PoliceModernization - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सुरक्षा तंत्र को नई ताकत: प्रदेश के हर थानाप्रभारी को दी जा रही ऑस्ट्रिया मेड ‘ग्लॉक’ पिस्टल, भरोसे, तकनीक और ताकत का नाम है ग्लॉक पिस्टल
जयपुर। राजस्थान पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मॉडर्नाइजेशन योजना के तहत प्रदेश के अधिकांश पुलिस निरीक्षकों को ऑस्ट्रिया में निर्मित अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल दी गई है। लगभग सवा लाख रुपए कीमत की यह पिस्टल आधुनिक तकनीक से लैस है और विश्वभर में सुरक्षा बलों की ओर से भरोसे के साथ इस्तेमाल की जाती है। अब तक कुछ ही थानाप्रभारियों को यह पिस्टल मिलना बाकी है। यह पिस्टल जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 के वित्तीय वर्ष के तहत दी गई है।

अब हर थाना प्रभारी के पास ग्लॉक पिस्टल

अब तक एक जिले में केवल दो ग्लॉक पिस्टल ही उपलब्ध होती थीं लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब हर थाना प्रभारी को यह आधुनिक हथियार दिया गया है। इससे थानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत, सटीक और प्रभावी कार्रवाई में मदद मिलेगी। यह बदलाव फील्ड लेवल पर पुलिस की ताकत को मजबूत करने के लिए किया गया है।

9 एमएम पिस्टल से हल्की ज्यादा आधुनिक है ग्लॉक

पहले थाना प्रभारियों के पास 9 एमएम पिस्टल होती थी जिसका वजन करीब 600 ग्राम था। नई ग्लॉक पिस्टल का वजन लगभग 525 ग्राम हैए जिससे यह हल्की, संतुलित और इस्तेमाल में अधिक सुविधाजनक है। हल्का वजन होने के कारण पुलिसकर्मियों को लंबी ड्यूटी और आपात परिस्थितियों में बेहतर नियंत्रण और तेजी मिलती है। 9एमएम पिस्टल लोहे और ग्लॉक पॉलीमर फ्रेम से बनी है।

प्रदेश पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसी को भी दी गई

केवल प्रदेश पुलिस ही नहीं बल्कि एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), इमरजेंसी रिस्पांस टीम (ईआरटी) और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को भी ग्लॉक पिस्टल उपलब्ध कराई गई है। ये सभी इकाइयां संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैनात रहती हैं, ऐसे में आधुनिक हथियार उनके लिए बेहद जरूरी माने जा रहे हैं।

प्रदेश में आधुनिकीकरण के तहत पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए राजथान के ज्यादातर थानाप्रभारियों को ग्लॉक पिस्टल दी गई है। जल्द ही सभी को उपलब्ध करा दी जाएगी।