girl - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नौ वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ के 72 वर्षीय आरोपी को पांच साल की कैद
कोटा। नौ वर्षीय मासूम बालिका से  छेड़छाड़ करने के एक साल पुराने मामले में बुधवार को पोक्सो क्रम संख्या-चार कोर्ट के न्यायाधीश विक्रम सिंह ने आरोपी बुजुर्ग को दोषी करार देते हुए पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने आरोपी महेश दत्त (72) पुत्र नाथूलाल निवासी अनंतपुरा थाना क्षेत्र   पर  सात हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।

विशिष्ट लोक अभियोजक वंदना नागर ने बताया कि पीड़ित बालिका की मां ने  आरोपी के खिलाफ 3 मई 2024 को   अनंतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि उसकी नौ वर्षीय पुत्री शाम को छह बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी ने उसे टॉफी देकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। बालिका ने आपबीती अपनी दादी और मां  को बताई । इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया । मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था। पुलिस अनुसंधान के बाद आरोपी को दोषी मानते हुए न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की और से कई गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 72 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए सात हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।

तेज बहाव में स्कूटी सवार युवती की बहने से मौत
कोटा। सोमवार को बंधा धर्मपुरा में एक युवती व लड़का स्कूटी सहित पानी में बह गए।एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने लड़के को तो बचा लिया, लेकिन युवती तेज पानी के बहाव में स्कूटी सहित बह गई जिससे उसकी मौत हो गई। युवती की पहचान सौम्या पाल (25) पुत्री राजेन्द्र पाल निवासी रेलवे कॉलोनी के रूप में हुई है। युवती को रेस्क्यू टीम ने हर संभव बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके।

पुलिस निरीक्षक रामविलास मीणा ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 11 बजे सूचना मिली कि बंधा धर्मपुरा में एक युवती व युवक स्कूटी सहित बह गए हैं। नगर निगम रेस्क्यू टीम को सूचना दी इससे पहले मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने  युवती को एक निजी कॉलेज के परिसर से बहते समय  रेस्क्यू  किया और न्यू मेडिकल कॉलेज भेजा  जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।  युवती के शव को मोर्चरी में रखवाया  है। परिजनों ने बताया कि सौम्या और एक अन्य लड़का एयर फोर्स का एग्जाम देने स्कूटी से एक निजी स्कूल में आए थे ।

6 साल की बालिका से अश्लीलता करने वाले अभियुक्त को 5 साल की सजा, कोर्ट ने कहा - अभियुक्त के प्रति नहीं अपनाया जा सकता नरमी का रुख
जयपुर। पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम-3 महानगर, द्वितीय ने 6 साल की पीडिता के साथ अश्लीलता करने वाले अभियुक्त परमा को 5 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पीठासीन अधिकारी नरेन्द्र सिंह मालावत ने अपने आदेश में कहा कि ऐसे अपराधों से समाज की नैतिकता और बालिकाओं की सुरक्षा का खतरा है। इसलिए अभियुक्त के प्रति नरमी का रुख नहीं अपनाया जा सकता। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक ललिता संजीव महरवाल ने अदालत को बताया कि घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने 2023 में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि उसके पास वाले कमरे में किराए से रहने वाले अभियुक्त ने उसकी 6 साल की बेटी को कमरे में बुलाया और अश्लील हरकत की। पीड़िता का रोना सुनकर जब वे कमरे में गए, तो अभियुक्त ने पीडिता के कपडे खोल रखे थे और उससे अश्लीलता कर रहा था। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अदालत को बताया कि अभियुक्त ने उसे अमरूद देने का लालच देकर अपने कमरे में बुलाया था और उसके साथ छेड़खानी की थी। अदालत ने पीडिता के बयानों के आधार पर अभियुक्त को सजा और जुर्माने से दंडित किया है।

