conference - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान
जयपुर। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) राजस्थान की ओर से गुरुवार को जयपुर के होटल रोज आमेर में एनुअल सेशन 2025-26 एवं ‘विकसित राजस्थान: अचीविंग 4.3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बाय 2047’ विषय पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रहे।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आने वाले समय में दुनिया का नंबर एक देश बनेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार, उद्योग और समाज सभी को मिलकर काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत से आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए उद्योगपति अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करें और नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना करें। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को जॉब ऑफर लेटर भी प्रदान किए।

इस अवसर पर सीआईआई नॉर्दर्न रीजन की चेयरपर्सन एवं आनंद ग्रुप की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन अंजलि सिंह, राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, सीआईआई राजस्थान के चेयरमैन एवं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय अग्रवाल, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा और उद्योग एवं बीआईपी के आयुक्त सुरेश कुमार ओला सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

इसके अलावा सीआईआई राजस्थान के वाइस चेयरमैन एवं न्यूरोइक्विलिब्रियम डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी रजनीश भंडारी, बिट्स पिलानी के कुलपति प्रोफेसर वी. रामगोपाल राव, आर्कगेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुणाल बागला तथा सीआईआई राजस्थान के वरिष्ठ निदेशक एवं हेड नितिन गुप्ता ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

कॉन्फ्रेंस में प्रदेशभर से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और राजस्थान को 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सीबीआई की साइबर अपराध डैशबोर्ड का शुभारंभ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक नई साइबर अपराध शाखा का उद्घाटन और एक प्रमुख राष्ट्रीय साइबर अपराध डैशबोर्ड का शुभारंभ करने वाले हैं। गृह मंत्री भारत मंडपम में साइबर-सक्षम धोखाधड़ी से निपटना और इकोसिस्टम को खत्म करना विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे। यहाँ वह सीबीआई अधिकारियों के लिए एक अलंकरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे और नई सीबीआई साइबर अपराध शाखा का उद्घाटन करेंगे तथा भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) का एस4सी डैशबोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे।

इस कार्यक्रम से पहले, गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, साइबर अपराध आज दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा है। हमारी सरकार नागरिकों को इससे सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है। आज, भारत की साइबर अपराध से लडऩे की क्षमता को मजबूत करने के लिए सीबीआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करूँगा।

गृह मंत्रालय के तहत आई सी के सहयोग से सीबीआई द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल उपयोग के साथ-साथ नये जोखिम भी पैदा हुए हैं, जिनका अपराधी फायदा उठा रहे हैं। इसका उद्देश्य रोकथाम, जांच और समन्वय को मजबूत करके एक एकीकृत राष्ट्रीय रणनीति बनाना है।

इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य की एजेंसियों के वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारी, दूरसंचार और वित्तीय क्षेत्रों के नियामक, सार्वजनिक और निजी बैंक, फिनटेक कंपनियां, दूरसंचार सेवा प्रदाता और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों सहित विभिन्न हितधारक भाग लेंगे। इसके प्राथमिक उद्देश्यों में साइबर धोखाधड़ी के प्रति एक साझा समझ बनाना, धोखाधड़ी इकोसिस्टम के महत्वपूर्ण स्तंभों (वित्तीय,दूरसंचार और मानव संसाधन) की जांच करना और अंतर-एजेंसी सहयोग को मजबूत करना शामिल है। सम्मेलन में जांच और पीड़ित सुरक्षा तंत्र को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर भी चर्चा की जाएगी।

सुबोध महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय कांफ्रेस में हुआ तकनीकी-नवाचारों पर मंथन, अंतरराष्ट्रीय मल्टीडिसिप्लिनरी कॉन्फ्रेंस का समापन
जयपुर। सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय ‘इन्टरनेशनल मल्टीडिसिप्लिनरी कांफ्रेंस इन्नोवेशन एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन इमरजिंग टेक्नोलॉजीज रिसर्च एंड सस्टेनबल डवलपमेंट’ का सफल आयोजन हुआ। समापन सत्र के डोमेस्टिक एंड ओवरसीज राजस्थानी अफेयर्स के कमिश्नर डॉ मनीषा अरोड़ा, विशिष्ट अतिथि आईएससीबीए के वाईस प्रेसिडेंट प्रो महेश शर्मा, उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण रहे। कॉन्फ्रेंस के तीसरे तकनीकी सत्र में निधि सोढाणी, प्रो. विनोद भारद्वाज की अध्यक्षता में डॉ तुजा शर्मा ने अपराधों से जुड़े कानूनों एवं मानवधिकारों पर प्रकाश डाला। डॉ रोहित जैन ने सोशल मीडिया के समाज पर बढ़ते प्रभावों को रेखांकित करते हुए संस्कृति को अक्षुण्य रखने के लिए, इसके विवेकपूर्ण उपयोग की वकालत की।

