beniwal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एक समय था जब विधानसभा जाते डरते थे किरोड़ी : बेनीवाल ने ब्लैकमेल करने के लगाए आरोप, कहा- 200 करोड़ रुपए लेकर उड़ाए थे हेलिकॉप्टर
जयपुर। एसआई भर्ती परीक्षा निरस्त करने के मुद्दे पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और आरएलपी प्रमुख सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच जुबानी जंग बढ़ गई है। किरोड़ीलाल मीणा के मीडिया के सामने बेनीवाल पर लगाए आरोपों के बाद  बेनीवाल ने भी मीणा पर हमला बोला है। बेनीवाल ने मीणा पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए। बेनीवाल ने कहा है कि मीणा ने 2013 में 200 करोड़ रुपए लेकर हेलिकॉप्टर उड़ाए थे। जो लोग पार्टियां बनाने का दावा करते थे, उनकी दुकानों पर ताले लग गए हैं।

मीणा आंदोलन करते हैं और बाद में लोगों को ब्लैकमेल कर अपना काम सिद्ध करते हैं। वे मेरी क्या पोल खोलेंगे, उनसे तो उनके भाई ही परेशान हैं। अब वे लोग बरसाती मेढकों की तरह फुदक रहे हैं और तथ्यहीन बातें और बयान देकर सुर्खियां बटोरने में जुटे हैं। एक समय था जब मीणा विधानसभा में जाने से डरते थे, कि कहीं पूर्व मंत्री रमेश मीणा और पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला उन पर हमला न कर दें। उस समय हमेशा मुझे अपने साथ रखते थे।

वर्ष 2016 के राज्यसभा चुनाव को लेकर मैंने सबूत दिए तो मीणा को आरोप लगाना भारी पड़ेगा। किसान आंदोलन के वक्त जब मैं किसानों के लिए लड़ रहा था तो मीणा ने बॉर्डर पर बैठे किसानों को आतंकवादी कहा था। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर बेनीवाल ने कहा कि सरकार के मंत्री और अधिकारी नहीं चाहते थे कि एसआई भर्ती परीक्षा रद्द हो। अगर फर्जी तरीके से ये एसआई थानों में लग जाते तो भविष्य में यह लोग राजस्थान को लूटकर रख देते।

सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के लिए उमड़ेगा जन सैलाब, हनुमान बेनीवाल ने की घोषणा, कहा- बेरोजगारों के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़
जयपुर। प्रदेश में एसआई भर्ती एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी  (आरएलपी) के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने घोषणा की है कि 25 मई को जयपुर में सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के लिए जन सैलाब उमड़ेगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की गूंज से जो भर्ती शुरू हुई, उसमें दो आरपीएससी सदस्य और कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है।

लाखों बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, लेकिन अब फैसला होकर रहेगा। बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में एसआई भर्ती एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन की मांग को लेकर 25 मई को राजधानी में राजस्थान के एक लाख युवा जुटेंगे तथा अपने अधिकार की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करके स्थान तय करेंगे।

हनुमान बेनीवाल का शेखर दमामी की हत्या पर भजनलाल सरकार पर हमला, दलितों पर अत्याचार रोकने में नाकाम रही सरकार
जयपुर। आरएलपी प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने सिरोही जिले के शिवंगज में दलित युवक शेखर दमामी का अपहरण करके हत्या करने के प्रकरण में भजनलाल सरकार पर हमला बोला है। बेनीवाल ने कहा है कि प्रदेश में दलितों पर बढ़ते अत्याचार के बावजूद भाजपा सरकार अपराधों को रोकने में नाकाम नजर आ रही है। सरकार घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर मृतक के परिजनों को आर्थिक पैकेज दे।

साथ ही बेनीवाल ने जालोर के सायला में बजरी से भरे डंपर के बाइक को टक्कर मारने से सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत घटना पर दुख जताते हुए प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई करने और आर्थिक पैकेज देने की मांग की है।