फिजिक्सवाला कोचिंग की छात्रा सात दिन से लापता
कोटा। कोटा शहर में कोचिंग विद्यार्थियों के लापता होने तथा आत्महत्या करने के बढ़ते मामले थम नहीं रहे हैं। पिछले जनवरी से अब तक फिजिक्सवाला के चार स्टूडेंट कोचिंग छोड़ कर लापता हो चुके हैं। अनंतपुरा थाना क्षेत्र से पिछले सात दिन से लापता हुई फिजिक्सवाला (पी डब्ल्यू) कोचिंग की छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। कोचिंग छात्रा 21 अप्रैल को सुबह सात बजे पीजी से  टेस्ट देने की कहकर निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। छात्रा के लापता होने पर मकान मालिक रुकमनी बाई ने पुलिस थाने में 23 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि कोचिंग छात्रा तृप्ति सिंंह पुत्री रविन्द्र सिंह निवासी थरु आडीह (दुबे टोला), हाटा कुशीनगर उप्र हाल गोबरिया बावड़ी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पीजी में रह रही थी। छात्रा 21 अप्रैल को सुबह सात बजे पीजी के घर से टेस्ट देने के लिए निकली थी और फिर वापस नहीं आई है। कोचिंग छात्रा के परिजनों को भी सूचना दी गई है।  छात्रा की उम्र करीब 20 साल कद पांच फुट तीन इंच है। उसने काली व लाल कलर की कोचिंग की टी-शर्ट पहने हैं तथा उसका शरीर मध्यम और गेहुंआ रंग है। कोचिंग छात्रा का मोबाइल बंद आ रहा है।

एएसआई उदय सिंह ने बताया कि छात्रा कोटा में अप्रैल-मई 2023 को आई थी। इससे पूर्व वह दूसरे स्थान पर किराए से रह रही थी, लेकिन वह कुछ दिनों से यहां गोबरिया बावड़ी में पीजी में रहने लगी थी। छात्रा की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। उसे तलाश किया जा रहा है।

चार माह में चार लापता
जनवरी माह से अब तक फिजीक्सवाला कोचिंग के चार स्टूडेंट लापता हो चुके हैं। इनमें से एक स्टूडेंट का शव मिल पाया है जब कि दो को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया। एक छात्रा अब भी लापता है।

इनका कहना है
छात्रा की अटेंडेंस हमारे पास प्रोपर थी। छात्रा के बारे में पीजी वालों ने देरी से सूचना दी। इसके बाद हमने पुलिस में कंप्लेन दिलवाई। पैरेंट्स भी कोटा आ गए हैं। हमारी टीम भी पूरी तरह से छात्रा की खोजबीन में लगी है।
-दिनेश (एचआर), फिजिक्सवाला कोचिंग कोटा

कुकर से चेहरे पर गिरा गर्म पानी, बारह साल की बच्ची का चेहरा झुलसा, इलाज जारी
कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में रसोई में खाना बनाते समय गर्म पानी गिरने से 12 वर्षीय बालिका लक्ष्मी कंवर का चेहरा झुलस गया। बालिका को परिजनों ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। हैड कांस्टेबल रूप सिंह ने बताया कि संजय नगर निवासी लक्ष्मी कंवर (12) की मां अपने घर पर मंगलवार शाम करीब सात बजे खाना बना रही थी। 15 साल की बड़ी बेटी भी घर पर मौजूद थी। लक्ष्मी व पड़ोस के 2-3 बच्चे घर पर खेल रहे थे। खेलते-खेलते लक्ष्मी रसोई में आ गई। उसी दौरान मां कुकर का ढक्कन खोल रही थी। कुकर के हैंडिल का हुक फंस गया जिसे सही करने के दौरान झटके से ढक्कन गर्म पानी में चला गया। दाल का गर्म पानी उछलकर लक्ष्मी के चेहरे पर गिर गया। लक्ष्मी का चेहरा झुलस गया। मां मान कंवर ने बताया कि बेटी का चेहरा झुलसने से वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसे इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन वहां से एमबीएस हॉस्पिटल में रैफर कर दिया।

मॉडलिग शूट करने के नाम पर युवती से 11 हजार हड़पे
जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में मॉडिलिग सूट कराने के नाम पर एक युवती से 11 हजार रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंगल मार्ग बापू नगर निवासी अंबिका माथुर ने रिपोर्ट दी है। शिकायत में बताया कि इंस्टाग्राम पर दक्ष कुमार नाम के व्यक्ति से संपर्क हुआ था। जिसने ने युवती को विज्ञापन सूट के लिए बुलाया और रजिस्ट्रेशन फीस बताई। इस पर पीड़िता ने दक्ष के बताए अनुसार सुनील कुमार नाम के व्यक्ति के खाते में दो हजार रुपए डाल दिए। उसके बाद आमेर भरत झा के द्वारा मॉडल सूट करना बताया और मॉडिलिग सूट के लिए 2500 रुपए और ले लिए। इस पर ठगों ने पीड़िता को झांसे में अलग-अलग दिनो में 11 हजार रुपए हड़प लिए। पूर्व में मामला परिवाद में दर्ज किया था लेकिन जांच के बाद अब एफआईआर दर्ज की गई है।

