speaker - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राहुल गांधी बनाम सरकार: चीनी घुसपैठ वाले राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में भारी हंगामा, सत्तापक्ष ने जताया विरोध
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के चीन के संदर्भ में एक बयान को लेकर सदन में भारी हंगामे के कारण कार्यवाही दूसरी बार स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के बयान पर हंगामे के कारण एक बार सदन स्थगित होने के बाद कार्यवाही तीन बजे शुरू हुयी। राहुल गांधी ने दोबारा अपना पक्ष रखते हुये कहा कि वह मौलिक प्रश्न उठा रहे थे, जो भारत और चीन के संबंध में है।

कैलाश पर्वत पर क्या हुआ उस पर अपनी बात रखना चाहते हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। चीन की सेना कैलाश की चोटी की तरफ बढ रही थी। उनके बार-बार चीन के मामले को उठाने पर सत्तापक्ष की ओर से कई सदस्यों ने खड़े होकर विरोध किया। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी पहले की बात को ही दोहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वह पहले की बात को नहीं दोहरायेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के भाषण के बीच हस्तक्षेप करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता जो कह रहे हैं उसका आधार क्या है। वह पूरी तरह काल्पनिक बातें कर रहे हैं इसलिए इस विषय पर रोका जाना चाहिए। राहुल गांधी ने फिर से अपनी बात रखने की कोशिश की तब रिजिजू ने कहा कि देश को नीचा दिखाकर आपको क्या फायदा मिलने वाला है। एक ऐसी बात कर रहे हैं जिसका यहां कोई औचित्य नहीं है। सदन में ऐसी बात नहीं बोलनी चाहिए जिससे सेना को मनोबल गिरे। राहुल गांधी उस विषय के बारे में बात कर रहे हैं जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन नियम प्रक्रियाओं से चलेगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखें। आसन की व्यवस्था की लगातार आप अवमानना कर रहे हैं। सरकार की नीतियों पर बोलें। अगर सेना की आलोचना करेंगे तो यह उचित नहीं है। सदन में उन तथ्यों को बोलें जो देशहित हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सेना का हर जवान वास्तविकता को जानता है। उसके बाद सदन में भारी हंगामा हो गया जिसके कारण कार्यवाही को चार बजे तक स्थगित कर दी गयी।

इससे पहले राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान एक पूर्व सेना प्रमुख की एक अप्रकाशित पुस्तक के हवाले से भारत चीन सीमा पर डोकलाम के संदर्भ में कुछ कहने का प्रयास किया। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि किसी मैगजीन के हवाले से सदन में कोई बात कहना नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी अप्रकाशित पुस्तक का हवाला देकर विपक्ष के नेता सदन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच नोकझोंक होने लगी। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कहा सदन के नियमों का उल्लेख करते हुए व्यवस्था दी कि सदन में किसी अखबार की कटिंग, पत्रिका या किसी पुस्तक में प्रकाशित बातों के आधार पर कोई सदस्य अपनी बात नहीं रख सकता।

इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह तथा संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी राजनाथ सिंह की आपत्ति का समर्थन किया और कहा कि विपक्ष के नेता को किसी पत्रिका के आधार पर अपनी बात सदन में रखने का अधिकार नहीं है। इस बीच दोनों पक्ष के सदस्यों ने नियमों का हवाला दिया जिस पर बिरला ने कहा कि वह जो व्यवस्था दे रहे हैं वह नियमों के आधार पर है और सभी सदस्यों को उसका पालन करना चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि रक्षा मंत्री सिर्फ इतना ही पूछ रहे हैं कि जिस पुस्तक को उद्ध़त किया जा रहा है वह छपी ही नहीं है तो वह कहां से उल्लेख कर रहे हैं। उनका कहना था कि खुद विपक्ष के नेता कह रहे हैं कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है। अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता को बोलने का अधिकार है, लेकिन जब अध्यक्ष ने व्यवस्था दी है तो उसका पालन किया जाना चाहिए, विपक्ष के नेता किसी अन्य की लिखी बातों को नहीं बोल सकते। वह नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि जब अध्यक्ष व्यवस्था दे चुके हैं तो विपक्ष के नेता को उसका पालन करना चाहिए। उनका कहना था कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के नेता की बात सुनने के लिए सदन में बैठे हैं इसलिए उन्हें नियम के तहत बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन नियम से चलता है और यदि विपक्ष के नेता व्यवस्था को नहीं मानते हैं और अध्यक्ष बार बार व्यवस्था दे चुके हैं और विपक्ष के नेता तब भी व्यवस्था को मानने को तैयार नहीं हैं तो इस पर भी विचार किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि जब विपक्ष के नेता नहीं मानते हैं तो नये सदस्यों से नियमों का पालन कराना कठिन हो जाएगा इसलिए अध्यक्ष को नियम बनाने चाहिए कि सदन कैसे चलेगा।