प्रो.वाणी भटनागर, अनुराग लाल की अध्यक्षता में कृत्रिम बुद्धिमता पर आयोजित चौथे तकनीकी सत्र में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। समापन पर कॉन्फ्रेंस की चेयरपर्सन एवं प्राचार्या डॉ.स्वाति जैन ने आगन्तुक सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आयोजन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुबोध शिक्षा समिति के मानद सचिव एसएस बोथरा नें कॉन्फ्रेंस को बुद्धिजीवियों का मंच बताकर इसकी धरातलीय उपयोगिता को आवश्यक बताया। महाविद्यालय संयोजक डॉ राकेश हीरावत नें शोध, नवाचारों एवं कृत्रिम बुद्धिमता के दौर में भी संस्कृति को पोषित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

पूर्णिमा कॉलेज में कम्प्यूटर पर अन्तरराष्ट्रीय कांफ्रेंस शुरू, इनोवेशन को प्रोत्साहित करना उद्देश्य
जयपुर। पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की ओर से शुक्रवार को ‘परवेसिव कंप्यूटिंग एडवांसेज एंड एप्लीकेशंस’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य एआई, इंटरनेट ऑफ  थिंग्स, डेटा साइंस, रोबोटिक्स, मोबाइल नेटवर्किंग और परवेसिव कंप्यूटिंग जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों में रिसर्च और इनोवेशन को प्रोत्साहित करना है। कॉन्फ्रेंस में 300 रिसर्च पेपर प्राप्त हुए, जिनमें से 120 पेपर को प्रेजेंटेशन के लिए चुना गया है।

इन शोध पत्रों को इंस्टीट्यूशन ऑफ  इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रकाशित किया जाएगा। एनजीएफ  कॉलेज ऑफ  इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी निदेशक डॉ.शरत कौशिक, डिजिटल मीडिया टेक्नोलॉजी मुबन चोम्बुंग स्टेट यूनिवर्सिटी, थाईलैंड की एचओडी डॉ. नारुमोल चुमुआंग,डॉ. निधि सिंघल सीईओ, अमेलियोरेट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, आर्किटेक्ट राहुल सिंघी, डायरेक्टर पूर्णिमा गु्रप और डॉ. निकिता जैन एचओडीए कंप्यूटर इंजीनियरिंग उपस्थित रहे। अध्यक्षता निदेशक पूर्णिमा कॉलज डॉ. महेश बुंदेले ने कहा कि ऐसे आयोजन वैश्विक शोधकर्ताओं के बीच सहयोग बढ़ाने और नई तकनीकी दिशा तय करने में सहायक हैं। समापन सत्र में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

बीएमकॉन 2025 में ब्लड कैंसर की नवीनतम उपचार पद्धती पर होगी चर्चा, देशभर से 300 से अधिक विशेषज्ञ ब्लड कैंसर जांच एवं उपचार की पद्धतियों
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र की ओर से तीन दिवसीय बीएमकॉन की शुरुआत होगी। कॉन्फ्रेंस में देशभर से 300 से अधिक कैंसर विशेषज्ञ ब्लड कैंसर के जांच एवं उपचार की नवीनतम पद्धतियों और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

बीएमकॉन 2025 के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि ब्लड कैंसर के उपचार से संबंधित देश -विदेश में कई तरह के अनुसंधान चल रहे हैं। इसके साथ ही कई तरह की नवीनतम उपचार पद्धतियों का उपयोग चुनिन्दा सेंटर्स पर किया जा रहा है। इन अनुसंधान, पद्धतियों और चुनौतियों पर चर्चा के लिए बीएमकॉन-9 का आयोजन किया जा रहा हैं। इस मौके पर कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन मेडिकल डायरेक्टर डॉ गीतांजली अग्रवाल जोशी और डायरेक्टर मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ अजय बापना ने बीएमकॉन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
ऑर्गेनाइजिंग जॉइंट सेक्रेट्री डॉ प्रकाश सिंह शेखावत ने बताया कि तीन दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन चार वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। वर्कशॉप 15 अगस्त को चिकित्सालय परिसर में आयोजित होगी जिसमें पैथोलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ ही हैंड्सऑन ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी। इस मौके पर मॉलिक्युलर पैथोलॉजी, फ्लो साइटोमेट्री, स्टेम सेल हार्वेस्टिंग, इम्यूनो हीमेटोलॉजी विषय पर वर्कशॉप आयोजित होगी। पैथॉलिजस्ट डॉ शशि बंसल एवं डॉ रिचा गुप्ता के निर्देशन में आयोजित होने वाली इस वर्कशॉप  में देशभर से विषय विषेषज्ञों के साथ ही मेडिकल स्टूडेंटस पार्ट लेंगे और ट्रेनिंग सेशन आयोजित होंगे।

