रीय खर्चों पर जीरो फॉरेक्स मार्कअप की सुविधा के लिए पहचान बना चुकी स्कैपिया ने ‘एयरपोर्ट प्रिविलेज’ की भी शुरुआत की, जो केवल पारंपरिक लाउंज एक्सेस तक सीमित नहीं है, बल्कि डाइनिंग, रिटेल और ड्यूटी-फ्री अनुभवों को भी शामिल करता है। आज स्कैपिया के हर तीन में से एक उपयोगकर्ता पारंपरिक लाउंज एक्सेस की तुलना में शॉपिंग और डाइनिंग अनुभवों को अधिक प्राथमिकता देता है। कंपनी ने ‘एयरपोर्ट प्रिविलेज’ सुविधा को इसी बदलती उपभोक्ता पसंद और आधुनिक यात्रियों की नई अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया है।

पिछले छह महीनों में स्कैपिया ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई नई सुविधाएँ और उत्पाद जोड़े हैं। इनमें रिवॉर्ड्स-फर्स्ट यूपीआई अनुभव ‘स्कैपिया पे’, एड-ऑन क्रेडिट कार्ड, बीबीपीएस के जरिए सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान, स्कैपिया स्टोर और स्कैपिया एक्सपीरियंस जैसी पेशकशें शामिल हैं। कंपनी अपने उपयोगकर्ताओं को ‘स्कैपिया कॉइन्स’ के रूप में रिवॉर्ड्स देती है, जिन्हें रोजमर्रा के खर्चों पर कमाया जा सकता है और बाद में उड़ानों, ट्रेनों, बसों, होटल बुकिंग, वीज़ा सेवाओं और अन्य यात्रा अनुभवों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इन सभी सेवाओं के जरिए स्कैपिया ने एक ऐसा संपूर्ण ट्रैवल इकोसिस्टम तैयार किया है, जहाँ यात्रा और वित्तीय सेवाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर सहज तरीके से उपलब्ध होती हैं। नए निवेश के साथ कंपनी अब इस इकोसिस्टम को और बड़े स्तर पर विस्तार देने की तैयारी में है।

इंडिगो फ्लाइट में धमाका: यात्री के बैग में रखा था पावर बैंक, कोई जनहानि नहीं
चंडीगढ़। चंड़ीगढ़ के इंटरनेशनल हवाई अड्डे में इंडिगो के विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री के बैग में रखे पावर बैंक में अचानक धमाका हो गया। पावर बैंक एक हैंड बैग में रखा हुआ था, जिसमें अचानक स्पार्किंग के बाद धमाका हुआ। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई। सुरक्षा के मद्देनज़र सभी यात्रियों को तुरंत विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार जनहानि नहीं हुई।

पूरे विमान की जांच-  एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले लिया गया और विमान की जांच की गई। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरे विमान और सामान की गहन तलाशी ली गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।  विशेषज्ञों के अनुसार, पावर बैंक जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि ओवरहीटिंग या खराब गुणवत्ता के कारण इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं।

पंजाब-चंडीगढ़ में लू का अलर्ट : तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ में तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल तक लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने का अनुमान है। राज्य के 21 जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जबकि बठिंडा में सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। लुधियाना, मोहाली, पटियाला, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब समेत सात जिलों में हीटवेव जैसे हालात बनने की आशंका है। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक गर्मी का असर सबसे अधिक रहेगा।

चंडीगढ़ में 38.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 39.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने परामर्श जारी कर लोगों को अधिक पानी पीने, धूप से बचने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। अस्पतालों में विशेष वार्ड और 24 घंटे स्टाफ की व्यवस्था की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव के आसार हैं।

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, दो पार्षदों ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के दो पार्षदों ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन पार्षदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, उनकी राष्ट्रहित में बनीं जनकल्याणकारी नीतियों और पार्टी की स्पष्ट विकासवादी सोच से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है।

उन्होंने जानकारी दी कि वार्ड नंबर 16 से पार्षद पूनम तथा वार्ड नंबर चार से पार्षद सुमन शर्मा ने भाजपा की विचारधारा पर विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मल्होत्रा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है। केंद्र सरकार की योजनाएं आज अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे जनता का भरोसा लगातार भाजपा के साथ मजबूत हो रहा है। इसी विश्वास के कारण आज अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी भाजपा से जुड़ रहे हैं।

इस अवसर पर मेयर हरप्रीत कौर बबला ने दोनों पार्षदों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चंडीगढ़ सहित पूरे देश में विकास की नई दिशा तय हुई है और नए साथियों के जुडऩे से संगठन और अधिक मजबूत होगा। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन के साथ वहीं संजय टंडन ने कहा कि भाजपा का निरंतर विस्तार प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