रक्षा मंत्री के फिर आपत्ति जताने के बावजूद जब राहुल गांधी ने बार बार उसी तथ्य का उल्लेख करने का प्रयास किया तो सदन में हंगामा तेज हो गया। इस पर अध्यक्ष ने राहुल गांधी को रोका और कहा कि किसी भी सदस्य को आसन का अपमान करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने विपक्ष के नेता को चेतावनी दी कि वह व्यवस्था का पालन करते हुए अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि यदि वह मनमानी करते हैं तो ऐसे में सदन नहीं चल सकता। व्यवस्था का पालन सभी सदस्यों को करना है और यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह दूसरे सदस्य को बोलने के लिए बुला लेंगें।

हंगामे के बीच सत्ता पक्ष के डॉ निशिकांत दुबे ने भी नियमों का उल्लेख करते कहा कि अखबार की कटिंग या किताब या अप्रमाणिक विषय का उद्धरण नहीं दिया जाना चाहिए। अध्यक्ष ओम बिरला ने भी राहुल गांधी से कहा कि सदन में मर्यादा बनाए रखने की जरूरत है और जो प्रामाणिक है उसी का उल्लेख किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को नियमों का पालन करना चाहिए। बिरला ने तीखे लहजे में कहा कि अध्यक्ष ने व्यवस्था बता दी है और उसको चुनौती नहीं दी जा सकती है इसलिए विपक्ष के नेता को अपनी बात में पुस्तक या किसी अखबार की कटिंग का उल्लेख नहीं करना चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि जब अध्यक्ष व्यवस्था दे चुके हैं तो विपक्ष के नेता को उसका पालन करना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि वह सिर्फ सत्तापक्ष के नेता सूर्या के उठाए सवालों का जवाब दे रहे हैं यदि वह मुद्दे नहीं उठाते तो वह उसका उल्लेख नहीं करते लेकिन बिरला ने कहा कि सत्तापक्ष के सांसद ने जो मुद्दे उठाए हैं वे सब पहले से ही संसद की कार्यवाही में है और यदि ऐसा नहीं होता तो वह उनको भी बोलने की अनुमति नहीं देते। उनका कहना था कि सभी सदस्यों को नियमों और मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि चीन का मुद्दा बहुत संवेदनशील है और उस पर बोलने की राहुल गांधी को इजाजत दी जानी चाहिए।

कांग्रेस के के सी वेणुगोपाल ने कहा कि नियम है कि सदन में नियम 349 के तहत संवेदनशील मुद्दों को पत्रिका में छपे लेख को उद्धृत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के नियम सिर्फ विपक्ष के सदस्यों के लिए हैं ऐसा प्रतीत होता है। जब राहुल गांधी ने कहा कि वह पुस्तक का उल्लेख नहीं करेंगे लेकिन उसको लेकर चर्चा तो कर सकते हैं, इस पर अध्यक्ष ने कहा कि उस मुद्दे का जिक्र नहीं किया जा सकता है। उनका कहना था कि विपक्ष के नेता अध्यक्ष की दी गयी व्यवस्था का उल्लंघन करते हैं तो यह भी अनुचित है और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। जब राहुल गांधी ने कहा कि अध्यक्ष ही बता दें कि उन्हें क्या करना चाहिए। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह उनके सलाहकार नहीं हैं लेकिन अध्यक्ष होने के नाते उनका दायित्व है कि सदन नियमों से चले। विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी है कि वह सदन को नियम से चलने में सहयोग करें। उनका कहना था कि यदि विपक्ष के नेता व्यवस्था को नहीं मानते हैं और कुर्सी का अपमान करते ही रहते हैं तो यह उचित नहीं है।

