tight - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नववर्ष की पूर्व संध्या पर कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
जयपुर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम से देर रात तक शहर में कानून और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन हजार पुलिसकर्मी अतिरिक्त तैनात होंगे। एडिशनल कमिश्नर हैदर अली जैदी ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के ज्यादातर होटल और रेस्टारेंट में देर रात तक पार्टियां चलेंगी। ऐसे में रात के समय अचानक लोग घर जाने के लिए जाएंगे।

इसलिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया जा रहा है। रात में 50 नाकाबंदी प्वाइंट बढ़ाए गए हैं। अभी दिन में 82, शाम को 120 और रात को 90 स्थानों पर नाकाबंदी की जा रही है। इसके साथ एडिशनल कमिश्नर जैदी ने कमिश्नरेट के सभी एसएचओ आदेश दिए हैं कि अपने-अपने इलाके में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, फार्म हाउस व अन्य प्रतिष्ठानों में जाकर जांच करें कि कहीं 200 से ज्यादा लोग ना हो। अन्यथा ऐसे लोगों के खिलाफ  सख्ती से कार्रवाई की जाए। रात 12:30 बजे के बाद कर्फ्यू का पालन कराया जाए। सभी थानों की स्पेशल टीमें सादा वर्दी में अपने-अपने इलाकों में गश्त करेंगी।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन ना चलाए। कोविड गाइडलाइन का पालन करें। नववर्ष की पूर्व संध्या पर कई लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं। ऐसे में संबंधित थाना पुलिस और यातायात पुलिस ऐसे चालकों के खिलाफ  सख्ती से कार्रवाई करके वाहन जब्त करें। ऑवर स्पीड के लिए इंटरसेप्टर तैनात की जाएगी।

कड़ी सुरक्षा में आज से दो दिन पटवारी भर्ती परीक्षा शुरू
जयपुर। प्रदेश में 23 और 24 अक्टूबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 5378 पदों के लिए पटवारी भर्ती परीक्षा होगी, जिसमें दोनों दिन सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक पहली पारी, जबकि 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दूसरी पारी में परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 15 लाख 62 हजार 995 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा से 24 घंटे पहले ही जहां पुलिस-प्रशासन की टीमों ने प्रदेशभर में सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी है। वहीं, कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा भी लगातार नकल पर नकेल कसने के लिए रणनीति बनाई है। चयन बोर्ड ने रीट और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के बाद पूरी तरह से सतर्क हो गया है। प्रदेशभर के 23 जिलों में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश के संदिग्ध परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। जहां संदिग्ध छात्रों की विशेष मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फ्लाइंग स्क्वायड, ऑब्जर्वर, केंद्र अधीक्षक और आंतरिक सतर्कता दल के साथ विशेष निगरानी दल बनाया गया है। जो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करेंगे। साथ ही परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर अभ्यर्थी के खिलाफ 1992 अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसमें दोषी पाए जाने पर अभ्यर्थी को 7 साल जेल में बिताने पड़ सकते हैं।

दो दिनों तक चार चरणों में परीक्षा का होगा आयोजन
परीक्षा में 15 लाख 62 हजार 995 परीक्षार्थी पंजीकृत
इस बार महिला परीक्षार्थियों की संख्या 5 लाख 2 हजार 307
प्रत्येक चरण में करीब 4 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
परीक्षा के लिए अधिकतम 1177 परीक्षा केन्द्र बनाए गए

विशेषज्ञों की राय के बाद जारी होगा कटऑफ
हरि प्रसाद शर्मा ने कहा कि पटवारी भर्ती परीक्षा पूरी होने के बाद परिणाम आने पर हम उसके आधार पर निर्णय लेंगे। अगर चारों प्रश्नपत्र का एवरेज लगभग बराबर आ रहा है, तो फिर हम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सॉफ्टवेयर के आधार पर कट ऑफ निकालेंगे। इसके साथ ही हम विशेषज्ञों से भी इसका आकलन करवाएंगे। ऐसे में अगर जरूरत पड़ती है तो हम स्केलिंग फॉमूर्ला भी अपनाएंगे। एक्सपर्ट कमेटी के सुझाव पर ही निर्णय लेंगे।

23 जिलों में ही होगी परीक्षा
प्रदेश के 33 में से सिर्फ 23 जिलों में ही परीक्षा होगी। बाड़मेर, चूरु, धौलपुर, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनूं, करौली, पाली, प्रतापगढ़ और सीकर में परीक्षा नहीं होगी। वहीं 23 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के मद्देनजर अलवर में भी परीक्षा का नहीं होगी।

ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य
परीक्षा के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निर्धारित की गई ड्रेस कोड की पालना करना भी अनिवार्य होगी। ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान पानी की बोतल, पर्स, बैग, ज्योमैट्री, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैल्कुलेटर, तख्ती, पैड, गत्ता, पैन ड्राइव, रबर, टेबल स्कैनर, किताबें, नोटबुक, पर्चियां, व्हाइटनर लाने पर रोक रहेगी। साथ ही डेढ़ घंटे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर रिपोर्टिंग करनी होगी, जहां से जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेंगे जबकि लेट आने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित वक्त के बाद प्रवेश नहीं दिया जायगा।

जयपुर में यह होगी परीक्षा
जयपुर में 23 अक्टूबर को 230 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा तो वहीं 24 अक्टूबर को 235 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा होगी। इस परीक्षा में जयपुर में सबसे ज्यादा करीब 4 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।

इन 4 चरणों में होगी भर्ती परीक्षा
पहला चरण
23 अक्टूबर- 3 लाख 86 हजार 514 परीक्षार्थी- 1158 परीक्षा केन्द्र
दूसरा चरण
23 अक्टूबर- 3 लाख 91 हजार 214 परीक्षार्थी- 1170 परीक्षा केन्द्र
तीसरा चरण
24 अक्टूबर- 3 लाख 94 हजार 714 परीक्षार्थी- 1177 परीक्षा केन्द्र
चौथा चरण
24 अक्टूबर- 3 लाख 90 हजार 558 परीक्षार्थी- 1169 परीक्षा केन्द्र

फैक्ट फाइल
राजस्व पटवारी-12327 पद स्वीकृत है और कार्यरत 73 सौ पदों पर ही है।
पटवार भर्ती- 5378 पदों के लिए होगी।
उपनिवेशन पटवारी- 170 पद स्वीकृत है और 64 पदों पर कार्यरत
पटवरी भू प्रबंधन विभाग-400 पद स्वीकृत है और सभी पद खाली