डॉ. अजय बापना ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में वर्कशॉप और सेशन के साथ ही क्विज का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें कार-टी सेल थेरेपी, माइलोमा, सीएलएल, लिम्फोमा और पीडियाट्रिक हिमेटोलॉजी सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

निम्स विवि में एआई कॉन सम्मेलन, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने लिया भाग
जयपुर। निम्स विश्वविद्यालय में निम्स एआई कॉन 2025 सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारत, जापान, अमेरिका, ग्रीस, चेक गणराज्य, हंगरी और ऑस्ट्रिया के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्घाटन भारत में चेक गणराज्य की राजदूत डॉ. एलिस्का जिगोवा ने किया। इस दौरान एआई, मशीन लर्निंग, स्मार्ट सिटीज, चिकित्सा क्षेत्र में एआई का उपयोग और औद्योगिक रोबोटिक्स जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। टोक्यो विश्वविद्यालय के डॉ. मिजूची ने एआई आधारित रोबोटिक्स पर विचार साझा किए।

वहीं, टेक्सास विश्वविद्यालय के प्रो. क्रेनोविच ने डीप लर्निंग की सफलता और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। चेक तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रो. स्विटेक ने स्मार्ट सिटीज के विकास में एआई की भूमिका पर चर्चा की। प्रो. बनर्जी (अशोका यूनिवर्सिटी) ने नैतिक एआई और पारदर्शिता पर जोर दिया। वहीं, डॉ. सेदिवी ने बड़े भाषा मॉडल्स के भविष्य पर अपने शोध प्रस्तुत किए।

सम्मेलन में मेडिकल एआई पर भी चर्चाएं हुईं, जिसमें बताया गया कि एआई के माध्यम से रोगों की त्वरित पहचान और सटीक उपचार योजना संभव है। यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने भारत-यूरोप अनुसंधान सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की।  निम्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. (डॉ.) बलवीर एस. तोमर ने कहा कि एआई केवल तकनीक नहीं, यह एक सोच की क्रांति है। यह सम्मेलन भारत को वैश्विक एआई नवाचार में अग्रणी बनाएगा।

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर में वाइस चांसलर्स सम्मेलन 2025 का सफल समापन
जोधपुर। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर (एनएलयूजे) में आयोजित दो दिवसीय वाइस चांसलर्स सम्मेलन 2025 "भारत में कानूनी शिक्षा का भविष्य" विषय पर आधारित था। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देशभर के 22 वाइस चांसलर्स ने भाग लिया। सम्मेलन ने कानूनी शिक्षा में नवाचार और सुधारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

कानूनी शिक्षा में नवाचार और सुधार पर जोर
समापन सत्र में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और कुलाधिपति न्यायमूर्ति एम.एम. श्रीवास्तव, कुलपति प्रोफेसर हरप्रीत कौर और कुलसचिव डॉ. सुनीता पंकज उपस्थिति रहे । समापन सत्र में पिछले दो दिनों की चर्चाओं का सारांश प्रस्तुत किया गया, जिसमें कानूनी शिक्षा में सुधार, अंतःविषय दृष्टिकोण और तकनीकी एकीकरण पर विशेष चर्चा हुई।

कानूनी शिक्षा में नैतिकता और समावेशिता की आवश्यकता
कुलाधिपति न्यायमूर्ति एम.एम. श्रीवास्तव ने समाज की बदलती आवश्यकताओं के साथ विकसित होने वाली और नैतिक आधारों को बनाए रखने वाली कानूनी शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि "इस सम्मेलन ने कानूनी शिक्षा को समावेशी, अभिनव और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाया है।"