विपक्ष के नेता ने कहा कि वह भारत और चीन के संबंधों के बारे में वह बोलना चाहते हैं इस पर भी बोलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता पक्ष विपक्षी दल पर, विपक्ष के चरित्र पर टिप्पणी करते हैं उनको बोलने दिया जाता है लेकिन उनको रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने जब पहले की तरह ही बोलना शुरु किया तो अध्यक्ष ने फिर आपत्ति जताई और कहा कि ऐसा लगता है कि विपक्ष के नेता सदन में कुछ बोलना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नियम 353 के तहत जो व्यवस्था है उसमें यदि किसी व्यक्ति का नाम लेते हैं तो उसकी अनुमति लेनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सदन नियम प्रक्रिया से चलेगा बार बार आसन की अवमानना से नहीं चलेगा और यदि विपक्ष के नेता नहीं बोलना चाहते हैं तो वह अगले वक्ता का नाम पुकारेंगे। उनका कहना था कि सबको बोलने का अधिकार है लेकिन नियम प्रक्रिया के तहत और तथ्यों, पर बोलना पड़ेगा। सदस्यों को नीतियों पर बोलने और आलोचना करने का अधिकार है।

विधानसभा में एक्स्ट्रा कैमरों पर मचा घमासान : स्पीकर बोले- निजता का हनन नहीं होगा, विपक्ष ने किया हंगामा
जयपुर। विधानसभा में विपक्ष की तरफ लगाए गए कैमरों का मुद्दा बुधवार को भी हावी रहा। विपक्ष के सदस्यों ने सदन में एक्स्ट्रा कैमरे लगाए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई और सवाल उठाए। विपक्ष ने आरोप लगाया कि ये कैमरे सदन स्थगित होने के बाद भी चालू रहते हैं और इनके एक्सेस को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार और विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि इन कैमरों का यूट्यूब से कोई सीधा एक्सेस है या नहीं और यह भी स्पष्ट करें कि आखिर किसके निर्देश पर ये कैमरे लगाए गए।

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विपक्ष के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि सदन में कैमरे कोई नई बात नहीं हैं। विधानसभा भवन की स्थापना से ही कैमरे लगे हुए हैं और समय-समय पर तकनीकी अपग्रेडेशन के तहत इन्हें बदला जाता रहा है। स्पीकर ने कहा कि कैमरों से केवल वीडियो रिकॉर्डिंग होती है, इनमें किसी भी प्रकार का ऑडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि कैमरों से किसी की निजता का हनन नहीं होगा और न ही भविष्य में ऐसी कोई स्थिति बनेगी।

स्पीकर ने कहा कि 15वीं विधानसभा से ही यूट्यूब पर लाइव प्रसारण शुरू किया गया था, जिसके लिए पूरे सदन में कैमरे आवश्यक हैं। इसके अलावा राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जैसे बड़े आयोजनों के प्रसारण और विभिन्न कोणों से कवरेज के लिए भी कैमरे लगाए जाते हैं। अफसरों की अनुपस्थिति पर उठते सवालों के मद्देनजर ऑफिसर्स गैलरी में भी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने दोहराया कि यह केवल तकनीकी प्रक्रिया है और किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। अध्यक्ष के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वेल में नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। इसी दौरान सदन ने झालावाड़ हादसे में मारे गए मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि दी। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

ओम बिरला स्पीकर बनने के बाद पहली बार आए: हिंडोली, बूंदी और कोटा में रोड शो
जयपुर। लोकसभा में दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र कोटा-बूंदी में आए ओम बिरला का यहां जोरदार स्वागत किया गया। बिरला ने बूंदी के हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से पहुंचे और उसके बाद हिंडोली से बूंदी तक पहले चरण का रोड शो किया।

