Pakistan Politics - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा का निधन: बाथरूम में फिसलने से सिर में आई थी गंभीर चोट
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा का शनिवार को निधन हो गया।  पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, 65 वर्षीय पूर्व जनरल ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया। वह पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। जनरल बाजवा को फरवरी 2026 में रावलपिंडी के सैन्य अस्पताल (सीएमएच) में भर्ती कराया गया था। वह अपने आवास पर फिसल कर गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उनकी बड़ी सर्जरी की थी और उन्हें आईसीयू में रखा गया था। शनिवार को उनका निधन हो गया।

हिंसक विरोध-प्रदर्शनों और तोड़फोड़ के मामले में इमरान की पार्टी के 47 नेताओं को कोर्ट ने ठहराया दोषी: दस साल की कैद
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 47 नेताओं और समर्थकों को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। यह फैसला रावलपिंडी की आतंकवाद निरोधक अदालत ने शनिवार को सुनाया। अदालत ने इन सभी लोगों को मई 2023 में हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शनों और तोड़फोड़ के मामले में दोषी पाया।

दरअसल, 9 मई 2023 को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में पीटीआई कार्यकतार्ओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए थे। कई जगहों पर प्रदर्शन हिंसक हो गए थे और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया था। रावलपिंडी में प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने सेना मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश भी की थी। इस दौरान कई सरकारी इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया था। इस मामले में पुलिस ने रावलपिंडी के आरए बाजार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया था।

आरोप था कि प्रदर्शनकारियों ने आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस पर हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। साथ ही सेना के संग्रहालय, हमजा कैंप और मेट्रो स्टेशन को भी नुकसान पहुंचाया गया था। आतंकवाद निरोधक अदालत के जज अमजद अली शाह ने इन 47 लोगों को अदालत में पेश न होने के कारण पहले ही घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। अदालत ने उन्हें अनुपस्थिति में ही दोषी ठहराते हुए 10-10 साल की जेल की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 5 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुमार्ना भी लगाया। अगर जुमार्ना नहीं दिया गया तो अतिरिक्त जेल की सजा भी भुगतनी पड़ेगी। इसके अलावा दोषियों की चल और अचल संपत्ति जब्त करने का आदेश भी दिया गया है।

सजा पाने वालों में पीटीआई के कई बड़े नेता शामिल हैं, जैसे उमर अयूब खान, शिबली फराज, शाहबाज गिल, जुल्फी बुखारी, मुराद सईद, जरताज गुल और हम्माद अजहर जैसे नाम शामिल हैं। अदालत के फैसले में कहा गया कि संयुक्त जांच दल (जेआईटी) की जांच में इन लोगों की भूमिका हिंसक प्रदर्शन की योजना बनाने में सामने आई थी। इसलिए इन्हें आतंकवाद निरोधक कानून के तहत दोषी माना गया।

स्वास्थ्य चिंताओं के बीच पाकिस्तानी पूर्व पीएम इमरान खान अस्पताल में भर्ती, वसीम अकरम, वकार यूनिस सहित ये क्रिकेटर आए सपोर्ट में
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान को स्वास्थ्य चिंताओं के बीच अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सरकार के मंत्री तारीक फजल चौधरी ने इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मेडिकल बोर्ड से अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया गया है।

यह फैसला विपक्ष द्वारा लगतार पाकिस्तानी सरकार पर बनाए जा रहे दबाव के बीच लिया गया है। इमरान की सेहत को लेकर दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने भी आवाज उठाई थी। दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने मांग की है कि जेल में बंद इमरान को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। खबरों के अनुसार, 73 वर्षीय इमरान की दाईं आंख की रोशनी खराब हो गयी है। उनकी कानूनी टीम का दावा है कि पिछले कई महीनों से अकेले कैद काट रहे इमरान की आंखों में इंफेक्शन हुआ है।

