India-Pakistan Match - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आखिरकार झुका पाकिस्तान : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलने को हुआ राजी, आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई
नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। लाहौर में हुई आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की त्रिपक्षीय बैठक के बाद इस मुद्दे पर सहमति बन गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बात की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी कि भारत-पाकिस्तान मैच अपने तय कार्यक्रमानुसार ही खेला जाएगा। बैठक के बाद यह भी साफ हो गया है कि मैच के बहिष्कार की धमकी देने वाले पाकिस्तान को इस लंबी और मैराथन बैठक से कोई बड़ा फायदा नहीं मिला।

लाहौर मीटिंग के बाद रास्ता साफ :

लाहौर में हुई बैठक कई घंटों तक चली, लेकिन सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की ओर से रखी गई ज्यादातर मांगों पर आईसीसी ने सहमति नहीं जताई. इसके बाद पीसीबी ने बहिष्कार के रुख को नरम किया और अब मैच खेले जाने का रास्ता साफ हो गया है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा और कमाई वाला मैच माना जाता है. ऐसे में इसके रद्द होने से आईसीसी, ब्रॉडकास्टर्स और सभी सदस्य बोर्डों को भारी नुकसान होता. अब मैच तय समय पर होने से टूनार्मेंट और क्रिकेट इकोसिस्टम को बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि लाहौर में हुई बैठक में पाकिस्तान ने कई शर्त रखी थीं।

पाक ने किया था मैच का बायकाट :

पाकिस्तान ने पहले अपनी सरकार की सलाह पर भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने की बात कही थी, जिससे पूरे टूनार्मेंट पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। हालांकि आईसीसी की सख्ती, बांग्लादेश की अपील और लगातार बातचीत के बाद पाकिस्तान पीछे हटता नजर आया।

बांग्लादेश पर कोई एक्शन नहीं लेगा आईसीसी :

आईसीसी ने कहा कि भारत में अपने टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पर किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। आईसीसी ने कहा कि यह फैसला बीसीबी के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से बातचीत के बाद लिया गया है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार की घोषणा की थी। आईसीसी ने एक बयान में कहा, इस बात पर सहमति बनी है कि मौजूदा मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई भी आर्थिक, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा। यह भी स्वीकार किया गया है कि बीसीबी को, यदि वह चाहे, तो विवाद समाधान समिति (डीआरसी) से संपर्क करने का अधिकार बना रहेगा।

भारत-पाक मैच : आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा के साथ लाहौर में हुई पीसीबी अध्यक्ष नकवी की बैठक, पाकिस्तान लेगा यूटर्न या रहेगा जिद पर अडिग
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा लाहौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के साथ बैठक की। इस बैठक में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी हो होने वाले लीग मुकाबले को लेकर चर्चा हुई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पाकिस्तान सरकार से मंजूरी मिलने के बाद दोनों पक्ष बैठक के नतीजे का एलान करेंगे। इससे पूर्व पीसीबी और आईसीसी के बीच होने वाली वर्चुअल बैठक के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीन उल इस्लाम अचानक लाहौर पहुंच गए थे। पाकिस्तान यह बात अच्छी तरह जानता है कि भारत के खिलाफ नहीं खेलने पर क्रिकेट की वैश्विक संस्था उसके विरुद्ध कार्रवाई कर सकती है, इसलिए वह इस बचने के लिए हर कदम उठा रहा है।

गौरतलब है कि नकवी ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के सरकार के निदेर्शों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अुनसार श्रीलंका क्रिकेट द्वारा पीसीबी को एक ईमेल भेजने के बाद स्थिति बदल गई है। इस ईमेल में श्रीलंका ने पाकिस्तान से भारत के खिलाफ लीग मैच का बहिष्कार खत्म करने का आग्रह किया गया है। आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता भी एसएलसी अध्यक्ष शम्मी सिल्वा से मिलने कोलंबो गए हैं, जिन्होंने नकवी को विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए ईमेल भेजा था। आईसीसी पहले ही पाकिस्तान से स्पष्टीकरण मांग चुका है कि फोर्स मेज्योर (अपरिहार्य कारणों से अनुबंध की शर्तें पूरी नहीं कर पाना) नियम का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। पाकिस्तान इस नियम के जरिए टीम के भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार को सही ठहराना चाहता था क्योंकि पीसीबी ने अपनी सरकार पर जिम्मेदारी डालकर स्थिति से बचने की कोशिश की थी।