ओम बिरला खुली जीप में भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ सड़कों पर आम जनता का अभिवादन करते हुए हिंडोली से बूंदी की तरफ रवाना हुए। उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन की भीड़ उमड़ी। साथ में गाड़ियों का भी लंबा काफिला था। आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका फूल मालाओं और फूल बरसाकर स्वागत किया। बिरला ने पहले चरण में हिंडोली से लेकर बूंदी के सर्किट हाउस तक रोड शो किया। रोड शो का दूसरा चरण कोटा में करेंगे। रोड शो के दौरान उनके साथ कोटा-बूंदी और आसपास के जिलों के विधायक, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा, सहित कोटा के स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ओम बिरला लोकसभा में दूसरी बार अध्यक्ष बनने वाले राजस्थान के दूसरे नेता हैं। इससे पहले कांग्रेस के बलराम जाखड़ कांग्रेस की सरकार के वक्त लोकसभा के दो बार अध्यक्ष बने थे। बिरला के दूसरी बार इस पद पर काबिज होने से वे राजस्थान में भाजपा का एक नया पावर सेंटर माने जा रहे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष कोटा पहुंचे
कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार तड़के संसदीय क्षेत्र कोटा बूंदी के प्रवास पर कोटा पहुंचे।यहां उन्होंने आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार तड़के मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से कोटा पहुंचे । यहां रेलवे स्टेशन पर उनका भाजपा कार्यकतार्ओं ने स्वागत किया । इसके बाद सुबह 10:30 बजे से उन्होंने शक्ति नगर स्थित कैंप कार्यालय में आमजन से मुलाकात की। इस दौरान कोटा शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों और बूंदी जिले तक से बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे ।  मुलाकात के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया । किसी ने फसलों का मुआवजा नहीं मिलने की बात कही तो किसी ने गांव में सड़क नहीं होने से परेशानी दूर करने की मांग की।  कई लोगों ने बाहरी जिलों से कोटा में ट्रांसफर कराने की एप्लीकेशन भी बिरला को दी ।  किसी ने नगर निगम , यूआईटी और पुलिस में दर्ज मुकदमों में सुनवाई नहीं होने की भी समस्याएं बताई। लोकसभा अध्यक्ष ने मौके से ही कई अधिकारियों को फोन पर समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए ।

कई लोगों ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी । लोकसभा अध्यक्ष ने सभी से आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का समाधान किया। उनसे  मुलाकात करने वालों में कई जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। लोकसभा अध्यक्ष कोटा बूंदी प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

राहुल नार्वेकर चुने गए महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष
मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच भाजपा के विधायक राहुल नार्वेकर ने विधानसभा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। नार्वेकर 164 वोट हासिल कर के महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुने गए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के विधायक राजन साल्वी को केवल 107 मत मिले। नार्वेकर की जीत की घोषणा विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने की। शिंदे सरकार का शक्ति परीक्षण सोमवार को होगा। सपा और एआईएमआईएम ने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ मतदान से परहेज किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के राजू पाटिल ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया। शिंदे गुट के चीफ व्हिप भारत गोगावाले ने नए स्पीकर नार्वेकर को पत्र सौंपकर आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य करार देने की मांग की है।

शिवसेना के विधायक दल के नेता और चीफ व्हिप की मान्यता रद्द
नए स्पीकर राहुल नार्वेकर ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पद संभालते ही विधानसभा में शिवसेना विधायक दल के नेता और चीफ व्हिप पद पर अजय चौधरी और सुनील प्रभु की नियुक्ति रद्द कर दी है। सदन में अब शिवसेना विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और चीफ व्हिप भरत गोगावले होंगे। स्पीकर के इस फैसले पर शिवसेना ने आपत्ति जताई है। सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के इस निर्णय के खिलाफ शिवसेना कोर्ट जाएगी।