रेंज आईजी पर भी हो कार्रवाई : बेनीवाल
जयपुर। सांसद हनुमान बेनीवाल ने हाइवे पर स्थित एक रिसोर्ट में एक आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी द्वारा रिसोर्ट कार्मिकों के साथ की गई मारपीट पर कहा कि जिस तरह रेंज आईजी अजमेर सहित अन्य अधिकारियों ने छुपा कर इस प्रकरण को रफा-दफा करने का प्रयास किया। वह भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों पर तो कार्रवाई कर दी, लेकिन रेंज आईजी की जांच नहीं की। मामला दबाने में संलिप्त अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

हनुमान बेनीवाल के आवास पर लाखों रुपए की चोरी
जयपुर। लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल के आवास पर लाखों रुपए की चोरी हुई है। जालूपुरा थाने से 100 मीटर दूर स्थित सरकारी आवास में चोरी हुई। जानकारी के अनुसार घर से लाखों रुपए का कैश, ज्वेलरी और एंटीक सामान चोरी हुआ है। यह हादसा जालूपुरा थाने से महज 30 मीटर दूर हुआ है। सांसद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि चोर आवास से 1.5 लाख रुपए, सोने के आभूषण और एंटीक वस्तुएं चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर टीम को मौके पर पहुंची। बेनीवाल ने ट्वीट कर पुलिस अधिकारियों को भी घेरा। बेनीवाल ने बताया कि उनका घर थाने से 30 मीटर की दूरी पर है। जयपुर कमिश्नरेट में सांसद के घर चोरी हो रही है, तो फिर सामान्य लोगों का क्या हो रहा होगा। बेनीवाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस को जानकारी देने के बाद एसीएस होम को भी उनके घर पर चोरी होने की सूचना दी।

अग्रिपथ योजना : रालोपा की हुंकार रैली में गांवों से पहुंच रहे कई अग्रिवीर, बेनिवाल करेंगे संबोधित
जोधपुर। शहर में अग्निपथ योजना के विरोध में राष्ट्र्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जवान हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। रावण का चबूतरा स्थल पर अग्रिवीरों का आना ग्रामीण क्षेत्रों से शुरू हो गया है। बसों, कारों और दुपहिय वाहनों के माध्यम से अग्रिवीर पहुंच रहे है। रैली को लेकर रालोपा की तरफ से कई दिनों से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। आज सोमवार को रैली का आयोजन रखा गया है। साथ ही रावण चबूतरा पर आम सभा भी होगी। जिसे नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल संबोधित करेंगे।
रावण का चबूतरा स्थल के आस पास भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है। गांवों से आ रहे अग्रिवीरों के वाहनों की पार्किं ग भी पुलिस ने निर्धारित कर दी है। पार्टी की तरफ से रविवार को पुखराज गर्ग ने बताया था कि संविदा भर्ती को लेकर युवाओं में आक्रोश बना है।

इधर इधर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात ने ट्रेफिक व्यवस्था बनी रहे इसके चलते रुट डायवर्ट किया है। केन्द्र सरकार के सेना में संविदा भर्ती के निर्णय के विरोध में रावण का चबूतरा मैदान में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। आमसभा के दौरान बरकत्तुला खाँ स्टेडियम जोधपुर के आस-पास के प्रमुख मार्ग श्रीराम एक्सीलेन्सी चौराहा से 12वीं रोड़, 12वीं रोड़ से दल्ले खाँ की चक्की, दल्ले खाँ की चक्की से श्रीराम एक्सीलेन्सी चौराहा के बीच काफी भीड़-भाड़ रहेगी। पुलिस ने ट्रेफिक व्यवस्था बनी रहे इसके लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने के निर्देश दिए थे।

अग्निपथ योजना को लेना होगा वापस : बेनीवाल
जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल 27 जून को जोधपुर में प्रस्तावित अपनी रैली को लेकर ताकत झोंक रहे हैं। इसके लिए जोधपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में उन्होंने रैली की। बाड़मेर रवाना होने से पहले हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भले ही केंद्र द्र सरकार ने कह दिया है कि वह अग्निपथ योजना वापस नहीं लेंगे, लेकिन हम युवाओं को भरोसा दिलाते हैं कि यह योजना वापस होगी।

बेनीवाल बाड़मेर तथा जैसलमेर जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने आगामी 27 जून को जोधपुर मुख्यालय पर प्रस्तावित युवा हुंकार महारैली को लेकर जन सम्पर्क किया।

मोदी सरकार ने बनाई जवानों को धोखा देने की रणनीति, एक लाख युवाओं की रैली कर करेंगे विरोध : बेनीवाल
जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी टीओडी का विरोध करेगी। बेनीवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले किसानों के साथ धोखा किया, अब युवाओं के साथ धोखा करने की रणनीति तैयार की है। पार्टी इसके खिलाफ हर स्तर पर विरोध करेगी, जिसकी शुरुआत 27 जून को जोधपुर में एक लाख युवाओं की रैली से होगी, जिसमें युवा सरकार के इस फैसले का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि नियम को रद्द करवाने के लिए रेलवे स्टेशन के ट्रैक को भी रोकना पड़ा, तो रोकेंगे।

बेनीवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ना सिर्फ सेना को खत्म करने पर तुली है, बल्कि जो रेजिमेंट बनी हुई है, उनको भी खत्म करना चाहती है। देश में गोरखा रेजिमेंट्, सिख रेजीमेंट, जाट रेजीमेंट और  राजपूत रेजीमेंट सहित अन्य रेजीमेंट चलती है। उसे मोदी सरकार समाप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह के हालात है, उनके लिए सिर्फ मोदी सरकार जिम्मेदार है। पहले मोदी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया । तीन कूषि कानून लेकर आए, अब जवानों के साथ धोखा करने की रणनीति तैयार की है, लेकिन आरएलपी जवानों के लिए मैदान में है।

कमला बेनीवाल ने मुकुल वासनिक को जीतने पर दी बधाई
जयपुर। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक ने पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। बेनीवाल ने उन्हें जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यसभा में चुने जाने से राजस्थान के मुद्दे पर सदन में तेजी से उठेंगे।

इस अवसर पर वासनिक ने कमला बेनीवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस के टिकट पर जीते तीनों राज्यसभा सदस्य राजस्थान के हितों के संरक्षण को महत्व देते हुए राज्य सभा में इसको जोर शोर से उठाएंगे। साथ ही, राजस्थान सरकार की  जनहितेषी नीतियो का उल्लेख भी सदन में करेंगे। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव में वासनिक ने कले ही जीत दर्ज कराई है । वे बेनीवाल से मिलने उनके निवास पर गए।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बैठक में तस्करी में लिप्त बच्चों को लेकर चर्चा
जयपुर। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोग की फुल कमिशन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न बाल संरक्षण के विषयों को लेकर चर्चा की गई। बाल आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने बताया कि उनकी 4 दिवसीय बिहार दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए। बाल श्रम और बाल तस्करी में लिप्त बच्चों और उनके पुनर्वास को लेकर चर्चा की गई। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि सामाजिक और आर्थिक कारणों के चलते बिहार से बाल श्रमिकों का राजस्थान में आगमन होता है। आंकड़ों के विश्लेषण से सामने आया कि राजस्थान में अन्य राज्यों से मुक्त कराए गए बच्चों में अधिकांश बिहार राज्य के निवासी हैं। अध्यक्ष ने बताया कि बिहार के बच्चों को जब रेस्क्यू कर वापस भेजा जाता है, तो समन्वय संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही उनके पुनर्वास और फॉलोअप संबंधी समस्याएं भी आती है।

राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से इन समस्याओं के निराकरण दिशा में सुझाव रखे गए। इसके बाद बैठक में तय किया गया कि राजस्थान और बिहार के बीच नया एमओयू किया जाएगा। इसके साथ ही नोडल ऑफिसर और नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इससे सीधा संपर्क किया जा सके। बिहार आयोग की ओर से चाइल्ड लेबर ट्रैकिंग सिस्टम से राजस्थान को भी जोड़ने की बात कही गई, जिससे सही समय पर जानकारी मिल सके। बैठक में राजस्थान से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, आयोग की सदस्य डॉ. वीजेंद्र सिंह, शिवभगवान नागा, वंदना व्यास और नुसरत नकवी सहित आयोग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सीआईडी सीबी ने किरोड़ी और बेनीवाल को माना दोषी
जयपुर। बांदीकुई में रेलवे ट्रैक रोकने, राजकार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर लेवा हमला करने के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस मुख्यालय की सीआईडी सीबी में तैनात पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा, लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल और विधायक गोपीचंद मीणा समेत 28 लोगों को दोषी मानकर पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर को चालान पेश करने के आदेश दिए हैं। केस में जांच अधिकारी को धारा 147, 148, 149, 332, 353, 336 आईपीसी और 3 पीडीपीपी एक्ट में चालान पेश कर 15 दिनों में रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजनी होगी।

तीन साल बाद चालान होगा पेश
दौसा कोतवाली के थानाप्रभारी रहे गणपतराम ने 15 मई, 2019 को रिपोर्ट दी कि 13 मई को संत सुन्दर दास स्मारक के पास खाली मैदान पर डॉ. किरोड़ी लाल मीना सांसद राज्यसभा ने थानागाजी अलवर में हुई सामूहिक गैंगरेप की घटना के संबंध में विरोध सभा की थी। यहां पर उन्होंने जाब्ते के साथ ड्यूटी की। यहां सभा समाप्त होने के बाद तीन बजे किरोड़ी मीना, हनुमान बेनीवाल, विधायक गोपीचंद करीब 1500 लोगों के साथ जुलूस बनाकर दौसा शहर की ओर रवाना हुए। इस दौरान इन्होंने रेलवे ट्रैक पर सभा की और अचानक बांदीकुई रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया। जब इन्हें ट्रैक खाली करने के लिए कहा तो पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे पुलिस के हथियार टूट गए और 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस संबंध में 71 लोगों को नामजद किया गया और 600-700 लोगों को अन्य में रखा गया।

भाजपा राज में भी टूटे मंदिर, तब चुप क्यों रहे-बेनीवाल
उदयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रमुख व सांसद हनुमान बेनीवाल ने अलवर में गत दिनों हुई मंदिर तोड़ने के मुद्दे पर कहा कि मंदिर टूटने ही नहीं चाहिए, लेकिन वर्ष 2013 से 2018 तक भाजपा के शासन काल में भी कई मंदिर टूटे, तब ये नेता सवाल क्यों नहीं कर रहे थे। मैंने और घनश्याम तिवाड़ी ने ही विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। भाजपा नेताओं को तब भी मंदिर तोड़ने के खिलाफ खड़े होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री यूनुस खान ने भी 18 सिविल लाइंस स्थित मकान में शिव मंदिर को तोड़कर दूसरा सिस्टम किया था।

आरएलपी प्रमुख बेनीवाल उदयपुर में उनके प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट है। दु:खी आदमी पुलिस के बजाय कुछ राशि देकर अपराधियों से सहायता लेने को विवश हो रहे है। महिला अपराध में राजस्थान एक नंबर पर आ गया है। सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं राजस्थान में सबसे ज्यादा हो रही हैं। पिछले 22 साल से  गहलोत-वसुंधरा का गठजोड़ है जिससे पुलिस का मनोबल घटा है। हम चाहते हैं कि पुलिस एक्ट में बदलाव हो और लोगों को टोल टैक्स नहीं देना पड़े। इसके लिए हम जल्द ही जोधपुर और फिर मेवाड़ में बड़ी रैली करेंगे।

दम है तो कश्मीर को छुड़ाकर लाएं
बेनीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा आज धर्म के नाम पर दिल्ली की सत्ता में बैठी है। कांग्रेस का पाला खाली है, इसलिए गोल पर गोल कर रहे हैं। सरकार बेरोजगारी, कोरोना आदि में मामलों में विफल रही है। चीन ने दो बार आंखें दिखाई। उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री से पूछा कि हिंदुस्तान कश्मीर को छुड़ाने के लिए कब दम दिखाएगा। दम है तो पाक अधिकृत कश्मीर को छुड़ाकर लाएं।

सभी 200 सीटों पर लड़ेंगी आरएलपी
बेनीवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 200 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी, चाहे परिणाम कुछ भी रहे। बेरोजगारी की समस्या पूरे राजस्थान में है। बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर राजसमंद के दरीबा में पार्टी धरना देगी।

प्रो. सिंह को बर्खास्तगी की करेंगे मांग
बेनीवाल ने सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह को भी बर्खास्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल से बात करने का भरोसा दिया। वार्ता में आरपीएल के प्रदेश महामंत्री उदयलाल डांगी सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष भी मौजूद थे।