सहयोग और संवाद की आवश्यकता पर बल
कुलपति प्रोफेसर हरप्रीत कौर ने सम्मेलन की सफलता में योगदान देने वाले सभी वाइस चांसलर्स और एनएलयूजे की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "संस्थानों के बीच सहयोग कानूनी शिक्षा को परिभाषित करने के लिए आवश्यक है। एनएलयूजे इस परिवर्तनकारी यात्रा में नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध है।" उन्होंने कानूनी क्षेत्र में प्रभावकारी बदलाव के लिए सतत संवाद और ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

महत्वपूर्ण निष्कर्ष और दिशानिर्देश
कुलसचिव डॉ. सुनीता पंकज ने सम्मेलन की सार्थक चर्चाओं और निष्कर्षों को रेखांकित करते हुए इसे एनएलयूजे की यात्रा में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि "वाइस चांसलर्स और नीति-निर्माताओं द्वारा साझा किए गए विचार कानूनी शिक्षा प्रणाली को आगे बढ़ाने के लिए एक दिशानिर्देश के रूप में कार्य करेंगे।" उन्होंने सम्मेलन की सफलता में एनएलयूजे के शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। वाइस चांसलर्स सम्मेलन 2025 ने कानूनी शिक्षा में उत्कृष्टता और नवाचार को बढ़ावा देने के सामूहिक संकल्प के साथ समापन किया। एनएलयूजे ने कानूनी शिक्षा में सुधार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में भी ऐसे संवाद जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में सम्मेलन
जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े राजस्थान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । विश्वविद्यालय के पोद्दार सभागार में आयोजित किया जा रहे हैं। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल हरिभाउ बागडे ने शिरकत की। इस मौके पर राज्यपाल बागड़ी ने कहा कि आज के दौर को ध्यान में रखते हुए नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से सभी शिक्षण संस्थानों को अपनाना चाहिए और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए तैयार करना चाहिए।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में केंद्र सरकार ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कहीं महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं और स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने का कार्य किया है। जिससे कि विद्यार्थी बेहतर पढ़ाई कर सके इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राजस्थान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को अपनाते हुए कई नए कोर्सेज तैयार किए हैं। जिससे कि विद्यार्थियों को इसका फायदा मिल सके कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पना काटेजा ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कई नए पाठ्यक्रम अपने गए हैं। इस मौके पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर अतुल कोठारी कार्यक्रम संयोजक और कॉलेज शिक्षा विभाग के आयुक्त डॉ ओमप्रकाश बैरवा डॉ राजीव सक्सेना शाहिद अन्य गांड मारने लोग उपस्थित रहे

राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित
झुंझुनूं। राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर सूचना केंद्र सभागार में महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन उदयपुर में आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांबू व जिला कलेक्टर रामावतार मीणा वर्चुअली जुड़े। इसके पश्चात जिला स्तरीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को विधायक राजेन्द्र भांबू व जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसका एक उदाहरण हाल ही में शुरू हुई लखपति दीदी योजना है जो कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कार्य है ।

उन्होंने कहा कि महिलाएं राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रखती है वे सरकारी योजनाओं का सकारात्मक रूप से लाभ उठाकर सशक्त बने एवं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विकसित राष्ट्र व प्रदेश की परिकल्पना को साकार बनाएं।  जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत 1 वर्ष में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओ को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भांबू ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला वर्ग के लिए भी विशेष ध्यान रखते हुए कल्याणकारी योजनाओ से सशक्त किया जा रहा है ।

विभिन्न योजनाओं के लाभान्वितों को प्रतीकात्मक चैक सौंपे , लखपति दीदियों का किया सम्मान

जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजीविका के 1007 समूह सदस्यों को 4 करोड़ 2 लाख 80 हजार रुपए का ऋण राजस्थान महिला निधि बैंक द्वारा वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त राजीविका द्वारा ही 130 स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड के रूप में 19 लाख 50 हजार की सहायता राशि वितरित की गई और इसके अलावा जिले में 1647 लखपति दीदी को सम्मान पत्र वितरित किए गए साथ ही 5 नव चयनित नमो ड्रोन दीदी को चयनित प्रमाण पत्र वितरीत किये गए । वहीं सौलर कुक सिस्टम भी वितरित किए गए।

