Student Safety - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली के स्कूलों में तेज गर्मी को लेकर मानवीय पहल : अब बच्चों को पीने की पानी की याद दिलाने के लिए बजेगी घंटी, हर 45-60 मिनट बाद मिलेगा हाइड्रेशन ब्रेक
नई दिल्ली। राजधानी में तेज़ होती गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। इन निर्देशों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जिसके तहत स्कूलों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

नए आदेश के अनुसार, खुले मैदान में होने वाली प्रार्थना सभाओं और कक्षाओं पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यदि सभा आयोजित करना जरूरी हो, तो उसे कम समय के लिए और छायादार या भवन के भीतर ही किया जाएगा। विद्यार्थियों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए “पानी की घंटी” व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत हर 45 से 60 मिनट में घंटी बजाकर बच्चों को पानी पीने की याद दिलाई जाएगी। साथ ही स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

भीषण गर्मी को देखते हुए सभी आउटडोर खेल और शारीरिक गतिविधियां फिलहाल बंद रहेंगी। बच्चों को हल्के सूती कपड़े पहनने और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में हीटवेव और हीट स्ट्रोक के लक्षणों पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित होंगे। जरूरत पड़ने पर तुरंत प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी अनिवार्य होगी। हर स्कूल में एक नोडल शिक्षक नियुक्त किया जाएगा और 2 मई 2026 तक अनुपालन रिपोर्ट जमा करनी होगी।

छात्रा का पीछा कर अश्लील हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सतर्कता से कार्रवाई
जयपुर। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सतर्कता से छात्रा का पीछा कर अभद्र हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से था परेशान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने कार्रवाई करते हुए स्कूल आती-जाती छात्रा का पीछा कर अभद्र इशारे करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों की सूचना पर टीम ने सादे कपड़ों में निगरानी रखी। सुबह छात्रा के स्कूल जाते समय आरोपी उसके पीछे-पीछे आया, तभी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी की हरकतों से छात्रा डरी हुई थी और उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सीबीएसई का बड़ा फैसला: ईरान युद्ध के मद्देनजर पश्चिम एशिया में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, जल्द जारी होगा नया कार्यक्रम
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के मद्देनजर कई पश्चिम एशियाई देशों में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

बोर्ड ने रविवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा, बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के छात्रों के लिए 16 मार्च से 10 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित कक्षा बारहवीं की सभी परीक्षाएं रद्द की जाती हैं। बोर्ड ने आगे कहा कि जो परीक्षाएं पहले स्थगित की गई थीं, वे भी रद्द रहेंगी। नोटिस में कहा गया कि एक मार्च, तीन मार्च, पांच मार्च, सात मार्च और नौ मार्च को पहले स्थगित की गई परीक्षाएं भी रद्द मानी जाएंगी।

सीबीएसई ने कहा कि इन खाड़ी देशों के छात्रों के लिए परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। इससे पहले, नौ मार्च को जारी एक आदेश में बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर छात्रों के मानसिक तनाव और क्षेत्र में व्याप्त अनिश्चितताओं का हवाला देते हुए 12 मार्च की परीक्षा को 16 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन पर अंतिम निर्णय लेने से पहले 14 मार्च को स्थिति की एक बार फिर से समीक्षा की जाएगी।

दिल्ली के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : छात्रों और कर्मचारियों को परिसर से निकाला बाहर, मौके पर पहुंचे आपातकालीन दल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह तीन स्कूलों से बम की धमकी भरे संदेश मिलने के बाद दहशत फैल गई। जिन स्कूलों को धमकी मिली उनमें आर्मी पब्लिक स्कूल, मीरा पब्लिक स्कूल और सलमान पब्लिक स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया दल परिसरों में पहुंचे। एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत परिसर से बाहर निकाला गया और गहन तलाशी ली गई।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिलने की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी इसी तरह की फर्जी बम की धमकी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे अभिभावकों और छात्रों में व्यवधान और चिंता है।

पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां फिलहाल संदेशों के स्रोत की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या ये धमकियां वास्तविक हैं या किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा हैं। अधिकारियों ने कहा है कि सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में है। जांच आगे बढऩे के साथ ही और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

नकल रहित परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जल्द शुरू होगी 12वीं कक्षा की प​रीक्षाएं
भोपाल। मध्यप्रदेश में कल से शुरु होने जा रहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की परीक्षाओं के पहले भिंड जिला कलेक्टर ने परीक्षाओं को नकलमुक्त, पारदर्शी और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के कड़े इंतजाम किए हैं। कल 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरु होंगी, इसके पहले नकल के लिए कुख्यात भिंड जिले के कलेक्टर ने परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

जिले के सभी 50 परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी व्यवस्था लागू रहेगी, जबकि 46 केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश की अंतिम समय-सीमा 8.30 बजे तय की गई है। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा चाहे कारण कुछ भी हो। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले पूरी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।

सभी परीक्षा केंद्रों की सामग्री पहले ही संबंधित थानों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दी गई है। परीक्षा वाले दिन ही कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में प्रश्न पत्रों का बॉक्स खोला जाएगा। सुबह 7 बजे स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र बाहर निकाले जाएंगे और कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्र तक पहुंचाए जाएंगे। सुबह 8.30 बजे से पहले सामग्री का केंद्र तक पहुंचना अनिवार्य किया गया है। केंद्र अध्यक्ष द्वारा 8.45 बजे तक पर्यवेक्षकों को प्रश्न पत्रों के सील्ड पैकेट वितरित किए जाएंगे। 8.50 बजे उत्तरपुस्तिकाएं दी जाएंगी और परीक्षा शुरू होने से पांच मिनट पहले यानी 8.55 बजे परीक्षा कक्ष में प्रश्न पत्र खोलकर परीक्षार्थियों को वितरित किए जाएंगे। किसी भी स्तर पर समय में लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा।

पूरी परीक्षा प्रक्रिया की मॉनिटीरिंग निर्धारित ऐप के माध्यम से की जाएगी। प्रश्न पत्र बॉक्स का छहों दिशाओं से वीडियो बनाकर बोर्ड के तय व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल फोन सील किए जाएंगे, जिसका घोषणा पत्र समय पर ऐप पर अपलोड करना होगा। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि प्रश्न पत्रों के पैकेट परीक्षा कक्ष के अलावा किसी अन्य कक्ष में न खोले जाएं। सभी पैकेट सील्ड अवस्था में पर्यवेक्षकों को सौंपे जाएंगे और उनका विधिवत रजिस्टर में संधारण किया जाएगा।

जिले में 10वीं के 19 हजार 342 और 12वीं के 14 हजार 421 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पांच परीक्षा केंद्रों पर एमपी बोर्ड की सीधी निगरानी रहेगी। प्रशासन का साफ संदेश है कि नकल या अनुशासनहीनता पर की नीति अपनाई जाएगी।

डर के साए में दिल्ली ! खालिस्तानी धमकियों भरे ईमेल से संसद और नौ स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
नई दिल्ली। दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने वाली धमकी मिली, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाया गया। खालिस्तानी समर्थकों ने दिल्ली में संसद भवन को उड़ाने की धमकी दी है जिसके बाद संसद परिसर के आसपास सुरक्षा बहुत बढ़ा दी गयी है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि धमकी भरे मेल में हिंदुस्तान बनेगा खालिस्तान के नारे लिखे हुए थे। ये ईमेल जौकरी जेनकिंस नाम के व्यक्ति ने भेजे थे और भेजने वाले ने धमकी में पंजाबी भाषा का इस्तेमाल किया है।

ईमेल में लिखा था, दिल्ली खालिस्तान बनेगा। आज शहीद अफजल गुरु की याद में दोपहर 1:11 बजे बम विस्फोट होगा। आज स्कूलों में धमाके होंगे। संसद में बम फटेगा। यह घटना 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे होगी। मोदी, शाह और जयशंकर खालिस्तान समर्थकों के दुश्मन हैं। पंजाब खालिस्तान है। खबरों के अनुसार करीब नौ स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, जिनकी पुष्टि बाद में पुलिस सूत्रों ने की।

जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं, उनमें दिल्ली कैंट का लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासनपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल और सीएम स्कूल, सादिक नगर का द इंडियन स्कूल, आईएनए का डीटीए स्कूल और रोहिणी का बाल भारती स्कूल शामिल हैं।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूलों में पहुंची। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर परिसर में तुरंत गहन तलाशी अभियान शुरू किया। आगे की जांच जारी है।