पंजाब से इवेंट करवाने आई युवती से उदयपुर में गैंगरेप
उदयपुर। सविना थाना क्षेत्र में इवेंट करवाने के लिए आई एक युवती से मकान में ले जाकर गैंगरेप और अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया।  पुलिस के अनुसार पंजाब की रहने वाली 29 साल की युवती ने रिपोर्ट दी कि वह आठ अक्टूबर को इवेंट कराने के लिए उदयपुर आई थी। इस दौरान टैक्सी चालक भूपेंद्र कुमार पटेल ने उसे नारायणलाल पटेल उर्फ बिल्ला से मिलवाया। बाद में आरोपी बिल्ला उसे कार में कार्यक्रम की ओर जानकारी देने के लिए अंबाफला, गुप्तेश्वर रोड स्थित उसके आवास पर ले गया, जहां पर दिनेश कुमार पटेल चाय लेकर आया। उसने चाय पी तो चक्कर आने लगे और बाद में उसे नींद आ गई। रात करीब डेढ़ बजे उसकी नींद खुली तो स्वयं को निर्वस्त्र पाया। कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया तो आरोपियों ने दरवाजा खोला। उनके हाथों में शराब के ग्लास थे, जिन्होंने उसे बालों को पकड़कर घसीटा। पलंग पर पटक कर उसके शरीर को आरोपी दिनेश और नारायण ने दांतों से काटा। इसके बाद दिनेश, नारायण एवं भूपेंद्र ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उससे दुष्कर्म के वीडियो भी बनाए। आरोपियों से सारी हद पार करते हुए उससे अप्राकृतिक कृत्य किया।

दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की जेल
कोटा। शहर की पोक्सो कोर्ट क्रम तीन ने शुक्रवार को नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई ।  आरोपी पर 20,000 रुपए का जुमार्ना भी लगाया ।  इस मामले में न्यायालय ने माता-पिता और पीड़िता के पक्ष द्रोही होने के बावजूद डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए आरोपी को सजा सुनाई ।  पीड़िता के पिता ने तीन जनवरी 2023 को  खतौली पुलिस थाने में आरोपी रोहित बैरवा (22) पुत्र लटूर लाल  निवासी नयागांव जगदीशपुर हाल निवास आमली रोझड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया  कि 31 दिसंबर 2022 को वह अपनी पत्नी तथा अपनी लड़की  (14 ) को लेकर अपने माता-पिता से मिलने के लिए तालाब गांव गया था।  अपनी पुत्री को दादी के पास छोड़ वह कोटा आ गया । इसी दौरान गांव से उसके पिता ने फोन करके बताया कि उसकी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है।   उसे तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। संदेह है कि उसकी पुत्री को रोहित बैरवा भगाकर ले गया है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363, 366 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया ।  अनुसंधान के दौरान पुलिस ने बालिका को आरोपी के पास से दस्तयाब कर मेडिकल तथा डीएनए टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी और पोक्सो एक्ट में चालान पेश किया । इस दौरान पीड़िता और उसके माता-पिता कोर्ट में पक्ष द्रोही हो गए  न्यायाधीश दीपक दुबे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई साथ ही 20,000 रुपए जुमार्ना भी लगाया ।

नाबालिग से छेड़छाड़ व परिजनों से मारपीट, पिता-पुत्र को 3 साल की सजा
कोटा। सोलह वर्षीय नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ और  परिजनों के साथ मारपीट के मामले में पोक्सो तीन न्यायालय ने आरोपी पिता पुत्र को 3 साल की सजा सुनाते हुए न्याआरोपी पर 6000 रुपए का जुर्माना भी लगाया। फरियादी ने कोटा शहर एसपी को आरोपियों के खिलाफ 2021 में परिवाद पेश किया था जिसमें बताया था कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी  पिछले कई सालों से उसके पास रह रही है। मोहल्ले में रहने वाला सोनू उर्फ हरिओम सुमन पुत्र हरिशंकर उसे आते जाते उसके साथ छेड़छाड़ करता है। कहीं से सोनू ने उसका नंबर ले लिए और उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है तथा अश्लील बातें करता है। सुबह 7:00 बजे जब भतीजी छत पर गई तो आरोपी उसके पास आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा उसके जोर से चिल्लाने पर भाग गया।  इसके बाद बालिका की दादी तथा परिजन  आरोपी के पिता से शिकायत करने तथा समझाने के लिए गए तो उन्होंने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। इस मामले में एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान पेश किया ट्रायल के दौरान  गवाहों के बयान कराए।  न्यायाधीश दीपक दुबे ने नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ और परिजनों से मारपीट के मामले में पिता - पुत्र को 3 साल की सजा सुनाई  तथा 6000 रुपए का जुर्माना भी लगाया।

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को 4 साल की कैद
कोटा। नाबालिग स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के करीब नौ महीने पुराने मामले में पॉक्सो कोर्ट  संख्या 3 ने आरोपी को चार साल की सजा सुनाई है। इस मामले पीड़िता ने  अपने माता पिता के साथ 4 दिसंबर 2022 को बपावर कला थाने में पहुंचकर शिकायत दी  कि बपावर कला थाना क्षेत्र निवासी आरोपी अनिल मेहरा  (19)   ने  स्कूल जाते समय उसका रास्ता रोका और  हाथ पकड़कर अपने  मकान में ले गया वहां उसके साथ छेड़छाड़ की।  शिकायत में बताया कि वह 10 वीं कक्षा में पढ़ती है। 2 दिसंबर की सुबह 10 बजे स्कूल जाने के लिए निकली थी।  रास्ते में उसे याद आया कि घर का ताला नहीं लगाया।  घर का ताला लगाने वह रास्ते से वापस आ रही थी कि तभी रास्ते में गांव के  रहने वाले अनिल मेहरा ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे  पकड़कर मकान में ले गया छेड़छाड़ की।  चिल्लाने पर उसने पीड़िता को छोड़ दिया। इसके बाद वो भाग कर घर आ गई। शाम को माता-पिता खेत से घर आए मां ने गुमसुम होने का कारण पूछा, तो सारी बात बताई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट में 7 गवाहों के बयान करवाए।

पिता बोले- मंत्री सबूत पेश करें , हमारी बच्ची ऐसी नहीं थी
कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व एलन कोचिंग की छात्रा द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने  पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। कोटा पहुंचे कोचिंग छात्रा के पिता ने मंत्री द्वारा उनकी पुत्री के विषय में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर  मंत्री के पास इस मामले में कोई एविडेंस है तो हमारे समक्ष पेश करें । हमारी बच्ची को जितना हम जानते हैं उतना कोई नहीं जानता मेरी बेटी ऐसी नहीं थी। उन्होंने रोते हुए बताया कि हॉस्टल संचालक द्वारा भी दिया गया बयान दिशाहीन है।  12 सितंबर को रात करीब 9:30 बजे पुत्री से बात हुई थी उसे थोड़ा बुखार था, उसने बताया था कि यहां सब कुछ अच्छा नहीं है।  उसने अपनी मां और बहन से भी बात की , बहन से करीब आधा घंटा बात हुई थी उस दौरान उसने बताया था कि हॉस्टल के आसपास आते-जाते समय लड़के छेड़छाड़ करते हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोटा पढ़ने आने वाले बच्चों के लिए एलन कोचिंग संस्थान या हॉस्टल में सुविधाओं का अभाव है। बच्चों की समय पर काउंसलिंग नहीं की जाती और न ही बायोमेट्रिक की समय पर जांच की जा रही है। गौरतलब है की दो दिन पूर्व विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग की छात्रा रिचा सिन्हा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी वह कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी ।

मूवी के लिए लड़की नहीं, सुंदर लड़की दिखना था चैलेंज : आयुष्मान खुराना
जयपुर। शहर के एक होटल में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और राजपाल यादव अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल के प्रमोशन के लिए पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान आयुष्मान ने कहा कि मूवी के लिए सबसे मुश्किल लड़की बनना नहीं, बल्कि सुंदर लड़की दिखना था। इसके लिए कई लीजेंडरी एक्ट्रेस को याद किया। हालांकि मेरे लिए बैंचमार्क हेमा मालिनी थी और उनको देखकर उनके जैसा मूवी में बनना चाहा। आयुष्मान ने बॉलीवुड में सीक्वेल बनने पर कहा कि आजकल थ्योरी चल रही है, सीक्वेल काफी चल रहे हैं। ट्रेंड फोलो हो रहा है, लेकिन अगर आपके पास नया कहने को नहीं है तो उसके साथ नहीं जाना चाहिए। ड्रीम गर्ल 2 परिवार के साथ देखी जा सकती है। इसमें मैसेज नहीं है, मनोरंजन ही मैसेज है। शूटिंग भी मथुरा और आगरा जैसे छोटे शहरों में हुई है और यहां तारीफ  करनी होगी अनन्या की कि उन्होंने अरबन होते हुए छोटे शहर की लड़की का रोल बखूबी निभाया। तीज के मौके पर पहली बार जयपुर में हूं और यहां इस त्यौहार का बहुत महत्व है। हालांकि पंजाब से हूं वहां तीज इतना बड़ा पर्व नहीं होता है, लेकिन दिवाली को बहुत उत्साह से एंजॉय करता हूं।