नए आंगनबाड़ी केंद्र खुले
प्रत्येक विधानसभा में पांच नए आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया गया है। जिसमें खेतड़ी और उदयपुरवाटी सहित कुल 35 नए केंद्र आज से शुरू कर दिए गए है। प्रत्येक पंचायत समिति में एक आंगनवाड़ी केंद्र को आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा जिसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा मार्गदर्शन पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत प्रथम गर्भावस्था के दौरान पूर्व से निर्धारित 5000 की राशि के अतिरिक्त 1500 की सहायता राज्य सरकार द्वारा दिया जाना प्रारंभ किया गया है। इस योजना की 2 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक दिया गया। आज से सभी आंगनवाड़ी केंद्र पर मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना अंतर्गत आंगनवाड़ी पर आने वाले 3 से 6 वर्ष के बच्चों को स्किम्ड मिल्क पावडर से तैयार गर्म मीठा दूध सप्ताह में 3 दिन पिलाने का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडीईओ उम्मेद सिंह महला ने किया। इस दौरान प्रभारी सचिव के तौर पर आए आईएएस हर्ष सावन सुखा, जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद्र, एडीएम अजय कुमार आर्य, सुरजीत चौधरी, कृष्ण गावडिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेंद्र सिंह राठौड़, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय महला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ पवन पूनिया, एवीवीएनएल एसई महेश टीबड़ा समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

मेडिको लीगल मुद्दों पर राष्ट्रीय सम्मेलन
जयपुर। डॉक्टर्स की लीगल मामलों से संबंधित समस्याओं को लेकर यूनाइटेड प्राइवेट क्लिनिक्स एंड हॉस्पिटल्स एसोसिएशन आॅफ  राजस्थान (उपचार) और मेडिकोज लीगल एक्शन गु्रप (म्लेग) की ओर से एक शिखर सम्मेलन जयपुर में रविवार को हुआ। जयपुर में पहली बार मेडिको लीगल मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विवि के कुलपति डॉ. सुधीर भंडारी रहे, जबकि देशभर से आए प्रतिष्ठित वक्ताओं में डॉ. जैकब मैथ्यू, डॉ. गौरव अग्रवाल और डॉ. नीरज नागपाल ने भी शिरकत की।

कार्यक्रम में उपचार के संयोजक डॉ. राजशेखर यादव, जयपुर उपचार के ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाह, सचिव डॉ. राजवेंद्र सिंह चौधरी, एनएमसी सदस्य डॉ. योगेन्द्र मलिक और डॉ. अश्विनी सेतिया मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए करीब 300 डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया।

फिलिस्तीन ने पश्चिम एशिया पर रूस के प्रस्ताव का किया समर्थन
यरूशलम। फिलिस्तीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों के साथ-साथ अरब राज्यों की लीग (एलएएस) और इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की भागीदारी से एक अंतरराष्ट्रीय पश्चिम एशिया शांति सम्मेलन बुलाने के रूस के प्रस्ताव का समर्थन किया है। रूस में फिलिस्तीनी राजदूत अब्देल हाफिज नोफल ने बताया कि फिलिस्तीन, रुस के  यूएनएससी प्रस्तावों और दो-राज्य समाधान के आधार पर शांति पहल पर चर्चा करने के लिए बुलाए जाने वाले शांति सम्मेलन का समर्थन करता है।

नोफल ने कहा कि हम रूस से सहमत हैं कि क्षेत्र में निष्पक्ष और टिकाऊ समाधान का एकमात्र तरीका यूएनएससी, एलएएस और ओआईसी की भागीदारी के साथ एक अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन बुलाना है, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रस्तावों के साथ साथ दो राज्यों के सह-अस्तित्व के सिद्धांत और अरब शांति पहल  पर आधारित होगा।

अर्मेनिया का शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने का फैसला, रूस ने व्यक्त किया खेद
मॉस्को। रूस ने अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान के सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) शिखर सम्मेलन में शामिल न होने के फैसले पर खेद व्यक्त किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने यह जानकारी दी। इससे पहले दिन में पशिन्यान ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को सूचित किया कि मिन्स्क में सीएसटीओ शिखर सम्मेलन में भाग नहीं ले पाएंगे।

पेसकोव ने कहा कि अगर ऐसा है, तो हम खेद व्यक्त कर सकते है। हम समझते हैं कि प्रत्येक शासनाध्यक्ष या राष्ट्रप्रमुख की कार्यसूची में उसके अपने कार्यक्रम, अपनी परिस्थितियाँ हो सकती हैं। लेकिन कोई केवल खेद व्यक्त कर सकता है, क्योंकि ऐसी बैठकें विचारों के आदान-प्रदान और नोट्स की तुलना करने का एक बहुत अच्छा कारण हैं।