फोन के लिए सरकार का पैसा खर्च, स्पीकर ने दिए निर्देश विपक्ष के सदस्य आईफोन वापस लें
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को विधानसभा में व्यवस्था देते हुए कहा कि भाजपा विधायकों को निर्देश देता हूँ कि विधानसभा की ओर से जो विधायकों को फोन दिए गए हैं वह सभी विधायक उन्हें वापस ले लें।  इन फोन के लिए सरकार का पैसा खर्च हुआ है।

स्पीकर ने कहा कि अगर आप काम नहीं लेंगे तो उस पैसे का सही इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। स्पीकर ने विपक्ष के सभी विधायकों को दिए फोन लेने के निर्देश दिए। पार्टी के निर्देश पर बीजेपी के 3 विधायकों को छोड़ सभी ने आईफोन वापस लौटा दिए थे। अब आसन से स्पीकर ने  निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा ने सारी जानकारियां और सूचनाएं ऑनलाइन कर दी है। बजट भी डिजिटल कॉपी में ही दिया गया है। यह फोन इसलिए दिया गया, जिससे विधायकों की दक्षता बढ़ सके। विधानसभा से संबंधित सूचनाएं और डिजिटल जानकारियां अपने फोन पर एक्सेस कर सकें। स्पीकर ने कहा - मैं आपसे आग्रह तो नहीं करूंगा। क्योंकि आग्रह तो आप माने या ना माने? इसलिए आसन से स्पीकर ने बीजेपी विधायकों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आप सभी विधायक इन फोन का इस्तेमाल संसदीय कार्य में अपनी दक्षता बढ़ाने के लिए करें। स्पीकर के इस निर्देश का सदन में टेबल बजाकर स्वागत हुआ। विपक्ष के भी कुछ विधायक दिखे टेबल बजाते हुए।

बीजेपी को उल्टा पड़ा मामला, स्पीकर ने सालासर में राम दरबार को गिराने केंद्र की कार्यवाही को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
जयपुर। विधानसभा में सोमवार को सुजानगढ़ रोड पर सालासर धाम के रास्ते में बनाए गए गेट पर राम दरबार को गिराने का  मामला गुंजा। लेकिन यह मामला बीजेपी को उल्टा पड़ा। शून्यकाल में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मामला उठाया, लेकिन स्पीकर सीपी जोशी ने बोलने की अनुमति नहीं दी और व्यवस्था देते हुए कहा कि  जो विषय केंद्र का है,  उस पर राज्य विधानसभा में डिस्कस नहीं किया जा सकता। यह मामला एनएचएआई का है। उसी के ठेकेदार ने इस तरीके से मूर्ति हटाई, लेकिन जिस तरह से भगवान की मूर्ति हटाई गई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। आपकी भावना से भारत सरकार को अवगत करवा दिया जाएगा, लेकिन हाउस में यह मामला डिस्कस नहीं होगा। इसके बाद मामला शांत हुआ।

कुन्हाड़ी में तीन युवकों के नहर में डूबे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस
कोटा/जयपुर। कोटा के चंबल और कन्हाड़ी में 5 लोग डूब गए। डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कोटा जिले के कुन्हाड़ी में तीन युवकों के नहर में डूबने की सूचना पर शुक्रवार देर रात मौके पर पहुंचकर युवकों के परिजनों से मिले और कहा कि देर रात तक प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचना गंभीर चिंता की बात है।

बिड़ला ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि कोटा के कुन्हाड़ी में तीन युवकों के नहर में डूबने की सूचना पर देर रात साढ़े बारह बजे वह मौके पर पहुंचे और युवकों के परिजनों से मिला। उन्होंने कहा कि घटना दोपहर 3.30 बजे की है लेकिन देर रात तक प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं आया जो गंभीर ङ्क्षचता की बात है। ऐसे मामलों में संवेदनशीलता से काम करना चाहिए।उन्होंने कहा कि परिजनों को आश्वस्त किया कि मैं उनके साथ खड़ा हूं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन को तुरंत कार्यवाही के लिए कहा है। युवकों को तलाशने के सभी प्रयास किए जाएंगे।