अकरम ने एक्स पर लिखा कि अपने कप्तान इमरान खान की सेहत और उनकी तकलीफो के बारे में जानना उनके लिए बेहद तकलीफदेह है। उन्होंने कहा, मैं दिल से गुजारिश करता हूं कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को पूरी संजीदगी से लें और उन्हें बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराएं। मेरी दुआएं उनके साथ हैं कि वे जल्द सेहतमंद हों और वह दोबारा पहले की तरह सेहतमंद हो जाएं।

वकार यूनिस ने लिखा, राजनीति से अलग हटकर देखें तो हमारे राष्ट्रीय नायक, जिन्होंने हमें खेल के मैदान पर हमारी सबसे बड़ी गौरवपूर्ण जीत दिलाई, एक कैंसर अस्पताल बनाया, जिसने मेरी मां सहित अनगिनत लोगों की मदद की, आज स्वास्थ्य आपात स्थिति से जूझ रहे हैं और उन्हें तुरंत उपचार की आवश्यकता है। मैं विनम्रतापूर्वक संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि उन्हें समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। जल्दी स्वस्थ हो जाइए कप्तान।

शोएब अख्तर ने कहा, उनकी आंख की रोशनी जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है उम्मीद है उन्हें सही और सबसे बढिय़ा इलाज मिलेगा और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। शाहिद अफरीदी ने कहा कि चिकित्सा सुविधा तक पहुंच मूल अधिकार है और इसे उपलब्ध कराया जाना चाहिए। रमीज राजाने कहा कि उन्हें उम्मीद है मानवता की जीत होगी। उन्होंने लिखा, इमरान खान को पीड़ा में देखना और एक आंख की दृष्टि खोना भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला है।

मोहम्मद हफीज ने भी इमरान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें उचित चिकित्सीय सुविधा देने की मांग का समर्थन किया है। भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जाडेजा ने शुक्रवार को पाकिस्तान के क्रिकेटरों से इमरान के समर्थन में आगे आने की अपील की।

32 महीने बाद जेल से बाहर इमरान खान आएंगे, शहबाज शरीफ सरकार का अस्पताल में शिफ्ट करने का ऐलान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 32 साल बाद जेल से बाहर आ सकते हैं। उनको अपने मुकदमों में कोई राहत नहीं मिली है बल्कि आंखों की इलाज की वजह से बाहर लाया जा रहा है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने इमरान को जेल से हॉस्पिटल शिफ्ट करने का फैसला लिया है। शहबाज सरकार में मिनिस्टर डॉक्टर तारिक फजल चौधरी ने शनिवार को इस फैसले की जानकारी दी है। यह कदम ऐसे समय लिया गया है, जब विपक्ष दल इमरान खान की सेहत के मुद्दे पर पार्लियामेंट हाउस में धरना दे रहे हैं। जियो टीवी के मुताबिक, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने शनिवार को इमरान खान का चेकअप और इलाज आंखों के स्पेशलिस्ट की मेडिकल फैसिलिटी में कराने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद पीटीआई और दूसरे दलों ने प्रदर्शन जारी रखा। ऐसे में फजल चौधरी ने खान को अस्पताल शिफ्ट करने का ऐलान किया।

इमरान खान के मामले में कानून का पालन होगा

तारिक फजल चौधरी ने एक्स पर लिखा, इमरान खान की सेहत को देखते हुए उन्हें हॉस्पिटल में शिफ्ट करने और एक मेडिकल बोर्ड बनाने का फैसला किया गया है। हमारी सरकार इंसानियत और कानून को पहले रखती है। इस जिम्मेदारी को पूरा किया जाएगा। फजल चौधरी ने पीटीआई के आरोपों पर यह भी कहा कि सेहत जैसे सेंसिटिव मुद्दे पर पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए। इमरान की हेल्थ पर प्रोपेगैंडा या पॉलिटिकल पॉइंट-स्कोरिंग से बचा जाना चाहिए। सरकार अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर रही है और हम सभी को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि इमरान खान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इमरान की पार्टी पीटीआई ने परिवार और पर्सनल डॉक्टरों से मंजूरी लिए बिना अपने नेता को किसी हॉस्पिटल में ट्रांसफर से मना किया है। पार्टी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से कहा गया है कि इमरान खान की जांच कम से कम परिवार के सदस्य की मौजूदगी में की जाए।