इस दौरान पार्षद सुमन शर्मा ने कहा, यह उनकी घर वापसी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से उनका वर्षों पुराना नाता रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व नेतृत्व से प्रेरित होकर वे पुन: अपनी मूल विचारधारा से जुड़ी हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वहीं, पार्षद पूनम ने भी कहा कि प्रधानमंत्री  की विकासोन्मुखी नीतियों और भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और वे पूरी निष्ठा से जनसेवा का कार्य करेंगी।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनमोल बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को आरजू-अनमोल बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, इन पर इस महीने की शुरुआत में चंडीगढ़ में दूसरे गिरोह के एक गैंगस्टर की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पूर्व करीबी सहयोगी इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की एक दिसंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में क्लब से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना उस समय हुयी जब पैरी अपनी एसयूवी में बैठा था, तभी एक बंदूकधारी ने उस पर करीब से गोली मार दी और अपने साथियों के साथ फरार हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी थी।

पुलिस को इस हत्या के पीछे गैंगवार का संदेह था। पैरी पहले बिश्नोई गिरोह से जुड़ा था लेकिन माना जाता है कि बाद में उसने कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बरार के साथ हाथ मिला लिया था। चंडीगढ़ के सेक्टर 33 निवासी पैरी केंद्र शासित प्रदेश के साथ-साथ पंजाब में हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, मारपीट, दंगा और 'शस्त्र अधिनियम' के उल्लंघन सहित कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहा था।

बिश्नोई के साथ उसका जुड़ाव उनके कॉलेज के दिनों से था, जब दोनों ने 2010 में 'स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी' के माध्यम से छात्र राजनीति में प्रवेश किया था। ये दोनों अतीत में एक साथ जेल में भी रहे थे। हत्या के तुरंत बाद, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि यह हत्या दुबई में उनके 'फाइनेंसर' की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हत्याकांड के बाद फरार चल रहे थे और पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कई मामलों में वांछित थे। सूत्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा और बार एवं रेस्टोरेंट मालिक आशु महाजन की हत्या को अंजाम देने वाले लोग भी शामिल हैं।

भाजपा सरकार ने गरीबों से छीना सरसों का तेल : सरकार की प्राथमिकता में गरीब और आमजन कहीं नहीं, सैलजा ने कहा- रियायती तेल की कीमत 40 से बढ़ाकर की 100 रुपए
चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने बुधवार को कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता में गरीब और आमजन कहीं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लगभग 48 लाख परिवारों को मिलने वाले रियायती सरसों तेल की कीमत 40 से बढ़ाकर 100 रुपये कर दी है।
सैलजा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि हरियाणा सरकार की इस नीति की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार का यह फैसला गरीबों से उनकी रोटी छीनने के समान है। जब महंगाई आसमान छू रही है, तब सरकार को राहत देनी चाहिए थी, लेकिन इसके उलट गरीब परिवारों से रियायती दर पर मिलने वाला तेल भी छीन लिया गया।

सरकार जो तेल पहले दे रही थी, उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठाये गये थे, इस पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार ने सरसों तेल के दाम ही बढ़ा दिये। सरकार राशन डीलरों की मनमानी पर आज तक अंकुश नहीं लगा पायी है। मनमाने ढंग से राशन का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर जनता से विश्वासघात कर रही है। अभी बिजली दरों में बढ़ोतरी कर जनता की कमर तोड़कर रख दी है, बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार तो कर नहीं पायी, लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान है, बिलों को बढ़ा-चढ़ाकर भेजा जाता है, जिसके घर में केवल बल्ब ही जलते है उनके बिल हजारों रुपये में भेज दिए जाते हैं, जिन्हें ठीक कराने के लिए लोगों को काम धंधा छोड़कर कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते है।

देश में 80 से 90% दूध मिलावटी, घातक बीमारियों का खतरा, हाई कोर्ट में रखी रिपोर्ट में हुआ खुलासा
चंडीगढ़। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) तथा केंद्र सरकार के मंत्रालयों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दाखिल जनहित याचिका में बताया गया कि देश में मिल रहे दूध व दूध से जुड़े 80 से 90 प्रतिशत उत्पाद मिलावटी हैं। हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ ने इसे रोकने के लिए उठाए कदमों की जानकारी दी। इस जानकारी को रिकार्ड में रखते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने आगे भी इसी प्रकार जांच जारी रखने का आदेश दिया है। सर्विंग इन आगेर्नाइजेशन इन लीगल इनिशिएटिव संस्था ने एडवोकेट कीरत पाल सिंह के माध्यम से याचिका दायर कर बताया कि प्रकाशित एक आर्टिकल में बताया है कि भारत के 70 प्रतिशत से अधिक दुग्ध उत्पाद राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मानकों पर सही नहीं उतरे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर भारत के दुग्ध उत्पादों की जांच नहीं की गई तो 2025 तक 87 प्रतिशत भारतीय घातक बीमारियां कैंसर आदि का शिकार हो सकते हैं।

विज्ञानं एवं तकनीकी मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 89.2 प्रतिशत दुग्ध उत्पादों में किसी न किसी तरह की मिलावट पाई है। हाई कोर्ट को बताया गया कि भारत दुग्ध उत्पाद के मामले में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल है, लेकिन यहां मिलावटी दुग्ध उत्पाद कहीं ज्यादा है। अगर आंकड़ों को देखें तो तो देश में 14 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है, जबकि खपत 65 करोड़ लीटर है। उत्पादन और खपत के बीच अंतर से साफ है कि मांग मिलावटी दूध और दुग्ध उत्पादों से पूरी की जा रही है।  केंद्र सरकार समय-समय पर मिलावटी दूध और दुग्ध उत्पादों की जांच के निर्देश जारी करती है बावजूद इसके इन निदेर्शों का पालन सख्ती से नहीं हो रहा। याची ने हाई कोर्ट से अपील की कि केंद्र सहित राज्य सरकारों को निर्देश जारी कर दूध और दुग्ध उत्पादों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और आम लोगों को जागरूक किया जाए कि वह कैसे मिलावटी दुग्ध उत्पादों की जांच कर सकते हैं। हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ ने जवाब दाखिल करते हुए बताया कि नियमित जांच जारी है। हाईकोर्ट ने जांच को भविष्य में भी ऐसे ही जारी रखने का आदेश देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया।

नकली दूध बनाने में घातक पदार्थों का होता है इस्तेमाल
हाई कोर्ट को बताया गया कि नकली दूध बनाने में घातक डिटर्जेंट, कास्टिक सोडा, सफेद पेंट, हाईड्रोपेरॉक्साइड, वनस्पति तेल, फर्टिलाइजर जैसे घातक पदार्थों का इस्तेमाल होता है। यह सभी पदार्थ मानवीय स्वास्थ्य के लिए घातक हैं और कैंसर जैसे कई घातक रोगों का कारक है।

चंडीगढ़ को मिला नया मेयर ,भाजपा ने मारी बाजी, एक वोट अवैध और आप पार्टी को तेरह मिले वोट, 14 वोट से बीजेपी की जीत,
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी को पटखनी देते हुये मेयर के पद पर फिर कब्जा कर लिया । दोनों दलों के बीच मुख्य मुकाबला था । भाजपा की सर्बजीत कौर चंडीगढ़ की मेयर चुनी गई हैं। उन्होंने 14 वोट लेकर यह बाजी मारी है। एक वोट अवैध और आप पार्टी को तेरह वोट मिले।

उल्लेखनिय है कि गत 24 दिसंबर को हुये नगर निगम चुनाव के नतीजे 27 दिसंबर को आये थे । आप पार्टी ने पहली बार चुनाव मैदान में उतरने के बाद सबसे अधिक 14 वोट हासिल किये थे तथा भाजपा को 12 वोट मिले थे । शिरोमणि अकाली दल को एक सीट मिली थी । इसके बाद मेयर बनाने को लेकर रस्साकसी चली और कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और पार्षद रहे देविंदर बावला की पार्षद पत्नी भाजपा में शामिल हो गयीं जिससे भाजपा के पार्षदों की संख्या आप के बराबर 14 हो गईं। भाजपा के पास अपनी सांसद होने के नाते एक वोट अलग से था । वहीं वोटिंग में कांग्रेस के सात पार्षद और अकाली दल के एक पार्षद ने मतदान में भाग नहीं लिया ।

मतदान में आप का एक वोट अवैध होने के कारण आप पार्षदों ने हंगामा किया । उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर एक वोट खराब की गई । आप का कहना है कि जब तक उनका मेयर नहीं बनाया जाता तब तक वे यहीं डटे रहेंगे । उन्होंने दोबारा वोटिंग  कराने की मांग की ।

