medium - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विदेशों में सामग्री पहुंचाने का बन रहा सशक्त माध्यम
कोटा। अगर आप भी विदेश में रहने वाले अपने परिचितों और रिश्तेदारों तक कोई सामग्राी भेजना चाहते हैं तो भारत की डाक विभाग की सेवाएं बेहतर विकल्प हैं। वर्तमान में विदेशों में अपने परिचितों तक सामग्री पहुंचाने के लिए भारत का डाक विभाग सशक्त माध्यम बना हुआ है। आज भी डाक विभाग पर लोगों का भरोसा कायम है। कोटा शहर से प्रतिदिन 20 से 25 आर्टिकल (सामग्री)  विदेशों में भेजी जा रही है। विभाग में नवाचार होने से अब आप आसानी से यहां से भेजे जानी वाली सामग्री को ट्रैक कर सकते हैं। ऐसे में विदेशों में कोई भी सामान भेजना काफी सुविधाजनक साबित हो रहा है।

फैैक्ट फाइल
72 डाकघर कोटा संभाग में
03 प्रमुख सेवाएं पार्सल की
125 देशों से अनुबंध
03 से 7 दिन सामग्री पहुंचने की अवधि
20 से 25 विदेशी डाक कोटा से जाती है

विश्व के 125 देशों से अनुबंध
डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार भारतीय डाक विभाग ने विश्व के 125 देशों से डाक के माध्यम से सामग्री पहुंचाने का अनुबंध कर रखा है। इसमें अमरीका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस सहित विश्व के सभी बड़े देश शामिल हैं।  इन देशों में डाक विभाग की स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री पोस्ट और पार्सल पोस्ट से सामग्री भेजी जाती है। इसके लिए डाक विभाग में सामग्री की डिटेल को लेकर फार्म भरा जाता है। इसके बाद सामग्री के हिसाब से शुल्क जमा करवाना होता है। फिर ग्राहक की सामग्री को निर्धारित स्थान के लिए रवाना कर दिया जाता है।

ऐसे भेजते हैं सामग्री
डाक विभाग की ओर से विदेशों में कोई भी सामान भेजने के लिए तीन तरह की सेवा संचालित कर रखी है। इसमें स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री पोस्ट और पार्सल पोस्ट शामिल हैं। विभाग ने प्रत्येक पोस्ट के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित कर रखा है। हालांकि सबसे ज्यादा उपयोग स्पीड पोस्ट सेवा का किया जाता है। जैसे की इसका नाम ही स्पीड पोस्ट है तो इसके माध्यम से अन्य सेवा की तुलना में जल्दी अपने निर्धारित स्थान पर सामग्री पहुंच जाती है। देश के सभी क्षेत्रों सहित विदेशों में भी ज्यादातर स्पीड पोस्ट से सामान भेजा जा रहा है।

डाक निर्यात केन्द्र की सुविधा भी उपलब्ध
डाक विभाग के ट्रेजरर धनराज मेघवाल ने बताया कि शहर के नयापुरा और धानमंडी स्थित प्रधान डाकघर में डाक निर्यात केन्द्र की सुविधा भी संचालित है। यह सुविधा कोटा संभाग में केवल इन दो केन्द्रों पर ही उपलब्ध है। इस में ऐसे ग्राहक जिनके पास इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट कोड हो वह अपना डाक निर्यात केन्द्र के लिए भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट पर आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बाद ग्राहक अपने घर बैठे विदेश भेजे जाने वाले सामान यानी आर्टिकल बुक कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को डाकघर आने व कतार में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी।

कस्टम की क्लियरिंग के बाद पहुंंचेगी विदेश
विभागीय सूत्रों के अनुसार दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्टÑीय हवाई अड्डे पर फोरेन पोस्ट आॅफिस का कार्यालय बना हुआ है। कोटा से विदेश जाने वाली सामग्री जयपुर होते हुए वहां पर पहुंचती है। वहां पर सामग्री की जांच कस्टम विभाग की ओर से की जाती है। इस दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। कस्टम की क्लियरिंग मिलने के बाद सामग्राी को हवाई जहाज से निर्धारित स्थान के लिए रवाना कर दिया जाता है।