इमरान खान की आंख में परेशानी

साल 2023 (बीते 32 महीने) से जेल में बंद इमरान खान की हालिया हेल्थ रिपोर्ट में कहा गया है कि खान की एक आंख की रोशनी 85 फीसदी खत्म हो गई है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए उनको इलाज मुहैया कराने के लिए कहा है। इस मुद्दे पर पीटीआई और दूसरे विपक्ष दल आंदोलन कर रहे हैं।

वकील सलमान सफदर को एमिकस क्यूरी बनाया गया था। वह मंगलवार को जेल में इमरान से मिले। उन्होंने जेल में इमरान की सेहत के बारे में सुप्रीम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इमरान ने सफदर को बताया कि हालिया दिनों में कुछ इलाज के बावजूद उनकी दाहिनी आंख की रोशनी 85 फीसदी खत्म हो गई है।

तोशाखाना केस: इमरान-बुशरा को मिली 17-17 साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को अदालत ने तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराते हुए 17-17 साल की सजा सुनाई है। यह मामला विदेशी सरकार से मिले महंगे तोहफों को नियमों के खिलाफ बेचने से जुड़ा है। दोनों पर करोड़ों रुपए का जुमार्ना भी लगाया गया है।

क्या है मामला?

रावलपिंडी की हाई-सिक्योरिटी अदियाला जेल में स्थित विशेष अदालत ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। जज शाहरुख अरजुमंद ने इमरान खान और बुशरा बीबी को कुल 17 साल की सजा दी। अदालत ने उन्हें पाकिस्तानी दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत 10 साल और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की अलग-अलग धाराओं में 7 साल की सजा सुनाई। इसके अलावा दोनों पर 1 करोड़ 64 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। अदालत ने उम्र और महिला होने को देखते हुए सजा में कुछ नरमी बरतने की बात कही। यह मामला 2021 में सऊदी अरब सरकार से मिले महंगे तोहफों से जुड़ा है। आरोप है कि इनमें महंगी घड़ियां, हीरे और सोने के गहनों के सेट शामिल थे, जिन्हें नियमों के अनुसार तोशाखाना में जमा नहीं किया गया।

सरकार का कहना है कि इन तोहफों की असली कीमत करीब 7 करोड़ रुपए थी, लेकिन उनका मूल्यांकन सिर्फ 58-59 लाख रुपए दिखाया गया। आरोप है कि इमरान खान और बुशरा बीबी ने इन्हें बेहद कम कीमत पर खरीदने की कोशिश की। तोशाखाना कैबिनेट डिवीजन के तहत आने वाला विभाग है, जहां विदेशी नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों से मिले तोहफे जमा किए जाते हैं। तय नियमों के तहत इन्हें बाद में खरीदा जा सकता है।

कोर्ट की कार्यवाही

इस केस में कुल 21 गवाहों ने अदालत में बयान दिए। फैसले के समय इमरान खान और बुशरा बीबी दोनों अदालत में मौजूद थे। इमरान खान ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज किया। इससे पहले अक्टूबर 2024 में बुशरा बीबी और नवंबर में इमरान खान को इस केस में जमानत मिली थी। हालांकि, दोनों पहले से ही अल-कादिर ट्रस्ट केस में सजा काट रहे हैं। दोनों दोषी हाईकोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं और उनसे मुलाकात पर पिछले एक महीने से रोक लगी हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने भी उनकी जेल में हालत को लेकर चिंता जताई है।