चंडीगढ़ में आप
चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) पहली बार ही चुनाव मैदान में उतरी और सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। इस नतीजे से देश के बड़े राजनीतिक दलों विशेष कर भाजपा व कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इन चुनावों में सत्तारूढ़ कांग्रेस को जीत की बड़ी उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही जबकि भाजपा दूसरे नंबर पर रही। चंडीगढ़ नगर निगम की कुल 35 सीटों में से 14 आप की झोली में गई और भाजपा को 12 और कांग्रेस को 8 सीटें मिलीं, जबकि अकाली दल- बसपा गठबंधन को मात्र एक सीट पर संतोष करना पड़ा। इसके पहले वहां निगम पर भाजपा का कब्जा था। हालांकि वहां के लोगों ने भाजपा को इस बार सिरे से खारिज तो नहीं किया, लेकिन इस बार लोगों ने आप पर ज्यादा भरोसा जताया है। इससे पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर नए समीकरण बनने की संभावना बन गई है। वैसे ये चुनाव एक ऐसे समय में हुए हैं जब राज्य में विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी चल रही है। राजनीतिक इससे लिए पहले से अपने समीकरण बना चुके हैं और उनमें बदलाव की भी संभावना बनी हुई है। निगम चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए चुनौती साबित होते दिख रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अचानक चुनाव लड़ने का फैसला नहीं किया है, बल्कि पिछले आम चुनावोें से ही उसने तैयारियां शुरू कर दी थीं। पंजाब में जब अकाली दल भाजपा का गठबंधन टूटा और अकाली दल बसपा गठबंधन बना तो उसमें दलित मतों को लेकर एक नया समीकरण दिखाई देने लगा। इसकी काट में कांग्रेस नेतृत्व ने एक दलित को मुख्यमंत्री बना दिया, तो अकाली दल का समीकरण कमजोर पड़ गया। इसी बीच आम आदमी पार्टी अपने दिल्ली मॉडल को आधार बनाकर लोकलुभावन घोषणाएं शुरू कर दीं और दलितों के लिए बनाई योजनाओं की भी घोषणा कर दी। पंजाब में दलित मतदाताओं की काफी अहमियत है। अब तक अकाली, भाजपा व कांग्रेस ही अपना दबदबा मानकर चलती थी लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने मैदान में उतर कर पंजाब में सभी दलों के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। अगली सरकार किसकी बनेगी, लेकिन चंडीगढ़ में आप ने अपना प्रभाव दिखा दिया है।

करतारपुर कॉरिडोर खुला, श्रद्धालुओं के लिये पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
चंडीगढ़। गुरू नानक देव जयंती की 19 नवम्बर को जयंती से ऐन पहले पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब के दर्शनार्थ बुधवार से कॉरिडोर खोले जाने के साथ ही वहां जाने वाले भारतीय विशेषकर सिख श्रद्धालुओं के लिये पूर्वाहन 11 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। करतारपुर साहिब केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति होगी जिन्हें कोविड टीकाकरण की दोनों डोज लगी होंगी अथवा गत 72 घंटे की कोविड19 आटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव रिपोर्ट है। श्रद्धालुओं को पाने का पानी तथा सात किलो  वजन तक का जरूरी सामान ले जाने की अनुमति होगी। इन वस्तुओं में नाकारात्मक सूची में रखी वस्तुएं वे सुरक्षा कारणों से नहीं ले जा सकेंगे।

करतारपुर साहिब के लिये 18 नवम्बर को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों तथा श्रद्धालुओं समेत 250 लोगों का पहला जत्था रवाना होगा। वहीं शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी(एसजीपीसी) अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का विशाल जत्था।9 नवम्बर को करताारपुर साहिब के लिये रवाना होगा। वहीं एसजीपीसी की ओर से करतारपुर साहिब में आज से अखंड पाठ शुरू हो गया है जिसका गुरू नानक देव की 19 नवम्बर को जयंती पर समापन होगा।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के चलते करतारपुर कॉरिडोर मार्च 2020 में बंद कर दिया गया था। केंद्र सरकार ने सिख समुदाय की भावनाओं को मद्देनजर रखते हुये गुरू नानक देव जयंती से पूर्व ही 17 नवम्बर से करतारपुर कॉरिडोर खोलने का गत मंगलवार को फैसला लिया था जिसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। केंद्र के इस फैसले का चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल(शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिअद नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पंजाब भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के समेत अनेक नेताओं, राजनीतिक दलों, सिख और धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया था तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया था।

हरीश चौधरी को पंजाब-चडीगढ़ कांग्रेस प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी मिली, राह नहीं आसान
नई दिल्ली।गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आलाकमान ने हरीश चौधरी पर विश्वास जताते हुए उन्हें पंजाब और चंडीगढ़ का कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया है। तत्काल प्रभाव से उनका कार्यकाल शुरू हो गया है।  उत्तराखंड में आगामी चुनाव को लेकर व्यस्त हरीश रावत को पंजाब की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।   पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर हरीश चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं भी दी है।

हालांकि राहुल गांधी के करीबी राजस्थान के मंत्री हरीश चौधरी के लिए राह आसान नहीं होने वाली है। राहुल गांधी के करीबी बताए जाने वाले हरीश चौधरी को यह जिम्मेदारी ऐसे समय पर दी गई है जब पंजाब में कांग्रेस पार्टी आंतरिक कलह से जूझ रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह से टकराव के बाद प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए नवजोत सिंह सिद्धू नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी नाराज बताए जा रहे हैं।