कहां पहुंंची सामग्री, कर सकते हैं टैÑक
डाक विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी जाने वाली सामग्री निर्धारित स्थान पर पहुंचने की तिथि 3 से 7 दिन तय कर रखी है। यदि कस्टम क्लियरिंग में समय लगता है तो इसमें देरी भी हो सकती है। इस सम्बंध में विभागीय कर्मचारियों का कहना है विदेशों में जाने वाली पूरे देश की डाक दिल्ली के हवाई अड्डे पर पहुंंचती है। ऐसे में कई बार पार्सलों की संख्या अधिक होने से कस्टम क्लियरिंस में देरी हो जाती है। हालांकि ग्राहक इण्डिया पोस्ट से इसे ट्रैक कर सकते हैं कि उनकी सामग्री कहां पर पहुंची है। आर्टिकल बुक कराने के दिए गए नम्बर को वेबसाइट पर डालकर आसानी से रेगुलर स्टेटस चैक किया जा सकता है।

ग्राहक को कराना पड़ता है इंश्योरेंस
डाक विभाग के सूत्रों के अनुसार विदेशों में भेजे जाने वाली सामग्री का इंश्योरेंस ग्राहक को कराना पड़ता है। इसके लिए ग्राहक को अलग से शुल्क देना पड़ता है। कई बार महंगी चीजें ग्राहक विदेश में भेजता है। इस कारण डाक विभाग  ने इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध करा रखी है। वहीं अधिकतम 20 किलो वजनी सामग्री को विदेशों में भेजा जा सकता है। इसके लिए ग्राहक को वजन और बाहरी देश की दूरी के हिसाब से शुल्क देना पड़ता है। ग्राहक महंगी सामग्री का इंश्योरेंस कराकर ही भेजता है।

वर्तमान में विदेशों में अपने परिचितों तक सामग्री पहुंचाने के लिए भारत का डाक विभाग सशक्त माध्यम बना हुआ है। आज भी डाक विभाग पर लोगों का भरोसा कायम है। कोटा जिले से भी प्रतिदिन 20 से 25 आर्टिकल (सामग्री) विदेशों में भेजी जा रही है। विभाग में नवाचार होने से अब आप आसानी से यहां से भेजे जानी वाली सामग्री को ट्रैक कर सकते हैं।
- मनीष चौरसिया, कार्यवाहक डाकपाल, मुख्य डाकघर धानमंडी कोटा

सेंसेक्स हरा, छोटी और मझौली कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजार की तेजी कुछ मंद
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर  एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों में हुईं लिवाली के बल पर सेंसेक्स छह दिनों के बाद हरे निशान में लौटने में सफल रहा लेकिन छोटी और मझौली कंपनियों में भारी बिकवाली देखी गयी जिससे शेयर बाजार की तेजी कुछ मंद रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 237.42 अंकों की तेजी के साथ 51597.84 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 56.65 अंकों की बढ़त के साथ 15350.15 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों में लिवाली से जहां सेंसेक्स को बढ़त हासिल करने में मदद मिली वहीं छोटी और मझौली कंपनियों में जमकर बिकवाली की गयी जिससे बीएसई का मिडकैप 1.95 प्रतिशत उतरकर 20999.37 अंक पर और स्मॉलकैप 2.95 प्रतिशत गिरकर 23422.16 अंक पर रहा।

बीएसई में कुल मिलाकर 3578 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2725 को नुकसान हुआ जबकि 689 बढ़त हासिल करने में सफल रही। इस दौरान 164 कंपनियां उतार चढ़ाव के बीच स्थिर रही।

बीएसई में शामिल अधिकांश समूह लाल निशान में दिखे जिसमें धातु में सबसे अधिक 4.46 प्रतिशत की गिरावट रही। इसी तरह से तेल एवं गैस में 3.48 प्रतिशत, एनर्जी में 3.26 प्रतिशत, बेसिक मटेरियल्स में 2.30 प्रतिशत और कैपिटल गुड्स में 2.14 प्रतिशत की गिरावट रही। बीएसई में शामिल मात्र चार समूह ही बढ़त में रहा जिससे सेंसेक्स हरे निशान में रहा। इसमें एफएमसीजी 1.21 प्रतिशत, वित्त 0.32 प्रतिशत, सीडी 0.41 प्रतिशत और हेल्थकेयर 0.17 प्रतिशत शामिल है।

वैश्विक स्तर पर यूरोपीय बाजार में तेजी रही जबकि एशियाई बाजार मिश्रित रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.99 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.31 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.42 प्रतिशत की बढ़त में रहा। इस दौरान जापान का निक्केई 0.74 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.04 प्रतिशत उतर गया।

बीएसई का सेंसेक्स 110 अंकों की तेजी के साथ 51470.03 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही सेंसेक्स ने बढ़क को गंवाकर 51062.93 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद फिर से लिवाली शुरू हुयी। उतार चढ़ाव के बीच सत्र के अंतिम समय में यह लिवाली के बल पर 51714.61 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने में सफल रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 51360.42 अंक की तुलना में 237.42 अंक अर्थात 0.46 प्रतिशत बढ़कर 51597.84 अंक पर रहा।

एनएसई का निफ्टी 41अंकों की बढ़त के साथ 15334.50 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 15191.10 अंक के निचले स्तर तक टूटा लेकिन लिवाली के बल पर यह 15382.50 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में यह पिछले दिवस के 15293.50 अंक की तुलना में 0.37 प्रतिशत अर्थात 56.65 अंक बढ़कर 15350.15 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 27 हरे निशान में और 23 लाल निशान में रही।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 17 हरे निशान में और 13 लाल निशान में रही। बढ़त में रहने वालों में एचडीएफसी 3.97 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलवर 3.95 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.96 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.96 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.47 प्रतिशत, विप्रो 2.30 प्रतिशत, इंफोसिस 1.95 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.68 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.47 प्रतिशत, सन फार्मा 1.44 प्रतिशत, टाइटन 1.40 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.82 प्रतिशत, टीसीएस 0.78, कोटक बैंक 0.27प्रतिशत, डॉ रेड्डीज 0.23 प्रतिशत, आईटीसी 0.23 प्रतिशत और एचसीएलटेक 0.11 प्रतिशत शामिल है।

गिरावट में रहने वालों में टाटा स्टील 5.03 प्रतिशत, इंड्सइंड बैंक 2.92 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.17 प्रतिशत, रिलायंस 1.80 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.56प्रतिशत, महिंद्रा 1.54प्रतिशत, स्टेट बैंक 1.53 प्रतिशत, एल टी 1.23 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.20 प्रतिशत , मारूति 0.40 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.39 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.38 प्रतिशत और एयरटेल 0.36 प्रतिशत शामिल है।

भावनाओं को प्रकट करने का सशक्त माध्यम होली
ऐसे में रंगों का ये त्योहार अपने आप में खास हो जाता है। इस दौरान सामाजिक मेल-मिलाप,पुरानी वैमनस्यता को छोड़कर पुन: संबंध स्थापित करना,विभिन्न रंगों के जरिये अपनी भावनाओं का इजहार,ना केवल हमें एक सूत्र में बांधता है बल्कि हमारे मानसिक तनाव को भी काफी हद तक दूर करने में सहायक होता है।

साथ ही साथ मिलकर नाचना-गाना और खुशियां मनाना हमें हमारे सामाजिक सरोकार से भी जोड़ता है और वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को जन्म देता है। वैसे भी इस तरह का मनोरंजन हमारी चिंताओं को दूर रखने का एक सशक्त माध्यम होता है।ऐसे में सकारात्मक भाव हमारे सम्बन्धों में प्रगाढ़ता लाते हैं,साथ ही साथ हमारी प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की का जरिया बनते हैं। जिससे हममें स्वयं के प्रति एक आत्मविश्वास और आत्मसम्मान का भाव पैदा होता है । हमारा अन्य सभी  के प्रति दर्शाया गया लगाव और जरूरतमंद को दी गयी सहायता, हममें एक करुणाभाव और संवेदनशील होने का एहसास जगाती है। होली को हम पूरे उमंग उत्साह से मनाएं किन्तु साथ ही ध्यान रखें कि हमारा व्यवहार मर्यादित एवम संयमित हो। कई बार कुछ लोगों को रंगों से  त्वचा या श्वसन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि हम अनावश्यक रूप से उन पर रंगों से खेलने का दवाब ना बनायें।

चूँकि यह एक मौज मस्ती का समय होता है जिसको लेकर बच्चे भी अति उत्साहित रहते हैं । ऐसे में इस बात का  भी ध्यान रखना चाहिये कि खेल-खेल में वे एक दूसरे को किसी प्रकार की हानि ना पहुंचा दें। इस बात का भी संज्ञान लें कि अभी कोविड महामारी पूरी तरह गयी नहीं है अत: स्वयं एवम अन्य का इस संदर्भ में ध्यान रखें।

भागदौड़ भरी जिन्दगी,जिम्मेदारियों और काम का दवाब,इन सब के बीच त्योहारों का आना एक तरह से अपने आपको रिलैक्स करने,अपने पारिवारिक एवं सामाजिक ताने-बाने को सुदृढ़ करने और आने वाले समय में ज्यादा ऊर्जा और सकारात्मकता को समावेशित करते हुए पुन: काम पर जुट जाने का एक महत्वपूर्ण जरिया है।

त्योहार ना केवल हमारी निष्ठा, संस्कृति और सामाजिक समरसता को बल देते हैं अपितु हमें निरंतर ऊजार्वान और प्रगतिशील रहने का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। होली,ऐसे ही त्योहारों में से एक त्योहार है जिसका स्मरण ही मन में उमंग,उत्साह और मैत्री की भावना जागृत करने लगता है। एक ऐसा त्योहार जिसमें निष्ठा है, संस्कृति है और साथ ही साथ मस्ती,उमंग और अठखेलियाँ करने का भरपूर मौका। उस पर रंगों का इस्तेमाल इस उत्सव को एक अलग ही प्रकार की पहचान प्रदान करता है जिसका इंतजार बच्चे,जवान और बुजुर्ग सभी बेसब्री से करते हैं । रंगों का हमारे मूड,एहसास एवं इमोशन्स से जुड़ाव इस अवसर पर हमें अलग-अलग रंगों द्वारा अपनी भावनाएं प्रकट करने का मौका देता है। जहां एक और चटक रंग,ऊर्जा,उत्साह और आनंद को परिभाषित करते महसूस होते हैं तो वहीं हल्के रंग सौम्यता,शालीनता और कोमलता का एहसास दिलाते हैं।

दो हजार महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय और खुलेंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट2022-23 में शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक हजार महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय शुरू करने की घोषणा की हैं। अंग्रेजी में शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अंग्रेजी मीडियम शिक्षकों को पृथक से काडर बनाया जाएगा। इन विद्यालयों में प्रथम चरण में लगभग दस हजार अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक भर्ती किए जाएंगे।

शिक्षा एवं खेल 3820 स्कूल सेकंडरी से सीनियर सेकंडरी में क्रमोन्नत होंगे
जयपुर में एजुकेशन हब की सौगात
जयपुर के जेएलएन मार्ग पर
स्थित सभी शैक्षणिक संस्थाओं को समन्वित कर एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
राजा रामदेव पोद्दार रेजिडेंशियल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पर सौ करोड़।
महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गर्वनेंस एण्ड सोशल साइंस पर 225 करोड़।
राधाकृष्ण लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटर पर 75 करोड़ रुपए।

3820 सेकंडरी स्कूलों को सीनियर सेकंडरी स्कूलों में क्रमोन्नत किया जाएगा।
सभी ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे।
रेगिस्तानी जिलों-जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू और जोधपुर में प्रथम चरण में दो सौ प्राथमिक विद्यालय खोलने की घोषणा।
ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर स्थित प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सीधे सीनियर सेकण्डरी विद्यालयों में शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार क्रमोन्नत किया जाएगा।
बालिकाओं को घर के समीप शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने एवं विद्यालयों में ड्राप आउट कम करने के लिए राज्य में संचालित माध्यमिक स्तर के 389 उच्च प्राथमिक स्तर के एक हजार, 846 व प्राथमिक स्तर के 115 बालिका विद्यालयों को वरीयता के क्रम में चरणबद्ध रूप में क्रमोन्नत किया जाएगा।

जयपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना
जोधपुर में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की स्मृति में संचालित विश्वविद्यालय में सेंटर आॅफ एक्सीलेंस एण्ड रिसर्च की स्थापना।
जयपुर में खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर में सौ करोड़ रुपए की लागत से इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में आगामी वर्ष में 15 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
भरतपुर स्थित श्री हिन्दी साहित्य समिति पुस्तकालय के आधुनिकीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए का अनुदान।
कृषि पशु चिकित्सा, नर्सिंग, मेडिकल और तकनीकी क्षेत्रों में निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रार्थना पत्र लम्बित हैं, उनका निस्तारण किया जाएगा।

रीट परीक्षा फिर से जुलाई 2022 में होगी
एसओजी में एंटी चिटिंग सेल का होगा गठन
एक लाख नौकरियों की घोषणा
रीट की परीक्षा जुलाई, 2022 में प्रस्तावित, पुराने अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, पूर्व में दी गई सभी सुविधाएं दी जाएगी। रीट परीक्षा में 62 हजार पदों की संख्या। रीट के लिए द्विस्तरीय (पात्रता  एवं चयन) नियुक्ति प्रणाली अपनाई जानी प्रस्तावित है।

भर्ती प्रक्रिया में अनियमिताओं को रोकने के लिए एसओजी में एंटी चिटिंग सेल का गठन होगा।
सवा लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन। पूर्व सरकार ने पांच वर्षों में दो लाख भर्तियां की, जबकि हम इस संख्या तक मात्र तीन वर्ष में ही पहुंच गए हैं। आगामी वर्ष में एक लाख अतिरिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा।

36 नए महिला महाविद्यालय खुलेंगे
बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए 19 जिलों अजमेर के ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, अलवर के बड़ौद, किशनगढ़बास, राजगढ़, बांसवाड़ा के कुशलगढ़, बारां के अटरू, बाड़मेर के बायतू, बीकानेर के कोलायत, भीलवाड़ा के गुलाबपुरा, दौसा के मंडावरी, सैंथल, लवाण, महवा, भरतपुर के पीपला, उच्चैन, चूरू के सांडवा, जयपुर के चाकसू गोविन्दगढ़, बांसखोह, सांगानेर, विद्याधरनगर, झुंझुनूं के खेतड़ी, गुढ़ा, मुकुन्दगढ़, जोधपुर के सेखाला,भोपालगढ़, कोटा  के रामपुरा, नागौर के कुचामनसिटी, पाली के जोजावर, राजसमंद के भीम, सवाईमाधोपुर के वजीरपुर, गंगापुरसिटी और टोंक दत्तवास और अलीगढ़ में में 36 महिला महाविद्यालय खोले जाएंगे।

स्टेट स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट की स्थापना होगी
खेल विभाग के तहत राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट की स्थापना होगी।
जोधपुर में दस करोड़ की लागत से ‘राजस्थान हाई परफोर्मेंस स्पोर्ट्स टर्निंग एण्ड रिहेबिलेशन सेंटर’ बनाया जाएगा।
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम और उदयपुर खेलगांव में सिन्थेटिक ट्रेक का निर्माण करवाया जाएगा,जिस पर 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
चूरू के राजगढ़ में कबड्डी अकादमी और श्रीगंगानगर में एथलेटिक्स अकादमी के भवन का निर्माण।

आवासीय पैरा खेल अकादमी की स्थापना होगी
जोधपुर में बनेगा राजस्थान हाई परफोर्मेंस स्पोर्ट्स टर्निंग एण्ड रिहेबिलेशन सेंटर
पैरा खिलाड़ियों को उच्च तकनीकी प्रशिक्षण के लए जयपुर और जोधपुर में बीस-बीस करोड़ रुपए की आवासीय पैरा खेल अकादमी की स्थापना की जाएगी।
ओलम्पिक पदक विजेताओं की तर्ज पर पैरालम्पिक खेलों के पदक विजेताओं को भी 25 बीघा कृषि भूमि आवंटित की जाएगी।
भरतपुर में कुश्ती/ कबड्डी जैसे पारम्परिक खेलों को  प्रोत्साहन देने के लिए स्टेडियम का विकास किया जाएगा। नागौर के नावां और रावतभाटा-चित्तौड़गढ़ स्टेडियम के विकास कार्य करवाए जाएंगे।

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अब प्री-प्राइमरी कक्षाओं में 8 से 15 नवंबर तक एडमिशन प्रक्रिया होगी शुरू
जयपुर। प्रदेश के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अब प्री-प्राइमरी कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इनमें 8 से 15 नवंबर तक एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें ऑफलाइन के साथ ही आवेदक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। प्री प्राइमरी क्लासेज में एडमिशन के आवेदन के बाद लॉटरी से छात्रों की सूची तैयार की जाएगी। जिसमें स्कूल के नजदीक और आस-पड़ोस में रहने वाले छात्रों को एडमिशन में पहली प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद 17 नवंबर को लॉटरी निकाली जाएगी। जबकि 18 नवंबर को चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी होगी।ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है।

आरएएस-2021 प्रारंभिक परीक्षा : मीडियम लेवल का रहा पेपर : कुछ सवाल आसान तो कुछ सवाल काफी रहे टफ
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से आज बुधवार को आरएएस-2021 प्रारंभिक परीक्षा प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच अयोजित हुई।  परीक्षा के लिए आयोग ने प्रदेशभर में 2046 सेंटर बनाए थे, इनमें सबसे ज्यादा 259 केंद्र जयपुर में थे।

परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। रीट और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के बाद आयोग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। प्रदेशभर में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।इसके साथ ही प्रदेश के संदिग्ध परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जहां संदिग्ध छात्रों की विशेष मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फ्लाइंग स्क्वायड, ऑब्जर्वर, केंद्र अधीक्षक और आंतरिक सतर्कता दल के साथ विशेष निगरानी दल बनाया गया है, जो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करेंगे। परीक्षा में राज्य सेवा में 363 और अधीनस्थ सेवा के 625 पदों पर भर्ती के लिए देशभर के 6 लाख 48 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। गांधीनगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आए परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर का लेवल मीडियम रहा जिसमें कुछ सवाल आसान थे तो कुछ सवाल काफी टफ थे ऐसे में परेशानियों का सामना करना पड़ा

नेट बंद ही रही
परीक्षा शुरू होने से पहले ही जयपुर समेत प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में परीक्षा के दौरान सरकार ने नेटबंदी लगा थी। ऐसे में कई जिलों में सुबह 6 तो कुछ जिलों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक इंटरनेट बंद है। इस दौरान लीज लाइन को छोड़कर समस्त प्रकार की इंटरनेट सेवा बंद रही। दोपहर 1 बजे बाद प्रदेश के शहरों में इंटरनेट सेवा बहाल हुई।