इससे पहले बिड़ला अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के प्रवास के दौरान कैथून में होली पर आयोजित विभीषण मेले में हिरण्यकश्यप के पुतला दहन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक यह पर्व हमें सदमार्ग और कल्याण के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।

स्पीकर डॉ सीपी जोशी से उलझे रामनारायण मीणा, जमकर हुई नोकझोंक
जयपुर। राज्य विधानसभा में बुधवार को स्पीकर सीपी जोशी और कांग्रेस विधायक रामनारायण मीणा के बीच जमकर नोकझोंक हुई। स्पीकर ने  मीणा के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए सदन से बाहर निकालने तक की धमकी दे दी।

हुआ यूं कि प्रश्नकाल के दौरान  विधायक रामनारायण मीणा ने अन्य पिछड़ा विशेष पिछड़ा वर्ग की अधिकतम आयु सीमा को लेकर सवाल पूछा, लेकिन  स्पीकर सीपी जोशी ने मीणा के पूरक प्रश्न को असंगत माना।  मीना सवाल पूरक सवाल पूछना चाहते थे, लेकिन जोशी ने अनुमति नहीं दी और आगे का प्रश्न पुकार लिया।  मीना इस बात से खफा हो कर बोलने लगे, तो स्पीकर ने कहा आसान पैरों पर है, फिर भी आप खड़े है ये एक सीनियर जन प्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल को भी कहा आप सत्ता पक्ष के विधायकों को मर्यादा में रहने को कहे।

मुख्यमंत्री के सलाहकार को विधानसभा अध्यक्ष ने सदन से बाहर निकाला, मार्शल लेकर गए संयम लोढ़ा को सदन से बाहर
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार एवं निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा को  विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने मंगलवार को सदन से बाहर निकाला। जोशी के निर्देश पर मार्शल लोढ़ा को सदन से पकड़कर बाहर ले गए।

हुआ यूं कि सदन में ध्यानाकर्षण के जरिए संयम लोढ़ा ने सिरोही जिले के बरलूट थाना में निर्दोष नागरिक को हत्या के झूठे मामले में फंसाने में लिप्त दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने और पीड़ित को मुआवजा दिलवाने का मामला उठाते हुए वेल में आ गए और टेबल बजाने लगे। लोढ़ा को समझाने बलवान पूनिया और गिरधारी लाल भी वेल में आए, लेकिन लोढ़ा नही माने। इस पर नाराजगी जताते हुए स्पीकर ने लोढ़ा से वापस सीट पर जाने को कहा, लेकिन लोढ़ा नहीं माने तो जोशी ने मार्शल को लोढ़ा को बाहर निकालने के निर्देश दिए तो मार्शल अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ लोढ़ा को बाहर लेकर गए। इसके बाद मामला शांत हुआ।

सरकार ने खरीदी महंगी बिजली, विपक्ष ने सदन में घेरा
जयपुर। राज्य विधानसभा में गुरुवार को महंगी बिजली की खरीद को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। मामले में सरकार का बचाव करते हुए स्पीकर सीपी जोशी ने विपक्ष से इस सवाल को  अलग से लाने की बात कहीं।

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रश्नकाल में प्रदेश में बिजली खरीद का मामला उठाया। जवाब में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि 16 से ₹20 प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदने की बात पूरी तरह सही नहीं है।बिजली समस्या होने पर कुछ समय के लिए ही यह बिजली खरीद की गई थी। राठौड़ ने पूछा कि बिजली होने के बावजूद आपने अगस्त में महंगी बिजली क्यों खरीदी। इस पर भाटी ने कहा कि अगस्त माह में कोयला खदानों में पानी भर जाने से समस्या हुई, जो पूरे देश में कोयले की कमी हो गई। उस वक्त ओपन एक्सचेंज से यह बिजली खरीदी गई।