महामारी का मुकाबला करने के लिए वैश्विक स्तर पर अनुभवों और विचारों को साझा करके SOP बनाई जाए: स्पीकर बिरला
नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला ने शुक्रवार को विश्व कोविड एवं क्रिटिकल केयर सम्मेलन को ऑनलाइन माध्यम से सम्बोधित किया ।  इस सम्मेलन में ‘कोविड महामारी तथा इसमें क्रिटिकल केयर की भूमिका’ विषय पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में पूरे विश्व से डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया तथा कोरोना से संबंधित विषयों पर व्यापक चर्चा की।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए  बिरला ने कहा कि यह क्षण भारत के लिए बहुत गौरवशाली है क्योंकि भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया और 100 करोड से अधिक वैक्सीन डोज़ लगाकर पूरे विश्व में अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे विश्व में कोरोना के खिलाफ यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि वैक्सीन के माध्यम से देश की जनता को कोरोना के विरुद्ध कवच दिया गया है।

कोविड 19 की चुनौती के विषय में श्री बिरला ने कहा कि इस महामारी ने यह दिखाया है कि कोई भी राष्ट्र कितना भी संपन्न या  शक्तिशाली क्यों न हो लेकिन ऐसी वैश्विक महामारी का मुकाबला अकेले नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा विश्व एक है और मानवता के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

भारत के लोगों द्वारा कोरोना के विरुद्ध किए गए संघर्ष का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि कोरोना की पहली लहर में देश के पास न तो आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर था, न दवाइयां थी, न पी पी ई किट थे, लेकिन उसके बाद भी देश ने इतने कम समय में सभी के प्रयासों से इन संसाधनों को जुटाया। उन्होंने आगे कहा कि भारत के डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स ने कोरोना के योद्धा के रूप में काम किया तथा संसाधन कम होने के बाद भी अपनी जान की बाजी लगाकर पहली वेव का मुकाबला किया।

कोरोना की दूसरी लहर के विषय में  बिरला ने कहा कि दूसरी लहर भारत के लिए बहुत बड़ा आक्रमण था; बढ़ते मरीज, ऑक्सीजन की कमी; स्वास्थ्य ढांचे पर अत्यधिक दबाव आदि ने देश के मनोबल की परीक्षा ली । लेकिन उसके बाद भी दूसरी वेव का हमने डटकर मुकाबला किया। उन्होंने दूसरी लहर में बिछड़े लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिस प्रकार से कोरोना योद्धाओं ने सामर्थ्य के साथ काम किया और मानव सेवा की उत्कृष्ट संस्कृति का परिचय दिया, वह प्रशंसनीय है।

दूसरी लहर से मिली सीख के बारे में बात करते हुए  बिरला ने कहा कि देश में वैक्सीनेशन के साथ-साथ ऑक्सीजन आपूर्ति पर भी पूरा जोर दिया गया है। देश की सरकार और राज्य सरकारों ने मिलकर प्रयास किया है कि  चिकित्सा इंफ्रास्ट्रक्चर को सदृढ़ किया जाए। बिरला ने ज़ोर देकर कहा कि वैश्विक स्तर पर सभी को अपने अनुभवों और विचारों को साझा करने की आवश्यकता है, ताकि हम SoP बना सकें और भविष्य में आने वाली किसी भी महामारी का मुकाबला कर सकें । उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए ग्लोबल सप्लाई चैन और नेशनल सप्लाई चैन दोनों को मजबूत करने की आवश्यकता है तथा नई टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल केयर इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए महामारी का मुकाबला किया जा सकता है।

बिरला ने आगे कहा कि विश्व के साथ भारत इन प्रयासों में, विशेष रूप से कोरोना रिसर्च, कैपेसिटी बिल्डिंग और सिस्टम डेवलपमेंट की अग्रिम पंक्ति पर खड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत देश ने उत्पादन बढ़ाने, एक लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स को तैयार करने और ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का कार्य किया है।