राठौड़ ने कहा कि 13097 करोड़ की बिजली खरीदी है। यह बड़ा स्कैंडल है, इस पर आधे घंटे की चर्चा करवाई जाए। मंत्री भाटी ने कहा कि किसानों को और आम लोगों को पूरी बिजली दे सके।  इस सोच के साथ हमने काम किया है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि एक ही महीने में तीन अलग-अलग कंपनियों से तीन अलग-अलग रेट पर बिजली क्यों खरीदी गई? मंत्री भाटी ने कहा कि उस समय की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमने यह निर्णय लिया था।

कब--कब खरीदी बिजली
भाटी ने बताया कि जुलाई अगस्त व सितंबर 2021 में बिजली एक्सचेंज से 16 से ₹20 प्रति यूनिट की दर से खरीदी गई। इसी तरह जुलाई-अगस्त सितंबर 2021 में बिजली की मात्रा और औसत कुछ इस प्रकार रही। जुलाई में 25.44 करोड़ यूनिट बिजली 2.91 रुपए प्रति यूनिट की दर से खरीदी गई, जिसकी लागत 75.04 करोड़ रुपए थी। इसी तरह अगस्त 2021 में 77.70 करोड़ यूनिट बिजली 6.23 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदी गई जिसकी लागत 484.13 करोड़ थी। साथ ही सितंबर 2021 में 41.37 करोड़  यूनिट बिजली 3. 55 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदी गई इसकी लागत 146.88 करोड रूपए थी।

तीन साल में सरकार ने वसूले 2176 करोड़, खर्च हुए महज 5.20 करोड़
जयपुर। प्रदेश में गो सेस पेटे की गई वसूली राशि का उपयोग नहीं होने पर विधानसभा में गुरुवार को सरकार घिरी। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा की ओर से प्रश्नकाल में यह मामला उठाया। इस दौरान लोढ़ा और स्पीकर सीपी जोशी के बीच नोकझोंक भी हुई।

वित्त मंत्री के तौर जवाब देते हुए शांति धारीवाल ने कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार को स्टाम्प ड्यूटी पर अधिभार से वर्ष 2019-20 से वर्ष 2021-22 (31.01.2022 तक) 970 करोड़ 94 लाख 74 हजार तथा मदिरा की बिक्री पर वैट पर अधिभार से वर्ष 2019-20 से 2021-22 (31.01.2022 तक) प्राप्त 1205 करोड़ 10 लाख 72 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ। अर्थात  अधिभार से प्राप्त कुल 2176 करोड़ 5 लाख 46 हजार रुपए प्राप्त हुए है। इस पर लोढ़ा ने कहा कि गौशाला विकास पर महज 5 करोड़ और बायो गैस सहभागिता योजना में महज 20 लाख रुपए खर्च हुए है, जबकि प्रदेश में 1.39 लाख गोवंश है, उसमें से महज करीब 10 लाख को लाभान्वित कर रहे है। इस पर धारीवाल ने कहा कि आपके द्वारा उठाए गए प्रश्न का इस सवाल से कोई ताल्लुक नहीं है। बायोगैस पर दूसरा कोई प्रस्ताव नहीं आया, किसके मापदंड निर्धारित किए हुए हैं। विकास पर भी 5 करोड़ ही इसलिए खर्च हुआ, क्योंकि दूसरा कोई प्रस्ताव ही नहीं आया।प्रत्येक ब्लॉक में नंदी शाला बनाने पर 111 करोड रुपए खर्च होगा। अन्य विभिन्न प्रयोजनों के लिए सहायता दी जाती है। लोढ़ा ने अन्य सवाल पूछना चाहा, लेकिन स्पीकर ने इजाजत नहीं दी। इससे लोढ़ा और स्पीकर के बीच नोंकझोंक भी हुई।

चतुराई से सवाल को आंकड़ों में फंसा दिया: कटारिया

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सवाल पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि जिस तरह का प्रश्न है और जिस तरह का उत्तर है, उससे कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा है। इन्होंने बहुत चतुराई से आंकड़ों में फंसा दिया है। मंत्री धारीवाल ने कहा कि 2020 में आपने मद्रा पर 20 प्रतिशत सेस लगाया। इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद।